जनशिकायत मिलते ही जोन 4 स्वास्थ्य विभाग ने चलाया अभियान
0- चुना एवं ब्लीचिंग छिड़काव करवाकर स्वच्छता कायम कर प्राप्त जनशिकायत का किया त्वरित निदान
रायपुर. रायपुर नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 4 स्वास्थ्य विभाग को प्राप्त मोतीबाग चौपाटी में गन्दगी से सम्बंधित जनशिकायत को तत्काल संज्ञान में लेते हुए नगर निगम आयुक्त श्री संबित मिश्रा द्वारा दिए गए निर्देश पर नगर निगम जोन 4 जोन कमिश्नर डॉ दिव्या चंद्रवंशी के मार्गनिर्देशन और जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री पूरन कुमार ताण्डी की उपस्थिति में जोन 4 स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा नगर निगम जोन क्रमांक 4 क्षेत्र के अंतर्गत मोतीबाग चौपाटी लाईन में विशेष सफाई अभियान चलाकर कचरा और गन्दगी हटाकर स्वच्छता कायम करते हुए चुना और ब्लीचिंग का छिड़काव करवाते हुए प्राप्त जनशिकायत जोन के स्तर पर त्वरित निदान किया.










Leave A Comment