नेहा धूपिया और अंगद बेदी के घर आया नन्हा मेहमान
मुंबई। बॉलीवुड स्टार कपल नेहा धूपिया और अंगद बेदी के घर फिर किलकारियां गूंजी हैं। फिल्म स्टार अंगद बेदी ने खुद इस बात की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी है। अंगद बेदी ने बताया है कि उनकी पत्नी नेहा धूपिया ने बेटे को जन्म दिया है। अंगद बेदी ने नेहा धूपिया संग अपनी एक रोमांटिक फोटो शेयर कर ये खुशखबरी सुनाई है। साथ ही अंगद बेदी ने बताया कि उनकी बेटी मेहर अब बड़ी बहन बन चुकी है। अंगद बेदी ने लिखा है, 'भगवान ने आज हमें पुत्र धन से नवाजा है। दोनों नेहा और बेटा सुरक्षित हैं। मेहर अपना बेबी टाइटल छोटे भाई को देने के लिए तैयार हो चुकी है। बेदी का बेटा आ चुका है। वाहेगुरू मेहर करे। शुक्रिया नेहा धूपिया, इस दौरान एक जांबाज की तरह बने रहने के लिए। आइए इसे हम चारों के लिए यादगार बनाएं।'
अंगद बेदी की इस पोस्ट पर फिल्मी सितारे भी जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। अंगद बेदी की इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए कॉमेडी स्टार सुनील ग्रोवर ने लिखा, 'बधाइयां' जबकि अदाकारा हिना खान ने लिखा, 'दोनों को बहुत-बहुत बधाइयां'। इसके अलावा सागरिका घाटगे, ताहिरा कश्यप, प्रज्ञा कपूर, सोफी चौधरी और शशांक खेतान समेत कई सितारों ने दोनों को शुभकामनाएं दी हैं।
नेहा धूपिया और अंगद बेदी ने साल 2018 में बेहद जल्दबाजी में शादी रचाई थी। शादी के चंद महीनों बाद ही अदाकारा ने अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट कर लोगों को हैरान कर दिया था। साल 2019 में नेहा नेे पहले बच्चे मेहर को जन्म दिया था। जिसकी शक्ल एक्टर-एक्ट्रेस ने लंबे वक्त तक लोगों से छुपाई थी। अब ये कपल दूसरे बच्चे के माता-पति बन चुके हैं।
----
Leave A Comment