ब्रेकिंग न्यूज़

 कन्नड़ सुपर स्टार पुनीत राजकुमार का दिल का दौरा पडऩे से निधन
मुंबई। दिग्गज कन्नड़ फिल्म स्टार पुनीत राजकुमार के आकस्मिक निध ने सोशल मीडिया हिला डाला है। इससे कुछ वक्त पहले ही पुनीत राजकुमार को दिल का दौरा पडऩे की जानकारी सामने आई थी। रिपोट्र्स थीं कि फिल्म स्टार को बैंग्लुरू के विक्रम हॉस्पिटल में दिल का दौरा पडऩे की शिकायत के बाद भर्ती करवाया गया था। हैरानी की बात ये है कि मौत से चंद घंटों पहले ही फिल्म स्टार पुनीत राजकुमार ने सोशल मीडिया पर ट्वीट कर फिल्म बजरंगी 2 की टीम को बधाई दी थी। इतना ही नहीं, फिल्म स्टार पुनीत राजकुमार दो दिन पहले ही बजरंगी 2 के प्रमोशन इवेंट्स में हिस्सा लिया था। जहां उन्होंने स्टेज पर काफी मस्ती की थी। ऐसे में अचानक सामने आई पुनीत राजकुमार के निधन की जानकारी से लोग सन्न हैं। 
 पुनीत राजकुमार के निधन की जानकारी देते हुए फिल्म स्टार सोनू सूद ने सोशल मीडिया पर एक ट्वीट कर अपना दुख जताया है। पुनीत राजकुमार के निधन की जानकारी देते हुए सोनू सूद ने लिखा, 'दिल टूट गया है। आपको हमेशा मिस करूंगा मेरे भाई।  
 फिल्म स्टार पुनीत राजकुमार की मृत्यु की खबर सामने आने से सोशल मीडिया पर लोगों के दुखों का अंबार लग गया है। सोनू सूद ही नहीं, कई साउथ सितारों ने भी कन्नड़ स्टार पुनीत राजकुमार की मृत्यु की खबर पर दुख बयां किया है। अदाकारा लक्ष्मी मंचू ने ट्वीट कर लिखा, 'हे भगवान, ये सच नहीं हो सकता। ऐसा कैसे हो सकता है। परिवार को मेरी संवेदनाएं। आपकी आत्मा को शांति मिले। इतनी जल्दी चले गए।'  
कन्नड़ फिल्म स्टार पुनीत राजकुमार की आकस्मिक  मौत की खबर ने सोशल मीडिया हिला दिया है। वो महज 46 साल के थे। पुनीत राजकुमार ने अप्पू, वीरा कानाडिगा, मौर्या, आकाश, अजय जैसी कई सुपरहिट फिल्में दी थी। उन्हें कन्नड़ सिनेमा का पावर स्टार भी कहा जाता था।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english