पद्मश्री अवॉर्ड्स से सम्मानित होंगे सोनू निगम और चंद्रप्रकाश द्विवेदी, अक्षय कुमार ने बजाई तालियां
मुंबई। सुपरस्टार अक्षय कुमार ने एक ट्वीट कर पद्मश्री पुरस्कारों से सम्मानित होने वाले सितारों को बधाई दी है। ७३वें स्वतंत्रता दिवस से ठीक पहले साल २०२२ के लिए पद्म पुरस्कारों की घोषणा की गई थी। इस लिस्ट में गायक सोनू निगम और निर्देशक चंद्रप्रकाश द्विवेदी का भी नाम है।
सरकार द्वारा पद्म पुरस्कारों के ऐलान के बाद फिल्म स्टार अक्षय कुमार ने अपनी खुशी सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा, 'पद्म अवॉड्र्स की सूची में कुछ महान नामों को देखकर दिल खुश हो गया। विज्ञान, सशस्त्र बलों, खेल, उद्योग, कला ... और निश्चित रूप से मेरे निर्देशक मित्र डॉ चंद्रप्रकाश द्विवेदी की इस अद्भुत उपलब्धि को देखकर मैं बेहद गर्वित हूं।'
संगीतकार राशिद खान को भी पद्म विभूषण से सम्मानित करने का ऐलान किया गया। उन्हें साल २००६ में पद्म श्री से सम्मानित किया जा चुका है। संगीतकार राशिद खान को जब वी मेट फिल्म के सबसे चर्चित, 'गाने आओगे जब तुम साजना' के लिए जाना जाता है। अब उन्हें पद्म विभूषण से सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा क्लासिकल सिंगर डॉ प्रभा अत्रे को भी पद्म विभूषण से सम्मानित किया जाएगा। दिग्गज कलाकार विक्टर बनर्जी को पद्म भूषण सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। इस लिस्ट में अक्षय कुमार के करीबी दोस्त और निर्देशक चंद्रप्रकाश द्विवेदी का भी नाम है। जिन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया जाएगा। उन्हें ऐतिहासिक टीवी शो चाणक्य और फिल्म पिंजर के लिए जाना जाता है। इस लिस्ट में ओलंपिक मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा का भी नाम है। उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित करने का ऐलान किया गया है।
Leave A Comment