साथ निभाना साथिया सीरियल स्टार भाविनी पुरोहित ने लिए सात फेरे
मुंबई। सीरियल साथ निभाना साथिया में राधा का किरदार निभा चुकी अदाकारा भाविनी पुरोहित शादी के बंधन में बंध गई हैं। 2 दिन पहले ही भाविनी पुरोहित ने सात फेरे लिए हैं। मौनी रॉय के बाद भाविनी पुरोहित ने भी अपनी जिंदगी की एक नई शुरुआत कर दी है। सोशल मीडिया पर भाविनी पुरोहित की शादी की तस्वीरें फैंस का ध्यान अपनी तरफ खींच रही हैं।
भाविनी पुरोहित ने अपने बॉयफ्रेंड धवल के साथ शादी की है। धवल और भाविनी पुरोहित ने साल 2019 में सगाई की थी। भाविनी पुरोहित साल 2021 में शादी करने वाली थीं। कोरोना की वजह से भाविनी पुरोहित की तय समय पर शादी नहीं हो पाई। शादी के बाद भाविनी पुरोहित ने अपने पति धवल के साथ जमकर पोज दिए। तस्वीर में भाविनी पुरोहित और धमल कमाल लग रहे हैं।
छोटे परदे की एक्ट्रेस हेली शाह और तान्या शर्मा, भाविनी पुरोहित की खुशियों में शामिल होने पहुंची थीं। शादी के दिन भाविनी पुरोहित ने लाल रंग का शानदार लहंगा पहना था। जिसके साथ भाविनी पुरोहित ने गोल्ड की ज्वैलरी कैरी की है।
फैंस लगातार भाविनी पुरोहित को शादी की बधाई दे रहे हैं। इसके अलावा फैंस भाविनी पुरोहित के सुखमयी वैवाहिक जीवन की कामना भी कर रहे हैं। भाविनी पुरोहित और धवल की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। फैंस भाविनी पुरोहित के ब्राइडल लुक की काफी तारीफ कर रहे हैं।
Leave A Comment