अभिनेता सुनील ग्रोवर की हुई हार्ट सर्जरी !!
मुंभई। अपनी एक्टिंग और कॉमेडी से फैंस के दिलों को जीतने में कामयाब रहे सुनील ग्रोवर की मुंबई में हार्ट सर्जरी हुई है और वह इस समय अस्पताल में हैं। मीडिया रिपोट्र्स ने यह भी बताया गया है कि सुनील ग्रोवर अस्पताल में ठीक हो रहे हैं। हालांकि अस्पताल के अधिकारियों ने उनके स्वास्थ्य के बारे में कुछ भी बताने से इनकार कर दिया।
जैसे ही यह खबर सामने आई तभी से सुनील ग्रोवर के फैंस लगातार कॉमेडियन के जल्द ठीक होने की दुआ मांग रहे हैं। सुनील ग्रोवर को गुत्थी और मशहूर गुलाटी जैसी भूमिकाओं के लिए जाना जाता हैं। एक इंस्टाग्राम यूजर ने लिखा, 'खुद हमारे लिए हार्ट डॉक्टर हैं। उन्हें कुछ नहीं होने वाला है, वो जल्द से जल्द स्वस्थ होंगे।' वहीं दूसरे यूजर ने कमेंट किया, 'भगवान उन्हें अच्छी सेहत दें....जल्द स्वस्थ हों सुनील सर।' फैंस ने कमेंट्स की बौछार कर दी है।
काम की बात करें तो सुनील ग्रोवर को 'तांडव', सनफ्लावर जैसी वेब सीरीज में देखा गया था। अभिनेता के साथ काम करने के बारे में बात करते हुए उनके को-स्टार रणवीर शौरी ने कहा, 'जब मुझे 'सनफ्लावर' के लिए नैरेशन मिला तो मैंने पूछा कि सोनू कौन प्ले रहा है और मुझे बताया गया कि सुनील इस किरदार को निभाएंगे। मैं उस समय कहानी का हिस्सा बनने के लिए बहुत उत्साहित था। यह एक मर्डर मिस्ट्री है और सुनील के साथ काम करके काफी मजा आया। वो एक टैलेंटेड एक्टर है। उन्होंने कॉमेडी से शुरुआत की थी इसलिए उनका सफर अलग था।'
Leave A Comment