करिश्मा ने मेहंदी की रस्म में होने वाले पति संग किया जमकर रोमांस, शेयर की पार्टी की फोटोज
मुंबई। टीवी की नागिन करिश्मा तन्ना की शादी की रस्में जोरशोर से चल रही हैं। अदाकारा ने अपनी मेहंदी की रस्म में होने वाले पति वरुण बंगेरा के साथ जमकर रोमांस किया है। करिश्मा तन्ना ने अपनी मेहंदी की रस्म की इनसाइड तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।
अदाकारा करिश्मा तन्ना की शादी 5 फरवरी को होनी है। शादी से एक दिन पहले अदाकारा के चेहरा खूब निखर रहा है। टीवी की नागिन करिश्मा तन्ना ने अपनी शादी की मेहंदी की रस्म में पीले रंग का लहंगा पहना था। करिश्मा तन्ना की मेहंदी की रस्म में बेहद खूबसूरत फ्लॉवर डेकोरेशन की गई थी। जिसमें अदाकारा फूलों से सजे मंडप में बैठी दिखीं। करिश्मा तन्ना अपनी मेहंदी की रस्म की पार्टी में खुलकर नाचती दिखीं। उनकी इस खूबसूरत तस्वीर पर फैंस की नजरें टिकी रह गईं। करिश्मा और वरुण बंगेरा मेहंदी की रस्मों के बीच भी एक दूसरे को निहारते दिखे। टीवी स्टार कपल करिश्मा तन्ना और वरुण बंगेरा की नजरें इस दौरान एक दूसरे पर ही टिकी रहीं। ये क्यूट तस्वीर हर किसी का दिल चुरा ले जा रही है। वरुण एक बिजनेसमैन हैं और मुंबई में ही रहते हैं।
करिश्मा तन्ना और वरुण बंगेरा की शादी गोवा के एक फाइव स्टार होटल में होने वाली है। कोविड के चलते करिश्मा और वरुण की शादी में भी ज्यादा मेहमान शामिल नहीं होंगे। माना जा रहा है कि शादी में सिर्फ परिवार के लोग और करीबी दोस्त शामिल हुए हैं। करिश्मा तन्ना टीवी की दुनिया से ताल्लुक रखती हैं लेकिन वरुण बंगेरा इस इंडस्ट्री से काफी दूर रहते हैं। वरुण बंगेरा मुंबई के रहने वाले हैं और वह एक बिजनेसमैन हैं। वरुण वीबी क्रॉप नाम की कंपनी के डायेक्टर हैं। इस पद को वह साल 2010 से संभाल रहे हैं। वरुण बंगेरा बेशक मुंबई के रहने वाले हैं लेकिन उन्होंने अपनी पढ़ाई कनाडा की ओटावा यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है। उन्होंने इंटरनेशनल बिजनेस में ग्रेजुएशन किया है। वरुण लाइमलाइट से दूर ही रहना पसंद करते हैं। उनका इंस्टाग्राम अकाउंट प्राइवेट है और उन्हें 413 लोग फॉलो करते हैं। वह खुद भी 411 लोगों को फॉलो करते हैं। वरुण फेसबुक पर भी ज्यादा एक्टिव नहीं हैं।
Leave A Comment