लता मंगेशकर का आज शाम 6.30 बजे होगा अंतिम संस्कार, देश में दो दिन का राष्ट्रीय शोक
-शरीर के कई अंग खराब हो गए थे-डॉक्टर
मुंबई। महान गायिका लता मंगेशकर के निधन से देशभर में गम का माहौल है। केंद्र सरकार ने 6 व 7 फरवरी को राष्ट्रीय शोक घोषित किया है। इस दौरान राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा। 92 वर्षीय लता जी का रविवार सुबह मुंबई के ब्रीचकैंडी अस्पताल में निधन हो गया। रविवार शाम 6.30 बजे राजकीय सम्मान के साथ मुंबई के शिवाजी पार्क में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंत्येष्टि की जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी श्रद्धांजलि देने मुंबई जाएंगे।
आज सुबह लता मंगेशकर का पार्थिव शरीर उनके पेडर रोड स्थित निवास 'प्रभुकुंज' लाया गया। इससे पहले लता मंगेशकर को अंतिम विदाई देने सचिन तेंदुलकर मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल पहुंचे। राज्य के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे मुंबई में ब्रीच कैंडी अस्पताल पहुंचे। प्रसिद्ध फि़ल्म लेखक जावेद अख्तर मुंबई में लता मंगेशकर के घर पहुंचे।
उनका इलाज कर रहे ब्रीच कैंडी अस्पताल के डॉ. प्रतीत समदानी ने बताया कि आज सुबह 8:12 मिनट पर लता दीदी(लता मंगेशकर) का निधन हो गया है। मंगेशकर की बहन उषा मंगेशकर और उनका इलाज कर रहे डॉक्टरों ने बताया कि 92 वर्षीय गायिका के कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था, जिसके कारण रविवार सुबह 8.12 बजे उनका निधन हो गया।
Leave A Comment