लता मंगेशकर के अंतिम संस्कार में नहीं पहुंचे धमेंद्र ने बताई पूरी वजह.. कहा- मैं नहीं चाहता था...
मुंबई। दिग्गज गायिका लता मंगेशकर बीती 6 फरवरी को दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके निधन से देश को बड़ी क्षति हुई और उनके जाने से लोगों ने अपने दुख को बयां किया है। अभिनेता धर्मेंद्र ने लता मंगेशकर के निधन पर सोशल मीडिया पर दुख जताया था लेकिन वह उनके अंतिम संस्कार में नहीं पहुंचे थे। अब धर्मेंद्र ने बताया है कि उनके ना जाने के पीछे का कारण क्या था। उन्होंने बताया कि वे तीन बार जाने के लिए तैयार हुए लेकिन हर बार खुद को पीछे कर लिया। वह काफी असहज महसूस कर रहे थे।
धर्मेंद्र ने कहा, 'मैं बहुत अनकंफर्टेबल और असहज था। मैं दीदी के अंतिम संस्कार के लिए जाने के लिए एक बार नहीं बल्कि तीन बार तैयार हुआ लेकिन हर बार मैंने खुद को पीछे खींच लिया। मैं उन्हें हम सब को छोड़कर जाते हुए नहीं देखना चाहता था। लता मंगेशकर के निधन की खबर सुनने के बाद मैं बहुत असहज महसूस कर रहा था।'
धर्मेंद्र ने लता मंगेशकर के साथ अपनी बॉन्डिंग की यादों को भी शेयर किया। धर्मेंद्र ने कहा वह उनको स्पेशल और कंफर्टेबल महसूस कराती थीं। वह उन्हें प्रेरित थी और कहती थीं कि मजबूत रहो। धर्मेंद्र ने कहा कि उन्हें याद कि उन्होंने एक बार ट्विटर पर इमोशनल पोस्ट किया और लता मंगेशकर का फोन किया और पूछा कि वह ठीक है और खुश करने के लिए काफी देर बात की थी। धर्मेंद्र ने एक घटना को याद करते हुए कहा कि लता मंगेशकर की काफी तेज याददाश्त थी। लता मंगेशकर ने धर्मेंद्र को उनकी शर्ट के कलर को याद कर चौंका दिया, जिसे उन्होंने सालों पहले एक अवॉर्ड फंक्शन में पहना था। गौरलतब है कि लता मंगेशकर का रविवार को 92 साल की उम्र में निधन हो गया था। वह करीब बीते 1 महीने से मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती थीं।
Leave A Comment