जाह्नवी कपूर ने बर्थडे पर तिरुपति बालाजी मंदिर में किए दर्शन, साड़ी पहने एक्ट्रेस को देखकर श्रीदेवी की याद आई
मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर के 6 मार्च का दिन खुशियों से भरा है क्योंकि वह इस दिन अपना 25 वां जन्मदिन मना रही हैं। जाह्नवी कपूर ने इस खास दिन पर तिरुपति बालाजी मंदिर में जाकर दर्शन किए। सबसे खास बात ये रही कि उन्होंने साड़ी पहनी हुई थी। साड़ी में जाह्नवी कपूर काफी खूबसूरत नजर आ रही थीं। उनके साथ परिवार के सदस्य भी थे। उन्हें देखकर लोगों को श्रीदेवी की याद आ गई।
जाह्नवी कपूर ने रविवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इनमें वह खूबसूरत रेशम की साड़ी पहने नजर आ रही हैं। जाह्नवी कपूर अपने जन्मदिन के मौके पर तिरुपति बालाजी मंदिर गईं। उन्होंने भगवान वेंकटेश्वर स्वामी का आशीर्वाद लिया। एक्ट्रेस ने जो तस्वीरें शेयर की हैं उसमें वह अपनी परिवार के लोगों के साथ पोज दे रही हैं। जाह्नवी कपूर की स्माइल बहुत सुंदर लग रही है। जाह्नवी कपूर ने अपनी तस्वीरों के साथ कैप्शन लिखा है, ' ओम श्री वेंकटेश्वराये नमो नम: श्रीमन नारायण नमो नम: तिरुमल तिरुपति नमो नम: जय बालाजी नमो नम:।'
जाह्नवी कपूर को उनके फैमिली मेंबर्स के अलावा तमाम बॉलीवुड सेलेब्स ने बर्थडे विश किया है। बताते चलें कि जन्मदिन से एक दिन पहले शुक्रवार को एयरपोर्ट पर जाह्नवी कपूर ने अपने फैंस के साथ केक काटकर बर्थडे सेलिब्रेट किया था। जाह्नवी कपूर के काम की बात करें तो उन्होंन साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म 'धड़क' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। उनके पास इस समय 'गुड लक जेरी', 'दोस्ताना 2' और 'तख्त' जैसी फिल्मे हैं।
Leave A Comment