होली की धूम के बीच विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ने बनाया रिकॉर्ड, कलेक्शन 100 करोड़ पार...!
मुंबई। फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स दर्शकों को बहुत पसंद आ रही है। विवेक अग्निहोत्री द्वारा निर्देशित इस फिल्म को देख कर तो लोग अपनी आंखों से आंसू ही नहीं रोक पा रहे हैं। ऐसे में जो लोग इस फिल्म को देख कर सिनेमाघरों से बाहर जा रहे हैं, खूब तारीफ कर रहे हैं। इसके चलते ऑडियंस 'द कश्मीर फाइल्स की तरफ खिंची चली आ रही है। इसी के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर भी ये फिल्म धमाकेदार कमाई कर रही है। फिल्म द कश्मीर फाइल्स अब तक 100 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर चुकी है।
विवेक अग्निहोत्री की फिल्म द कश्मीर फाइल्स ने आठवें दिन 19 करोड़ 15 लाख कलेक्शन की है। अब तक 'बाहुबली 2Ó फिल्म ऐसी रही है जिसकी एक दिन की कलेक्शन सबसे ज्यादा रही है। आमिर खान की दंगल को बाहुबली के बाद ये स्थान मिला था, लेकिन अब द कश्मीर फाइल्स फिल्म बन चुकी है। फिल्म ने टोटल 116 करोड़ 45 लाख रुपए कलेक्शन की है।
Leave A Comment