सोनम के मां बनने की खबर पर नाना अनिल कपूर ने दी ये प्रतिक्रिया..
मुंबई। अभिनेत्री सोनम कपूर मां बनने जा रही हैं। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए ये खबर अपने प्रशंसकों को ये खुशखबरी दी है। सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर लोगों से गुड न्यूज शेयर की है। अब इस मामले पर एक्ट्रेस के पिता अनिल कपूर ने अपना रिएक्शन दिया है।
सोशल मीडिया पर सोनम कपूर ने जैसे ही बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए पति के संग फोटो शेयर की वैसे ही सोशल मीडिया पर फैंस से लेकर सेलेब्स तक उन्हें बधाइयां देने लगे। उसके बाद सोनम कपूर के पिता और बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर ने पति के संग फोटो शेयर करते हुए खास नोट लिखा है। साथ ही नाना बनने की खुशी को लोगों से जाहिर किया है। सोशल मीडिया पर सोनम कपूर और आनंद आहूजा की तस्वीरें शेयर करते हुए अनिल कपूर ने लिखा- अब मैं सबसे एक्साइटिंग किरदार को निभाने की तैयारियां कर रहा हूं- ग्रैंडफादर।
अनिल कपूर ने कहा कि पहले जैसी अब हमारी लाइफ कभी भी नहीं होगी और इससे ज्यादा मैं खुशकिस्मत नहीं हो सकता हूं। सोनम कपूर और आनंद आहूजा तुमने इस खबर से हमें अनंत खुशियां दीं हैं। अनिल कपूर का ये रिएक्शन तेजी से वायरल होता हुआ नजर आ रहा है। वहीं एक्टर ने कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिस पर लोग मिली जुली प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
--
Leave A Comment