रणबीर कपूर-आलिया भट्ट की शादी पर नीतू कपूर ने लगाई मुहर !! बोलीं 'मैं चाहती हूं कि जल्दी हो जाए...
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर और आलिया भट्ट काफी लंबे से समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। ऐसे में अब इन दोनों स्टार्स की शादी को लेकर चर्चा जोरों पर है। कयास लगाए जा रहे हैं कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी 15 अप्रैल की रात को होने जा रही है। इस शादी में बॉलीवुड के कई सेलेब्स रंग जमाने के लिए पूरी तरह से तैयार है। वहीं अब रणबीर कपूर की मां और बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा नीतू कपूर ने भी बेटे की शादी को लेकर बड़ा खुलासा किया है।
इस बारे में नीतू कपूर ने कहा, 'मैं भी यही चाहती हूं कि हो जाए। मुझे कुछ पता नहीं है। मैं भी सेलिब्रेट करना चाहती हूं लेकिन आज के बच्चे अलग हैं। ये दोनों प्राइवेट पीपल हैं। कब कर लेंगे पता नहीं, लेकिन होगी जरूर और मैं भी चाहती हूं कि जल्दी हो जाए क्योंकि मैं उन दोनों से प्यार करती हूं। आलिया कितनी प्यारी लड़की है। मैं सिर्फ उससे प्यार करती हूं। वो एक खूबसूरत लड़की है। रणबीर और आलिया एक दूसरे के लिए बने हैं। दोनों एक जैसे है। रणबीर नेक दिल हैं। वो चीजों को पॉजिटिव नजरिए से देखता है। मैं रणबीर कपूर में सभी गुण देखती हूं। दोनों कांफिडेंट हैं और किसी के बारे में कहने के लिए बुरी बातें नहीं हैं।'
वर्कफ्रंट की बात करें तो नीतू कपूर जल्द ही अपकमिंग फिल्म 'जुग जुग जियो' से बड़े परदे पर कमबैक कर रही हैं। इस फिल्म में नीतू कपूर के साथ लीड रोल में वरुण धवन, कियारा आडवाणी और अनिल कपूर लीड रोल में दिखाई देंगे। फिल्म का इंतजार दर्शक बड़ी बेताबी से कर रही हैं।
Leave A Comment