अभिनेता धर्मेंद्र ने अपनी तबीयत को लेकर खुद दी जानकारी
मुंबई। बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर धर्मेंद्र सुर्खियों में छाए हुआ है। उनसे जुड़ी खबरें इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई है। दरअसल 1 मई को बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता धर्मेंद्र की तबीयत एकदम से खराब हो गई थी। जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन अब उनकी सेहत में सुधार बताया जा रहा है। जिसके चलते उन्हें अस्पताल से घर भेज दिया दिया गया है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि धर्मेंद्र की तबीयत इन दिनों काफी खराब रहती है। अभी हाल में उनकी कुछ तस्वीरें सामने आई थी, जिसमें वो सहारा लेकर चलते हुए दिखे थे। जिसके बाद से कयास लगाए जा रहे थे कि उनकी तबीयत खराब है। अब उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।
धर्मेंद्र की उम्र अब 86 साल के पार हो गई है, इसके बीच उनकी तबीयत खराब होना फैंस को परेशान कर रहा है। इसी के चलते धर्मेंद्र ने अपने फैंस की चिंताओं को ध्यान में रखते हुए अपना एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। जिसमें वह अपनी सेहत की जानकारी देते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में धर्मेंद्र को पूरी तरह से ठीक देखा जा सकता है। इस वीडियो में वह अपने बैक पेन के बारे में फैंस को बताते हुए नजर आ रहे है। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
धर्मेन्द्र काफी वर्षों से अपना ज्यादातर समय अपने फार्म हाउस पर ही बिताते हैं। यहां पर वे आर्गेनिक खेती कर रहे हैं। जिसकी फोटो अक्सर वे सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं।
Leave A Comment