शादी करने जा रहे हैं लिएंडर पेस.. किम बनेगी दुल्हनियां!!!
मुंबई। बॉलीवुड फिल्म स्टार किम शर्मा लंबे वक्त से टेनिस प्लेयर लिएंडर पेस संग रिश्ते को लेकर सुर्खियों में है। इस स्टार कपल ने बीते साल ही एक रोमांटिक तस्वीर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीर शेयर कर अपने रिश्ते पर आधिकारिक मोहर लगा दी थी। तभी से इन दोनों सितारों की शादी को लेकर फैंस को भी इंतजार है। रिपोट्र्स हैं कि ये कपल जल्दी ही शादी की तैयारी में है। जिसकी वजह से इनकी शादी की खबरें फिर से सुर्खियों में आ गई हैं।
रिपोर्ट की मानें तो किम शर्मा और लिएंडर पेस अपने रिश्ते को नया नाम देने की तैयारी में जुट गए हैं। इस स्टार कपल के पैरेंट्स ने भी इनके रिश्ते को मंजूरी दे दी है। जिसके सिलसिले में ही लिएंडर पेस के माता-पिता मुंबई भी पहुंचे थे। जहां वो अदाकारा किम शर्मा और उनके घरवालों से भी मिले। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक दोनों स्टार के परिजनों ने इस मीटिंग में इस रिश्ते को मंजूरी दे दी है। जिसके बाद दोनों परिवारों ने मिलकर कोर्ट मैरिज करने की प्लानिंग की है।
बता दें कि लिएंडर पेस की उम्र 48 साल की है। जबकि अदाकारा किम शर्मा भी 42 साल की हैं। लिएंडर पेस के साथ अदाकारा किम शर्मा की ये दूसरी शादी होगी। जबकि लिएंडर पेस ने अभी तक शादी नहीं की है। वो संजय दत्त की पूर्व पत्नी रिहा पिल्लई के साथ लंबे वक्त तक लिव इन रिलेशनशिप में रहे। जिससे उनके एक बेटी अजन्या पेस है। किम शर्मा की पहली शादी बिजनेसमैन अली पुंजानी से साल 2010 में हुई थी। हालांकि ये रिश्ता चंद साल ही टिक सका और साल 2016 में दोनों का तलाक हो गया था।
Leave A Comment