दूसरी बार कोरोना का शिकार हुए अक्षय कुमार, सोशल मीडिया पर बयां किया अपना दुख
मुंबई। बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार दूसरी बार कोरोना वायरस का शिकार हुए हैं। सुपरस्टार अक्षय कुमार ने खुद इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर एक ट्वीट शेयर कर दी है। अक्षय कुमार ने इस बात की जानकारी देते हुए इस बात का भी दुख बयां किया कि इस वजह से वो कांस फिल्म फेस्टिवल 2022 में हिस्सा नहीं ले पा रहे हैं। अक्षय कुमार के इस ट्वीट से उनके फैंस में भी चिंता की लहर उठ खड़ी हुई है। हैरानी की बात ये है कि इससे पहले भी फिल्म स्टार अक्षय कुमार कोरोना की मार झेल चुके हैं।
अक्षय कुमार ने कोरोना होने की जानकारी देते हुए लिखा, 'मैं वाकई कांस 2022 के लिए इंडिया पवेलियन में हमारे सिनेमा को रिप्रेजेंट लेने के लिए उत्सुक था, लेकिन दुखद रूप से कोरोना का शिकार होने की वजह से मैं इसमें हिस्सा नहीं ले पाउंगा। अब आराम करना होगा। आपको और आपकी पूरी टीम को ढेर सारी शुभकामनाएं अनुराग ठाकुर। मैं वाकई इसे बहुत मिस करूंगा।
बता दें कि सुपरस्टार अक्षय कुमार इससे पहले साल 2021 में भी कोरोना का शिकार हुए थे। इस दौरान फिल्म स्टार की हालत काफी गंभीर थी और उन्हें अस्ताल में भर्ती भी करवाया गया था। हालांकि इसके बाद अक्षय कुमार ने कोरोना को मात देकर जबरदस्त वापसी की थी। इसके बाद अक्षय कुमार जल्दी ही अपनी फिल्मों में भी बिजी हो गए थे।
फिल्मों की बात करें तो अक्षय कुमार जल्दी ही पीरियड ड्रामा फिल्म पृथ्वीराज को लेकर जल्द ही सिल्वर स्क्रीन पर पहुंचने वाले हैं। इसके अलावा उनके पास रामसेतु, रक्षाबंधन, ओह माय गॉड और सेल्फी जैसी फिल्में भी हैं।
Leave A Comment