प्लास्टिक सर्जरी के दौरान अभिनेत्री की हुई मौत..! महज 21 साल में दम तोड़ा
मुंबई। कन्नड़ टीवी सीरियल अदाकारा चेतना राज को लेकर एक दुखद खबर सामने आई है। सामने आ रही ताजा जानकारी के मुताबिक महज 21 साल की कन्नड़ टीवी सीरियल अदाकारा चेतना राज की कथित रूप से प्लास्टिक सर्जरी के दौरान मौत हो गई। अदाकारा एक निजी अस्पताल में फैट फ्री प्लास्टिक सर्जरी के लिए भर्ती हुई थीं। जहां इलाज के दौरान उनके फेफड़ों में पानी भर गया। इसके बाद उनकी तबियत लगातार बिगडऩे लगी औऱ एक्ट्रेस ने इलाज के दौरान ही दम तोड़ दिया।
इधर, टीवी सीरियल अदाकारा चेतना राज के परिजनों ने इसके बाद अस्पताल के खिलाफ हल्ला बोल दिया है। परिजनों ने अस्पताल कर्मियों पर लापरवाही का इल्जाम लगाया है। खबर मिली है कि चेतना राज ने अपने परिजनों को प्लास्टिक सर्जरी के बारे में नहीं बताया था। वो अपना इलाज खुद करवा रही थी। रिपोट्र्स की मानें तो सर्जरी के लिए भी वो अपने दोस्तों के साथ ही गई थीं। अब चेतना राज के परिजन इस मुद्दे पर भी अस्पताल वालों के खिलाफ विरोध कर रहे हैं।
सामने आ रही मीडिया रिपोट्र्स की मानें तो अदाकारा चेतना राज के परिजनों ने अस्पताल के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवा दी है। परिजनों का आरोप है कि डॉक्टरों की लापरवाही की वजह से उनकी बेटी की आकस्मिक मौत हुई है। चेतना राज के कॅरिअर की बात करें तो वो 'गीता' और 'दोरेसानी' जैसे टीवी सीरियल्स के जरिए दर्शकों के बीच एक खास जगह बना चुकी थी। चेतना राज के आकस्मिक निधन से टीवी इंडस्ट्री भी स्तब्धहै। चेतना राज की मौत की खबर इस वक्त सोशल मीडिया पर भी छाई हुई है और उनके चाहने वाले फैंस उनके निधन पर अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
Leave A Comment