सनी देओल ने खरीदी नई कार लैंड रोवर डिफेंडर 110, कीमत एक करोड़ रुपए से अधिक
नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर और वर्तमान में पंजाब स्थित गुरदासपुर के सांसद सनी देओल ने नई एसयूली लैंड रोवर डिफेंडर 110 खरीदी है । बीते दिनों सनी देओल की मुंबई स्थित घर पर नई लैंड रोवर डिफेंडर 110 दिखी है। अपनी राजनीतिक जिंदगी के साथ ही फिल्मी जिंदगी में भी सक्रिय सनी देओल आने वाले समय में कई फिल्मों में दिखने वाले हैं, जिनमें एक सुपरहिट फिल्म गदर की सिक्वल गदर 2 है।
सनी देओल की नई कार लैंड रोवर डिफेंडर 110 एसयूवी की कीमत एक करोड़ रुपये से ज्यादा है। डिफेंडर प्रीमियम लाइफस्टाइल लग्जरी एसयूवी है, जो कि ऑफ-रोडिंग में भी इस्तेमाल की जाती है। इस एसयूवी को 3 डोर और 5 डोर वर्जन में पेश किया गया है, जिसमें डिफेंडर 110 5 डोर वर्जन है। इस एसयूवी को 2 पेट्रोल इंजन और एक डीजल इंजन ऑप्शन में पेश किया गया है, जो कि 400 पीएस तक की पावर जेनरेट करने में सक्षम है। लैंड रोवर डिफेंडर 110 को 8 स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स ऑप्शन के साथ पेश किया गया है। भारत में लैंड रोवर की बाकी एसयूवी की तरह डिफेंडर की भी अच्छी बिक्री होती हैं।
सनी देओल की पूरी फैमिली लग्जरी कारों की शौकीन है। सनी देओल के पिता धर्मेंद के पास Mercedes-Benz SL500 कार है। वहीं बॉबी देओल के पास Mercedes-Benz S-Class S550, Porsche 911 और Porsche Cayenne समेत अन्य धांसू कारें हैं। धर्मेंद की पत्नी और सनी देओल की स्टेप मदर हेमामालिनी के पास Audi Q5 और Mercedes-Benz ML-Class जैसी लग्जरी कारें हैं। सनी देओल की बहन ईशा देओल के पास Audi Q5 और BMW X5 जैसी लग्जरी कारें हैं। आखिर में सनी देओल के एक और भाई एक्टर अभय देओल भी मित्शुबिशी और बीएमडब्ल्यू की कारें चढ़ते हैं।
Leave A Comment