ब्रेकिंग न्यूज़

 22 साल की हुई शाहरुख खान की लाडली सुहाना, मां ने शेयर की  फोटो
मुंबई। बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान और गौरी खान की बेटी सुहाना खान का आज अपना 22वां जन्मदिम मना रही है। इस मौके पर हर कोई उनको बधाई दे रहा है। उनकी मां गौरी खान ने इंस्टाग्राम पर फोटो पोस्ट कर उनको विश किया है। 
  पिक्चर में, सुहाना गुलाबी रंग के प्रिंटेड शर्ट और गुलाबी पैंट में देखी जा सकती हैं। उन्होंने लाइट मेकअप के साथ कानों में हूप्स और मैचिंग हील्स के साथ अपना लुक कम्पलीट किया, जिसमें वो काफी सुंदर दिख रही हैं। गौरी द्वारा पोस्ट साझा किए जाने के तुरंत बाद, उनके दोस्तों ने भी कमेंट कर शुभकामनाओं की बाढ़ ला दी। सुहाना ने भी मां की पोस्ट पर इमोजी के जरिए प्रतिक्रिया दी।
 दूसरी ओर सुहाना की गर्ल गैंग ने भी बेस्टी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। एक्ट्रेस अनन्या पांडे   ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर सुहाना के साथ अनदेखी तस्वीरें शेयर की हैं। अनन्या ने सेम पोज में दो तस्वीरें साझा की हैं। इनमें पहली तस्वीर अब की है, जिसमें वो सुहाना को गले लगाती देखी जा सकती हैं।  जबकि दूसरी तस्वीर सेम पोज में बचपन के दिन की है। इसमें भी  अनन्या सुहाना को गले लगाती हुई देखी जा सकती हैं। पिक्चर पर एक प्यारा सा मैसेज भी लिखा है, जिसमें अनन्या ने सुहाना को बेस्टेस्ट गर्ल बताया है।
 दूसरी ओर शनाया कपूर  ने भी सुहाना खान के जन्मदिन पर एक अनदेखी तस्वीर शेयर की है, जिसमें दोनों को शांत जगह पर चिल करते हुए देखा जा सकता है। सुहाना और शनाया दोनों ही शॉर्ट एंड कैजुअल ड्रेस में देखी जा सकती हैं। आंखों पर दोनों ने सनग्लासेज कैरी कर रखा है। सुहाना के हाथ में ड्रिंक का ग्लास भी देखा जा सकता है, जिसमें स्ट्रॉ लगा नजर आ रहा है। इस तस्वीर के साथ शनाया ने कैप्शन दिया है, 'दिल से बहनें' और साथ में हार्ट इमोजी भी ड्रॉप किया है।
 22वें जन्मदिन पर सुहाना एक एक्ट्रेस बनने की राह पर अग्रसर हैं। वो जोया अख्तर की फिल्म द आर्चीज के जरिए बॉलीवुड डेब्यू करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। हाल ही में फिल्म का छोटा टीजर सामने आया था, जिसमें सुहाना के साथ स्टार किड खुशी कपूर और अगस्त्या नंदा भी नजर आए थे।
 सुहाना खान का जन्म 22 मई 2000 को हुआ था। सुहाना खान के गॉर्जियस लुक की सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा होती है। उनके लुक्स फैंस बेहद पसंद करते हंै। सुहाना  अपने फैशन सेंस को लेकर हरदम सुर्खियों में बनी रहती है। फैशन के मामले में वो बड़े-बड़े स्टार्स को टक्कर देती हैं।  सुहाना खान के अक्सर अपने इंस्टाग्राम पर अपनी बोल्ड और क्यूट तस्वीरें शेयर करती रहती है। जो उनके चाहने वालों को खूब पसंद आती है। सुहाना  कई बार अपने लुक्स को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोल हो चुकी है  सुहाना  के दो भाई है। एक का नाम है आर्यन  , तो दूसरे का नाम है अबराम ।  

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english