ब्रेकिंग न्यूज़

 2 घंटे का लाइव शो, और फिर सबको 'अलविदा' कह गए सिंगर केके, बॉलीवुड में शोक की लहर
मुंबई। जाने-माने सिंगर केके यानी कृष्णकुमार कुन्नथ की 31 मई की आधी रात मौत हो गई। केके 31 मई की शाम 7 बजे से रात 9 बजे तक स्टेज पर मौजूद थे। ऑडिटोरियम खचाखच भरा हुआ था। तभी केके ने गाना शुरू किया, लेकिन 2 घंटे बाद सबकुछ बदल गया।  सिंगर केके  की अचानक मौत की खबर ने सबको दिल दहला दिया। केके की 31 मई की आधी रात को कोलकाता के नजरुल मंच पर परफॉर्म कर रहे थे कि अचानक ही उनकी तबीयत बिगड़ी और कुछ ही पलों में उनकी मौत हो गई। उस वक्त ऑडिटोरियम में भारी भीड़ मौजूद थी। किसी को भी समझ नहीं आया कि आखिर हुआ क्या? केके के बेहोश होते ही वहां अफरा-तफरी सी मच गई।
 शुरुआती जानकारी में केके की मौत की वजह कार्डियक अरेस्ट  जा रही है।  53 वर्षीय सिंगर केके एकदम फिट और फाइन थे और वह स्मोकिंग और ड्रिकिंग से भी दूर रहते थे। फिर ऐसा क्या हुआ कि अचानक ही कुछ ही पलों के अंदर केके की जिंदगी खत्म हो गई?  केके 2 दिन से कोलकाता में थे, इससे पहले उन्होंने पुणे में परफॉर्म किया था। केके ने कोलकाता में दो कॉलेज फेस्ट में परफॉर्म किया था। एक स्टूडेंट ने बताया कि केके शो-स्टॉपर थे। उन्होंने लगातार 2 घंटों तक परफॉर्म किया था।
बॉलीवुड में शोक की लहर
सिंगर केके के निधन से उनके फैंस तो दुखी हैं ही, साथ ही बॉलीवुड इंडस्ट्री को भी तगड़ा झटका लगा है। केके के निधन पर अक्षय कुमार से लेकर श्रेया घोषाल तक कई जाने-माने सितारों ने शोक व्यक्त किया है।
 बॉलीवुड के मशहूर गायक शंकर महादेवन ने केके के निधन पर शोक जताया और लिखा, "स्तब्ध हूं। यकीन नहीं कर सकता। केके आप ऐसे कैसे जा सकते हो। लव यू मेरे यार। हम रहें या ना रहें, याद आएंगे ये पल।"  
 केके के निधन पर श्रेया घोषाल ने ट्वीट किया और शोक जताते हुए लिखा, "मैं इस खबर पर विश्वास करने में नाकाम हूं। स्तब्ध हूं। इसे स्वीकार करना वाकई बहुत मुश्किल है।"
 केके के निधन पर अजय देवगन ने दुख के साथ-साथ हैरानी भी जताई। उन्होंने लिखा, "लाइव परफॉर्मेंस के तुरंत बाद केके के निधन की खबर आना बहुत ही भयानक है। इन्होंने उन फिल्मों के लिए भी गाने गाए हैं, जिसमें मैंने काम किये थे। इसलिए उनका जाना मुझे बहुत खल रहा है।" 
अक्षय कुमार ने केके के आकस्मिक निधन पर दुख जाहिर करते हुए लिखा, "बहुत दुख हूं और हैरान हूं केके के निधन के बारे में जानकर। ओम शांति।"
 रश्मि देसाई ने केके के जाने पर शोक व्यक्त किया और लिखा, "हम इनके गाने सुनकर ही बड़े हुए हैं। ये बहुत जल्दी चले गए।"  
 केके के निधन पर सलमान खान फिल्म्स की ओर से दुख जाहिर किया गया। उन्होंने लिखा, "सोलफुल आवाज, जिसने हमें प्यार करना सिखाया वो अब इस दुनिया में नहीं है।"
 मशहूर सिंगर हर्षदीप कौर ने केके के आकस्मिक निधन पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने लिखा, "मैं विश्वास नहीं कर पा रही हूं कि केके हमारे बीच नहीं रहे। यह सच नहीं हो सकता है। प्यार भरी आवाज आज चली गई। यह दिल को चीरने वाला है।" 
 केके की फैन और टीवी एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता ने भी केके के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने लिखा, "यह हैरान करने वाला है, मेरे जैसे सभी संगीत प्रेमियों के लिए। भगवान यह हो क्या रहा है। ओम शांति।"
 

 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english