ब्रेकिंग न्यूज़

 करण वी ग्रोवर  ने भी कर ली शादी, सामने आई शादी की तस्वीरें
मुंबई।  सीरियल 'उडारियां'   स्टार करण वी ग्रोवर शादी के बंधन में बंध गए हैं। बीते दिन ही करण वी ग्रोवर ने अपनी गर्लफ्रेंड पॉपी जब्बल के साथ सात फेरे ले लिए हैं। पॉपी जब्बल और करण वी ग्रोवर की शादी में परिवार के लोग और खास दोस्त शामिल हुए। शादी होते ही करण वी ग्रोवर ने एक शानदार तस्वीर फैंस के साथ शेयर की है। इस तस्वीर में करण वी ग्रोवर अपनी पत्नी के साथ शादी के मंडप में खड़े नजर आ रहे हैं। अपनी इस रिपोर्ट में हम आपको करण वी ग्रोवर की शादी की शानदार तस्वीरें दिखाने जा रहे हैं।
 आप को जानकर हैरानी होगी कि करण वी ग्रोवर और पॉपी जब्बल बीते 10 साल से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। 10 साल तक डेटिंग करने के बाद करण वी ग्रोवर और पॉपी जब्बल ने शादी कर ली है। 
 फैंस लगातार सोशल मीडिया पर करण वी ग्रोवर और पॉपी जब्बल को बधाई दे रहे हैं। फैंस करण वी ग्रोवर और पॉपी जब्बल की जोड़ी की खूब तारीफ कर रहे हैं। बता दें करण वी ग्रोवर और पॉपी जब्बल ने हिमाचल प्रदेश में जाकर डेस्टिनेशन वेडिंग की है। इस दौरान करण वी ग्रोवर पगड़ी पिंक पगड़ी बांधकर पहुंचे थे वहीं पॉपी जब्बल व्हाइट पिंक कलर के लहंगे में कमाल लग रहे हैं। 
सोशल मीडिया पर करण वी ग्रोवर और पॉपी जब्बल की शादी की तस्वीरों ने हंगामा मचा दिया है। फैंस करण वी ग्रोवर और पॉपी जब्बल की इन खूबसूरत तस्वीरों से नजर नहीं हटा पा रहे हैं। करण वी ग्रोवर और पॉपी जब्बल की शादी में शमा सिकंदर भी अपने पति के साथ पहुंची थीं। आपको बता दें कि करण वी ग्रोवर, शमा सिकंदर के बेस्ट फ्रेंड हैं। शादी के बाद करण वी ग्रोवर और पॉपी जब्बल ने अपने मेहमानों को एक शानदार रिसेप्शन पार्टी दी। तस्वीर में पॉपी जब्बल लाल रंग की साड़ी पहनकर धमाल मचाती नजर आईं। 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english