इतने करोड़ में बिका अर्जुन कपूर का मकान,,,,मलाइका संग रहने के लिए खरीदा था आशियाना !!
मुंबई। फिल्म स्टार अक्सर फिल्मों से होने कमाई को प्रॉपर्टी में इन्वेस्ट करते रहते हैं। कई सेलेब्स ने मुंबई में ही फ्लैट्स फ्लैट्स खरीदे हैं, तो कई ने दूर जाकर फार्म हाउस में पैसा लगाया है। इन सेलेब्स में से एक अर्जुन कपूर भी हैं, जिन्होंने बीते साल मुंबई के बांद्रा में करोड़ों का आलीशान फ्लैट खरीदा था। मीडिया रिपोट्र्स के मुताबिक अभिनेता अपनी गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के नजदीक रहने के लिए ये घर खरीदा था। हालांकि अर्जुन कपूर ने इस प्रॉपर्टी को 16 करोड़ रुपये में बेच दिया है। अर्जुन कपूर ने यह प्रॉपर्टी पिछले साल बांद्रा (वेस्ट) में 81ऑरिएट बिल्डिंग में 20 करोड़ रुपये में खरीदी थी और इसे 16 करोड़ रुपये में बेच दिया है।
अर्जुन कपूर द्वारा बेचे गए इस फ्लैट के नए मालिक शंकर भोइर और सत्येन भोइर हैं। इस फ्लैट में 3 पार्किंग स्लॉट्स हैं। फिलहाल अर्जुन कपूर जुहू में जेवीपीडी स्कीम की रहेजा आर्किड बिल्डिंग में रह रहे हैं। मलाइका अरोड़ा के पास 81 ऑरिएट बिल्डिंग में एक फ्लैट है और उसी बिल्डिंग में सोनाक्षी सिन्हा और करण कुंद्रा का भी फ्लैट हैं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो अर्जुन कपूर जल्द ही मोहित सूरी के निर्देशन में बनी फिल्म 'एक विलेन रिटन्र्स' में दिखाई देंगे। फिल्म का ट्रेलर और कुछ गाने फैंस के बीच रिलीज किए जा चुके हैं, जिन्हें लगातार दर्शकों का प्यार मिल रहा है। अभिनेता फिल्म के प्रमोशन में लगातार बिजी चल रहे हैं। इस फिल्म में जॉन अब्राहम, दिशा पाटनी और तारा सुतारिया जैसे कई कलाकार अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे।
'एक विलेन रिटन्र्स' के अलावा अर्जुन कपूर के पास आश्मान भारद्वाज की 'कुत्ते' भी हैं, जिसमें तब्बू, राधिका मदान और नसीरुद्दीन शाह लीड रोल में दिखाई देंगे। इसके बाद अर्जुन निर्माता अजय बहल की 'द लेडी किलर' पर काम कर रहे हैं। फिल्म में उनके साथ भूमि पेडनेकर ऑनस्क्रीन रोमांस करेंगी।
-----
Leave A Comment