आकांक्षा पुरी बनेंगी मीका सिंह की दुल्हनिया, 'स्वयंवर' के फिनाले में सिंगर ने डाली वरमाला
मुंबई। बॉलीवुड सिंगर मीका सिंह का 'स्वयंवर: मीका दी वोटी ' अब अपने अंतिम पड़ाव में पहुंच चुका है। शो का ग्रैंड फिनाले टीवी पर टेलीकास्ट हो जाएगा लेकिन उसके पहले बता दें कि उन्हें अपनी दुल्हनिया आकांक्षा पुरी मिल गई हैं। उन्होंने अपनी बरसों पुरानी दोस्त को अपना हमसफर बना लिया है। 'स्वयंवर: मीका दी वोटी' में टॉप 3 कंटेस्टेंट्स ने अपनी जगह बनाई थी और ये सौभाग्य आकांक्षा पुरी, प्रांतिका दास और नीत महल को प्राप्त हुआ था। अब इसमें से आकांक्षा पुरी ने बाजी मार ली। उन्होंने आखिरकार मीका सिंह से प्यार का इजहार कर दिया और सिंगर भी उन पर लट्टू हो गए। उन्होंने शादी के लिए हां कर दी।
रिपोर्ट के मुताबिक, मीका सिंह से शादी करने के लिए शुरू में 12 लड़कियां देश के अलग-अलग हिस्सों से आई थीं। फिर जैसे-जैसे शो आगे बढ़ता गया, वाइल्डकाड्र्स की एंट्री होती गई। इसी में आकांक्षा पुरी भी शामिल थीं। जिन्होंने आंधी की तरफ आकर तूफान की तरह मीका का दिल उड़ा लिया। मीका को भी इस बात का एहसास हुआ कि उन्हें नीत महल और प्रांतिका दास से ज्यादा आकांक्षा ही हैं, जो सबसे अच्छी तरह से जानती हैं। उनसे अच्छा उनका दूसरा कोई लाइफ पार्टनर हो ही नहीं सकता है।
मीका सिंह से 12 साल छोटी हैं आकांक्षा पुरी
मीका सिंह की उम्र जहां 45 साल है, वहीं आकांक्षा पुरी 33 की हैं। ऐसे में इनके बीच 12 साल का डिफ्रेंस साफ तौर पर देखा जा सकता है। हालांकि अभी बड़ा सवाल ये है कि ये दोनों क्या वाकई शादी करते हैं या फिर बाकी के 'स्वयंवर' की ही तरह ये मामला भी रफा-दफा हो जाएगा।
सूत्रों के मुताबिक, 'शो में मीका ने स्टेज पर शादी नहीं की है। उन्होंने अभी सिर्फ अपनी पसंद बताने के लिए सिर्फ आकांक्षा के गले में वरमाला डाली है। सिंगर ने इसके बाद ये कहा वह शादी के बंधन में बंधने से पहले कैमरों से दूर आकांक्षा के साथ अपना क्वॉलिटी टाइम स्पेंड करना चाहते हैं। इसके अलावा मीका ने एक्ट्रेस के परिवारवालों से भी मुलाकात की और नए सफर की शुरुआत करने का फैसला करने के बाद उनका आशीर्वाद लिया।'
आकांक्षा और मीका पिछले 13-14 सालों से दोस्त हैं। उन्होंने वाइल्डकार्ड के तौर पर 'स्वयंवर: मीका दी वोटी' में एंट्री की थी। जब वह आई थीं तब उन्होंने कहा था, 'राजा की रानी तो एक ही होगी, इसलिए मैं यहां हूं।' साथ ही इस बात का भी जिक्र किया था कि जब वह किसी और लड़की के साथ मीका सिंह को देखती थीं तो उनके मन में यही ख्याल आता था कि वह उन्हें नहीं खो सकती हैं। और शो में आने के लिए उन्होंने खुद ही चैनल को अप्रोच किया था और डिमांड की थी उन्हें इस शो में एंट्री दी जाए।
Leave A Comment