अभिनेता पर्ल पुरी पर लगे गंभीर आरोप, मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार
मुंबई। मुंबई पुलिस ने एक और टीवी एक्टर को गिरफ्तार कर लिया है। यहां हम बात कर रहे हैं सीरियल नागिन 3 स्टार पर्ल वी पुरी की जिन्हें 16 साल की नाबालिग से रेप और छेड़छाड़ के आरोप में बीती रात मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया। बताया जा रहा है कि एक लड़की और उसके परिवार की शिकायत के बाद पर्ल समेत 6 अन्य लोगों को बीते शुक्रवार की देर रात अरेस्ट किया गया। अब सभी पुलिस कस्टडी में हैं।
मुंबई पुलिस के डीसीपी अभिषेक त्रिमुखे ने बताया, 'पर्ल को वसई पुलिस ने गिरफ्तार किया है।' हालांकि, उन्होंने मामले से जुड़ी ज्यादा जानकारी नहीं दी। वहीं, पीडि़ता का कहना है कि उसके साथ कार में बार-बार रेप किया गया। फिलहाल, आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और आईपीसी की धारा 376 और पॉक्सो ऐक्ट में केस दर्ज कर लिया गया है।
दूसरी तरफ, पर्ल की दोस्त और ऐक्ट्रेस अनीता हसनंदानी ने ऐक्?र का बचाव किया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर पर्ल के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन दिया, 'पर्ल के बारे में बेतुकी से खबर के साथ उठी हूं। मैं उसे जानती हूं! यह सच नहीं है... सच नहीं हो सकता... सब झूठ है। मुझे यकीन है कि इसमें कुछ और बात है और सच जल्द सामने आएगा। लव यू पर्ल।
पर्ल वी पुरी का नाम अब तक टीवी अदाकारा करिश्मा तन्ना के साथ जोड़ा जाता था। दावा किया जा रहा था कि पर्ल वी पुरी, करिश्मा तन्ना को डेट कर रहे हैं। कुछ समय बाद ही खबर आई थी कि पर्ल वी पुरी और पर्ल वी पुरी का ब्रेकअप हो गया है। दोनों सितारे एक दूसरे को अपना अच्छा दोस्त बताते हैं। चंद महीनों पहले ही टीवी एक्टर पर्ल वी पुरी ने अपने पिता को खो दिया था। कोरोना वायरस के कहर के बीच पर्ल वी पुरी के पिता का देहांत हो गया था। पिता के देहांत के बाद पर्ल वी पुरी बुरी तरह टूट गए थे। पिता के जाने के बाद पर्ल वी पुरी ने खुद को पूरी तरह से काम में व्यस्त कर लिया था। वे सीरियल ब्रह्मराक्षस 2 की शूटिंग कर रहे हैं।
Leave A Comment