ब्रेकिंग न्यूज़

 अमृता सिंह, करिश्मा, महिमा सहित इन बॉलीवुड हस्तियों ने तलाक के बाद नहीं की दूसरी शादी.....
मुंबई। बॉलीवुड की इस दुनिया में अब तक आपने सेलेब्स के लिंकअप और ब्रेकअप के बारे में सुना होगा। लाइमलाइट की दुनिया में कई सेलेब्स ऐसे भी हैं जिनकी पहली शादी इतनी सफल नहीं रही और उन्होंने तलाक लेने का फैसला किया। हालांकि आज इस खास रिपोर्ट में हम आपको उन सेलेब्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने तलाक लेने के बाद दोबारा कभी शादी नहीं की। आइए देखें ये पूरी लिस्ट
  अनुराग कश्यप 
अनुराग कश्यप अब तक दो बार तलाक ले चुके हैं लेकिन ऐसा लग रहा है कि वह अब सिंगलहुड जाना चाहते हैं। उनकी पहली पत्नी आरती बजाज थीं और दूसरी कल्कि कोचलिन थीं।  
 पूजा भट्ट  
 पूजा भट्ट ने मनीष मखीजा के साथ शादी की, जो पेशे से वीजे थे। ये शादी ज्यादा दिनों तक नहीं टिक पाई और दोनों का 2014 में तलाक हो गया। वे आज भी अच्छे दोस्त हैं।
  ऋतिक रोशन  
सुजैन खान से अलग होने के बाद ऋतिक काफी विवादों में फंस गए थे। उनका नाम बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत के जोड़ा गया था। हालांकि अभिनेता ने तलाक के बाद दोबारा शादी नहीं करने का फैसला किया। ऋतिक और सुजैन के रास्ते अलग हैं, लेकिन बच्चों की परवरिश की बात आने पर वे एक साथ ही खड़े नजर आते हैं। 
 मनीषा कोइराला 
मनीषा कोइराला ने नेपाल में रहने वाले सम्राट दहल के साथ शादी की और 2012 में वे अलग हो गए। मनीषा ने फिर से बॉलीवुड में सक्रिय होने का फैसला लिया। 
 अमृता सिंह 
 सैफ अली खान और अमृता का काफी पहले तलाक हो गया था। हालांकि सैफ ने दोबारा शादी की लेकिन अमृता ने सिंगल रहने का फैसला किया। अमृता ने  अपने दो बच्चों सारा और इब्राहिम की परवरिश अकेले ही की है। 
 संगीता बिजलानी 
सलमान खान की एक्स गर्लफ्रैंड रही संगीता बिजलानी ने क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन से शादी की। साल 2010 में दोनों ने एक-दूसरे से दूर होने का फैसला किया। यही नहीं संगीता ने कभी दोबारा शादी नहीं की।
 महिमा चौधरी  
महिमा ने बॉबी मुखर्जी के साथ शादी की और 2013 में दोनों अलग हो गए। महिमा आज अकेले अपनी बेटी की परवरिश कर रही हैं। 
 कल्कि कोचलिन  
कल्कि ने बहुत पहले 2015 में अनुराग कश्यप के साथ संबंध तोड़ लिया। इसके बाद एक्ट्रेस ने एक्टिंग की दुनिया में करियर बनाने पर फोकस किया।
 चित्रांगदा सिंह  
चित्रांगदा सिंह ने ज्योति सिंह रंधावा नाम के एक गोल्फर के साथ शादी की और 2014 में दोनों का तलाक हो गया। इस तलाक के बाद चित्रांगदा सिंह ने अपना करियर बनाने पर फोकस किया।
 करिश्मा कपूर  
अपने जमाने की मशहूर अभिनेत्रियों में से एक करिश्मा कपूर का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। 2016 में संजय कपूर से तलाक लेने के बाद करिश्मा ने भी दोबारा शादी का जोड़ा नहीं पहना। एक्ट्रेस आज भी सिंगल ही अपनी लाइफ जी रही हैं। उनके दो बच्चे हैं। 
 कोंकणा सेन शर्मा 
बॉलीवुड की खूबसूरत और टैलेंटेड अदाकाराओं में से एक कोंकणा सेन शर्मा ने मशहूर एक्टर रणवीर शौरी से तलाक लेने बाद कभी शादी नहीं की। वो आज भी सिंगल हैं।
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english