ब्रेकिंग न्यूज़

 सिर में गैस चढ़ने के लक्षण क्या हैं? जानें 3 नुस्खे, जिनसे तुरंत पा सकते हैं आराम

 सिर में दर्द अचानक से होने पर कई बार लोगों के मुंह से कहते सुना होगा कि 'सिर में गैस चढ़ गई है' यह आम बोलचाल में इस्तेमाल होने वाली लाइन है, वास्तव में यह वह स्थिति होती है, जिसमें पेट में गैस बनने पर इसका असर सिर तक महसूस होता है। यह परेशानी किसी भी व्यक्ति को तब होती है, जब हमारा पाचन तंत्र सही तरीके से काम नहीं कर पाता है। जब गैस बनने लगती है, तो न सिर्फ पेट में बल्कि सिर में दर्द, भारीपन, बेचैनी जैसा महसूस हो सकता है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं सिर में गैस बनने के लक्षण क्या हैं और इसे कम करने के लिए क्या करें?
 सिर में गैस चढ़ने के मुख्य लक्षण क्या हैं?
सिर में गैस चढ़ने पर न सिर्फ दर्द बल्कि अन्य लक्षण भी दिखते हैं, जैसे-
-सिर में दर्द के साथ भारीपन महसूस होना। यह दर्द कभी हल्का, तो कभी तेज हो सकता है, खासकर माथे या सिर के ऊपरी हिस्से में।
-काफी ज्यादा गैस बनने पर शरीर में असहजता बढ़ती है, जिससे चक्कर या हल्की कमजोरी महसूस हो सकती है।
-कुछ लोगों को पेट में गैस होने पर मतली, उल्टी की इच्छा या जी मिचलाना जैसे लक्षण नजर आते हैं।
-बिना बात के बार-बार डकार आना और पेट में सूजन होना भी गैस बनने के लक्षण हो सकते हैं।
-कुछ लोगों के सिर के साथ-साथ पेट में भी भारीपन महसूस हो सकता है।
-सिर भारी होने के कारण व्यक्ति को काम पर ध्यान लगाने में कठिनाई हो सकती है।
सिर में गैस चढ़ने पर क्या करें?
-अजवाइन और काला नमक का पिएं पानी
-गैस की परेशानी होने पर अक्सर अजवाइन और काला नमक का पानी पीने की सलाह दी जाती है। इसका सेवन करने के लिए आधा चम्मच अजवाइन लें, इसे चुटकीभर काला नमक के साथ मिलाएं और गुनगुने पानी के साथ लें। इस मिश्रण के सेवन से पाचन में सुधार आता है और गैस को जल्दी बाहर निकालने में मदद मिल सकती है।
 गर्म पानी या अदरक की चाय
गर्म चीजें पेट को आराम देती हैं और गैस को कम करती हैं। अगर आपके पेट में गैस की परेशानी ज्यादा रहती है, तो एक कप गुनगुना पानी धीरे-धीरे पिएं या अदरक की चाय बनाकर पिएं। इससे आपको काफी लाभ हो सकता है। दरअसल, अदरक पाचन को तेज करता है और सिर के भारीपन को भी कम करता है।
 हींग का पानी गैस को निकाले बाहर
गैस को कम करने के लिए हींग का पानी भी फायदेमंद हो सकता है। इसका सेवन करने के लिए एक गिलास गुनगुने पानी में चुटकीभर हींग मिलाकर पिएं। यह गैस को तुरंत कम करता है और पेट को हल्का महसूस कराता है।
-पेट में गैस बनने पर सिर में गैस चढ़ सकता है।
-गैस की परेशानी होने पर अजवाइन का सेवन करें।
-हींग के सेवन से पेट में गैस बनने की परेशानी कम हो सकती है।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english