ब्रेकिंग न्यूज़

 महिलाओं की कमर और पुरुषों के पेट पर ही क्यों जमा होती है चर्बी

फिटनेस कोच ने समझाया
आपने अक्सर नोटिस किया होगा कि महिलाओं का मोटापा कमर से और पुरुषों का मोटापा पेट पर दिखता है। पर क्या इसके पीछे की साइंस को समझते हैं? नहीं, तो आइए फिटनेस कोच से जानते हैं।
शरीर एक बहुत ही स्मार्ट मशीन की तरह काम करता है, जो आपकी जरूरतों के लिए एनर्जी बचाकर रखता है। फैट बढ़ने की वजह सिर्फ ज्यादा खाना नहीं है, बल्कि यह हमारी खराब लाइफस्टाइल और शरीर के अंदर होने वाले हार्मोनल बदलावों का नतीजा है। हाई-कैलोरी फूड खाने पर अगर आप शारीरिक मेहनत कम करते हैं, तो बची हुई कैलोरी शरीर के अलग-अलग हिस्सों में फैट सेल्स के रूप में जमा होने लगती है। आपने अक्सर देखा होगा की महिलाओं की कमर और पुरुषों के पेट पर खूब फैट जमा रहता है। क्या आप जानते हैं इसकी वजह? नहीं तो फिटनेस कोच से समझिए।
कमर पर क्यों जमा होता है महिलाओं का फैट
एस्ट्रोजन महिलाओं का फैट कमर और जांघों पर इकट्ठा होने का कारण है। ये कोई कोस्मेटिक नहीं है बल्कि इसके पीछे साइंस है। इसका काम लड़कियों को प्रेगनेंसी के दौरान एनर्जी देना है और प्रेगनेंसी के बाद भी ये ब्रेस्टफीडिंग में मदद करता है, क्योंकि ये फैट आसानी से कम नहीं होता। ये फैट स्टेबल होता है, इसलिए कुछ लड़कियां अक्सर वेट लॉस के दौरान ऊपर की बॉडी फैट को कम कर लेती हैं, लेकिन लोअर बॉडी फैट उतना ही रहता है। इस स्टेबल फैट को गायनॉइड फैट कहते हैं।
पेट पर क्यों जमा होता है पुरुषों का फैट
पुरुषों में चर्बी पेट पर जमा होने का कारण है टेस्टोस्टेरोन। जैसे ही ये हार्मोन नीचे जाता है वैसे ही बैली फैट बढ़ जाता है। ऐसा स्मोकिंग, अल्कोहल, स्ट्रेस और वर्कआउट ना करने की वजह से होता है। इस तरह के फैट से सबसे बड़ा खतरा फैटी लिवर और दिल की बीमारियों के होने का खतरा होता है। इस फैट को एंड्राइड फैट कहते हैं।
क्या कमर और बैली फैट को कम कर सकते हैं?
इस तरह के दोनों फैट को कम कर सकते हैं। लेकिन दोनों का जवाब सेम नहीं है और न ही इसका साइंस और न्यूट्रीशियन सेम है।
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english