ब्रेकिंग न्यूज़

  गर्मियों में शरीर को ठंडा रखे सौंफ, जानिए सेवन के 5 आसान तरीके

 चिलचिलाती गर्मी में न सिर्फ पसीना आता है, बल्कि अंदरुनी रूप से भी कई तरह की समस्याएं होने का खतरा रहता है। मुख्य रूप से शरीर में गर्मी बढ़ने से पेट से जुड़ी दिक्कतें काफी ज्यादा बढ़ जाती हैं। इसके अलावा इस सीजन में काफी ज्यादा सुस्ती और थकान जैसा अनुभव होता है। अगर आप गर्मियों की इन समस्याओं को कम करना चाहते हैं, तो सौंफ का सेवन कर सकते हैं। सौंफ में कई ऐसे पोषक तत्व होते हैं, जो गर्मियों में आपको ठंडक दे सकते हैं। इसके सेवन से पेट की गर्मी को शांत कियाा जा सकता है। साथ ही यह गर्मियों के दिनों में आपके शरीर को एनर्जी प्रदान कर सकता है। गर्मियों के दिनों में खुद को ठंडा रखने के लिए आप सौंफ का सेवन कई तरह से कर सकते हैं। आइए जानते हैं गर्मियों में  कैसे करें सौंफ का सेवन?

1. गर्मियों में पिएं सौंफ का पानी
गर्मियों में अगर आप खुद को ठंडा रखना चाहते हैं, सौंफ का पानी पी सकते हैं। यह शरीर को ठंडा रखने के लिए काफी असरदार हो सकता है। इसके लिए 1 चम्मच सौंफ लें। इसे 1 गिलास पानी में रातभर के लिए भिगोकर छोड़ दें। इसके बाद सुबह पानी को छानकर इसका सेवन करें। इससे आपका पाचन भी ठीक रहता है। साथ ही आप लंबे समय तक हाइड्रेट रहते हैं।
 2. सौंफ और दही का कॉम्बिनेशन भी है बेस्ट
गर्मियों में शरीर को ठंडा रखने के लिए सौंफ और दही का कॉम्बिनेशन भी आपके लिए अच्छा हो सकता है। इसके लिए 1 कटोरी में दही लें, इसमें 1 टीस्पून भुनी हुई सौंफ मिक्स करें। इस मिश्रण का सेवन करने से आपका पाचन सही रहता है। साथ ही शरीर की गर्मी भी कम होती है। दोपहर के समय इस मिश्रण का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है।
 3. सौंफ और नींबू का शरबत रखे ठंडा
शरीर को ठंडा रखने के लिए सौंफ और नींबू का शरबत फायदेमंद हो सकता है। इससे आप फ्रेश फील करते हैं। सौंफ का शरबत तैयार करने के लिए 1 चम्मच सौंफ को 1 कप पानी में डालकर अच्छी तरह से उबाल लें। इसके बाद इसे ठंडा होने दें। बाद में आधा नींबू और 1 चम्मच शहद डालकर इसका सेवन करें। गर्मियों में यह ड्रिंक आपके लिए बेस्ट साबित हो सकता है।
4. गर्मियों में पिएं सौंफ की चाय
गर्मियों के दिनों में पेट को ठंडा रखने के साथ-साथ शरीर को ठंडा रखने के लिए सौंफ की चाय पी सकते हैं। इस चाय को बनाने के लिए आप 1 कप पानी लें, इसमें 1 चम्मच सौंफ डालकर कुछ मिनटों के लिए उबाल लें। अब इसमें थोड़ा सा अदरक कद्दूकस करके डालें। अब इसे छानकर चाय की तरह पिएं।
5. खीरा और सौंफ का सलाद गर्मियों में रखे ठंडा
सौंफ के साथ-साथ खीरा भी आपके स्वास्थ्य के लिए बेस्ट हो सकता है। इसके सेवन से आप फ्रेश महसूस करते हैं। इसके लिए 1 कटोरी खीरा लें। इसपर करीब 1 चम्मट भुनी हुई सौंफ का पाउडर डालें। आप चाहे, तो इसपर हल्का सा नींबू का रस या फिर नमक डालकर खाएं। इससे शरीर में पानी की कमी दूर होती है। साथ ही शरीर को ठंडक मिल सकती है।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english