कैसे फिट रहते हैं विराट कोहली-अनुष्का शर्मा
मुंबई। क्रिकेटर विराट कोहली और फिल्म एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की जोड़ी अक्सर खबरों में रहती है। लॉकडाउन के कारण यह कपल आजकल घर पर ही अपना समय बिता रहा है। इस दौरान वे अपनी सेहत का पूरा ध्यान रख रहे हैं क्योंकि शरीर को आराम के साथ जरूरी है सही देखभाल और खानपान।
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली अपनी हेल्दी लाइफस्टाइल को अच्छे से मेंटेन कर रहे हैं। इस बात का खुलासा उन्होंने अपने हाल ही में एक चैट शो के दौरान किया। अनुष्का शर्मा ने इस लाइव चैट शो के दौरान कहा, मुझे लगता है कि विराट और मैं ऐसे इंसान हैं, जो डाइट में विश्वास नहीं करते हैं। हमारी बस एक लाइफस्टाइल है, जो हेल्दी है। अनुष्का कहती हैं कि हम सभी को एक हेल्दी लाइफस्टाइल मेंटेन करने के लिए अपनी इम्युनिटी को स्ट्रॉन्ग करने की कोशिश करना बहुत जरूरी है। इसलिए आप हल्दी का अधिक सेवन करें, आप रोज सुबह हल्दी, अदरक और काली मिर्च की चाय पिएं। इसके अलावा, ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं। अनुष्का का कहना है कि एक दिन का रूटीन होना बेहद जरूरी है।
वहीं विराट का कहना है कि मैंने अनुष्का से मिलने के बाद बहुत कुछ सीखा है। हमने एक-दूसरे से सीखा है। उसके व्यक्तित्व को देखना, स्थितियों को संभालना और धैर्य रखना। यहां तक कि जब चीजें मुश्किल होती हैं, तो आपको अपने ईगो को बाहर निकाल फेंकना पड़ता है।
हालांकि अनुष्का कभी मोटी नहीं थीं, मगर खुद को फिट और एक्टिव रखने के लिए अनुष्का स्ट्रिक्ट डाइट और वर्कआउट फॉलो करती हैं। अनुष्का एगिटेरियन हैं, यानी वो मीट नहीं खाती हैं मगर अंडे खा लेती हैं। अनुष्का के कारण ही विराट कोहली ने भी शाकाहार अपना लिया। दिनभर एनर्जी और स्टैमिना के लिए अनु्ष्का ये डाइट प्लान फॉलो करती हैं।
ब्रेकफास्ट में आमतौर पर अनुष्का 2 एग व्हाइट्स लेती हैं। इसके अलावा एक ग्लास फ्रेश जूस और कुछ फल खाती हैं। अनुष्का को बाहर का खाना कम पसंद है और वे अक्सर फिल्म के सेट पर भी वो घर से ही खाना लेकर जाती हैं। आमतौर पर उनके दोपहर के खाने में दाल, रोटी और सब्जियां शामिल होती हैं। काम के दौरान अक्सर शाम को अनुष्का लाइट स्नैक्स भी लेती हैं। स्नैक्स में वो चीज टोस्ट के साथ नींबू पानी या नारियल पानी पीती हैं। दिन में 4-5 छोटी-छोटी मील्स लेने के अलावा अनुष्का रोजाना 3 लीटर पानी भी पीती हैं। डिनर में भी अनुष्का को घर का बना सादा खाना ही पसंद है। हालांकि खाने के बाद सोने से पहले वो एक ग्लास दूध जरूर पीती हैं।
अनुष्का शर्मा स्वस्थ रहने के लिए रेगुलर योगासन करती हैं। इसके अलावा शरीर की फिटनेस और बॉडी की फ्लेक्सिबिलिटी के लिए वे जिम में भी घंटों मेहनत करती हैं। उनके जिम रूटीन में वेट ट्रेनिंग और स्ट्रेंथ ट्रेनिंग शामिल हैं। इसके अलावा मानसिक स्वास्थ्य के लिए अनुष्का को ध्यान करना भी पसंद है। अनुष्का का मानना है कि डांसिंग एक अच्छा कार्डियो वर्कआउट है।
वहीं विराट कोहली कभी बिरयानी, छोले भठूरे, बटर चिकन, मटन जैसी चीजों को सबसे ज्यादा पसंद करते थे। शाकाहार अपनाने के बाद अब उनकी डाइट में मीट और अंडों की जगह प्रोटीन शेक, सोया, नट्स और सब्जियों ने ले ली है। डेयरी प्रोटेक्ट वे त्याग चुके हैं। विराट कोहली इस समय पूरी तरह ग्लूटन-फ्री डाइट पर हैं और तले-भुने खाने से दूर रहने का प्रयास करते हैं। ज्यादा से ज्यादा उबली सब्जियां खाते हैंं। साथ में रेगुलर एक्सरसाइज को वे फालो करते हैं।
---
----
Leave A Comment