ब्रेकिंग न्यूज़

 16 की उम्र में 150 किलो के थे अर्जुन कपूर....इमोशनल इटिंग के थे शिकार... इस तरह किया वजन कम
मुंबई। अभिनेता अर्जुन कपूर आजकल फिल्मों के साथ नेटफ्लिक्स का शो स्टार वर्सेस फूड में अपना कमाल दिखा रहे हैं। इस शो की शूटिंग के वक्त अर्जुन ने अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी कुछ बातें शेयर की जो उनकी वेट लॉस जर्नी से भी जुड़ी है। अर्जुन ने बताया कि वो बचपन में काफी मोटे हुआ करते थे। सिर्फ 16 साल की उम्र में उनका वजन 150 किलो था। अर्जुन के मुताबिक वो इमोशनल और बिंज ईटिंग के शिकार थे। बिंज ईटिंग  का मतलब होता है अधिक खाने का विकार। इस समस्या में व्यक्ति जरूरत से ज्यादा खाना खा लेता है। इसमें व्यक्ति थोड़ी-थोड़ी देर में जरूरत से ज्यादा खाता है। इस समस्या से जूझ रहे व्यक्तियों की आदतों में बदलाव होता रहता है वहीं इमोशनल ईटिंग का शिकार व्यक्तियों की निगेटिव  सोच को शांत करने के लिए जरूरत से ज्यादा खाना खा लेता है। बिना सोचे समझे और बिना भूख के भी व्यक्ति को खाने से इमोशनल सपोर्ट मिलता है। आज हम जानते हैं कि आखिर अर्जुन ने अपनी इस आदत से कैसे छुटकारा पाया और अपना वजन कम किया
 अर्जुन ने बताया कि वो बिंज और इमोशनल  ईटिंग  का शिकार थे जिसके चलते उनका वजन बचपन से ही बहुत ज्यादा था। इसका कारण वो अपने माता-पिता के अलग होना मानते हैं। अर्जुन के मुताबिक जब उनकी मां मोना कपूर और पिता बोनी कपूर तलाक लेकर अलग हुए तब अर्जुन इमोशनली टूट गए थे। ये घटना साल 1996 की है। उस समय अर्जुन ने ओवर ईटिंग शुरू की। जिसके चलते उनका वजन तेजी से बढऩे लगा। वो खाकर अपना सुकून उसमें ढूंढने की कोशिश करते थे। अर्जुन ने ये भी बताया कि जब आपको कोई टोकने वाला नहीं होता तो कोई बुरी हरकत आदत बन जाती है और अर्जुन के साथ भी ऐसा ही हुआ, उन्होंने जरूरत से ज्यादा खाना शुरू कर दिया। इस समस्या से निकलने के लिए अर्जुन ने एक दिन चावल और चीनी छोडऩे का फैसला किया और तब से उनकी जिदंगी में बदलाव ने दस्तक दी। 
 अर्जुन कपूर ने कहा कि वजन ज्यादा होने से वे अच्छा महसूस नहीं करते थे। अर्जुन ये भी कहते हैं कि वो खुद से प्यार करने की कोशिश करते थे, लेकिन वजन कम करना उनके प्लान में पहले शामिल नहीं था। के उन्होंने बताया कि अस्थमा के चलते उनकी इंजरी भी हुई था, बचपन में उन्हें कई मेडिकल ट्रीटमेंट दिए गए थे। अर्जुन ने बताया कि उन्हें मीठा खाना और चावल खाने का बहुत शौक है पर अब वो मीठा पूरी तरह से छोड़ चुके हैं और हेल्दी डाइट पर फोकस कर रहे हैं। अपनी पहली फिल्म  की शूटिंग से पहले अर्जुन ने 50 किलो  वजन कम किया था।  अर्जुन अपनी वेट लॉस जर्नी में प्रेरणा का श्रेय सलमान खान को भी देते हैं। उन्होंने अर्जुन से कहा था कि वजन घटाकर तुम एक्टर बन सकते हो। अर्जुन ने बताया कि खानपान और जिम की मदद से उन्होंने पहले 50 किलो वजन कम किया।  आज अर्जुन रोजाना वर्कआउट करते हैं। इसमें वो कार्डियो, वेट ट्रेनिंंग आदि शामिल हैं। इसके अलावा अर्जुन पुलअप्स, स्काट्स भी करते हैं। वे इस रूटीन को हफ्ते में 5 दिन रोजाना 2 घंटे के लिए फॉलो करते हैं। 
आज वे नाश्ते में  टोस्ट और अंडा लेते हैं। लंच में अर्जुन रोटी सब्जी, दाल और चिकन खाते हैं। अर्जुन डिनर में प्रोटीन को प्राथमिकता देते हैं जिसमें चावल, चिकन और मछली शामिल होता है। वहीं अर्जुन मीठे से पूरी तरह से परहेज करते हैं। अर्जुन ने बताया कि वो किसी तरह की स्पेशल डाइट फॉलो नहीं करते, वे वही खाते हैं जो नॉर्मल घरों में रोजाना बनता है। वजन कम करने के लिए उन्होंने मीठा पूरी तरह से बंद किया इसके अलावा उन्होंने चावल की मात्रा कम की। अर्जुन कहते हैं कि अगर आप हेल्दी डाइट लो तो कई बीमारियों से बचा जा सकता है। 
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english