ब्रेकिंग न्यूज़

   55 साल की उम्र में भी गजब की फिटनेस रखते हैं एक्टर मिलिंद सोमन... जानें क्या है उनकी डाइट
 बॉलीवुड के जाने माने और फिट अभिनेता मिलिंद सोमन अक्सर अपनी फिटनेस और खान-पान को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। मिलिंद सोमन की फिटनेस का राज जानने के लिए हर कोई इच्छुक रहता है। मिलिंद 55 साल के होने के बाद भी खुद को इस प्रकार फिट रखते हैं कि वे अपनी वास्तविक उम्र से काफी कम दिखते हैं। फिटनेस को लेकर न सिर्फ मिलिंद बल्कि उनका पूरा परिवार चर्चा में बना रहता है। मिलिंद की मां भी फिटनेस को लेकर काफी एक्टिव रहती हैं। एक्सरसाइज करते हुए मिलिंद ने कई बार अपनी मां की भी तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की है। मिलिंद ने कुछ समय पहले फैन्स से साझा किया था कि वे फलों का अधिक सेवन करते हैं और कई तरह से करते हैं। मिलिंद से अक्सर उनकी डाइट को लेकर पूछे गए सवालों का जवाब देते हुए हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी दिनभर की डाइट साझा की है। आइये जानते हैं मिलिंद सोमन की फिटनेस के राज के बारे में। 
 ब्रेकफास्ट में क्या खाते हैं मिलिंद सोमन  
 मिलिंद सबसे पहले सुबह उठने पर सामान्य तापमान के अनुसार 500 एमएल पानी पीते हैं। अब अपनी डाइट के बारे में जानकारी देते हुए मिलिंद सोमन ने बताया कि वे अपना ब्रेक फास्ट सुबह 10 बजे शुरू करते हैं। मिलिंद नाश्ते में नट्स खाने के साथ ही एक पपीता और एक खरबूज खाते हैं। जिसमें यह जरूरी नहीं कि वे अपने ब्रेक फास्ट में केवल एक ही प्रकार का फल खाते हों। मिलिंद फलों का सेवन मौसम के हिसाब से भी करते हैं। जिसमें वे आम भी खाना पसंद करते हैं। उन्हें फलों का सेवन करना काफी अच्छा लगता है। वे फलों के इतने शौकीन हैं कि कुछ समय पहले उनकी एक तस्वीर देखी गई थी, जिसमें वे खरबूजे के साथ एक्सरसाइज करते नजर आए थे।
 लंच में क्या खाते हैं मिलिंद  
मिलिंद लंच में खाने की मात्रा थोड़ी ज्यादा या यूं कहें कि खाने की वैरायटी ज्यादा रखते हैं। वे अपना लंच लगभग 2 बजे करते हैं। जिसमें वे मौसमी सब्जियों के साथ दाल खिचड़ी और चावल खाना पसंद करते हैं। इसमें भी वे एक रेशियो बनाकर रखते हैं, जिसमें वे सब्जियों को ज्यादा प्राथमिकता देते हैं। मिलिंद दो हिस्सा सब्जी तो एक हिस्सा दाल और चावल खाते हैं। खाने के साथ वे घर पर बने 2 चम्मच घी का भी इस्तेमाल करते हैं। उन्होंने अपनी डाइट में यह भी साझा किया कि जब वे चावल नहीं खाते हैं तो दाल और सब्जी के साथ 6 रोटियां खाते हैं। वहीं अपनी पोस्ट पर उन्होंने यह भी बताया कि वे चिकन, मटन या फिर अंडे का सेवन महीने में केवल एक बार ही करते हैं। 
 शाम के समय क्या खाते हैं  
लंबे समय तक पेट को खाली रखना स्वास्थ्य के लिए सही नहीं होता है। इसलिए 3 घंटे का अंतराल देने के बाद मिलिंद सोमन शाम को 5 बजे चाय के तौर पर गुण के साथ ब्लैक टी पीना पसंद करते हैं। इसके बाद वे बिना कुछ खाए डिनर करते हैं। हालांकि इसके बाद वे डिनर में केवल 2 ही घंटे का अंतराल देते हैं।
 डिनर में क्या खाते हैं मिलिंद  
दिन भर के खाने के बाद मिलिंद डिनर में बहुत हल्का खाना पसंद करते हैं। जिसमें वे केवल एक प्लेट सब्जी और भाजी का ही सेवन करते हैं। ज्यादा भूख लगने पर वे खिचड़़ी खाकर अपनी भूख को शांत करते हैं। इस दौरान वे नॉन वेज का सेवन बिलकुल भी नहीं करते हैं। यही नहीं अब सोने से पहले अपनी फिटनेस बरकरार रखने के लिए मिलिंद गर्म पानी में थोड़ी सी हल्दी मिलाकर गुड के साथ पीते हैं। डेसर्ट में वे गुड़ खाना पसंद करते हैं। 
 प्रोसेस्ड फूड से रहते हैं दूर 
मिलिंद फिट रहने के ओवर रिफाइंड, प्रोसेस्ड फूड और पैकेज्ड फूड यानि डिब्बाबंद चीजों से दूर ही रहते हैं। साथ ही वे खाने में किसी प्रकार का एक्सट्रा विटामिन या फिर सप्लीमेंट्स से भी दूर रहते हैं। मिलिंद हमेशा पानी संतुलित मात्रा में ही पीते हैं। वे किसी प्रकार की सॉफ्ट ड्रिंक का भी उपयोग नहीं करते हैं। वे साल में एक से दो बार वह भी केवल एक ही ग्लास शराब पीते हैं। उन्होंने बताया कि कोरोना काल में क्वारंटीन के दिनों में उनकी डाइट में किसी प्रकार का बदलाव नहीं है। ऐसे में केवल एक ही बदलाव है कि वे दिन में 4 बार काढ़े का सेवन करते हैं। 
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english