ब्रेकिंग न्यूज़

 चेहरे के हिसाब से कैसे चुनें परफेक्ट शेड लिपस्टिक
लिपस्टिक मेकअप का बहुत जरूरी हिस्सा माना जाता है। लिपस्टिक से हर महिला का चेहरा खिल जाता है। लेकिन अक्सर महिलाएं इस बात को लेकर कन्फ्यूज रहती हैं कि उन्हें कौन सी लिपस्टिक लगानी चाहिए या फिर उन पर कौन सा कलर ज्यादा सूट करेगा। त्वचा की रंगत के हिसाब से सही रंग की लिपस्टिक लगाने से जहां एक ओर  आकर्षक लुक मिलता है, वहीं गलत लिपस्टिक लगाने से  लुक बिगड़ सकता है। इसलिए अपनी त्वचा की रंगत को अच्छे से समझकर सही रंग की लिपस्टिक लगाएं। 
-आपकी स्किन टोन अगर साफ है, तो पीच या न्यूड पिंक या हल्के बैंगनी रंग की शेड वाली लिपस्टिक सूट करेंगी। इन कलर्स में मैट पैटर्न खरीदें. आंखों पर हल्के मेकअप के साथ होंठों पर गहरे रंग की लिपस्टिक से आपको बोल्ड लुक मिलेगा। 
-आपकी स्किन टोन अगर गेंहुआ  है, तो आप गहरे शेड वाली लिपस्टिक यहां तक कि लाल और नारंगी रंग की लिपस्टिक भी लगा लगाएं। इस रंगत वाली त्वचा पर हल्के से लेकर गहरे रंग हर शेड वाली लिपस्टिक जंचती है। लिपिस्टिक लगाते समय इस बात का ध्यान रखें कि आपके चेहरे पर ब्राइटनेस हो और डल नहीं दिखे। 
-अगर आपकी त्वचा का रंग न्यूट्रल है, तो गहरे गुलाबी, बैंगनी या भूरे रंग की लिपस्टिक लगाएं। हमेशा मैट लिपस्टिक लगाने की कोशिश करें, जिससे अपको सही और क्लासी लुक मिलेगा। 
-अगर आपकी त्वचा का रंग सांवला है तो आप शीयर ग्लॉस्ड या मरून या भूरे रंग की लिपस्टिक लगा सकती हैं, यह आपके ऊपर जंचेगा। आंखों पर स्मोकी लुक वाला मेकअप और शीयर ग्लॉस के साथ न्यूड लिप्स हमेशा आपको सबसे अलग दिखाते हैं।
-क्लासिक न्यूड शेड गोरी रंग की लड़कियों के होंठों पर ज्यादा जंचते हैं। वैसे गोरे रंग की त्वचा पर हर रंग खिलता है, लेकिन न्यूड रंग सबसे उपयुक्त होता है। न्यूड शेड वर्किंग लेडी, डे मेकअप या न्यूड मेकअप लुक के लिए सबसे बेहतर होते हैं।
 -गुलाबी रंग की शेड वाली लिपस्टिक ज्यादातर लड़कियां लगाना पसंद करती हैं। गोरे या मीडियम रंग की त्वचा वाली लड़कियों पर हल्के गुलाबी या निऑन गुलाबी शेड वाली लिपस्टिक जंचते हैं। गेहुंए रंग की लड़कियों पर गहरे या चटक रंग के गुलाबी रंग की लिपस्टिक खिलती हैं।  

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english