ब्रेकिंग न्यूज़

राष्ट्रीय खेलों की पदक तालिका में शीर्ष पर रहा महाराष्ट्र
पणजी. महाराष्ट्र ने गुरुवार को यहां अंतिम दिन योगासन में तीन और निशानेबाजी में एक और स्वर्ण पदक जीतकर 1994 के बाद पहली बार राष्ट्रीय खेलों की पदक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल किया। महाराष्ट्र कुल 228 पदक (80 स्वर्ण, 69 रजत और 79 कांस्य) के साथ चैंपियन बना और राजा भालेंद्र सिंह रोलिंग ट्रॉफी जीती। सेना 66 स्वर्ण, 27 रजत और 33 कांस्य पदक के साथ दूसरे स्थान पर रहा जिससे 2007 में गुवाहाटी खेलों से शीर्ष स्थान पर उसका कब्जा खत्म हो गया। हरियाणा 62 स्वर्ण, 54 रजत और 73 कांस्य पदक के साथ तीसरे स्थान पर रहा। मध्य प्रदेश और केरल क्रमशः चौथे और पांचवें स्थान पर रहे, जबकि मेजबान गोवा ने 27 स्वर्ण सहित 92 पदकों के साथ अपना सर्वश्रेष्ठ नौवां स्थान हासिल किया। कर्नाटक के तैराक श्रीहरि नटराज (आठ स्वर्ण, एक रजत, एक कांस्य) को सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी चुना गया जबकि ओडिशा की जिम्नास्ट संयुक्ता काले और प्रणति नायक (प्रत्येक को चार स्वर्ण, एक रजत) को राष्ट्रीय खेलों की सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी चुना गया। लगभग 11000 खिलाड़ियों ने 42 खेलों में चुनौती पेश की जिनमें से तीन प्रदर्शनी खेल थे। प्रतियोगिता के अंतिम दिन केवल 12 स्वर्ण पदक दांव पर लगे थे जिससे महाराष्ट्र का शीर्ष पर रहना पहले से तय था। योगासन में महाराष्ट्र ने पांच स्वर्ण पदक में से तीन जीतकर अपना दबदबा बनाया। अभिदन्या पाटिल ने महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल फाइनल में स्वर्ण पदक जीता। यश निशानेबाजी अकादमी रेंज में 25 मीटर पिस्टल फाइनल में अभिदन्या का इतना दबदबा था कि वह अंतिम सीरीज में एक भी निशाना लगाए बगैर स्वर्ण पदक जीत सकती थी। वह केवल एक अंक हासिल कर 35 अंक के साथ दूसरे स्थान पर रहीं पंजाब की सिमरनप्रीत कौर से पांच अंक आगे रहीं। हरियाणा की पायल ने 28 अंक के साथ कांस्य पदक जीता। मध्य प्रदेश के ओलंपियन ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर ने दबाव में जबरदस्त संयम दिखाते हुए पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल का स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने अंतिम सीरीज में 10.6 और 10.4 अंक के साथ सेना के संदीप सिंह को केवल 0.3 अंक से पछाड़ा। तोमर ने 250.7 जबकि संदीप ने 250.4 अंक जुटाए। महिलाओं के ट्रैप फाइनल में पंजाब की राजेश्वरी कुमारी ने 44 अंक के साथ स्वर्ण पदक जीता जबकि पुरुषों की ट्रैप स्पर्धा में हरियाणा के लक्ष्य श्योराण शीर्ष पर रहे। दिल्ली गोल्फ कोर्स में पंजाब की अमनदीप द्राल ने दोहरी सफलता हासिल करते हुए महिलाओं की व्यक्तिगत और टीम स्पर्धा का स्वर्ण पदक अपने नाम किया। व्यक्तिगत वर्ग में अमनदीप ने उत्तर प्रदेश की जारा आनंद और हरियाणा की वाणी कपूर को पछाड़ा जिन्होंने क्रमशः रजत और कांस्य पदक जीता। इसके बाद उन्होंने मन्नत बरार के साथ जोड़ी बनाकर टीम स्वर्ण जीता।
 
पुरुष वर्ग में कर्नाटक के यशास चंद्र ने 273 के स्कोर के साथ व्यक्तिगत स्वर्ण पदक जीता। शौर्य भट्टाचार्य ने सचिन बैसोया के साथ मिलकर टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। सुबह पंजाब के हरवीर सिंह ने पुरुषों की साइकिलिंग रोड रेस में स्वर्ण पदक जीता जबकि मोनिका जाट ने महिलाओं की व्यक्तिगत टाइम ट्रायल में राजस्थान को स्वर्ण पदक दिलाया और उनके ही राज्य की कविता सियाग को रजत पदक मिला।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english