- Home
- छत्तीसगढ़
- 9 अक्टूबर को होगा प्रशिक्षणभिलाईनगर। भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली से प्राप्त निर्देशानुसार 01 अक्टूबर 2026 की स्थिति में मतदाता सूची को अद्यतन करने तथा मतदाता सूची में पंजीयन से छूटे नागरिकों एवं पहली बार मतदान करने वाले युवा मतदाताओं का पंजीयन सुनिश्चित करने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। अभियान के सफल संचालन के लिए निर्वाचन कार्य में नियुक्त सभी बीएलओ एवं बीएलओ पर्यवेक्षको को आवश्यक प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।इसी क्रम में 09 अक्टूबर 2026 को दोपहर 12ः00 बजे से साइंस कॉलेज दुर्ग के डॉ. राधाकृष्ण सर्वपल्ली सभागार, नया भवन में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया है। प्रशिक्षण में मतदाता सूची में नए मतदाताओं के पंजीयन, छूटे हुए पात्र मतदाताओं को सूची में शामिल करने तथा निर्वाचन संबंधी प्रक्रिया और दायित्वों के संबंध में आवश्यक जानकारी दी जाएगी। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र में निर्वाचन कार्य के लिए जिन अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है, उन्हें निर्धारित तिथि एवं समय पर प्रशिक्षण स्थल पर उपस्थित होकर प्रशिक्षण प्राप्त करना अनिवार्य किया गया है। प्रशिक्षण के माध्यम से बीएलओ एवं बीएलओ को विशेष मतदाता पंजीयन अभियान के दौरान किए जाने वाले कार्यों, प्रक्रिया एवं जिम्मेदारियों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की जाएगी।निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चलाए जा रहे इस विशेष अभियान का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में पंजीयन से वंचित न रहे तथा पहली बार मतदान के योग्य युवा मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में शामिल हो। नगर पालिक निगम भिलाई के संबंधित बीएलओ एवं बीएलओ प्रशिक्षण में अनिवार्य रूप से उपस्थित होकर अभियान के सफल संचालन में अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे।
- *नवाचारों को मिलेगा बड़ा मंच**5 करोड़ रुपए की पुरस्कार राशि, 50 विजेताओं को मिलेंगे 10-10 लाख रुपए**विद्यार्थी, शोधकर्ता, स्टार्टअप, एमएसएमई और नवाचारकर्ता 17 अक्टूबर तक कर सकते हैं आवेदन*रायपुर/ सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत छत्तीसगढ़ के विद्यार्थियों, शोधकर्ताओं, स्टार्टअप, एमएसएमई एवं नवाचारकर्ताओं की प्रतिभा और नए विचारों को प्रोत्साहित करने तथा समाज की वास्तविक समस्याओं के नवाचार आधारित समाधान सामने लाने के उद्देश्य से ‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज-2026’ का आयोजन किया जा रहा है। चैलेंज के लिए कुल 5 करोड़ रुपए की पुरस्कार राशि निर्धारित की गई है। इसमें 10 प्रमुख क्षेत्रों से कुल 50 विजेताओं का चयन किया जाएगा और प्रत्येक विजेता को 10 लाख रुपए की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी।चैलेंज के अंतर्गत कृषि, कानून एवं व्यवस्था, महिला एवं बाल विकास, स्वास्थ्य, अधोसंरचना एवं मोबिलिटी, स्थिरता एवं जलवायु, उभरती तकनीक, शिक्षा एवं रोजगार सहित 10 प्रमुख क्षेत्रों में नवाचार आधारित समाधान आमंत्रित किए गए हैं। प्रत्येक क्षेत्र से पांच विजेताओं का चयन किया जाएगा, जिनमें 3 ओपन फॉर ऑल, 1 महिला तथा 1 अंडर-21 श्रेणी के विजेता शामिल होंगे।इस पहल की खास बात यह है कि चयनित नवाचारों को केवल पुरस्कार तक सीमित नहीं रखा जाएगा। नवाचारकर्ताओं को विशेषज्ञों, उद्योगों, शासकीय विभागों एवं निवेशकों से जुड़ने का अवसर भी मिलेगा, जिससे उनके विचारों को वास्तविक धरातल पर लागू करने और प्रभावी समाधान के रूप में विकसित करने की संभावनाएं बढ़ेंगी।प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के विद्यार्थी, शोधकर्ता, स्टार्टअप, एमएसएमई एवं नवाचारकर्ता भाग ले सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 17 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है। इच्छुक प्रतिभागी sevainnovationchallenge-in पर आवेदन कर सकते हैं।‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज-2026’ के माध्यम से सेवा संकल्प अभियान को नवाचार से जोड़ते हुए प्रदेश की युवा प्रतिभाओं और नए विचारों को समाज एवं शासन से जुड़ी चुनौतियों के समाधान में सहभागी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है।
- दुर्ग/ शासकीय नवीन महाविद्यालय, बोरी के प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट सेल द्वारा विद्यार्थियों को रोजगारपरक कौशल प्रदान करने के उद्देश्य से विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नांदी फाउंडेशन के श्री प्रतीक ताटोडे ने विद्यार्थियों को विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन प्रदान किया।प्राचार्य शासकीय नवीन महाविद्यालय बोरी से प्राप्त जानकारी अनुसार प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों को व्यक्तित्व विकास, लक्ष्य निर्धारण, मनी मैनेजमेंट, रिज्यूमे निर्माण, साक्षात्कार की तैयारी, समूह चर्चा, स्मॉल टॉक्स एवं एक्सटेम्पोर, प्रोफेशनल एथिक्स, ई-मेल एटिकेट और प्रोजेक्ट राइटिंग जैसे महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी दी गई।प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, संचार कौशल, प्रस्तुतीकरण क्षमता तथा रोजगार के लिए आवश्यक व्यावहारिक दक्षताओं का विकास करना रहा।कार्यक्रम में विद्यार्थियों को रोजगार के उपलब्ध अवसरों, प्रशिक्षण के बाद प्लेसमेंट सहायता तथा भविष्य में ऑनलाइन एवं ऑफलाइन कौशल विकास कार्यक्रमों से जुड़ने के संबंध में भी जानकारी दी गई। प्रशिक्षण कार्यक्रम निःशुल्क आयोजित किया गया तथा प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया।कार्यक्रम का आयोजन प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट सेल की संयोजक डॉ. मीना चक्रवर्ती ने डॉ. समीर जायसवाल, श्री भगवत कुर्रे एवं कु. डीकल महिलवार के सहयोग से किया गया। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. श्रीमती कमर तलत ने इस पहल की सराहना करते हुए विद्यार्थियों से ऐसे कौशल विकास कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से भाग लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण विद्यार्थियों को रोजगार के लिए तैयार करने तथा उनके भविष्य को बेहतर बनाने में सहायक सिद्ध होते हैं।
- दुर्ग/ धान खरीदी विपणन वर्ष 2026-27 में किसानों एवं उनके सह-हिस्सेदारों का शत-प्रतिशत एग्रीस्टेक पंजीयन होना अनिवार्य है। इस हेतु जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक से सम्बद्ध सेवा सहकारी समिति में संचालित कॉमन सर्विस सेन्टर के माध्यम से एग्रीस्टेक पंजीयन का कार्य अपने आश्रित ग्रामों में शिविर आयोजित कर किया गया। जिला दुर्ग में कुल 87 समितियों के आश्रित ग्रामों में 10 सितम्बर से 30 सितम्बर 2026 तक शिविर का आयोजन किया गया था जिसकी समीक्षा करने पर अपेक्षाकृत प्रगति नही हुई है। जिले में 456941 बकेट क्लेम (सहमति सत्यापन) में से मात्र 140487 की पुर्ति हुई है। कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने स्पष्ट किया है कि बिना एग्रीस्टेक पंजीयन धान नही बिकेगा, सह खातेदारों का भी पंजीयन होना भी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष 2026-27 में धान बिक्री के लिए एकीकृत किसान पोर्टल पर पंजीयन एवं सह-खातेदारों का बकेट क्लेम (सहमति सत्यापन) अनिवार्य रहेगा। प्रगति संतोषजनक न होने के कारण शिविर की समय-सीमा 05 से 30 अक्टूबर 2026 तक बढ़ाये जाने के निर्देश दिये गये है। किसान एवं सह हिस्सेदार शिविर में, समिति सीएससी एवं पटवारी के माध्यम से बकेट आईडी बनवा सकते है। प्रदेश में सर्वाधिक दुर्ग जिले का 456941 बकेट क्लेम (सहमति सत्यापन) का पंजीयन किया जाना है, जिसे शिविर के माध्यम से शत-प्रतिशत पूर्ण करने के लक्ष्य है। समिति प्रबंधक / प्रभारी एवं संबंधित अमले को सभी लंबित बकेट क्लेम का कार्य समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने निर्देशित किया गया है एवं तहसील के कृषि विस्तार अधिकारी तथा पटवारी भी उपस्थित रहकर शासन की महत्वपूर्ण योजना में सहयोग प्रदाय करने निर्देश दिये गये है। जिसकी समीक्षा अनुविभागीय अधिकारियों एवं जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक द्वारा की जा रही है। जिले के किसानों से अपील की गई है कि अपने सह हिस्सेदारों का शत-प्रतिशत एग्रीस्टेक पंजीयन समयावधि में करा लिया जाए।
- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, बृजमोहन अग्रवाल व विधायक अनुज शर्मा ने दी श्रद्धांजलि-तेज चाल, ओजस्वी आवाज और प्रखर लेखन के धनी थे स्व. पंकज शर्मा, उनका असमय जाना छत्तीसगढ़ के दिल में एक गहरी कसक"- विधायक अनुज शर्माधरसींवा/रायपुर। रायपुर की पावन माटी से निकलकर दिल्ली और अमेरिका तक अपनी अद्वितीय प्रतिभा का परचम फहराने वाले स्व. पंकज शर्मा महज 33 वर्ष की आयु में इस दुनिया को अलविदा कह गए, लेकिन हिंदी पत्रकारिता के इतिहास में वे अपनी अमिट और अमूल्य छाप छोड़ गए हैं। छत्तीसगढ़ महाविद्यालय से अपनी प्रखर वक्तृत्व कला, गहन अध्ययनशीलता और तार्किक शैली के बल पर विशिष्ट पहचान बनाने वाले पंकज जी अपने दौर के बेहद ओजस्वी और निर्भीक पत्रकार थे। गौरतलब है कि वर्ष 1970 में तत्कालीन राष्ट्रपति वी.वी. गिरि की भूटान-सिक्किम यात्रा के आधिकारिक कवरेज के दौरान, 28 अप्रैल 1970 को हुए एक दर्दनाक भूस्खलन हादसे में इस चमकते हुए सितारे का असामयिक निधन हो गया था। उनके इसी गौरवमयी इतिहास और योगदान को याद करते हुए प्रदेश के वरिष्ठ राजनेताओं ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।*अद्भुत ऊर्जा, जीवंतता और ऐतिहासिक उपलब्धियों के धनी थे पंकज जी*स्व. पंकज शर्मा जी के समकालीन और साथी बताते हैं कि वे अद्भुत ऊर्जा और जीवंतता से भरे व्यक्तित्व थे। वे तेज चलते थे, तेज बोलते थे और उनका लेखन भी उतना ही प्रखर, तीखा और प्रभावशाली होता था। वे खबरों की केवल सतह तक सीमित नहीं रहते थे, बल्कि उसकी गहराई में उतरकर सच्चाई को सामने लाना ही उनका मूल उद्देश्य था। वे प्रदेश के ऐसे पहले पत्रकार थे जिन्हें पत्रकारिता के लिए विख्यात "रीडर डाइजेस्ट" से स्कॉलरशिप प्राप्त हुई थी। इसके साथ ही, वे तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति के इंटरव्यू पैनल में शामिल रहने वाले समूचे प्रदेश के आज पर्यन्त एकमात्र पत्रकार हैं। वर्ष 1970 में हुआ वह दर्दनाक हादसा केवल एक पत्रकार की क्षति नहीं थी, बल्कि छत्तीसगढ़ के दिल में आज भी बसी एक ऐसी कसक है जो कभी कम नहीं होती।*स्व. पंकज शर्मा का जीवन महानता और ध्येयनिष्ठ कर्मों का प्रतीक: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा*छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने स्व. पंकज शर्मा को नमन करते हुए कहा, "पंकज शर्मा जी का जीवन भारतीय पत्रकारिता का एक ऐसा स्वर्णिम अध्याय है, जो यह सिद्ध करता है कि महानता उम्र की मोहताज नहीं होती, बल्कि उत्कृष्ट और ध्येयनिष्ठ कर्मों से हासिल होती है। अमेरिकी राष्ट्रपति का साक्षात्कार लेने वाले पहले हिंदी पत्रकार से लेकर भूटान-सिक्किम यात्रा के दौरान देश सेवा में अपने प्राण न्योछावर करने वाले अमर पत्रकार पंकज शर्मा जी का साहसी जीवन आने वाली पीढ़ियों को सदैव सत्य और निष्पक्षता की राह दिखाएगा।अपने बेहद छोटे जीवनकाल में भी उन्होंने शोधपरक, निर्भीक और निष्पक्ष पत्रकारिता के जो उच्च मानदंड स्थापित किए, वे आज के दौर में भी उतने ही प्रासंगिक और अनुकरणीय हैं।"*वैश्विक पहचान के अद्भुत हस्ताक्षर थे पंकज शर्मा: बृजमोहन अग्रवाल*वरिष्ठ नेता श्री बृजमोहन अग्रवाल ने उनके अवदान को रेखांकित करते हुए कहा, "स्व. पंकज शर्मा जी अद्भुत बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे और वैचारिक रूप से वे अपने युग के अग्रणी विचारकों में से एक थे। रायपुर से निकलकर वैश्विक मंचों तक अपनी पहचान बनाने वाले पंकज जी ने पत्रकारिता को केवल एक व्यवसाय नहीं, बल्कि समाज को दिशा देने का माध्यम माना। भूटान यात्रा के दौरान उनका अचानक इस तरह चले जाना न केवल उनके परिवार के लिए, बल्कि समूचे पत्रकारिता और बौद्धिक जगत के लिए एक कभी न भरने वाला शून्य छोड़ गया। सार्वजनिक संवाद, निष्पक्ष लेखन और गहन तार्किक सोच के क्षेत्र में उनका योगदान इतिहास में हमेशा स्वर्ण अक्षरों में दर्ज रहेगा।"*उनका कर्म और योगदान समय से बहुत आगे था: विधायक पद्मश्री अनुज शर्मा*धरसींवा के विधायक पद्मश्री अनुज शर्मा ने कहा, "पंकज जी छत्तीसगढ़ के एक ऐसे तेजस्वी सपूत थे, जिन्होंने अपनी असाधारण योग्यता और कर्तव्यनिष्ठा के बल पर रायपुर का नाम राष्ट्रीय ही नहीं, बल्कि अंतर्राष्ट्रीय पटल पर भी रोशन किया। वे भले ही महज 33 वर्ष की अल्पायु में हमें छोड़कर चले गए, लेकिन उनका कर्म इतना विशाल था कि समय भी उनके कृतित्व के सामने छोटा पड़ गया। छत्तीसगढ़ कॉलेज के दिनों से ही उनकी ओजस्वी भाषण कला, तार्किक शैली और अद्वितीय नेतृत्व क्षमता ने यह साबित कर दिया था कि वे अपने समय से बहुत आगे के विचारक थे। दिल्ली से लेकर अमेरिका तक हिंदी का परचम फहराते हुए उन्होंने हमारी भाषा और संस्कृति को भी गौरवान्वित किया।" विधायक श्री अनुज शर्मा ने अपने भाषण के दौरानरायपुर के पत्रकारगणों एवं ब्राह्मण समाज माँगो को उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा और सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल के समक्ष रखी जिसमे :-1. खोखोपारा, रायपुर स्थित पंकज बालोद्यान का नाम परिवर्तित कर "पत्रकार स्व. पंकज शर्मा बाल उद्यान"किया जाए।1. खोखोपारा, रायपुर स्थित शासकीय स्कूल का नाम "पत्रकार स्व. पंकज शर्मा शासकीय स्कूल" के नाम पर किया जाए।कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों—उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा एवं सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल नें ज्ञापन पर विचार करते हुए समाज एवं पत्रकार समाज की इन मांगों को जनहित व स्व. पंकज शर्मा के स्मरणीय योगदान के अनुरूप माना और मंच से दोनों मांगों को तत्काल स्वीकार करते हुए घोषणा की।इस समारोह में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ,सांसद बृजमोहन अग्रवाल,विधायक मोतीलाल साहू ,INH न्यूज़ एवं हरिभूमि के प्रधान संपादक हिमांशु द्विवेदी, रायपुर जिला भाजपा अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर ,रायपुर प्रेस क्लब अध्यक्ष मोहन तिवारी सहित रायपुर के वरिष्ठ पत्रकार, प्रबुद्ध नागरिक, सामाजिक संगठन के पदाधिकारी, विप्र समाज के गणमान्य सदस्य एवं स्व. पंकज शर्मा के परिजन तथा बड़ी संख्या में शुभचिंतक उपस्थित रहकर श्रद्धांजलि अर्पित किए।
- “डिग्री से आगे ज्ञान, कौशल और नेतृत्व की यात्रा है विश्वविद्यालय जीवन: कुलपति डॉ. गिरिश चंदेल”रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर मुख्यालय स्थित कृषि महाविद्यालय, रायपुर, कृषि अभियांत्रिकी महाविद्यालय, रायपुर एवं खाद्य प्रौद्योगिकी महाविद्यालय, रायपुर में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए आयोजित दीक्षारंभ कार्यक्रम का आज गरिमामय समापन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति डॉ. गिरिश चंदेल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।कार्यक्रम का शुभारंभ कृषि महाविद्यालय, रायपुर की अधिष्ठाता डॉ. आरती गुहे द्वारा माननीय कुलपति एवं उपस्थित विशिष्ट अतिथियों के स्वागत से किया गया।कार्यक्रम में डॉ. आर. पी. कुजूर, शैक्षणिक प्रभारी, कृषि महाविद्यालय, रायपुर ने दीक्षारंभ कार्यक्रम के दौरान आयोजित विभिन्न गतिविधियों का संक्षिप्त प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के माध्यम से नवप्रवेशित विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, अकादमिक नियमों, परीक्षा प्रक्रिया, छात्र कल्याण, खेल, सांस्कृतिक गतिविधियों, NSS, NCC, छात्रवृत्ति, करियर एवं अन्य अवसरों से परिचित कराया गया। कार्यक्रम की निर्धारित रूपरेखा में भी इन विषयों पर विभिन्न विशेषज्ञों द्वारा सत्र आयोजित किए गए थे।इस अवसर पर अधिष्ठाता, कृषि महाविद्यालय, रायपुर, डॉ. आरती गुहे ने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में विश्वविद्यालय एवं कृषि महाविद्यालय, रायपुर में नवप्रवेशित विद्यार्थियों का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया। उन्होंने विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि महाविद्यालय में प्रवेश उनके जीवन के एक नए एवं महत्वपूर्ण अध्याय की शुरुआत है। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि वे इस नए परिवेश को सीखने, स्वयं को विकसित करने तथा अपने सपनों को साकार करने के अवसर के रूप में देखें।उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे नियमित अध्ययन की आदत विकसित करें, अपने शिक्षकों एवं वरिष्ठ विद्यार्थियों से मार्गदर्शन प्राप्त करें तथा विश्वविद्यालय की विभिन्न गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता करें। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी जीवन में अनुशासन, समय प्रबंधन, परिश्रम, ईमानदारी एवं सकारात्मक सोच सफलता के महत्वपूर्ण आधार हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को असफलताओं से निराश न होने तथा प्रत्येक चुनौती को सीखने और आगे बढ़ने के अवसर के रूप में स्वीकार करने की सलाह दी।कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के विभिन्न वरिष्ठ अधिकारियों एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा विद्यार्थियों को मार्गदर्शन प्रदान किया गया। दीक्षारंभ कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को अनुसंधान, शिक्षण, विस्तार सेवाओं, छात्र कल्याण, खेल, सांस्कृतिक गतिविधियों एवं अन्य शैक्षणिक अवसरों से जोड़ने के लिए विभिन्न संवादात्मक सत्र आयोजित किए गए थे।समापन समारोह में दीक्षारंभ कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के शिक्षकों द्वारा विद्यार्थियों को दिए गए व्याख्यान एवं मार्गदर्शन के लिए उन्हें स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम के दौरान तकनीकी पुस्तक “खेती की लागत; डिजिटल सर्वेक्षण, खंड अवधि 2026–29, का भी विमोचन किया गया। पुस्तक में “भारत में प्रमुख फसलों की खेती के लागत अध्ययन की समग्र योजना (सी.एस. स्कीम)” से संबंधित विषयवस्तु प्रस्तुत की गई है।समारोह का विशेष आकर्षण माननीय कुलपति डॉ. गिरिश चंदेल का नवप्रवेशित स्नातक, स्नातकोत्तर एवं पीएच.डी. विद्यार्थियों के साथ आत्मीय एवं प्रेरणादायी संवाद रहा। कुलपति महोदय ने विद्यार्थियों से उनकी शैक्षणिक आकांक्षाओं, रुचियों, अब तक के अनुभवों तथा भविष्य की योजनाओं के संबंध में उनका मार्गदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के महत्व को समझने तथा विश्वविद्यालय में उपलब्ध विभिन्न अवसरों का पूर्ण उपयोग करने के लिए प्रेरित किया।कुलपति महोदय ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय में प्रवेश केवल एक डिग्री प्राप्त करने की यात्रा नहीं है, बल्कि यह ज्ञान, कौशल, सोच, व्यक्तित्व एवं नेतृत्व क्षमता के विकास का महत्वपूर्ण चरण है। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि वे अपनी शैक्षणिक गतिविधियों के साथ-साथ अनुसंधान, नवाचार, कौशल विकास, खेलकूद, सांस्कृतिक गतिविधियों, साहित्यिक एवं अन्य सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में भी सक्रिय रूप से भाग लें। इन गतिविधियों से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना, रचनात्मक सोच एवं निर्णय लेने की क्षमता विकसित होती है, जो उनके भविष्य के व्यावसायिक एवं व्यक्तिगत जीवन में अत्यंत उपयोगी सिद्ध होती है।अपने संबोधन में कुलपति महोदय ने विशेष रूप से उल्लेख किया कि वे स्वयं कृषि महाविद्यालय, रायपुर के पूर्व छात्र रहे हैं। उन्होंने अपने विद्यार्थी जीवन के अनुभव साझा करते हुए कहा कि इस संस्थान से जुड़ाव उनके लिए सदैव गौरव का विषय रहा है। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि जिस प्रकार उन्होंने इस संस्थान से शिक्षा एवं संस्कार प्राप्त किए, उसी प्रकार वर्तमान विद्यार्थी भी यहां उपलब्ध अवसरों का सदुपयोग करते हुए अपने ज्ञान एवं प्रतिभा को विकसित करें तथा भविष्य में विश्वविद्यालय एवं अपने महाविद्यालय का नाम रोशन करें।कुलपति महोदय ने विद्यार्थियों को यह भी संदेश दिया कि सफलता केवल अच्छे अंक प्राप्त करने तक सीमित नहीं है। एक सफल विद्यार्थी वही है जो ज्ञान के साथ अच्छे संस्कार, अनुशासन, संवेदनशीलता, जिम्मेदारी, नेतृत्व क्षमता एवं सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करे। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने शिक्षकों का सम्मान करने, समय का सदुपयोग करने, नियमित अध्ययन करने तथा अपने लक्ष्यों के प्रति निरंतर समर्पित रहने का आह्वान किया।उन्होंने नवप्रवेशित विद्यार्थियों से कहा कि वे अपने विद्यार्थी जीवन को सीखने, प्रयोग करने, नए विचार विकसित करने और स्वयं को पहचानने के अवसर के रूप में लें। उन्होंने विद्यार्थियों को चुनौतियों से घबराने के बजाय उनका सामना आत्मविश्वास एवं सकारात्मक सोच के साथ करने तथा प्रत्येक असफलता से सीख लेकर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।अंत में कुलपति महोदय ने सभी नवप्रवेशित विद्यार्थियों का विश्वविद्यालय परिवार में स्वागत करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं और विश्वास व्यक्त किया कि विद्यार्थी अपनी प्रतिभा, परिश्रम, अनुशासन एवं रचनात्मक सोच के माध्यम से न केवल अपने परिवार एवं संस्थान का नाम रोशन करेंगे, बल्कि कृषि क्षेत्र एवं राष्ट्र के विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान देंगे।कार्यक्रम के अंत में डॉ. आरती गुहे, अधिष्ठाता, कृषि महाविद्यालय, रायपुर द्वारा माननीय कुलपति डॉ. गिरिश चंदेल को कृतज्ञता एवं सम्मान के प्रतीक स्वरूप शॉल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।समारोह का संचालन डॉक्टर पायल जायसवाल ने किया एवं अंत में डॉ. रामामोहन सावु द्वारा धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया। उन्होंने माननीय कुलपति, विशिष्ट अतिथियों, अधिष्ठाता, प्राध्यापकगण, आयोजन से जुड़े अधिकारियों-कर्मचारियों तथा विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया।दीक्षारंभ कार्यक्रम का यह समापन समारोह नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए एक प्रेरणादायी अनुभव रहा। कार्यक्रम ने विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय की अकादमिक एवं सह-पाठ्यक्रमीय गतिविधियों से जोड़ने के साथ-साथ उनके सर्वांगीण विकास, नेतृत्व क्षमता और भविष्य की संभावनाओं के प्रति जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। दीक्षारंभ कार्यक्रम का आयोजन 28 सितंबर से 06 अक्टूबर, 2026 तक कृषि महाविद्यालय, रायपुर में किया गया।
- जोन कार्यालयों में 15 अक्टूबर 2026 तक लगाए जा रहे शिविर*रायपुर/ पेंशन हितग्राहियों की सुविधा एवं उनके बैंकिग संबंधी कार्यों को सुगम बनाने के उद्देश्य से आईडीबीआई बैंक द्वारा केवाईसी एवं री केवाईसी हेतु विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है।उक्त शिविर में पेशन हितग्राहियों के केवाईसी एव री केवाईसी से संबंधित कार्य किए जाएंगे। साथ ही, जोन कार्यालय द्वारा डीएलसी (डिजिटल लाईफ सर्टिफिकेट) का सत्यापन भी किया जा रहा है, जिससे हितग्राहियो को एक ही स्थान पर आवश्यक बैंकिंग एवं पेशन संबंधी सेवाओं का लाभ प्राप्त हो सके।पेंशन हितग्राहियों से अपील की जाती है कि वे शिविर में उपस्थित होकर अपना केवाईसी एवं री केवाईसी व डीएलसी सत्यापन सबधी कार्य पूर्ण कराएं। हितग्राही आवश्यक दस्तावेज (आधार कार्ड एवं मोबाईल नंबर) लेकर जोन कार्यालयो में दिनांक 15 अक्टूबर 2026 तक लगाए जा रहे शिविर में उपस्थित हो, ताकि कार्यवाही सुचारू रूप से संपन्न की जा सके। आईडीबीआई बैंक एवं सबंधित जोन कार्यालय द्वारा पेशन हितग्राहियों से इस सुविधा का अधिक से अधिक लाभउठाने की अपील की गई है।
- स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेशबालोद/ ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत आज जिला मुख्यालय बालोद में “सेवा के रंग, राष्ट्र के संग” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला मुख्यालय स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल मैदान में कला और स्वास्थ्य चेतना का अद्भुत संगम देखने को मिला, जहां विशाल एवं मनमोहक ‘वृहद सूर्य नमस्कार रंगोली’ बनाई गई।रंगों के माध्यम से साकार हुआ सूर्य नमस्कार और योग का महत्वमैदान के विशाल भू-भाग पर निर्मित इस गोलाकार रंगोली के केंद्र में भगवान सूर्यदेव का तेजस्वी एवं आकर्षक मुखौटा उकेरा गया। इसके चारों ओर सूर्य नमस्कार के सभी 12 आसनों-प्रणामासन, हस्तउत्तानासन, पादहस्तासन, अश्वसंचालासन, दण्डासन, अष्टांग नमस्कार, भुजंगासन, पर्वतासन आदि की मुद्राओं को अत्यंत सजीव और कलात्मक ढंग से प्रदर्शित किया गया। रंगोली के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि भारतीय सनातन संस्कृति और योग परंपरा में सूर्य नमस्कार समग्र स्वास्थ्य, ऊर्जा और एकाग्रता का सर्वोत्तम स्रोत है।रंगों के सटीक संयोजन से तैयार की गई यह रंगोली पूरे मैदान में मुख्य आकर्षण का केंद्र बनी रही। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे जनप्रतिनिधियों तथा बड़ी संख्या में नागरिकों ने इस उत्कृष्ट रचनात्मक प्रस्तुति की मुक्तकंठ से सराहना की।कला और सेवा से राष्ट्र-निर्माण का संकल्पउल्लेखनीय है कि ’सेवा के रंग, राष्ट्र के संग’ गतिविधि का मूल उद्देश्य युवाओं और आम नागरिकों को रचनात्मक माध्यमों से जोड़ते हुए राष्ट्र-सेवा, सुशासन और स्वस्थ दिनचर्या के प्रति जागरूक करना है। इस रंगोली ने जन-जन को योग को दैनिक जीवन में अपनाने और सशक्त भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने की प्रेरणा दी।
- छात्राओं को मिशन वात्सल्य, पॉक्सो एक्ट, हेल्पलाइन 181 व 1098 तथा विभागीय योजनाओं की दी गई विस्तृत जानकारीबालोद/ कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री अमित सिन्हा के मार्गदर्शन एवं जिला बाल संरक्षण अधिकारी श्री गजानंद साहू के नेतृत्व में आज मारुति नर्सिंग महाविद्यालय बालोद में अध्ययनरत छात्राओं के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा विभागीय योजनाओं के प्रचार-प्रसार हेतु विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।विभागीय योजनाओं एवं कानूनी प्रावधानों से कराया गया अवगतकार्यक्रम के दौरान उपस्थित छात्राओं को महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं, सेवाओं तथा महिला एवं बाल संरक्षण से संबंधित कानूनी प्रावधानों की सारगर्भित जानकारी दी गई। छात्राओं को ‘मिशन वात्सल्य’, एकीकृत बाल संरक्षण सेवाओं तथा बाल संरक्षण से जुड़े कानूनों से अवगत कराया गया। इसके साथ ही बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006, लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012 (पॉक्सो एक्ट) तथा किशोर न्याय (बालकों की देखरेख एवं संरक्षण) अधिनियम 2015 के प्रमुख कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई।हेल्पलाइन सेवाओं व अधिकारों के प्रति किया गया जागरूकजागरूकता सत्र में आपातकालीन परिस्थितियों में सहायता हेतु महिला हेल्पलाइन 181, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, सखी वन स्टॉप सेंटर की कार्यप्रणाली तथा परामर्श सेवाओं के संबंध में विस्तार से बताया गया। छात्राओं को विभागीय योजनाओं का लाभ लेने की प्रक्रिया समझाने के साथ-साथ महिलाओं एवं बच्चों के अधिकारों के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से अपील की गई कि यदि आसपास बाल विवाह, बाल श्रम, बाल शोषण अथवा बच्चों व महिलाओं से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या संज्ञान में आए, तो तत्काल संबंधित विभाग या हेल्पलाइन नंबरों पर सूचना दें, ताकि समय रहते पीड़ित को आवश्यक सुरक्षा एवं संरक्षण उपलब्ध कराया जा सके।इस जागरूकता कार्यक्रम में जिला परियोजना समन्वयक श्री वेद प्रकाश साहू, चाइल्ड हेल्पलाइन काउंसलर सुश्री पूर्णिमा साहू, जिला मिशन समन्वयक (मिशन शक्ति) डॉ. एस. कुमार एवं सुपरवाइजर नेहा चन्द्राकर सहित छात्राएं तथा महाविद्यालय के स्टाफ उपस्थित रहे।
- बालोद/ आदिवासी विकास विभाग द्वारा संचालित आदिवासी बालक क्रीड़ा परिसर डौंडी में निवासरत छात्रों को खेल विधाओं का प्रशिक्षण देने हेतु दैनिक वेतन दर पर खेल प्रशिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया जारी है। आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त ने बताया कि खेल प्रशिक्षक भर्ती के तहत आयोजित होने वाली प्रायोगिक परीक्षण एवं साक्षात्कार अब आगामी 17 अक्टूबर 2026 को आयोजित होगी।10 अक्टूबर का साक्षात्कार अपरिहार्य कारणों से निरस्तज्ञातव्य हो कि क्रीड़ा परिसर डौंडी में छात्रों को तीरंदाजी, कबड्डी एवं एथलेटिक्स खेल विधाओं का प्रशिक्षण दिए जाने हेतु योग्य खेल प्रशिक्षकों के आवेदन आमंत्रित किए गए थे। प्राप्त आवेदनों की स्क्रूटनी के उपरांत मेरिट सूची जारी कर पात्र उम्मीदवारों का प्रायोगिक परीक्षण एवं साक्षात्कार पूर्व में 10 अक्टूबर 2026 को आदिवासी बालक क्रीड़ा परिसर डौंडी में निर्धारित किया गया था। उक्त तिथि को अपरिहार्य कारणों से निरस्त कर दिया गया है।आदिवासी बालक क्रीड़ा परिसर डौंडी में दैनिक वेतन दर पर खेल प्रशिक्षक भर्ती हेतु प्रायोगिक परीक्षण एवं साक्षात्कार की आगामी तिथि 17 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है। अभ्यर्थी इस संबंध में विस्तृत जानकारी तथा नियमावली जिले की आधिकारिक वेबसाइट https://balod.gov.in/ अथवा कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास बालोद में उपस्थित होकर प्राप्त कर सकते हैं।
- ‘आंगन मिलन सेवा’ और राष्ट्रीय पोषण माह के समन्वय से वार्ड क्रमांक 16 में सुपोषण को मिला नया संबलगर्भवती, धात्री माताओं और बच्चों की हुई स्वास्थ्य जांच, पोषण परामर्श से जागरूक हुए हितग्राहीबालोद/ राज्य शासन के मंशानुरूप जिले में संचालित ‘सेवा संकल्प अभियान’ और राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग की ‘आंगन मिलन सेवा’ जमीनी स्तर पर सेवा दे रहीं कार्यकर्ताओं के सम्मान और जनसामान्य में सुपोषण के प्रति चेतना जगाने का सशक्त जरिया बन रही है। इस अभियान के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों में माताओं और बच्चों के स्वास्थ्य संवर्धन के साथ-साथ समर्पित कार्यकर्ताओं के योगदान को मंच पर सराहने से मैदानी अमले में नया उत्साह देखने को मिल रहा है। वार्ड क्रमांक 16 स्थित आंगनबाड़ी केंद्र की कार्यकर्ता श्रीमती आयशा खान इसका प्रत्यक्ष उदाहरण हैं।सुपोषण की अलख जगाने में जुटीं कार्यकर्ता, केंद्र में उमड़े हितग्राहीआंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती आयशा खान ने बताया कि ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम के तहत केंद्र में पोषक वातावरण का निर्माण किया गया। इस दौरान केंद्र से जुड़े सभी हितग्राही, गर्भवती महिलाएं, धात्री माताएं, शिशुवती माताएं तथा 06 माह से 03 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के पालक बड़ी संख्या में उपस्थित हुए। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों की भी गरिमामयी उपस्थिति रही, जिससे आयोजन को व्यापक सामाजिक सहभागिता मिली।स्वास्थ्य परीक्षण और पोषण परामर्श से संवर रही सेहतशिविर में उपस्थित सभी माताओं और नौनिहालों का विधिवत स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। स्वास्थ्य एवं पोषण विशेषज्ञों द्वारा माताओं को संतुलित खान-पान, पौष्टिक भोजन, स्थानीय स्तर पर उपलब्ध हरी पत्तेदार सब्जियों तथा बच्चों के उचित लालन-पालन व वृद्धि निगरानी के संबंध में सरल भाषा में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। श्रीमती आयशा खान ने बताया कि इस आयोजन से वार्ड के हितग्राहियों को सीधा लाभ मिला है और वे स्वास्थ्य व पोषण के प्रति पहले से कहीं अधिक सजग हुए हैं।उत्कृष्ट सेवा पर मिला पुरस्कारकार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट और निष्ठावान सेवाओं के लिए श्रीमती आयशा खान को विभागीय स्तर पर पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि जब अपने ही कार्यस्थल पर जनप्रतिनिधियों और समुदाय के समक्ष सम्मान मिलता है, तो गर्व और आत्मसंतुष्टि की असीम अनुभूति होती है। इस सम्मान ने उनके भीतर समाज और बच्चों की सेवा के संकल्प को और अधिक प्रगाढ़ कर दिया है। इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति सहृदय आभार व्यक्त किया।
- भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र के ग्राम जुनवानी में शासकीय भूमि से लगकर निजी भूमि तक अनाधिकृत रूप से पहुंच मार्ग बनाए जाने की सूचना मिलते ही निगम आयुक्त सुरूचि सिंह ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। आयुक्त के निर्देश पर जोन क्रमांक-01 एवं भवन अनुज्ञा शाखा की टीम ने मौके पर पहुंचकर शासकीय भूमि पर बनाए जा रहे अस्थायी पहुंच मार्ग को ध्वस्त करने की कार्रवाई की।प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम जुनवानी के खसरा क्रमांक 199 की भूमि शासकीय भूमि के रूप में दर्ज है। इसी शासकीय भूमि से लगी खसरा क्रमांक 130 एवं 140 के कुछ हिस्से तक आवागमन के लिए मेसर्स अंजनी डेवलपर्स द्वारा अनाधिकृत रूप से पेड़ों की कटाई करते हुए अस्थायी पहुंच मार्ग तैयार किया जा रहा था। इसकी मौखिक सूचना निगम आयुक्त को प्राप्त होते ही उन्होंने तत्काल संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मौके पर भेजा। निगम की टीम ने सुबह करीब 10 बजे स्थल पर पहुंचकर शासकीय भूमि पर बनाए जा रहे अनाधिकृत अस्थायी पहुंच मार्गों को ध्वस्त कर दिया। निगम द्वारा मौके पर की गई कार्रवाई से शासकीय भूमि पर बिना अनुमति किसी प्रकार का मार्ग अथवा निर्माण करने की कोशिश को रोक दिया गया।भूईयां पोर्टल पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार खसरा क्रमांक 130 एवं 140 के संबंधित भाग के भू-स्वामी मेसर्स अंजनी डेवलपर्स हैं। प्रथम दृष्टया शासकीय भूमि से होकर मुख्य मार्ग से निजी भूमि तक अवैध पहुंच मार्ग बनाए जाने का प्रयास प्रतीत होने पर निगम द्वारा संबंधित संस्था को सूचना प्रेषित की गई है। मामले में निगम द्वारा नगर तथा ग्राम निवेश विभाग, दुर्ग से भी पत्राचार किया गया है। इसमें शासकीय भूमि से लगी निजी भूमि के संबंध में किसी संस्था अथवा व्यक्ति को विकास अनुज्ञा प्रदान किए जाने की स्थिति एवं उससे संबंधित जानकारी उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया है। इसके साथ ही शासकीय भूमि के संरक्षण एवं आवश्यक राजस्व कार्रवाई के लिए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, दुर्ग को भी मामले की सूचना दी गई है। निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शासकीय भूमि पर बिना अनुमति किसी प्रकार का अतिक्रमण, निर्माण अथवा अनाधिकृत पहुंच मार्ग बनाने की कार्रवाई को स्वीकार नहीं किया जाएगा तथा ऐसे मामलों में नियमानुसार कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
- भिलाईनगर। राज्य शासन की जनसेवा एवं विकसित भारत 2047 के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से नगर पालिक निगम भिलाई द्वारा सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सेवा ज्योति यात्रा का आयोजन किया गया। सेवा ज्योति यात्रा की शुरुआत नेहरू नगर चौक, भिलाई से हुई, जहां से बाइक रैली के रूप में यात्रा पटेल चौक, दुर्ग तक पहुंची। यात्रा के माध्यम से नागरिकों को जनसेवा, जनभागीदारी तथा शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से जुड़ने का संदेश दिया गया।सेवा ज्योति यात्रा में जनप्रतिनिधियों, निगम अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता दिखाई। बाइक रैली के दौरान सेवा एवं जनकल्याण से जुड़े संदेशों के माध्यम से नागरिकों को शासन की योजनाओं का लाभ लेने तथा विकसित भारत के निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया गया। पटेल चौक, दुर्ग पहुंचने के पश्चात् सेवा ज्योति यात्रा में शामिल सभी लोग रविशंकर स्टेडियम में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में शामिल हुए। यहां सेवा संकल्प अभियान के उद्देश्यों एवं शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंध में जानकारी दी गई तथा जनसेवा के संकल्प को मजबूत करने का संदेश दिया गया।कार्यक्रम में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पाण्डेय, वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन, नगर पालिक निगम भिलाई की आयुक्त सुरूचि सिंह, नेता प्रतिपक्ष भोजराज सिन्हा, सांसद प्रतिनिधि प्रमोद सिंह, स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली, पार्षद चंदन यादव, दिवाकर सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं निगम अधिकारी उपस्थित रहे। नगर पालिक निगम भिलाई द्वारा सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से नागरिकों को विभिन्न शासकीय योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी उपलब्ध कराने के साथ ही उन्हें योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य शासन की योजनाओं को अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुंचाना और नागरिकों की सक्रिय भागीदारी के माध्यम से सेवा, सुशासन एवं विकसित भारत के संकल्प को साकार करना है।
- इतवारी लाल साहू ने जताया शासन का आभारबिलासपुर/जिले के निवासी इतवारी लाल साहू ने अपने पुत्र एवं पुत्री के लिए आय एवं निवास प्रमाण पत्र बनवाने हेतु सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से आवेदन किया। उन्होंने बताया कि सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से शासकीय सेवाओं का लाभ लेना पहले की तुलना में काफी आसान और सुविधाजनक हो गया है। आय एवं निवास प्रमाण पत्र जैसे आवश्यक दस्तावेजों के लिए अब लोगों को बार-बार शासकीय कार्यालयों के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं पड़ती। ऑनलाइन माध्यम से आवेदन की सुविधा मिलने से प्रक्रिया सरल होने के साथ ही लोगों के समय और श्रम की भी बचत हो रही है।इतवारी लाल साहू ने बताया कि पहले किसी प्रमाण पत्र के लिए आवेदन करने और उसकी प्रक्रिया पूरी होने तक कई बार संबंधित कार्यालय जाना पड़ता था, जिससे ग्रामीण एवं आम नागरिकों को काफी परेशानी होती थी। सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से आवेदन की सुविधा मिलने से यह प्रक्रिया अब अधिक सहज हो गई है। आवश्यक दस्तावेजों के साथ घर के पास स्थित सेवा सेतु केंद्र के माध्यम से आवेदन किया जा सकता है। इससे लोगों को अपने दैनिक कार्यों को छोड़कर कार्यालयों में लंबा समय बिताने की जरूरत नहीं पड़ती।उन्होंने कहा कि शासन द्वारा नागरिकों को विभिन्न शासकीय सेवाओं का लाभ सरल, सहज और पारदर्शी तरीके से उपलब्ध कराने के लिए सेवा सेतु जैसी डिजिटल सुविधा शुरू करना सराहनीय पहल है। इससे विशेष रूप से उन लोगों को लाभ मिल रहा है, जिन्हें छोटे-छोटे कार्यों के लिए दूर स्थित शासकीय कार्यालयों तक जाना पड़ता था। सेवा सेतु के माध्यम से समय पर प्रमाण पत्र मिलने से बच्चों की पढ़ाई, छात्रवृत्ति, विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने सहित अन्य आवश्यक कार्यों में भी सुविधा मिलती है। इतवारी लाल साहू ने सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से आय एवं निवास प्रमाण पत्र बनवाने की सरल प्रक्रिया और नागरिकों को मिल रही सुविधा की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।
- बिलासपुर/एकीकृत बाल विकास परियोजना सकरी अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र उस्लापुर 4 में आंगनबाड़ी सहायिका के एक रिक्त पद पर 21 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाईन आवेदन किये जा सकते है। इच्छुक आवेदिका ई भर्ती पोर्टल https://aww.e-bharti.in/ में जाकर आवश्यक दस्तावेज अपलोड करते हुए आवेदन कर सकती है।
- *शिविर में मिले 111 आवेदन, 84 का मौके पर निराकरण**हितग्राहियों को मिला विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ*बिलासपुर/सेवा संकल्प अभियान के तहत बिल्हा विकासखंड के ग्राम सेंदरी में सेवा सेतु शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बेलतरा विधायक श्री सुशांत शुक्ला मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। ग्रामीणों ने विभिन्न विभागों से संबंधित अपनी मांगों एवं समस्याओं को लेकर 111 आवेदन प्रस्तुत किए, जिनमें से 84 आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया। शिविर में पात्र हितग्राहियों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित भी किया गया।विधायक श्री सुशांत शुक्ला ने शिविर को संबोधित करते हुए कहा कि शासन की मंशा है कि जनकल्याणकारी योजनाओं और शासकीय सेवाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक सहजता से पहुंचे। सेवा सेतु शिविर इसी उद्देश्य को साकार करने की महत्वपूर्ण पहल है। इसके माध्यम से शासन-प्रशासन स्वयं लोगों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याएं सुन रहा है और उनके त्वरित समाधान का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों को छोटे-छोटे कार्यों के लिए कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें और उनकी समस्याओं का यथासंभव मौके पर ही समाधान हो, यही ऐसे शिविरों की सार्थकता है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि शिविर में प्राप्त शेष आवेदनों का भी समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित किया जाए।शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए। अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने ग्रामीणों को विभागीय योजनाओं, पात्रता और मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी दी। ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर संबंधित विभागों द्वारा उनके निराकरण की कार्रवाई की गई। मौके पर निराकृत नहीं हो सके आवेदनों को संबंधित विभागों को भेजकर शीघ्र कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री रामकुमार कौशिक, जनपद सदस्य श्री राजेंद्र साहू, श्री रामकुमार पटेल, श्री मनीष कौशिक, ग्राम पंचायत के सरपंच, सीईओ जनपद श्री कुमार लहरे सहित अन्य जनप्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
- दुर्ग/शासकीय सेवाओं को आम नागरिकों तक आसान और समयबद्ध तरीके से पहुंचाने के लिए सेवा सेतु केंद्र लोगों के लिए मददगार साबित हो रहे हैं। सेवा सेतु के माध्यम से किए गए आवेदन पर आवेदक दिवाकर प्रसाद शर्मा को महज दो दिनों में निवास प्रमाण पत्र प्राप्त हो गया।दिवाकर प्रसाद शर्मा ने 29 सितंबर 2026 को अपनी भतीजी हिमांशी शर्मा के निवास प्रमाण पत्र के लिए आवेदन किया था। आवेदन के निराकरण की प्रक्रिया पूरी करते हुए 1 अक्टूबर 2026 को प्रमाण पत्र स्वीकृत कर दुर्ग में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शिविर में प्रमाण पत्र दिया गया। कम समय में प्रमाण पत्र मिलने से आवेदक को शासकीय कार्यालयों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ी।आवेदक दिवाकर प्रसाद शर्मा ने सेवा सेतु की त्वरित और सरल प्रक्रिया की सराहना करते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद से कम समय में निवास प्रमाण पत्र मिल गया। उन्होंने इस सुविधा के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।
- ग्रामीण विधायक श्री मोतीलाल साहू ने परिजनों से मुलाकात कर चेक प्रदान कियारायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार जिला प्रशासन द्वारा संचालित "प्रोजेक्ट राहत" के तहत ग्राम अमलीडीह, राजेन्द्र नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत नाले के पानी में डूबने से मृत 4 वर्षीय बालक काव्यांश साहू के परिवार को शासन द्वारा त्वरित सहायता प्रदान की गई। विधायक श्री मोतीलाल साहू एवं क्षेत्र प्रभारी नायब तहसीलदार सुश्री ज्योति सिंह ने मृतक बालक के घर पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की और शोक संवेदना व्यक्त की। इस दौरान उन्होंने बच्चे की माता श्रीमती किरण साहू को आरबीसी 6(4) के प्रावधानों के अंतर्गत 4,00,000 रुपये (चार लाख रुपये) की सहायता राशि का चेक सौंपा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस दुख की घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ है।
- -13,869 हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभ-एक ही मंच पर अधिकार अभिलेख, प्रमाण-पत्र, पीएम आवास सहित विभिन्न योजनाओं के हितलाभ का वितरण*-सर्जिकल स्ट्राइक’ थीम पर धान से बनी 17×17 फीट की रंगोली बनी आकर्षण का केंद्र, विद्यार्थियों ने किया ‘नमो सेवा की अनकही कहनिया’ का मंचन*रायपुर/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में आम नागरिकों तक शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ सहजता से पहुंचाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत बुधवार को बलौदाबाजार विधानसभा क्षेत्र के लिए तिल्दा नगर स्थित बीएनबी स्कूल परिसर में विधानसभा स्तरीय सेवा संकल्प शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से बड़ी संख्या में नागरिक शामिल हुए। विभिन्न विभागों के माध्यम से कुल 13,869 हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं एवं सेवाओं से लाभान्वित किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत रायपुर के अध्यक्ष श्री नवीन अग्रवाल थे तथा अध्यक्षता नगर पालिका तिल्दा की अध्यक्ष श्रीमती चंद्रकला खुमान वर्मा ने की। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य श्रीमती स्वाति वर्मा एवं श्रीमती शैल महेंद्र साहू, सांसद प्रतिनिधि श्री अनिल अग्रवाल सहित नगर पालिका के पार्षद एवं एल्डरमैन, मंडल अध्यक्ष एवं सदस्य, जनपद पंचायत सदस्य, सरपंचगण तथा अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।*एक ही स्थान पर मिली अनेक विभागों की सेवाएं*शिविर में शासन के विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए, जहां नागरिकों को योजनाओं की जानकारी देने के साथ पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया। मंच के माध्यम से विभागीय अधिकारियों ने शासन द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं, उनकी पात्रता एवं आवेदन प्रक्रिया की जानकारी भी नागरिकों को दी।सेवा संकल्प शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा 13,869 हितग्राहियों को स्वामित्व योजना के अंतर्गत अधिकार अभिलेख, आय, जाति एवं निवास प्रमाण-पत्र, प्रधानमंत्री आवास योजना के हितलाभ, प्रोजेक्ट अजा के तहत चाबी सहित विभिन्न उपकरण, चेक एवं किट प्रदान किए गए। एक ही स्थान पर अनेक विभागों की सेवाएं उपलब्ध होने से नागरिकों को योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में सुविधा हुई।*धान से बनी ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ की रंगोली ने खींचा ध्यान*सेवा संकल्प अभियान के तहत देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव की भावना भी कार्यक्रम में देखने को मिली। स्कूल की छात्राओं ने ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ थीम पर धान से 17×17 फीट आकार की आकर्षक रंगोली तैयार की। छात्राओं की इस कलाकृति की अतिथियों एवं नागरिकों ने सराहना की।कार्यक्रम में स्कूली विद्यार्थियों द्वारा ‘नमो सेवा की अनकही कहानिया’ नाटक का मंचन भी किया गया। विद्यार्थियों की प्रस्तुति ने उपस्थित जनसमुदाय का ध्यान आकर्षित किया और कार्यक्रम को विशेष स्वरूप प्रदान किया। जनप्रतिनिधियों ने सेवा संकल्प शिविर की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन से शासन की योजनाएं सीधे जरूरतमंदों तक पहुंच रही हैं और नागरिकों को एक ही स्थान पर अनेक विभागों की सेवाओं का लाभ मिल रहा है।कार्यक्रम में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) तिल्दा श्री मुकेश कोठारी, तहसीलदार श्री रामप्रसाद बघेल, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री रवि कुमार, मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री अभिताभ शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
- भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई द्वारा राज्य शासन के सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत नागरिकों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने तथा उन्हें मूलभूत सुविधाओं का लाभ दिलाने के उद्देश्य से निगम मुख्य कार्यालय परिसर में शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आवास योजना, स्वास्थ्य परीक्षण, पेंशन, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, कृषि कल्याण सहित अन्य आवश्यक योजनाओं से संबंधित काउंटर लगाए गए। इन काउंटरों के माध्यम से नागरिकों को संबंधित योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराई गई, ताकि वे अपनी पात्रता एवं आवश्यकता के अनुसार योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकें।शिविर का मुख्य उद्देश्य शासन की कल्याणकारी योजनाओं को आम नागरिकों तक पहुंचाना, उन्हें योजनाओं की प्रक्रिया से अवगत कराना तथा जरूरतमंद हितग्राहियों को लाभ प्राप्त करने के लिए उचित मार्गदर्शन देना है। शिविर स्थल पर पहुंच रहे नागरिक अपनी आवश्यकतानुसार संबंधित काउंटरों में जाकर योजनाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त किये। साथ ही, पात्रता, आवेदन प्रक्रिया तथा योजनाओं के लाभ से संबंधित जानकारी लेकर अपने आवश्यक कार्यों को आगे बढ़ा रहे हैं।नगर पालिक निगम भिलाई द्वारा आयोजित इस शिविर के माध्यम से नागरिकों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया। इससे नागरिकों को अलग-अलग कार्यालयों में जाकर जानकारी प्राप्त करने की परेशानी से राहत मिला है। आवास योजना के अंतर्गत जरूरतमंद परिवारों को आवास संबंधी जानकारी, पेंशन योजनाओं के माध्यम से पात्र हितग्राहियों को मिलने वाली सुविधाओं तथा प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अंतर्गत पात्र पथ विक्रेताओं को उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जानकारी दी गई। वहीं स्वास्थ्य परीक्षण की सुविधा के माध्यम से नागरिकों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने का प्रयास भी किया गया। शिविर में कुल मांग 35, शिकायत 17 प्राप्त हुए इस तरह कुल 52 आवेदन प्राप्त हुए है।
- - DLSA दुर्ग के विधिक जागरूकता शिविर में साइबर फ्रॉड, डिजिटल सुरक्षा, e-FIR, निःशुल्क विधिक सहायता और शिक्षा के अधिकार पर विशेष मार्गदर्शनदुर्ग/ डिजिटल युग में मोबाइल फोन और इंटरनेट ने शिक्षा, बैंकिंग, खरीदारी और संचार को आसान बनाया है, लेकिन इसी डिजिटल सुविधा के साथ साइबर अपराध का खतरा भी तेजी से बढ़ा है। एक अनजान लिंक, फर्जी कॉल, OTP साझा करने की एक छोटी-सी चूक या ऑनलाइन भुगतान में थोड़ी-सी असावधानी किसी व्यक्ति को आर्थिक और मानसिक परेशानी में डाल सकती है। ऐसे समय में डिजिटल सतर्कता के साथ कानूनी जागरूकता भी नागरिक सुरक्षा का महत्वपूर्ण हिस्सा बन गई है।इसी सोच के साथ प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दुर्ग के अध्यक्ष श्री के० विनोद कुजूर के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, दुर्ग द्वारा शासकीय पोस्ट मैट्रिक स्नातकोत्तर अनुसूचित जनजाति कन्या छात्रावास, आदिम जाति विकास विभाग, दुर्ग में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर का विशेष फोकस छात्राओं को साइबर अपराध से बचाव, डिजिटल सुरक्षा, e-FIR, निःशुल्क विधिक सहायता तथा अपने अधिकारों के प्रति सजग बनाने पर रहा।कार्यक्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय, दुर्ग के श्री रवि कुमार महोबिया, व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ श्रेणी तथा श्री वीरेंद्र सिंह, व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ श्रेणी उपस्थित रहे। इस अवसर पर चौकी स्मृतिनगर एवं थाना सुपेला के पुलिस स्टाॅफ ने भी सहभागिता की।*साइबर अपराध से बचाव सिर्फ सावधानी नहीं, कानूनी जागरूकता भी जरूरी*शिविर में छात्राओं को साइबर अपराध के बदलते स्वरूपों के बारे में जागरूक करते हुए बताया गया कि साइबर अपराधी अक्सर विश्वास, भय और जल्दबाजी का फायदा उठाकर लोगों को ठगी का शिकार बनाते हैं। छात्राओं को फर्जी कॉल, OTP फ्रॉड, बैंकिंग फ्रॉड, फर्जी लिंक, ऑनलाइन शॉपिंग से संबंधित धोखाधड़ी तथा डिजिटल माध्यमों से होने वाली अन्य ठगी के संबंध में सावधान किया गया।न्यायाधीशगण ने छात्राओं को विशेष रूप से समझाया कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ OTP, ATM PIN, CVV, पासवर्ड, बैंक खाते की जानकारी अथवा अन्य संवेदनशील जानकारी साझा नहीं करनी चाहिए। संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने, अनजान एप्लीकेशन डाउनलोड करने तथा अविश्वसनीय वेबसाइट पर व्यक्तिगत या वित्तीय जानकारी दर्ज करने से भी बचना चाहिए।छात्राओं को यह भी बताया गया कि यदि कोई व्यक्ति फोन पर स्वयं को बैंक अधिकारी, पुलिस अधिकारी, सरकारी कर्मचारी, कूरियर एजेंट अथवा किसी प्रतिष्ठित संस्था का प्रतिनिधि बताकर तत्काल पैसे भेजने या गोपनीय जानकारी साझा करने का दबाव बनाए, तो घबराने के बजाय कॉल की सत्यता की स्वतंत्र रूप से पुष्टि करनी चाहिए।*“साइबर अपराध होने पर चुप न रहें”*कार्यक्रम में इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि साइबर अपराध की स्थिति में पीड़ित व्यक्ति को शर्म, भय या संकोच के कारण चुप नहीं रहना चाहिए। समय पर शिकायत और उचित कानूनी कदम आर्थिक नुकसान को सीमित करने तथा अपराध की जांच में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। छात्राओं को साइबर अपराध से संबंधित शिकायत के लिए उपलब्ध शिकायत तंत्र की जानकारी दी गई और उन्हें यह संदेश दिया गया कि डिजिटल अपराध के खिलाफ सबसे पहला हथियार जागरूकता है और दूसरा समय पर कार्रवाई।e-FIR और निःशुल्क विधिक सहायता की जानकारीशिविर में छात्राओं को e-FIR की सुविधा एवं अपराध की स्थिति में शिकायत दर्ज कराने के संबंध में जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि कानून पीड़ित व्यक्ति को शिकायत और न्याय प्राप्त करने के लिए विभिन्न माध्यम उपलब्ध कराता है तथा आवश्यकता होने पर उचित विधिक मार्गदर्शन प्राप्त किया जा सकता है।इसके साथ ही निःशुल्क विधिक सहायता की व्यवस्था के संबंध में जानकारी देते हुए NALSA हेल्पलाइन नंबर 15100 से अवगत कराया गया। छात्राओं को बताया गया कि पात्र व्यक्तियों को विधिक सेवा संस्थाओं के माध्यम से निःशुल्क कानूनी सहायता एवं मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाता है।शिक्षा का अधिकार सशक्त भविष्य की आधारशिलासाइबर सुरक्षा के साथ कार्यक्रम में NALSA SHIKSHA SCHEME, 2026 तथा Right of Children to Free and Compulsory Education Act, 2009 की धारा 12(1)(c) पर भी विशेष चर्चा की गई। न्यायाधीशगण ने छात्राओं को संबंधित योजना एवं कानूनी प्रावधानों के उद्देश्य और महत्व के बारे में सरल भाषा में जानकारी दी। उन्हें बताया गया कि शिक्षा तक समान और प्रभावी पहुँच बच्चों के समग्र विकास तथा सशक्त समाज के निर्माण की आधारशिला है।इस अवसर पर छात्राओं को यह संदेश भी दिया गया कि शिक्षा केवल रोजगार प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि अपने अधिकारों को समझने, सही निर्णय लेने और आत्मनिर्भर बनने की शक्ति है।
- दुर्ग/ दुर्ग ग्रामीण के ग्राम पंचायत अंजोरा के अटल समरसता भवन में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि उपाध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण एवं विधायक श्री ललित चंद्राकर रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वप्रथम माँ सरस्वती की वंदना से किया गया। जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री अशोक कुमार पांडेय ने कहा कि आंगन मिलन सेवा का मुख्य उद्देश्य शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। महिला बाल विकास विभाग की नींव हमारी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका मितानिन का सम्मान तथा स्वास्थ्य जांच टीकाकरण पौष्टिक थाली न्योता भोज खिलौना बैंक के माध्यम से आंगनबाड़ी को सक्षम बनाना है।विधायक श्री चंद्राकर ने कहा कि जब एक गर्भवती माता स्वस्थ होगी तो आने वाली पीढ़ी स्वस्थ होगी। गोदभराई एवं अन्नप्राशन संस्कार को सरकार ने पोषण अभियान से जोड़कर मातृशक्ति सम्मान बना दिया है।परियोजना अधिकारी श्रीमती ऊषा झा ने लोगों को सुकन्या समृद्धि योजना में बेटियों के लिए खाता खुलवाने की अपील की। पर्यवेक्षक गीतांजली भैंसारे शशि रैदास एवं प्रमिला वर्मा ने महिला एवं बाल विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना सुकन्या समृद्धि योजना बाल संदर्भ शिविर सक्षम योजना महिला कोष आदि की जानकारी प्रदान की।कृषि विज्ञान केंद्रअंजोरा से पोषण विशेषज्ञ डॉक्टर निशा शर्मा ने बच्चों को जंक फूड से बचाव एनीमिया एवं गर्भवती शिशुवती को गुणवत्तापूर्ण पौष्टिक आहार खाने में शामिल करने की सलाह दी। डॉक्टर गायत्री मढ़रिया द्वारा जच्चा बच्चा कार्ड की उपयोगिता बताई गई।आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में तीन गर्भवती माताओं दिलेश्वरी फुलनाज दीप्ति साहू की गोद भराई एवं ज़ियांशी यादव आरव यादव का अन्नप्राशन किया गया। स्वस्थ शिशु सम्मान भानुप्रताप शेयांश चार्ली को दिया गया। विभिन्न खेलकूद एवं छोटे-छोटे बच्चों के द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष कुलेश्वरी देवांगन, जनपद सदस्य संगीता साहू, माया बेलचंदन, रामकली साहू, शीतला ठाकुर, यामिनी हरमुख, सरपंच संतोष सारथी उपसरपंच माखन साहू तथा पंचगण ममता साहू करण वैष्णव खिलेश्वर साहू रहे।सेक्टर पर्यवेक्षक अंजोरा गीतांजली के द्वारा आंगनबाड़ी के बच्चों के लिए पौष्टिक न्योताभोज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कुपोषण मुक्ति के लिए विशेष रूप से कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ता आरती वैष्णव, प्रमिला देशमुख, विजय लक्ष्मी, सरोजनी सोनी, अरुणा सोनी, राधा सारथी सहायिका गीतांजलि साहू, यशोदा साहू , लीला डहरे, नंदिनी सोनी, गंगोत्री यादव, मंजुला लहरें, मितानिन उमा राजपूत, महेश्वरी निषाद, चित्ररेखा साहू को सम्मान प्रदान किया गया। कार्यक्रम के अंत में विधायक द्वारा बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान और बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ के लिए उपस्थित सभी लोगों को शपथ दिलाई गई। *हर घर मुनगा घर घर मुनगा* अभियान को बढ़ावा देने हेतु सभी अतिथियों को जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा मुनगा के पौधे वितरित किए गए।
- संयुक्त संचालक शिक्षा ने किया स्कूलों का आकस्मिक निरीक्षण, मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता सुधारने के निर्देशबिलासपुर/ संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग बिलासपुर श्री अश्विनी भारद्वाज ने सहायक संचालक श्री प्रकाश तिवारी के साथ बिल्हा, चकरभाठा, हरदी एवं हिर्री के विद्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने शिक्षकों की उपस्थिति, निर्धारित कालखंडों में अध्यापन, विद्यालय संचालन और मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता की जांच की। निरीक्षण में मिली कमियों पर संबंधितों से स्पष्टीकरण लेने और व्यवस्थाओं में तत्काल सुधार के निर्देश दिए गए।स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय बिल्हा में पदस्थ 10 व्याख्याताओं में से 8 उपस्थित मिले, जबकि 2 अवकाश पर थे। पूर्व माध्यमिक विभाग में कार्यरत संकुल शैक्षिक समन्वयक द्वारा नियमित अध्यापन नहीं किए जाने की बात सामने आई। इस पर प्राचार्य श्री चंद्रमान ठाकुर को कारण बताओ नोटिस जारी करने तथा पूर्व माध्यमिक विभाग का व्यवस्थित संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट कन्या विद्यालय चकरभाठा में प्राचार्य सहित 17 व्याख्याता पदस्थ हैं। निरीक्षण के दौरान प्राचार्य श्री प्रदीप कुमार केरकेट्टा अनुपस्थित मिले। प्राप्त जानकारी के अनुसार वे अपराह्न 3.45 बजे से विद्यालय में उपस्थित नहीं थे। दो व्याख्याताओं द्वारा ऑनलाइन अवकाश आवेदन दिए जाने की जानकारी मिली। शारीरिक शिक्षा शिक्षक श्री आशीष लहरे की विद्यालय में नियमित उपस्थिति नहीं होने की बात भी सामने आई।निरीक्षण में पाया गया कि उस दिन केवल 4 व्याख्याताओं ने निर्धारित कालखंडों के अनुसार अध्यापन कराया था, जबकि शेष ने एक भी कालखंड नहीं लिया था। पर्याप्त शिक्षक होने के बावजूद अध्यापन व्यवस्था संतोषजनक नहीं मिलने पर प्राचार्य श्री केरकेट्टा को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। सभी व्याख्याताओं को समय-सारिणी के अनुसार नियमित अध्यापन करने के निर्देश दिए गए।शासकीय प्राथमिक शाला हरदी में मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता संतोषजनक नहीं मिली। संबंधित प्रधान पाठक श्रीमती शुक्ला एवं भोजन बनाने वाले समूह को चेतावनी देकर गुणवत्ता सुधारने के निर्देश दिए गए। पूर्व माध्यमिक शाला हरदी में पदस्थ भृत्य श्री कृष्ण कुमार के संलग्नीकरण की जानकारी मिलने पर जिला शिक्षा अधिकारी को उन्हें तत्काल कार्यमुक्त करने के निर्देश दिए गए।शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला हिर्री का संचालन व्यवस्थित पाया गया। यहां पदस्थ भृत्य श्री शुश्रीमणी साहू के बिल्हा तहसील में संलग्न होने की जानकारी जिला शिक्षा अधिकारी को दी गई।
- सेवा के रंग–राष्ट्र के संग’ में जनभागीदारी से साकार हुआ भारत, ‘भारत माता की जय’ के जयघोष से गूंजा इंडोर स्टेडियमभारत के नक्शे में छत्तीसगढ़ के साथ दिखी ‘डिजिटल इंडिया’ और अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की झलकरायपुर/ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर राजधानी रायपुर का इंडोर स्टेडियम बुधवार को राष्ट्रभक्ति के रंगों से सराबोर नजर आया। ‘सेवा के रंग–राष्ट्र के संग’ कार्यक्रम में करीब 5 हजार महिला, पुरुष एवं युवाओं ने एक साथ विशाल ‘ह्यूमन रंगोली’ बनाकर सेवा, एकता और राष्ट्रप्रेम का अनुपम संदेश दिया।इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, कौशल विकास एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री गुरु खुशवंत साहेब तथा सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल उपस्थित रहे। उन्होंने हजारों लोगों की सहभागिता से तैयार इस अनूठी प्रस्तुति की सराहना की। जनभागीदारी, अनुशासन और राष्ट्रप्रेम के भाव से सजे इस आयोजन ने पूरे वातावरण को उत्साह और गौरव से भर दिया।अलग-अलग रंगों की वेशभूषा और टोपियां पहने हजारों प्रतिभागियों ने जब एक साथ निर्धारित संरचना में स्थान लिया तो पूरा स्टेडियम रंगों के विशाल कैनवास में बदल गया। प्रतिभागियों ने क्लॉकवाइज और एंटी-क्लॉकवाइज घूमते हुए ‘भारत माता की जय’ के जयकारे लगाए। हजारों लोगों की एक लय और एक भाव के साथ सहभागिता ने आयोजन को यादगार बना दिया।हजारों लोगों के बीच साकार हुआ भारत का नक्शाकार्यक्रम का सबसे आकर्षक दृश्य करीब 5 हजार लोगों की सहभागिता से तैयार विशाल ह्यूमन रंगोली रही। रंगोली के मध्य भारत का नक्शा साकार किया गया, जिसमें छत्तीसगढ़ राज्य की आकृति को विशेष रूप से प्रदर्शित किया गया। इसके साथ ही ‘डिजिटल इंडिया’ और अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से जुड़े प्रतीक चिन्हों ने आधुनिक, आत्मविश्वासी और आगे बढ़ते भारत की तस्वीर प्रस्तुत की।विभिन्न रंगों में एक साथ खड़े हजारों नागरिकों ने भारत की ‘विविधता में एकता’ की भावना को जीवंत कर दिया। रंगों के माध्यम से साकार हुई इस अनूठी प्रस्तुति में देश की सांस्कृतिक विविधता के साथ सेवा, विकास, आधुनिकता और राष्ट्र निर्माण का संदेश भी दिखाई दिया।सेवा से राष्ट्र निर्माण का दिया संदेश‘सेवा के रंग–राष्ट्र के संग’ कार्यक्रम ने सेवा को राष्ट्र निर्माण की भावना से जोड़ते हुए जनभागीदारी का संदेश दिया ‘भारत माता की जय’ के जयघोष और राष्ट्रभक्ति के रंगों के बीच इंडोर स्टेडियम में बना यह दृश्य सेवा, संकल्प और सामूहिक शक्ति की अनूठी तस्वीर बन गया।
-
बच्चों की मांग पर सेलूद कन्या विद्यालय में प्रार्थना शेड निर्माण के लिए 10 लाख रुपये स्वीकृत
- स्कूल शिक्षा मंत्री की घोषणा पर त्वरित अमल
दुर्ग/ दुर्ग जिले के पाटन विकासखंड अंतर्गत शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सेलूद की छात्राओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। बच्चों की मांग पर सेलूद कन्या विद्यालय में प्रार्थना शेड निर्माण के लिए 10 लाख रुपये स्वीकृत किया गया है। स्कूल में प्रार्थना शेड के निर्माण हेतु लोक शिक्षण संचालनालय छत्तीसगढ़ द्वारा 10 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव आज सेवा सेतु शिविर में शामिल होने ग्राम फेकारी पहुंचे थे। ज्ञात हो कि बीते दिनों शिक्षा मंत्री श्री गजेंद्र यादव कल कार्यक्रम से वापस लौटते समय उन्होंने सेलूद चौक स्थित हाईस्कूल से छुट्टी के बाद घर लौट रहे विद्यार्थियों से सहज संवाद किये। मंत्री को अपने बीच पाकर विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ उनसे बातचीत की और अपनी पढ़ाई एवं स्कूल से जुड़ी आवश्यकताओं की जानकारी साझा किये।
शिक्षा मंत्री की घोषणा पर 24 घंटे के भीतर कार्रवाई
उल्लेखनीय है कि स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव द्वारा 05 अक्टूबर 2026 को शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सेलूद में प्रार्थना शेड के निर्माण की घोषणा की गई थी। इस घोषणा पर त्वरित और संवेदनशील पहल करते हुए लोक शिक्षण संचालनालय ने मात्र अगले ही दिन यानी 06 अक्टूबर को निर्माण कार्य के लिए राशि स्वीकृत करने का आदेश जारी कर दिया।
छात्राओं को मिलेंगी बेहतर सुविधाएँ
इस प्रार्थना शेड का निर्माण ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग के माध्यम से कराया जाएगा। दैनिक व सांस्कृतिक गतिविधियाँ, शेड बनने से विद्यालय में प्रतिदिन आयोजित होने वाली प्रार्थना सभा के साथ-साथ शैक्षणिक, सांस्कृतिक और अन्य सामूहिक गतिविधियों के संचालन में सुगमता होगी। विशेष रूप से चिलचिलाती धूप और बारिश के मौसम के दौरान छात्राओं को एक सुरक्षित, छायादार और व्यवस्थित स्थान उपलब्ध हो सकेगा।



























