- Home
- छत्तीसगढ़
-
दुर्ग/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने आज कलेक्टोरेट सभा कक्ष में नगरीय निकाय/त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन-2025 अंतर्गत चुनाव तैयारियों के संबंध में प्रेसवार्ता में मीडिया को अवगत कराया। इस अवसर पर एडीएम श्री अरविन्द एक्का, सहायक कलेक्टर श्री एम. भार्गव, उप जिला निर्वाचन अधिकारी अपर कलेक्टर श्री विरेन्द्र और एएसपी श्री अभिषेक झा भी मौजूद थे।
कलेक्टर सुश्री चौधरी ने बताया कि नगरीय निकाय/त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन-2025 के अनुसार नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत नामांकन प्रारंभ की तिथि 22 जनवरी 2025, नामांकन की अतिम तिथि 28 जनवरी 2025, नामांकन की जांच 29 जनवरी 2025, नाम वापसी की तिथि 31 जनवरी 2025, मतदान दिवस की तिथि 11 फरवरी 2025 और परिणाम की तिथि 15 फरवरी 2025 को निर्धारित है।
इसी प्रकार त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन क्षेत्र अंतर्गत नामांकन प्रारंभ तिथि 27 जनवरी 2025, नामांकन की अंतिम तिथि 03 फरवरी 2025, नामांकन की जांच 04 फरवरी 2025, नाम वापसी 06 फरवरी 2025, मतदान दिवस की तिथि दुर्ग में 17 फरवरी, पाटन में 20 फरवरी और धमधा में 23 फरवरी 2025 को, खंड मुख्यालय पर की जाने वाली मतगणना (यदि आवश्यक हो) दुर्ग में 18 फरवरी, पाटन में 21 फरवरी और धमधा में 24 फरवरी 2025 को निर्धारित है। समय एवं निर्वाचन परिणाम की घोषणा हेतु पंच/सरपंच/जनपद सदस्य के लिए दुर्ग में 19 फरवरी को और जिला सदस्य के लिए 20 फरवरी 2025 को निर्धारित है। पाटन में पंच/सरपंच/जनपद सदस्य के लिए 22 फरवरी को और जिला सदस्य के लिए 23 फरवरी 2025 को निर्धारित है। धमधा में पंच/सरपंच/जनपद सदस्य एवं जिला सदस्य के लिए 25 फरवरी को निर्धारित की गई है।
नगर पालिका निर्वाचन के अंतर्गत मतदाताओं की संख्यात्मक जानकारी- नगर पालिक निगम दुर्ग क्षेत्र में 60 वार्डों के 237955 मतदाता, नगर पालिक निगम भिलाई के 02 वार्ड में मतदाता 11348, नगर पालिक निगम रिसाली के एक वार्ड में 2196 मतदाता, नगर पालिक निगम भिलाई-चरोदा के एक वार्ड में मतदाता 2316, नगर पालिका परिषद अहिवारा के 15 वार्डों में कुल मतदाता 16562, नगर पालिका परिषद अम्लेश्वर के 18 वार्डों में मतदाता 12575, नगर पालिका परिषद कुम्हारी के 24 वार्डों में मतदाता 31304, नगर पंचायत धमधा के 15 वार्डों में 8027, धमधा के 15 वार्डों में 8544 और नगर पंचायत उतई के 15 वार्डों में 8116 मतदाता शामिल है। इसी प्रकार दुर्ग जिले के त्रिस्तरीय पंचायत की संख्यात्मक जानकारी- दुर्ग जनपद क्षेत्र में 73 पंचायतों में 162831, पाटन क्षेत्र में 108 ग्राम पंचायतों में 166149 और धमधा क्षेत्र के 119 ग्राम पंचायतों में 167733 मतदाता शामिल है।
नगर पालिक निर्वाचन वार्ड एवं मतदान केन्द्रों की जानकारी - आम निर्वाचन नगर पालिक निगम दुर्ग में 265 मतदान केन्द्र, उप निर्वाचन नगर पालिक निगम भिलाई में 15 मतदान केन्द्र, उप निर्वाचन नगर पालिक निगम रिसाली में 03 मतदान केन्द्र, उप निर्वाचन नगर पालिक निगम भिलाई चरौदा में 03 मतदान केन्द्र, आम निर्वाचन नगर पालिका परिषद अहिवारा 18 मतदान केन्द्र, आम निर्वाचन नगर पालिका परिषद कुम्हारी में 37 मतदान केन्द्र, आम निर्वाचन नगर पालिका परिषद अम्लेश्वर 18, आम निर्वाचन नगर पंचायत धमधा में 15, पाटन में 15 और उतई में 15 मतदान केन्द्र बनाये गये हैं। इसी प्रकार त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन मतदान केन्द्र जनपद पंचायत दुर्ग में 257 मतदान केन्द्र, पाटन में 294 और धमधा में 308 मतदान केन्द्र बनाये गये हैं।
नगरीय निकाय अंतर्गत निक्षेप राशि नगर पालिक निगम पार्षद 20 हजार रूपए, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष के लिए 15 हजार रूपए और नगर पंचायत अध्यक्ष के लिए 10 हजार रूपए निक्षेप राशि शामिल है। इसी प्रकार नगर पालिक निगम पार्षद के लिए 5 हजार रूपए, नगर पालिका परिषद पार्षद 3 हजार रूपए और नगर पंचायत पार्षद के लिए एक हजार रूपए निक्षेप राशि शामिल है। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग तथा महिला वर्ग के आवदेकों के लिए निर्धारित निक्षेप राशि में 50 प्रतिशत की छूट आयोग द्वारा प्रदान की गई है। -
दुर्ग/ कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने आज जिला स्तर पर शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पोटियाकला में शिशु संरक्षण माह द्वितीय चरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज दानी, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. दिव्या श्रीवास्तव, जिला कार्यक्रम प्रबंधक डॉ. भूमिका वर्मा, शहरी कार्यक्रम प्रबंधक श्री संजीव दुबे, अस्पताल के समस्त चिकित्सा अधिकारी, आरएमएनसीएच ए कंसल्टेंट श्रीमती शोभिका गजपाल, एवं अन्य जिला स्तर के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे। शासन के द्वारा जारी निर्देशानुसार नियमित टीकाकरण के साथ ही विटामिन ‘ए‘ (09 माह से 05 वर्ष के बच्चों को प्रत्येक 6 माह में 1 बार) एवं प्थ्। सिरप (06 माह से 05 वर्ष के बच्चों को सप्ताह में 2 बार) 1-1 उस लगातार 6 माह तक पिलाया जावेगा। बच्चों व गर्भवती माताओं का टीकाकरण, गर्भवती माताओं की जांच तथा उन्हें पोषण आहार की सलाह के साथ-साथ अति गंभीर कुपोषित बच्चों को चिन्हित कर पोषण पुनर्वास केन्द्र (एनआरसी) रिफर किया जाएगा व मध्यम कुपोषित बच्चों हेतु माताओं को आहार की सलाह दी जाएगी।
कलेक्टर सुश्री चौधरी ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी शिशुवती माताओं को 1000 दिवस तक बच्चों के विशेष देखभाल, आहार व टीकाकरण अनिवार्य करवाने के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बच्चों की देखभाल उनके 5 वर्ष के हो जाने तक अवश्य जारी रखने चाहिये। जिला टीकाकरण अधिकारी, जिला नोडल अधिकारी, आरएमएनसीएच ए कंसल्टेंट व ब्लॉक स्तर पर मॉनिटरिंग टीम को जिले में भ्रमण सुनिश्चित करने हेतु निर्देश दिये गये। कलेक्टर द्वारा कार्यक्रम के पश्चात शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पोटियाकला के प्रांगण में बेल का पौधा रोपण किया गया। -
जिले में आदर्श आरचण आचार संहिता प्रभावशील
नगरीय निकायों में एक चरण एवं त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन तीन स्तरों में होगा सम्पन्न
कलेक्टर ने की चुनाव तैयारियों की समीक्षा
दुर्ग/ कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने कहा कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा राज्य में नगरीय निकाय एवं त्रि-स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2025 के कार्यक्रम की घोषणा के उपरांत दुर्ग जिले में भी आदर्श आचार संहिता प्रभावशील हो गयी है। अधिकारी-कर्मचारी आदर्श आचार संहिता का अक्षरसः पालन करना सुनिश्चित करें। इस दौरान वाट्सएप पर किसी भी पार्टी, व्यक्ति, जाति, धर्म के संबंध में किसी भी प्रकार की पोस्ट करने स्वयं भी बचे और अधिनस्थों को भी ऐसा न करने निर्देशित करे। निर्वाचन कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही निर्वाचन परिणाम तक अधिकारी-कर्मचारी निर्वाचन आयोग के अधीन रहेंगे। कलेक्टर सुश्री चौधरी ने आज कलेक्टोरेट सभा कक्ष में अधिकारियों की बैठक में चुनाव तैयारियों की समीक्षा करते हुए उक्त बाते कही। उन्होेंने अवगत कराया कि दुर्ग जिले में नगरीय निकायों का निर्वाचन एक चरण में एवं त्रिस्तरीय पंचायतों का निर्वाचन तीन चरणों में सम्पन्न कराया जाएगा। नगरीय निकायों के लिए नामांकन 22 जनवरी 2025 से प्रारंभ होगा। नामांकन की अंतिम तिथि 28 जनवरी 2025 होगी। 31 जनवरी 2025 को नाम वापसी तथा मतदान 11 फरवरी 2025 को और मतगणना 15 फरवरी 2025 को संपन्न होगी। त्रिस्तरीय पंचायत के लिए नामांकन 27 जनवरी 2025 से 3 फरवरी 2025 तक, 6 फरवरी 2025 को नाम वापसी तथा 17, 20 एवं 23 फरवरी 2025 को तीन चरणों में चुनाव संपन्न होगा। नगरीय निकायों में चुनाव ईव्हीएम से व त्रिस्तरीय पंचायत का मतदान मतपत्र से होना है। कलेक्टर सुश्री चौधरी ने अधिकारियों की ड्यूटी आदेश अनुसार सभी को कर्तव्य के बेहतर निर्वहन के निर्देश दिए है। उन्होंने ईव्हीएम, मतपत्र व मतपेटी के समुचित प्रबंध, नामांकन की सभी जगह तैयारी और मतदान केन्द्रों में सभी आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। कलेक्टर ने सभी आरओ, ईआरओ को आयोग के निर्देशों का गंभीरता से पालन करने और चुनाव संबंधित सभी कार्यों पर विशेष ध्यान देने कहा है। इस अवसर पर एडीएम श्री अरविन्द एक्का, सहायक कलेक्टर श्री एम. भार्गव, उप जिला निर्वाचन अधिकारी अपर कलेक्टर श्री वीरेन्द्र सिंह, सभी नगरीय निकायों के आयुक्त, नगर पालिका नगर पंचायतों के सीएमओ और समस्त विभाग के जिला प्रमुख अधिकारी उपस्थित थे। -
रायपुर। द इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेट्रीज़ ऑफ इंडिया (आईसीएसआई) के पश्चिमी भारत क्षेत्रीय परिषद (डब्लूआईआरसी) के रायपुर चैप्टर के वर्ष - 2025 के लिए नई कार्यकारिणी समिति गठित की गई है, जिसमें सीएस शुभम कांकानी को अध्यक्ष निर्वाचित किया गया है । चैप्टर के अन्य नवनिर्वाचित पदाधिकारी हैं - सीएस वैभव मोहदीवाले (उपाध्यक्ष), सीएस प्रिंस पाण्डेय (सचिव), सीएस लाची मित्तल (कोषाध्यक्ष), सीएस शरद कांकानी, सीएस तनवीर टुटेजा एवं सीएस रिया थोरानी । आईसीएसआई का रायपुर चैप्टर सन् 1998 में स्थापित किया गया था जो कि छत्तीसगढ़ में एकमात्र चैप्टर है, जहां से पूरे राज्य की गतिविधियां निर्धारित होती है । फिलहाल आईसीएसआई रायपुर में 450 से अधिक सदस्य एवं 3500 से अधिक छात्र हैं।
- रायपुर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने महान क्रांतिकारी रासबिहारी बोस जी की 21 जनवरी को पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया है। उन्होंने कहा कि रासबिहारी बोस जी देश के प्रमुख स्वतंत्रता सेनानियों में से एक थे। आजाद हिंद फौज के गठन में उन्होंने अहम भूमिका निभाई थी। शुरू से ही अंग्रेजी सत्ता के खिलाफ क्रांतिकारी गतिविधियों में रूचि रखने वाले रासबिहारी बोस ने बहुत कम उम्र से अंग्रेजी सत्ता की खिलाफत शुरू कर दी थी।ब्रिटिश शासन के खिलाफ रास बिहारी बोस जी ने आवाज उठाई थी और भारत को आजादी दिलाने में इनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
- रायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के अमर बलिदानी हेमू कालाणी की 21 जनवरी को उनके बलिदान दिवस पर नमन किया है। श्री साय ने कहा कि अमर शहीद हेमू कालाणी जी देश के स्वतंत्रता संग्राम के लिए शहीद होने वाले सबसे कम उम्र के क्रांतिकारियों में से एक थे। उनके अदम्य साहस ने स्वतंत्रता आंदोलन में भाग लेने के लिए युवाओं को प्रेरित किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि अंग्रेजी शासन द्वारा भारतीयों पर किए जा रहे अत्याचारों के खिलाफ मात्र 19 साल की उम्र में हेमू कालाणी जी की वीरता पर पूरे देश को गर्व है। मातृभूमि के लिए दिया गया उनका सर्वोच्च बलिदान युवा पीढ़ी के लिए सदैव प्रेरणादायक है।
- रायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में अमर शहीद गेंदसिंह के शहादत दिवस पर उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने आजादी के लिए बलिदान देने वाले अमर शहीद गेंदसिंह को याद करते हुए कहा कि परलकोट जमींदारी के जमींदार शहीद गेंद सिंह ने ब्रिटिश अधिकारियों के शोषण के विरुद्ध स्वतंत्रता आंदोलन का शंखनाद किया था। शहीद गेंद सिंह ने अंग्रेजों से लोहा लिया और अपने क्षेत्र में अंग्रेजी शासन की नीतियों का विरोध किया। उन्होंने कहा कि हम सभी शहीद गेंद सिंह का स्मरण कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लें और समाज के उत्थान में अपना योगदान दें।बस्तर के आदिवासी भाई-बहनों के अधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले मुक्ति आंदोलन के नायक शहीद गेंदसिंह का मातृभूमि की मुक्ति के लिए दिया गया अविस्मरणीय बलिदान हम सभी को देशसेवा के लिये अपना सर्वस्व न्यौछावर करने की प्रेरणा देते रहेगा। इस अवसर पर अखिल भारतीय हलबा हलबी आदिवासी समाज छत्तीसगढ़ केंद्रीय महासभा के अध्यक्ष श्री देवेंद्र महला, श्री आई.आर. देहारी सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।
- -पटना में आयोजित भारतीय पीठासीन अधिकारी सम्मेलन में शामिल होने पहुंचे छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंहपटना । छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह जी ने आज बिहार की राजधानी पटना में आयोजित “85वीं अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारी सम्मेलन” में भाग लिया। सम्मेलन में विधानसभा अध्यक्ष जी ने "संवैधानिक मूल्यों को सशक्त बनाए रखने में संसद एवं राज्य विधान मंडलों के योगदान" के विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किए।अपने संबोधन की शुरुआत करते हुए डॉ. रमन सिंह जी ने कहा कि स्वतंत्रता के बाद हमने संसदीय लोकतंत्र को अपनाया। सामान्य तौर पर यही कहा जाता है कि यह व्यवस्था हमने ब्रिटेन से ली है। लेकिन भारत में संविधान के आधार पर शासन भी अंग्रेजों की देन नहीं है, भारत में वैदिक काल से सभा, समिति एवं गण जैसी परामर्शदात्री संस्थाओं का अस्तित्व रहा है।भारत में महाजनपद काल में वज्जिसंघ भी लोकतांत्रिक प्रक्रिया का पालन करते थे। सभा और नगरम् जैसी पंचायतें और म्युनिसिपल कॉरपोरेशन संस्थाएं भी संचालित रही। जनता ही इन संस्थाओं का प्रतिनिधित्व करती थी।उन्होंने आगे कहा कि जिस पटना की भूमि पर यह सम्मेलन हो रहा वह पाटलिपुत्र की ऐतिहासिक भूमि है जहाँ महान मौर्य वंश की शुरुआत हुई। उस समय का शासन प्रबंध कौटिल्य के अर्थशास्त्र पर आधारित था। वह उस काल का संविधान ही था, जिस पर आधारित शासन व्यवस्था 500 वर्षों तक चलता रहा।आगे डॉ रमन सिंह ने कहा कि भारत के संविधान की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यह जनता के द्वारा संबोधित एवं राष्ट्र को समर्पित उद्देशिका की शुरुआत होती है ‘हम भारत के लोग’ और समाप्त होता है ‘इस संविधान को अंगीकृत, अधिनियमित और आत्मा समर्पित करते हैं।’ इसका अर्थ है कि भारत का संविधान देश की जनता की भावना का प्रतिबिंब है। यह भावना स्वतंत्रता के बाद बनाए गए संविधान की ही नहीं, बल्कि हजारों वर्षों की भारत की राजनीतिक यात्रा का प्रतीक है।"उन्होंने कहा: "संविधान की सफलता के पीछे भारतीय जनता की शक्ति है। संसद और विधान मंडलों ने संविधान के उद्देश्य की पूर्ति के लिए हमेशा महत्वपूर्ण योगदान दिया है। इनका प्रमुख दायित्व देश की एकता और अखंडता को बनाए रखना है। उदाहरण स्वरूप, डॉ रमन सिंह ने बताया कि वर्तमान में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की सरकार ने भारत की अखंडता को बनाये रखने के लिए अलग विधान से संचालित कश्मीर से अनुच्छेद 370 को समाप्त कर संसद ने भारत की एकता और अखंडता को सशक्त बनाने में बड़ा योगदान दिया है। वहीं देश में RTE (शिक्षा के अधिकार कानून) ने पूरे देश में एकता और शिक्षा के प्रति सभी को अधिकार दिया है। इसी भावना को छत्तीसगढ़ में उतरते हुए छत्तीसगढ़ विधानसभा द्वारा पारित “भोजन का अधिकार कानून” ने हर ग़रीब की थाली तक भोजन सुनिश्चित किया और “कौशल उन्नयन का अधिकार कानून” लागू कर प्रदेश के युवाओं को अपने कौशल को निखारने का अवसर प्रदान किया है।डॉ. रमन सिंह जी ने अगले 25 वर्षों में संसद और विधान मंडलों के योगदान पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि "भारत के संविधान के 75वें वर्ष में यह संतोषजनक है कि हजारों वर्षों की गुलामी से उबरकर भारत एक आत्मनिर्भर राष्ट्र बना है। अगले 25 वर्षों में भारत को विकसित राष्ट्र बनाने हेतु संसद और विधान मंडलों को प्रमुख योगदान देना होगा।”साथ ही "संसद और विधान मंडलों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस व डिजिटल तकनीकों से लैस करना, जनप्रतिनिधियों को तकनीकी रूप से दक्ष बनाना और जनता तक उनकी पहुँच बढ़ानी होगी। जनता का विश्वास अर्जित कर संसद और विधान मंडलों को अधिक उत्तरदायी बनाना ही देश के समग्र विकास की कुंजी है।"डॉ. रमन सिंह के इस वक्तव्य ने संविधान, संसद और विधान मंडलों के महत्व को उजागर किया और देश के विकास में इनके भविष्य के योगदान की दिशा को रेखांकित किया। साथ ही देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए युवा और महिलाओं को अधिकाधिक आत्मनिर्भर बनाना पर जोर दिया।पटना में आयोजित अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारी सम्मेलन में लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला जी, राज्यसभा उप-सभापति श्री हरिवंश सिंह जी, लोकसभा महासचिव श्री उत्पल कुमार सिंह जी, बिहार विधानसभा अध्यक्ष श्री नंदकिशोर यादव जी, उप-सभापति श्री नरेंद्र नारायण यादव जी, बिहार के उपमुख्यमंत्री श्री विजय कुमार सिंह जी व श्री सम्राट चौधरी जी, कैबिनेट मंत्री श्री विजय कुमार चौधरी जी के साथ नेता प्रतिपक्ष श्री तेजस्वी यादव जी समेत देश के अन्य गणमान्य सदस्य भी इस सम्मेलन में उपस्थित रहे।
- रायपुर। छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव और त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग ने घोषणा कर दी है। नगरीय निकाय चुनाव एक चरण में होंगे। यानी 11 फरवरी को नगरीय निकाय चुनाव होंगे और 15 फरवरी को शहरी क्षेत्रों में नगरीय निकाय चुनाव के लिये मतगणना होगी। वहीं पंचायत चुनाव तीन चरणों में कराये जाएंगे। यानी 17, 20, 23 फरवरी को होंगे पंचायत चुनाव के वोटिंग कराये जाएंगे। नगर निगम, पालिका और नगर पंचायत के चुनाव परिणाम 15 फरवरी को जारी होंगे, जबकि जिला पंचायत के परिणाम चुनाव के तुरंत बाद जारी हो जाएंगे।राज्य निर्वाचन आयोग के आयुक्त अजय सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि 22 से 28 जनवरी तक नामांकन शुरू हो जायेगा। 24 फरवरी तक निकाय चुनाव संपन्न हो जायेंगे। इसी के साथ ङी छत्तीसगढ़ में आचार संहिता लागू हो चुकी है। नगरीय निकाय के लिये दो दिन बाद यानी 22 जनवरी से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो जायेगी।छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव 2025 कार्यक्रम11 फरवरी को शहरी क्षेत्रों में नगरीय निकाय चुनाव के लिये होंगे मतदान15 फरवरी को शहरी क्षेत्रों में नगरीय निकाय चुनाव की होगी मतगणनाएक ही चरण में होंगे नगरीय निकाय चुनाव17, 20, 23 फरवरी को होंगे पंचायत चुनाव के वोटिंग18, 21 और 24 फरवरी को पंचायत चुनाव की मतगणना27 जनवरी से 3 फरवरी पंचायत चुनाव के लिये होंगे नामांकनतीन चरणों में होंगे पंचायत चुनाव22 से 28 जनवरी तक नगरीय निकाय चुनाव के होंगे नामांकन31 जनवरी तक होगी नाम वापसी24 फरवरी तक निकाय चुनाव संपन्न हो जायेंगे।जिला पंचायत सदस्यों के 433 पदों के लिये होंगे चुनाव10 नगर निगम, 49 नगर पालिका और 114 नगर पंचायत में होंगे चुनाव18 तरह के पहचान पत्र मान्य किये गये हैंनगरीय निकाय में ईवीएम से होंगे चुनावग्रामीण क्षेत्रों के पंचायत चुनाव में बैलेट पेपर से होंगे चुनावछत्तीसगढ़ निर्वाचन आयोग ने आज नवा रायपुर स्थित अपने कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस में चुनाव कार्यक्रम की घोषण करते हुए कहा कि चुनाव के ऐलान के साथ ही प्रदेश में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। प्रदेश में नगरीय निकायों के तहत 10 नगर निगम, 49 नगर पालिका परिषद और 114 नगर पंचायतों में आम निर्वाचन होंगे। वहीं दुर्ग और सुकमा जिले के नगरीय निकायों के रिक्त स्थानों की पूर्ति के लिये 5 वार्डों में उप निर्वाचन कराया जायेगा।11 फरवरी 2025 को छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनावनगर निगम- 10नगर पालिका- 49नगर पंचायत - 114दुर्ग और सुकमा जिले के नगरीय निकायों के रिक्त स्थानों के लिये 5 वार्डों में होगा उप निर्वाचननगर पालिकाओं के आम निर्वाचन में कुल 44,74,269 मतदाता मतदान करेंगे। इनमें 22,00,525 पुरुष, 22,73,232 महिला और 512 अन्य मतदाता शामिल हैं। उप निर्वाचन में कुल 16,181 वोटर्स मतदान शामिल हैं। आयोग ने मतदाताओं के फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली तैयार कराया है। कुल मतदान केन्द्र 5,970 और उप निर्वाचन के लिये कुल 22 मतदान केन्द्र बनाये गये हैं। जिनमें से 1531 संवेदनशील और 132 अतिसंवेदनशील मतदान केन्द्र हैं।छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव 2025 कार्यक्रम11 फरवरी को शहरी क्षेत्रों में होंगे मतदान15 फरवरी को शहरी क्षेत्रों में होगी मतगणना15 फरवरी को ही जारी होंगे नतीजे22 से 28 जनवरी तक नगरीय निकाय चुनाव के होंगे नामांकननामांकन की जांच- 29 फरवरी 2025नाम वापसी अंतिम तिथि - 31 जनवरी 2025चुनाव चिन्ह का आवंटन- 31 जवनरीएक ही चरण में होंगे नगरीय निकाय चुनाव24 फरवरी तक नगरीय निकाय चुनाव संपन्न हो जायेंगे।जिला पंचायत सदस्यों के 433 पदों के लिये होंगे चुनाव10 नगर निगम, 49 नगर पालिका और 114 नगर पंचायत में होंगे चुनाव18 तरह के पहचान पत्र मान्य किये गये हैंईवीएम से होंगे चुनावइस बार नगरीय निकाय चुनाव ईवीएम से ही होंगे। इसके अलावा पंचायत चुनाव बैलेट पेपर से कराए जाएंगे। चुनाव को लेकर 18 जनवरी को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया था। हाल ही में प्रदेश के नगरीय निकाय चुनाव और त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव के लिए आरक्षण प्रक्रिया पूरी कर ली गई थी। 192 नगरीय निकायों के लिए आरक्षण हुआ था। इसमें 14 नगर निगमों के मेयर, 54 नगर पालिकाओं और 124 नगर पंचायतों के अध्यक्षों के लिए आरक्षण प्रक्रिया पूरी हुई थी।1 लाख 75 हजार 258 पदों पर होंगे चुनावत्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव के तहत जिला पंचायत सदस्य के 433, जनपद पंचायत सदस्य के 2 हजार 973, ग्राम पंचायत (सरपंच) के 11 हजार 672 एवं वार्ड (पंच) के 1 लाख 60 हजार 180 कुल 1 लाख 75 हजार 258 पदों पर निर्वाचन कराए जायेंगे। जिसमें 78,20,202 पुरुष निर्वाचक 79,92,184 महिला निर्वाचक 194 अन्य निर्वाचक सहित कुल 1,58,12,580 निर्वाचक त्रिस्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन 2025 में मतदान करेंगे। आयोग ने मतदाताओं के फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली तैयार कराया जा चुका है। पंचायत आम निर्वाचन के मतदान के लिए कुल मतदान केन्द्र 31,041 हैं, जिनमें से 7,128 संवेदनशील और 2,161 अति संवेदनशील हैं।छत्तीसगढ़ पंचायत चुनाव 2025 कार्यक्रमनिर्वाचन सूचना का प्रकाशन- 27 जनवरी 202517, 20, 23 फरवरी को होंगे पंचायत चुनाव के लिये वोटिंग18, 21 और 24 फरवरी को पंचायत चुनाव की मतगणना27 जनवरी से 3 फरवरी तक पंचायत चुनाव के लिये होंगे नामांकननाम वापसी की अंतिम तिथि -6 फरवरी 2025चुनाव चिन्ह का आवंटन- 6 फरवरी 2025कुल तीन चरणों में होंगे पंचायत चुनावजिला पंचायत सदस्यों के 433 पदों के लिये होंगे चुनावबैलेट पेपर सें होंगे चुनावजानें नगर निगम और नगर पालिका के सीटों पर आरक्षण की स्थितिइस बार पांच नगर निगमों में महिलाओं को आरक्षण दिया गया है। 54 नगर पालिकाओं में से 18 सीटों को महिला उम्मीदवारों के लिए आरक्षित रखा गया है। 3 सीटें अनुसूचित जाति (स्ष्ट), 2 सीटें अनुसूचित जनजाति (स्ञ्ज), 4 सीटें अन्य पिछड़ा वर्ग (ह्रक्चष्ट) और 9 सीटें सामान्य वर्ग की महिला के लिए आरक्षित रखी गई हैं।यहां जानें 14 नगर निगमों की स्थितिनगर निगम रायपुर - सामान्य (महिला)नगर निगम बिरगांव- सामान्य (महिला)नगर निगम दुर्ग - ओबीसी (महिला)नगर निगम भिलाई - ओबीसीनगर निगम रिसाली- एससी (महिला)नगर निगम चरोदा - ओबीसीनगर निगम राजनांदगांव - सामान्यनगर निगम धमतरी - सामान्यनगर निगम जगदलपुर - सामान्यनगर निगम रायगढ़ - एससी (महिला)नगर निगम कोरबा - सामान्य (महिला)नगर निगम बिलासपुर - ओबीसीनगर निगम अंबिकापुर - एसटीनगर निगम चिरमिरी - सामान्यप्रदेश के नगर पालिका परिषद के लिए आरक्षणअनुसूचित जाति के लिए 8 सीट (3 महिला)अनुसूचित जनजाति के लिए 6 सीट (2 महिला) आरक्षितह्रक्चष्ट के लिए 13 सीटें आरक्षित (4 महिलाओं) के लिए आरक्षित27 अनारक्षित सीटों में से (9 सीटें महिलाओं) के लिए आरक्षितअनुसूचित जाति के लिए आरक्षित नगर पालिकाअभनपुरबागबहरासारंगढ़डोंगरगढ़जांजगीर नैलाअकलतरापंडरियाअनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित नगरपालिकानारायणपुरजशपुर नगरबलरामपुरसुकमादंतेवाड़ाबीजापुरओबीसी के लिए आरक्षित नगर पालिकादल्ली राजहराबड़े बचेलीलोरमीकटघोराबेमेतराकोंडागांवकवर्धाअहिवारामनेंद्रगढ़सूरजपुरकुम्हारीमहिला अनारक्षित घोषित किए गए नगर पालिकाशिवपुर चरचातखतपुरकिरंदुलजामुलखैरागढ़बोदरीबालोदसरायपालीबांकीमोंगराअनारक्षित घोषित हुए नगर पालिकासक्तिखरसियाकांकेरचांपारतनपुरभाटापाराबलोदा बाजारमुंगेलीगरियाबंदआरंगमहासमुंदगौरेलाअमलेश्वरबैकुंठपुररामानुजगंज
-
*ठहरने वाले व्यक्ति से निर्धारित राशि जमा कराकर दी जायेगी रसीद*
*कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निर्वाचन) ने दिए निर्देश*
रायपुर/ नगरीय निकाय/त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन-2025 के लिए कार्यक्रम जारी होने के साथ ही प्रदेश में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। आदर्श आचार संहिता लागू रहने की अवधि में किसी भी राजनैतिक दल के प्रतिनिधि, सार्वजनिक उपक्रमों के पदाधिकारियों आदि को शासकीय अथवा अर्द्धशासकीय विश्रामगृहों, सर्किट हाउस, गेस्ट हाउस में चुनाव प्रचार-प्रसार या राजनैतिक उद्देश्य से नहीं ठहराया जायेगा। ऐसे राजनैतिक व्यक्ति इन स्थानों का उपयोग राजनैतिक गतिविधियों के लिए भी नहीं कर सकेंगे। इस बारे मे कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निर्वाचन) डॉ गौरव कुमार सिंह ने जरूरी आदेश भी जारी कर दिया है।
जारी किए गए आदेश के पात्रता अनुसार स्थान उपलब्ध होने पर उन्हें विश्राम भवनों, सर्किट हाउस, गेस्ट हाउस में कमरा उपलब्ध कराया जा सकेगा। इसके अतिरिक्त पात्रतानुसार ठहरने वाले व्यक्ति से निर्धारित राशि जमा कराकर विधिवत रसीद भी दी जायेगी। विश्राम गृहों में एक रजिस्टर रखा जाएगा जिसमें आगंतुक का नाम, पता, ठहरने का प्रयोजन, ली गई राशि आदि समस्त ब्यौरा अंकित किया जाएगा। अधिक अवधि के लिए कोई कक्ष आरक्षित नही होगा। शासकीय भवनों, विश्राम भवनों तथा गेस्ट हाउसों का आरक्षण अनुविभाग स्तर पर अनुविभागीय राजस्व अधिकारी और अन्य स्थानों पर तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी द्वारा किया जायेगा।
जारी आदेश अनुसार शासकीय गेस्ट हाउस, सर्किट हाउस में कक्षों का आरक्षण प्राथमिकता के आधार पर किया जायेगा। निर्वाचन आयोग के प्रेक्षक, सचिव, छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग नियुक्त प्रेक्षकों को कक्ष आबंटित किए जाएंगे वहां किसी अन्य राजनैतिक दल के व्यक्ति को कक्ष आबंटित नहीं होगा। प्रेक्षक या निर्वाचन आयोग के पदाधिकारियों द्वारा निरीक्षण के दौरान मांगे जाने पर अभिलेखों को जांच के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। निर्वाचन कार्य से जुडे अधिकारियों और प्रेक्षकों के लिए सदैव कक्ष आरक्षित रहेंगे। यह प्रतिबंध निर्वाचन प्रक्रिया समाप्ति तक संपूर्ण रायपुर जिले में प्रभावशील रहेगा। -
*जिला दण्डाधिकारी ने जारी किया आदेश*
रायपुर /कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ गौरव सिंह द्वारा रायपुर नगरीय निकाय/त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन-2025 के मद्देनजर शांति व्यवस्था बनाए रखने एवं भयमुक्त वातावरण में मतदाताओं द्वारा मताधिकार का प्रयोग करने के दृष्टिगत रायपुर जिले के नगर पालिक निगम रायपुर एवं शेष नगरीय निकायों तथा जनपद पंचायतों में भारतीय नागरिक संहिता 2023 की धारा 163 लागू कर दी है तथा अस्त्र-शस्त्र धारण करने पर प्रतिबंध लगा दिया है।
छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरीय निकाय/त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन-2025 के कार्यक्रम की घोषणा किए जाने के साथ ही निर्वाचन की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। नगरीय निकाय/त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन-2025 के दौरान चुनाव प्रक्रिया में असामाजिक तत्वों द्वारा भय एवं आतंक का वातावरण निर्मित कर शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष चुनाव में बाधा खड़ी न की जा सके तथा मतदाताओं में किसी भी प्रकार का भय पैदा न हो एवं मतदाता भयमुक्त वातावरण में निर्भय होकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर सके, इसके मद्देनजर जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने एक आदेश जारी कर 20 जनवरी 2025 से रायपुर नगरीय निकाय/त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन-2025 में धारा 163 लागू कर दी है तथा आदेश दिया है कि कोई भी व्यक्ति किसी प्रकार का शस्त्र, तलवार, फरसा, भाला, लाठी, चाकू, छुरी, कुल्हाड़ी, गुफ्ती, त्रिशूल, खुकरा, सांग एव बल्लम अथवा अन्य अस्त्र शस्त्र लेकर सार्वजनिक स्थान पर नहीं निकलेगा। जो व्यक्ति शासकीय कर्तव्य पर है वे ड्यूटी के दौरान अस्त्र-शस्त्र धारण कर सकेंगे।
यह आदेश उन व्यक्तियों पर भी लागू नहीं होगा जो शारीरिक दुर्बलता, वृद्धावस्था व विकलांगता के कारण सहारे के रूप में लाठी लेकर चलते हैं तथा धार्मिक आस्थाओं के आधार पर धारित अस्त्र-शस्त्र पर भी यह प्रतिबंध लागू नहीं होगा। इसके अलावा रायुपर नगरीय निकाय/त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन-2025 क्षेत्र के अंतर्गत कोई भी व्यक्ति या व्यक्तियों का समूह बिना सक्षम अधिकारी की अनुमति के न तो कोई सभा करेगा न ही कोई रैली या जुलूस निकास सकेगा। इस आदेश का उल्लंघन करने वाले समूह या व्यक्ति के विरूद्ध भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 223 के अंतर्गत कार्यवाही की जाएगी। -
कलेक्टर डा. गौरव सिंह ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण
रायपुर । कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह के निर्देश पर आज कलेक्टोरेट परिसर के मल्टीलेवल पार्किंग में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह ने भी स्वास्थ्य परीक्षण कराया। शिविर में कलेक्टोरेट कर्मचारी सहित आम नागरिकों ने भी स्वास्थ्य परीक्षण कराया। शिविर में नेत्र जांच, एआई तकनीक से टीबी जांच कराई गई। साथ ही तंबाकू मुक्त युवा अभियान के लिए जागरूक किया गया। शिविर में ओपीडी 93, शुगर जांच 93, बीपी जांच 93 सिकल सेल 50, एआई तकनीक से एक्सरे 41 एवं नेत्र जांच 55 लोगों ने कराया। -
*शस्त्र लाइसेंस धारकों को अपने आग्नेय अस्त्र-शस्त्र जमा करने के निर्देश*
रायपुर / जिला दण्डाधिकारी एवं अनुज्ञापन प्राधिकारी डॉ गौरव कुमार सिंह ने आदेश जारी कर कहा है कि नगरीय निकाय/त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन-2025 के निष्पक्ष तथा शांतिपूर्ण निर्वाचन सुनिश्चित करने हेतु तथा लोक शांति की सुरक्षा हेतु (सिक्योरिटी ऑफ पब्लिक पीस) साथ ही आम व्यक्ति की सुरक्षा (फोर पब्लिक सेफ्टी) हेतु सीमित अवधि के लिये रायपुर जिला सीमा क्षेत्र में आग्नेय शस्त्र लायसेंसधारियों से जमा करवा लेना उचित समझता हूँ ताकि चुनाव प्रक्रिया के दौरान भय एवं आतंक का वातावरण न हो सके तथा इन अस्त्र-शस्त्रों का दुरुपयोग होने से रोका जा सके। अतः आयुध अधिनियम, 1959 की धारा 17 उपधारा (3) के उप क्लॉज (बी) एवं धारा 21 तथा शस्त्र नियम 2016 के नियमों के तहत रायपुर जिला सीमा क्षेत्र के भीतर रहने वाले समस्त लायसेंसधारियों को निर्देशित करता हूँ कि वे अपने-अपने आग्नेय अस्त्र-शस्त्र नजदीकी पुलिस स्टेशन में जमा करें।
यह आदेश जिले में निवासरत तथा बाहर के जिले से आये लायसेंसधारी पर भी लागू होगा। सभी लाइसेंस धारी नगरीय निकाय/त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन-2025 के परिणामों की घोषणा उपरांत अपने अस्त्र-शस्त्र वापस प्राप्त कर सकेंगे। इस आदेश से समस्त मान्यता प्राप्त बैंकों के सुरक्षा गार्ड, राष्ट्रीय राइफल संघ व जिला राइफल संघ तथा इस जिले के औद्योगिक संस्थानों पर सुरक्षा हेतु तैनात सुरक्षा गार्ड मुक्त रहेंगे, लेकिन ये लोग अपने अस्त्र-शस्त्र की सूचना संबंधित थाने में अवश्य देंगे तथा अपने अस्त्र-शस्त्र बिना थाना प्रभारी की अनुमति के अपने परिसर की सीमा क्षेत्र से बाहर नहीं ले जा सकेंगे।
नगरीय निकाय/त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन-2025 हेतु आदर्श आचार संहिता प्रभावशील रहने तक के लिये सम्पूर्ण राजस्व सीमा क्षेत्र के भीतर रहने वाले शस्त्र लायसेंसधारियों के शस्त्र लाइसेंस निलंबित किये जाते हैं। उन्होंने जारी आदेश में कहा है कि सभी संबंधित थाना प्रभारी यह सुनिश्चित करेंगे कि इस तरह जमा किये जाने वाले शस्त्र का उचित रूप से पंजी बनाकर उसमें जमा किये जाने वाले शस्त्रों का इंद्राज करेंगे और शस्त्र जमा करने वालों को इस संबंध में पावती देंगें। जमा कराये गये शस्त्रों को समुचित रूप से अपने अभिरक्षा में सुरक्षित रखेंगे एवं निर्वाचन प्रक्रिया के समाप्ति पश्चात एक सप्ताह के अंदर संबंधित अनुज्ञप्तिधारियों को शस्त्र लौटाना सुनिश्चित करेंगे।
ऐसे अनुज्ञप्तिधारी व्यक्ति, जिनके पास सुरक्षा के लिहाज से शस्त्र होना अति आवश्यक है, अनुज्ञप्तिधारी के आवेदन पर कमेटी द्वारा विचार उपरांत इस आदेश से मुक्त रखने अथवा नहीं रखने के संबंध में निर्णय लिया जा सकेगा। जिला कमेटी को दिये जाने वाले आवेदन, इस आदेश के जारी होने के 07 दिवस के भीतर कलेक्ट्रेट रायपुर के कक्ष क्रमांक 17 में लायसेंस शाखा में दिया जा सकेगा। -
रायपुर/ शासकीय नागर्जुन स्नातकोत्तर विज्ञान महाविद्यालय रायपुर में 14 से 20 जनवरी 2025 तक हाइड्रोलॉजी तकनीक विषय पर सात दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन प्राणीशास्त्र एवं वनस्पति शास्त्र विभाग के संयुक्त तत्वाधान में हुआ । जिसमे देश, विदेश से अनेक विशेषज्ञयो ने ऑनलाइन एवं ऑफ़लाइन माध्य्म से व्याख्यान प्रस्तुत किए। कार्यशाला का उद्देश्य जलीय निकायों के जल की परिस्थितिकी का आकलन, जलप्रबंधन और उपचार के तकनीक के अलावा जलीय जैवविविधताओ का पृथक्करण,उनकी पहचान एवं संरक्षण करना, जलीय एवं स्थलीय परिस्थितिक तन्त्रो के मध्य अंतः क्रियाओं का अध्ययन करना आदि था । इस कार्यशाला में मैक्सिको से डॉ.एस. एस. एस. शर्मा ने जलीय जंतु रोटीफर के वर्गीकरण,उसकी पहचान एवं शोधपत्र लेखन के साथ लेखन में बरती जाने वाली सावधानियो से अवगत कराया ,डॉ नंदनी शर्मा ने जन्तुप्लवकको का जैवसूचक के रूप मे रोटिफेर्स प्रजाति की भूमिका ,रोटिफर की जैवविविधता तथा शोधपत्र लिखने की वैज्ञानिक विधि को बताया।डॉ रेणुमहेश्वरी प्राचार्य नवीन महा.तामासिवनी ने मछलियो में पाए जाने वाले लक्षणों के आधार पर पहचान करने की विधियों से अवगत कराया। डॉ प्रज्ञा कुलकर्णी ने जलीय माइक्रोफ्लोरा को समझाते हुए प्रयोगशाला में माइक्रोफ्लोरा की विभिन्न प्रजातियो की पहचान सूक्ष्मदर्शी से कराई। इस कार्यशाला में डॉ.एम.एल.नायक ने छत्तीसगढ़ के गांव और शहरों के विभिन्न तालाबो में पाए जाने वाले माइक्रो एवं मैक्रोफाइटोप्लैंकटन की संग्रहण, पहचान एवं वर्गीकरण की विधि को समझाते हुए बताया कि उनके द्वारा छतीसगढ़ के विभिन्न तालाबो से 30% पादपप्लवक पर काम किये है तथा शेष बचे हुए 70% कार्य को कार्यशाला में उपस्थित युवाओं को करने का आव्हान किया । डॉ संजू सिन्हा ने जन्तुप्लवक के संग्रहण ,एवं पहचान करने की विधि के साथ सूक्ष्मदर्शी से अवलोकन कराया ।अतिथि वक्ताओं ने उनके द्वारा पादप प्लवक एवं जन्तुप्लवको में किए गए कार्यो की फोटोग्राफ प्रस्तुत किए जिसे देखकर प्रतिभागी प्रेरित हुए। इस दौरान रायपुर नगर में स्थित डंगनिया तालाब का भ्रमण भी किया गया जिसमे ,तलाब से पादप प्लवक के सेम्पल निकालने के विधि एवं उपयोग में लाने वाले उपकरणों से अवगत कराया गया। डॉ. अवधेश कुमार श्रीवास्तव ने नीलहरित शैवाल की संरचना एवं उसकी उपयोगिता को विस्तार से बताया।कनाडा से डॉ सुमोना गुहा ने बैक्टेरिया ई.कोलाई के संरचना एवं विशेषताओं को बताया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ अमिताभ बैनर्जी ने प्रतिभागियो से फीडबैक लेकर कार्यशाला की उपयोगिता को समझाने का प्रयास किया।कार्यशाला समापन के अवसर में विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ.आर. दीवान, डॉ.अविनाश कुमार शर्मा, डॉ.रेणुमहेश्वरी ,एवं कार्यशाला की अध्यक्षता कर रहे प्रभारी प्राचार्य डॉ एस के पटले उपस्थित थे।डॉ सुनीता पात्रा ने सात दिन चले कार्यशाला का प्रतिवेदनप्रस्तुत किया एवं डॉ.वी के. कानूनगो ने आभार प्रदर्शन किया। इस कार्यशाला में लगभग 300 से अधिक प्राध्यापक,विद्यार्थी ,रिसर्च स्कॉलर विभिन्न स्थानों से ऑनलाइन एवं ऑफ़लाइन मोड पर जुड़े विभिन्न प्रतिभागियों ने कार्यशाला को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी। वहीं कार्यक्रम के शुरुआत से लेकर कार्यक्रम के सफल समापन में महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ प्रीति मिश्रा,डॉ संगीता बाजपेयी,डॉ.एन.बी .सिंह , डॉ.इंदुमेन्ड्रिक,डॉ.शशि गुप्ता,गुंजन ओझा, डॉ.कृतिका ज्योति नामदेव,डॉ दीक्षा खरे,सतीश रामटेके,जगमोहन साहू,रेणुका सिन्हा आदि का विशेष योगदान रहा।
-
कलेक्टर-एसपी ने ली अफसरों की आपात बैठक, आदर्श आचरण संहिता का पालन करने और कराने दिए निर्देश
बिलासपुर /चुनाव आयोग की घोषण के साथ ही आदर्श आचरण संहिता लागू हो गई है। चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के तत्काल बाद कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अवनीश शरण ने अधिकारियों की आकस्मिक बैठक ली। उन्होंने आदर्श आचरण संहिता की जानकारी देकर उन्हें पालन करने और करवाने के निर्देश दिए। आचरण संहिता के दौरान क्या करना है, और क्या नहीं करना है, इसके बारे में विस्तार से बताया गया। एसपी श्री रजनेश सिंह, निगम आयुक्त श्री अमित कुमार, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री शिव कुमार बनर्जी सहित पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
कलेक्टर श्री शरण ने बताया कि नगरीय निकाय चुनाव 11 फरवरी को और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 3 चरणों में 17, 20 और 23 फरवरी 2025 को होगा। पहले चरण में 17 को मस्तूरी, 20 को बिल्हा और 23 को कोटा और तखतपुर में मतदान होगा। 22 जनवरी से नगरीय निकाय और 27 जनवरी से पंचायतों के लिए नामांकन जमा होंगे। कलेक्टर ने संपत्ति विरूपण अधिनियम के अंतर्गत बैनर, पोस्टर हटाने के निर्देश दे दिए हैं। एजेन्सियों द्वारा प्रतिदिन इसकी रिपोर्टिंग की जाएगी। कोई भी शासकीय कर्मचारी अवकाश पर नहीं जायेगा। अवकाश प्रतिबंधित कर दिए गये हैं। विशेष परिस्थिति में जिला निर्वाचन कार्यालय की अनुमति से ही अवकाश दी जा सकेगी। कोई भी अधिकारी कर्मचारी राजनीतिक व्यक्तियों के साथ संलग्नता अथवा उनका प्रचार-प्रसार नहीं करेगा। सभी अधिकारी अपनी विभागीय शासकीय वाहन दुरूस्त कर लें।
कलेक्टर ने बताया कि शासकीय कामों की प्रशासनिक स्वीकृति जारी नहीं की जायेगी। नये निविदा जारी नहीं किये जाएंगे और न ही फाइनल किये जाएंगे। लेकिन जो काम शुरू हो चुके हैं, वे चलते रहेंगे। उन्होंने हटाए जाने वाले प्रचार-प्रसार की जानकारी देकर समय-सीमा में अनिवार्य रूप से प्रचार सामग्री को हटाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने अभियान चलाकर मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर सारी मूलभूत व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने कहा। उन्होंने कहा कि अधिकारी चुनाव संबंधी हर स्तर के काम में निष्पक्ष रहें। उनकी निष्पक्षता सबकों दिखनी भी चाहिए। उन्होंने कहा कि अधिकारी चुनाव के अनुरूप अपनी मानसिकता बना लें। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया को बाधित करने वाले सभी तत्वों से सख्ती से निपटा जायेगा। कलेक्टर ने प्रशिक्षण से लेकर निर्वाचन की तमाम प्रक्रिया का सुचारू रूप से पालन करने के निर्देश दिए।
पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने बैठक में कहा कि नगरीय निकाय एवं पंचायत चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए हरसंभव उपाय किये जाएंगे। पुलिस एवं प्रशासन आपसी तालमेल के साथ सामूहिक नेतृत्व भावना के साथ काम करेगी। आपराधिक तत्वों के साथ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई में तेजी लाई जायेगी। चुनाव संबंधी पुराने अपराधों की भी एक बार खंगाल लें। अवैध नगदी, मदिरा एवं अन्य सामग्रियों के वितरण पर रोक लगाने टीमें भी तैनात रहेंगी। वे अपना कार्य पूरी सतर्कता से करें। -
876 क्विंटल धान का कराया गया रकबा समर्पण
बिलासपुर/ कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर अवैध धान के खिलाफ आज भी तगड़ी कार्रवाई की गई। एक किसान के पास बेचने के लिए धान शेष नहीं था। उन्होंने बाजार से धान खरीदकर केंद्र में बेचने पहुंचा था। संयुक्त टीम ने उन्हें मौके पर पकड़ लिया। किसान का 80 क्विंटल धान बरामद कर लिया गया। इस प्रकार धान नहीं होने के बावजूद ज्यादा पैमाने का टोकन कटाने वाले 10 किसानों का 876 क्विंटल धान का रकबा समर्पण कराया गया। कलेक्टर ने आगे और सतर्कता बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।
जिला खाद्य अधिकारी अनुराग भदौरिया ने बताया कि तहसील मस्तुरी स्थित धान उपार्जन केन्द्र चिल्हाटी का भौतिक सत्यापन नायब तहसीलदार द्वारा किया गया। मौके पर उपस्थित कृषक के पास उपलब्ध धान के भौतिक सत्यापन उपरांत धान कम पाये जाने पर 1.580 हेक्टेयर (81 क्विंटल धान) का रकबा समर्पण कृषक की सहमति से कराया गया। इसी प्रकार तहसील सकरी स्थित धान उपार्जन केन्द्र घुरू में तहसीलदार सकरी जॉच हेतु उपस्थित हुए। मौके पर उपस्थित कृषक राधेश्याम शर्मा के पास उपलब्ध धान के भौतिक सत्यापन उपरांत 135 क्विंटल धान का रकबा समर्पण कृषक की सहमति कराया गया। तहसील मस्तुरी स्थित धान उपार्जन केन्द्र सह सेवा सहकारी समिति जोधरा में नायब तहसीलदार द्वारा उपस्थित होकर जाँच किया गया। मौके पर उपस्थित किसानों के पास उपलब्ध धान के भौतिक सत्यापन उपरांत कुल 07 कृषकों से 359.60 क्विंटल धान का रकबा समर्पण कराया गया। तहसील बोदरी स्थित धान उपार्जन केन्द्र सरवानी का निरीक्षण नायब तहसीलदार बोदरी द्वारा किया गया। आज दिनांक हेतु जारी टोकनों का भौतिक सत्यापन किया गया एवं लगभग 300 क्विंटल धान का रकबा समर्पण कृषकों द्वारा किया गया। विकासखण्ड तखतपुर स्थित धान उपार्जन केन्द्र टांडा के कृषक कृष्णादेवी गुप्ता / हरिश्चंद निवासी कोटा के द्वारा 80 क्विंटल धान कोटा से खरीदकर कर लाया जाना पाया गया। अतः उपरोक्तानुसार धान को जप्त किया गया। -
बिलासपुर/एकीकृत बाल विकास परियोजना कोटा अंतर्गत पालना कार्यकर्ता एवं सहायिका के रिक्त पदों पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किये गये हैं। कोटा पालना केन्द्र के तहत नगर पंचायत कोटा के वार्ड क्रमांक 05 राजेन्द्र प्रसाद वार्ड में पालना कार्यकर्ता एवं सहायिका पदों पर 22 जनवरी 2025 से 5 फरवरी 2025 तक आवेदन किया जा सकता है। इच्छुक आवेदिका कार्यालयीन समय में सीधे अथवा पंजीकृत डाक के माध्यम से आवेदन एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालय कोटा में जमा कर सकती है। आवेदन के संबंध में अधिक जानकारी के लिए एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालय कोटा में संपर्क कर सकते हैं।
-
बिलासपुर/एकीकृत बाल विकास परियोजना कोटा के अंतर्गत रिक्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के पदों पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किया गया है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के 2 एवं सहायिका के 6 रिक्त पदों हेतु 31 जनवरी 2025 तक आवेदन किया जा सकता है। इच्छुक आवेदिका कार्यालयीन समय में सीधे अथवा पंजीकृत डाक एवं स्पीड पोस्ट के माध्यम से एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालय कोटा में आवेदन कर सकती है। आवेदन के संबंध में अधिक जानकारी के लिए एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालय के सूचना पटल का अवलोकन कर सकते हैं।
-
बिलासपुर/एकीकृत बाल विकास परियोजना बिल्हा अंतर्गत पालना कार्यकर्ता एवं सहायिका के रिक्त पदों पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किये गये हैं। सिरगिट्टी के वार्ड क्रमांक 11 संत कबीर दास नगर एवं नगर पंचायत बोदरी के वार्ड क्रमाक 04 शहीद भगत सिंह नगर में पालना कार्यकर्ता एवं सहायिका के 1-1 रिक्त पदों पर भर्ती हेतु 3 फरवरी 2025 तक आवेदन किया जा सकता है। इच्छुक आवेदिका कार्यालयीन समय में सीधे अथवा पंजीकृत डाक के माध्यम से आवेदन एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालय बिल्हा में जमा कर सकती है। आवेदन के संबंध में अधिक जानकारी के लिए एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालय बिल्हा एवं नगर पंचायत बोदरी कार्यालय के सूचना पटल का अवलोकन कर सकते हैं।
-
बिलासपुर/एकीकृत बाल विकास परियोजना बिलासपुर अंतर्गत पालना कार्यकर्ता एवं सहायिका के रिक्त पदों पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किये गये हैं। पालना केन्द्र जिला अस्पताल के वार्ड क्रमांक 33 गांधी नगर, पालना केन्द्र शनिचरी बाजार के वार्ड क्रमांक 35 नागोराव शेष, पालना केन्द्र गणेश नगर के वार्ड क्रमांक 46 गणेश नगर, पालना केन्द्र जिला न्यायालय, कलेक्टर परिसर एवं पुरानी कम्पोजिट बिल्डिंग के वार्ड क्रमांक 16 विष्णुनगर, पालना केन्द्र जेल लाईन के वार्ड क्रमांक 32 शहीद विनोद चौबे नगर, पालना केन्द्र बृहस्पति बाजार के वार्ड क्रमांक 18 तिलकनगर, पालना केन्द्र सिम्स अस्पताल क्रमांक 1 व 2 के वार्ड क्रमांक 30 पंडित मुन्नुलाल शुक्ल नगर एवं पालना केन्द्र रेलवे स्टेडियम के वार्ड क्रमांक 70 त्रिपुरसुंदरी नगर में पालना कार्यकर्ता एवं सहायिका के 1-1 रिक्त पदों पर भर्ती हेतु 18 जनवरी 2025 से 3 फरवरी 2025 तक आवेदन किया जा सकता है। इच्छुक आवेदिका कार्यालयीन समय में सीधे अथवा पंजीकृत डाक के माध्यम से आवेदन एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालय बिलासपुर में जमा कर सकती है। आवेदन के संबंध में अधिक जानकारी के लिए एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालय बिलासपुर के सूचना पटल का अवलोकन कर सकते हैं।
-
कन्नेवाड़ा में राज्य स्तरीय बालिका हॉकी प्रतियोगिता का किया गया समापन
राजनांदगांव की टीम बनी विजेता और दुर्ग की टीम बनी उपविजेताबालोद/ प्रदेश के खेल युवा कल्याण एवं राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाले छत्तीसगढ़ सरकार राज्य में खेलो के विकास तथा उसके सरंक्षण एवं संवर्धन के लिए कृत संकल्पित है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की पहचान खेल के क्षेत्र में विकसित राज्य के रूप में हो। इस दिशा में हमारी सरकार निरंतर प्रयास कर रही है। खेल मंत्री श्री वर्मा आज जिले के बालोद विकासखंड के कन्नेवाड़ा में आयोजित राज्य स्तरीय स्वामी आत्माराम कुंभज हॉकी प्रतियोगिता के समापन अवसर पर अपना विचार व्यक्त कर रहे थे। वे कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि कन्नेवाड़ा में 16 से 18 जनवरी तक आयोजित इस तीन दिवसीय 16 वर्ष से कम आयु वर्ग के बालिकाओं के राज्य स्तरीय बालिका हॉकी प्रतियोगिता में दुर्ग, कबीरधाम, बेमेतरा, राजनांदगांव, रायपुर एवं बालोद जिले सहित राज्य के कुल 6 टीमों ने भाग लिया था। तीन दिनों तक चली रोमांचक एवं प्रतिस्पर्धा पूर्ण मैच में राजनांदगांव की टीम ने प्रथम स्थान अर्जित करते हुए विजेता का खिताब हासिल किया। इसी तरह दुर्ग की टीम ने उपविजेता का खिताब हासिल करने में कामयाब रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ जनप्रतिनिधि श्री चेमन देशमुख ने किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री पवन साहू, छत्तीसगढ़ हॉकी फेडरेशन के अध्यक्ष श्री फिरोज अंसारी, अंतराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी श्री मृणाल चैबे, जिला हॉकी संघ के अध्यक्ष श्री तोमन साहू सहित कलेक्टर श्री इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल, पुलिस अधीक्षक श्री एसआर भगत, जिला हॉकी संघ के सचिव श्री तोरण सिन्हा सहित अन्य अतिथिगण उपस्थित थे।खेल मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार राज्य में खेल प्रतिभाओं को हर संभव मदद उपलब्ध कराने तथा उन्हें प्रोत्साहित करने हेतु अनेक योजनाएं संचालित कर रही है। इस अवसर पर उन्होंने जिले के कन्नेवाड़ा जैसे ग्रामीण क्षेत्र में इस बेहतर आयोजन की भूरी-भूरी सराहना की। इस अवसर पर मंत्री श्री वर्मा ने कहा कि हम ईश्वर से यह कामना करते हैं कि आज इस प्रतियोगीता ने शामिल खिलाड़ी राज्य, देश एवं अंतराष्ट्रीय स्तर के प्रतियोगिता में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर हमारे राज्य वा देश का नाम रोशन करें। खेल मंत्री ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में खेल के क्षेत्र में भी बेहतर भविष्य के निर्माण की असीम संभावनाएं है। उन्होंने इस प्रतियोगिता में शामिल होने वाले सभी प्रतियोगी खिलाड़ियों की उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस असवर पर मंत्री श्री वर्मा ने सुमधुर छत्तीसगढ़ी गीत की प्रस्तुति भी दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए वरिष्ठ जनप्रतिनिधि श्री चेमन देशमुख ने कहा कि ग्राम कन्नेवाड़ा में राज्य स्तरीय बालिका हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन निश्चित रूप से अत्यंत सराहनीय है। इस अवसर पर उन्होंने राज्य के विभिन्न जिलों से पधारे प्रतियोगी खिलाड़ियों का हार्दिक अभिनंदन एवं स्वागत भी किया। इस अवसर पर वरिष्ठ जनप्रतिनिधि श्री पवन साहू ने भी ग्राम कन्नेवाड़ा में राज्य स्तरीय बालिका हॉकी प्रतियोगिता के मुक्तकंठ से सराहना करते हुए खिलाड़ियों को अपनी शुभकामनाएं दी। समारोह को छत्तीसगढ़ हॉकी फेडरेशन के अध्यक्ष श्री फिरोज अंसारी, अंतराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी श्री मृणाल चैबे एवं अन्य अतिथियों ने भी संबोधित करते हुए आयोजन की भूरी-भूरी सराहना की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि एवं अतिथियों के द्वारा विजेता एवं उपविजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस दौरान अतिथियों के द्वारा प्रतियोगिता में शामिल राष्ट्रीय हॉकी मैच के रेफरी एवं कन्नेवाड़ा में संचालित प्री मिलिट्री ट्रेनिंग के प्रशिक्षकों को भी सम्मानित किया। इस दौरान मंत्री श्री वर्मा ने कार्यकम स्थल में संचालित प्री मिलिट्री ट्रेनिंग सेंटर का अवलोकन कर उसकी सराहना की। कार्यकम में ग्राम कन्नेवाड़ा की सरपंच श्रीमती सरिता साहू, एसडीएम श्री सुरेश साहू, जिला हॉकी फेडरेशन के सदस्यों के अलावा बड़ी संख्या में हॉकी खिलाड़ी, ग्रामीण एवं हॉकी खेल से जुड़े लोग मौजूद थे। -
*-कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की समस्याएं, निराकरण के दिए निर्देश*
*-जनदर्शन में आज 131 आवेदन प्राप्त हुए*दु
र्ग/ कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन कार्यक्रम में पहंुचे जनसामान्य लोगांे से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी। उन्होंने जनदर्शन मंे पहंुचे सभी लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और समुचित समाधान एवं निराकरण करने संबंधित विभागों को शीघ्र कार्यवाही कर आवश्यक पहल करने को कहा।
जनदर्शन में अवैध कब्जा, आवासीय पट्टा, प्रधानमंत्री आवास, भूमि सीमांकन कराने, रोजगार दिलाने, आर्थिक सहायता राशि दिलाने सहित विभिन्न मांगों एवं समस्याओं से संबंधित आज 131 आवेदन प्राप्त हुए।
बोरसी निवासी कृषक ने सड़क से लगी कृषि भूमि से वर्षाजल निकासी की व्यवस्था के लिए आवेदन दिया। उन्होंने बताया कि जल निकासी हेतु सड़क पर लगी पाईप की सतह खेत की सतह से 9.5 सेमी. ऊंची है, जबकि सड़क 2.5 फीट ऊंची है जिससे भूमि का वर्षा जल खेत से होकर मेड़ से छलक कर नीचे की ओर नदी में चला जाता है। मेड़ छोटी है और सड़क ऊंची है। सड़क में लगी पाईप से वर्षाजल का निकासी त्वरित नहीं हो पाता है, जिससे खेत में जल भराव होने से फसलों को नुकसान होता है। चूँकि गांव तीन ओर से शिवनाथ नदी और एक ओर नाला के बाढ़ के पानी से घिरा हुआ है। इस पर कलेक्टर ने सीईओ जनपद पंचायत दुर्ग को निरीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
आजाद वार्ड गंज पारा निवासी ने विद्युत खम्भा को दुरूस्त कराने आवेदन दिया। उन्होंने बताया कि घर से लगा हुआ विद्युत खम्भा क्षतिग्रस्त होकर घर से चिपक गया है, जिससे कभी-कभी पूरे घरे में विद्युत का झटका लगता रहता है। घर वालों तथा सड़क से आने जाने वाले कभी भी क्षतिग्रस्त खम्भे से विद्युत करेंट के कारण कोई भी अनहोनी दुर्घटना हो सकती है। इस पर कलेक्टर ने विद्यतु विभाग को तत्काल कार्यवाही करने को कहा। ग्राम लोहरसी के ग्रामवासियों ने बताया कि मुख्य मार्ग के किनारे जल जीवन मिशन के तहत पाईप लाईन बिछाने का कार्य किया जा रहा है। इस दौरान कुछ अन्य लोगों द्वारा शासकीय जमीन पर कॉलम हेतु गढ्ढ़ा खोदकर अवैध रूप से कब्जा किया जा रहा है, जिससे गांव में अशांति का माहौल है। इस पर कलेक्टर ने वस्तुस्थिति का जायजा लेकर तत्काल कार्यवाही करने को कहा। इस अवसर पर एडीएम श्री अरविंद एक्का सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे। -
*-मुख्यमंत्री श्री साय ने बटन दबाकर किया योजना का शुभारंभ*
*-प्रदेश के 5 लाख 62 हजार 112 हितग्राही शामिल*
*-दुर्ग जिले के 29573 हितग्राही होंगे लाभान्वित*
*-भूमिहीन कृषकों, बैगा-गुनिया को योजनांतर्गत मिलेगी 10 हजार रूपए की आर्थिक सहायता*
दुर्ग/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज मंत्रालय भवन रायपुर से पं. दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषक कल्याण योजना का वर्चुअल शुभारंभ किया। भूमिहीन कृषि मजदूर परिवारों के शुद्ध आय में वृद्धि कर उन्हें आर्थिक रूप से संबंल प्रदान करने के उद्देश्य से प्रारंभ इस योजना का क्रियान्वयन राज्य स्तर पर आयुक्त/संचालक भू-अभिलेख तथा जिला स्तर पर जिला कलेक्टर की देख-रेख में योजना का क्रियान्वयन किया जाएगा। योजनांतर्गत भूमिहीन कृषकों, बैगा-गुनिया को 10 हजार रूपए की आर्थिक सहायता मिलेगी। इस वर्चुअल शुभारंभ कार्यक्रम से प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्र वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से जुड़े थे। दुर्ग जिले में यह आयोजन जनपद सभा कक्षों में किया गया। जिला मुख्यालय दुर्ग स्थित जनपद सभाकक्ष में विधायक दुर्ग ग्रामीण श्री ललित चंद्राकर, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री देवेन्द्र देशमुख, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री जितेन्द्र साहू एवं जिला पंचायत सदस्य श्रीमती माया बेलचन्दन तथा कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी, जिला पंचायत सीईओ श्री बी.के. दुबे, एसडीएम श्री एच.एस. मिरी, जनपद सीईओ श्री रूपेश पाण्डे एवं अन्य अधिकारी और हितग्राही कृषक मौजूद थे। इस अवसर पर विधायक श्री ललित चंद्राकर ने अपने संक्षिप्त उद्बोधन में कहा कि प्रदेश सरकार प्रधानमंत्री श्री मोदी जी की एक और गारंटी पूरी करने जा रही है। पं. दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना का आज शुभारंभ किया गया। जिसके अंतर्गत भूमिहीन कृषकों को सरकार 10 हजार रूपए की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने जा रही है। उन्होंने महिला सशक्तिकरण के लिए महतारी वंदन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान चिकित्सा सुविधा योजना को विस्तारपूर्वक रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि सरकार समाज के हर वर्ग के लिए योजनाएं संचालित कर रही है। इन योजनाओं से लाभान्वित होने आगे आने लोगों को आहवान किया। विधायक श्री चंद्राकर ने कार्यक्रम में मौजूद दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषक कल्याण योजना के हितग्राहियों का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया। कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने योजना के हितग्राहियों को योजनांतर्गत प्राप्त आर्थिक सहायता राशि का सदुपयोग करने की समझाइश दी। जिला पंचायत के सीईओ श्री बी.के. दुबे ने योजना के संबंध में अवगत कराया कि पं. दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योेजना के तहत भूमिहीन कृषि मजदूर परिवारों के शुद्ध आय में वृद्धि कर उन्हें आर्थिक रूप से संबल प्रदाय करने के उद्देश्य से यह योजना राज्य सरकार द्वारा प्रारंभ की जा रही है। भूमिहीन परिवार से आशय ऐसा परिवार जिसके किसी भी सदस्य के पास अंश मात्र भी कृषि भूमि न हो। छत्तीसगढ़ के ग्राम पंचायत, नगर पंचायत क्षेत्र में भूमिहीन परिवार जिनका जीविको पार्जन का मुख्य स्त्रोत कृषि मजदूरी है, वनोपज संग्राहक भूमिहीन परिवार हो, पात्र होंगे। राज्य में वर्ष 2023-24 में पात्र हितग्राहियों की संख्या 5,62,112 थी। दुर्ग जिला अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्र अर्थात तीनों जनपद पंचायत क्षेत्र (धमधा, पाटन, दुर्ग) में कुल 27287 आवेदन प्राप्त हुए थे। जिसमें से 23203 आवेदन स्वीकृत हुए (प्रथम चरण वर्ष 2021) एवं वर्ष 2022 में द्वितीय चरण में तीनों दिवस खण्ड में कुल 8009 आवदेनों में से 6370 स्वीकृत हुए। इस प्रकार कुल 29573 आवेदन स्वीकृति हुए। पूर्व में पात्र समी हितग्राहियों को वर्ष में 7000 रूपए तीन किस्तों में प्राप्त हो रहा था, आज से राज्य शासन द्वारा 3000 की वृद्धि की गई है। अब कुल 10,000 रूपए प्राप्त होंगे।
-
*राजधानी रायपुर की सड़कों से अवैध गुमटी हटाने और ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू करने जिला और पुलिस प्रशासन की पहल*
रायपुर/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज यहां पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम परिसर से 'टीम प्रहरी' दल के छह वाहनों को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया।
राजधानी रायपुर की सड़कों से अवैध गुमटियां और अतिक्रमण हटाने तथा ट्रैफिक व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त बनाए रखने के लिए जिला तथा पुलिस प्रशासन द्वारा यह पहल की है। उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव और वन मंत्री श्री केदार कश्यप भी इस अवसर पर उपस्थित थे।गौरतलब है कि व्यस्त सड़कों पर अवैध गुमटियों और दुकान के बाहर सड़क पर सामान लगाने से ट्रैफिक अवरुद्ध हो जाता है। टीम प्रहरी के सदस्य ऐसे अतिक्रमण को हटाने का काम करेंगे। इस टीम में नगर निगम और पुलिस के कर्मचारी शामिल हैं। इस अवसर पर विधायक श्री राजेश मूणत, श्री सुनील सोनी, श्री पुरंदर मिश्रा, श्री मोतीलाल साहू, श्री अनुज शर्मा, श्री खुशवंत गुरू साहेब, श्री इंद्रकुमार साहू, कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह, एसएसपी डाॅ. लाल उम्मेद सिंह तथा अधिकारी उपस्थित थे।
-
श्री चतुर्भुज मेमोरियल फाउंडेशन के बैनर तले खेल प्रतियोगिताएं आयोजित
--टी सहदेव
भिलाई नगर। तालपुरी बी ब्लॉक में रविवार को श्री चतुर्भुज मेमोरियल फाउंडेशन के बैनर तले एवं एसोसिएशन के विशेष सहयोग से ऑर्किड मैदान में 100 मीटर दौड़ एवं क्रिकेट मैच आयोजित किया गया। प्रतियोगिताओं की खास बात यह थी कि इनमें साठ वर्ष और उससे ज्यादा उम्र के पुरुषों और महिलाओं ने पूरे जोशोखरोश के साथ हिस्सा लिया। इससे पहले जिले के तीन न्यायाधीशों सुनीता टोप्पो, दीपक कुमार कोशले, प्रशांत पराशर, प्रशिक्षु न्यायाधीशों ईशामी अवधिया, मुस्कान शर्मा, एंगल वेमिका तिग्गा, रुचिका महेश्वरी, वैशाली बघेल, राजनांदगांव के आयुक्त अतुल विश्वकर्मा, फाउंडेशन के संस्थापक अरुण श्रीवास्तव, एसोसिएशन अध्यक्ष कुबेर देशमुख और पूर्व अध्यक्ष यमलेश देवांगन के सान्निध्य में भारतीय संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया गया।
*विजेताओं सहित सभी को उपहार*
खिलाड़ियों को सीनियर सिटीजन ग्रुप, एडल्ट ग्रुप, यूथ ग्रुप, टीनेजर ग्रुप, सीनियर चिल्ड्रन ग्रुप, जूनियर चिल्ड्रन ग्रुप एवं टोडलर्स ग्रुप में बांटा गया था। उधर क्रिकेट मैच में आठ टीमों ने हिस्सा लिया। सीनियर ग्रुप में ऑर्किड, पारिजात, मोगरा एवं डहलिया प्रकार के मकानों की टीमों , जबकि जूनियर ग्रुप में जूही, डैजी, तालपुरी तथा बी ब्लॉक की टीमों ने अपनी बल्लेबाजी और गेंदबाजी का जौहर दिखाया। दौड़ में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वाले खिलाड़ियों को क्रमशः स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक दिए गए। वहीं प्रतियोगिता में शामिल अन्य खिलाड़ियों को भी उपहार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
*फाइनल में भिड़ेंगी डहलिया और पारिजात टीमें*
क्रिकेट के क्वालीफाइंग मैच में सीनियर ग्रुप में डहलिया टीम ने ऑर्किड टीम को शिकस्त देकर, जबकि पारिजात ने मोगरा को मात देकर फाइनल मैच में अपनी जगह पक्की कर ली है। दोनों ही मैच एकतरफा रहे। मोगरा और ऑर्किड की टीमें तीसरे स्थान के लिए अपना दमखम दिखाएंगी। दूसरी ओर जूनियर ग्रुप में डैजी और बी ब्लॉक के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें बी ब्लॉक को एंपायरों ने डिसक्वालीफाइड घोषित कर दिया। बी ब्लॉक के अयोग्य घोषित होने से डैजी को फाइनल का टिकट मिल गया। इसी ग्रुप के एक अन्य मैच में जूही ने तालपुरी को हराकर फाइनल में अपना स्थान सुनिश्चित किया।
*रोमांचकारी दौड़ में आगे निकलने मची होड़*
सबसे ज्यादा रोमांच 100 दौड़ में देखने को मिला। सीनियर सिटीजन पुरुष में प्रथम विजय तातेड़े, द्वितीय महेश विश्वकर्मा, तृतीय टी सहदेव महिला ग्रुप मे प्रथम प्रभा जैन, द्वितीय गेंदा, तृतीय उमा अग्रवाल रहीं। पुरुष एडल्ट ग्रुप में प्रथम गजानन अवचट, द्वितीय असीम सिंह, तृतीय प्रदीप वर्मा, जबकि महिला ग्रुप में प्रथम वर्षा गढ़ेवाल, द्वितीय सुशीला, तृतीय वीणा प्रसाद रहीं। पुरुष यूथ ग्रुप में प्रथम अमित जैन, द्वितीय दीपक साहू, तृतीय कमल पात्रे, महिला ग्रुप में प्रथम वंदना साहू, द्वितीय जी हेमावती, तृतीय ज्योत्सना। पुरुष टीनेजर ग्रुप में प्रथम नागेश्वर डामरे, द्वितीय मौलिक वाहने, तृतीय सम्यक बोरकर, महिला ग्रुप में प्रथम प्रतिभा देवांगन, द्वितीय माधुरी, तृतीय उषा साहू। बालक सीनियर ग्रुप में प्रथम आयुष पचौदी, द्वितीय आयुष, तृतीय अनिकेत सोनी, बालिका ग्रुप में प्रथम निशिता, द्वितीय अक्षिता, तृतीय समृद्धि। बालक जूनियर ग्रुप में प्रथम हर्ष, द्वितीय करण कुमार, तृतीय विनय कश्यप, बालिका में प्रथम नेहा, द्वितीय जी हर्षिता, तृतीय रीत। बालक टोडलर्स ग्रुप में प्रथम अभिज्ञान त्रिपाठी, द्वितीय प्रसून साहू, तृतीय अर्जुन ठाकुर, बालिका में प्रथम आरची गढ़ेवाल, द्वितीय माधवी त्रिपाठी, तृतीय ख्वाहिश। सात वर्ष से कम उम्र के बच्चों में प्रथम भव्या साहू, द्वितीय उत्कृष्ट साहू और तृतीय स्थान पर धीवम ने कब्जा जमाया।



























.jpg)