- Home
- छत्तीसगढ़
-
रायपुर / मध्य क्षेत्रीय परिषद की वाराणसी में आयोजित 25वीं बैठक के दौरान यह जानकारी दी गई कि अगली बैठक का आयोजन छत्तीसगढ़ के बस्तर में किया जाएगा। यह निर्णय देश के दूरस्थ और चुनौतीपूर्ण अंचलों को राष्ट्रीय नीति-निर्धारण की मुख्यधारा में लाने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल के रूप में देखा जा रहा है। बस्तर जैसे क्षेत्र में इस स्तर की बैठक का आयोजन प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह के समावेशी विकास और सुशासन की नीति का सशक्त प्रतीक है।
बैठक के दौरान वरिष्ठ अधिकारियों ने आशा व्यक्त की कि अगली परिषद बैठक तक बस्तर में नक्सल उन्मूलन की दिशा में उल्लेखनीय और निर्णायक प्रगति हो चुकी होगी। इस विश्वास के साथ, परिषद ने बस्तर क्षेत्र को शांति, स्थायित्व और विकास के एक मॉडल के रूप में प्रस्तुत करने का लक्ष्य रखा है। यह घोषणा राज्य और केंद्र के बीच बेहतर समन्वय और सामूहिक इच्छाशक्ति का प्रमाण है।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि बस्तर में इस तरह की उच्च स्तरीय बैठक का आयोजन न केवल क्षेत्र के लिए गौरव की बात है, बल्कि इससे वहां के विकास को नई ऊर्जा भी प्राप्त होगी। उन्होंने विश्वास जताया कि केंद्र सरकार के सहयोग से बस्तर अब संघर्ष का नहीं, संभावनाओं का प्रतीक बनने की ओर अग्रसर है। -
रायपुर /मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय खाद्य, उपभोक्ता मामले एवं नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री प्रल्हाद जोशी से सौजन्य भेंट की।
- भिलाई नगर। स्वच्छता के सिरमौर इंदौर (म.प्र.) में दो दिवसीय प्रशिक्षण लेने भिलाई के महापौर नीरज पाल और निगम कमिश्नर राजीव कुमार पांडेय शामिल हुए हैं। स्वच्छ भारत मिशन 2.0 अंतर्गत प्रशिक्षण सह भ्रमण कार्यक्रम भारत के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में आयोजित है। प्रथम दिवस प्रशिक्षण में संपूर्ण शहर क्षेत्र में डोर टू डोर कलेक्शन एवं आईसीएसीसी डोर टू डोर में लगे वाहन, श्रमिकों का मॉनिटरिंग एक ही स्थान पर एक ही भवन के नीचे 85 वार्डों को 22 जोन कंप्यूटर में एक विशेष ऐप के माध्यम से किए जाने का अवलोकन किए । भिलाई महापौर नीरज पाल, आयुक्त राजीव कुमार पांडेय के साथ कार्यपालन अभियंता सुनील जैन, स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली वैज्ञानिक तरीके से कचरा प्रबंधन, खाद निर्माण, जैव ऊर्जा के निर्माण के संबंध में प्रशिक्षण प्राप्त किये । साथ ही यह भी देखें शहर वासियों के सहयोग के बगैर स्वच्छता संभव नहीं है। इंदौर शहर के स्वच्छता में नगर निगम टीम के साथ-साथ शहर वासियों का विशेष योगदान है। महापौर नीरज पाल और आयुक्त राजीव कुमार पांडेय ने भी भिलाई शहर वासियों से स्वच्छता में सहयोग हेतु सभी से आग्रह किए हैं। जिससे स्वच्छता में हमारे भिलाई शहर का नाम भी रोशन हो।द्वितीय दिवस सीवरेज ट्रीटमेंट 245 MLD प्लांट का अवलोकन कर महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त किए । सीवेज ट्रीटमेंट, जिसे अपशिष्ट जल उपचार भी कहा जाता है, एक ऐसी प्रक्रिया है जिसका उपयोग दूषित पानी को साफ करने के लिए किया जाता है ताकि उसे सुरक्षित रूप से पर्यावरण में छोड़ा जा सके या पुन: उपयोग किया जा सके. यह प्रक्रिया घरों, व्यवसायों और उद्योगों से निकलने वाले गंदे पानी से हानिकारक पदार्थों को हटाती है ।
- भिलाई नगर। अंतरराष्ट्रीय विश्व योगा दिवस के अवसर पर 21 जून को नेहरू नगर पूर्व स्थित योग उद्यान में नगर निगम भिलाई के उद्यान विभाग के द्वारा 50 पौधों का रोपण किया गया । स्थल के अनुरूप फूलदार और शोभायमान पौधे जैसे चंपा, टिकोमा, टर्मिनलिया पौधों को प्राथमिकता दी गई । जिसमें मुख्य रूप से महापौर परिषद के सदस्य संदीप निरंकारी, वार्ड 6 के पार्षद रवि शंकर कुर्रे, सेवानिवृत अधिकारी अशोक पहाड़िया, मूर्ति शर्मा, गोपाल शर्मा, भूतपूर्व एल्डरमैन राजेश मेश्राम, नवभारत पत्रकार दीपक दहाड़, उद्यान अधिकारी तिलेश्वर साहू, सहायक उद्यान अधिकारी संजय शर्मा, सद्दाब अहमद, सुपरवाइजर विनोद गौतम, ललित यादव एवं गणमान्य नागरिकों के साथ कर्मचारी गण उपस्थित रहे।
- -कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने तैयारियों का लिया जायजा*दुर्ग, कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह के मार्गदर्शन में बाढ़ आपदा से बचाव की आवश्यक तैयारियों का जायजा लेने के लिए शिवनाथ नदी में मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। नगर सेना विभाग द्वारा जिला स्तर पर उपलब्ध समस्त बाढ़ बचाव सामग्रियों का मॉकड्रिल किया गया। कलेक्टर ने राज्य आपदा मोचन दल की तैयारियों की सराहना की। मॉकड्रिल में अतिवृष्टि के दौरान शिवनाथ नदी में ग्रामीण जन लकड़ी या छोटे-छोटे बोट के माध्यम से नदी पार करते समय बोट पल्टी हो जाने एवं गांव में पानी भर जाने की स्थिति में किस प्रकार से जिले में उपलब्ध मोटर बोट, स्क्यूबा डायविंग, अंडरवाटर कैमरा, लाइफ जैकेट, लाइफ बॉय आस्का लाइट, पेलिकन लाइट, सर्च लाइट विभिन्न प्रकार के वस्तुओं का प्रयोग कर बाढ़ बचाव कार्य का लाइव डेमो (मॉकड्रिल) का आयोजन किया गया।मॉकड्रिल के दौरान राज्य आपदा मोचन बल ;एसडीआरएफ) की टीम ने नदी में डूब रहे व्यक्तियों को बचाने, तेज बहाव में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने और गांव में पानी भरने की स्थिति में राहत पहुंचाने जैसे महत्वपूर्ण अभियानों का अभ्यास किया। इस मौके पर आधुनिक उपकरणों जैसे मोटर बोट, स्क्यूबा डाइविंग किट, अंडरवाटर कैमरा, लाइफ जैकेट, लाइफ बॉय, आस्का लाइट, पेलिकन लाइट और सर्च लाइट का उपयोग कर लाइव डेमो प्रस्तुत किया गया।कलेक्टर श्री सिंह ने एसडीआरएफ की तैयारियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस तरह के मॉकड्रिल से आपदा के समय त्वरित और समन्वित कार्यों में मदद मिलेगी। इस अभ्यास में ग्रामीणों को जागरूक करने हेतु घरेलू सामग्री जैसे टीपा, भगोना, ड्रम, मटका, ट्यूब आदि से राफ्ट बनाना, और पानी की बोतल को एयरटाइट कर अस्थायी लाइफ जैकेट के रूप में उपयोग करना सिखाया गया। एसडीआरएफ और जिला बचाव दल के जवानों ने इन उपायों का प्रदर्शन कर ग्रामीणों को जीवन रक्षक तकनीकों की जानकारी दी। इस अवसर पर एडीएम श्री विरेन्द्र सिंह, संयुक्त कलेक्टर श्री हरवंश सिंह मिरी व श्रीमती लता उर्वशा, डिप्टी कलेक्टर श्री हितेष पिस्दा एवं श्री उत्तम धु्रव, नगर सेना पुलिस श्री नागेन्द्र सिंग, स्वास्थ्य विभाग अधिकारी सहित राज्य आपदा मोचन बल और नगर सेना के दल एवं ग्रामीणजन उपस्थिति थे।
- शासन की कल्याणकारी योजनाओं का मिल रहा लाभ*धरती आबा उत्कर्ष अभियान शिविर में मंझगांव के बिरहोर परिवारों को मिली 5 लाख की स्वास्थ्य सहायता*बिलासपुर. धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत मँझगांव में आयोजित शिविर में बैगा,बिरहोर परिवारों को शासन की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिया गया। शिविर में बिरहोर समुदाय के कुंज राम बिरहोर और बसंती बिरहोर को आयुष्मान भारत योजना के तहत 5 लाख की स्वास्थ्य सहायता दी गई। हितग्राहियों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का आभार जताया और कहा कि उनके क्षेत्र में शिविर लगने से उन्हें योजना का लाभ आसानी से मिल सका।मँझगांव शिविर में बिरहोर समुदाय की बसंती बिरहोर और कुंज राम बिरहोर को आयुष्मान भारत योजना के तहत 5 लाख रुपये तक इलाज की सुविधा मिलेगी। बसंती ने कहा कि कार्ड में इलाज की सुविधा मिलने से अब उन्हें स्वास्थ्य समस्या होने पर खर्च की चिंता नहीं रहेगी, बसंती ने बताया कि वह मँझगांव की रहने वाले है और समूह से जुड़कर झाड़ू बनाने का काम करती है, इसी से वे अपनी आजीविका चलाते हैं, बसंती ने बताया कि उसे सरकार की तरफ से 1000 रुपए भी पिछले 16 माह से मिल रहा है जो उन जैसी गरीब महिलाओं के लिए बड़ा सहारा है।इसी शिविर में कुंज राम बिरहोर को भी आयुष्मान भारत योजना के तहत 5 लाख तक इलाज की सुविधा के लिए कार्ड मिला है, उम्र के इस पड़ाव पर कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं आती है ऐसे में यह मदद हम जैसे गरीब परिवारों के लिए किसी वरदान से कम नहीं। कुंज राम ने बताया कि उसे प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्का मकान भी मिला है जिससे अब वह अपने परिवार के साथ सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन बिता रहा है। कुंज राम ने कहा कि हमारे गांव में आकर हम आदिवासी परिवारों की सुध लेने के लिए हम प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हैं। शिविर में अन्य योजनाओं से लाभान्वितों ने भी शासन के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि धरती आबा अभियान ने उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने का अवसर दिया है।उल्लेखनीय है कि धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान का उद्देश्य आदिवासी समुदायों, विशेषकर विशेष पिछड़ी जनजातियों को शासन की विभिन्न योजनाओं से जोड़कर उन्हें सामाजिक आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का प्रयास करना है। यह अभियान जनजातीय वर्ग के लिए वरदान साबित हो रहा है।
- रायुपर। महाराष्ट्र मंडल की आध्यात्मिक समिति की ओर हर एकादशी पर आनलाइन मोड पर होने वाला विष्णु सहस्त्रनाम पाठ रविवार को एकादशी पर भी उत्साह के साथ जारी रहा। आध्यात्मिक समिति की समन्वयक आस्था काले ने बताया कि आनलाइन मोड पर एकादशी पर सुबह विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ किया गया। नागपुर से जुड़ी अलखनंदा नारद और डा. मंजिरी अलोनी ने सभी से पाठ करवाया। आनलाइन पाठ के दौरान संध्या खंगन, अंजलि नलगुंडवार, अंजलि खेर, प्रणिता नलगुंडवार, अनुपमा नलगुंडवार, रोहिणी नेने, मंजूषा मरकले, श्यामल जोशी, अर्चना जतकर, दिव्या पात्रीकर, शताब्दी पांडेय, प्रीति देसाई, हर्षा रोकडे, आस्था काले, सुजाता देशपांडे, आरती टेंबरे, नागपुर से ज्योत्सना किरवई समेत अनेक महिला सभासद जुड़ी थीं।
- *जोनों से बिछाई जा रही डिस्ट्रीब्यूशन पाईप लाईन को पानी टंकी से सर्वे कर कनेक्ट करें, ताकि व्यवस्थित जलापूर्ति शीघ्र की जा सकेरायपुर /नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त श्री विश्वदीप के निर्देश पर नगर निगम मुख्यालय में प्रभारी अपर आयुक्त श्रीमती कृष्णा खटीक एवं अधीक्षण अभियंता श्री संजय बागडे ने सेवानिवृत्त अधीक्षण अभियंता श्री बद्री चंद्राकर कार्यपालन अभियंता जल श्री नर सिंह फरेन्द्र की उपस्थिति में सभी जोनो के जल विभाग के सहायक अभियंताओ और उपअभियंताओं की उपस्थिति में बैठक लेकर जल कार्य विभाग की कार्य समीक्षा करते हुए अभियंताओं को आवष्यक निर्देष दिये।प्रभारी अपर आयुक्त ने निर्देशित किया कि जल विभाग के अभियंतागण स्वीकृति अनुसार योजना में विभिन्न जोनो द्वारा बिछाई जा रही डिस्ट्रीब्यूशन पाईप लाईन को सर्वे के बाद पानी टंकी से कनेक्ट करें ताकि शीघ्र नागरिको को सुव्यवस्थित जलापूर्ति की जा सके। जलापूर्ति करने के बाद उक्त क्षेत्रो को शीघ्र टैंकर मुक्त क्षेत्र घोषित करने की तैयारियां करे।प्रभारी अपर आयुक्त और अधीक्षण अभियंता ने अभियंताओं के निर्देशित किया है कि नालियों के भीतर गई पाईप लाईनो को तत्काल सुरक्षित रूप से शिफ्ट करें और इसके साथ ही जोनो की टीमें जहां भी पाईप लाईन लीकेज मिले, उन्हें तत्काल प्राथमिकता से सुधारने का कार्य करवाये। शुद्ध पेयजल आपूर्ति सुगम तरीके से करवाना सुनिश्चित किया जाये।प्रभारी अपर आयुक्त ने अभियंताओ को नगर निगम क्षेत्र में पावर पंपो और हैण्ड पंपो को डिसइन्फेक्शन कार्य दिये गये निर्देशानुसार 3 चरणों में शीघ्र पूर्ण करने के निर्देष दिये।प्रभारी अपर आयुक्त और अधीक्षण अभियंता ने वर्तमान में चल रहे पेयजल टैंकरो की जोनवार जानकारी ली एवं टैंकरो से जलापूर्ति कार्य करने पर नागरिको को गर्मी में पेयजल उपलब्ध कराने मिली सहायता के संदर्भ में जानकारी ली।प्रभारी अपर आयुक्त और अधीक्षण अभियंता ने अभियंताओं से इस पर प्रतिवेदन देने कहा कि इस वर्ष नलकूप खनन कार्य करवाने के बाद उक्त क्षेत्र में नागरिकों के पेयजल की समस्या को दूर करने में कितना सहयोग मिला इस हेतु उन्होने प्रमाणिक और सत्यापित जानकारी देने के निर्देश दिये। प्रभारी अपर आयुक्त और अधीक्षण अभियंता ने मानसून में शुद्ध पेयजल आपूर्ति की तैयारियों की जानकारी लेकर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये। निर्देश दिये गये कि कही भी चेम्बर खुले हुए या टूटे फुटे हो उन्हें तत्काल ढक्कन लगाकर ढक देवे अथथा कार्य होने पर बंद करवा दें और टूटे फुटे चेम्बरो में आवष्यक व्यवहारिक सुधार और मरम्मत का कार्य प्राथमिकता से जोन से करवाये। प्रभारी अपर आयुक्त और अधीक्षण अभियंता ने अभियंताओ को बारिष में शुद्ध पेयजल आपूर्ति राजधानी शहर में करने सभी आवश्यक तैयारियां प्राथमिकता से करने निर्देशित किया है।
-
रायपुर - अमृत मिशन योजना के तहत् लाभांडी में 2500 कि.ली. क्षमता का उच्च स्तरीय जलागार का निर्माण कार्य कराया गया है। जलागार निर्माण कार्य वर्ष 2023 में पूर्ण कर लिया गया है एवं जलागार पेयजल आपूर्ति हेतु पूर्णतः तैयार है। उक्त जलागार से पाईप लाईन का कार्य पूर्व की योजना में सम्मिलित था, जो कि राशि के अभाव में क्रियान्वयन नहीं किया जा सका। वर्तमान में उक्त जलागार से पाईप लाईन बिछाये जाने हेतु 15वें वित्त आयोग के जल घटक से प्राप्त होने वाली राशि से ही कियान्वयन किये जाने हेतु स्वीकृति हेतु प्रकरण राज्य शासन को दिनांक 18 जून 2025 प्रेषित किया गया है, जिसकी स्वीकृति के पश्चात् कार्य किया जावेगा।
- 0 रात्रि में कार्य हेतु खुदाई की गई, जिसे पाईप डालने पश्चात रात में ही गड्ढा पाटा गयारायपुर - नगर पालिक निगम रायपुर के जोन क्रमांक 10 के क्षेत्र के अंतर्गत रानी दुर्गावती वार्ड क्र.49 अंतर्गत राशि रु. 18.59 लाख का पाईप लाईन विस्तार कार्य लगभग 700 मीटर में किया जा रहा है, जिससे रिद्धी सिद्धी, रामाराम कालोनी में पानी की समस्या दूर हो सके। उक्त क्षेत्र में पाईप लाईन विस्तार हेतु रात में खुदाई की गई थी। जिसे पाईप लाईन डालने के पश्चात् रात में ही गड्डे को पाटा गया है। उक्त क्षेत्र में पाईप लाईन विस्तार पूर्ण होने के पश्चात् टेस्टिंग कर कांक्रीटीकरण का कार्य किया जावेगा।
- रायपुर - नगर पालिक निगम रायपुर के जोन क्रमांक 2 क्षेत्र के अंतर्गत हवलदार अब्दुल हमीद वार्ड क्र. 35 अंतर्गत शहीद स्मारक भवन के पास से मौदहापारा तक भाजपा कार्यालय होते हुए पुलिया एवं नाली निर्माण का कार्य निरंतर प्रगति पर है। उपरोक्त कार्य के लिए कार्यादेश दिनांक 29 मई 2025 को जारी किया गया है। कार्यदेश दिनांक से कार्य निरत्तर प्रगति पर है एवं कार्य पूर्ण करने की तिथि 7 माह की है।
- कार्यक्रम के सुचारू संचालन हेतु अधिकारियों को सौंपा गया दायित्वबालोद .छत्तीसगढ़ शासन संस्कृति विभाग के निर्देशानुसार भारत में आपातकाल लगाए जाने के पश्चात् 50 वर्ष पूर्ण होने पर आपातकाल के दौरान ’लोकतंत्र की हत्या’ के संबंध में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन 25 जून को बालोद नगर पालिका परिषद के टाउन हॉल में किया जाएगा। कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार उक्त कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों को विभिन्न जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अंतर्गत अपर कलेक्टर श्री अजय किशोर लकरा को संपूर्ण कार्यक्रम के सूचारू संचालन हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसी तरह अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं तहसीलदार बालोद को मंच में बैठक व्यवस्था, मुख्य नगर पालिका अधिकारी बालोद को टाउन हाॅल बालोद में आवश्यक बैठक व्यवस्था, ध्वनि विस्तारक यंत्र, पेयजल एवं स्वअल्पाहार की व्यवस्था की जिम्मेदारी दी गई है।इसी तरह जिला जनसंपर्क अधिकारी एवं ई-जिला प्रबंधक को आपातकाल पर आधारित फोटोग्राफ, प्रदर्शनी एवं कार्यक्रम स्थल पर आपातकाल पर आधारित फिल्म दिखाए जाने आवश्यक व्यवस्था करने की जिम्मेदारी दी गई है। इसी तरह अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं जनपद पंचायत बालोद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को मीसा बंदियो, परिजनों को कार्यक्रम स्थल पर ले जाने तथा पंचायत विभाग के उपसंचालक को बैंक ड्रॉप एवं फ्लेक्स लगाने की जिम्मेदारी दी गई है। जिला शिक्षा अधिकारी को कार्यक्रम स्थल पर संगोष्ठी, परिचर्चा हेतु आवश्यक व्यवस्था, वक्ता लोगों को आमंत्रित करना एवं जिले के समस्त स्कूल, काॅलेजों में आपातकाल पर आधारित चर्चा, परिचर्चा, संवाद, वाद-विवाद, निबंध लेखन इत्यादि की जिम्मेदारी दी गई है। इसी तरह अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बालोद, जिला शिक्षा अधिकारी एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी बालोद को शाम 06 बजे तिरंगा यात्रा एवं विशाल मशाल रैली टाउन हॉल से शहर के प्रमुख चैक चैराहा तक की व्यवस्था की जिम्मेदारी दी गई है।
-
बालोद. कृषि विभाग के अंतर्गत डॉ. खूबचंद बघेल कृषक रत्न पुरस्कार के लिए कृषकों से आवेदन पत्र आमंत्रित किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत कृषक निर्धारित प्रपत्र में पूर्ण रूप से भरे आवेदन पत्र संबंधित जिले के कार्यालय उप संचालक कृषि में 31 जुलाई 2025 तक निशुल्क प्राप्त एवं जमा कर सकते हैं। इसके साथ ही अंतिम तिथि के बाद प्राप्त होने वाले आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा। उक्त संबंध में अधिक जानकारी कृषि विभाग के वेबसाईट https://agriportal.cg.nic.in/ पर भी उपलब्ध है।
- 0 लाभ संतृप्ति शिविरों का आयोजन निरंतर जारी, बड़ी संख्या में हितग्राही एवं ग्रामीण हो रहे है शामिल0 भरदा लो, अमोरा, कपरमेटा और बोरगहन में आयोजित शिविरों में अपने मांगों एवं समस्याओं के निराकरण होने पर हितग्राहियों मंे दिखा प्रसन्नता का भाव0 शिविर में हितग्राहियों को मिला नया राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र, श्रम कार्ड आदि की विभिन्न सौगातबालोद, धरती आबा जनभागीदारी अभियान के अंतर्गत बालोद जिले के सभी विकासखण्डों के चयनित स्थानों पर निरंतर लाभ संतृप्ति शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। जिले में आयोजित होने वाली शिविरों में जनप्रतिनिधियों के अलावा बड़ी संख्या में जनजातीय वर्ग के ग्रामीण एवं हितग्राही अपने मांगों एवं समस्याओं के निराकरण हेतु पहुँच रहे हैं। इसके अंतर्गत आज जिले के डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के ग्राम भरदा लो, बालोद विकासखण्ड के ग्राम अमोरा, गुरूर विकासखण्ड के ग्राम कपरमेटा एवं गुण्डरदेही विकासखण्ड के ग्राम बोरगहन में आयोजित लाभ संतृप्ति शिविर के अवसर पर जनजातीय वर्ग के लोगों के मांगों एवं समस्याओं का निराकरण किया गया। लाभ संतृप्ति शिविर के अवसर पर अपने मांगों एवं समस्याओं के त्वरित निराकरण होने पर जनजातीय वर्ग के ग्रामीण एवं हितग्राही बहुत ही प्रसन्नचित नजर आ रहे थे। उन्होंने केन्द्र सरकार के द्वारा बहुपयोगी आयोजित इस शिविर की सराहना करते हुए इसे जनजातीय समाज के लोगों के मांगों एवं समस्याओं का निराकरण सुनिश्चित कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। आज जिले के ग्राम भरदा लो, अमोरा, कपरमेटा एवं बोरगहन में आयोजित शिविरों के माध्यम से बड़ी संख्या में नया राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र, श्रम कार्ड आदि की विभिन्न सौगात मिला।भरदा लो में आयोजित शिविर में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से लाभान्वित करने हेतु ई-केवायसी कराने की प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न होने से ग्राम बनगांव के कृषक श्री कीर्तन कोसमा एवं श्री अंजोरी राम तथा नया राशन कार्ड बनने से श्रीमती आशा बाई के अलावा अपने पुत्र के आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न होने पर श्रीमती सावित्री बाई एवं अमरोतिन बाई ने शिविर आयोजन की भूरी-भूरी सराहना की है। उन्होंने लाभ संतृप्ति शिविर के आयोजन को अपने जैसे जनजातीय परिवार के अनेक गरीब एवं जरूरतमंद लोगांे के लिए बहुत बड़ा सहारा एवं उपयोगी बताया है।इसी कड़ी में आज डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के ग्राम भरदा लो में आयोजित लाभ संतृप्ति शिविर में 15 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड, 20 हितग्राहियों को जाति एवं निवास प्रमाण पत्र, 05 हितग्राहियों को किसान सम्मान निधि योजना से लाभान्वित किया गया। इसी तरह शिविर में 17 हितग्राहियों का सिकलसेल एवं एनीमिया जाँच के अलावा 03 हितग्राहियों का टीकाकरण भी किया गया। इसके साथ ही गुण्डरदेही विकासखण्ड के ग्राम बोरगहन में आयोजित लाभ संतृप्ति शिविर में 08 हितग्राहियों को नया राशन कार्ड, 05 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड, 05 हितग्राहियों को विद्युत एवं सोलर कनेक्शन, 20 हितग्राहियों को श्रम कार्ड, 01 हितग्राही को प्रधामनंत्री विश्वकर्मा योजना से लाभान्वित किया गया। इसी तरह शिविर में 74 हितग्राहियों का सिकलसेल एवं एनीमिया जाँच किया गया। इसके अलावा गुरूर विकासखण्ड के कपरमेटा में आयोजित लाभ संतृप्ति शिविर में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत अनुसूचित जनजाति वर्ग के 08 आवासहीन परिवारों का चिन्हांकन के अलावा 10 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड, 05 हितग्राहियों को आधार कार्ड, 03 हितग्राहियों को राशन कार्ड, 02 हितग्राहियों को जाति एवं निवास प्रमाण पत्र, 05 हितग्राहियों को किसान क्रेडिट कार्ड, 01 हितग्राही को किसान सम्मान निधि, 01 हितग्राही को जीवन ज्योति बीमा योजना, 05 हितग्राहियों को सामाजिक पेंशन योजना, 05 हितग्राहियों को महिला सम्मान निधि, 01 हितग्राही को नल जल कनेक्शन, 04 हितग्राहियों को उज्ज्वला गैस कनेक्शन तथा वनाधिकार पत्राधारी 06 कृषकों को कृषि विभाग के विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया गया। इसी तरह शिविर में 07 हितग्राहियों को श्रम कार्ड, 04 हितग्राहियों को मनरेगा जाॅब कार्ड से लाभान्वित किया गया। इसी तरह बालोद विकासखण्ड के ग्राम अमोरा में आयोजित लाभ संतृप्ति शिविर में 04 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड, 07 हितग्राहियों को जाति एवं निवास प्रमाण पत्र, 09 हितग्राहियों को किसान क्रेडिट कार्ड तथा वनाधिकार पत्राधारी 03 03 कृषकों को पशुपालन विभाग के विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया गया। शिविर में पहुँचे 22 हितग्राहियों का सिकलसेल एवं एनीमिया भी जाँच किया गया। इसके अलावा शिविर स्थल पर स्वास्थ्य विभाग के स्टाॅल में ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया।आज बालोद विकासखण्ड के ग्राम अमोरा में आयोजित लाभ संतृप्ति शिविर में जनपद अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती टेमरिया, जनपद सदस्य श्रीमती प्यारी राणा, ग्राम पंचायत अमोरा के सरपंच श्रीमती चमेली साहू, ग्राम पंचायत लिमोरा के सरपंच श्री जालम सिंह पटेल एवं ग्राम पंचायत अमोरा के उप सरपंच श्री यशवंत ठाकुर सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। इसी तरह विकासखण्ड डौण्डी लोहारा के भरदा लो में आयोजित लाभ संतृप्ति शिविर में जनपद उपाध्यक्ष श्री जयलाल मालेकर, जनसंपर्क अधिकारी श्री चंद्रेश ठाकुर, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री पंकज देव सहित ग्राम पंचायत भरदा लो के सरपंच श्रीमती टेमिन भोयर, बैहाकुआं के सरपंच श्री किशोर साहू सहित अधिकारी-कर्मचारियों के अलावा बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं हितग्राही उपस्थित थे। इसी तरह गुरूर विकासखण्ड के ग्राम कपरमेटा आयोजित लाभ संतृप्ति शिविर में जनपद अध्यक्ष श्रीमती सुनीता संजय साहू, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती चंद्रिका गंजीर, जनपद उपाध्यक्ष श्री दुर्गानंद साहू, जनपद सदस्य श्री तानसिंह देहारी, श्रीमती गणेश्वरी घरेन्द्र एवं जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री उमेश रात्रे सहित अधिकारी-कर्मचारियों के अलावा बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं हितग्राही उपस्थित थे। गुण्डरदेही विकासखण्ड के ग्राम बोरगहन में आयोजित लाभ संतृप्ति शिविर में जनपद सदस्य श्री जैताराम ठाकुर, ग्राम पंचायत बोरगहन की सरपंच श्रीमती टिकेश्वरी साहू, ग्राम पंचायत परसतराई की सरपंच श्रीमती गायत्री ठाकुर सहित अधिकारी-कर्मचारियों के अलावा बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं हितग्राही उपस्थित थे।
- 0 11 बसों में अनियमितता पाए जाने पर0 4900 रुपये शमन शुल्क वसूली की गईबालोद . जिला परिवहन कार्यालय द्वारा जिले में संचालित स्कूल बस, वाहनों की जाँच एवं वाहन चालकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जिसके अंतर्गत 11 बसों पर अनियमितता पाए जाने पर नियमानुसार 4900 रूपये शमन शुल्क वसूल की गई है। जिला परिवहन अधिकारी श्री प्रकाश कुमार रावटे ने बताया कि उक्त शिविर का आयोजन 22 जून 2025 को जिले के यातायात पुलिस एवं जिला चिकित्सा अधिकारी के द्वारा संयुक्त जाँच की कार्यवाही की गई। शिविर में स्कूल, महाविद्यालय प्रबंधन द्वारा 39 बसों का जाँच किया गया। जाँच के दौरान बसों के लिए निर्धारित मापदंड की जाँच के साथ-साथ वाहन का वैध परमिट, फिटनेस, वैध बीमा, प्रदुषण प्रमाण पत्र, टैक्स भुगतान, स्पीडगर्वनर, सीसीटीव्ही कैम्परा से लेस, जीपीएस एवं सुरक्षा मापदण्ड के अनुसार सभी स्कूल बसों, वाहनो में खिड़कियों में अनिवार्य रूप जाल, बकाया टैक्स इत्यादि की भी जाँच की गई। जिसके अंतर्गत 11 बसों पर अनियमितता जाए जाने पर नियमानुसार 4900 रूपये शमन शुल्क वसूल की गई है। उन्होंने बताया कि जिले के कुछ स्कूल, महाविद्यालय प्रबंधन द्वारा उक्त शिविर में स्कूल बसों को चेकिंग हेतु उपस्थित नही कराया गया है। ऐसे स्कूल बसों के संचालक को नोटिस जारी कर संबंधित वाहनों को जिला परिवहन कार्यालय बालोद द्वारा ब्लैक लिस्टेड की कार्रवाई की जा रही है। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग के टीम द्वारा 34 वाहन चालक एवं परिचालक के स्वास्थ्य का परीक्षण किया गया है।
- 0 तेज रफ्तार से हादसे का डर, आयुर्वेदिक अस्पताल के पास स्पीड ब्रेकर लगाने की मांग0 निजी भूमि से अवैध कब्जा हटाने जनदर्शन में लगाई गुहार0 जनदर्शन में आज 138 आवेदन प्राप्त हुएदुर्ग. जिला कार्यालय के सभाकक्ष में कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार आज डिप्टी कलेक्टर श्री हितेश पिस्दा व श्री उत्तम ध्रुव ने साप्ताहिक जनदर्शन कार्यक्रम में पहुंचे जनसामान्य लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी। उन्होंने जनदर्शन में पहुंचे सभी लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और समुचित समाधान एवं निराकरण करने संबंधित विभागों को शीघ्र कार्यवाही कर आवश्यक पहल करने को कहा। जनदर्शन में अवैध कब्जा, आवासीय पट्टा, प्रधानमंत्री आवास, भूमि सीमांकन कराने, आर्थिक सहायता राशि दिलाने सहित विभिन्न मांगों एवं समस्याओं से संबंधित आज 138 आवेदन प्राप्त हुए।भिलाई के सेक्टर-5 स्थित बीएसपी यूनिट-24 में निवासरत कॉलोनीवासियों ने प्रशासन से बारिश के मौसम में बेदखली की कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग की। रहवासियों का कहना है कि वे कई वर्षों से अस्थायी/स्थायी रूप से इन आवासों में रह रहे हैं। बीएसपी द्वारा इन मकानों को “डैमेज आवास“ की श्रेणी में डालकर बेदखली की कार्यवाही की जा रही है, जिससे दर्जनों परिवार खुले आसमान के नीचे आने को मजबूर हो रहे हैं। बारिश के मौसम में इस तरह की कार्रवाई से बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं की सुरक्षा और स्वास्थ्य पर गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया है। प्रभावितों ने वर्षा ऋतु समाप्त होने तक बेदखली की प्रक्रिया पर रोक लगाने की मांग की है। इस विषय पर डिप्टी कलेक्टर ने संबंधित विभाग को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए हैं।एक अन्य मामले में भिलाई निवासी ने निजी भूमि पर बने वैध सार्वजनिक रास्ते से अवैध कब्जा हटाने की गुहार लगाई। आवेदक ने बताया कि रास्ते पर कुछ व्यक्तियों द्वारा अवैध रूप से कब्जा कर लिया गया है, जिससे उनकी ज़मीन तक पहुंचना मुश्किल हो गया है। इस संबंध में तहसीलदार द्वारा कब्जा हटाने आदेश पारित किया जा चुका है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्यवाही नहीं हुई है। इससे आवेदक को मानसिक तनाव और दैनिक असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। डिप्टी कलेक्टर ने इस मामले में नगर निगम भिलाई को तत्काल निरीक्षण कर उचित कार्यवाही करने को कहा है।ग्राम मोरिद के वार्ड क्रमांक 39 स्थित आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 2 के पास बने घुरवा को हटाने की मांग स्थानीय पार्षद ने की है। पार्षद ने बताया कि उक्त स्थान पर भैंस खटाल का गोबर फेंका जाता है, जिससे बारिश के मौसम में सड़न, बदबू और मच्छरों का प्रकोप बढ़ जाता है। इस केंद्र में छोटे बच्चों को पोषण आहार वितरित किया जाता है, ऐसे में यह स्थिति उनके स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बन सकती है। इस पर डिप्टी कलेक्टर ने नगर निगम भिलाई-चरोदा को आवश्यक सफाई एवं आवश्यक कार्यवाही करने को कहा।वार्ड 15 सिकोला बस्ती, दुर्ग के निवासियों ने दुर्ग-धमधा मार्ग पर स्थित आयुर्वेदिक अस्पताल और पुलिस नाका चौक के पास गति अवरोधक (स्पीड ब्रेकर) लगाने की मांग की है। नागरिकों ने बताया कि इस सड़क पर तेज रफ्तार में वाहनों का आवागमन होता है जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। विशेषकर सिकोला बस्ती के प्रवेश द्वार और पास ही स्थित शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के आसपास राहगीरों और मरीजों को भारी परेशानी होती है। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस स्थान पर अक्सर दुर्घटनाएं होते-होते टलती हैं, अतः तुरंत गति अवरोधक लगाया जाना जरूरी है। इस पर डिप्टी कलेक्टर ने लोक निर्माण विभाग को स्थल निरीक्षण कर शीघ्र आवश्यक कार्यवाही करने को कहा।
-
भिलाईनगर। आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय जोन क्रं. 01 नेहरू नगर क्षेत्र का औचक निरीक्षण करने पहुंचे। वार्ड क्रं. 11 फरीद नगर में पूर्व निर्मित अल्पसंख्यक भवन की साफ-सफाई के अलावा आवश्यक ग्रिल गेट का कार्य कराने जोन आयुक्त को निर्देशित किये। समीपस्थ निर्माणाधीन सामुदायिक भवन का मुआयना कर एजेंसी को निर्माण कार्य समय सीमा में पूर्ण करने के साथ गुणवत्ता को बनाए रखने हेतु निर्देशित किए। सुपेला सब्जी मंडी बाजार में स्थल की साफ-सफाई व्यवस्था में सुधार के साथ अवैध दुकानों को लेकर चर्चा किए।
माननीय विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह के आगमन पूर्व स्थल का निरीक्षण कर साफ-सफाई एवं आवश्यक व्यवस्था कराने निर्देशित किए। निरीक्षण के दौरान जोन आयुक्त अजय सिंह राजपूत, सहायक अभियंता पुरूषोत्तम सिन्हा, उपअभियंता बसंत साहू, जोन स्वास्थ्य अधिकारी अंकित सक्सेना, स्वच्छता निरीक्षक कमलेश द्विवेदी एवं अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे। - भिलाई नगर। नगर पालिक निगम भिलाई में स्वच्छता रैंक अव्वल बनाने सभागार में बैठक बुलाई गई। आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय ने उपस्थित अधिकारियों को बताए कि इंदौर जैसे बड़े शहर का स्वच्छता रैंक में अव्वल आने के पिछे उनकी इमानदारी पूर्वक मेहनत, दृढ़ इच्छाशक्ति और प्लानिंग है। इसी तरह हम सभी को भी कार्ययोजना बनाना होगा, जिससे भिलाई शहर को स्वच्छता में अव्वल बनाया जा सके। आयुक्त ने बैठक में सिवेज ट्रिटमेंट प्लांट लगाने को प्राथमिकता बताया, जिससे निकलने वाले अपशिष्ट का वैज्ञानिक तरीके से उपचार हो सके। स्कूलों व कालोनियों का भ्रमण कर स्वच्छता के प्रति शिक्षको, छा़त्रों एवं नागरिको को जागरूक करना है। डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन प्रतिदिन निर्धारित समय अनुसार करने हेतु सिस्टम हाइटेक करना होगा। आवश्यक घरेलू कपड़ो से बना थैला उपयोग में लाना होगा, जिससे शहर को प्लास्टिक मुक्त बनाने में सफलता मिलेगा।पुराने वाहनो के जगह नया वाहन क्रय करना है, जिससे पर्यावरण प्रदुषण को रोका जा सके। राजस्व बढ़ाने 100 प्रतिशत करों की वसूली को प्राथ्मिकता देते हुये डाटा सुधार का कार्य करना होगा। संपत्तिकर हेतु गलत स्व-विवरणी भरे जाने पर 5 गुणा अतिरिक्त अधिभार लिया जाना है, जिसके लिए कार्यवाही शुरू कर दी गई है। संपत्तिकर की जानकारी गलत भरने पर शिकायत किया जाना है, जिसके लिए निगम का अलग से हेल्प लाईन नंबर जारी किया जाना है। निगम से लीज पर लिए भूखण्डो पर मकान/दुकान निर्माण नहीं करने वालो का अनुबंध निरस्त करते हुये जरूरतमंदो को भूखण्ड उपलब्ध कराया जाएगा। निर्माण हेतु अंतिम तिथि 31.03.2026 है, उक्त अवधि तक भवन निर्माण किया जाना आवश्यक है। निगम क्षेत्र के रिक्त स्थलों पर दुकान, भवन निर्माण कर किराए में दिया जाएगा, जिससे निगम की आय में वृद्वि हो सके। म्युनिसिपल बांड लागू करना अनिवार्य होगा। अनावश्यक व्यय में कमी करते हुये, आय बढ़ाने वाले कार्यो को प्राथमिकता देना है। अनुभवी जनप्रतिनिधियों से आवश्यकता अनुसार सलाह लेना आवश्यक है। सकारात्मक सोच रखते हुये अपने व्यवहार परिवर्तन में कार्य करना है, जैसे प्लास्टिक के जगह थैले का उपयोग करना होगा। नगर वन योजना के तहत ग्राम सेमरिया में 25 एकड़ भूमि पर वृहद वृक्षारोपण किया जाना है, जिससे भविष्य मे आय हो सके।
-
0 अपने नन्हें बच्चों के आयुष्मान कार्ड बनने से सावित्रि बाई हुई प्रसन्नचित, केन्द्र सरकार के जनहितैषी पहल की सराहना की
बालोद. जिले के डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के ग्राम भरदा लो में आयोजित लाभ संतृप्ति शिविर में ग्राम बनगांव निवासी आदिवासी किसान श्री कीर्तन कोसमा के ई-केवायसी की प्रक्रिया पूरी होने पर अब उन्हें प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शेष राशि शीघ्र प्राप्त हो जाएगी। ग्राम भरदा लो में आयोजित शिविर के माध्यम से उनके शीघ्र ई-केवायसी की प्रक्रिया पूरी होने पर किसान श्री कीर्तन कोसमा बहुत ही प्रसन्नचित एवं प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के शेष राशि के प्राप्ति हेतु पूरी तरह आशान्वित नजर आ रहे थे। इसी तरह शिविर में अपने दो नन्हें बच्चों के आयुष्मान कार्ड बनने से ग्राम भरदा लो के आदिवासी ग्रामीण महिला सावित्री बाई बहुत ही खुश नजर आ रही थी। आज शिविर में उनके समस्याओं का तत्काल निराकरण होने पर उनके चेहरे पर संतोष का भाव स्पष्ट नजर आ रहा था। भरदा लो में आयोजित शिविर के माध्यम से अपने जैसे कामकाजी महिला के समस्या का तत्काल निराकरण होने पर प्रसन्नचित नजर आ रही श्रीमती सावित्री बाई ने केन्द्र सरकार के द्वारा धरती आबा जनभागीदारी अभियान के अंतर्गत लाभ संतृप्ति शिविर आयोजन की जनहितैषी पहल की भूरी-भूरी सराहना की है।आज ग्राम भरदा लो में आयोजित लाभ संतृप्ति शिविर के माध्यम से ई-केवायसी की प्रक्रिया पूर्ण होने पर प्रसन्नचित नजर आ रहे किसान श्री कीर्तन कोसमा ने बताया कि वे एक मेहनत-मजदूरी कर जीवन-यापन करने वाले एक खेतीहर किसान है। उन्होंने बताया कि उनका ई-केवायसी नही होने के कारण उनके खाते में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की राशि नही जमा हो रहा था। जिसके कारण वे बहुत परेशान हो जाते थे। लेकिन आज भरदा लो में आयोजित लाभ संतृप्ति शिविर के माध्यम से कृषि विभाग के सहयोग के माध्यम से आसानी से ई-केवायसी होने के पश्चात् होने से उनके खाते में किसान सम्मान निधि योजना की शेष चार किश्त की राशि जमा हो जाएगा। उन्होंने कहा कि आज लाभ संतृप्ति शिविर के माध्यम से सहजता से उनका ई-केवायसी होना हमारे लिए बहुत बड़ा सौगात है। किसान कीर्तन कोसमा ने कहा कि इस शिविर के माध्यम से हमारे जैसे अनेक जरूरतमंद लोगों के समस्याओं का तत्काल निराकरण हो रहा है, जो कि बहुत ही सराहनीय कदम है।इसी तरह ग्राम भरदा लो में आयोजित शिविर के माध्यम से अपने दो छोटे बच्चे मानस और दुर्गेश का आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रक्रिया पूरी होने पर ग्राम भरदा लो की ग्रामीण महिला श्रीमती सावित्री बाई ने केन्द्र सरकार की पहल पर आयोजित इस लाभ संतृप्ति शिविर की मुक्तकंठ से सराहना की है। उन्होंने कहा कि हमारे जैसे अनेक घरेलु एवं कामकाजी महिला जो अपने कार्यों की व्यस्तता की वजह से ग्राहक सेवा केन्द्र आदि में जाने के लिए समय नही निकाल पाते है। उनके लिए हमारे गांव के समीप आयोजित लाभ संतृप्ति शिविर अत्यंत उपयोगी एवं लाभप्रद साबित हो रहा है। इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाले भारत सरकार को हृदय से धन्यवाद देते हुए उनके प्रति विनम्र आभार व्यक्त किया है। - दुर्ग. जनजाति वर्ग के व्यक्ति, समुदाय को शासन के महत्वपूर्ण योजनाआंे से लाभान्वित करने के उद्देश्य से धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान अंतर्गत जिला दुर्ग में जागरूकता एवं लाभ संतृप्ति शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसके तहत् 23 जून 2025 को ग्राम नवागांव, विकासखंड धमधा में शिविर आयोजित किया गया। शिविर में ग्राम के लगभग 500 ग्रामीण उपस्थित रहे। विभागों के विभिन्न योजनाओं जैसे आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, प्रधानमंत्री किसान क्रेडिट कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र आय प्रमाण पत्र, मनरेगा जाब कार्ड, श्रमकार्ड बनाया गया, सिकल सेल, स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।सहायक आयुक्त आदिवासी विकास दुर्ग से मिली जानकारी अनुसार धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के माध्यम से विभिन्न योजनाओं से व्यक्तियों को लाभ प्रदाय किया जा रहा है। योजनाओं का लाभ लेकर ग्रामीणो में हर्ष का माहौल है। शिविर में श्री सुशील कुमार, सहायक प्रबंधक, ट्राईफेड रायपुर, जनजातीय कार्य मंत्रालय, श्री अविनाश पटेल लघु वनोपज अधिकारी, ट्राईफेड रायपुर जनजातीय कार्य मंत्रालय, सरपंच श्रीमती कमला बाई मिर्झा एवं गणमान्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
- 0 18 सेंट्रल लाइब्रेरीज के लिए नगरीय प्रशासन विभाग ने मंजूर की 114 करोड़ रुपए से अधिक की राशि0 17 नगरीय निकायों में बनेंगे सेंट्रल लाइब्रेरी-सह-रीडिंग जोन, युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए मिलेगा अच्छा माहौल0 उच्च शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए मिलेंगी अच्छी पुस्तकें, युवाओं के करियर निर्माण में महत्वपूर्ण साबित होंगी सेंट्रल लाइब्रेरी0 राजधानी रायपुर में 500-500 सीटर दो नई लाइब्रेरीज के लिए भी राशि स्वीकृतबिलासपुर. छत्तीसगढ़ के सुकमा, दंतेवाड़ा, सूरजपुर, बैंकुठपुर, चिरमिरी जैसे दूरस्थ अंचलों के युवाओं को भी सेंट्रल लाइब्रेरी-सह-रीडिंग जोन की सुविधा मिलेगी। राज्य शासन ने इन नगरीय निकायों के साथ ही कुल 17 नगरीय निकायों में सेंट्रल लाइब्रेरी-सह-रीडिंग जोन के निर्माण के लिए 114 करोड़ 50 लाख 77 हजार रुपए स्वीकृत किए हैं। इस राशि से राज्य के विभिन्न शहरों में कुल 18 सेंट्रल लाइब्रेरी स्थापित की जाएंगी जिनमें कई दूरस्थ अंचलों के शहर भी शामिल हैं। इन लाइब्रेरीज की स्थापना से युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए अच्छा माहौल मिलेगा। साथ ही उच्च शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अच्छी पुस्तकें भी मिलेंगी। प्रदेश के हर वर्ग के युवाओं के करियर निर्माण में ये सेंट्रल लाइब्रेरी-सह-रीडिंग जोन काफी सहायक होंगी। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद विभाग ने मंत्रालय से विभागीय संचालक को सेंट्रल लाइब्रेरीज के लिए राशि की मंजूरी के संबंध में परिपत्र जारी किया है।राज्य शासन ने 250-250 सीटर 13 सेंट्रल लाइब्रेरीज के लिए 57 करोड़ 39 लाख 37 हजार रुपए तथा 500-500 सीटर पांच लाइब्रेरीज के लिए 57 करोड़ 11 लाख 40 हजार रुपए मंजूर किए हैं। गरियाबंद, दुर्ग और बिलासपुर में 500-500 सीटर सेंट्रल लाइब्रेरी-सह-रीडिंग जोन हेतु प्रत्येक के लिए 11 करोड़ 42 लाख 28 हजार रुपए स्वीकृत किए गए हैं। राजधानी रायपुर में भी 500-500 सीटर दो नई लाइब्रेरीज के लिए कुल 22 करोड़ 84 लाख 56 हजार रुपए मंजूर किए गए हैं।नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने चिरमिरी, दंतेवाड़ा, सुकमा, अंबागढ़-चौकी, पेंड्रा, सूरजपुर, बैकुंठपुर, सारंगढ़, धमतरी, मुंगेली, खैरागढ़, सक्ती और बसना में 250-250 सीटर सेंट्रल लाइब्रेरी-सह-रीडिंग जोन हेतु प्रत्येक के लिए चार करोड़ 41 लाख 49 हजार रुपए के मान से कुल 57 करोड़ 39 लाख 37 हजार रुपए मंजूर किए हैं।
-
रायपुर/ रायपुर जिला कलेक्टर डॉक्टर गौरव कुमार सिंह के आदेशानुसार नगर निगम रायपुर के आयुक्त श्री विश्वदीप, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर लाल उम्मेद सिंह के निर्देशानुसार चलाये जा रहे टीम प्रहरी अभियान के अंतर्गत आज नगर निगम मुख्यालय नगर निवेश उड़न दस्ता की टीम द्वारा नगर निवेशक श्री आभाष मिश्रा के मार्गदर्शन में राजधानी शहर रायपुर के मालवीय मार्ग में जयस्तम्भ चौक से सिटी कोतवाली चौक होकर गोलबाजार, बैजनाथपारा मुख्य मार्ग में वीडियौग्राफी करवाकर सड़क पर अवैध कब्जा जमाकर व्यवसाय कर रहे दुकानदारों पर 1t000 रूपये से 5000 रूपये की चालानी कार्यवाही की गयी. इस दौरान कुल 1 लाख 3 हजार रूपये की चालानी कार्यवाही अभियान के अंतर्गत दुकानदारों पर की गयी. टीम प्रहरी का अभियान आगे भी जारी रहेगा.
- -26 लीटर कच्ची शराब और 50 किलो महुआ लाहन जब्तरायपुर। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे के निर्देश पर राजनांदगांव जिले में शराब के अवैध कारोबार पर कड़ाई से रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग द्वारा लगातार कड़ी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में की गई ताजा कार्रवाई में तीन अलग-अलग प्रकरणों में बड़ी मात्रा में अवैध शराब और निर्माण सामग्री जब्त की गई है।आबकारी विभाग ने 83.250 लीटर मध्यप्रदेश राज्य निर्मित विदेशी मदिरा (गोवा बाम्बे स्पेशल व्हिस्की), 26 बल्क लीटर हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब तथा 50 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त किया है। मदिरा के अवैध परिवहन में प्रयुक्त एक दोपहिया वाहन (स्कूटी) को भी कब्जे में लिया गया। घुमका थाना क्षेत्र के ग्राम बिरेझर में आबकारी टीम ने दशरथ साहू के कब्जे से 4 लीटर तथा नरेंद्र साहू से 7 लीटर, कुल 11 लीटर हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब बरामद की गई है।इसी तरह एक अन्य प्रकरण में 350 पाव और 27 बोतल विदेशी मदिरा गोवा बाम्बे स्पेशल व्हिस्की बरामद की गई। यह शराब स्कूटी के माध्यम से अवैध रूप से परिवहन की जा रही थी। एक और अन्य मामले में मरकाकसा जंगल क्षेत्र में आबकारी दल ने 15 लीटर कच्ची महुआ शराब और 50 किलोग्राम महुआ लाहन को नष्ट किया। सभी मामलों में आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर विधिसम्मत कार्रवाई की गई है। कलेक्टर डॉ. भुरे के निर्देश पर होटल, ढाबा और मदिरा दुकानों की भी नियमित जांच की जा रही है। अवैध बिक्री पर रोकथाम के लिए सभी वृत्त प्रभारियों को सतर्कता बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। जिला प्रशासन द्वारा आने वाले दिनों में इस तरह की कार्रवाई और तेज़ करने की तैयारी है।
- -सरस्वती सायकिल योजना अंतर्गत 80 छात्राओं क़ो वितरित किए सायकिलरायपुर।, राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा आज रायपुर जिले के तिल्दा विकासखंड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला टोहड़ा में आयोजित विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव में शामिल हुए। इस अवसर पर नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं क़ो तिलक लगाकर व मुंह मीठा कर अभिनन्दन किया। नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं को पाठ्य सामग्री का वितरण किया गया। इसके साथ ही सरस्वती सायकल योजना अंतर्गत 80 छात्राओं क़ो सायकिल वितरित किए गए।राजस्व मंत्री श्री वर्मा ने सभी नवप्रवेशी बच्चों क़ो शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षा हमारे विकास का आधार है। जीवन के सभी क्षेत्र मे लक्ष्य प्राप्त करने के लिए मेहनत जरूरी है। विद्यार्थी अपनी पूरी क्षमता के साथ अध्ययन कर अपने भविष्य को गढ़ सकते हैं। वर्तमान सोशल मीडिया के दौर में विद्यार्थियों को इसके दुष्प्रभाव से बचना है। केवल पढ़ाई के लिए ही इसका उपयोग करें। विद्यार्थी निष्ठा और लगन के साथ मेहनत करें। उन्होंने कहा कि माता-पिता बच्चों का पालन पोषण कर सभी जरूरतों क़ो पूरा करते हैं। विद्यार्थियों को सही दिशा और व्यक्तित्व का निर्माण स्कूल में ही होता है। विद्यार्थी ईमानदारी से मेहनत करें और भविष्य को उज्ज्वल बनाएं। कार्यक्रम क़ो विधायक धरसींवा श्री अनुज शर्मा ने भी सम्बोधित किया।इस अवसर पर राजस्व मंत्री ने सात अतिरिक्त कक्ष तथा 12 लाख रुपए से निर्मित प्रार्थना शेड का लोकार्पण किया। टोहड़ा स्कूल में शौचालय निर्माण, सायकल स्टैंड,प्रार्थना शेड और रंगमंच निर्माण की घोषणा के साथ ही एक पेड़ माँ के नाम से पौधरोपण किया।इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री नवीन अग्रवाल,जिला पंचायत के सदस्यगण सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी,प्राचार्य श्रीमती रमुला एकता,वरिष्ठ व्याख्याता श्री दिनेश आडिल एवं बड़ी संख्या में स्कूली विद्यार्थी उपस्थित थे।
- रायपुर । राज्यपाल श्री रमेन डेका से आज यहां राजभवन में भिलाई स्टील प्लांट के डिप्टी जनरल मेनेजर श्री मुकुल सहारिया ने सौजन्य भेंट की। उनके साथ धर्मपत्नी श्रीमती नंदिता सहारिया भी उपस्थित थी, जो राज्यपाल श्री डेका के जन्मस्थान असम के ग्राम सीपाझार की निवासी हैं। श्री डेका ने श्रीमती सहारिया को उनके जन्मदिवस पर बधाई दी साथ ही उनके पुत्र को दसवीं कक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी।






















.jpg)




