- Home
- छत्तीसगढ़
-
भिलाईनगर। स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा अंतर्गत आज शासकीय शकुन्तला विद्यालय, शंकराचार्य इंजीनियरिंग कालेज में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें शकुन्तला विद्यालय, शासकीय स्कूल, शंकरा चार्य इंजीनियरिंग कालेज, डीपीएस स्कूल दुर्ग के छात्र-छात्रा एवं उनके शिक्षक, प्राचार्य, प्रोफेसर आदि की उपस्थिति में वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन द्वारा स्वच्छता शपथ दिलाई गई। सभी ने अपने घर, परिवार, कार्य स्थल से सफाई की शुरूवात करने का संकल्प लिये।
विधायक रिकेश सेन ने बच्चो को संबोधित करते हुए कहा कि लोग पहले कुछ भी खा कर प्लास्टिक, रेपर इधर-उधर सड़को में फेंक देते थे। अब वही बच्चे स्वयं अपने माता-पिता को सचेत करते है। कुड़े, कचरे को डस्ट बीन में ही डालने के लिए प्रेरित करते है। स्वच्छता से जुड़कर बच्चे स्वयं जागरूक हुए, अपने परिवारो एवं दुसरे लोगो को भी जागरूक कर रहे है। कार्यक्रम के दौरान गुब्बारा उड़ाकर स्वच्छता का संदेश दिये गये। कार्यक्रम के अंत में स्वच्छता स्लोगन लिखकर सभी ने हस्ताक्षर किये एवं हर्षोल्लास के साथ कार्यक्रम संचालित हुआ।
कार्यक्रम के दौरान नेता प्रतिपक्ष भोजराज सिन्हा, पूर्व अंतराष्ट्रीय खिलाड़ी राजेश चैहान, स्वास्थ्य अध्यक्ष लक्ष्मीपति राजू, आयुक्त बजरंग दुबे, शकुंतला विद्यालय के डायरेक्टर संजय ओझा, अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी, जोन आयुक्त सतीश यादव, येशा लहरे, अजय सिंह राजपूत, स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली, जनसम्पर्क अधिकारी अजय शुक्ला, अभियंता अरविंद शर्मा, स्वेता महेश्वर जोन स्वास्थ्य अधिकारी अनिल मिश्रा अंकित सक्सेना इत्यादि उपस्थित रहे। विद्यालय एवं महाविद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाएं स्पोर्ट्स ऑफिसर इत्यादि उपस्थित रहे अंत में विधायक रिकेश सेन ने स्वच्छता जागरूकता के लिए कन्या शाला वैशाली नगर में जाकर बच्चो के साथ मिलकर सफाई भी किये।
-
भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र में स्वच्छता पखवाड़े की शुरूवात 17 सितम्बर भेलवा तालाब से शुरू होकर आज नगर निगम भिलाई के मुख्य कार्यालय में समापन हुआ। जिसमें स्वच्छता को लेकर किये गये विभिन्न जनजागरूकता अभियान के विजेताओ को पुरूस्कृत किया गया। आज 02 अक्टूबर गांधी जयंती एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी के अवतरण दिवस पर विधायक रिकेश सेन, नेता प्रतिपक्ष भोजराज सिन्हा, एमआईसी सदस्य लक्ष्मीपति राजू, चंद्रशेखर गंवई, लालचंद वर्मा, पार्षदगण, आयुक्त बजरंग दुबे, अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी एवं समाजिक एवं अध्यात्मीक संगठन से जुड़े हुए प्रतिनिधियो द्वारा पुज्य महात्मागांधी जी के प्रतिमा पर माल्यापर्ण किया गया। सभी ने महापुरूषो द्वारा दिये गये जन उपयोगी संदेशों को याद किया गया।
विजेताओ को पुरस्कार देते समय विधायक रिकेश सेन ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने स्वच्छता के प्रति हर भारत वासी को जागरूक कर दिया है। पहले घरो से निकलने वाले कचरो को हम सब नालियो में या इधर-उधर फेंक कर गंदगी कर देते थे। अब नहीं करते है, हमारे बच्चे ही उन्हे आगाह करते है। स्वच्छता लगातार चलने वाली प्रक्रिया है, जब तक हम इंदौर नगर निगम के समान भिलाई नगर निगम नम्बर 1 नहीं बन जाता। तब तक सफाई की ज्योति जलाए रखेगें। प्रभारी अध्यक्ष लक्ष्मीपति राजू ने सभी को अपने घरो से निकलने वाले गीला एवं सूखा कचरा को अलग करके सफाई मित्रो को देने के लिए आव्हान किया। आयुक्त बजरंग दुबे ने सभी को संबोधित करते हुए कहा सफाई की शुरूवात खुद से होती है। जिसकी खूसबू परिवार, समाज, राज्य एव ंपुरे देश तक फैलती है। हमे शपथ भर नहीं लेना है इसको अंगिकार भी करना है। विधायक एवं जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारियो द्वारा सफाई की गई एवं पर्यावरण को सुदृढ रखने के लिए वृक्षारोपण भी किया गया।कार्यक्रम के दौरान समूह की महिलाओ द्वारा प्रस्तुत किया गया, वेस्ट इस बेस्ट यानि कबाड़ से जुगाड़ द्वारा बनाई गई सामग्री का सभी ने तारिफ की। तत्पश्चात स्वच्छता के क्षेत्र में संस्थाओ, स्कूल के बच्चो एवं स्वच्छता मित्रो द्वारा किये गजा रहे कार्यो के विजेताओ को सम्मानित करते हुए उन्हे प्रशस्ति पत्र एवं सफाई मित्रो को ंसुरक्षा किट प्रदान किया गया। जिसमें प्रमुख रूप से नगर निगम भिलाई द्वारा आयोजित साइकल रैली, निबंध, ड्रांईग, स्वच्छ स्कूल, स्वच्छ अस्पताल, स्वच्छ उद्यान प्रतियोगिता के विजेताओ को पुरूस्कृत किया गया। इसके साथ ही स्वच्छता ब्राण्ड अम्बेसडर अमिताभ भटटाचार्य, आर्ट काॅम संस्था (हर आंगन एक पेड़) से नीशू पाण्डेय, वृक्ष मित्र मुकेश पाण्डेय, स्वच्छता ही सेवा संस्थान, छ.ग. आर्मी पब्लिक वेलफेयर फाउन्डेशन से हरप्रित सिंग, एनडीआरएफ का दल, आत्मानंद स्कूल के प्राचार्य, शिक्षक, शिक्षिकाओ एवं छात्र-छात्राओ आदि को सम्मानित किया गया। अंत में स्वच्छता गाड़ियो को हरी झण्डी दिखाकर नगर की सफाई के लिए रवाना किया गया। नगर निगम भिलाई क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, निगम भिलाई के सभी जोन आयुक्त, स्वास्थ्य अधिकारी, लेखाधिकारी आदि उपस्थित रहे। -
भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई अंतर्गत शांति नगर क्षेत्र मेें रतना बिल्डर्स के ईडब्लूएस भूमि पर निर्मित 36 प्रधानमंत्री आवासों का आबंटन लाटरी पद्वति से दिनांक 03.10.2024 किया जाना है। आबंटित किये जाने वाले मकानो का निरीक्षण करने आयुक्त बजरंग दुबे, नोडल अधिकारी प्रधानमंत्री आवास एवं अन्य अधिकारियों को लेकर मौके पर पहुंचे। स्थल पर 06 ऐसे मकान थे जिसे अन्य व्यक्तियों द्वारा अवैध कब्जा कर रखा था। जिसे खाली कराने के निर्देश आयुक्त ने अधिकारियो को दिये है। अधिकारियो द्वारा कब्जाधारियो को 3 से 4 बार नोटिस भी जारी किया गया है। उसके बाद भी उनके द्वारा मकान खाली नहीं किया गया है। निगम प्रशासन, पुलिस बल एवं तोड़फोड़ दस्ता के साथ अवैध कब्जा को खाली कराने की कार्यवाही की जावेगी। मकान नीलामी की प्रक्रिया स्थावत होगी।
-
भिलाईनगर। शासन के निर्देशानुसार स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा का शुभारंभ 17 सितम्बर से प्रारंभ कर 02 अक्टूबर तक किया जाना था। जिसके अंतर्गत नगर पालिक निगम भिलई क्षेत्र में दिनांक 17 सितम्बर से लेकर 02 अक्टूबर तक अनवरत शासन से प्राप्त मार्गदर्शन अनुसार कार्यक्रम किये गये। 02 अक्टूबर गांधी जयंती के दिन कार्यक्रम का समापन नगर निगम भिलाई के मुख्य कार्यालय परिसर में रखा गया है। सनद रहे कि 02 अक्टूबर 1914 को माननीय प्रधानमंत्री द्वारा स्वच्छता अभियान की शुरूवात किये थे, जो अनवरत जारी है। इस कार्यक्रम से जुड़कर ही हम स्वच्छता के प्रति जागरूक हुए। साथ ही भिलाई शहर के हर नागरिक इसके महत्व को समझे और प्रतिज्ञा लिए की स्वच्छता ही हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है, हम सब इसमे अपना भरपूर सहयोग देगे। भिलाई शहर को देश को सबसे बड़ा स्वच्छ शहर बनाने में अपनी सहभागीता निभाएंगे।
निगम आयुक्त बजरंग दुबे ने सभी जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिको, सामाजिक एवं अध्यात्मीक संगठनो से अपील किये है कि आप सब 02 अक्टूबर सुबह 9ः30 बजे नगर निगम भिलाई के मुख्य कार्यालय में सह-सम्मान उपस्थित हो। जिसमें हम सब मिल के स्वच्छता मित्रो का सम्मान करेगे, उन संगठनो को जो स्वच्छता के क्षेत्र में अच्छा कार्य कर रहे है। उन्हे भी सम्मानित किया जाएगा। सभी प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रानिक मीडिया, पोर्टल के पत्रकारगण भी सादर आमंत्रित है। -
बिलासपुर/उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कलेक्टोरेट परिसर में खूबसूरत गार्डन का लोकार्पण किया। बाहर से जिला कार्यालय आने वाले लोगों के विश्राम की व्यवस्था है। महात्मा गांधी के नेतृत्व में आयोजित दाण्डी यात्रा की आदमकद प्रतिमाओं का भी अनावरण किया। सुन्दर फव्वारों से सुसज्जित यह गार्डन मनोहारी दृश्य प्रस्तुत करता है। श्री साव ने कलेक्टोरेट के सामने पुराने टाऊन हाल के जीर्णोद्धार कार्य का भी लोकार्पण किया। स्मार्ट सिटी परियोजना के अंतर्गत इसका जीर्णोद्धार किया गया है। भवन के एक हिस्सें में जिला पुरातत्व भवन बनाया गया है। पुरातत्व भवन में जिले की सैकड़ों पुरातात्विक मूर्तियां एवं ऐतिहासिक सामग्रियां सुरक्षित रखी गयी है। श्री साव ने भवन में रखी मूर्तियों का उत्सुकता के साथ अवलोकन किया। इस अवसर पर विधायक श्री धरम लाल कौशिक, श्री धर्मजीत सिंह, श्री सुशांत शुक्ला, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री अरूण सिंह चौहान, कलेक्टर श्री अवनीश शरण, नगर निगम आयुक्त श्री अमित कुमार, जिला पंचायत सीईओ श्री आरपी चौहान सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
-
उप मुख्यमंत्री अरूण साव वर्चुअली हुए शामिल
बिलासपुर,/प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने गांधी जयंती के अवसर पर नई दिल्ली से वीसी के जरिए भटगांव नगर पंचायत (जिला सूरजपूर) के लिए 56 करोड़ 78 लाख रूपये की जल प्रदाय योजना सहित देश में हजारों करोड़ रूपये के विकास कार्यों का शुभारंभ किया। अमृत मिशन 2 योजना के तहत स्वीकृत यह परियोजना अगले दो साल में पूर्ण होगी। उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव बिलासपुर के जिला कार्यालय से वर्चुअली जुड़कर कार्यक्रम मंे हिस्सा लिया। इस अवसर पर विधायक श्री धरमलाल कौशिक, श्री धर्मजीत सिंह, श्री सुशांत शुक्ला, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री अरूण सिंह चौहान एवं रामदेव कुमावत भी उपस्थित थे।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास़्त्री को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि स्वच्छता अभियान के जरिए हम महात्मा गांधी जी के सपनों को पूरा कर रहे हैं। जीवन में सर्वाधिक महत्व उन्होंने साफ-सफाई को दी। पिछले 10 सालों में कोटि-कोटि लोगों ने जीवन में स्वच्छता को आत्मसात किया। अपने जीवन का हिस्सा बनाया। छोटे-बड़े सभी लोगों ने श्रमदान किया, अपनी सम्पति दान में दी। आम और खास सभी लोगों को अभियान में सहयोग के लिए प्रधानमंत्री ने बधाई और शुभकामनाएं दी।प्रधानमंत्री जी के उद्बोधन के बाद उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव ने वीसी के माध्यम से भटगांव की जनता को सम्बोधित किया। उन्होंने कहा कि परियोजना के पूर्ण होने से भटगांव क्षेत्र की पेयजल की समस्या दूर होगी। महान नदी के गोण्डा एनीकट से जल उठाया जायेगा। योजना के पूर्ण होने से नागरिकों को राष्ट्रीय मानक के अनुरूप 135 लीटर जल प्रति व्यक्ति उपलब्ध कराया जायेगा। श्री साव ने कहा कि हमने ही छत्तीसगढ़ को बनाया है और इसके विकास की जिम्मेदारी भी हमारी है। उन्होंने उच्च गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। -
पार्षद श्रीमती गोदावरी गज्जू साहू, पूर्व पार्षद श्री गोपी साहू सहित खमतराई बाजार में झाड़ू लगाकर सफाई श्रमदान किया
महात्मा गाँधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर जयन्ती पर उन्हें किया नमन, सफाई मित्रों को किया सम्मानित
रायपुर/ स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत रायपुर पश्चिम विधायक श्री राजेश मूणत ने वीर शिवाजी वार्ड नम्बर 16 की पार्षद श्रीमती गोदावरी गज्जू साहू सहित वार्ड 16 में खमतराई बाजार के समीप मार्ग में झाड़ू लगाकर सफाई श्रमदान करते हुए नगरवासियों को स्वच्छ रायपुर नगर का सकारात्मक सन्देश दिया. रायपुर पश्चिम विधायक श्री राजेश मूणत , पार्षद श्रीमती गोदावरी गज्जू साहू, नगर निगम रायपुर के पूर्व पार्षद श्री गोपी साहू रायपुर शहर जिला भाजपा के पूर्व अध्यक्ष श्री अशोक पाण्डेय ने महात्मा गाँधी की प्रतिमा पर आज उनकी जयन्ती पर उन्हें सादर नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की. इस अवसर पर वार्ड के निवासी गणमान्यजनों, सामाजिक कार्यकर्त्ताओं, महिलाओं, नवयुवकों सहित नगर निगम जोन 1 जोन कमिश्नर श्री हितेंद्र यादव , कार्यपालन अभियंता श्री गजाराम कँवर और नगर निगम जोन नम्बर 1 के अधिकारियों , कर्मचारियों सफाई मित्रों की आमजनों सहित सफाई श्रमदान कर स्वच्छता कायम करने सहभागिता रही. इस अवसर पर रायपुर पश्चिम विधायक श्री राजेश मूणत ने सफाई मित्रों को सम्मनित किया.
-
स्वच्छता ही सेवा अभियान
पूर्व सांसद सुनील सोनी, पार्षद श्रीमती सावित्री जयमोहन साहू नगरवासियों को स्वच्छ रायपुर नगर का दिया सकारात्मक सन्देश
रायपुर/ स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत रायपुर लोकसभा सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने रायपुर के पूर्व सांसद एवं नगर निगम रायपुर के पूर्व महापौर श्री सुनील सोनी, चंद्रशेखर आजाद वार्ड नम्बर 60 की पार्षद श्रीमती सावित्री जयमोहन साहू सहित वार्ड 60 के त्रिमूर्ति मंदिर के समीप मार्ग में झाड़ू लगाकर सफाई श्रमदान करते हुए नगरवासियों को स्वच्छ रायपुर नगर का सकारात्मक सन्देश दिया. रायपुर लोकसभा सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल, पूर्व सांसद श्री सुनील सोनी, पार्षद श्रीमती सावित्री जयमोहन साहू ने महात्मा गाँधी के छायाचित्र पर आज उनकी जयन्ती पर उन्हें सादर नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की. इस अवसर पर वार्ड के निवासी गणमान्यजनों, सामाजिक कार्यकर्त्ताओं, महिलाओं, नवयुवकों सहित नगर निगम जोन 6 जोन कमिश्नर श्री रमेश जायसवाल, कार्यपालन अभियंता श्री अतुल चोपड़ा, जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री संजीव शर्मा और नगर निगम जोन नम्बर 6 के अधिकारियों , कर्मचारियों सफाई मित्रों की आमजनों सहित सफाई श्रमदान कर स्वच्छता कायम करने सहभागिता रही.
- -स्वच्छता अभियान कार्यक्रम में हुए शामिलरायपुर । मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज सदर बाजार, आजाद चौक रायपुर स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने महात्मा गांधी जी के सिद्धांतों और उनके आदर्शों को याद करते हुए स्वच्छता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता पर प्रकाश डाला।मुख्यमंत्री श्री साय ने स्वच्छता अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और नागरिकों को स्वच्छता का संकल्प दिलाया। इस दौरान स्वच्छता संबंधी गतिविधियों में भाग लेते हुए उन्होंने उपस्थित जनप्रतिनिधियों के साथ झाड़ू भी लगाई। इस अवसर पर वन मंत्री श्री केदार कश्यप, लोकसभा सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल, विधायक श्री राजेश मूणत सहित अन्य जनप्रनिधि उपस्थित रहे।
- नारायणपुर. जिले में सुरक्षाबलों ने तीन प्रेशर बम बरामद किया है। पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के कस्तुरमेटा-मोहंदी गांव के मध्य होकपाड़ गांव की सड़क से सुरक्षाबलों ने पांच—पांच किलोग्राम वजन के तीन प्रेशर बम बरामद किये हैं। उन्होंने बताया कि जिले में जिला पुलिस बल और भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) की 53वीं वाहिनी के संयुक्त दल को नक्सल विरोधी अभियान में रवाना किया गया था। सुरक्षाबल का दल जब होकपाड़ गांव के करीब था तब उन्हें सड़क के बीचों-बीच तीन प्रेशर बम लगे होने की जानकारी मिली। अधिकारियों ने बताया कि बाद में बम निरोधक दस्ते ने तीनों प्रेशर बमों को बरामद कर उन्हें नष्ट कर दिया गया। उन्होंने बताया कि नक्सलियों ने सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने के लिए सड़क में प्रेशर बम लगाया था, लेकिन उसे पहले ही नष्ट कर दिया गया । राज्य के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में तैनात सुरक्षाबल के जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए नक्सली अक्सर सड़कों में प्रेशर बम लगा देते हैं। इससे कई बार आम लोगों तथा मवेशियों को भी नुकसान पहुंचता है।
- -उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा स्वामी करपात्री स्कूल में सिक्यूलेशन टेक्निक (स्मॉर्ट क्लास) का किया शुभारंभ- मिडिल, हाई और हायर सेकेंडरी स्कूल के तीन क्लास बने स्मॉर्ट क्लास-उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा के प्रयासों से कबीरधाम जिले के 70 स्कूलों में स्मॉर्ट क्लास बनाने की योजना-सरकारी स्कूलों के बच्चों भी मिले स्मॉर्ट क्लास की सुविधा, इसकी चिंता छत्तीसगढ़ सरकार कर रही है-उपमुख्यमंत्री श्री शर्मारायपुर। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री तथा गृहमंत्री श्री विजय शर्मा ने आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर कवर्धा के स्वामी करपात्री जी स्कूल में अत्याधुनिक स्मार्ट क्लास सिक्यूलेशन टेक्निक का शुभारंभ किया। यह वही स्कूल है जहाँ से श्री शर्मा ने अपनी मिडिल से लेकर हायर सेकेंडरी तक की पढ़ाई पूरी की थी। इस अवसर पर उन्होंने अपने छात्र जीवन की पुरानी यादों को भी साझा किया और अपने शिक्षकों तथा सहपाठियों को याद किया।इस स्मार्ट क्लास सिक्यूलेशन टेक्निक की शुरुआत से अब स्वामी करपात्री जी स्कूल के मिडिल, हाई और हायर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थी अत्याधुनिक सुविधाओं के माध्यम से अपनी शिक्षा को और अधिक सुदृढ़ बना सकेंगे। विशेष रूप से विज्ञान जैसे कठिन विषयों को स्मार्ट क्लास की मदद से विद्यार्थी और अच्छे से समझ सकेंगे। उपमुख्यमंत्री ने छात्रों से स्मार्ट क्लास के महत्व और इसके उपयोग पर चर्चा की, जिससे विद्यार्थियों को नई तकनीक से लाभ उठाने की प्रेरणा मिलेगी।उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि सरकारी स्कूल के बच्चों को भी प्राइवेट स्कूलों की तरह स्मार्ट क्लास की सुविधा मिले, यह सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार पूरी तरह से प्रयासरत है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार सरकारी स्कूलों को बेहतर और आधुनिक बनाने की दिशा में तेजी से काम कर रही है।उपमुख्यमंत्री के विशेष प्रयासों से कबीरधाम जिले के 70 स्कूलों में स्मार्ट क्लास की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी, जिनमें से स्वामी करपात्री जी स्कूल पहला है। शेष स्कूलों का चयन कर लिया गया है और जल्द ही वहां भी स्मार्ट क्लास का कार्य प्रारंभ होगा।उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने पुरानी यादों का किया स्मरणइस अवसर पर श्री शर्मा ने अपने छात्र जीवन की यादें ताजा करते हुए कहा कि आज जिस स्कूल में मैंने मिडिल से लेकर हायर सेकेंडरी तक की पढ़ाई की वहां स्मार्ट क्लास जैसी आधुनिक सुविधा का शुभारंभ करते हुए मुझे गर्व हो रहा है। यह स्कूल मेरे जीवन का अभिन्न हिस्सा है और यहां आकर मुझे अपनी पुरानी यादें ताजा हो गई हैं। उल्लेखनीय है कि उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा इस स्कूल के छात्र जीवन के दौरान शाला नायक भी रहे और उन्होंने विज्ञान वर्ग में अपनी पढ़ाई पूरी की थी।
- -रिपोर्ट के आधार पर 19 इंस्टाग्राम पेज को किया गया बंद , 3 वीडियो को किया गया डिलीट-कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सोशल मीडिया निगरानी समिति की बैठक हुई संपन्नरायपुर ।शांति व्यवस्था बनाएं रखने के लिए बलौदाबाजार जिले में सोशल मीडिया पर जिला एवं पुलिस प्रशासन पैनी नजर रखे हुए है। जिला स्तरीय सोशल मीडिया निगरानी समिति के रिपोर्ट के आधार पर लगातार संदिग्ध आईडी की पहचान हेतु गूगल, इंस्टाग्राम,फेसबुक, व्हाट्सप कंपनियों से सायबर सेल द्वारा संपर्क किया जा रहा है। जिसके तहत 88 यूआरएल मेटा को भेजा गया था। जिसमें से 19 इंस्ट्राग्राम को पेज को बंद करने की कार्रवाई की गई है। साथ ही 3 इंस्टाग्राम पेज से वीडियो को डिलीट किया गया है। इसके साथ ही अनुविभाग गिरौद द्वारा 5 अपराधियों की पहचान कर एक के खिलाफ धारा 107,116 (3) के तहत कार्रवाई की गई है। इसके साथ ही चार ने माफीनामा कबूल करते हुए उनके परिजनों को उक्त प्रकरणों में भी समझाईश दी गई है। इसके अतिरिक्त सायबर पुलिस एवं थाना प्रभारियों की मदद से सोशल मीडिया में असंवैधानिक एवं गैर कानूनी कार्य करने वाले व्यक्तियों की पहचान कर कार्रवाई की जा रही है।कलेक्टर दीपक सोनी ने जिले वासियों से अपील करते हुए किसी भी व्यक्ति को सोशल मीडिया में भड़काऊ कंटेन्ट पोस्ट करने बचने कहा है। यदि किसी भी व्यक्ति का पोस्ट भड़काऊ या सामजिक सौहार्द बिगाड़ने वाला होगा तो निश्चित ही सख्त कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है की कानून एवं व्यवस्था के संदर्भ में सोशल मीडिया के प्रभाव को ध्यान में रखते हुए सोशल मीडिया में जिले के सम्बन्ध में चल रहे गतिविधियों पर निगरानी रखने एवं नकारात्मक गतिविधियों सम्बन्धी लेखों पर त्वरित कार्यवाही करने हेतु जिला स्तरीय सोशल मीडिया निगरानी समिति का गठन किया गया है। जिसके माध्यम से सोशल मीडिया में नकारात्मक लेखों,तथ्यों पर 24 घंटे निगरानी रखी जा रही है।अवैधानिक, असंवैधानिक, गैर कानूनी एवं आपत्तिजनक पोस्ट, कमेंट्स आदि पाये जाने पर समिति प्रतिदिन जानकारी संबंधित अनुविभागीय दण्डाधिकारी एवं संबंधित अनुविभागीय अधिकारी पुलिस को त्वरित कार्रवाई हेतु प्रेषित किया जा रहा है।
- -स्थानीय बुनकरों से खरीदी गोदना पेंटिंग वाली कोसा साड़ी-मुख्यमंत्री ने गांधी जयंती के अवसर पर खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग के प्रदर्शनी का किया अवलोकनरायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम परिसर में गांधी जयंती के अवसर पर आयोजित खादी और ग्रामोद्योग विभाग की प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने चाक पर अपनी कलाकारी दिखाते हुए मिट्टी की कटोरी बनाई और स्थानीय बुनकरों द्वारा तैयार गोदना पेंटिंग वाली कोसा साड़ी भी खरीदी। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर आज दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग की प्रदर्शनी, स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े का समापन सहित कई गतिविधियों का आयोजन किया गया था। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री साय ने जिला प्रशासन रायपुर के मलेरिया और डेंगू की रोकथाम के लिए अभियान का शुभारंभ किया और साइंस कॉलेज ग्राउंड में आयोजित होने वाले सैन्य प्रदर्शनी में शामिल सैन्य वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।मुख्यमंत्री ने एआई तकनीक से कराई टीबी की जांचमुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने एआई तकनीक से टीबी की जांच कराई और 2 मिनट में ही उनका रिपोर्ट प्राप्त हो गया। मुख्यमंत्री जांच में सामान्य पाए गए। उन्होंने जिला प्रशासन के इस विशेष पहल की सराहना की और कहा अधिक से अधिक लोगों टीबी की जांच करें ताकि इसका प्रभावी रोकथाम हो सके।मुख्यमंत्री ने विभिन्न स्टालों का किया अवलोकनमुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े 2024 के समापन के अवसर पर पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम परिसर में लगाये गए विभिन्न स्टालों का अवलोकन किया। उन्होंने रायपुर नगर निगम के स्टालों के निरीक्षण के दौरान मौली माता स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा निर्मित प्लास्टिक फ्री सेनेटरी नेपकिन की जानकारी ली और वहां मौजूद स्वच्छता दीदियों को सेनेटरी नेपकिन भेंट किया। इस दौरान समृद्धि महिला स्व सहायता समूह की महिलाओं ने मुख्यमंत्री को फूलों से निर्मित दशांग, धूप बत्ती और डेकोरेटेड दिया भेंट किया। उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि ये उत्पाद मंदिर में चढ़ाये गए फूलों से बनाये जाते हैं। मुख्यमंत्री ने समूह के महिलाओं के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री श्री साय ने स्वच्छता कर्मचारियों को स्वच्छता किट भेंट कर सुरक्षित रहकर कार्य करने की बात कही।मुख्यमंत्री ने गांधी जयंती के अवसर पर लगाए गए खादी एवं ग्रोमोद्योग विभाग अंतर्गत छत्तीसगढ़ खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड, छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड, छत्तीसगढ़ माटीकला बोर्ड और रेशम विभाग के स्टालों को देखा। उन्होंने बिलाईगढ़ के संत बिसाहू दास महंत राज्य पुरस्कार से पुरस्कृत श्री देवानंद देवांगन द्वारा तैयार गोदना पेंटिंग आर्ट वाली कोसे की साड़ी भी खरीदी। मुख्यमंत्री ने इलेक्ट्रिक चॉक पर हाथ आजमाते हुए मिट्टी की कटोरी तैयार की और 5 माटी शिल्पकारों को इलेक्ट्रिक चॉक भेंट किए। मुख्यमंत्री को हाथकरघा प्रभाग के स्टॉल में सिवनी से आये श्री गजानंद देवांगन ने कोसा से निर्मित शॉल भेंट की। मुख्यमंत्री ने श्री देवांगन भेंट के लिए धन्यवाद दिया।गौरतलब है कि विभागों द्वारा शहतूत रेशम बाड़ी योजना के तहत री रीलिंग मशीन, नैसर्गिक कोसा प्रगुणन कैंप, बुनियाद रिलिंग मशीन का प्रदर्शन किया गया। इस दौरान मलबरी रेशम, डाबा और टसर रेशम की भी जानकारी उपलब्ध है।इस अवसर पर विधायकगण श्री पुरंदर मिश्रा, श्री मोती लाल साहू, नगर निगम प्रतिपक्ष नेता श्रीमती मीनल चौबे, सचिव नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग डॉ. वसवराजु एस., सचिव ग्रामोद्योग विभाग श्री यशवंत कुमार, संचालक नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग श्री कुंदन कुमार, संभागायुक्त श्री महादेव कांवरे, कलेक्टर रायपुर डॉ. गौरव कुमार सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संतोष सिंह, आयुक्त नगर निगम रायपुर श्री अविनाश मिश्रा, जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विश्वजीत सहित बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित थे।
- रायपुर, /मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज यहाँ अपने निवास कार्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। उन्होंने महात्मा गांधी के अमूल्य योगदान को याद करते हुए कहा कि गांधी जी ने भारत में स्वाधीनता आंदोलन को नई दिशा दी। उन्होंने सत्य, प्रेम और अहिंसा का मार्ग अपनाकर पूरे विश्व के सामने मिसाल कायम की।मुख्यमंत्री श्री साय ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री लाल बहादुर शास्त्री का स्मरण करते हुए कहा कि भारतीय स्वाधीनता संग्राम में शास्त्री जी का महत्वपूर्ण योगदान था। उन्होंने ‘जय जवान-जय किसान’ का नारा देकर जनता का मनोबल बढ़ाया। शास्त्री जी ने सादगी से जीवन जिया और अपना पूरा जीवन गरीबों की सेवा में अर्पित कर दिया। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि शास्त्री जी के विचार और जीवन मूल्य सदा लोगों को प्रेरित करते रहेंगे।
- रायपुर /राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक एक जून 2024 से अब तक राज्य में 1165.6 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून 2024 से आज 02 अक्टूबर सवेरे तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 2377.7 मिमी और बेमेतरा जिले में सबसे कम 606.6 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है।राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक सरगुजा जिले में 634.5 मिमी, सूरजपुर में 1160.8 मिमी, बलरामपुर में 1731.2 मिमी, जशपुर में 1064.1 मिमी, कोरिया में 1127.4 मिमी, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 1088.7 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी।इसी प्रकार, रायपुर जिले में 955.0 मिमी, बलौदाबाजार में 1188.3 मिमी, गरियाबंद में 1099.9 मिमी, महासमुंद में 969.6 मिमी, धमतरी में 1035.5 मिमी, बिलासपुर में 996.0 मिमी, मुंगेली में 1115.5 मिमी, रायगढ़ में 1109.2 मिमी, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 734.4 मिमी, जांजगीर-चांपा में 1223.4 मिमी, सक्ती 1062.0 मिमी, कोरबा में 1418.9 मिमी, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 1207.5 मिमी, दुर्ग में 655.0 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी। कबीरधाम जिले में 922.6 मिमी, राजनांदगांव में 1128.6 मिमी, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 1239.5 मिमी, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 856.6 मिमी, बालोद में 1199.6 मिमी, बस्तर में 1269.9 मिमी, कोण्डागांव में 1206.0 मिमी, कांकेर में 1422.5 मिमी, नारायणपुर में 1464 मिमी, दंतेवाड़ा में 1520.6 मिमी और सुकमा जिले में 1673.3 मिमी औसत वर्षा एक जून से अब तक रिकार्ड की गई।
- रायपुर / प्रदेश के श्रम विभाग द्वारा श्रम के क्षेत्र में उत्कृष्ट उल्लेखनीय कार्य वाले व्यक्ति/संस्था को स्वर्गीय रामानुज प्रताप सिंहदेव स्मृति श्रम यशस्वी पुरस्कार दिया जाता है। जिसके अंतर्गत 2 लाख रूपए एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाता है।श्रम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि ऐसे श्रमिक/संस्था जिन्होंने श्रम के क्षेत्र में वित्तीय वर्ष 01 अप्रैल 2024 से 31 मार्च 2025 में किए गए उल्लेखनीय योगदान के आधार पर चयनित किया जाएगा, मजदूरों की सुरक्षा स्वास्थ्य की दिशा में विशेष कारगर उपाय किया हो, जिसके फलस्वरूप आलोच्य वर्ष में कोई गंभीर दुर्घटना न हुई हो एवं सुरक्षा के नियमों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया हो, जिससे प्रदेश का नाम श्रम जगत में गौरान्वित हुआ हो के द्वारा 10 अक्टूबर 2024 तक श्रम विभाग की वेबसाईट में दी गई लिंक shramevjayate.cg.gov.in/alankran.aspx के माध्यम से ऑनलाईन आवेदन प्रस्तुत किया जा सकता है। निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त होने वाले आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा।श्रम यशस्वी पुरस्कार के संबंधित नियम, अहर्ताएं, प्रक्रिया, आवेदन प्रपत्र आदि श्रम विभाग की वेबसाईट shramevjayate.cg.gov.in/alankran.aspx से डाउनलोड की जा सकती है।
- रायपुर / वन एवं जलवायु परिवर्तन, जलसंसाधन, सहकारिता मंत्री श्री केदार कश्यप से मंगलवार को रायपुर स्थित उनके कार्यालय निवास में ओडिशा राज्य के खाद्य आपूर्तिकर्ता, उपभोक्ता कल्याण, विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री कृष्णा चन्द्र पात्रा ने मुलाकात की। मंत्री श्री कश्यप ने ओडिशा के मंत्री श्री पात्रा को शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट कर उन्हें सम्मानित किया।मंत्री श्री कश्यप ने इस मौके पर छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा जनहित में संचालित छत्तीसगढ़ सरकार की योजनाओं की विस्तार से उन्हें जानकारी दी। श्री कश्यप ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा वन एवं पर्यावरण को बेहतर बनाने के साथ ही सिंचाई एवं सहकारिता को बढ़ावा देने के लिए सरकार प्रयासरत् है।मंत्री श्री कृष्णा चन्द्र पात्रा ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा राज्य में खेती-किसानी को समृद्ध बनाने के लिए संचालित कृषक उन्नति योजना और महिलाओं की मदद के लिए संचालित महतारी वंदन योजना की प्रशंसा की। उन्होंने राज्य में जनमन योजना के प्रभावी क्रियान्वयन तथा इससे विशेष पिछड़ी जनजातीय समुदाय के इलाकों में हो रहे सकारात्मक बदलाव को सराहा।
- रायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने 2 अक्टूबर को सर्व पितृ मोक्ष अमावस्या के अवसर पर जारी अपने संदेश में कहा कि पितर पक्ष पूर्वजों के प्रति हमारे सम्मान, प्रेम और श्रद्धा का प्रतीक है। मान्यता है साल में 15 दिनों के लिए पितर पक्ष में दिवंगत पूर्वज अपने घर आते हैं। इस दौरान हम अपने पूर्वजों के मोक्ष और शांति के लिए श्राद्ध करते हैं और उनसे जीवन में खुशहाली के लिए आशीर्वाद की कामना करते हैं। श्री साय ने कहा कि पितरों का सम्मान हमारी परम्परा, सभ्यता और संस्कृति का अहम हिस्सा रहा है। हमारे पूर्वज जो धरोहर छोड़ गए हैं, उसे सहेजने और संवारने की जिम्मेदारी हम सबकी है। हम अपने पूर्वजों के समाज के लिए किए गएअच्छे कामों को आगे ले जाकर उन्हें सही मायनों में श्रद्धांजलि अर्पित कर सकते हैं।
- -बालको नगर जोन को 45.15 लाख और सर्वमंगला जोन के वार्डाे में 23.54 लाख के कार्यों का मंत्री ने किया शिलान्यासरायपुर /प्रदेश के वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने मंगलवार को कोरबा नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत 68.68 लाख रूपए के विकास कार्यों का शिलान्यास किया। इस अवसर पर श्री देवांगन ने कहा कि विकास के लिए राज्य से लेकर केंद्र सरकार गंभीरता के साथ बेहद तत्परता के साथ कार्य कर रही है। लंबे समय से रुकी चांपा से कटघोरा बाईपास तक की नेशनल हाईवे की सड़क को एक दिन पहले ही मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी की मांग पर केंद्र सरकार ने जल्द बनाने का मार्ग प्रशस्त कर दिया है। वार्डाे की गली से लेकर नेशनल हाईवे तक जल्दी बनें, बेहतर गुणवत्ता के साथ बनें यही राज्य सरकार की प्राथमिकता है।उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने बालको नगर में आयोजित 45.15 लाख के विभिन्न विकास कार्यों के भूमिपूजन के दौरान कही। इस अवसर पर मंत्री श्री देवांगन ने विधिवत पूजन कर विकास कार्यों का भूमिपूजन किया।मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि वार्ड की कोरबा पिछले कुछ वर्षों में विकास के मामले में पिछड़ गया था, बड़े कार्य तो दूर वार्डाे की छोटी छोटी जरूरतें भी पूरी नही हो पा रही थी। लेकिन पिछले 8 महीने में वार्डों की हर छोटी से लेकर बड़ी जरूरतों को ध्यान में रख कर कार्य तत्काल प्रारंभ कराएं जा रहे हैं। इस कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी, पार्षद नरेंद्र देवांगन, बालको मंडल अध्यक्ष शिव बालक तोमर, सतेंद्र दूबे, घनश्याम पटेल, शैलेश सिंह, अनिरूद्ध चंद्रा, पार्षद तरुण राठौर, लोकेश्वर चौहान, नर्मदा लहरे, महेश्वरी गोस्वामी, हेमलता, राखी, शकुंलता ठाकुर, बांकीमोंगरा मंडल अध्यक्ष मनीष मिश्रा, पार्षद भानुमति जायसवाल, पदमा साहू, सुरती कुलदीप, माधव जायसवाल सहित अधिक संख्या में वॉर्ड वासी उपस्थित रहे।इन कार्यों की हुई शुरूवातबालको जोन वार्ड क्र. 35 सोलंकी बाड़ी के पीछे रिंगरोड में साधूराम साहू के घर होते हुए अमृता यादव के घर तक सड़क एवं नाली निर्माण राशि 4.99 लाख,वार्ड क्र. 36 ग्राम भदरापारा में सीसी रोड निर्माण 100 मी. एवं नाली निर्माण कार्य 100 मी., लागत 4.59 लाख, वार्ड क्र. 37 दैहान पारा सेक्टर 04 पानी टंकी के पीछे घनश्याम पटेल लाल बहादुर चौहान के घर के बगल में सामुदायिक भवन निर्माण लागत 4.95 लाख, वार्ड क्र. 38 डिस्क आफिस स्थित गार्डन में बाउण्ड्रीवाल निर्माण- लागत 4.19 लाख, वॉर्ड क्र. 39 इंदिरा नगर मनकी बाई के घर के पास सामुदायिक भवन निर्माण एवं इंदिरा नगर शनिदेव मंदिर के पास शेड का निर्माण कार्य लागत 6.93 लाख, वार्ड क्र. 40 नेहरूनगर टाकिज के सामने शंकर साहू के घर से भूषण साहू के घर तक सीसी रोड निर्माण कार्य लागत, 4.97 लाख, वार्ड क्र. 41 नवधा पंडाल परसाभाठा बेलगिरी बस्ती बालको मंच अहाता निर्माण कार्य लागत 4.87 लाख, वार्ड क्र. 41 शिव मंदिर गली में मुक्तिधाम से लेकर पचरी नदी तक पुलिया निर्माण कार्य लागत 4.97 लाख, वार्ड क्र. 42 रूमगरा के ग्राम शिवनगर एवं ग्राम बेलगरी के दुर्गा पण्डाल का मरम्मत कार्य कुल 45 लाख के कार्यों का भूमिपूजन मंत्री श्री देवांगन ने किया।सर्वमंगला जोन वार्ड क्र. 54 पुराना सोसायटी भवन का सौंदर्यीकरण एवं सांस्कृतिक मंच में चेकर टाईल्स का कार्य- 4.65 लाख, वार्ड क्र. 56 सुराकछार बस्ती में जेतु दफाई एवं रोहिना दफाई स्थित 03 स्कूलों में बाउण्ड्रीवाल एवं स्कूलो का मरम्मत कार्य- 4.94 लाख, वार्ड क्र. 57 अंतर्गत आनंद नगर अशोक मसाला चक्की से देव साहू के घर तक 100 मी. सीसी रोड निर्माण कार्य 4.40 लाख, वार्ड क्र. 58 अंतर्गत इमलीकछार के कला मंदिर परिसर में सांस्कृतिक मंच एवं आर.सी.सी नाली निर्माण कार्य- 4.75 लाख, वार्ड क्र. 59 अंतर्गत विकासनगर के आंगनबाड़ी मोहल्ला एवं विद्यानगर में आर.सी.सी. नाली एवं सड़क का निर्माण कार्य कुल लागत 23.54 लाख के कार्यों का भूमिपूजन संपन्न हुआ।
- -मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रावृत्ति योजना से पूरी हुई पिता की इच्छारायपुर / ढीली सूती टी-शर्ट और धुली हुई जींस पहने हुए, दिनेश कुमार सेवक अपने बच्चों के भविष्य के सपने को लेकर उत्साहित दिखते हैं। पेश से इलेक्ट्रिशियन दिनेश ने बताया कि वे चाहते हैं उनके बच्चों को अच्छी शिक्षा मिले और बड़े होकर शिक्षक या पुलिस अधिकारी बनें। उनकी यह इच्छा अब मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रावृत्ति योजना से पूरी होने जा रही है।बारहवीं तक शिक्षा प्राप्त करने के बावजूद, दिनेश कुमार के लिए रोज़गार के बेहतर अवसर उपलब्ध नहीं हो सके और वे इलेक्ट्रिशियन के काम से जुड़ गए। एक दिन उन्होंने अपने बच्चों की शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता की जानकारी लेने के लिए मुख्यमंत्री श्रमिक हेल्पलाइन पर संपर्क किया। श्रम विभाग के अधिकारियों ने दिनेश को ‘मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना’ के बारे में बताया, इससे दिनेश को ऐसा लगा जैसे बंद किस्मत दरवाज़ा खुल गया हो।अनुसूचित जाति समुदाय से ताल्लुक रखने वाले दिनेश कुमार ने बताया कि वे बिलासपुर जिले के सिंगरी गांव के रहने वाले हैं। उन्हें बचपन में न तो सही मार्गदर्शन मिला और न ही आगे बढ़ने के पर्याप्त अवसर लेकिन बच्चों के सुनहरे भविष्य को लेकर हमेशा चिंतित रहते थे। उन्होंने बताया कि हेल्पलाइन से सारी प्रक्रिया समझने के बाद उन्होने आवेदन किया, इसके बाद उन्हें अपनी 12 और 14 वर्ष की दो बेटियों के लिए 3,000 रुपये की वित्तीय सहायता मिली। यह सहायता उनके तत्कालीन आर्थिक संकट को कम करने में सहायक सिद्ध हुई।श्री दिनेश कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रावृत्ति योजना से उनकी बेटियां अब बिना किसी फीस की चिंता किए पूरी तरह अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित कर रही हैं। वे आत्मविश्वास से कहते हैं। वे प्रतिदिन अपनी बेटियों को स्कूल छोड़ने जाते हैं, इस योजना के माध्यम से मिली आर्थिक सहायता ने न केवल उनके परिवार की स्थिति को बदला, बल्कि उनके बच्चों की शिक्षा का मार्ग भी प्रशस्त किया है।
- -उप मुख्यमंत्री अरुण साव कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल होंगे-मिशन अमृत 2.0 के तहत 56.78 करोड़ लागत की जल प्रदाय योजना का काम होगा शुरू, दो साल में पूर्ण करने का लक्ष्यरायपुर। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती 2 अक्टूबर को सूरजपुर जिले के भटगांव नगर पंचायत के लिए जल प्रदाय योजना की आधारशिला रखेंगे। वे नई दिल्ली के विज्ञान भवन में केन्द्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा आयोजित कार्यक्रम में अमृत मिशन के अंतर्गत 13 राज्यों में स्वीकृत जल प्रदाय योजनाओं का वर्चुअल लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री अरुण साव बिलासपुर कलेक्टोरेट से सवेरे दस बजे कार्यक्रम से जुड़ेंगे। वे इसके तुरंत बाद कलेक्टोरेट परिसर में महात्मा गांधी की मूर्ति का अनावरण करेंगे।मिशन अमृत 2.0 के तहत भटगांव में जल प्रदाय योजना की स्वीकृति मिली है। 56 करोड़ 78 लाख रुपए लागत की इस योजना में महान नदी के गोंडा एनीकट में इंटेकवेल का निर्माण कर पेयजल भटगांव पहुंचाया जाएगा। एनीकट से रॉ-वॉटर पाइपलाइन के माध्यम से सतही जल को योजना के अंतर्गत प्रस्तावित जल शोधन संयंत्र में शुद्ध कर स्वच्छ पेयजल भटगांव शहर को उपलब्ध कराया जाएगा। वर्तमान में भटगांव शहर में प्रति व्यक्ति 49 लीटर जल प्रतिदिन उपलब्ध हो रहा है। भटगांव की इस नई जल प्रदाय योजना के शुरू होने के बाद वहां प्रति व्यक्ति 135 लीटर प्रतिदिन पेयजल उपलब्ध कराया जा सकेगा।भटगांव जल प्रदाय योजना के अंतर्गत दो एमएलडी क्षमता के जल शोधन सयंत्र, कुल 750 किलो लीटर क्षमता के तीन उच्च स्तरीय जलागार, 64 किलोमीटर की वितरण पाइपलाइन तथा कुल 3586 निजी नल कनेक्शन प्रदान किए जाएंगे। विगत अगस्त माह में इसके लिए कार्यादेश जारी किया जा चुका है। योजना का काम आगामी 24 महीनों में पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है।
- -साइंस काॅलेज तक आने-जाने के लिए बस की सुविधा करें सुनिश्चित-कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह ने ली शासकीय और निजी स्कूल के प्राचार्यों की बैठकरायपुर । साइंस काॅलेज मैदान में आयोजित सशस्त्र सैन्य समारोह में स्कूली छात्र-छात्राओं को शामिल होने का मौका मिलेगा। छात्र-छात्राएं को भारतीय सैनिकों के आधुनिक हथियार और उपकरण के साथ शौर्य का प्रदर्शन भी देखने को मिलेगा। कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय आॅडिटोरियम में शासकीय और निजी स्कूल के प्राचार्याें की बैठक ली। इस दौरान कलेक्टर ने कहा कि साइंस काॅलेज मैदान तक आने-जाने के लिए बस सुविधा सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने कहा कि बच्चों को भारतीय सेना के शौर्य की ताकत देखने को मिलेगा। यह हम सबके लिए रोमांच का विषय है। भारतीय सेना के अनुशासन के बारे में जानने का अवसर मिलेगा। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा, जिला पंचायत सीईओ श्री विश्वदीप समेत अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
- -कलेक्टर के आग्रह पर किया कविता पाठरायपुर । सुप्रसिद्ध कवि पद्मश्री श्री सुरेंद्र दुबे मंगलवार को रायपुर पहुंचे भारतीय सैनिकों का उत्साह बढ़ाने के लिए हास्य कविता का पाठ किया। पंडित रविशंकर विश्वविद्यालय के सभाकक्ष में आयोजित कार्यक्रम में कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह भी शामिल हुए और देशभक्ति रंग में रंगने के लिए आजादी को संभाल कर रखेगें, बापू की अमानत है, राखी का रक्षा सूत्र है बेटिंया, टाइगर अभी जिंदा है जैसे कई कविता से शुरूआत की। इसके अलावा उन्होंने कई देशभक्ति कविता सुनाकर जवानों का उत्साहवर्धन किया।इस अवसर पर श्री दुबे ने भारतीय सेना के जवानों के बारे में कहा कि सेना के जवान भारत के भगवान है। जैसे आदमी विपत्ति में लोग भगवान को याद करते है। वैसे ही सरहद पर किसी प्रकार की परेशानी आती है तो सेना के जवान ही निराकृत करते है। उन्होंने कहा कि भगवान को कोई अभी तक नहीं देखा है। हंसते है तो भगवान की पूजा करते है, और अगर किसी को हंसाते है तो भगवान आपकी पूजा करता है।कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने सेना के जवानों की बलिदानी भूमिका को स्वीकार करते हुए कहा कि सैनिक देश की सीमाओं की सुरक्षा करते हैं और हमारे जीवन को सुरक्षित बनाते हैं। इस दौरान पंडित रविशंकर विश्वविद्यालय के कुलपति श्री सच्चिदानंद शुक्ला, नगर निगम के आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा, जिला पंचायत के सीईओ श्री विश्वदीप, अपर कलेक्टर, सहित सैकडो की संख्या में सेना के जवान उपस्थित थे।
- -नवदृष्टि प्रशांति वृद्धाश्रम में अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस का आयोजनरायपुर / प्रदेश के वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन मंगलवार को कोरबा में प्रशांति वृद्धाश्रम में अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि जो बुजुर्गों का सम्मान करता है, ईश्वर की कृपा उस पर रहती है। नवदृष्टि समाजसेवी संस्था द्वारा संचालित प्रशांति वृद्धाश्रम में बुजुर्गों का सम्मान एवं परिचर्चा का कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अभ्यागत के रूप में उपस्थित प्रदेश के वाणिज्य, उद्योग और श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने कहा कि वे बुजुर्गों का सम्मान कर गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।मंत्री श्री देवांगन ने नवदृष्टि समाजसेवी संस्था के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि कठिन परिश्रम करते हुए 20 वर्षों से संस्था द्वारा वृद्धाश्रम का संचालन किया जा रहा है। जबकि संस्था किसी प्रकार का शासकीय अथवा गैर शासकीय अनुदान प्राप्त नहीं करती है। नवदृष्टि समाजसेवी संस्था पूरे छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों की सेवा का उदाहरण प्रस्तुत कर रही है। मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री की सोच बुजुर्गों को सम्मान देने और उनके सेवा की है। मुख्यमंत्री ने सभी जिलों में सर्वसुविधायुक्त वृद्धाश्रम के संचालन की बात कही है। कोरबा में भी नए भवन में वृद्धाश्रम शुरू किया जाएगा। मंत्री ने कहा कि चुंकि नवदृष्टि समाजसेवी संस्था 20 वर्षों से वृद्धाश्रम का संचालन कर रही है, इसलिए संस्था को ही इसका संचालन सौंपने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया जाएगा। इसके पहले मंत्री द्वारा बुजुर्गों को तिलक लगाते पुष्पहार और श्रीफल से सम्मान किया गया। परिचर्चा में पार्षद नरेन्द्र देवांगन, डा. संजय गुप्ता, कल्पना मिश्रा आदि ने भाग लिया और अपनी बात रखी। नवदृष्टि समाजसेवी संस्था के अध्यक्ष मोहम्मद सादिक शेख ने स्वागत उद्बोधन देते हुए वृद्धाश्रम के संचालन की जानकारी दी और कुछ समस्याओं की ओर मंत्री का ध्यान आकृष्ट कराया। कार्यक्रम का संचालन वीणा मिस्त्री ने किया। इस अवसर जिला उपाध्यक्ष प्रफ्फुल तिवारी, पूर्व एल्डरमेन सत्येन्द्र दुबे, निज सचिव नरेन्द्र पाटनवार, वृद्धाश्रम के केअरटेकर बीरू यादव, अनिल यादव, रेखारानी लाल, रामकुमार राठौर, डीगम्बर सिंह कौशिक, शशिकला सोनी, उर्वशी यादव, लता यादव, कल्पना गुप्ता आदि की मौजूदगी रही।
- रायपुर, /मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 02 अक्टूबर को राजधानी रायपुर और जिला बलरामपुर के राजपुर में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे।मुख्यमंत्री श्री साय सवेरे 8.30 बजे सदर बाजार आजाद चौक रायपुर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे और स्वच्छता अभियान कार्यक्रम में शामिल होंगे। श्री साय सवेरे 9 बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित स्वच्छता ही सेवा अभियान 2024-स्वच्छता पखवाड़ा समापन समारोह एवं खादी ग्रामोद्योग प्रदर्शनी में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री सवेरे 11.50 बजे पुलिस लाईन हेलीपेड से राजपुर जिला बलरामपुर-रामानजुगंज के लिए रवाना होंगे। जहां वे दोपहर 01 बजे से अपरान्ह 2.45 बजे तक विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री अपरान्ह 3.20 बजे सेंट जेवियर्स स्कूल ग्राउण्ड राजपुर हेलीपेड से रवाना होकर शाम 4.30 बजे पुलिस लाईन रायपुर लौट आएंगे।















.jpg)





.jpg)





.jpg)