- Home
- छत्तीसगढ़
- -पीएम आवास योजना को कार्ययोजना बनाकर तेजी से पूर्ण किया जाए: उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा-उपमुख्यमंत्री ने जिला पंचायत के सीईओ के साथ की जिलेवार समीक्षा बैठक-कोई भी पात्र हितग्राही योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे: उपमुख्यमंत्री श्री शर्मारायपुर / उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा की अध्यक्षता में आज ठाकुर प्यारेलाल पंचायत एवं ग्रामीण विकास संस्थान, निमोरा, रायपुर में छत्तीसगढ़ के सभी मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ), जिला पंचायत की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत चल रहे कार्यों की जिलेवार गहन समीक्षा की गई। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने सभी सीईओ से कहा कि शासन की सभी योजनाएं धरातल पर दिखाई दें और निचले स्तर तक पहुंचे यह सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने जोर देकर कहा कि कोई भी पात्र हितग्राही योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने प्रत्येक जिले के स्वीकृत, पूर्ण और अपूर्ण आवासों की स्थिति की जानकारी ली और प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास निर्माण कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि कार्ययोजना बनाकर इन्हें समय-सीमा के भीतर पूर्ण किया जाए। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कहा कि भविष्य में बड़ी संख्या में आवासों की स्वीकृति की संभावना है, इसके लिए पहले से तैयारी रखें। जहां आवास स्वीकृत हो रहे हैं, वहां मेंशन, मटेरियल सप्लायर, बैंक की उपलब्धता, सीएचसी और बैंक सखी की उपलब्धता की जानकारी पहले से सुनिश्चित करें। जहां ये सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं, वहां कार्ययोजना बनाकर काम शुरू करें। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने पीएम जनमन योजना के तहत आदिवासी बहुल क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं सहित सभी प्रमुख योजनाओं का लाभ जनजातीय परिवारों तक पहुंचाने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए राशि की कोई कमी नहीं होगी, और सभी ग्राम पंचायतों में आवास स्वीकृत किए जा रहे हैं। इन आवासों को तेजी से पूर्ण करने के लिए कार्ययोजना बनाएं। बैठक में प्रमुख सचिव श्रीमती निहारिका बारिक सिंह, सचिव श्री राजेश सिंह राणा, संयुक्त सचिव श्री तारन प्रकाश सिन्हा, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के संचालक श्री रजत बंसल, पंचायत निदेशक सुश्री प्रियंका ऋषि महोबिया, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन और राज्य स्वच्छ भारत मिशन की मिशन संचालक सुश्री जयश्री जैन, तथा सभी जिलों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत चल रहे कार्यों की भी समीक्षा की। उन्होंने मानव दिवस सृजन की उपलब्धि और लक्ष्य के विरुद्ध प्राप्त प्रगति की जानकारी ली। सिक्योर के तहत वर्ष 2023-24 एवं 2024-25 में स्वीकृत कार्यों और 266 अनुमेय कार्यों की समीक्षा की गई। उपमुख्यमंत्री ने 77वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में प्रत्येक अमृत सरोवर स्थलों पर विशेष उत्सव आयोजित करने की तैयारी की जानकारी ली और सभी जिलों में इस कार्यक्रम को सफल बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने एरिया ऑफिसर्स मॉनिटरिंग विजिट ऐप के माध्यम से निरीक्षण को शत-प्रतिशत पूर्ण करने के निर्देश भी दिए। समीक्षा के दौरान सामाजिक अंकेक्षण की प्रगति, निपटाए गए प्रकरणों एवं राशि वसूली, लोकपाल कार्यालय में दर्ज प्रकरणों पर पारित निर्णय और कार्रवाई रिपोर्ट की समीक्षा भी की गई। साथ ही समयबद्ध मजदूरी भुगतान और आधार आधारित भुगतान की प्रगति का भी मूल्यांकन किया गया। महात्मा गांधी नरेगा के अभिसरण से आंगनबाड़ी भवन निर्माण की भी समीक्षा की गई।बैठक में छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत राज्य में कार्यरत बीसी सखियों, लखपति दीदी, स्व सहायता समूह की महिलाओं को न्यूनतम दर पर ऋण, जिले में लंबित अनुकम्पा नियुक्ति, ग्राम पंचायतों में कार्यरत ग्राम पंचायत सचिवों का अंशदायी पेंशन योजना के तहत मूल वेतन से 10 प्रतिशत राशि पोर्टल में जमा करने, जिला, जनपद एवं ग्राम पंचायत विकास योजना की प्रगति, और भारतनेट के माध्यम से इंटरनेट की उपलब्धता आदि कार्यों की भी समीक्षा की गई।
- -हरी झंडी दिखाकर रैली को किया रवानारायपुर, /मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज राजनांदगांव के नया बस स्टैण्ड में आयोजित तिरंगा रैली में शामिल हुए। उन्होंने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा रैली को रवाना किया।गौरतलब है कि आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत 09 से 15 अगस्त तक स्वतंत्रता सप्ताह मनाया जा रहा है। जिसमें ‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत सभी भारतीय नागरिकों को राष्ट्रीय ध्वज अपने घर पर फहराने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। स्वतंत्रता सप्ताह के दौरान राज्य से लेकर जिला स्तर पर तिरंगा यात्राएं, तिरंगा रैलियां, तिरंगा दौड़ और मैराथन जैसे अनेक देश-भक्ति से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज राजनांदगांव में तिरंगा रैली का आयोजन किया गया।इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, सांसद श्री संतोष पाण्डेय और विधायक गुरू खुशवंत साहेब सहित अनेक जनप्रतिनिधि, जिला सतनामी सेवा समिति राजनांदगांव के पदाधिकारी और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
- -केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव होंगे कार्यक्रम के मुख्य अतिथिरायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 12 अगस्त को शाम 7.30 बजे राजधानी रायपुर में केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री भूपेंद्र यादव के मुख्य आतिथ्य में आयोजित ‘‘विश्व हाथी दिवस‘‘ के कार्यक्रम में शामिल होंगे। हाथियों के संरक्षण एवं संवर्धन पर केंद्रित इस राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम में वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप, लोकसभा सांसद रायपुर श्री बृजमोहन अग्रवाल और भारत सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के वनमहानिदेशक एवं विशेष सचिव श्री जितेन्द्र कुमार विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम का आयोजन भारत सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय तथा वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, छत्तीसगढ़ शासन के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का आयोजन रायपुर के कोर्टयार्ड मैरियट होटल में किया जाएगा।
- रायपुर /मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के आज राजनांदगांव के नया बस स्टैण्ड स्थित सतनाम भवन में छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद ममतामयी मिनीमाता की पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, सांसद श्री संतोष पाण्डेय और विधायक गुरू खुशवंत साहेब सहित अनेक जनप्रतिनिधि, जिला सतनामी सेवा समिति राजनांदगांव के पदाधिकारी और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
- -तेंदूपत्ता सीजन 2024 में 36 हजार से अधिक संग्राहकों को 12 करोड़ रुपए से ज्यादा पारिश्रमिक राशि का हुआ भुगतानरायपुर ।छत्तीसगढ़ में तेंदूपत्ता को हरा सोना माना जाता है, जो वनांचल के संग्राहकों की अतिरिक्त आय का मुख्य जरिया है। गर्मी के दिनों में जब ग्रामीणों के पास न तो खेतों में काम होता है और न ही घर में कुछ काम, तब इसी तेंदूपत्ता यानी हरा सोना का संग्रहण उन्हें मेहनत एवं संग्रहण के आधार पर भरपूर पारिश्रमिक देता है। वनांचल में रहने वाले ग्रामीणों के लिये तेंदूपत्ता के प्रति मानक बोरा की दर में हुई वृद्धि भी खुशियां जगा दी है। प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा तेंदूपत्ता का प्रति मानक बोरा राशि 5500 रुपए किए जाने के बाद संग्राहकों में अपार खुशी है। वहीं तेंदूपत्ता संग्राहकों को तेंदूपत्ता पारिश्रमिक राशि स्थानीय स्तर पर बैंक सखियों के माध्यम से भुगतान होने के फलस्वरूप विशेषकर दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों के संग्राहकों को बहुत सहूलियत हो रही है। बस्तर जिले के अंदरूनी ईलाके के संग्राहकों को तेंदूपत्ता पारिश्रमिक राशि का भुगतान बैंक मित्र और बैंक सखियों के माध्यम से किया जा रहा है। बस्तर में तेंदूपत्ता सीजन 2024 में संग्रहित तेंदूपत्ता का 36 हजार 229 संग्राहकों को 12 करोड़ 43 लाख 95 हजार 749 रुपए पारिश्रमिक राशि अपने गांव के बैंक मित्र एवं बैंक सखियों द्वारा भुगतान की गयी है।बैंक मित्र पखनार रामो कुंजाम ने बताया कि वह ईलाके के 05 ग्राम पंचायतों के 250 से ज्यादा तेंदूपत्ता संग्राहकों को तेंदूपत्ता पारिश्रमिक राशि का भुगतान कर चुके हैं। वहीं लोहण्डीगुड़ा ब्लॉक के कस्तूरपाल के बैंक मित्र सामू कश्यप ने 50 से अधिक संग्राहकों तथा बस्तर विकासखण्ड के भानपुरी की बैंक सखी जमुना ठाकुर ने 56 से ज्यादा संग्राहकों को भुगतान किया है। वहीं बकावंड ब्लॉक के डिमरापाल की बैंक सखी तुलेश्वरी पटेल अब तक डिमरापाल एवं छिंदगांव के 90 से अधिक तेंदूपत्ता संग्राहकों को डेढ़ लाख रुपए से ज्यादा का भुगतान कर चुकी हैं।जिले के 15 समितियों के तेंदूपत्ता संग्राहकों को बैंक सखियों ने किया भुगतानवनमंडलाधिकारी एवं प्रबंध संचालक जिला सहकारी यूनियन जगदलपुर श्री उत्तम गुप्ता ने बताया कि जिले के सभी 07 विकासखण्डों के अंतर्गत 15 प्राथमिक वनोपज सहकारी समितियों के कुल 36 हजार 229 संग्राहकों को 12 करोड़ 43 लाख 95 हजार 749 रुपए पारिश्रमिक राशि अपने गांव के बैंक मित्र एवं बैंक सखियों से भुगतान किया जा रहा है। जिसके तहत लोहण्डीगुड़ा ब्लॉक के 13 ग्राम पंचायतों के 1947 संग्राहकों को 79 लाख 47 हजार 665 रुपए, तोकापाल विकासखण्ड के एक ग्राम पंचायत के 76 संग्राहकों को 03 लाख 36 हजार 193 रुपए,बास्तानार ब्लॉक के 22 ग्राम पंचायतों के 1831 संग्राहकों को 79 लाख 69 हजार 995 रुपए,बस्तर विकासखण्ड के 65 ग्राम पंचायतों के 10 हजार 78 संग्राहकों को 02 करोड़ 68 लाख 72 हजार 736 रुपए, दरभा ब्लॉक के 21 ग्राम पंचायतों के 1782 संग्राहकों को एक करोड़ 37 लाख 71 हजार 934 रुपए तथा बकावंड विकासखण्ड के 86 ग्राम पंचायतों के 16 हजार 510 संग्राहकों को 05 करोड़ 45 लाख 47 हजार 614 रुपए पारिश्रमिक राशि का भुगतान स्थानीय बैंक सखियों द्वारा किया जा रहा है। जिससे जहां ग्रामीण संग्राहकों को भुगतान प्राप्त करने में सुविधा हुई,वहीं इन बैंक सखियों को भी अच्छी कमीशन राशि मिली।
- रायपुर /राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक एक जून 2024 से अब तक राज्य में 753.4 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून 2024 से आज 11 अगस्त सवेरे तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 1698.3 मिमी और सरगुजा जिले में सबसे कम 373.0 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है।राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक सूरजपुर जिले में 678.0 मिमी, बलरामपुर में 998.0 मिमी, जशपुर में 573.5 मिमी, कोरिया में 711.3 मिमी, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 738.2 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी।इसी प्रकार, रायपुर जिले में 658.3 मिमी, बलौदाबाजार में 790.6 मिमी, गरियाबंद में 732.5 मिमी, महासमुंद में 545.2 मिमी, धमतरी में 705.3 मिमी, बिलासपुर में 691.0 मिमी, मुंगेली में 717.4 मिमी, रायगढ़ में 633.2 मिमी, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 415.2 मिमी, जांजगीर-चांपा में 713.2 मिमी, सक्ती 607.9 कोरबा में 959.7 मिमी, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 691.1 मिमी, दुर्ग में 484.0 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी। कबीरधाम जिले में 594.0 मिमी, राजनांदगांव में 797.8 मिमी, मोहला-मानपुर-अंबागढ़चौकी में 915.5 मिमी, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 558.1 मिमी, बालोद में 835.2 मिमी, बेमेतरा में 433.7 मिमी, बस्तर में 838.1 मिमी, कोण्डागांव में 785.5 मिमी, कांकेर में 1005.1 मिमी, नारायणपुर में 914.2 मिमी, दंतेवाड़ा में 996.7 मिमी और सुकमा जिले में 1073.3 मिमी औसत वर्षा एक जून से अब तक रिकार्ड की गई।
- -स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने अस्पताल प्रबंधन को दी बधाई=लगातार बेहतर हो रही सुविधाओं के लिए पुनः मिला सम्मानरायपुर ।बलौदाबाज़ार-भाटापारा जिला अस्पताल को एक बार पुनः राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक प्रमाण पत्र जारी हुआ है । छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने अस्पताल को मिले इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है। इस प्रमाण पत्र के लिए अस्पताल में दी जा रही सेवाओं का तीन दिवसीय परीक्षण राष्ट्रीय स्तर से आई जाँच टीम ने किया था। इस टीम में भुवनेश्वर से डॉ. सुब्रज्योति राव, लखनऊ से डॉ. रूपेंद्र कुमार और दिल्ली से ऋतु नायर सम्मिलित रहे जिन्होंने अस्पताल के 15 विभागों का बहुत ही बारीकी से निरीक्षण किया तथा मार्किंग की। परीक्षण के बाद अंतिम रूप से जिला अस्पताल उक्त मानकों पर खरा उतरा और प्रमाण पत्र जारी हुआ। राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक प्रमाण पत्र जिसे एन. क्यू. ए. एस. भी कहा जाता है,अस्पतालों में दी जा रही सेवाओं की गुणवत्ता जाँचने की भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा शुरू की गई मूल्यांकन व्यवस्था है। किसी संस्था को उक्त प्रमाण पत्र मिलना बेहतर होती सुविधा को प्रकट करता है।जिला अस्पताल में इस एन. क्यू. ए. एस. के अंतर्गत परीक्षण के लिए 15 विभागों जैसे-आई पी डी,ओपीडी,आपातकाल, मैटरनिटी,लेबर,फार्मेसी,ब्लड बैंक, रेडियोलॉजी,लैब,ओटी,एस एन सी यू आदि के 8 क्षेत्रों की जाँच की गई। इनमें सर्विस व्यवस्था मरीज के अधिकार, इनपुट,सपोर्ट सर्विस,क्लीनिकल सर्विस संक्रमण नियंत्रण तथा आउटकम जैसे क्षेत्र शामिल हैं। जिला अस्पताल को एन क्यू ए एस के साथ-साथ लक्ष्य प्राप्ति का भी प्रमाण पत्र हासिल हुआ है जो मातृ और शिशु स्वास्थ्य हेतु निर्धारित है। सीएमएचओ के अनुसार निरीक्षण के लिए आई टीम ने अस्पताल के कुछ विभाग जैसे विशेष नवजात देखभाल इकाई (एस एन सी यू),पोषण पुनर्वास केंद्र (एन आर सी) एवं आपातकालीन को सबसे अधिक सराहा है।गौरतलब है की जिला अस्पताल को इससे पूर्व भी इस हेतु यह प्रमाण पत्र मिल चुका है। नया प्रमाण पत्र यह प्रकट करता है कि यहां गुणवत्तापूर्ण सेवाओं में निरंतरता जारी है।
- -जोगीपुर में जल्द शुरू होगा गौ अभ्यारण्य-बिलासपुर को साल के अंत तक मिलेगा 50 इलेक्ट्रिक बस-जिले की महिला समूह बना रहीं 2 लाख तिरंगा-मौसमी बीमारी और खेती किसानी की विशेष समीक्षाबिलासपुर / अपर मुख्य सचिव गृह एवं जेल विभाग तथा जिले के प्रभारी सचिव श्री मनोज कुमार पिंगुआ ने शनिवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में अधिकारियों की बैठक लेकर विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने एक एक विभाग से जानकारी लेकर कार्यों में और तेजी लेकर लक्ष्य हासिल करने के निर्देश दिए। उन्होंने मौसमी बीमारियों और खेती किसानी की विशेष समीक्षा की। उन्होंने कहा कि शासन स्तर पर यदि किसी विभाग का प्रस्ताव लंबित है, तो बताएं ताकि फॉलोअप कर तत्काल उसका निराकरण किया जा सके। बैठक में कलेक्टर अवनीश शरण, एसपी रजनेश सिंह समेत तमाम विभागों के आला अधिकारी उपस्थित थे। कलेक्टर ने बैठक की कार्रवाई का संचालन करते हुए विकास कार्यों की प्रगति से अवगत कराया।प्रभारी सचिव ने पुलिस विभाग की समीक्षा करते हुए नारकोटिक्स और ड्रग्स के खिलाफ तेजी से कार्रवाई करने के निर्देश दिए। सभी विभाग आपसी तालमेल से काम कर इसे शुरुआती दौर में ही खत्म कर दें। अवैध शराब, जुआ, सट्टा सभी तरह के अपराधों की जड़ हैं। इन पर लगातार और कठोरता से कारवाई जारी रखा जाए। उन्होंने कम्यूनिटी पुलिसिंग के लिए शुरू की गई चेतना अभियान की सराहना की। एसपी रजनेश सिंह ने प्रस्तुतिकरण के अपराध नियंत्रण, सड़क दुर्घटना रोकने और सुगम यातायात के लिए की गई व्यवस्थाओं से अवगत कराया। कृषि और सिंचाई विभाग की समीक्षा में फ्सलों के ताजा हालात की जानकारी ली। बताया गया की 93प्रतिशत खरीफ की बोआई हो चुकी है। कुछ दलहन और रोपा कार्य बचा है जो कि 15 अगस्त तक पूरा हो जाएगा। खूंटाघाट सहित अधिकांश जलाशय भरे हुए हैं।पिछले कुछ दिनों में पर्याप्त पानी गिरने से पानी छोड़ने की फिलहाल नौबत नहीं है।अपर मुख्य सचिव ने पशुधन विकास विभाग की भी जानकारी ली। बताया गया कि जोगीपुर में लगभग 150 एकड़ में गौ अभ्यारण्य जल्द शुरू किया जाएगा। आवारा पशुओं को इसमें रखा जाएगा। फिलहाल पशुओं में कोई किस्म की बीमारी नहीं है। सभी जरूरी टीका लग चुके हैं। उन्होंने सड़क किनारे के ग्रामों में पशुपालकों को जागरूक करने के अभियान को जारी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने हर घर तिरंगा अभियान की समीक्षा की। बताया गया कि महिला समूहों द्वारा 2 लाख तिरंगा तैयार किया जाकर ग्रामों में आपूर्ति की जा रही है।प्रभारी सचिव ने नगर निगम में संचालित योजनाओं की भी समीक्षा की नगर निगम आयुक्त ने बताया कि प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत 8000 का लक्ष्य पूर्ण हो चुका है।दूसरे किस्त के रूप में 4000 का और लक्ष्य प्राप्त हुआ है,जिसे भी पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि जन समस्या निवारण शिविरों में 6600 विभिन्न प्रकार के आवेदन मिले हैं। इसमें ज्यादातर राशन कार्ड और आवास से संबंधित मांग हैं। उन्होंने बताया कि बिलासपुर शहर के ट्रैफिक सुविधा के लिए भारत सरकार से 50 इलेक्ट्रिक बस मिलने वाली है। इसमें 35 बड़ी और 15 छोटी इलेक्ट्रिक बसें शामिल हैं । वर्ष के अंत तक इसके मिलने की पूरी संभावना है ।अपर मुख्य सचिव ने राजस्व विभाग के अधिकारियों को रोस्टर बनाकर तहसील व एसडीएम ऑफिसों का निरीक्षण करने को कहा। उन्होंने विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा और बिरहोरों के लिए संचालित प्रधानमंत्री जनमन योजना की भी जानकारी ली। जिले में 54 बसहतों में 6 हजार 420 बैगा और बिरहोर निवास करते हैं।श्री पिंगुआ ने सिम्स,मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल और स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट में संचालित कार्यों की भी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि हर विभाग अपने दो-तीन अच्छे कामों को चिन्हित कर जानकारी दें ताकि अगले दौर में मौके पर पहुंचकर उनका का अवलोकन एवं मूल्यांकन किया जा सके । कलेक्टर अवनीश शरण ने बैठक के अंत में प्रभारी सचिव के प्रति आभार व्यक्त किया । उन्होंने भरोसा दिलाया कि बैठक में दिए गए निर्देशों का शत प्रतिशत पालन कर शासकीय योजनाओं में और गति लाई जाएगी। बैठक में डीएफओ सत्यदेव शर्मा नगर निगम आयुक्त अमित कुमार जिला पंचायत सीईओ राम प्रसाद चौहान सहित सभी विभागीय वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
- बिलासपुर, / उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव कल 11अगस्त को बिलासपुर के भारतीय नगर में चौक पर स्थापित मिनिमाता जी की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। मिनिमाता जी को छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद होने का गौरव प्राप्त है। निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार उप मुख्यमंत्री श्री साव रविवार 11अगस्त को दोपहर 2.30 बजे लोरमी से प्रस्थान कर 3.30 बजे भारतीय नगर पहुंचेंगे और चौक में स्थापित मिनीमाता जी की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। कार्यक्रम के बाद शाम 4.30 बजे रायपुर के लिए रवाना हो जाएंगे।
- -कोसारटेडा सिंचाई जलाशय में ईको-टूरिज्म रिसॉर्ट का किया भूमिपूजन-3 करोड़ 51 लाख रुपए की लागत से विकसित किया जाएगा ईको-टूरिज्म रिसॉर्टरायपुर / वन एवं जल संसाधन मंत्री श्री केदार कश्यप ने कहा है कि बस्तर का प्राकृतिक सौंदर्य और प्राकृतिक स्थल बहुत रमणीय है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में हमारी सरकार द्वारा बस्तर में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए होम स्टे, कैंपिंग और ईको पर्यटन की सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। इसी कड़ी में कोसारटेडा जलाशय परिसर में भी ईको-टूरिज्म हब के रूप में विकास हेतु आज रिसॉर्ट का भूमिपूजन किया गया है। बस्तर जिले में कोसारटेडा सिंचाई जलाशय को अब ईको-टूरिज्म हब के रूप में विकसित किया जा रहा है। इससे यहाँ के महिला स्व-सहायता समूहों और ग्रामीण युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेगा। वन मंत्री श्री कश्यप ने कहा कि बस्तर अपनी अप्रतिम सौंदर्य के लिए विश्व प्रसिद्ध रहा है इसलिए बस्तर में सुविधाओं का विकास किया जा रहा है। संभाग में कई जलप्रपात है जिनको पर्यटन नक्शे में जोड़ने की पहल की जा रही है।वन मंत्री श्री कश्यप ने शनिवार को कोसारटेडा सिंचाई जलाशय में 3 करोड़ 51 लाख रुपए की लागत से विकसित की जा रही ईको-टूरिज्म रिसोर्ट का भूमिपूजन किया। कार्यक्रम में मंत्री श्री केदार कश्यप ने इको रिसोर्ट के मुख्य द्वार निर्माण हेतु राशि 25 लाख, इको रिसोर्ट के चारों ओर टो वॉल के निर्माण हेतु 01 करोड़, अप्रोच रोड के दोहरीकरण, प्रशासनिक भवन के जीर्णाेद्धार हेतु 50 लाख, रिसोर्ट के विकास हेतु रिसोर्ट के आसपास उपलब्ध अन्य विभागों के स्वामित्व की शासकीय भूमि को जल संसाधन विभाग को हस्तांतरित करने और हाईमास्ट लाइट हेतु 25 लाख रूपए की स्वीकृति दी गई है।कार्यक्रम में बस्तर सांसद श्री महेश कश्यप ने कहा कि कोसारटेडा जलाशय बनवाने के लिए स्वर्गीय श्री बलीराम कश्यप ने अथक प्रयास किया, जलाशय से क्षेत्र में सिंचाई की सुविधा बढ़ी, अब यह पर्यटन के केंद्र के रूप में विकास किया जाएगा। सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लोगों को लाभ मिल रहा है। कार्यक्रम को जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती वेदवती कश्यप, पूर्व सांसद श्री दिनेश कश्यप ने भी संबोधित किया।बस्तर कलेक्टर श्री विजय दयाराम के. ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि कोसारटेडा जलाशय बस्तर-नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र में सिंचाई सुविधा के लिए जाना जाता था अब ईको-टूरिज्म पर्यटन के रूप में भी इसे नई पहचान मिलेगी। बस्तर जिला में पहले पर्यटन के रूप में चित्रकोट, तीरथगढ़, कुटुमसर गुफा की ख्याति थी इसमें अब कोसारटेडा ईको-टूरिज्म भी अलग पहचान दिलाएगी।कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री मनीराम कश्यप, जनपद अध्यक्ष श्रीमती टिकेश्वरी मंडावी, सरपंच सालेमेटा श्री फरसू बघेल अन्य जनप्रतिनिधि सहित सीसीएफ श्री आरसी दुग्गा, वन मण्डलाधिकारी श्री उत्तम गुप्ता, जल संसाधन विभाग के श्री भंडारी, श्री वेद पांडेय सहित ग्रामीणजन उपस्थित थे। कार्यक्रम में अतिथियों ने एक पेड़ माँ के नाम के तहत वृक्षारोपण किया और ग्रामीणों को पौध वितरण किए।बस्तर जिले की कोसारटेडा मध्यम बहुउद्देश्यीय सिंचाई जलाशय परियोजना में सिंचाई के साथ ईको-टूरिज्म हब के रूप में विकसित किया जा रहा है। करीब 03 करोड़ 51 लाख रुपए की लागत से निर्मित किये जा रहे कोसारटेडा जलाशय में ईको-टूरिज्म रिसोर्ट एवं अन्य पर्यटक सुविधाओं के जरिए बस्तर को नई पहचान मिलेगी। शासन की मंशानुरूप कोसारटेडा जलाशय ईको-टूरिजम हब के संचालन में स्थानीय मातृ-शक्ति महिला स्व-सहायता समूहों की व्यापक सहभागिता के साथ ही युवाओं और ग्रामीणों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।सुविधाओं का होगा विस्तारकोसारटेडा ईको टूरिस्ट रिसोर्ट में मुख्य तौर पर 06 नेचुरल बम्बू कॉटेज, 04 लक्जरी विला टेंट, एक बम्बू से निर्मित रेस्टोरेंट, बच्चों के लिए चिल्ड्रन पार्क, एडवेंचर रोप कोर्स, वॉटर स्पोर्ट्स सुविधाएं सहित पूरे ईको-टूरिज्म हब इलाके को आकर्षक बनाने के लिए गार्डन डेवलपमेंट, बम्बू गजेबो, लैंड स्केपिंग, लॉन ग्रास वर्क, सीमेंट आर्ट वर्क, स्टेच्यू इत्यादि कार्यों के साथ ही एप्रोच रोड एवं पार्किंग स्थल भी निर्मित किया जा रहा है।
- -मिनीमाता निर्वाण दिवस कार्यक्रम एवं तिरंगा रैली में होंगे शामिलरायपुर /मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 11 अगस्त को राजनांदगांव के दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री इस दौरान वहां आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।जारी दौरा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री श्री साय रायपुर पुलिस परेड ग्राउंड से दोपहर 12.30 बजे हेलीकॉप्टर से रवाना होकर दोपहर 12.55 बजे राजनांदगांव पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री राजनांदगांव के नया बस स्टैण्ड में मिनीमाता प्रतिमा पर माल्यार्पण कार्यक्रम एवं तिरंगा रैली कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 2.20 बजे राजनांदगांव के स्वर्गीय गोविंदराम निर्मलकर ऑडिटोरियम में मिनीमाता निर्वाण दिवस कार्यक्रम एवं जिला स्तरीय शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री राजनांदगांव से अपरान्ह 3.30 बजे हेलीकॉप्टर से प्रस्थान कर 3.55 बजे पुलिस परेड ग्राउंड आने के बाद, यहां से कुशाभाउ ठाकरे परिसर बोरियाकला जाएंगे। मुख्यमंत्री वहां से शाम 5.25 बजे मुख्यमंत्री निवास रायपुर लौट आएंगे।
- -उपमुख्यमंत्री पहुंचे रायपुर के आजाद हॉस्टल, वार्षिक हॉस्टल डे में हुए शामिल-आजाद हॉस्टल में रहकर पढ़ें हैं उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा-छात्रावासी छात्र-छात्राओं ने किया उपमुख्यमंत्री का अभिनंदनरायपुर / उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कहा कि जीवन में सफलता के लिए कोई शॉर्टकट रास्ता नहीं होता, कभी भी सफलता के लिए शॉटकट रास्ता ढूंढ़ने की कोशिश नहीं करनी चाहिए, जो हम अपने प्रारबद्ध को बदल नहीं सकते हैं। लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए लगन और ईमानदारी के साथ उस दिशा में लग जाना चाहिए। कड़ी मेहनत से ही जीवन में आगे बढ़ा जा सकता है, सफलता हासिल की जा सकती है, जबकि मेहनत का कोई विकल्प नहीं होता है।उन्होंने कहा कि मुकाम प्राप्त करने के बाद बैठ जाना की सफलता नहीं कहा जा सकता, बल्कि उस विषय में दक्षता और महारथ हासिल होना चाहिए। साथ ही उस लक्ष्य को पाने की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा आज पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय परिसर स्थित सभाकक्ष में आयोजित शहीद चंद्रशेखर आजाद हॉस्टल डे को सम्बोधित कर रहे थे। गौरतलब है कि उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा भी इस हॉस्टल में रहकर अध्ययन किए हैं। उपमुख्यमंत्री बनने के बाद पहुंचे श्री शर्मा को आजाद हॉस्टल के छात्रों सहित परिसर स्थित अन्य हॉस्टल के छात्र-छात्राओं ने उल्लासपूर्वक उनका अभिनंदन किया। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने पूर्व छात्रों, अधीक्षकों, प्रोफेसरों तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाले छात्रों तथा कर्मचारियों को सम्मानित किया। छात्रावास के छात्र-छात्राओं द्वारा उपमुख्यमंत्री को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।उपमुख्यंत्री श्री विजय शर्मा ने छात्रावास डे को सम्बोधित करते हुए कहा कि जीवन में सबकुछ योजना के मुताबिक हो, ऐसा सम्भव नहीं हो पाता, लेकिन हमें लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए योजना बनाकर मंजिल को प्राप्त करने की दिशा में हरसंभव प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमें अपने संस्कार और परंपरा को नहीं भुलना चाहिए। बड़ों के प्रति सम्मान और संस्कार से हम जीवन में आगे बढ़ सकते हैं, सफलता हासिल कर सकते हैं। उन्होंने सभी हॉस्टल छात्र-छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दीं। इस मौके पर सांस्कृतिक संध्या का आयोजन भी किया गया।कार्यक्रम में पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. सच्चिदानंद शुक्ल, राज्य सूचना आयोग के सचिव श्री गोपाल वर्मा, कुलसचिव श्री शैलेन्द्र पटेल, डॉ. रविन्द्र मिश्र, डॉ. एम.एल. नायक सहित बड़ी संख्या में पूर्व छात्र तथा विभिन्न हॉस्टल के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
- -बिल्हा बीईओ, बीआरसी और मटियारी स्कूल के प्राचार्य को नोटिस-मटियारी स्कूल के प्रधान पाठक सहित 5 शिक्षकों को वहां से हटाने के निर्देश-छात्रा से बर्तन धुलवाने के मामले में कलेक्टर बिलासपुर ने की कार्रवाई-मुख्यमंत्री श्री साय ने कड़ी कार्रवाई के दिए थे निर्देशरायपुर / कलेक्टर बिलासपुर श्री अविनाश शरण ने मटियारी के संकुल शैक्षिक समन्वयक हरनारायण सिंह गौतम प्राथमिक शाला मटियारी में पदस्थ शिक्षिका श्रीमती शारदा नारवानी एवं कुमारी मरियम बरवा को निलंबित करने के साथ ही स्कूल के स्वीपर लक्ष्मीनारायण सूर्यवंशी को सेवा से पृथक कर दिया है। कलेक्टर ने यह कार्रवाई बीते दिनों प्राथमिक शाला मटियारी में स्कूली छात्रा से बर्तन धुलवाने के मामले की शिकायत की जांच में प्रथम दृष्टया उक्त सभी को जवाबदार पाये जाने पर की है।कलेक्टर ने इस मामले में मटियारी हाई स्कूल के प्रभारी प्राचार्य श्री लक्ष्मी नारायण साहू, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी बिल्हा श्रीमती सुनीता ध्रुव एवं विकासखण्ड स्त्रोत समन्वयक श्री देवी चन्द्राकर को भी कारण बताओ नोटिस जारी किया है। कलेक्टर ने इस मामले की प्राथमिक जांच के आधार पर मटियारी प्राथमिक शाला में पदस्थ प्रधान पाठक श्री प्रताप सत्यर्थी एवं शेष पांच शिक्षक श्रीमती स्नेह लता भारद्वाज, श्रीमती सुपर्णा टेंगवर, रामलाल यादव, सरोज जायसवाल, सोनू यादव को बिल्हा विकासखण्ड से अन्य विकासखण्डों में शिक्षकविहीन अथवा एकल शिक्षकीय शाला में अध्यापन कार्य हेतु पदस्थ करने के निर्देश संयुक्त संचालक लोक शिक्षा बिलासपुर को दिए हैं। साथ ही शासकीय प्राथमिक शाला मटियारी में अन्य शालाओं से छह शिक्षकों की व्यवस्था अध्यापन हेतु की गई है।उल्लेखनीय है कि प्रदेश के संवेदनशील मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने उपरोक्त घटना पर गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए कलेक्टर को संबंधितों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा है कि शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए शासन निरंतर प्रयास कर रही है तथा स्कूल में अकादमिक एवं अन्य गतिविधियों के सुचारू संचालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा उदासीनता बरते जाने पर संबंधितों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
- रायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद मिनीमाता की 11 अगस्त को पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि मिनीमाता ने अपना पूरा जीवन मानव सेवा के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने दलितों के नागरिक अधिकारों के साथ बाल विवाह और दहेज प्रथा के विरोध में समाज से लेकर संसद तक अपनी आवाज उठाई। मिनीमाता मजदूरों के हितों और नारी शिक्षा के प्रति भी जागरुक और सहयोगी रहीं। श्री साय ने कहा कि समाज एवं महिलाओं के उत्थान के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए मिनीमाता के नाम पर राज्य सरकार द्वारा राज्य अलंकरण पुरस्कार भी प्रदान किया जाता है। उन्होंने कहा कि मिनीमाता का सेवाभावी व्यक्तित्व हम सभी को हमेशा प्रेरणा देता रहेगा।
- रायपुर / राजधानी रायपुर में 12 अगस्त को विश्व हाथी दिवस के अवसर पर हाथियों के संरक्षण एवं संवर्धन पर केंद्रित राष्ट्रीय स्तर के विश्व हाथी दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम भारत सरकार पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय तथा वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, छत्तीसगढ़ शासन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जाएगा। विश्व हाथी दिवस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री भूपेंद्र यादव होंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय विशेष सम्मानित अतिथि तथा वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप विशिष्ट अतिथि के रूप में हिस्सा लेंगे। साथ ही कार्यक्रम में विभिन्न राज्य से वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहेंगेl
- -रायगढ़ में शुरू होगा प्रयास आवासीय विद्यालय, प्रतियोगी परीक्षाओं की कर सकते हैं निःशुल्क तैयारी-प्रतिभा सम्मान समारोह एवं कैरियर मार्गदर्शन कार्यक्रम में हुए शामिल वित्त मंत्री-प्रतियोगी परीक्षाओं एवं शासन की छात्रोपयोगी योजनाओं से संबंधित कैरियर मार्गदर्शिका पुस्तक का किया वितरणरायपुर / वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी शनिवार को रायगढ़ में साहू समाज द्वारा आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह एवं कैरियर मार्गदर्शन कार्यक्रम में शामिल हुए। यहां उन्होंने समाज के 84 प्रतिभावान बच्चों को शील्ड एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि दूरगामी सोच और रणनीति बनाकर पढ़ाई करें, जिससे बड़े-बड़े लक्ष्य की प्राप्ति हो सकती है। उन्होंने कहा कि केवल डिग्री हासिल करने के लिए पढ़ाई न करें। अपने भविष्य के स्पष्ट लक्ष्य एवं व्यक्तित्व के विकास में कामयाबी हासिल करने के लिए पढ़ाई करें। उन्होंने सभी बच्चों को कहा कि यह चार से पांच साल आपके लिए महत्वपूर्ण है। इसमें अच्छी तरह से पढ़ाई करें ताकि आपका भविष्य बन सके।वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने कहा कि आज के दौर में काफी प्रतिस्पर्धा का माहौल है, कभी निराश और हताश न होकर अपने प्लान ए के साथ-साथ प्लान बी एवं सी भी तैयार रखे। केवल सरकारी नौकरी के फेर में ही न रहे आप। आज भारत विकासशील से विकसित राष्ट्र की ओर अग्रसर हो रहा है। यहां अलग-अलग क्षेत्र में कैरियर के विभिन्न अवसर तैयार हो रहे है। आपको उस अवसर को प्राप्त करने के लिए तैयार होना होगा। इस दौरान उन्होंने सफल लोगों के संघर्ष की भी जानकारी साझा की।मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि आगामी माह में रायगढ़ में प्रयास आवासीय विद्यालय प्रारंभ हो जायेंगे। जिसमें बेहतर शिक्षा के साथ विद्यार्थी विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की निःशुल्क तैयारियां कर सकते है। इसी प्रकार प्रदेश में 22 नालंदा परिसर प्रारंभ किए जायेंगे, जिसमें रायगढ़ भी शामिल है। साथ ही हार्टीकल्चर कॉलेज की भी स्वीकृत हो चुका है। हम सब रायगढ़ के विकास के लिए कार्य कर रहे है, यह सब आप सभी के सहयोग से संभव हो पाया है। इस अवसर पर साहू समाज के पदाधिकारी, सीईओ जिला पंचायत श्री जितेन्द्र यादव, सीएसपी श्री आकाश शुक्ला सहित समाज के प्रतिभावान बच्चे एवं गणमान्य नागरिक शामिल थे।कैरियर मार्गदर्शिका का किया वितरणवित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी ने उच्च शिक्षा, छात्रवृत्ति, शासकीय नौकरी के लिए आयोजित प्रतियोगी परीक्षाओं एवं शासन की छात्रोपयोगी योजनाओं से संबंधित कैरियर मार्गदर्शिका पुस्तक का वितरण किया। उन्होंने कहा कि कैरियर मार्गदर्शिका आपको उच्च शिक्षा से संबंधित जिज्ञासा का समाधान करने के साथ ही सामान्य ज्ञान को पूर्ण करने में सहायक होगी।
-
-ग्राम छींच में आयोजित हुआ हर घर तिरंगा अभियान, युवाओं और बच्चों ने निकाली रैली, स्व-सहायता समूह की दीदियों ने बनायी मानव श्रृंखला
रायपुर / शासन के निर्देशानुसार ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत 9 से 15 अगस्त तक राज्य में स्वतंत्रता सप्ताह मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में शनिवार को रायगढ़ जिले के ग्राम छींच में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस कार्यक्रम के दौरान गांव के युवाओं और बच्चों ने एक रैली निकाली और स्व-सहायता समूह की दीदियों ने मानव श्रृंखला बनाकर तिरंगे का सम्मान किया।वित्त मंत्री श्री चौधरी ने इस अवसर पर उपस्थित ग्रामीणों, युवाओं, और बच्चों को स्वतंत्रता सेनानियों और वीर सपूतों की भावनाओं का सम्मान करने और देश की प्रगति के लिए समर्पित रहने की शपथ दिलाई। उन्होंने ग्रामीणों को तिरंगा झंडा वितरित किया और इसे घर में सम्मानपूर्वक लगाने का आग्रह किया।मंत्री श्री चौधरी ने इस अवसर पर कहा, भारतीय को ‘हर घर तिरंगा’ अभियान से जुड़ना चाहिए और स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मान देना चाहिए। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे जिले में आयोजित होने वाले महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से भाग लें और इस अभियान को सफल बनाएं। ग्रामवासियों ने भी इस मौके पर वित्त मंत्री श्री चौधरी को तिरंगा प्रतीक प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे। - -छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐतिहासिक रूप से उत्तर-प्रदेश और छत्तीसगढ़ की भावनाएं एक रही हैं-उत्तर कोसल और दक्षिण कोसल के निवासी राजा राम की ही प्रजा हैं-स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े काकोरी के नाम से उत्तर-प्रदेश सरकार कर रही है आमों की ब्रांडिग, साय ने कहा महान सेनानियों और महान संग्राम को सम्मान देने का यह श्रेष्ठ तरीका हैरायपुर / उत्तर-प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्य नाथ से उपहार में काकोरी-आमों का टोकरा पाकर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने उन्हें पत्र लिखकर कहा है- यह उपहार पाकर मैं भावुक और अभिभूत हूं। प्रभु श्रीराम जब भी ननिहाल आते रहे होंगे, तब उनके साथ रसीले आमों के टोकरे भी जरूर आते रहे होंगे, तभी छत्तीसगढ़ के आमों में भी ऐसा ही स्वाद है। वनवास के समय यहां के आम हमारे रामलला को वहां के आमों की अवश्य याद दिलाते रहे होंगे।उत्तर-प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने काकोरी-आमों के साथ छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री साय को भेजे गए पत्र में उत्तर-प्रदेश में आमों के प्रचुर उत्पादन और वहां की लोकप्रिय प्रजातियों का विस्तार से उल्लेख किया है। उन्होंने बताया है कि स्वतंत्रता संग्राम का साक्षी रहा काकोरी आम उत्पादन का भी प्रमुख केंद्र है। उत्तर-प्रदेश सरकार ने आमों का विपणन काकोरी ब्रांड के नाम से शुरू किया है।मुख्यमंत्री श्री साय को उत्तर-प्रदेश के मुख्यमंत्री से उपहार स्वरूप काकोरी ब्रांड के रसीले और मीठे आम मिले। जवाब में मुख्यमंत्री श्री साय ने श्री योगी आदित्यनाथ को लिखे पत्र में कहा है- मधुर संदेश के साथ आपके भेजे हुए काकोरी-आम सचमुच बड़े ही स्वादिष्ट हैं। उत्तर-प्रदेश की पहचान आमों से भी है और महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों से भी। आपने इन दोनों पहचानों को एकाकार करते हुए जो अद्भुत पहल की है, वह प्रेरक है। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को सम्मान देने का यह श्रेष्ठ तरीका है, इससे हम अपने महान सेनानियों और उस महान संग्राम की यादों को अपने सबसे प्रिय क्षणों में शामिल कर सकेंगे।श्री साय ने पत्र में लिखा है- ऐतिहासिक रूप से उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ की भावनाएं हमेशा एक रही हैं। उत्तर कोसल और दक्षिण कोसल के रूप में पहचाने जाने वाले दोनों भू-भागों के निवासीगण राजा राम की ही प्रजा हैं। प्रभु श्रीराम का जन्म अयोध्या में हुआ और उनकी माता कौशल्या ने छत्तीसगढ़ में जन्म लिया।
- दुर्ग / अमृतकाल छत्तीसगढ़ विजन @2047 अंतर्गत संभाग स्तरीय संवाद कार्यक्रम का आयोजन 11 अगस्त 2024 को पूर्वान्ह 11 बजे बीआईटी कॉलेज दुर्ग के ऑडिटोरियम में किया गया है। जिला प्रशासन द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा होंगे। अध्यक्षता खाद्य मंत्री श्री दयालदास बघेल करेंगे। सांसद श्री विजय बघेल औऱ श्री संतोष पाण्डे तथा विधायक श्री डोमन लाल कोरसेवाड़ा, श्री ललित चंद्राकर, श्री गजेंद्र यादव एवं श्री रिकेश सेन विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। कार्यक्रम के दौरान राज्य नीति आयोग टीम द्वारा अमृतकाल छत्तीसगढ़ विजन @2047 संबंधी प्रस्तुतिकरण किया जाएगा।
- दुर्ग / जिले में 01 जून से 10 अगस्त तक 484.0 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है। कार्यालय कलेक्टर भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 1 जून से अब तक सर्वाधिक वर्षा 814.6 मिमी पाटन तहसील में तथा न्यूनतम 332.1 मिमी धमधा तहसील में दर्ज की गई है। इसके अलावा तहसील दुर्ग में 402.0 मिमी, तहसील बोरी में 400.2 मिमी, तहसील भिलाई 3 में 427.6 मिमी और तहसील अहिवारा में 527.7 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। 10 अगस्त को तहसील बोरी में 3.6 मिमी वर्षा दर्ज की गई है।
- -कलेक्टर सहित जिला प्रशासन के अधिकारियों ने 09 अगस्त को जिलेे के हुच्चेटोला में हर घर तिरंगा अभियान का किया शुभारंभ-जिला पंचायत के सीईओ ने हर घर तिरंगा कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए अधिकारियों को दिए दिशा निर्देशबालोद। कलेक्टर श्री इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल और जिला पंचायत के सीईओ डाॅ. संजय कन्नौजे ने जिला प्रशासन के आला अधिकारियों के साथ जिले के अंतिम छोर के ग्राम हुच्चेटोला में तिरंगा लगाकर जिले में हर-घर तिरंगा अभियान का आगाज किया। उल्लेखनीय है कि जिले में 09 अगस्त से 15 अगस्त 2024 तक हर घर तिरंगा अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयेाजन किया जा रहा है। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. संजय कन्नौजे ने जिले में अभियान के सफल आयोजन के लिए विगत दिनों जिला पंचायत के सभाकक्ष में अधिकारियों की बैठक भी ली। उन्होंन कहा कि अभियान के अंतर्गत सभी भारतीय नागरिकों को राष्ट्रीय ध्वज अपने घर पर फहराने के लिए प्रेरित किया जा रहा है, ताकि आम जन में देशभक्ति की भावना विकसित हो तथा राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान में वृद्धि हो। जिले में इसके लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 10 अगस्त को स्कूलों में तिरंगा काॅन्सर्ट का आयोजन किया गया। इसी प्रकार 12 अगस्त को सभी नगरीय निकायों, जनपद पंचायतों व ग्राम स्तर पर तिरंगा रैली का आयोजन किया जाएगा। 12 अगस्त को ही शासकीय विद्यालय एवं महाविद्यालयों में तिरंगा मेला का आयोजन किया जाएगा। 13 अगस्त को जिला स्तर, नगरी निकाय, जनपद पंचायत व ग्राम पंचायत स्तर पर तिरंगा यात्रा, तिरंगा कैनवास, तिरंगा प्रतिज्ञा, तिरंगा सेल्फी व तिरंगा सम्मान का आयोजन होगा। 14 अगस्त को जिला स्तर, नगरी निकाय, जनपद पंचायत व ग्राम पंचायत स्तर पर तिरंगा कॉन्सर्ट्स और तिरंगा दौड़ व मैराथाॅन का आयोजन किया जाएगा। 15 अगस्त को जिला स्तर, नगरी निकाय, जनपद पंचायत व ग्राम पंचायत स्तर पर तिरंगा सेल्फी व तिरंगा सम्मान का आयोजन किया जाएगा। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. संजय कन्नौजे ने अधिकारियों को कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए आवश्यक तैयारी करने के दिशा-निर्देश दिए हैं।
- बालोद। राज्य शासन द्वारा वर्ष 2024 हेतु डाॅ. खूबचंद बघेल कृषक रत्न पुरस्कार के लिए कृषकों से आवेदन 31 अगस्त 2024 तक मंगाए गए हैं। उप संचालक कृषि श्री ने बताया कि कृषक उक्त पुरस्कार हेतु आवेदन कृषि विभाग के जिला कार्यालय से प्राप्त कर सकते हैं तथा आवेदन भर कर इस कार्यालय में 31 अगस्त तक जमा कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि पुरस्कार से संबंधित विस्तृत जानकारी कृषि विभाग की वेबसाईट एग्री पोर्टल डाॅट सीजी डाॅट एनआईसी डाॅट इन पर प्राप्त की जा सकती है।
-
-जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने संबंधितों को दिए निर्देश
बालोद। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ संजय कन्नौजे ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिले के सभी अमृत सरोवरों के तट पर उल्लासपूर्वक तिरंगा फहराया जाएगा। स्थानीय स्तर पर उक्त स्थानों में विविधि प्रकार की गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। देश के 77 वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में राज्य शासन से निर्देश के अनुसार जिले के अमृत सरोवर के पास विभिन्न्न कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. कन्नौजे ने बताया कि आजादी का अमृत काल चल रहा है, महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण योजना के तहत अमृत सरोवर का निर्माण किया गया है। ये अमृत सरोवर, पर्यावरण की स्थिरता, जलसंरक्षण और समूह विकास के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का प्रतीक है, इसलिये स्वतंत्रता दिवस जैसे ऐतिहासिक समारोह को मनाये जाने हेतु यह उपयुक्त स्थल है। वही जिले में अब तक 138 अमृत सरोवर का निर्माण किया गया है। जिसमें विकासखण्ड बालोद 21, गुरूर 25, गुण्डरदेही 27, डौण्डी 35 एवं डौण्डीलोहारा 30 में अमृत सरोवर का निर्माण किया गया है, वही अमृत सरोवर स्थलों में विशेष उत्सव कार्यक्रम आयोजित करने हेतु सीईओ जनपद पंचायतों को निर्देशित किया गया है। मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने उत्सव को सार्थक बनाने के लिये ग्राम पंचायत, स्कूल, कॉलेज, स्व सहायता समूह और स्थानीय कर्मचारियों आदि सहित सभी हितग्राहियों को शामिल करते हुये सभी तैयारियां समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने हेतु उचित दिशा-निर्देश दिए हैं। - जिले में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत विविध गतिविधियों का आयोजनमहासमुन्द। जिले में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत "विकसित भारत मंत्र, भारत हो नशे से स्वतंत्र" की थीम पर 12 अगस्त को विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन समाज कल्याण संचालनालय द्वारा किया जा रहा है, जिसमें जिले के सभी शासकीय और अशासकीय शालाओं, महाविद्यालयों, आई.टी.आई, पॉलिटेक्निक, पब्लिक संस्थाओं, और शासकीय कार्यालयों में नशामुक्ति हेतु शपथ दिलाई जाएगी।इस कार्यक्रम के क्रियान्वयन के लिए मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री एस. आलोक को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी को शासकीय और अशासकीय शालाओं में, और प्राचार्य शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय, मचेवा, महासमुन्द को महाविद्यालयों में नशामुक्ति शपथ, अंतर शाला कॉम्पीटिशन, सेमिनार, वेब सेमिनार, और वर्कशॉप के आयोजन का दायित्व सौंपा गया है। इसके अतिरिक्त जिला खेल अधिकारी खेल-कूद प्रतियोगिताएं, मानव श्रृंखला और छात्रों की रैली आयोजित करेंगे।मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और नर्सिंग कॉलेजों में शपथ, सेमिनार और वर्कशॉप का आयोजन करेंगे। समस्त कार्यालय प्रमुख अपने-अपने कार्यालयों में नशामुक्ति शपथ दिलाएंगे। सर्व मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत द्वारा ग्राम पंचायतों में भारत माता वाहिनी के सदस्यों के माध्यम से नशामुक्ति रैली और शपथ का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के अंतर्गत डी.ओ.सी. एनएसएस के छात्र/छात्राओं द्वारा नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति भी दी जाएगी।उप संचालक समाज कल्याण जिले में आयोजित कार्यक्रमों की जानकारी और फोटोग्राफ्स निर्धारित प्रपत्र में प्राप्त कर सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग( DOSJE) की वेबसाइट पर अपलोड करेंगे।
- महासमुंद। 15 अगस्त तक देशभर में हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है, इस अभियान के तहत लोगों को अपने घरों और दफ्तरों में तिरंगा फहराने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसी क्रम में नगर पालिका परिषद महासमुंद के जनप्रतिनिधि,अधिकारी कर्मचारियों ने आज बाइक रैली निकाली। रैली नगर पालिका से शुरू होकर मुख्य मार्गो का भ्रमण करते हुऐ वापस नगर पालिका में समाप्त हुई।हर घर तिरंगा अभियान के तहत देशभर में तिरंगा रैलियां निकाली जा रही हैं। इस संबंध में मुख्य नगर पालिका अधिकारी लवकेश कुमार ने बताया है कि 15 अगस्त तक देशभर में हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है इस अभियान के तहत लोगों को अपने घरों और दफ्तरों में तिरंगा फहराने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसी क्रम में नगर पालिका परिषद महासमुंद के जनप्रतिनिधि अधिकारी कर्मचारियों ने बाइक रैली निकाल कर नगर वासियों से अपील की है कि 9 अगस्त से लेकर 15 अगस्त तक 'हर घर तिरंगा' अभियान का हिस्सा बनें। बाइक रैली में प्रमुख रुप से पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्री पवन पटेल, पार्षद श्री देवीचंद राठी, श्री महेन्द्र सिका, मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री लवकेश कुमार, उपअभियंता श्री दिलीप कश्यप, स्वच्छता प्रभारी श्री दिलीप चन्द्राकर, जल प्रभारी श्री सीताराम चेलक, श्री करण कुमार यादव, श्री सुरेश तिवारी, श्री मनोज सोनी, स्वच्छ भारत मिशन प्रभारी नौशाद बक्श, ममता बग्गा, प्रेम शीला बघेल सहित बड़ी संख्या में नगर पालिका के अधिकारी कर्मचारी एवं नागरिक उपस्थित थे।






.jpg)


.jpg)










.jpg)





.jpg)
.jpg)