- Home
- छत्तीसगढ़
- भिलाईनगर। विद्युत विभाग द्वारा सूचना दी गई है कि 20 जुलाई को विद्युत मण्डल द्वारा मेनटेनेंस का कार्य किया जायेगा। जिसके कारण सुबह 11 बजे से साम 4 बजे तक शट डाउन रहेगा। विद्युत सप्लाई बाधित रहेगी। जिसके कारण नगर निगम भिलाई के 66 एम.एल.डी. एवं 77 एम.एल.डी. में पानी आपूर्ति समय अनुसार नहीं हो पायेगा। जलशोधन यंत्र दिन मे 11 बजे से साम 4 बजे तक बंद रहेगे। इसके कारण फरीद नगर, मदर टेरेसा नगर एवं खुर्सीपार पानी की टंकी से साम की सप्लाई प्रभावित रहेगी।विद्युत विभाग के मेनटेनेंस का कार्य पूर्ण हो जाने पर जैसे ही विद्युत सप्लाई पूर्वत शुरू हो जायेगा। निगम का फिल्टर प्लांट से जल आपूर्ति समय अनुसार की जावेगी। असुविधा के लिए खेद है।
- 0 बिल्हा विधायक श्री धरम लाल कौशिक हुए शामिल0 हितग्राहियों को चेक और सामग्री का वितरण0 एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत लगाए गए पौधेबिलासपुर। राज्य शासन के निर्देशानुसार जनसमस्याओं के निराकरण के लिए प्रशासन अब लोगों तक पहुंच रहा है। जिले का पहला जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर बिल्हा ब्लॉक के कया गांव में लगाया गया। शिविर का आयोजन गांव के स्कूल परिसर में किया गया। जिसमें गांवों के स्थानीय नागरिक सहित आस-पास के 30 गांवों के लोगों के आवेदनों और समस्याओं का निराकरण किया गया। शिविर में बिल्हा विधायक श्री धरम लाल कौशिक बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। कलेक्टर श्री अवनीश शरण के मार्गदर्शन में आयोजित शिविर में समस्त विभाग के आला अधिकारी शामिल हुए। शिविर में ग्रामीणों की मांग और शिकायतों से संबंधित 310 आवेदन मिले, इनमें से मौके पर ही 227 आवेदनों का निराकरण किया गया। शिविर में विधायक श्री कौशिक और कलेक्टर ने सभी विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल का निरीक्षण किया। ग्रामीणों से चर्चा कर उनकी समस्याएं जानी। इसके साथ ही बड़ी संख्या में हितग्राहियों को मुख्यमंच से विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया गया। विभागों द्वारा विभागीय योजनाओं के संबंध में ग्रामीणों को जानकारी दी गई।शिविर में मुख्य अतिथि की आसंदी से विधायक श्री कौशिक ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में शासन द्वारा लगातार जन हितैषी योजनाएं चलाई जा रही है। लोगों की समस्याओं का प्राथमिकता के साथ निराकरण किया जा रहा है। उन्हांेने सभी विभागों को निर्देश दिए है कि सभी अपनी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करें ताकि जरूरतमंद व्यक्ति उन योजनाओं का लाभ उठा सके। कलेक्टर श्री अवनीश शरण ने कहा कि जनसमस्या निवारण शिविर का मुख्य उद्देश्य यही है कि शासन प्रशासन के सभी विभागों को एक जगह उपस्थित होकर आम लोगों की समस्या और जरूरत मांग का समाधान करना है। दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को मुख्यालय आने में दिक्कत होती है। इन्हीं समस्याओं के समाधान के लिए जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। कलेक्टर ने सभी स्टॉल का बारीकी से जायजा लेकर ग्रामीणों की समस्याओं का निराकरण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।विभिन्न योजनाओं से हितग्राही हुए लाभान्वितजनसमस्या शिविर के दौरान हितग्राहियों को विभागीय योजनाओं के तहत सहायता राशि, सामग्री और प्रमाण पत्रों का वितरण किया गया। श्रम विभाग द्वारा मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण योजना के तहत 15 हितग्राहियों को सहायता राशि का चेक दिया गया। खाद्य विभाग द्वारा राशन कार्ड, राजस्व विभाग द्वारा 20 हितग्राहियों को ऋण पुस्तिका, 10 को जाति निवास, स्वास्थ्य विभाग द्वारा 5 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना से 4 हितग्राहियों को, कृषि विभाग द्वारा 4 हितग्राहियों को मिनी कीट का वितरण किया गया। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा बच्चों को गणवेश का वितरण किया गया। समाज कल्याण विभाग द्वारा हितग्राहियों को सहायक उपकरण दिए गए। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा बच्चों का अन्न प्रासन कराया गया।विभागीय योजनाओं की दी गई जानकारीशिविर में सभी विभागों के अधिकारियों ने शासन की योजनाओं के बारे में विस्तार सेे जानकारी देते हुए उपस्थित हितग्राहियों को बताया कि वे कैसे योजनाओं का लाभ ले सकते है। इसमें स्वास्थ्य, पशु पालन, महिला एवं बाल विकास विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, खाद्य, कृषि, जलसंसाधन सहित अन्य विभागों के अधिकारियों ने विभागीय योजनाओं की जानकारी दी।एक पेड़ मां के नाम रोपे गए पौधेजनसमस्या निवारण शिविर में स्कूल परिसर में अतिथियों ने पौधे भी लगाए। विधायक श्री कौशिक, कलेक्टर सहित अन्य अतिथियों ने पौधरोपण कर अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील सभी से की। शिविर में जनपद अध्यक्ष श्रीमती राधिका जोगी, उपाध्यक्ष श्री विक्रम सिंह ठाकुर, सरपंच श्री लव कौशिक सहित अन्य जनप्रतिनिधि, डीएफओ श्री सत्यदेव शर्मा, एडीएम श्री आर.ए. कुरूवंशी, एसडीएम श्री बजरंग वर्मा सहित अन्य अधिकरी मौजूद थे।
- 0 राजस्व अधिकारियों को आम जनता के साथ मधुर एवं आत्मीय व्यवहार करने के दिए निर्देश
बालोद। कलेक्टर श्री इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल ने कहा कि राजस्व संबंधी मामले आम नागरिकों के हितों से सीधा जुड़ा होता है। इसलिए राजस्व प्रकरणों का निर्धारित समयावधि में उचित निराकरण किया जाना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सभी राजस्व विभाग के सभी अधिकारी-कर्मचारियों को राजस्व प्रकरणों का निराकरण हेतु पूरी संवदेनशीलता एवं तत्परता के साथ कार्यवाही करने के निर्देश दिए। जिससे कि निर्धारित समय-सीमा में राजस्व प्रकरणों का निराकरण सुनिश्चित की जा सके। श्री चन्द्रवाल आज संयुक्त जिला कार्यालय सभाकक्ष में राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर राजस्व प्रकरणों के निराकरण की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने राजस्व संबंधी मामलों को लेकर मुलाकात करने आने वाले लोगों से मधुर एवं आत्मीय व्यवहार करने तथा उन्हें उनके प्रकरणों के निराकरण के संबंध में उचित मार्गदर्शन देने के भी निर्देश दिए। श्री चन्द्रवाल ने कहा हम सभी शासकीय अधिकारी-कर्मचारी एक शासकीय सेवक है। इसलिए हमारी प्रतिबद्धता और निष्ठा भी आम जनता के हित में होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हम सभी शासकीय सेवकों की भाषा एवं आचार-व्यवहार सभ्य, संयत एवं शालीन होनी चाहिए। बैठक में श्री चन्द्रवाल तहसीलवार लंबित राजस्व प्रकरणों की निराकरण की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने सभी राजस्व अधिकारियों को निर्धारित समयावधि में राजस्व प्रकरणों का अनिवार्य रूप से निराकरण करने के निर्देश दिए। बैठक में अपर कलेक्टर श्री चन्द्रकांत कौशिक एवं राजस्व अनुविभागीय अधिकारियों के अलावा तहसीलदार, नायब तहसीलदार सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।बैठक में श्री चन्द्रवाल ने राजस्व अधिकारियों को आरबीसी 6/4 के प्रकरणों का निराकरण विशेष प्राथमिकता के साथ करने को कहा। जिससे कि प्रभावित व्यक्तियों को तत्काल राहत पहुँचाया जा सके। उन्होंने कहा कि आरबीसी 6/4 के प्रकरणों के लिए प्रभावित लोगों को किसी प्रकार की परेशानियों का सामना न करना पड़े। इसके लिए आरबीसी 6/4 का प्रकरण पटवारी के माध्यम से प्रस्तुत किया जाना चाहिए। बैठक में श्री चन्द्रवाल ने सीमांकन के प्रकरणों की भी समीक्षा की। उन्होंने सीमांकन के प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश राजस्व अधिकारियों को दिए। कलेक्टर ने हल्का पटवारियों के उनके मुख्यालय में उपस्थिति के संबंध में लेते हुए नियत तिथि में सभी पटवारियों का अनिवार्य रूप से मुख्यालय में उपस्थिति सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने हल्का पटवारियों को बैठक एवं विशेष कार्यों को छोड़कर तहसील एवं अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय में नही बुलाने के भी निर्देश दिए। बैठक में श्री चन्द्रवाल ने बंदोबस्त त्रुटि सुधार, नामांतरण, बँटवारा, खाता विभाजन आदि सभी राजस्व प्रकरणों के निराकरण की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि आम जनता को राजस्व प्रकरणों के निराकरण हेतु किसी भी स्थिति में परेशानियों का सामना न करना पड़े। - 0 जिला पंचायत अध्यक्ष, कलेक्टर, एसपी, डीएफओ सहित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारी-कर्मचारियों ने ’एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत किया पौध रोपणबालोद। कलेक्टर श्री इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल के निर्देशानुसार बालोद जिले में सघन वृक्षारोपण अभियान निरंतर जारी है। इसके अंतर्गत आज वन विभाग जिला बालोद के द्वारा कलेक्टोरेट मार्ग सिवनी के रिजर्व फाॅरेस्ट क्रमांक 248 के वन भूमि में जिला स्तरीय वन महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला स्तरीय वन महोत्सव कार्यक्रम में उपस्थित जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सोनादेवी देशलहरा, कलेक्टर श्री इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल, पुलिस अधीक्षक श्री एसआर भगत, वनमण्डलाधिकारी श्री बीएस सरोटे, उप प्रबंध संचालक तेंदुपत्ता संग्रहण श्री एमएस डांेगरे जनपद पंचायत गुण्डरदेही के अध्यक्ष श्रीमती सुचित्रा साहू, उप वनमण्डलाधिकारी सुश्री डिम्पी बैस एवं श्री जेएल सिन्हा, जनसंपर्क अधिकारी श्री चन्द्रेश ठाकुर रेंज आॅफिसर श्री जेएल भोंडेकर, श्री रामनाथ टेकाम, श्री आरपी मण्डावी सहित वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों, जन प्रतिनिधियों एवं स्कूली बच्चों एवं आम नागरिकों ने ’एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत पौध रोपण किया। इस दौरान कलेक्टर, एसपी, वनमण्डलाधिकारी एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारियों ने सेल्फी जोन में सेल्फी भी ली। इस अवसर पर कलेक्टर श्री चन्द्रवाल ने उपस्थित लोगों को संपूर्ण जीव-जगत के लिए पेड़-पौधों की महत्व की जानकारी देते हुए अधिक से अधिक पौध रोपण करने तथा रोपे गए पौधे की सुरक्षा हेतु समुचित उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।
- 0 परीक्षा को गंभीरता के साथ कराने के दिए निर्देश0 जिले के 95 केंद्रों में होगी परीक्षाएं, केंद्र में बुनियादी सुविधा हो सुनिश्चित0 अभ्यर्थियों की उपस्थिति को दो बार करें चेक0 निर्धारित समय के बाद केंद्र में प्रवेश न दिया जाए
रायपुर। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा आयोजित छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा एसईटी 2024 की तैयारियों के संबंध में बैठक ली। कलेक्टर डॉ. सिंह ने कहा कि केंद्र में प्रकाश, फर्नीचर, पानी, वाशरूम,पार्किंग आदि की बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित की जाए। परीक्षार्थियों की उपस्थिति को दो-दो बार चेक कर ले। किसी भी प्रकार की कोई गलती न हो। निर्धारित समय तक अभ्यर्थियों को केंद्र में प्रवेश दिया जाए। परीक्षा सामग्री का वितरण प्रात:7 बजे से पहले उपस्थित होकर प्राप्त करें। उल्लेखनीय है क्रि जिले में 95 केंद्र बनाये गये है।इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री कीर्तिमान राठौर, जिला रोजगार अधिकारी श्री केदार पटेल समेत अन्य अधिकारी उपस्थित थे। - रायपुर। उच्च न्यायालय के आदेश के परिपालन में राज्य शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के दिशा निर्देश अनुरूप रायपुर जिला कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के आदेशानुसार एवं रायपुर नगर निगम आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार नगर निगम के सभी 10 जोनो द्वारा सड़क मार्गों में काउकेचर एवं विशेष टीम के श्रमवीरो की सहायता से आवारा मवेशियों की धरपकड़ करने अभियान सतत निरंतर जारी है। अभियान के तहत आज जोन 1 की टीम द्वारा 11, जोन 2 द्वारा जोन क्षेत्र में मार्ग में 5 आवारा मवेशियों की धरपकड़ की गई । जोन 3 की टीम ने मार्गो से 3 आवारा मवेशियों की धरपकड़ कर टेकारी गौठान में छोडा। जबकि जोन 4 ने 10 और जोन 5 ने 5 आवारा मवेशियों की धरपकड़ की। जोन 6 की टीम ने 19 आवारा मवेशियों की धरपकड़ कर उन्हें गोकुल नगर गौठान में छोडा। जोन 7 ने 4, जोन 8 ने 12, जोन 9 ने 41 आवारा मवेशियों की धरपकड़ की। जोन 10 से 11 आवारा मवेशियों की धरपकड़ काउकेचर वाहन एवं विशेष टीम की श्रमवीरों की सहयोग से करते हुए उन्हें गोकुल नगर गौठान छोड़ा। आज अभियान के तहत 10 जोनों की काऊकैचर टीमों ने कुल 121 आवारा मवेशियों की धरपकड़ की सआवारा मवेशियों की धरपकड़ का अभियान सतत निरंतर जारी रहेगा।
- 0 ‘‘एक पेड़ मॉं के नाम‘‘दुर्ग। ‘‘एक पेड़ मां के नाम’’ कार्यक्रम के तहत् महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 12 जुलाई 2024 से 18 जुलाई 2024 तक वृक्षारोपण का सघन अभियान चलाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के द्वारा दुर्ग ग्रामीण परियोजना के ग्राम अंजोरा से किया गया, जिसमें जल संरक्षण हेतु शपथ भी दिलायी गयी। उनके नेतृत्व में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा ‘‘एक पेड़ मां के नाम‘‘ बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं के तहत बेटियों के नाम पर वृक्षारोपण ‘‘सेल्फी विथ लाडो‘‘ व ‘‘सेल्फी विथ मां‘‘ का आयोजन भी किया गया।अभियान अंतर्गत दुर्ग जिले के प्रत्येक आंगनबाड़ी केन्द्रों में पोषण वाटिका के साथ ही समुदाय की महिलाओं एवं बच्चों में पर्यावरण के प्रति जन-जागरुकता लाने के लिए ‘‘जल शक्ति से नारी शक्ति‘‘ अभियान एवं वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम किया जा रहा है। इस अभियान में ग्राम की महिला समूहों, महिला मण्डल, ग्राम पंचायत स्तर की महतारी वंदन योजना से लाभांवित सभी महिलाओं को एकत्र कर पानी के महत्ता जैसे स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता, पानी का संचयन, रेन वाटर हार्वेस्ंिटग तथा खराब पानी का अन्य उपयोग इत्यादि विषय में जानकारी दी गई और फलदार पौधे जैसे - आम, अमरुद, आंवला, मुनगा, पपीता, केला, कटहल, अनार इत्यादि पौधों का वृक्षारोपण आंगनबाड़ी केन्द्रों में किया गया। वृक्षारोपण अभियान के तहत जिले के सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों में पोषक/फलदार वृक्षों के साथ ही कुपोषित व गर्भवती धात्री माताओं के घरों में भी वृक्षारोपण का अभियान प्रारंभ किया गया है। इसके साथ ही महतारी वंदन के लाभार्थी महिलाओं से भी एक पेड़ मॉं के नाम लगाने की अपील की गई है।उल्लेखनीय है कि 12 से 18 जुलाई तक माननीय जनप्रतिनिधियों के साथ ही जिला प्रशासन की टीम एवं विभागीय अमले के द्वारा दुर्ग जिले के 1506 आंगनबाड़ी केन्द्रों में 7327 पेड़, कुपोषित बच्चों के घरों के में 6485 पेड़, गर्भवती माताओं के घरों में 8005 पेड़, शिशुवती माताओं के घरों में 6633 पेड़, महतारी वंदन योजना से लाभांवित महिलाओं के घरों में 69045 पेड़, छत्तीसगढ़ महिला कोष समूहों के महिलाओं के घरों में 4821 पेड़ एवं किशोरी बालिकाओं के घरों में 5530 पेड़ का रोपण किया गया। इस प्रकार जिले में 12 से 18 जुलाई तक महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा कुल 107846 से अधिक पौधों का रोपण किया गया है। इस दौरान सुपोषण की बात महतारी के साथ, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना एवं अन्य विभागीय योजनाओं का प्रचार प्रसार भी किया गया व सभी से ‘‘एक पेड़ मॉं के नाम’’ लगाने की अपील भी गई।
- कृषि विज्ञान केन्द्र पाहंदा (अ), दुर्ग द्वारा किसानों को हल्दी के एक लाख पौधे प्रो ट्रे में दिये जा रहे है
दुर्ग। सांसद श्री विजय बघेल ने आज कृषि विज्ञान केन्द्र, पाहंदा (अ), दुर्ग द्वारा तैयार ’’प्रो ट्रे’’ में हल्दी के पौधे प्रगतिशील किसानों को वितरित किये। ये पौधे भारतीय सुपारी एवं मसाला निदेशालय कालीकट केरल द्वारा कृषि विश्वविद्यालय में संचालित अनुसंधान परियोजनाओं के अंतर्गत विकसित किये गये हैं। इस परियोजना के अंतर्गत कृषि विज्ञान केन्द्र, पाहंदा (अ), दुर्ग द्वारा हल्दी की पौध तैयार कर प्रदर्शन हेतु किसानों को वितरित किये जा रहे है। कृषि विज्ञान केन्द्र, पाहंदा (अ), दुर्ग के प्रमुख एवं वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. विजय जैन एवं विषय वस्तु विशेषज्ञ डॉ. कमल नारायण वर्मा ने बताया कि परम्परागत कृषि में हल्दी के बीज की मात्रा अधिक लगती है ’’प्रो ट्रे’’ विधि में अपेक्षाकृत कम बीज में पौधे की नर्सरी तैयार की जाती है, जिससे प्रति एकड़ लगभग 5-6 क्विंटल बीज की बचत होती है। साथ ही किसानों को हन्दी की खेती में एक माह का समय भी बच जाता है। - 0 अभियान के दौरान आईएफए एवं विटामिन ‘ए‘ का सिरप बच्चों को पिलाया जाएगा
दुर्ग। जिला चिकित्सालय दुर्ग में आज मुख्य अतिथि विधायक दुर्ग शहर श्री गजेन्द्र यादव द्वारा जिला स्तर पर शिशु संरक्षण माह (एसएसएम) कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज दानी, सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ. एच.के. साहू, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. दिव्या श्रीवास्तव, जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्री संदीप ताम्रकार, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. सीमा जैन, हास्पिटल कंसल्टेंट, आरएमएनसीएच ए कंसल्टेंट एवं अन्य जिला स्तर के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे। कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के मार्गदर्शन एवं शासन के द्वारा जारी निर्देशानुसार नियमित टीकाकरण के साथ ही विटामिन ‘ए‘ (09 माह से 05 वर्ष के बच्चों को प्रत्येक 6 माह में 1 बार) एवं आईएफए सिरप (06 माह से 05 वर्ष के बच्चों को सप्ताह में 2 बार) 1-1 एमएल लगातार 6 माह तक पिलाया जाएगा। बच्चों व गर्भवती माताओं का टीकाकरण, गर्भवती माताओं की जांच तथा उन्हें पोषण आहार की सलाह के साथ-साथ अति गंभीर कुपोषित बच्चों को चिन्हित कर एनआरसी रिफर किया जाएगा व मध्यम कुपोषित बच्चों हेतु माताओं को आहार की सलाह दी जाएगी।कलेक्टर सुश्री चौधरी द्वारा जिला टास्क फोर्स की बैठक में शिशु संरक्षण माह जुलाई-अगस्त 2024 को सफल बनाने हेतु दिये गये निर्देशानुसार जिला टीकाकरण अधिकारी द्वारा कार्ययोजना व ड्यू लिस्ट तैयार करवाते हुए जिला व ब्लॉक स्तर पर मॉनिटरिंग टीम का गठन किया गया है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं मितानिन को प्रशिक्षण में घर-घर भ्रमण करते हुए अधिक से अधिक बच्चों को इस अभियान में सम्मिलित करने बाबत् मोबिलाईज कर लक्ष्य प्राप्ति हेतु निर्देश दिये गये हैं। - रायपुर। खम्हारडीह आवासीय क्षेत्र के रहवासियों द्वारा की गयी शिकायत पर आज नगर निगम रायपुर के आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा के आदेशानुसार एवं अपर आयुक्त श्री राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता के निर्देशानुसार निगम स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर तृप्ति पाणीग्रही, निगम जोन 9 जोन कमिश्नर श्री संतोष पाण्डेय के नेतृत्व एवं कार्यपालन अभियंता श्री के. के. शर्मा, श्री पदमाकर श्रीवास, सहायक अभियंता श्री अंशुल शर्मा, जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री अदिव्य हजारी स्वच्छता निरीक्षक श्री महेंद्र कलिहारी, श्री भोला तिवारी की उपस्थिति में नगर पालिक निगम जोन 9 क्षेत्र के तहत नेताजी सुभाषचन्द्र बोस वार्ड नम्बर 31 के खम्हारडीह आवासीय क्षेत्र में अभियान चलाकर काऊकैचर वाहन एवं विशेष टीम के श्रमवीरों की सहायता से आवासीय क्षेत्र में संचालित की जा रही संचालक की डेयरी पर कार्यवाही की. डेयरी की 28 गायों को काऊकैचर वाहन से नगर पालिक निगम आवासीय क्षेत्र की सीमा के बाहर के क्षेत्र में शिफ्ट किया और जोन के स्तर पर नागरिकों द्वारा आवासीय क्षेत्र में डेयरी के चलते प्रदूषण और गंदगी की जनशिकायतों का त्वरित निदान किया.
- भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्रांतर्गत घड़ी चैंक सुपेला स्थित विद्यारतन भशीन सेतू अंडर ब्रिज का निर्माण किया गया है। पहले नागरिको को पटरी के उस पार जाने के लिए लम्बे समय तक इंतजार करना पड़ता था। ट्रेन की क्रासिंग होते ही जाम लग जाता था। अंडर ब्रिज के निर्माण से आम नागरिको को काफी सुविधा मिल रही है। अंडर ब्रिज का निर्माण नागरिको के आने-जाने से लेकर शहर की सुन्दरता को एक नया स्वरूप दिया गया है।आम नागरिको को होने वाली असुविधा को देखते हुए अंडर ब्रिज में इस पार से उस पार जाने के लिए दो अलग-अलग रास्ते बनाये गये है। एक आने का एक जाने का एवं डिवाईडर भी लगा हुआ है। रास्ते के साथ ही दिवारो को कलर पेंटिंग से संवारा गया है। जो अपने आप में बहुत ही खुबसुरत दिखता है। रात्रि में भी आने जाने वालो के लिए लाईटिंग की सुविधा दिया गया है जिससे वाहन चालको को आने-जाने में किसी प्रकार की कोई असुविधा न हो। अंडर ब्रिज के बीच में मनमोहक कलाकारी की गई है, जो आकर्षक का केन्द्र बना हुआ है। अकसर देखने में आता है कि अपनी जान जोखिम में डाल कर वहां खडे होकर लोग सेल्फी लेते है, और रील बनाते है। जो दुर्घटना का कारण बन जाता है, वह सेल्फी लेने की जगह नहीं है। सावधान रहें। सेल्फी लेते समय पकड़े जाने पर नियमानुसार कार्यवाही की जावेगी।सांसद विजय बघेल ने सभी नागरिको से अपील की है कि दो पहिया गाड़ी चलाते समय हेलमेट का उपयोग करें। कार चलाते समय सीट बेल्ट अवश्य लगाये, जिससे आपका जीवन सुरक्षित रहें, सावधानी पूर्वक गाड़ी चलाएं।आयुक्त देवेश कुमार ध्रुव ने आने जाने वाले नागरिको से अनुरोध किया है कि कोई भी व्यक्ति अंडर ब्रिज से राॅग साईड गाड़ी मत चलाए, कुछ लोग थोड़े से जल्दी में राॅग साईड चलते है और दुर्घटना का शिकार हो जाते र्है। सड़क के नियमो का पालन करें, जिला, निगम, पुलिस प्रशासन आपके साथ है सभी लोगों से सहयोग की अपेक्षा है।
- भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई द्वारा आयुक्त के अधिकारिता के अधीन पदो पर पदोन्नति हेतु गठित छान बिन समिति की बैठक के अनुशंसा के अनुसार नगर पालिक निगम भिलाई में कार्यरत कर्मचारियो का पदोन्नति किया गया है। इसी तारतम्य में वरिष्ठता के आधार पर नगर निगम भिलाई के 7 कर्मचारियो को आयुक्त देवेश कुमार ध्रुव ने पदोन्नति का पत्र सौंपा।सुनील जोशी राजस्व उप निरीक्षक से राजस्व निरीक्षक, श्रीमती ज्योति त्रिवेदी सहायक गे्रड 02 से सहायक कार्यालय अधीक्षक सहायक गे्रड 01, विनोद वर्मा सहायक राजस्व निरीक्षक से राजस्व उप निरीक्षक, राजेश पालवे सहायक राजस्व निरीक्षक से राजस्व उप निरीक्षक, विरेन्द्र चतुर्वेदी सहायक गे्रड 03 से सहायक गे्रड 02, विकास बेलकर सहायक गे्रड 03 से सहायक गे्रड 02, डी. रवि सहायक गे्रड 03 से सहायक गे्रड 02 ।उपरोक्त समस्त पदोन्नत कर्मचारी को 15 दिवस के भीतर पदोन्नत पद पर कार्य भार ग्रहण करना होगा, अन्यथा पदोन्नति आदेश स्वयं निरस्त माना जायेगा। यह पदोन्नति छ.ग. मान. उच्च न्यायालय में प्रचलित प्रकरण में पारित होने वाले अंतिम आदेश क्रे अधीन होगा।कार्मचारियो को पदोन्नति पत्र प्रदान करने के दौरान अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी, अधीक्षण अभियंता डी.के.वर्मा, स्थापना अधीक्षक बसंत देवांगन, योजना प्रभारी विद्याधर देवांगन, आदि उपस्थित रहे।
- -छत्तीसगढ़ राज्य नीति आयोग की सामाजिक नीति तकनीकी सहायता इकाई अन्य राज्यों के लिए एक मॉडल है: सुश्री ह्यून ही बानरायपुर, / यूनिसेफ नई दिल्ली की सामाजिक नीति और सामाजिक सुरक्षा प्रमुख सुश्री ह्यून ही बान के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ आये दल ने छत्तीसगढ़ नीति आयोग के मार्गदर्शन में कमजोर वर्गो के समुदायों के बीच सामाजिक सुरक्षा की पहुंच बढ़ाने और बच्चों के अधिकार के लिए किए जा रहे कार्यो की सराहना की।राज्य नीति आयोग में आज शाम हुई बैठक में सुश्री बान ने छत्तीसगढ़ राज्य नीति आयोग सामाजिक नीति तकनीकी सहायता इकाई के काम की सराहना करते हुए कहा देश के अन्य राज्य भी नवीन नीतियों और कार्यक्रमों के लिए इस इकाई की गतिविधियों का अनुकरण कर सकते हैं। उन्होंने आयोग सामाजिक नीति तकनीकी सहायता इकाई के नवोन्वेषी मॉडल की तारीफ करते हुए आयोग की सदस्यों को नई दिल्ली स्थित नीति आयोग में प्रस्तुतीकरण के लिए आमंत्रित किया। छत्तीसगढ़ राज्य नीति आयोग में गठित सामाजिक नीति तकनीकी सहायता इकाई के माध्यम से राज्य और जिला स्तर पर साक्ष्य-आधारित नीतियों को विकसित करने और योजनाओं, कार्यक्रमों और सूचकांको में प्रगति की निगरानी में तकनीकी सहायता प्रदान करने के लिए यूनिसेफ के साथ एक संयुक्त उद्यम है।सुश्री बान के नेतृत्व में यूनिसेफ की दल गत दिनों कोंडागांव में युवोदय कार्यक्रम, दंतेवाड़ा मे छत्तीसगढ़ पंचायत नेटवर्क फॉर चिल्ड्रन (सीजी-पंच) का प्रत्यक्ष अवलोकन किया और इन कार्यक्रमों को सराहा। यूनिसेफ के दल ने रायपुर में छत्तीसगढ़ एलायंस फॉर सोशल प्रोटेक्शन कार्यक्रम की प्रशंसा की। इस कार्यक्रम के जरिए कमजोर समुदायों के बीच सामाजिक सुरक्षा की पहुंच बढ़ाने में सहायता दी जा रही है।राज्य नीति आयोग के सदस्य सचिव श्री अनुप कुमार श्रीवास्तव ने आकांक्षी ब्लॉकों और जिलों में यूनिसेफ के काम की सराहना की और छत्तीसगढ़ में बच्चों के अधिकारों को सुनिश्चित करने के लिए यूनिसेफ के साथ साझेदारी के लिए आयोग की प्रतिबद्धता व्यक्त की। इस बैठक में आयोग के संयुक्त संचालक श्री नीतू गौरडिया, आपातकालीन विशेषज्ञ यूनिसेफ नई दिल्ली श्री सरबजीत सिंह सहोता, सामाजिक नीति विशेषज्ञ, यूनिसेफ डॉ. बाल परितोष दास, यूनिसेफ के आपातकालीन पदाधिकारी श्री विशाल वासवानी एवं एसपीटीएसयू के डॉ. संतु मैती एवं डॉ. हेमंत कुमार उपस्थित थे।
- -बीमारियों को देखते हुए डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों को मुख्यालय नहीं छोड़ने के निर्देश-स्कूलों में प्रार्थना के बाद बच्चों को डायरिया एवं मलेरिया के बारे में जागरूक किया जायेगा-कलेक्टर ने बाईक से किया मलेरिया प्रभावित गांवों का दौरा-मलेरिया चौपाल लगाकर मितानिनों से खुद की कराई मलेरिया जांचरायपुर । बारिश की मौसम में बीमारियों का प्रकोप रहता है। इसे देखते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि स्वास्थ्य के मामले में कोई भी लापरवाही नहीं होनी चाहिए। श्री साय ने सभी अधिकारियों को संवेदनशील गांवों का भ्रमण कर हालत पर नजर रखने और जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।इसी कड़ी में बिलासपुर जिले के कलेक्टर श्री अवनीश शरण ने कोटा विकासखण्ड के मलेरिया प्रभावित कुरदर, छुईहा, टेंगनमाड़ा सहित अनेक ग्रामों का दौरा किया। कलेक्टर ने बारिश के कारण कीचड़ एवं दलदल से सने छुईहा एवं चिखलाडबरी सड़क मार्ग का बाईक में सवार होकर निरीक्षण किया और गांव के पहुंच मार्ग को तुरंत दुरुस्त करने के निर्देश भी दिए हैं। कलेक्टर ने कुरदर में मलेरिया चौपाल लगाकर वहां के हालात की समीक्षा की। उन्होंने गांव के चौक पर मलेरिया चौपाल लगाकर स्वयं मितानिन से मलेरिया जांच कराकर परीक्षण किया।इस दौरान कलेक्टर ने ग्रामीणों और स्वास्थ्य विभाग के मैदानी कर्मचारियों से हालात की जानकारी ली। कुरदर के सरपंच श्री राजकुमार पैकरा से भी चर्चा की। उन्होंने स्वास्थ्य अमले को रोज शाम को जनचौपाल लगाकर लोगों में जागरूकता फैलाने को कहा है। उन्होंने एक बाईक एम्बुलैंस को कुरदर में चौबीसों घण्टे रखने के निर्देश दिए। सभी चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मचारियों को मुख्यालय में रहने को कहा है। कैंदा अस्पताल को एक 108 वाहन उपलब्ध कराने एवं कुरदर में पानी एवं बिजली की समस्या के निदान करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।उन्होंने टेंगनमाड़ा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का भी निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देश दिया है कि यदि फेल्सिफेरम मलेरिया कन्फर्म होती है तो स्थानीय स्तर पर इलाज न करके सीधे जिला अस्पताल अथवा सिम्स में भर्ती के लिए रिफर किया जाये। उन्होंने कहा कि स्कूलों में प्रार्थना के उपरांत बच्चों को डायरिया एवं मलेरिया से बचने के उपाय बताएं। कलेक्टर ने निर्देश दिया है कि एक अलग कर्मचारी की ड्यूटी लगाकर मरीजों के घर का फोन नम्बर लेकर लगातार बीमारी की मॉनीटरिंग की जाये।
- -छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के स्वप्नद्रष्टा थे डॉ. खूबचंद बघेल-डॉ. खूबचंद बघेल की 124वीं जयंती समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव सायरायपुर, / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर के डॉ. खूबचंद बघेल व्यावसायिक परिसर, फूल चौक में आयोजित डॉ. खूबचंद बघेल की 124वीं जयंती समारोह में शामिल हुए। उन्होंने डॉ. खूबचंद बघेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री श्री टंकराम वर्मा और पूर्व मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल भी मौजूद रहे।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने डॉ. खूबचंद बघेल का पुण्य स्मरण करते हुए कहा कि वे छत्तीसगढ़ के स्वप्नदृष्टा थे। एक अच्छे डॉक्टर और साहित्यकार के रूप में उनकी अलग पहचान थी। मुख्यमंत्री श्री साय ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी को याद करते हुए कहा कि उन्होंने छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण कर हमारे पुरखों का सपना पूरा किया। हम सभी अटल जी के आभारी हैं। अब इस राज्य को संवारने की जिम्मेदारी हम सभी की है।मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि आप सभी के आशीर्वाद से सरकार के मुखिया का दायित्व मुझे मिला है। हमारी सरकार ने प्रदेश में 7 माह पूरे किए हैं और सरकार बनने के दूसरे ही दिन हमने 18 लाख गरीब परिवारों को आवास देने का काम किया। किसानों से 3100 रुपए प्रति क्विंटल के भाव से और 21 क्विंटल प्रति एकड़ के मान से धान की खरीदी की। 13 लाख किसानों को दो साल के बकाया धान बोनस का अंतरण, महतारी वंदन योजना के अंतर्गत 70 लाख से अधिक माताओं-बहनों को हर महीने एक-एक हजार रुपए सालाना 12 हजार रूपए की सहायता राशि के साथ ही तेन्दूपत्ता संग्राहकों के लिए संग्रहण दर 4 हजार रुपए से बढ़ाकर 5 हजार 500 रुपए प्रति मानक बोरा करने जैसे कई अहम निर्णय लिए हैं।उन्होंने कहा कि हमारे पुरखों ने जिस छत्तीसगढ़ का सपना देखा है, उसे आकार देने के लिए हम सभी कार्य कर रहे हैं। हमारे पास खनिज संपदा भरपूर मात्रा में है। हमारे पास कोयला, आयरन, बॉक्साइट, गोल्ड, डायमंड जैसे खनिज उपलब्ध हैं। मिनरल्स के क्षेत्र में भी हमारा छत्तीसगढ़ बहुत समृद्ध है। तरह-तरह के वनोपज हमारे छत्तीसगढ़ की शोभा बढ़ाते हैं, जिनके वैल्यू एडिशन से हम वनवासी भाइयों-बहनों के जीवन को आर्थिक रूप से सशक्त और समृद्ध बना रहे हैं।राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा ने उपस्थित लोगों से आग्रह करते हुए कहा कि हम समाज और प्रदेश के विकास में सकारात्मक भूमिका निभाएं । डॉ. खूबचंद बघेल ने समाज में भेदभाव को मिटाने के लिए और गरीब तबके को ऊपर उठाने के लिए जीवन भर संघर्ष किया। उन्होंने समाज में सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने का काम किया।छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के कार्यकारी अध्यक्ष श्री के के नायक ने डॉ. खूबचंद बघेल के प्रारंभिक जीवन, स्वतंत्रता संग्राम में उनकी भूमिका और सामाजिक उत्थान के लिए उनके योगदानों के बारे में विस्तार से बताया। इस मौके पर श्री रघुनंदन वर्मा, श्री दशरथ वर्मा सहित छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के पदाधिकारीगण और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
- रायपुर, / मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर जिला प्रशासन द्वारा दिव्यांग को बैटरी चलित मोटराइज्ड ट्राई सायकिल उपलब्ध कराया गया है। बैटरी चलित ट्राई सायकिल पाकर दिव्यांग टिकेश्वर और गौरी ने मुख्यमंत्री श्री साय और जिला प्रशासन का आभार जताया है।महासमुंद जिले के पिथौरा विकासखण्ड के ग्राम अठारहगुड़ी के रहने वाले 34 वर्षीय दिव्यांग श्री टिकेश्वर पटेल और ग्राम रेमडा निवासी 30 वर्षीय गौरी खंडेल कलेक्टर श्री प्रभात मिलक के हाथों ट्राई साइकिल पाकर वे दोनों बहुत खुश हैं। दोनों दिव्यांगों को पहले आने-जाने के लिए परिजन या किसी व्यक्ति का सहारा लेना पड़ता था। मोटराईज्ड ट्रायसायकल मिल जाने से अब उन्हें गांव या गांव से बाहर आने-जाने में आसानी होगी। दिव्यांग टिकेश्वर पटेल ने बताया कि अब उन्हें अपने व्यवसाय के द्वारा आर्थिक स्थिति में और सुधार करने का मौका मिलेगा। इसी तरह गौरी खंडेल ने कहा कि मोटराइज्ड ट्राई साइकिल मिलने से मुझे अपने पैरों पर खड़ा होने का अवसर मिला है।समाज कल्याण विभाग के उप संचालक श्रीमती संगीता सिंह ने बताया कि दोनों 80 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग हैं, इसलिए ऑटोमेटिक ट्राई साइकिल समाज कल्याण विभाग द्वारा दी गई है। ताकि वे अपने रोजमर्रा के काम सरलता से कर सके तथा स्व रोजगार से अपना जीवन यापन कर सकें।
- -गुरूजनों एवं शिक्षकों का होगा सम्मान-गुरू पूर्णिमा के महत्व एवं पारंपरिक गुरू शिष्य संस्कृति पर व्याख्यानरायपुर / राज्य के सभी शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों में 22 जुलाई को गुरू पूर्णिमा के अवसर पर गुरू पूर्णिमा उत्सव का गरिमामय आयोजन होगा। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा आज मंत्रालय महानदी भवन में मंत्री परिषद की बैठक में गुरू पूर्णिमा उत्सव के आयोजन के संबंध में दिए गए निर्देश के परिपालन में स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा इस आयोजन को लेकर दिशा-निर्देश जारी किया गया है।स्कूल शिक्षा विभाग मंत्रालय द्वारा सभी कलेक्टरों एवं शिक्षा विभाग के आला अधिकारियों को जारी निर्देश के अनुसार विद्यालयों में 22 जुलाई को गुरू पूर्णिमा उत्सव का गरिमामय आयोजन साधु-संतों, गुरूजनों, शिक्षकों, सेवानिवृत्त शिक्षकों एवं पूर्व छात्राओं सहित गणमान्य लोगों की मौजूदगी में होगा। इस दौरान सरस्वती वंदना, गुरूवंदना, दीप प्रज्ज्वलन के साथ ही गुरूजनों एवं शिक्षकों का सम्मान किया जाएगा। प्रार्थनासभा के बाद प्रार्थना स्थल पर गुरू पूर्णिमा के महत्व एवं पारंपरिक गुरू शिष्य संस्कृति पर शिक्षकों का व्याख्यान होगा। इस आयोजन के दौरान प्राचीन काल में प्रचलित गुरूकुल व्यवस्था एवं उसका भारतीय संस्कृति पर प्रभाव विषय पर निबंध लेखन तथा शिक्षकों एवं विद्यार्थियों द्वारा गुरू संस्मरण पर संभाषण भी होगा।
- -डीएमएफ से किया गया 12 करोड़ का प्रावधान-वनांचल क्षेत्रों के दर्जनों गांव के लोगों को मिलेगा बेहतर आवागमनरायपुर / खनिज बहुल छत्तीसगढ़ के खनन प्रभावित क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति देने में डीएमएफ फंड का प्रभावी इस्तेमाल किया जा रहा है। कोरबा जिले में, जहां दुनिया की दो बड़ी कोयला खदानें गेवरा और कुसमंडा स्थित हैं, वहां कोरबा विकासखण्ड के वनांचल क्षेत्र में चिर्रा से श्यांग तक कच्ची और जर्जर सड़क को डीएमएफ फंड की राशि से पक्की बनाया जाएगा। ग्रामीणों द्वारा वर्षों से इस सड़क को बनाने की मांग की जा रही थी।गौरतलब है कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने डीएमएफ फंड की राशि का उपयोग खनन प्रभावित क्षेत्रों के विकास के लिए करने के निर्देश दिए हैैं। इस राशि का उपयोग इन क्षेत्रों में स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल, सड़क और ग्रामीणों को आजीविका का साधन उपलब्ध कराने में किया जा रहा है। इसी क्रम में चिर्रा से श्यांग तक सड़क निर्माण की स्वीकृति दी गई है। कोरबा विकासखंड अंतर्गत वनांचल क्षेत्र चिर्रा से श्यांग तक की दूरी लगभग 12 किलोमीटर है। हाथी प्रभावित होने के साथ ही मुख्यालय से लगभग 60 किलोमीटर दूर इस सड़क की स्थिति विगत एक दशक से अधिक समय से जर्जर है। सड़क जर्जर होने की वजह से इस क्षेत्र के दो दर्जन से अधिक गांव के लोगों को आवागमन में बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। बारिश के समय इस मार्ग में कीचड़ और गर्मी के समय में धूल का गुबार उठने से राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ती है। वर्षों से इस मार्ग को बनाने की मांग ग्रामीण करते आ रहे हैं। लेकिन चिर्रा से श्यांग मार्ग में पक्की सड़क नहीं बन पाई थी। शहर से दूर चिर्रा और श्यांग क्षेत्र के ग्रामीणों की मांग को ध्यान में रखते हुए इस मार्ग को जिला खनिज संस्थान न्यास से बनाने का निर्णय लिया गया है। इस मार्ग के लिए 12 करोड़ की राशि का प्रावधान रखा गया है।जिला खनिज संस्थान न्यास के माध्यम से कोरबा जिले के खनन प्रभावित क्षेत्र सहित दूरस्थ वनांचल क्षेत्रों में विकास की नींव रखी जा रही है। वनांचल क्षेत्रों के लोगों को बेहतर आवागमन मुहैया कराने अति आवश्यक सड़कों का निर्माण करने की पहल की गई है। डीएमएफ की बैठक में अध्यक्ष एवं कलेक्टर श्री अजीत वसंत द्वारा सदस्यों के बीच चिर्रा से श्यांग मार्ग हेतु डीएमएफ से 12 करोड़ की राशि का प्रावधान रखे जाने की जानकारी प्रस्तुत किये जाने पर सभी ने सहमति जताते हुए इस प्रस्ताव की सराहना की। चिर्रा से श्यांग की दूरी लगभग 12 किलोमीटर है। इस मार्ग से गुरमा एवं श्यांग होकर धरमजयगढ़ पहुंचा जा सकता है। मार्ग के बनने से इस क्षेत्र में मौजूद गांव सिमकेदा, विमलता, चिर्रा, गीतकंवारी, लबेद, तीतरडांड, गिरारी सहित इस क्षेत्र में आवागमन करने वाले लोगों को लाभ मिलेगा। मार्ग की स्थिति जर्जर होने की वजह से शाम होते ही यहां आवागमन बंद सा हो जाता था। बारिश होने के साथ ही मार्ग में कीचड़ और वाहन फसने से वाहन चालक परेशान होते थे।डीएमएफ से सड़क निर्माण के लिए 12 करोड़ की राशि का प्रावधान किये जाने पर क्षेत्र के ग्रामीणों में खुशी है। मार्ग से आवागमन कर रही महिला ललिता बाई, सुकदेव सिंह, रामेश्वर बाधे ने कहा कि वे इस मार्ग से कोरबा शहर की ओर जरूरी काम से जाते हैं। कई बार लौटने में विलंब हो जाता है। इस दौरान हाथी प्रभावित क्षे़त्र होने तथा बारिश में मार्ग कीचड़ से लथपथ होने की वजह से डर बना रहता है। अब सड़क बनने के लिए राशि स्वीकृत होने पर खुशी है कि जल्दी ही हम लोगों को पक्की सड़क नसीब हो पायेगी।पहुंचविहीन अमलडीहा से मालीकछार तक होगा सड़क का निर्माण-कोरबा जिले के अंतिम छोर के ग्राम अमलडीहा से माली कछार तक पक्की सड़क नहीं होने का खामियाजा इस क्षेत्र के ग्रामीणों को भुगतना पड़ता है। इस क्षेत्र में शासकीय योजनाओं का निरीक्षण करने पहुंचे कलेक्टर श्री अजीत वसंत के समक्ष ग्रामीणों ने सड़क नहीं होने की बात रखी थी। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को अमलडीहा से मालीकछार तक सड़क निर्माण हेतु निरीक्षण करने और प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए थे। डीएमएफ की बैठक में इस मार्ग के निर्माण के लिए 10 करोड़ रूपये का प्रावधान रखते हुए समिति के समक्ष अनुमोदन हेतु रखा गया था। समिति द्वारा इस मार्ग के निर्माण की सहमति प्रदान की गई।
- -मंगलूराम के परिवार ने खुशी-खुशी, पूजन कर किया गृह प्रवेशरायपुर, / छत्तीसगढ़ में पीएम जनमन योजना का तेजी से क्रियान्वयन हो रहा है। विशेष पिछड़ी जनजाति बहुल गांवों में ऐसे परिवारों को आवास सहित मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने विशेष पिछड़ी जनजाति परिवारों के लिए संचालित पीएम जनमन योजना के तहत इन समुदायों से जुड़ी बसाहटों में सड़क, बिजली, आवास, पेयजल सहित सभी प्रमुख योजनाओं का लाभ इन परिवारों को दिए जाने के निर्देश दिए हैं।इसी कड़ी में कोरबा जिला प्रशासन द्वारा विशेष पिछड़ी जनजातियों के लिए 650 आवास स्वीकृत हुए हैं जिसमें से 518 हितग्राहियों को प्रथम किश्त जारी की जा चुकी है। 135 हितग्राहियों को द्वितीय किश्त तथा 17 हितग्राहियों को तृतीय किश्त की राशि जारी की जा चुकी है। पाली विकासखंड के ग्राम पंचायत भंडारखोल में विशेष पिछड़ी जनजाति बिरहोर वर्ग के हितग्राही मंगलूराम के द्वारा जिले का प्रथम आवास पूर्ण कर लिया गया है। शुक्रवार को मंगलूराम ने अपने परिवार सहित विधिवत पूजन करके जनमन आवास में गृह प्रवेश किया। अपने स्वयं का पक्का आशियाना पा कर उसके परिजनों ने खुशी जाहिर की है। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत आवास के लिए पीवीटीजी हितग्राही को पक्के आवास बनाने के लिए 2 लाख रुपये की राशि शासन द्वारा 4 किश्तों में दी जा रही है। इसके साथ ही हितग्राहियों को महात्मा गांधी नरेगा योजना के तहत 90 मानव दिवस की मजदूरी का लाभ भी दिया जा रहा है। जिले में 20 जनमन आवास का निर्माण छत स्तर तक पहुँच गया है।
- -जल जीवन मिशन सरकार की महत्वाकांक्षी योजना, अधिकारी गंभीरता से करें काम, समय पर पूर्ण हों निर्धारित लक्ष्य – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय-जल जीवन मिशन के कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं - उप मुख्यमंत्री श्री अरुण सावरायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा के दौरान लापरवाह अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश के बाद आज लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने छह कार्यपालन अभियंताओं को निलंबित कर दिया है। साथ ही चार जिलों के कार्यपालन अभियंताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। उप मुख्यमंत्री तथा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मंत्रालय से आज छह कार्यपालन अभियंताओं के निलंबन के आदेश और चार कार्यपालन अभियंताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।राज्य शासन के लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने जल जीवन मिशन के कार्यों में लापरवाही बरतने और त्रुटिपूर्ण रिपोर्टिंग किए जाने को गंभीर लापरवाही और अनुशासनहीनता मानते हुए जगदलपुर के कार्यपालन अभियंता श्री जगदीश कुमार, बिलासपुर के कार्यपालन अभियंता श्री यू.के. राठिया, बैकुंठपुर के कार्यपालन अभियंता श्री चंद्रबदन सिंह, बेमेतरा के कार्यपालन अभियंता श्री आर.के. धनंजय, अंबिकापुर के कार्यपालन अभियंता श्री एस.पी. मंडावी और सुकमा के कार्यपालन अभियंता श्री जे.एल. महला को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। वहीं दुर्ग के कार्यपालन अभियंता श्री उत्कर्ष पाण्डेय, बालोद के कार्यपालन अभियंता श्री सुक्रांत साहू, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के कार्यपालन अभियंता श्री एस.एस. पैकरा तथा सारंगढ़-बिलाईगढ़ के कार्यपालन अभियंता श्री कमल कंवर को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने विगत दिनों जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा के दौरान इसे राज्य और केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना बताते हुए अधिकारियों को गंभीरतापूर्वक काम करने और निर्धारित लक्ष्यों को समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए थे। उन्होंने जल जीवन मिशन के प्रगतिरत कार्यों को यथाशीघ्र पूर्ण करने को कहा था। उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने भी मिशन के कार्यों पर नाखुशी जाहिर करते हुए अधिकारियों को ज्यादा से ज्यादा गांवों में शत-प्रतिशत घरों में नल से पानी पहुंचाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए थे। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन के कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लापरवाह और त्रुटिपूर्ण रिपोर्टिंग करने वाले अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।राज्य शासन द्वारा निलंबन के बाद कार्यपालन अभियंता श्री जगदीश कुमार का मुख्यालय अधीक्षण अभियंता कार्यालय कोंडागांव, श्री यू.के. राठिया का मुख्यालय अधीक्षण अभियंता कार्यालय रायपुर, श्री चंद्रबदन सिंह का मुख्यालय अधीक्षण अभियंता कार्यालय सरगुजा, श्री आर.के. धनंजय का मुख्यालय अधीक्षण अभियंता कार्यालय दुर्ग, श्री एस.पी. मंडावी का मुख्यालय अधीक्षण अभियंता कार्यालय बिलासपुर और श्री जे.एल. महला का मुख्यालय अधीक्षण अभियंता कार्यालय जगदलपुर नियत किया गया है। नियमानुसार निलंबन अवधि में इन्हें जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने कारण बताओ नोटिस की कार्रवाई वाले चारों कार्यपालन अभियंताओं को सूचना पत्र प्राप्ति के 15 दिनों के भीतर अपना प्रतिवाद प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। निर्धारित समय में प्रतिवाद प्राप्त नहीं होने पर यह समझा जाएगा कि संबंधित कार्यपालन अभियंताओं को इस संबंध में कुछ नहीं कहना है। तदुपरांत शासन द्वारा एक पक्षीय कार्यवाही की जाएगी।
- रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने मशहूर रंग निर्देशक और आकाशवाणी के वरिष्ठ उदघोषक मिर्ज़ा मसूद जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि मिर्ज़ा मसूद जी ने अपना पूरा जीवन रंगमंच को समर्पित कर दिया। उनका निधन कला जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। मुख्यमंत्री श्री साय ने अपने शोक संदेश में कहा, "मिर्ज़ा मसूद जी की करिश्माई आवाज़ और अंदाज उन्हें अद्वितीय बनाते थे। उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में हिंदी ब्रॉडकास्ट कमेंटेटर के रूप में भी अपनी विशेष पहचान बनाई। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा 2019 में उन्हें चक्रधर सम्मान से नवाज़ा गया था।" मिर्ज़ा मसूद जी के कला और संस्कृति के क्षेत्र में योगदान को सदैव स्मरण किया जाएगा ।
- -मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री ने नक्सल हमले में शहीद जवान श्री भरत लाल साहू को पुष्पचक्र अर्पित कर दी श्रद्धांजलि-माओवादियों के खिलाफ हम निर्णायक लड़ाई लड़ रहे-मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव सायरायपुर ।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने आज चौथी बटालियन माना पहुंचकर गत दिवस बीजापुर जिले के तर्रेम में माओवादियों द्वारा किये आईईडी ब्लास्ट में शहीद हुए जवान श्री भरत लाल साहू के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री ने शहीद जवान के पार्थिव शरीर को कंधा देकर ससम्मान निवास रायपुर के सड्डू के लिए रवाना किया।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने इस मौके पर कहा कि बीजापुर जिले के तर्रेम में हुए आइईडी ब्लास्ट में हमारे वीर जवानो ने अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है। हमारी सरकार बनते ही हमने माओवादियों के खिलाफ अपनी लड़ाई तेज कर दी है और हम निर्णायक लड़ाई लड़ रहे है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे जवानों की शहादत बेकार नहीं जाएगी।मुख्यमंत्री श्री साय ने इस दौरान शहीद जवान श्री भरत लाल साहू के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया।गौरतलब है कि एसटीएफ के शहीद आरक्षक श्री भरत लाल साहू रायपुर जिले के रहने वाले थे। पिछले 17 जुलाई को बीजापुर जिले के तर्रेम में एसटीएफ का बल नक्सल विरोधी अभियान के लिए रवाना हुआ था। अभियान के दौरान माओवादियों द्वारा लगाए गये आईईडी ब्लास्ट में सुरक्षाबल के दो जवान शहीद और 4 जवान घायल हुए।इस मौके पर वनमंत्री श्री केदार कश्यप, राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा, विधायक श्री मोतीलाल साहू, डीजीपी श्री अशोक जुनेजा सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और शहीद जवान के परिजन मौजूद थे।
- -सीएम कैंप कार्यालय बगिया की पहल पर ग्रामीणों को मिली अंधेरे से मुक्तिरायपुर, / जशपुर जिले के फरसाबहार विकासखण्ड के ग्राम पंचायत बारो के उरांव पारा के ग्रामीणों को अब अंधेरे से मुक्ति मिल गई है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कैम्प कार्यालय को निर्देशित किया था कि नया ट्रांसफार्मर लगाना सुनिश्चित करें। सीएम कैंप कार्यालय बगिया के निर्देश पर वहां के खराब ट्रांसफार्मर को बदलकर नया ट्रांसफार्मर लगा दिया गया है।उरांव पारा का ट्रांसफार्मर बीते 9 जुलाई को खराब हो गया था, जिससे ग्रामीणों को कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। चूंकि फरसाबहार क्षेत्र नागलोक के नाम से विख्यात है, ऐसे में रात को घर में अंधेरा होने से हमेशा जहरीले सांपों व अन्य जीव जंतुओं का खतरा बना रहता है। इस परेशानी को लेकर गांव के लोग सीएम कैंप कार्यालय बगिया में जाकर आवेदन दिए थे। सीएम कैंप कार्यालय से विद्युत विभाग के अधिकारियों को समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए गए थे। जिसके बाद विभाग ने बारो पंचायत के उरांव पारा में नया ट्रांसफार्मर लगा दिया है। ट्रांसफार्मर के लगने और विद्युत की समस्या का समाधान हो जाने से ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का आभार जताया है।उल्लेखनीय है कि प्रतिदिन मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया में सुबह 10 बजे से 3 बजे तक जनदर्शन लगाकर ग्रामीणों की समस्या सुनी जा रही है और उसका त्वरित समाधान भी किया जा रहा है। जिससे सीएम कैंप कार्यालय लोगों की आस का केंद्र बन चुका है और लोग बड़ी संख्या में वहां पहुंचकर अपनी समस्याएं रख रहे हैं।
- -डायरिया से बचाव के लिए जिला एवं विकासखंड स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली कलेक्टर नेरायपुर ।मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि वर्षाकाल में होने वाली जनजनित बीमारी डायरिया, मलेरिया की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य केंद्रों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा है कि स्वास्थ्य केंद्र में सभी जीवन रक्षक दवाओं का पर्याप्त भण्डारण और आवश्यकतानुसार मरीजों को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। मुख्यमंत्री श्री साय के निर्देशों के परिपालन में जांजगीर-चांपा कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिले में डायरिया से बचाव के लिए सभी जिला स्तरीय एवं विकासखंड स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में उन्होंने डायरिया रोकने के लिए अधिकारियों को जनजागरूकता के लिए व्यापक प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिए। उन्होंने गांव-गांव में कोटवारों के माध्यम से मुनागी कराने, मितानिनों, आंगनबाड़ी केंद्रों एवं स्कूलों में जन जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने बैठक में कहा कि सभी संबंधित अधिकारी मैदानी स्तर पर कार्य करें।उन्होंने कहा कि सभी ग्रामवासियों को ओआरएस, जिंक टेबलेट का वितरण एवं उबाल कर पानी पीने के लिए प्रेरित करें। डायरिया के मरीज़ों को नियमित अंतराल पर जाँच किया जाए एवं गंभीर स्थिति होने पर हायर सेंटर में रेफ़र किया जाए। उन्होंने कहा कि जिन गांवों में डायरिया के प्रकरण निकल रहे हैं वहां अगले 15 दिवस तक प्रतिदिन मितानिनों के द्वारा प्रत्येक घर में जाकर डायरिया पीड़ित मरीज़ का सर्वे कर जानकारी लेने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्वास्थ्य अमलों से कहा कि यदि आपके किसी भी स्वास्थ्य केंद्र में किसी गाँव से कोई डायरिया का मरीज़ आता है, तो तुरंत उस गाँव के सेक्टर सुपरवाइज़र, आरएचओ एवं मितानीन को डोर टू डोर जाकर सभी घरों की जानकारी संबंधित अधिकारी को उपलब्ध कराएंगे।उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य केंद्रों में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। इस अवसर पर जिलाधिकारी सहित सभी संबंधित विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
- -स्वास्थ्य अधोसंरचना को बढ़ावा देने के साथ बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया करना हम सबकी जिम्मेदारी – कलेक्टर श्री लंगेहरायपुर/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने मौसमी बीमारियो को लेकर स्वास्थ्य विभाग को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। निर्देश के परिपालन में कोरिया जिला पंचायत के मंथन कक्ष में कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की गहन समीक्षा की है। श्री लंगेह ने स्वास्थ्य अधोसंरचना को बढ़ावा देने के साथ बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने के लिए स्वास्थ्य के विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। उन्होनें कहा कि मुख्यमंत्री की मंशानुरूप कार्य किया जाना हम सबकी पहली प्राथमिकता होनी चाहिए।श्री लंगेह ने जिले के सामुदायिक, प्राथमिक एवं उप प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में चल रहे निर्माण कार्यो के प्रगति की समीक्षा करते हुए गुणवत्तायुक्त सामग्री का उपयोग करने तथा गुणवत्ता में लापरवाही बरतने पर संबंधित अधिकारियों तथा ठेकेदारों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को दिये। उन्होनें जिला चिकित्सालय में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए की जा रही प्रक्रिया शीध्र पूर्ण कर विज्ञापन प्रकाशित कराने के निर्देश दिये।बैठक में कलेक्टर श्री लंगेह ने जिले में गर्भवती माताओं की जांच पंजीयन, संस्थागत प्रसव, बच्चों एवं गर्भवती माताओं को टीकाकरण, पोषण पुनर्वास केन्द्र, एनीमिया, जन्म दर, शिशु मृत्यु दर, मातृ मृत्यु दर, कुपोषण, सिकल सेल स्क्रीनिंग आदि के बारे में विस्तृत समीक्षा की। उन्होनें लैब तकनीशियन व अन्य कर्मचारी जो कार्य के प्रति लापरवाही करने वाले को नोटिस जारी करते हुए उनके विरूद्व कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को दिये। बैठक में उन्होनें मौसमी बीमारी डायरिया, मलेरिया व डेंगू के प्रकोप पर सतत् निगरानी रखने तथा आपातकालीन परिस्थिति से निपटने हेतु सभी तैयारी पूर्ण रखने को कहा। उन्होनें विभागीय अधिकारियों से ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार शिविर का आयोजन कर लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि विभाग के अधिकारी-कर्मचारी टीम भावना के साथ कार्य करें और उपलब्ध संसाधनों का उपयोग करते हुए बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराएं।

















.jpg)








.jpg)
.jpg)