- Home
- छत्तीसगढ़
- रायपुर। भारत सरकार, गृह मंत्रालय, नई दिल्ली द्वारा साहित्य, संस्कृति एवं कला आदि क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियों एवं योगदान के लिए दिए जाने वाले पद्म पुरस्कार वर्ष-2025 हेतु “पद्म विभूषण”, "पद्म भूषण" तथा “पद्म श्री” पुरस्कारों के लिए प्रविष्टियां आमंत्रित की गई हैं। पद्म पुरस्कार श्रृंखला के अन्तर्गत उक्त क्षेत्रों में दिए जाने वाले पुरस्कारों के लिए योग्य एवं पात्र व्यक्तियों के नामांकन की जानकारी प्रस्तुत करने हेतु ऑनलाईन https://awards.gov.in के माध्यम से 15 सितम्बर 2024 तक एवं निर्धारित प्रपत्र में स्पष्ट पूर्ण रूप से भरे गए प्रस्ताव सहित आवेदन पत्र दिनांक 25 अगस्त, 2024 तक संचालक, संचालनालय संस्कृति एवं राजभाषा, सेक्टर-27, नवा रायपुर अटल नगर, छ.ग. को प्रेषित किया जा सकता है।
-
रायपुर,। प्रदर्शनकारियों के द्वारा सोमवार को जिला मुख्यालय बलौदाबाजार स्थित संयुक्त जिला कार्यालय में की गई तोड़फोड़ एवं आगजनी की घटना का जायजा लेने उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा रात्रि करीब 1:30 बजे बलौदाबाजार कलेक्ट्रेट पहुंचे। उनके साथ खाद्य मंत्री श्री दयाल दास बघेल एव राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा भी थे। उन्होंने कलेक्टर एव एसपी से घटना की विस्तृत जानकारी ली। साथ उन्होंने पूरे परिसर में हुई आगजनी, जिला पंचायत,कुटुंब न्यायालय एवं जनपद पंचायत कार्यालय सहित शहर का भी मुआयना कर नुकसानों का जायजा लिया।
श्री शर्मा ने घटना पर गहरा दुःख प्रकट किया। उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने के निर्देश संबधित अधिकारियों को दिए है। उन्होने आगे कहा भारी संख्या में वाहनों को क्षति पहुंचा गया है। जिनमे से कुछ अपने कार्य के लिए पहुँचे गरीब लोगों एवं अधिकारी कर्मचारी के होंगे साथ ही शासकीय सम्पति को नुक़सान पहुँचाया गया है,रिकॉर्ड रूम में न जाने कितनी दस्तावेज जल चुकी है, बिल्डिंग को जला दिया गया है जो की बड़ी मुश्किल से तैयार होती है। उन्होंने कहा कि सरकारी सम्पति को तबाह करने वाले समाज के नहीं होते। पूरे प्रदेश में परम पूज्य बाबा गुरुघासीदास को माना जाता है वे श्वेत ध्वजवाहक हैं तथा शांति के प्रतीक हैं। विगत माह अमर गुफा में जैतखांभ को क्षति पहुँचायी गई थी इस पर पुलिस की जाँच से असंतुष्ट होकर समाज के लोगों ने जाँच की माँग की थी।सभी प्रकार की चर्चा के पश्चात न्यायिक जाँच की घोषणा माननीय मुख्यमंत्री के निर्देश पर की गई थी।इस पर समाज के लोगो ने संतुष्टि ज़ाहिर करने के लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद ज्ञापित करने के लिए कार्यक्रम रखा था इसी दौरान असामाजिक तत्वों ने भीड़ में घुसकर घटना को अंजाम दिया है। जिसकी जाँच की जा रही है ,दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान आई जी अमरेश मिश्रा,संजीव शुक्ला, कलेक्टर के एल चौहान,एसपी सदानंद कुमार सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि गण सहित गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे। -
रायपुर । आज पूर्व केन्द्रीय मन्त्री शहीद पण्डित विद्याचरण शुक्ल को उनकी 11 वीं पुण्यतिथि पर राजधानी शहर में नगर निगम मुख्यालय भवन महात्मा गाँधी सदन के सामने नगर निगम उद्यान परिसर स्थित उनकी मूर्ति के समक्ष नगर निगम संस्कृति विभाग के तत्वावधान में नगर निगम जोन क्रमांक 4 के सहयोग से रखे गए संक्षिप्त आयोजन में पहुंचकर मुख्य रूप से प्रदेश के पूर्व मन्त्री श्री अमितेश शुक्ल, छग पाठ्य पुस्तक निगम के पूर्व अध्यक्ष श्री शैलेश नितिन त्रिवेदी, रायपुर नगर पालिक निगम के संस्कृति विभाग के अध्यक्ष श्री आकाश तिवारी, एमआईसी सदस्य श्री कुमार मेनन, श्री सुन्दर लाल जोगी, पूर्व पार्षद श्री रियाज अहमद, श्री मनोज कन्दोई सहित नगर के गणमान्य जनों, सामाजिक कार्यकर्त्ताओं, नवयुवकों ने मूर्ति स्थल पर पहुंचकर पूर्व केन्द्रीय मन्त्री शहीद पण्डित विद्याचरण शुक्ल को उनकी 11 पुण्यतिथि पर सादर नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की.
- -डॉग शेल्टर निर्माण के लिए पहले चरण में साढ़े अड़तालिश लाख रुपये की स्वीकृति-राजधानी रायपुर के सोनडोंगरी में ले रहा है डॉग सेल्टर होम अपना मूर्त रूप-आवारा एवं दुर्घटनाग्रस्त डॉग का इलाज के लिए किया जाएगा उपयोगरायपुर / सोनडोंगरी हीरापुर में राजधानी के पहले डॉग शेल्टर होम का निर्माण तेज़ी से जारी है। इसके लिए रायपुर नगर निगम दो चरणों में करीब डेढ़ करोड़ रुपए खर्च करेगे। शुरुआत में 48 लाख 50 हज़ार रुपए से बाउंड्री और शेड का निर्माण कराया जा रहा है। इसके साथ ही यहां पर रखे जाने वाले कुत्तो का इलाज के साथ नशबंदी एवं अन्य सुविधाएँ विकसित की जायेंगी। कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह ने आज सोन डोंगरी वार्ड क्रमांक -2 पंडित जवाहर लाल नेहरू वार्ड में 6500 वर्ग फिट के क्षेत्रफल में निर्माणाधिन डॉग सेल्टर का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने यहाँ चल रहे सभी निर्माण कार्यों को पूरी गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय सीमा पर पूरा करने निर्देश दिये।रायपुर नगर निगम ने कुछ एनजीओ के साथ मिलकर शहर के बीमार और आवारा आक्रामक कुत्तों का इलाज कराने और देखभाल करने की योजना बनाई है। इसके लिए कुछ सामाजिक संगठन और डॉग लवर्स भी सामने आयें हैं। लोगों के समर्थन को देखते हुए नगर निगम ने डॉग शेल्टर बनाने का फैसला किया है जिसका काम भी शुरू हो गया है। इस सेल्टर के बन जाने से शहर में आवारा कुत्तो की संख्या पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सकेगा इसके साथ ही डॉग बाइट्स की घटनाओं और उनसे होने वाली जन-धन हानि को भी कम किया जा सकेगा।पीपीपी मॉडर्ल पर चलेगा डॉग शेल्टर-कलेक्टर डॉ. सिंहकलेक्टर डॉ.गौरव कुमार सिंह ने बताया कि डॉग शेल्टर का संचालन पीपीपी मॉडल पर किया जायेगा।डॉग सेल्टर में सुविधाएं नगर निगम विकसित करेगा और कुत्तो की देखभाल, उनके लिए भोजन इत्यादि की व्यवस्था निजी स्वयं सेवी संगठन और डॉग लवर्स करेंगे। नगर निगम शेल्टर में वेटनरी अस्पताल जैसी सुविधाएँ भी विकसित करेगा और सेल्टर में वेटनरी डाक्टर्स यहीं उपलब्ध रहेंगे। बीमार, आवारा आक्रामक कुत्तों को पकड़कर शेल्टर में लाया जाएगा। यहां उनका इलाज किया जाएगा। नियमित रूप से नसबंदी भी होगी। इस तरह शहर में कुत्तों का आतंक कम करने के लिए निगम और निजी संगठन मिलकर काम करेंगे। इस अभियान में आम लोगों की सहभागिता और मदद बढ़ने के साथ-साथ कुत्तों की संख्या एवं सुविधाएँ बढ़ाई जायेंगी। कुत्तों की जनसंख्या को नियंत्रित करने के लिए भी यहां योजना बनाएंगे और उसे लागू करेंगे।निरीक्षण के दौरान रायपुर निगम आयुक्त श्री आबिनाश मिश्रा एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
- रायपुर / भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के अधिकारियों द्वारा राजधानी रायपुर में डिजिटल क्रॉप सर्वे खरीफ 2024 के लिए 13 जून को मास्टर ट्रेनरों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।अपर आयुक्त भू-अभिलेख डॉ. संतोष देवांगन ने से मिली जानकारी के अनुसार यह प्रशिक्षण इन्द्रावती भवन में तृतीय तल स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल नंबर-05 में सुबह 10.30 बजे से प्रारंभ होगा। इस प्रशिक्षण के लिए सभी जिलों के कलेक्टरों को भू-अभिलेख अधिकारी और भू-अभिलेख अधीक्षकों को मास्टर ट्रेनर के रूप में नामित करते हुए प्रशिक्षण में उपस्थित सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए है।
- -सीएम के निर्देश पर अधिकारियों ने अस्पताल पहुंचकर घायल जवान की कुशलक्षेम जानी-बेहतर से बेहतर इलाज करने दिए निर्देशबिलासपुर, /मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने बलौदाबाजार हिंसा में घायल पुलिस जवान संदीप खलको के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर श्री खलको के बेहतर इलाज के लिए यहां अपोलो अस्पताल में भर्ती किया गया है। आईजी श्री संजीव शुक्ला, कलेक्टर अवनीश शरण व एसपी रजनीश सिंह ने अस्पताल का दौरा कर श्री खलको की कुशलक्षेम पूछी। श्री खलको की हालत ठीक है। उन्होंने अधिकारियों से बातचीत करते हुए घटना के बारे में बताया। आइजी और कलेक्टर एसपी ने इलाज कर रहे डॉक्टरों और अस्पताल प्रबंधन से भी चर्चा की और बेहतर से बेहतर इलाज करने के निर्देश दिए। डॉक्टरों ने बताया की घटना में श्री खलको के जबड़े और आंख में चोट लगी है। उन्हें भर्ती कर जांच और इलाज शुरू कर दिया गया है। बाकी उनका स्वास्थ्य ठीक है। आईजी और कलेक्टर ने घायल जवान की सहायता के लिए पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी नियुक्त कर दिए हैं। अधिकारियों ने घायल जवान के परिवार जनों से भी मुलाकात कर उन्हें ढाढस बंधाया। इस अवसर पर एसडीएम पीयूष तिवारी सहित पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी उपस्थित थे।
- -’निर्माण कार्यों में गुणवत्ता, सुरक्षा मानकों और समय-सीमा का पालन सुनिश्चित करें’-उप मुख्यमंत्री ने लोक निर्माण विभाग के अभियंताओं के प्रशिक्षण के उद्घाटन सत्र को किया संबोधित-आईएएचई और पीडब्लूडी द्वारा चार दिवसीय प्रशिक्षण का किया गया है आयोजनरायपुर। उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने आज लोक निर्माण विभाग के अभियंताओं के लिए आयोजित प्रशिक्षण के उद्घाटन सत्र को संबोधित किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि सड़क और पुल-पुलिया निर्माण की नई तकनीकों के ज्ञान से अभियंताओं की दक्षता बढ़ेगी। इस प्रशिक्षण के माध्यम से वे पुलिया तथा लघु एवं मध्यम पुलों की डिजाइन, निर्माण व रखरखाव की नई और आधुनिक तकनीकों से रू-ब-रू होंगे। राज्य में पुलिया तथा लघु एवं मध्यम पुलों के गुणवत्तापूर्ण निर्माण और रखरखाव सुनिश्चित करने में इससे मदद मिलेगी।राज्य शासन के लोक निर्माण विभाग और केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के भारतीय राजमार्ग अभियंता अकादमी (IAHE – Indian Academy of Highway Engineers) द्वारा रायपुर के नवीन विश्राम भवन में लोक निर्माण विभाग के रायपुर और दुर्ग संभाग के अभियंताओं के लिए इस चार दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया है। इसमें दोनों संभागों के विभागीय उप अभियंताओं, सहायक अभियंताओं, कार्यपालन अभियंताओं और अधीक्षण अभियंताओं को पुलिया तथा लघु एवं मध्यम पुलों की डिजाइन, निर्माण, रखरखाव और मरम्मत के साथ ही गुणवत्ता नियंत्रण की बारीकियों की जानकारी दी जा रही है। विभिन्न संस्थाओं और निर्माण एजेंसियों के विषय विशेषज्ञ उन्हें इनका प्रशिक्षण दे रहे हैं।उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण मंत्री श्री अरुण साव ने अभियंताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सीखने की कोई उम्र नहीं होती। व्यक्ति जब तक काम करता है, लगातार सीखता रहता है। समय के साथ कार्यक्षेत्र की जरूरत बदलती है, नई तकनीकें आती जाती हैं। इनके अनुरूप हमें भी अपडेट होना पड़ता है। तभी हमारी उपयोगिता और प्रासंगिकता रहती है। उन्होंने कहा कि आज सड़कों पर लगातार ट्रैफिक बढ़ रहा है, तेज रफ्तार वाली गाड़िया भी आ गई हैं। इन्हें ध्यान में रखते हुए सड़क और पुल-पुलियों के निर्माण में सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन जरूरी है।उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि प्रदेश में विभिन्न निर्माण कार्यों के लिए डीपीआर, टेंडर एग्रीमेंट, गुणवत्ता का निरीक्षण व नियंत्रण तथा कार्यों का भुगतान लोक निर्माण विभाग करता है। इसलिए निर्माण कार्यों में गुणवत्ता, सुरक्षा मानक और समय-सीमा का पालन सुनिश्चित करना भी विभाग की जिम्मेदारी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि विभागीय अभियंता इस प्रशिक्षण के दौरान देश-दुनिया की नई तकनीकों और नए मानकों से रू-ब-रू होंगे और उन्हें फील्ड में अमल में लाएंगे। इस प्रशिक्षण से हमारे अभियंताओं की योग्यता, कार्यकुशलता और दक्षता में बढ़ोतरी होगी। श्री साव ने इस वृहद प्रशिक्षण के आयोजन के लिए आईएएचई को धन्यवाद दिया।लोक निर्माण विभाग के अभियंताओं के चार दिवसीय प्रशिक्षण में आईएएचई के निदेशक श्री संजीव कुमार, सीआरआरआई (Central Road Research Institute) की पूर्व प्रमुख वैज्ञानिक डॉ. लक्ष्मी परमेश्वरन और श्री सतेन्दर कुमार तथा एलिगेंट कन्सल्टेंट (Elegant Consultant) के प्रबंध निदेशक श्री आलोक पाण्डेय पुलिया तथा लघु एवं मध्यम पुलों की डिजाइन, निर्माण, रखरखाव और मरम्मत के साथ ही गुणवत्ता नियंत्रण की बारीकियों के बारे में बताएंगे। आईएएचई के संयुक्त निदेशक श्री दिनेश कुमार शर्मा, लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता श्री के.के. पीपरी और मुख्य अभियंता (सेतु बंध) श्री एम.एल. उरांव सहित सभी मुख्य अभियंता प्रशिक्षण के शुभारंभ सत्र में मौजूद थे।
- रायपुर। छत्तीसगढ़ के शिक्षा मंत्री और रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल आज शाम नई दिल्ली से रायपुर पहुंचेंगे। वे शाम 6 बजे नई दिल्ली से नियमित विमान से स्वामी विवेकानंद विमानतल माना रायपुर पहुंचेंगे।
-
कोरबा. जिले में जंगली हाथी के हमले में महिला की मौत हो गई है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जिले के कोरबा वन मंडल के कुदमुरा वन क्षेत्र में हुए हमले में मरने वाली महिला की पहचान यादो बाई कंवर (50) के रूप में हुई है। अधिकारियों ने बताया कि आज सुबह यादो बाई अपने पति वृक्ष राम कंवर के साथ गिरारी गांव जा रही थी, तभी उनका सामना जंगली हाथी से हो गया। उन्होंने बताया कि हाथी ने जब पति-पत्नी पर हमला किया तब वृक्ष राम ने वहां से भागकर अपनी जान बचाई, लेकिन यादो बाई नहीं भाग सकीं और हाथी ने उन्हें कुचल दिया। अधिकारियों ने बताया कि वन विभाग को घटना की जानकारी मिलने के ब बाद घटनास्थल के लिए विभाग के दल को रवाना किया गया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। कोरबा वन मंडल के अधिकारी अरविंद पीएम ने बताया कि जंगली हाथी देर रात क्षेत्र में घुसा था, जिसकी जानकारी विभाग को नहीं थी। अधिकारी ने बताया कि यादो बाई के परिजनों को तात्कालिक सहायता राशि के रूप में 25 हजार रुपए दिए गए हैं, शेष 5.75 लाख रुपये सभी औपचारिकता पूरी होने के बाद दिए जाएंगे।
- दुर्ग / जिला चिकित्सालय दुर्ग में प्रधानमंत्री निःशुल्क डायलिसिस योजना के अंतर्गत मात्र 02 डायलिसिस मशीने थी, इस निःशुल्क डायलिसिस योजना के अंतर्गत एस्काग संजीवनी द्वारा डायलिसिस यूनिट का संचालन किया जा रहा है। पूर्व में सिर्फ 50-55 डायलिसिस हो पाता था। सिविल सर्जन डॉ. हेमंत साहू से मिली जानकारी अनुसार निःशुल्क डायलिसस प्रोगाम के अंतर्गत फेयर फैक्स ट्रस्ट द्वारा वर्ष 2019 में जिला चिकित्सालय दुर्ग को 05 मशीने प्राप्त हुई है। जिसमें वर्तमान में 350-400 डायलिसिस प्रति माह हो रहे है। जिला चिकित्सालय द्वारा आयरन सुक्रोस जिसकी कीमत 350-400 रूपये है, जिसे रोगियों को निःशुल्क प्रदाय किया जाता है। जिसे समय-समय पर शासन द्वारा प्राप्त होने पर इंजेक्शन एरिथ्रोपोइटिन भी रोगियों को निःशुल्क दिया जाता है। जिसकी बाजार में कीमत 1800-2000 रूपये है। वर्तमान में किडनी के गंभीर मरीजों को डायलिसस नोडल ऑफिसर डॉ. देवेन्द्र साहू द्वारा सेंट्रल लाइन लगाया जा रहा है, जिससे रोगियों को बाहर नहीं जाना पड़ता है। यहां हेपेटाइटीस-सी के रोगियों को शासन स्तर से प्राप्त मेडिसिन भी निःशुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है। जिसका बाजार मूल्य 10-15 हजार रूपये है। जिला चिकित्सालय दुर्ग में प्रतिमाह लाभांवित मरीजों की संख्या 38-40 एवं प्रतिमाह डायलिसिस 350-400 होता है एवं प्रतिवर्ष लगभग 5500-6000 मरीजों का निःशुल्क डायलिसिस किया जा रहा है।
- विभागों के आला अधिकारी बैठक में होंगे शामिलरायपुर।, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय लोकसभा चुनाव सम्पन्न होने के बाद शासकीय काम-काज में कसावट और तेजी लाने के लिए 13 जून से विभिन्न विभागों के काम-काज और योजनाओं की प्रगति की समीक्षा शुरू करने जा रहे हैं। मुख्यमंत्री द्वारा ली जाने वाली इस समीक्षा बैठक में संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहेंगे।मुख्यमंत्री श्री साय 13 जून को दोपहर 01 बजे से मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में कृषि एवं उद्यानिकी विभाग तथा अपरान्ह 3 बजे से पशुधन विकास, मत्स्यपालन एवं दुग्ध महासंघ के काम-काज की समीक्षा करेंगे। मुख्यमंत्री 14 जून को पूर्वान्ह 11.30 बजे से स्वास्थ्य विभाग तथा अपरान्ह 3 बजे चिकित्सा शिक्षा, खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की समीक्षा बैठक लेंगे। मुख्यमंत्री 15 जून को पूर्वान्ह 11.30 बजे से लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी तथा दोपहर 2 बजे से गृह एवं जेल विभाग की समीक्षा बैठक लेंगे।
- रायपुर,। राज्य शासन ने नागपंचमी के स्थान पर देवउठनी एकादशी पर्व के अवसर पर रायपुर शहर एवं नया रायपुर स्थित शासकीय कार्यालयों में स्थानीय अवकाश घोषित किया है। इस आशय का संशोधित आदेश सामान्य प्रशासन विभाग अटल नगर नवा रायपुर द्वारा जारी कर दिया गया है। कैलेण्डर वर्ष 2024 के लिए पूर्व में जारी आदेश में संशोधन करते हुए नागपंचमी के अवसर पर 9 अगस्त 2024 को घोषित स्थानीय अवकाश को परिवर्तित करते हुए मंगलवार, 12 नवम्बर 2024 को देवउठनी एकादशी (तुलसी पूजा) पर स्थानीय अवकाश घोषित किया है। जारी आदेश में कहा गया है कि यह अवकाश बैंक, कोषालय, उप कोषालय के लिए लागू नहीं होगा।
- -अंबेडकर स्मृति चिकित्सालय स्थित मॉडल ब्लड (बैंक) सेंटर एवं जन कल्याण समिति गंडई के सहयोग से आयोजित हुआ विशाल रक्तदान शिविररायपुर. । डॉ. भीमराव अंबेडकर स्मृति चिकित्सालय स्थित मॉडल ब्लड बैंक सेंटर एवं जन कल्याण समिति, गंडई के सहयोग से जरूरतमंद मरीजों के लिए विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर श्रीचंद कॉम्प्लेक्स, दुर्ग रोड, गंडई में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस रक्तदान शिविर में 74 यूनिट रक्त संग्रह किया गया।जन कल्याण समिति, गंडई की तरफ से कैंप का कार्यभार श्री चेतन पटेल और मॉडल ब्लड (बैंक) की तरफ से इंचार्ज डॉ. विजय कापसे की निगरानी में संपन्न हुआ।रक्तदान शिविर की टीम में डॉ. खालिदा, डॉ. रश्मि, डॉ. रविशंकर, गिरीश, लोमेश, वर्षा चौधरी, शोभाराम साहू, हेमा कश्यप, राकेश बंजारे, राकेश शर्मा, पैरामेडिकल स्टाफ से मुकेश, सती और भावना शामिल थे। सभी के विशेष सहयोग से इस रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया।
- पेंड्रा ।गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के ग्राम गौरखेड़ा से खनिज मुरूम का अवैध रूप से उत्खनन करने पर दो ट्रैक्टर ट्राली और एक जेसीबी वाहन पर खनिज अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए जप्त की गई है। जप्त वाहनोें को पुलिस थाना गौरेला की सुरक्षा में रखा गया है। जप्त वाहनों में वाहन नंबर सीजी-10-एजेड-1642 चालक जयपाल सिंह, वाहन मालिक श्रीराम कंस्ट्रक्शन कंपनी, वाहन नंबर सीजी-10-एवाई-4840 चालक मोनू भारिया, वाहन मालिक पुन्नु राठौर और श्रीराम कंस्ट्रक्शन कंपनी का जेसीबी चालक राजन पटेल शामिल है। जिले में खनिजों का अवैध रूप से उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर प्रभावी नियंत्रण के लिए जिला स्तरीय टास्क फोर्स द्वारा विशेष अभियान चलाकर निरंतर जांच एवं कार्यवाही की जा रही है।
- -जिले में रेत के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर राजस्व एवं खनिज अमले द्वारा की जाएगी कड़ी कार्यवाहीदंतेवाड़ा । कार्यालय कलेक्टर (खनिज शाखा) द्वारा जारी विज्ञप्ति अनुसार छत्तीसगढ़ शासन द्वारा रेत के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर प्रभावी नियंत्रण हेतु दिये गये निर्देश के परिपालन में राजस्व अमला एवं खनिज अमला द्वारा संयुक्त 09 जून को तहसील दंतेवाड़ा के ग्राम पंचायत बालूद का औचक निरीक्षण किया गया। इस निरीक्षण में ग्राम पंचायत बालूद क्षेत्र में अवैध रूप से खनिज रेत का उत्खनन कर परिवहन कर रहे 02 जेसीबी मशीन एवं 04 हाईवा को जप्त कर वाहनों को सुरक्षा की दृष्टि से कार्यालय कलेक्टर के परिसर में रखा गया है। इनमें वाहन मालिक श्री राहुल लकड़ा निवासी आवापल्ली बीजापुर वाहन क्रमांक सीजी 18 क्यु 9591, श्री शैलेश सेठिया निवासी भोगाम दंतेवाड़ा वाहन क्रमांक सीजी 18 आर 3099, श्री अजय कुमार निवासी आरंगी वाहन क्रमांक सीजी 18 आर 5918, श्री राजेश अन्ना निवासी भांसी दंतेवाड़ा वाहन क्रमांक सीजी 18 आर 6983, रवि नायक निवासी कनारापारा जगदलपुर वाहन टाटा हिताची ईएक्स 110 मशीन तथा श्री सवन कुमार निवासी बालुद दंतेवाड़ा जेसीबी जेएस 205 मशीन शामिल है। इस क्रम में खनिज साधारण रेत के अवैध उत्खनन एवं परिवहन के कारण वाहन मालिकों के विरुद्ध भी नियमानुसार कार्यवाही किया जा रहा है। इसके अलावा तहसील दंतेवाड़ा के ग्राम पंचायत पोन्दूम का भी निरीक्षण दल द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान निरीक्षण में ग्राम-पोन्दुम निवासी श्री सोमारू कवासी पिता श्री पाण्डे कवासी द्वारा गौण खनिज साधारण रेत का अवैध रूप खनिज रेत का अवैध भण्डारण किया जाना पाया गया। जिस पर छ०ग० खनिज (खनन, परिवहन तथा भण्डारण) नियम 2009 के तहत् वाहन जप्ती की कार्यवाही किया गया।ज्ञात हो कि उपरोक्त सभी प्रकरणों में छ.ग. गौण खनिज नियम 2015 के नियम 71. खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 की धारा 21 एवं छ.ग. खनिज (खनन, परिवहन तथा भण्डारण) नियम, 2009 के अंतर्गत दंडात्मक कार्यवाही सुनिश्चित की जावेगी। इसके अलावा पूर्व में भी जिले के खनिज ठेकेदारों, खनिज परिवहनकर्ताओं को निर्देशित किया गया है कि बिना अभिवहन पास के खनिज का उत्खनन, परिवहन, भण्डारण करना दंडनीय अपराध है।अतः अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारणकर्ताओं के विरूद्ध पुनः इसी प्रकार का कृत्य करने पर दंडात्मक कार्यवाही की जावेगी। साथ ही कलेक्टर के निर्देशानुसार जिले में अवैध उत्खनन, परिवहन, भण्डारण पर प्रभावी नियंत्रण हेतु खनिज अमलों द्वारा विशेष अभियान चलाकर निरंतर जांच किया जावेगा। file photo
- -आचार संहिता हटते ही विद्युत विकास कार्यों में तेजीरायपुर, । छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत पारेषण कंपनी की अत्यंत महत्वाकांक्षी परियोजनाओं में से एक 400 के.वी. अति उच्चदाब विद्युत उपकेंद्र कुरूद से 220 के.वी. फीडर बे को आज प्रबंध निदेशक श्री राजेश कुमार शुक्ला द्वारा चार्ज कर दिया गया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा अधोसंरचना विस्तार के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए है, जिसके तहत प्रदेश के सचिव ऊर्जा तथा अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य ऊर्जा कंपनियां श्री पी. दयानंद के मार्गदर्शन में आज यह प्रगति दर्ज की गई।छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत कंपनियों के अध्यक्ष श्री पी. दयानंद ने इस उपलब्धि के लिए विद्युत पारेषण कंपनी को बधाई दी है। उन्होंने कहा है कि विगत वर्षों में स्वीकृत तथा लंबित परियोजनाओं को तेजी से पूरा किया जाए। जिन क्षेत्रों में समस्याएं है उनके प्रस्ताव भी बनाए जाएं। विद्युत आपूर्ति की गुणवत्ता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करने के लिए कदम तेजी से उठाए जाएं।लोकसभा चुनाव की आचार संहिता समाप्त होने के पश्चात छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत कंपनियों के कार्यों में तेजी लाने का असर दिखने लगा है। 400 के.वी. कुरूद उपकेंद्र को मिलाकर प्रदेश में इस उच्च दाब क्षमता के 4 उपकेंद्र है जो खेदामारा, रायता, तथा परचनपाल में स्थित है। 400 के.वी. उपकेंद्र कुरूद से 220 के.वी. क्षमता के 6 फीडर बे निकाले जाने है, जिनमें से 2 राजिम के लिए, 2 गुरूर के लिए तथा 2 पाटन के लिए है। इनमें से पाटन के दोनों फीडर बे के निर्माण तथा उन्हें चार्ज करने का कार्य पूर्ण किया जा चुका है। आज 220 के.वी. फीडर बे तथा 20 किलोमीटर लंबी डबल सर्किट 220 के.वी. पाटन लाइन को चार्ज किया गया। इससे पाटन स्थित 220 के.वी. उपकेंद्र को प्रारंभ करने का मार्ग प्रशस्त हो गया है। इस एक कार्य की लागत लगभग 6 करोड़ रुपये है। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत पारेषण कंपनियों के कार्यपालक निदेशकगण श्री राजेश चंद्र अग्रवाल, श्री एम.एस. चौहान, मुख्य अभियंतागण श्री डी.के. तुली, श्री जी. आनंदराव, श्री अविनाश सोनेकर, अतिरिक्त मुख्य अभियंतागण श्रीमती चंद्रकला गिडवानी, श्री ईश्वर सिंह कंवर, अधीक्षण अभियंतागण श्री वी.ए. देशमुख, श्री मनोज राय, श्री प्रसन्न गोसावी तथा अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
-
राजनांदगांव 1 । शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था राजनांदगांव में 18 एवं 19 जून 2024 को सुबह 9.30 बजे से प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया गया है। प्लेसमेंट कैम्प के माध्यम से जीनस पॉवर इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड जयपुर राजस्थान द्वारा विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी। वर्ष 2017 से 2023 तक शासकीय व निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं से उत्तीर्ण प्रशिक्षणार्थी एवं प्रशिक्षण सत्र 2022-24 व 2023-24 के प्रशिक्षणरत प्रशिक्षणार्थी अपने समस्त शैक्षणिक तथा आवश्यक प्रमाण पत्र (10वीं, आईटीआई, आधार कार्ड, पेनकार्ड, दो पासपोर्ट साईज फोटो) के साथ प्लेसमेंट कैम्प में सम्मिलित हो सकते हैं।
-
राजनांदगांव । कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने आज कलेक्टर कक्ष में ऑल इंडिया जेईई एडवांस में 261 रैंक लाने पर श्री अनन्य अग्रवाल को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कलेक्टर श्री अग्रवाल ने श्री अनन्य को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि श्री अनन्य अग्रवाल ने अपनी इस उपलब्धि से जिले का नाम गौरवान्वित किया है। उल्लेखनीय है कि श्री अनन्य अग्रवाल राजनांदगांव शहर के किराना व्यापारी श्री ओमप्रकाश अग्रवाल एवं श्रीमती दीप्ति अग्रवाल के पुत्र हैं। श्री अनन्य ने बताया कि वे राजनांदगांव के निजी स्कूल से 10वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की। इसके बाद उन्होंने नागपुर के निजी कोचिंग सेंटर से जेईई की कोचिंग की और प्रथम प्रयास में ही जेईई एडवांस उत्तीर्ण किया। जिला शिक्षा अधिकारी श्री अभय जायसवाल ने भी उन्हें इस सफलता के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर सहायक संचालक श्री आदित्य खरे, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री नितिन हिरवानी, परीक्षा प्रभारी शिक्षा विभाग श्री अभिषेक श्रीवास्तव उपस्थित थे।
- -पुरानी बातो को याद कर हुए भावुक.रायपुर । राजधानी स्थित गवर्मेंट स्कूल के 78–79 बैच के स्टूडेंट्स ने 9 जून की शाम होटल एम्बेसडर में एकत्रित होकर अपनी 45 वर्ष पुरानी दोस्ती की यादें ताजा की। मिलन समारोह में रायपुर के साथ ही दुर्ग, धमतरी,के भी पूर्व छात्र सपरिवार शामिल हुए.।राजधानी रायपुर के गवर्नमेंट स्कूल जिसे अब जयनारायण पांडेय शासकीय स्कूल के नाम से जाना जाता है।, पूर्व छात्र रविवार शाम एक निजी होटल में मिले जिसमें वषों पूर्व बीती स्मृतियों को सहेजा।, कुछ छात्र तो एक दूसरे से 45 वर्षों के बाद मिल कर भावुक हो रहे थे ।. आपस में पुराने दिन, पुरानी यादें ताजा हो रही थी एक दूसरे के साथ हंसी मजाक, का सिलसिला चलने लगा ।.कुछ छात्रों ने अपने गुरुजनों, पुराने किस्से कहानियों,,रायपुर के पुराने स्थलों,पुरानी टाकीजों, उस जमाने की फिल्मों , की बातें यादें की .पुराने गाने गाकर भी पुराने माहौल को वापस संजोया ।. मिलन समारोह में डॉ दिनेश मिश्र,जुगल किशोर सिन्हा, शैलेंद्र रिछारिया, राजेंद्र पाटिल,अविनाश शुक्ला, दिलीप वर्मा, विजय श्रीवास्तव, राजेंद्र तिवारी, श्यामलाल रावत,योगेश भावे, राजेश पांडे, निर्मल प्रजापति, मोहम्मद शकील, अनूप बाजपेयी, अरुण सक्सेना,गिरधारी अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, अप्पा राव, सुनील गवाई,सहित सभी के पारिवारिक सदस्य उपस्थित रहे ।श्री शैलेन्द्र रिछारिया एवम श्री राजेंद्र पाटिल के विशेष प्रयासों से 45 वर्ष पुराने अधिकांश साथियों को एकत्रित हुए.।सर्वप्रथम सभी दोस्तों के अलावा उनके बच्चों ने भी अपना परिचय दिया। तत्पश्चात शैलेन्द्र रिछारिया, श्री राजेंद्र तिवारी, श्री योगेश भावे,अप्पा राव, राजेश पांडे, अविनाश शुक्ल दिलीप वर्मा ,श्रीमती भावे के अलावा श्री इकबाल की पुत्री औरिन फातिमा ने बेहतरीन संगीत की प्रस्तुतियां दीं। श्रीमती कल्पना सिन्हा ने छत्तीसगढ़ी प्रहसन के द्वारा तथा अविनाश शुक्ल ने स्कूल के दिनों के पुराने संस्मरणों को याद कर सभी को ठहाके लगाने पर मजबूर किया।श्री श्यामलाल यादव की पुत्री योगिता रावत ने बेहतरीन मंच संचालन किया,श्री जुगल किशोर सिन्हा की पुत्री शुभ्रा ने यादगार लम्हों को कैमरे में कैद कर आयोजन को सफल बनाया।उपस्थित बच्चों ने अपने परिजनों की इस 45 वर्ष पुरानी दोस्ती से प्रेरणा लेकर अपनी दोस्ती को भी इसी तरह अविस्मरणीय बनाने का वादा किया।
- रायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय मंगलवार 11 जून को जशपुर जिले के दौरे पर रहेंगे। जारी दौरा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री श्री साय 11 जून को दोपहर 12.35 बजे रायपुर पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 1.55 बजे जशपुर जिले बगीचा तहसील के ग्राम रनपुर पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री यहां 2 से 3 बजे तक स्वयंभू प्रकट श्री गणेश मंदिर के भव्य प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री श्री साय अपरान्ह 3.35 बजे रनपुर से हेलीकॉप्टर से रवाना होकर संध्या 4.55 बजे रायपुर लौट आएंगे।
- -बीजापुर के डुमरीपालनार गांव में पहुंचने लगी बुनियादी सुविधाएं-शासन-प्रशासन के प्रति वनवासियों में जगा विश्वासरायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की सरकार द्वारा बस्तर अंचल के सुदूर वनांचल विशेषकर नक्सल प्रभावित गांवों में बुनियादी सुविधाएं और वनवासियों को सरकार की योजनाओं का बिना किसी व्यवधान के लाभ पहुंचाने के प्रयास सफल होने लगे है। सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा जैसी बुनियादी सुविधाओं से वंचित गांवों में अब यह सुविधाएं तेजी से पहुंचने लगी है। शासन-प्रशासन के इन प्रयासों को सफल करने में नियद नेल्लानार योजना अहम रोल अदा कर रही है। नियद नेल्लानार की बदौलत अब नक्सल प्रभावित गांवों में शासकीय अमले की आमदरफ्त बढ़ी है। जिसके चलते वनवासियों का भरोसा बढ़ा है और अब वह सरकारी नुमाइदों से बेझिझक मेल-मुलाकात करने के साथ ही अपनी जरूरतों को बताने लगे हैं।बस्तर अंचल के बीजापुर जिले के कई गांव बीते दो दशकों से नक्सलवादी गतिविधियों के कारण विकास की मुख्यधारा से न सिर्फ कट गए थे, बल्कि बुनियादी सुविधाओं से भी वंचित थे। माओवाद प्रभावित इन गांवों में सुरक्षा कैम्पों की स्थापना और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के विशेष प्रयासों से शुरू हुई नियद नेल्लानार योजना से ग्रामीणों में एक नया विश्वास जगा है। सुरक्षा कैम्पों के आसपास के पांच गांवों को चिन्हित कर शासन की 32 कल्याणकारी एवं विकास योजनाओं के तहत आवास, अस्पताल, पेयजल, बिजली, सड़क, पुल-पुलिया, स्कूल जैसी बुनियादी सुविधाओं की तेजी से उपलब्धता सुनिश्चत करने के साथ ही हितग्राही मूलक कार्यक्रमों का लाभ भी दिया जा रहा है, ताकि लोगों के जीवन स्तर में सुधार हो सकें।बीजापुर जिला मुख्यालय से तकरीबन 45 किलोमीटर दूर बुरजी ग्राम पंचायत का गांव डुमरीपालनार भी बरसो-बरस माओवादी गतिविधियों से प्रभावित रहा है। नियद नेल्लानार योजना के कारण अब इस गांव में विकास की बयार बहने लगी है। डुमरीपालनार में सुरक्षा कैम्प की स्थापना और आवागमन के लिए बनी सड़क ने ग्रामीणों के दिलों को शासन-प्रशासन से जोड़ दिया है। ग्रामीणों ने अब माओवादियों की भय और आतंक की चादर को उतार फेंका है। गांवों में बुनियादी सुविधाओं के विकास की बातें होने लगी है। बैलाडीला पहाड़ियों से निकलने वाले लाल दूषित पानी को पीने को मजबूर डुमरीपालनार के ग्रामीणों को अब स्वच्छ पेयजल मिलने लगा है। प्रशासन ने इस गांव में स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए 5 हैण्डपंप भी लगवा दिए है। बीजापुर के गंगालूर, पुसनार, हिरोली सड़क मार्ग से होते हुए डुमरीपालनार पहुंचने पर यह स्पष्ट रूप से पता चलता है कि इस गांव की तस्वीर और ग्रामीणों की तकदीर में अच्छा खासा बदलाव आया है। ग्रामीणों में विकास के प्रति जागरूकता और आत्मविश्वास बढ़ा है।डुमरीपालनार गांव में स्कूल फिर चलें अभियान को लेकर ग्रामीणों में उत्साह है। ग्रामीणों ने स्थानीय संसाधन से बच्चों के पढ़ने के लिए अधोसंरचना भी निर्मित की है। ग्रामीणजन स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण, राशन जैसी शासन की योजनाओं का लाभ लेने के लिए बेखौफ आगे आने लगे है।
- *रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के साथ ही शारीरिक मानसिक विकास में होता है मददगार*बिलासपुर /बच्चों में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने आज सरकंडा नूतन कालोनी स्थित शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय एवं चिकित्सालय, बिलासपुर के बाल रोग विभाग द्वारा आज पुष्य नक्षत्र के अवसर पर 275 बच्चों का स्वर्णप्राशन हुआ। आयुर्वेद महाविद्यालय चिकित्सालय में हर पुष्य नक्षत्र तिथि में शून्य से सोलह वर्ष तक के बच्चों को स्वर्ण प्राशन कराया जाता है। सवेरे 9 बजे से शाम 5 बजे तक स्वर्ण प्राशन कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। अगला स्वर्ण प्राशन 8 जुलाई को सवेरे 9 से शाम 5 बजे तक आयोजित किया जाएगा।स्वर्ण प्राशन से बच्चो की रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि होती है, उनके शारीरिक तथा मानसिक विकास में मददगार साबित होता है। इसके साथ ही बच्चों में एकाग्रता और स्मरण शक्ति बढ़ाने में भी अत्यंत लाभकारी है। चिकित्सालय के बाल रोग विभागाध्यक्ष डॉ. विद्या भूषण पाण्डेय ने बताया कि इसके नियमित प्रयोग से बच्चों की मेधा एवं स्मृति का वर्धन भी होता है। इस की प्रमाणिकता वैज्ञानिक आधार पर सिद्ध हो चुकी है। आने वाले प्रत्येक माह के पुष्य नक्षत्र में यह स्वर्ण प्राशन बाल रोग विभाग में किया जाना प्रस्तावित है। जिसकी सूचना विभाग से ली जा सकती है। विभाग द्वारा विगत वर्ष 2023 में 18 पुष्य नक्षत्रों में स्वर्ण प्राशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे कुल 2 हजार 8 सौ 50 बच्चों ने लाभ प्राप्त किया। वर्ष 2024 में अब तक 1500 बच्चों को स्वर्ण प्राशन कराया गया है। जिन बच्चों को लगातार स्वर्ण प्राशन कराया गया उनकी वजन और ऊंचाई में बेहतर फर्क देखने को मिला है साथ ही उनकी बौद्धिक क्षमता में भी विकास पाया गया है। इस कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय प्राचार्य डा रक्षपाल गुप्ता जी के निर्देशन में बाल रोग विभाग के विभागाध्यक्ष डा विद्या भूषण पांडेय द्वारा किया जा रहा है। कार्यक्रम के आयोजन में इंटर्न बुशरा, शिवानी तथा चिकित्सालय कर्मी श्री कुलदीप जांगड़े, खुलावन ध्रुव एवं महेश चौहान का विशेष सहयोग रहा।
- -कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम करेंगे राष्ट्रीय आम महोत्सव का शुभारंभ-आम की 150 से अधिक किस्मों एवं आम से निर्मित ‘छप्पन भोग’ का प्रदर्शन किया जाएगा-इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, संचालनालय उद्यानिकी एवं प्रक्षेत्र वानिकी, छत्तीसगढ़ शासन तथा प्रकृति की ओर सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में ओयोजित होगा राष्ट्रीय आम महोत्सवरायपुर । इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, संचालनालय उद्यानिकी एवं प्रक्षेत्र वानिकी, छत्तीसगढ़ शासन तथा प्रकृति की ओर सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में दिनांक 12, 13 एवं 14 जून को कृषि महाविद्यालय परिसर रायपुर में राष्ट्रीय आम महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। राष्ट्रीय आम महोत्सव का शुभारंभ श्री रामविचार नेताम मंत्री, कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी विभाग, आदिम जाति, अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास विभाग, छत्तीसगढ़ शासन करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल, करेंगे। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री अनुज शर्मा, विधायक, धरसींवा, श्री मोतीलाल साहू, विधायक, रायपुर ग्रामीण एवं डॉ. संजय अलंग, कुलपति महात्मा गांधी उद्यानिकी विश्वविद्यालय, पाटन, दुर्ग उपस्थित रहेंगे।राष्ट्रीय आम महोत्सव में आम की 150 से अधिक किस्मों एवं आम से बने 56 व्यंजनों का प्रदर्शन किया जायेगा। इस कार्यक्रम में आम की विभिन्न किस्मों की प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है जिसमें छत्तीसगढ़ एवं देश के विभिन्न राज्यों के आम उत्पादक शामिल होंगे। अवसर पर आम से बने विभिन्न व्यंजनों की प्रतियोगिता भी आयोजित है। इसके अतिरिक्त आम की सजावट प्रतियोगिता भी आयोजित की जा रही है जिसमें विद्यालयीन एवं महाविद्यालयीन विद्यार्थी, महिलाएं तथा अन्य सामान्यजन भी पंजीयन कर भागीदारी कर सकते है। इस प्रतियोगिता में पंजीयन एवं प्रवेश पूर्णतया निःशुल्क रहेगा। राष्ट्रीय आम महोत्सव में संस्थागत एवं व्यक्तिगत प्रतियोगी भी सहभागी हो सकते हैं। आयोजन के प्रथम दिवस 12 जून को प्रातः 9 बजे से 12 बजे तक प्रविष्टियों का पंजीयन किया जाएगा। इसके पश्चात सामान्यजनों के लिए प्रदर्शनी अवलोकनार्थ सायः 9 बजे तक खुली रहेगी। इस प्रदर्शनी में आम की विभिन्न किस्मों के फल, आम के विभिन्न उत्पाद एवं आम के पौधे भी सामान्यजनों हेतु विक्रय के लिए उपलब्ध रहेंगे। आयोजन के द्वितीय दिवस आम उगाने वाले कृषकों एवं जिज्ञासुओं के लिए 13 जून को 12 बजे से 4 बजे तक तकनीकी मार्गदर्शन एवं परिचर्चा का आयोजन किया गया है, जिसमें छत्तीसगढ़ में उच्च गुणवत्ता के आम की विभिन्न किस्मों का उत्पादन, आम के विभिन्न उत्पाद एवं उनके विपणन के साथ ही आम उत्पादन हेतु छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं की भी जानकारी प्रदान की जायेगी, जिससे नयी पीढ़ी के लोग आम उत्पादन की ओर बढ़ सके। आम उत्पादन को पर्यावरण के संरक्षण के साथ एक स्वास्थ्यवर्धक व्यवसाय के रूप में अपनाने की जानकारी आम लोगों को प्रदान की जा जाएगी।राष्ट्रीय आम महोत्सव के अंतिम दिन प्रदर्शनी के अवलोकन के साथ ही प्रतिभागियों के लिए पुरस्कार वितरण एवं सम्मान समारोह का आयोजन भी किया जायेगा। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय फल ‘‘आम’’ जो कि आम जनता का प्रिय फल है उसकी समस्त सामान्य एवं खास किस्मों, विशिष्ट उत्पादों एवं भविष्य में अधिक उत्पादन के लिए रोजगार के साधनों की जानकारी सामान्य नागरिकों, महिलाआें, विद्यर्थियों, नव उद्यमियों एवं कृषकों को प्रदान करना है। राष्ट्रीय आम महोत्सव के अवसर पर आयोजित प्रतियोगिता में प्रतिभागी न्यूनतम 10 आम प्रति किस्म के साथ भाग ले सकते हैं। इस अवसर पर आयोजित आम से बने विभिन्न व्यंजनों की प्रतियोगिता सामान्य जन न्यूनतम 250 ग्राम आम के उत्पाद को पंजीयन कर इस प्रतियोगिता में शामिल हो सकते हैं। राष्ट्रीय आम महोत्सव में ‘प्रकृति की ओर’ सोसायटी की तरफ से आम की पांच गुठलियां लाने पर एक आम का फल दिया जाएगा। प्रति व्यक्ति एक आम ही दिया जाएगा। इस आयोजन में पंजीयन एवं प्रवेश निशुल्क है अतः इस अवसर का लाभ प्राप्त करने हेतु सहभागी बने।
- बिलासपुर /कलेक्टर श्री अवनीश शरण 11 जून को दोपहर 3 बजे जल संसाधन विभाग के प्रार्थना सभा भवन में जिले के शासकीय माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्यों की बैठक लेंगे। बैठक में हाई एवं हायर सेकेण्डरी स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा 2024 के परीक्षा परिणामों की समीक्षा, बोर्ड परीक्षा परिणाम सत्र 2024-25 में जिले को टॉप-10 में लाने हेतु कार्ययोजना एवं विद्यालय के मूलभूत अधोसंरचना-भवन, मरम्मत, रंगाई, पुताई, शौचालय, पेयजल, विद्युत व्यवस्था, बैठक व्यवस्था जैसे विभिन्न विषयों पर चर्चा की जाएगी।बैठक में प्राचार्यों को अपने विद्यालय की आवश्यक जानकारियों सहित अनिवार्य रूप से उपस्थित होने के निर्देश दिए गए है। साथ ही बैठक में स्कूल शिक्षा विभाग के जिला एवं विकासखण्ड स्तरीय अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे।
- बिलासपुर /शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था कोटा में महाराष्ट्र राज्य के अरनव इन्फोसॉफ्ट प्राईवेट लिमिटेड पूणे द्वारा जेबीएम गु्रप के 400 अप्रेंटिसशिप पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए है। 13 जून को सवेरे 11 बजे से प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया गया है। आवेदन करने हेतु शैक्षणिक योग्यता 10वी, 12वी, आईटीआई एवं डिप्लोमा है। आवेदक को शैक्षणिक योग्यता में कम से कम 50 प्रतिशत अंको के साथ उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।

.jpg)



.jpg)


.jpg)















.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)