- Home
- छत्तीसगढ़
-
बालोद। कलेक्टर श्री इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल के निर्देशानुसार जिले में अक्षय तृतीया के अवसर पर बाल विवाह की रोकथाम हेतु समुचित कार्रवाई सुनिश्चित करने संयुक्त टीम गठित की गई है। जिसके अंतर्गत टीम ’ए’ में जिला बाल संरक्षण इकाई महिला बाल विकास से संरक्षण अधिकारी श्री नारेन्द्र कुमार का मोबाईल नंबर 9406101286 है। इसी तरह टीम ’ए’ में चाईल्ड केस वर्कर श्री शिव कुमार का मोबाईल नंबर 7024726278 तथा चाईल्ड सुपरवाइजर पूजा साहू का मोबाईल नंबर 7746903046 है। इसी तरह पुलिस विभाग से आरक्षक श्री डोमन साहू बेच क्रमांक 363 का मोबाईल नंबर 9630968624 तथा महिला आरक्षक बेच क्रमांक 620 नागेश कोमरे का मोबाईल नंबर 9753929690 है। इसी तरह टीम ’बी’ में जिला बाल संरक्षण इकाई महिला बाल विकास की सामाजिक कार्यकर्ता श्रीमती रंतिका मेश्राम का मोबाईल नंबर 7024443933 है। इसी तरह टीम ’बी’ में समन्वयक श्री वेदप्रकाश का मोबाईल नंबर 7999794939 तथा चाईल्ड केस वर्कर श्री विनोद का मोबाईल नंबर 9340264247 है। इसी तरह टीम ’बी’ में पुलिस विभाग से कौशल कोसरिया आरक्षक बेच क्रमांक 289 जिनका मोबाईल नंबर 9893983907 तथा महिला आरक्षक क्रमांक 533 दीपमाला साहू जिनका मोबाईल नंबर 9479283983 है। जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री विपीन जैन ने बताया कि दोनों टीमें 10 मई दिन शुक्रवार को अक्षय तृतीया के अवसर पर बाल विवाह की रोकथाम हेतु सम्पूर्ण जिले का सघन भ्रमण करेंगी। जिसमें टीम ’ए’ परियोजना बालोद, गुण्डरदेही, गुरूर एवं देवरी तथा टीम ’बी’ दल्लीराजहरा, डौण्डी, डौण्डी-2 एवं डौण्डीलोहारा परियोजनाओं के क्षेत्रों का निरीक्षण कर कार्यवाही प्रतिवेदन प्रस्तुत करेंगे।
-
बालोद जिले के हायर सेकण्डरी का परीक्षा परिणाम 91.17 प्रतिशत एवं हाई स्कूल का परीक्षा परिणाम 81.85 प्रतिशत रहा
कलेक्टर श्री चन्द्रवाल ने जिले के मेधावी विद्यार्थियों को दी बधाई एवं शुभकामनाएं
बालोद। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा आज जारी किए गए कक्षा 10वीं एवं 12वीं के बोर्ड परीक्षा के परिणामों के अंतर्गत बालोद जिले का परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट एवं सराहनीय रहा है। उल्लेखनीय है कि बालोद जिले के हायर सेकण्डरी बोर्ड परीक्षा का परिणाम 91.17 प्रतिशत एवं हाई स्कूल बोर्ड का परीक्षा परिणाम 81.85 प्रतिशत रहा है। इसके अंतर्गत कक्षा 12वीं में 01 विद्यार्थी ने तथा कक्षा 10वीं के 11 विद्यार्थियों सहित जिले के कुल 12 विद्यार्थियों ने राज्य स्तरीय प्रावीण्य सूची में अपना स्थान बनाया है। राज्य स्तरीय प्राविण्य सूची में स्थान बनाने वाले विद्यार्थियांे में हायर सेकण्डरी सर्टिफिकेट परीक्षा के अंतर्गत स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिन्दी मीडियम स्कूल झलमला के कक्षा 12वीं की छात्रा कुमारी हर्षवति ने 96 प्रतिशत अंक अर्जित कर राज्य स्तरीय प्रावीण्य सूची में पांचवा स्थान हासिल की है। इसी तरह हाई स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा के अंतर्गत कक्षा 10वीं के प्रियदर्शीनी पब्लिक हायर सेकण्डरी स्कूल अर्जुंदा के छात्र राहुल गंजीर एवं स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिन्दी मीडियम स्कूल बालोद की छात्रा डाली साहू ने 98.17 प्रतिशत अंक अर्जित कर राज्य स्तरीय प्रावीण्य सूची में चर्तुथ स्थान हासिल किया है। इसी तरह शासकीय हायर सेकण्डरी स्कूल फागुनदाह की छात्रा कुमारी पद्मनी शांडिल्य तथा शासकीय हायर सेकण्डरी स्कूल धनेली की छात्रा कुमारी जिज्ञासा ने 98 प्रतिशत अंक अर्जित कर राज्य स्तरीय प्रावीण्य सूची में पांचवा स्थान हासिल किया है। इसके साथ ही संस्कार शाला हायर सेकण्डरी स्कूल बालोद के छात्र लुकेश कुमार राजपूत एवं शासकीय हायर सेकण्डरी स्कूल खूटेरी की छात्रा बबीता साहू ने 97.83 प्रतिशत अंक अर्जित कर राज्य स्तरीय प्रावीण्य सूची में छठा स्थान हासिल किया है। इसी तरह शासकीय हायर सेकण्डरी स्कूल करहीभरद के छात्र तोषण कुमार तथा शासकीय हायर सेकण्डरी स्कूल भनपूरी के छात्र खोमेन्द्र ने 97.50 प्रतिशत अंक अर्जित कर राज्य स्तरीय प्रावीण्य सूची में आठवां स्थान हासिल किया है। इसके अलावा स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी मीडियम स्कूल आमापारा बालोद की छात्रा कुमारी खुशी टुवानी ने 97.33 प्रतिशत अंक अर्जित कर राज्य स्तरीय प्रावीण्य सूची में नौवां स्थान हासिल किया है। इसी तरह स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी मीडियम स्कूल अर्जुंदा की छात्रा कुमारी हेमप्रज्ञा साहू तथा शासकीय हायर सेकण्डरी स्कूल डुंडेरा के छात्र रितीक देवांगन ने 97.17 प्रतिशत अंक अर्जित कर राज्य स्तरीय प्रावीण्य सूची में दसवां स्थान अर्जित किया है। कलेक्टर श्री इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल ने छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा जारी किए गए परीक्षा परिणामों के अंतर्गत जिले के परीक्षा परिणामों की सराहना की है। उन्होंने कहा कि जिले के हाई स्कूल एवं हायर सेकण्डरी का परीक्षा परिणाम बहुत ही उत्कृष्ट एवं सराहनीय है। श्री चन्द्रवाल ने कहा कि हमारे विद्यार्थियों के अथक परिश्रम एवं लगन के साथ-साथ शिक्षा विभाग के सभी अधिकारी-कर्मचारियों एवं शिक्षकों के मेहनत एवं कार्य के प्रति समर्पण के फलस्वरूप ही जिले में बेहतर नतीजे आए हैं। कलेक्टर श्री चन्द्रवाल ने कहा कि राज्य स्तरीय प्राविण्य सूची में कक्षा 12वीं के 01 विद्यार्थी तथा कक्षा 10वीं के कुल 11 विद्यार्थियों का नाम शामिल होना निश्चित रूप से हमारे जिले के लिए गौरव की बात है। श्री चन्द्रवाल ने राज्य स्तरीय प्राविण्य सूची में स्थान पाने वाले जिले के कुल 12 विद्यार्थियों सहित छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल के अंतर्गत कक्षा 10वीं एवं 12वीं की परीक्षा में उत्कृष्ट अंक अर्जित करने वाले सभी मेधावी विद्यार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। श्री चन्द्रवाल ने कहा कि आज जारी किए गए परीक्षा परिणाम के अंतर्गत किसी कारण से विद्यार्थी यदि अच्छे अंक नही कर पाए हैं तो उन्हें निराश होने की आवश्यकता नही है। उन्होंने कहा कि हमारे विद्यार्थी आगामी समय में मेहनत कर अपने परीक्षा परिणाम को बेहतर कर सकते हैं।
जिला शिक्षा अधिकारी श्री पीसी मरकले ने बताया कि हायर सेकण्डरी बोर्ड परीक्षा के अंतर्गत बालोद जिले के कक्षा 12वीं के नियमित, स्वाध्यायी एवं पत्राचार के विद्यार्थियों को मिलाकर 3484 बालक एवं 5004 बालिका सहित कुल 8488 विद्यार्थियों में से 3459 बालक एवं 4996 बालिका सहित कुल 8455 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। इसमें से छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा विभिन्न कारणों से 01 बालक एवं 04 बालक सहित कुल 05 विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम निरस्त एवं रोका गया था। इसमें से 3458 बालक एवं 4992 बालिका सहित कुल 8450 विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया है। जिसमें 1717 बालक एवं 3187 बालिका सहित कुल 4904 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में तथा 1240 बालक एवं 1415 बालिका सहित कुल 2655 विद्यार्थी द्वितीय श्रेणी में एवं 94 बालक एवं 51 बालिका सहित कुल 145 विद्यार्थी तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं। इसके साथ ही 249 बालक एवं 231 बालिका सहित कुल 480 परीक्षार्थी का परीक्षा परिणाम पूरक आया है। इसी तरह 158 बालक एवं 108 बालिका सहित कुल 266 विद्यार्थी हायर सेकण्डरी परीक्षा में अनुत्तीर्ण हुए हैं। इस तरह से 3051 बालक एवं 4653 बालिका सहित जिले के कुल 7704 विद्यार्थी परीक्षा में उत्तीर्ण हुए हैं। इसके साथ ही हायर सेकण्डरी बोर्ड परीक्षा में 88.23 प्रतिशत बालक एवं 93.20 प्रतिशत बालिका सहित जिले के कुल 91.17 प्रतिशत विद्यार्थी परीक्षा में सफल हुए हैं।
इसी तरह हाई स्कूल बोर्ड परीक्षा के अंतर्गत बालोद जिले के कक्षा 10वीं के नियमित, स्वाध्यायी एवं पत्राचार के विद्यार्थियों को मिलाकर 4955 बालक एवं 6019 बालिका सहित कुल 10974 विद्यार्थियों में से 4905 बालक एवं 6007 बालिका सहित कुल 10912 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। इसमें से छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा विभिन्न कारणों से 01 बालक का परीक्षा परिणाम निरस्त एवं रोका गया था। इसमें से 4904 बालक एवं 6007 बालिका सहित कुल 10911 विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया है। जिसमें 1694 बालक एवं 2919 बालिका सहित कुल 4613 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में तथा 1769 बालक एवं 2050 बालिका सहित कुल 3819 विद्यार्थी द्वितीय श्रेणी में एवं 214 बालक एवं 185 बालिका सहित कुल 399 विद्यार्थी तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं। इसके साथ ही 371 बालक एवं 369 बालिका सहित कुल 740 परीक्षार्थी का परीक्षा परिणाम पूरक आया है। इसी तरह 756 बालक एवं 484 बालिका सहित कुल 1240 विद्यार्थी हायर सेकण्डरी परीक्षा में अनुत्तीर्ण हुए हैं। इस तरह से 3777 बालक एवं 5154 बालिका सहित जिले के कुल 8931 विद्यार्थी परीक्षा में उत्तीर्ण हुए हैं। इसके साथ ही हाई स्कूल बोर्ड परीक्षा में 77.01 प्रतिशत बालक एवं 85.79 प्रतिशत बालिका सहित जिले के कुल 81.85 प्रतिशत विद्यार्थी परीक्षा में सफल हुए हैं। - - रायपुर से अहमदाबाद के तरफ आने एवं जाने के लिए मिलेगी अधिक आरक्षित बर्थ की सुविधाबिलासपुर । समर के दौरान रेल यात्रियो की मांग एवं सुविधाओ को ध्यान में रखते हुए अहमदाबाद एवं पूरी (उड़ीसा) के मध्य एक अतिरिक्त फेरे के लिए समर स्पेशल ट्रेन की सुविधा दी जा रही है । 09453/09454 अहमदाबाद-पूरी-पालधी समर स्पेशल की सुविधा ।09453 अहमदाबाद-पूरी समर स्पेशल का परिचालन दिनांक 10 मई, 2024 को अहमदाबाद से रवाना हुई । इसी प्रकार विपरीत 09454 पूरी-पालधी समर स्पेशल का परिचालन दिनांक 12 मई, 2024 को इस गाड़ी का परिचालन पूरी से होगा । इस गाड़ी में कुल 22 कोच उपलब्ध रहेंगे ।इस गाड़ी की समय सारणी की विस्तृत जानाकरी इस प्रकार है -


- कोण्डागांव । छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय मुख्य न्यायधिपति न्यायमूर्ति श्री रमेश सिन्हा ने नवीन नवनिर्मित व्यवहार न्यायालय भवन केशकाल एवं व्यवहार न्यायालय नारायणपुर के न्यायिक कर्मचारियों के नवनिर्मित आवासीय परिसर का वर्चुअल लोकार्पण किया। उन्होंने इस अवसर पर अपने उद्भोदन में कहा कि यह जिले के न्यायिक सदस्यों के साथ-साथ कर्मचारियों के कामकाज के लिए अच्छा माहौल स्थापित करने के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।गौरतबल है कि नवीन नवनिर्मित व्यवहार न्यायालय भवन केशकाल एवं व्यवहार न्यायालय नारायणपुर के न्यायिक कर्मचारियों के लिए नवनिर्मित आवासीय परिसर का निर्माण किया गया है। जिसका मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर के मुख्य न्यायाधिपति श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा एवं विशिष्ट अतिथि न्यायाधिपति एवं पोर्टफोलियो न्यायाधाीश जिला कोण्डागांव श्री न्यायमूर्ति संजय कुमार जायसवाल ने वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से जुड़कर लोकार्पण किया। इस अवसर पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री उत्तरा कुमार कश्यप द्वारा मुख्य अतिथि मुख्य एवं विशिष्ट अतिथि का स्वागत अभिवादन किया।इस अवसर पर जिला कलेक्टर कोण्डागांव श्री कुणाल दुदावत, पुलिस अधीक्षक श्री वाय० अक्षय कुमार, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती पी० पाॅल होरो, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश FTSC (POCSO) श्री कमलेश कुमार जुर्री, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोण्डागांव श्रीमती यशोदा नाग, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नारायणपुर श्री हरेन्द्र सिंह नाग, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी श्री शिवप्रकाश त्रिपाठी, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी केशकाल श्रीमती अंजलि सिंह, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव सुश्री गायत्री साय, अध्यक्ष जिला अधिवक्ता संघ कोण्डागांव श्री दीपक ठाकुर एवं पदाधिकारीगण व अधिवक्तागण, तहसीलदार कोण्डागांव श्री मनोज कुमार रावटे, कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग कोण्डागांव श्री ए०आर० मरकाम, अनुविभागीय अधिकारी लोक निर्माण विभाग कोण्डागांव श्री आर०एन० उसेण्डी, न्यायलय अधीक्षक श्री रामनारायण नाग, अध्यक्ष न्यायिक कर्मचारी संघ कोण्डागांव श्री मोहन देवांगन एवं सभी न्यायिक कर्मचारीगण उपस्थित थे।
- -सोलर पार्क से हो रहा प्रतिदिन 20 मेगावाट बिजली का उत्पादनखैरागढ़.। जिला मुख्यालय खैरागढ़ से लगे सहसपुर में सौर ऊर्जा से विद्युत निर्माण के लिये प्रदेश के साथ ही जिले का प्रथम सोलर पार्क स्थापित हुआ हैं. इस सोलर पार्क से प्रतिदिन 20 मेगावाट बिजली का उत्पादन किया जा रहा हैं. जिले सहित प्रदेश की प्रगति के लिहाज से सौर ऊर्जा से संचालित यह सोलर पार्क भविष्य की कल्याणकारी परियोजना का नया सोपान है और उम्मीद की जा रही है कि इसकी तर्ज पर भविष्य में और भी सोलर पार्क प्रदेश के अलग-अलग जिलों में स्थापित किए जाएंगे. ज्ञात हो कि कलेक्टर चंद्रकांत वर्मा द्वारा बुधवार को ग्राम सहसपुर में स्थापित जिले के प्रथम सोलर पार्क का निरीक्षण किया गया. उन्होंने सोलर पार्क के संबंध में संबंधित अधिकारियों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की और इस दौरान श्री वर्मा ने विद्युत विभाग के अधिकारियों से जिले में सौर ऊर्जा को लेकर और अधिक संभावनाओं पर गहन विचार-विमर्श किया. उन्होंने सौर ऊर्जा को लेकर सकारात्मक संभावनाओं की तलाश करने की बात कही और जिले की प्रगति के लिहाज से सौर ऊर्जा को एक जरुरी परियोजना बताया. कलेक्टर ने आगे कहा कि इस दिशा में और अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है. जिले में जहाँ सौर परियोजना विकसित करने की संभावनाएं है, उस पर तेजी के साथ काम करना है.वर्तमान में 20 मेगावाट बिजली का हो रहा उत्पादन- शर्माछत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड खैरागढ़ के अंतर्गत ग्राम सहसपुर में मेसर्स एसआरवी सोलर ऊर्जा प्राईवेट लिमिटेड द्वारा लगभग 50 एकड़ भूमि में प्रदेश का प्रथम पुलिंग सबस्टेशन स्थापित किया गया है. जिसके संबंध में विद्युत विभाग के कार्यपालन अभियंता छगन शर्मा ने बताया कि यह सोलर पार्क में 20 मेगावाट बिजली का उत्पादन प्रारंभ हो रहा है, उन्होंने बताया कि उत्पादित बिजली को ग्राम कुम्ही स्थित 132/33 केवी सबस्टेशन में इंजेक्ट किया जा रहा है. जिससे खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले में बिजली आपूर्ति करने में सहूलियत हो रही है और आम उपभोक्ताओं को इसका लाभ मिल रहा है. यह भी जानकारी दी कि मेसर्स एसआरवी सोलर ऊर्जा प्राईवेट लिमिटेड के द्वारा 7 सोलर कंपनियों के माध्यम से सोलर पार्क स्थापित किया गया है. इसके अलावा जिले के गंडई तहसील के ग्राम ठंडार में 40 मेगावाट का नये सोलर पार्क स्थापित करने का कार्य निर्माणाधीन है, निर्माण उपरांत उत्पादित बिजली को 132/33 केवी सबस्टेशन गंडई में इंजेक्ट किया जाएगा. निरीक्षण के दौरान सहायक अभियंता केके सुनहरे एवं एसआरवी सोलर के जीएम सतपथी सहित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे.
- दुर्ग /राज्य शासन के आदेशानुसार दुर्ग जिले की देशी/विदेशी मदिरा की फुटकर दुकानों के अनुज्ञप्त परिसर से संलग्न अहातों हेतु अनुज्ञप्तियों का ऑनलाईन पद्धति से 12 अप्रैल से 25 अप्रैल 2024 तक प्राप्त निविदा/निविदातों में से अनुज्ञप्तिधारियों का चयन की कार्यवाही कलेक्टोरेट सभाकक्ष, दुर्ग में 10 मई 2024, दिन शुक्रवार को सुबह 11.00 बजे किया जायेगा। सहायक आयुक्त आबकारी दुर्ग के अनुसार किसी कारणवश निर्धारित तिथि एवं समय में अहाता अनुज्ञप्तिधारियों के चयन की कार्यवाही पूर्ण नहीं होने की परिस्थिति में अहातों हेतु अनुज्ञप्तिधारियों का चयन की कार्यवाही शासन द्वारा घोषित तिथि एवं समय में की जावेगी।
- -कुलपति डॉ. चंदेल ने राज्यपाल को संजीवनी धान के संबंध में जानकारी दीरायपुर। राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन से आज इंदिरा गांधी कृषि विश्विद्यालय के कुलपति डॉ गिरीश चंदेल ने सौजन्य मुलाकात कर उन्हे इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय द्वारा विकसित धान की नवीन प्रजाति संजीवनी धान के बारे में जानकारी दी। डॉ चंदेल ने राज्यपाल को बताया की भाभा एटॉमिक रिसर्च इंस्टीटयूट मुंबई के सहयोग से कृषि विश्वविद्यालय द्वारा छत्तीसगढ़ की औषधीय गुणों वाली परंपरागत किस्मों से संजीवनी धान का विकास किया गया है जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाती है तथा इसमें एन्टी कैंसर गुण पाये गये हैं। राज्यपाल श्री हरचिंदन ने इस उपलब्धि के लिये कुलपति डॉ चंदेल तथा उनके वैज्ञानिकों को बधाई और शुभकामनायंे दी। श्री हरिचंदन ने कहा की संजीवनी धान का ज्यादा मात्रा में उत्पादन किया जाये तथा अधिक से अधिक लोगों तक इसे पहुंचाया जाए जिससे इसका लाभ अधिक लोगों को मिल सके।
-
दुर्ग / कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने लोकसभा निर्वाचन 2024 मतदान पश्चात स्ट्रांग रूम श्री शंकराचार्य प्रोफेशनल विश्वविद्यालय, जुनवानी भिलाई में ईवीएम/वीवीपैट मशीनों के सुरक्षात्मक दुष्टिकोण से उक्त स्थल में सुरक्षा व्यवस्था निगरानी एवं सूचनाओं के आदान प्रदान हेतु डिप्टी कलेक्टर श्री उत्तम ध्रुव मो. 7999858633 को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के आदेशानुसार मतगणना स्थल कंट्रोल रूम में नोडल अधिकारी के सहायक अधिकारी अतिरिक्त तहसीलदार पाटन श्रीमती मीना साहू मो. 9981283344, नायब तहसील दुर्ग सुश्री ज्योत्सना कलिहारी मो. 9644723855 एवं सहायक कार्यपालन अभियंता श्री शशीकांत वर्मा मो. 7746061880 को 08 से 15 मई तक मतगणना स्थल में सुरक्षा, व्यवस्था, निगरानी एवं सूचनाओं के आदान प्रदान हेतु नियुक्त किया गया है। नायब तहसीलदार दुर्ग श्री ढालसिंह बिसेन मो. 9303285570, उप अभियंता नगर पालिक निगम भिलाई चरोदा श्री वैभव त्यागी मो. 9669822000 एवं कार्य. अभि. छ.ग. ग्राम सड़क वि. अभिकरण श्री राहुल कश्यप मो. 877093299 को 16 से 22 मई 2024 तक मतगणना स्थल में सुरक्षा, व्यवस्था, निगरानी एवं सूचनाओं के आदान प्रदान हेतु नियुक्त किया गया है। अधीक्षक भू-अभिलेख दुर्ग श्री आदित्य कुंजाम मो. 9981584877, उप अभियंता नगर तथा ग्राम निवेश दुर्ग श्री संदीप पटेल मो. 9907164145 एवं उप अभियंता नगर पालिका निगम भिलाई श्री अर्पित बंजारे मो. 9907688696 को 23 से 29 मई 2024 तक मतगणना स्थल में सुरक्षा, व्यवस्था, निगरानी एवं सूचनाओं के आदान प्रदान हेतु नियुक्त किया गया है।
इसी तरह नायब तहसीलदार धमधा श्रीमती कविता पटेल मो. 7999587670, सहायक अधीक्षक, भू-अभिलेख दुर्ग श्री आलोक शुक्ला एवं उप अभियंता लोक निर्माण विभाग दुर्ग श्री बालकिशन साहू मो. 9926753510 को 30 मई से 03 जून तक मतगणना स्थल में सुरक्षा, व्यवस्था, निगरानी एवं सूचनाओं के आदान प्रदान हेतु नियुक्त किया गया है। कलेक्टर के आदेशानुसार अधिकारीगण अपनी सहायता के लिए ड्यूटी में सहायक के रूप में एक राजस्व निरीक्षक एवं एक पटवारी की ड्यूटी अपने स्तर से लगा सकते हैं। - बिलासपुर | ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान गाड़ियों में यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ का बेहतर प्रबंधन कर यात्रियों को सहज व निर्बाध यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में अनेक प्रयास किए जा रहे हैं | मंडल से गुजरने वाली सभी गाड़ियों में भीड़ की निगरानी की जा रही है साथ ही प्रमुख स्टेशनों पर भीड़ प्रबंधन के उचित कार्यान्वयन के लिए व्यापक व्यवस्थाएं की गई हैं ।बढ़ती गर्मी के मद्देनजर रेल प्रशासन द्वारा मंडल के प्रमुख स्टेशनों में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गये है । जिनको स्टेशन में स्थित टिकट घर, प्रवेश/निकास द्वार और प्लेटफार्मों पर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए निर्देशित किया गया है । आरपीएफ द्वारा स्टेशन परिसर में स्थित टिकट काउंटर में यात्रियों की भीड़ को कतार लगाकर नियंत्रित किया जा रहा है साथ ही यात्रियों को समुचित पंक्तिबद्ध होकर कोचों में प्रवेश करवाया जा रहा है । लंबी लाइन में ना लगने व भीड़ से बचने हेतु जरनल टिकटिंग के लिए यूटीएस मोबाइल एप जैसे डिजिटल प्लेटफार्म का प्रयोग करने का सुझाव भी दिया जा रहा है । यात्रियों को बुकिंग काउंटर से टिकट प्राप्त करने के लिए कतार में व्यवस्थित रहने के लिए उद्घोषणाएं भी की जा रही है। वाणिज्य विभाग के निरीक्षकों द्वारा यात्रा के दौरान यात्रियों को किसी भी प्रकार की असुविधा या समस्या न हो इसका विशेष ध्यान रखा जा रहा है | आरक्षित कोचों में अनाधिकृत व्यक्तियों के प्रवेश नहीं देने का निर्देश भी सभी टिकट चेकिंग कर्मचारियों को दिया गया है |
- -लोकसभा चुनाव ड्यूटी में तैनात स्वर्गीय अजय वर्मा के निधन के बाद निर्वाचन आयोग ने दी अनुग्रह प्रतिकर राशिकलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह की पहल पर चुनाव के 48 घंटे के भीतर ही अजय के परिवार को मिला चेकरायपुर । लोकसभा निर्वाचन 2024 की ड्यूटी में लगे श्री अजय वर्मा का 06मई को निधन होने के तुरंत बाद ही निर्वाचन के 48 घंटे के भीतर 15 लाख रूपए का अनुग्रह प्रतिकर राशि जारी किया। आज कलेक्टर डॉ सिंह के निर्देश पर नगर निगम आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा और उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री उमाशंकर बंदे स्वर्गीय श्री अजय वर्मा के डगनिया स्थित निवास पहुंचे और उनकी पत्नी श्रीमती नीलू वर्मा को 15 लाख रूपए का चेक सौंपा। स्वर्गीय श्री अजय वर्मा नगर निगम के जनसंपर्क शाखा में कार्यरत थे।
- रायपुर । नगर पालिका निगम रायपुर के फिल्टर प्लांट के पुराने प्लांट 47.5 एम.एल.डी. के रॉ वाटर पाईप लाईन का 1000 एम.एम. व्यास के न्यू 80 एम.एल.डी. के रॉ वाटर पाईप लाईन से इंटरकनेक्शन कार्य किये जाने हेतु 10 घंटे का शटडाउन 15 मई 2024 बुधवार को लिया जाना है। उक्त इंटरकनेक्शन कार्य करने के कारण न्यू 80 एम.एल.डी. एवं 47.5 एम.एल.डी. प्लांट से भरने वाली टंकियों बैरन बाजार, बैरन बाजार (नया), देवेन्द्र नगर, देवेन्द्र नगर (नया), संजय नगर, एवं महापौर निवास टैंक नं. 04 से 15 मई 2024 को सुबह जलप्रदाय होने के पश्चात् शाम को जलप्रदाय नहीं होगा। 16 मई 2024 को सुबह जलप्रदाय नियमित रूप से होगी।
-
-काउंसलिंग हेतु स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया टेलीमानस टोल फ्री नंबर 14416 एवं 18008914416
दुर्ग/ छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आज हाई एवं हायर सेकेण्ड्री मुख्य परीक्षा 2024 का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया है। परीक्षा परिणाम को लेकर छात्र-छात्राओं में काफी मानसिक तनाव होता है। कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशानुसार छात्र-छात्राओं मे सकारात्मक व्यवहार के विकास हेतु जिला स्तर पर जिला चिकित्सालय के जिला मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम की टीम एवं ग्रामीण एवं शहरी स्तर पर सी.एच.ओ. एवं ए.एन.एम. द्वारा संबंधित शिक्षकों व माता-पिता के साथ मानसिक संबंधी काउंसलिंग की जायेगी। काउंसलिंग के माध्यम से छात्रों को मनोवैज्ञानिक सहायता और समस्याओं के समाधान हेतु प्रयास किया जाएगा ताकि छात्र-छात्राओं में मानसिक तनाव को कम कर उनके मन में आने वाले विभिन्न प्रकार के गंभीर विचारों को खत्म किया जा सके। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.पी. मेश्राम से प्राप्त जानकारी के अनुसार मानसिक संबंधित काउंसलिंग हेतु स्वास्थ्य विभाग के टेलीमानस टोल फ्री नम्बर 14416 एवं 18008914416 में सम्पर्क किया जा सकता है। - रायपुर। पं. जवाहर लाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय, रायपुर के पैथोलॉजी विभाग में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) में खून एवं मूत्र जांच की मशीन का प्रदर्शन किया गया। ए-आई आधारित कम्प्यूटेशनल पैथोलॉजी ने हाल ही में कई चिकित्सा क्षेत्रों में रोगियों के लिए उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य देखभाल और निदान परीक्षणों की सटीकता और उपलब्धता दोनों को बढ़ाने की आशा जागृत की है। मशीन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के जरिए खून और मूत्र सैंपल के माइकोस्कोपिक चित्रों को ऑटोमेट करता है और कृत्रिम विश्लेषण कर रिपोर्ट तैयार किया जाता है। इस मशीन से दुर्गम और दूरस्थ क्षेत्रों में प्रारंभिक जांच और निदान (डायग्नोसिस) में मदद मिल सकती है। चिकित्सा महाविद्यालयों के पैथोलॉजी विभाग में जहां सैम्पल्स की संख्या बहुत अधिक होती है, वहां कम समय में अधिक जांच संभव हो सकेंगे और यह शोध कार्यों में भी मददगार होगी। विभागाध्यक्ष डॉ. अरविन्द नेरल ने बताया कि रोग निदान की इस आधुनिक प्रणाली से खून के तीनों अवयवों लाल रक्त, श्वेत रक्त कणिकाओं और प्लेटलेट्स संबंधित सभी बीमारियों की पहचान हो सकती है। प्रोफेसर राबिया परवीन सिद्दिकी ने कहा कि इससे रक्त संबंधित विभिन्न कैंसर्स ल्यूकिमिया में पाये जाने वाले अलग-अलग प्रकार की कोशिकाओं को पहचानने में आसानी होगी और इससे इमेजेज सुरक्षित रखे जा सकेंगे।मशीन आटोमेटिक रूप से स्लाइड के संबंधित हिस्सों की हाई मैग्निफिकेशन माइकोस्कोपिक इमेजेज संग्रहित करती है और उन्हें क्लाउड प्लेटफार्म पर अपलोड करती है। इन इमेजेज का विश्लेषण कर परिणाम वेब ब्राउजर पर पैथोलाजिस्ट को दिया जाता है, जो रिपोर्ट को कहीं से भी कभी भी प्राप्त कर सकते हैं। पैथोलाजिस्ट एआई द्वारा तैयार की गई रिपोर्ट को पुनः परीक्षण करते हैं और फिर उसे प्रमाणित करते हैं। इस मशीन की कार्यप्रणाली के प्रदर्शन के समय प्राध्यापक एवं विभागाध्यक्ष पैथोलॉजी डॉ. अरविन्द नेरल, प्राध्यापक डॉ. राबिया परवीन सिद्दिकी एवं अन्य वरिष्ठ चिकित्सा शिक्षक डॉ. चन्द्रकला जोशी, डॉ. वर्षा पाण्डेय, डॉ. अमित भारद्वाज, डॉ. विकास बाम्बेश्वर, डॉ. रीति शर्मा, डॉ. रूचि वर्मा, डॉ. अनुभव चन्द्राकर, डॉ. वनिता भास्कर, डॉ. सरोज कुमारी, डॉ. पुष्कर चौधरी, डॉ. मेघा वर्मा एवं स्नातकोत्तर विद्यार्थी भी उपस्थित रहे।डॉ. अरविन्द नेरल प्राध्यापक एवं विभागाध्यक्ष पैथोलॉजी विभाग चिकित्सा महाविद्यालय, रायपुर (छ.ग.) मो.नं. 9893098540
- -अनुत्तीर्ण विद्यार्थियों को दिया संबल, कही निराश नहीं होने की बातरायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज जारी हुए दसवीं और बारहवीं बोर्ड के परीक्षा परिणाम पर सभी उत्तीर्ण विद्यार्थियों को अपनी बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। उन्होंने दसवीं की टॉपर छात्रा सिमरन शब्बा और बारहवीं की टॉपर छात्रा महक अग्रवाल को बधाई देते हुए उनकी उज्ज्वल भविष्य की कामना की। श्री साय ने असफल विद्यार्थियों से निराश नहीं होने, निरंतर मेहनत करते रहने की बात कही।अपने सोशल मीडिया हैंडल X में बधाई संदेश में उन्होंने लिखा है कि - शाबाश बेटियों। दसवीं-बारहवीं की बोर्ड परीक्षा में प्रावीण्य सूची में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली बिटिया सिमरन शब्बा और महक अग्रवाल को बहुत-बहुत बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं।परीक्षा में उत्तीर्ण सभी बच्चों, अभिभावकगण एवं शिक्षकों को मेरी शुभकामनाएं और जिन बच्चों के परिणाम उम्मीद के मुताबिक नहीं आए उनको निराश नहीं होना है। निरंतर मेहनत करते रहें, भविष्य में और बेहतर करने के कई मौके मिलेंगे। एक दिन सफलता जरूर आपके कदम चूमेगी।गौरतलब है कि आज छत्तीसगढ़ में माध्यमिक शिक्षा मंडल ने दसवीं और बारहवीं बोर्ड के परीक्षा परिणाम घोषित किये। जिसमें दसवीं में क्रमशः जशपुर की सिमरन शब्बा, गरियाबंद की मोनिशा और जशपुर के ही श्रेयांश यादव टॉप थ्री में रहे। वहीं बारहवीं में क्रमशः महासमुंद की महक अग्रवाल, बलौदाबाजार की कोपल अम्बष्ठ और जशपुर की आयुषी गुप्ता व बलौदाबाजार की प्रीति टॉप थ्री में रहीं। दसवीं का परीक्षा परिणाम 75.61 प्रतिशत और बारहवीं का परीक्षा परिणाम 80.74 प्रतिशत रहा।
- महासमुंद / सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत् माह अप्रैल एवं मई, 2024, दो माह का खाद्यान्न का वितरण एक साथ माह अप्रैल में किए जाने हेतु निर्देश दिया गया था। शासकीय उचित मूल्य दुकानों में खाद्यान्न का भण्डारण जिला प्रबंधक, नागरिक आपूर्ति निगम द्वारा किया जाता है। शासकीय उचित मूल्य दुकानों में खाद्यान्न का भण्डारण विलंब से होने के कारण जिले में कुछ हितग्राही माह अप्रैल का खाद्यान्न प्राप्त करने से वंचित हो गए थे। इस संबंध में शासकीय उचित मूल्य दुकानों में खाद्यान्न का भण्डारण करने हेतु अधिकृत परिवहनकर्ता को जिला प्रबंधक, नागरिक आपूर्ति निगम द्वारा नोटिस जारी किया गया है तथा कलेक्टर (खाद्य शाखा) महासमुन्द की ओर से माह अप्रैल के खाद्यान्न का वितरण माह मई में किए जाने हेतु विकल्प दिए जाने का प्रस्ताव राज्य शासन को प्रेषित किया गया था जिसके आधार पर शासन की ओर से माह अप्रैल के खाद्यान्न के वितरण का विकल्प ई-पॉस मशीन में प्रदाय करा दिया गया है। उक्त विकल्प प्राप्त होने के उपरांत ऐसे हितग्राही जो माह अप्रैल का खाद्यान्न प्राप्त करने से वंचित हो गए थे, वे अब माह मई के साथ-साथ माह अप्रैल का खाद्यान्न माह मई में प्राप्त कर सकेंगे।
-
- आवेदक एवं पालक 11 से 13 मई तक कर सकेंगे दावा आपत्ति
राजनांदगांव । सर्वेश्वरदास नगर पालिक निगम शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय राजनांदगांव में शैक्षणिक सत्र 2024-25 के प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 10 मई 2024 है। प्रवेश के लिए पात्र-अपात्र बच्चों की सूची 11 मई 2024 को विद्यालय के नोटिस बोर्ड में चस्पा कर दी जाएगी। जारी सूची के संबंध में आवेदक या पालक 11 से 13 मई 2024 तक विद्यालय में दावा आपत्ति प्रस्तुत कर सकते है। इसके पश्चात 14 मई 2024 को कक्षा पहली एवं 15 मई 2024 को कक्षा पांचवी, छठवीं व सातवीं की कक्षाओं के लिए बच्चों का चयन लाटरी के माध्यम से जिला स्तरीय गठित समिति के समक्ष किया जाएगा। बच्चों की चयनित एवं प्रतिक्षा सूची का अवलोकन विद्यालय के सूचना पटल पर किया जा सकता सकेगा। बच्चों के प्रवेश की प्रक्रिया 16 मई 2024 से प्रारंभ होगी। -
राजनांदगांव । जिले के डोंगरगांव से लगे ग्राम सम्बलपुर के पास दो मोटर साइकिल में भिड़ंत हो गई। इस हादसे में दोनों बाइक के चालक युवकों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वहीं एक बाइक के पीछे बैठी दो बहनें घायल हो गई है, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद राजनांदगांव मेडिकल कालेज अस्पताल रेफर किया गया है।
घटना दोपहर करीब दो बजे की बताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि ग्राम गिदर्री निवासी रूपेश पटेल (24 वर्षीय) अपनी दो बहनों के साथ भानुप्रतापपुर से गांव लौट रहा था, तभी सामने से संबलपुर निवासी चोवाराम (24 वर्षीय) गांव की ओर जा रहा था। दोनों मोटर साइकिल में आमने सामने से भिड़ंत हो गई। दोनों मोटर साइकिल में भिड़ंत इतनी जोरदार हुई कि मौके पर ही दोनों बाइक के चालक रूपेश और चोवा राम की मौत हो गई। वहीं भिड़ंत के बाद सड़क पर गिरी रूपेश की दोनों बहनों के सिर, पैर में गंभीर चोट लगी। घटना को देख आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। ग्रामीणों ने ही पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस व ग्रामीणों की मदद से दोनों घायल बहनों को 108 एंबुलेंस से डोंगरगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद राजनांदगांव मेडिकल अस्पताल रेफर किया गया है। इधर घटना में मृत दोनों युवकों के शव का पोस्ट मार्टम के बाद पार्थिव शरीर को स्वजनों को सौंप दिया गया। पुलिस घटना की जांच कर रही है। - -मतदान प्रतिशत में हुई 1.31 प्रतिशत की बढ़ोतरी, कुल 72.8 प्रतिशत मतदान-यह प्रदेश में अब तक हुए लोकसभा चुनावों में सबसे ज्यादारायपुर / मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने प्रदेश में लोकसभा आम निर्वाचन-2024 में अपनी सहभागिता प्रदान करने वाले सभी अधिकारियों, कर्मचारियों, शासकीय एवं अशासकीय संगठनों, लोकसेवी संस्थाओं और मतदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मतदाताओं ने उत्साहपूर्वक अपने मताधिकार का प्रयोग किया और लोकतांत्रिक व्यवस्था में अपनी सहभागिता दी। उन्होंने निर्वाचन कार्य में संलग्न एवं नियोजित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया है।श्रीमती कंगाले ने केन्द्रीय सुरक्षा बलों और राज्य पुलिस बल के प्रति भी आभार व्यक्त किया है जिन्होंने स्वतंत्र एवं निष्पक्ष निर्वाचन कराने में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया। उन्होंने प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक एवं सोशल मीडिया के सभी पत्रकारों के प्रति आभार व्यक्त किया जिन्होंने आम निर्वाचन के दौरान निर्वाचन से संबंधित महत्वपूर्ण दिशा-निर्देशों एवं निर्वाचन गतिविधियों के प्रभावी प्रचार-प्रसार के साथ ही मतदाताओं को वोट डालने के लिए प्रेरित किया।मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती कंगाले ने मतदाताओं को जागरुक और मतदान के लिए प्रेरित करने वाले सभी लोगों, शासकीय एवं गैर शासकीय प्रतिभागियों, विभिन्न लोक सेवी संस्थाओं और संगठनों के प्रति भी आभार व्यक्त किया है। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ में इस बार लोकसभा चुनाव के मतदान प्रतिशत में 1.31 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। प्रदेश में लोकसभा आम निर्वाचन-2024 के लिए तीन चरणों में हुए मतदान में यहां के कुल 72.8 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। यह प्रदेश में हुए अब तक के लोकसभा चुनावों में मतदान का सर्वाधिक प्रतिशत है।
- *मुख्यमंत्री ने कहा- सम्मान निधि बंद करके कांग्रेस की सरकार ने तानाशाही तथा अलोकतांत्रिक रवैये का परिचय दियारायपुर,। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से कल बुधवार को लोकतंत्र सेनानियों (मीसाबंदियों) ने मुलाकात कर अपनी सम्मान निधि पुनः शुरू करने के लिए आभार व्यक्त किया। मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि हम लोकतंत्र को सर्वोपरि मानते हैं तथा हम लोकतांत्रिक भावनाओं के पोषक हैं। उन्होंने कहा कि देश के लोकतंत्र पर जब संकट आया तब हमारे लोकतंत्र सेनानियों ने अनेक कष्ट और यातनाएं सहते हुए लोकतंत्र की रक्षा की। इस महान कार्य को पूरा करने के लिए उन्होंने स्वयं के तथा अपने परिजनों की पीड़ाओं की भी चिन्ता नहीं की। श्री साय ने कहा कि लोकतंत्र सेनानियों को मिलने वाली सम्मान निधि को बंद करके कांग्रेस की तत्कालीन सरकार ने एक बार फिर अपने तानाशाही और लोकतंत्र विरोधी रवैये को दोहराया था। कांग्रेस की सरकार ने ही देश में आपात काल लागू किया था। जिसके कारण हमारा लोकतंत्र संकट में आ गया था। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी और उसकी सरकारें आंतरिक रूप से जितनी लोकतांत्रिक हैं, लोकतंत्र की रक्षा और उसे सशक्त करने के लिए उतनी ही प्रतिबद्ध हैं। हम लोकतंत्र को पुष्पित और पल्लवित करने का काम कर रहे हैं। इस अवसर पर लोकतंत्र प्रहरी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तथा राष्ट्रीय संयोजक श्री सच्चिदानंद उपासने, लोकतंत्र सेनानी संघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष श्री दिवाकर तिवारी आदि उपस्थित थे।
- रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के विशेष सचिव आईएएस चन्दन कुमार को आयुक्त, चिकित्सा शिक्षा का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभा ने बुधवार को आदेश जारी कर दिया है।. आदेश के अनुसार. चिकित्सा शिक्षा आयुक्त जनक प्रसाद पाठक 5 मई से 4 जून तक उत्तर प्रदेश में चुनाव ड्यूटी पर हैं, इसलिए विशेष सचिव चंदन कुमार को चिकित्सा शिक्षा आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
- कोरबा। उरगा थाना अंतर्गत ग्राम कुकरीचोली में निवासरत पति -पत्नी और बच्चे की बुधवार -गुरुवार की दरमियानी रात हत्या कर दी गई है। आज सुबह गांव वालों को घटना का पता चला। घटना से गांव में सनसनी फैल गई।मृतक जयराम रजक ( 27 वर्ष) पत्नी सुजाता और दो साल की बेटी जेसिका के साथ संयुक्त परिवार में रहता था। वह पेश से ठेकेदार था। बुधवार सुबह वह पत्नी और बेटी को लेकर पूजा करने मड़वारानी गया था। वहां से दोपहर वे घर लौटे। इसके पाद पति-पत्नी घर में ही थे। बुधवार की रात पूरे परिवार ने साथ उन्होनेें खाना खाया। इसके बाद वे अपने कमर में सोने के लिए चले गए थे। गुरुवार सुबह जब काफी देर तक उनके कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो बड़े भाई श्रीराम रजक ने छोटे भाई जयराम को आवाज लगाई। साथ ही मोबाइल में कॉल भी किया। जब काफी देर तक भीतर से आवाज नहीं आई तो अनहोनी की आशंका से श्रीराम रजक ने परिवार के अन्य सदस्यों को वहां बुलाया और टंगिया मारकर कमरे का दरवाजा तोड़ दिया। जब श्रीराम मां के साथ कमरे के भीतर पहुंचा तो वहां पर जयराम, सुजाता और जेसिका की लहूलुहान लाथ देखकर उनके होश उड़ गए। उसने फौरन पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा की पति-पत्नी के गले में रस्सी बंधी हुई थी और पूरे शरीर पर गंभीर चोट के निशान थे। पत्नी आरै बच्ची के शव बिस्तर पर थे और जयराम की लाश फर्श पर पड़ी हुई थी। पुलिस ने तीनों की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। रिपोर्ट आने पर मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा। एसपी सिद्धार्थ तिवारी और एएसपी यूवीएस चौहान ने भी मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। एएसपी यूवीएस चौहान ने कहा कि शुुरुआती जांच में हत्या का मामला लग रहा है। मौके पर डॉग स्कवॉड और फॉरेसिक एक्सपर्ट को भी बुलाया गया है। उन्होंने कहा कि परिवार और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। जांच के बाद ही मामले का खुलासा हो पाएगा।
-
दुर्ग. जिले में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अंधविश्वास के कारण अपनी जीभ काट ली। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि जिले के अंजोरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत थनौद गांव में 33 वर्षीय राजेश्वर निषाद ने अपनी जीभ काट ली। निषाद को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अंजोरा चौकी के प्रभारी राम नारायण ध्रुव ने बताया कि ग्रामीणों ने जानकारी दी है कि निषाद आज सुबह लगभग आठ बजे गांव के तालाब में पहुंचा और एक पत्थर के करीब बैठकर कुछ मंत्र पढ़ने लगा। बाद में उसने अचानक चाकू से अपनी जीभ काट ली और उसे पत्थर के करीब रख दिया। ध्रुव ने बताया कि जब ग्रामीणों को घटना की जानकारी मिली तो उन्होंने सरकारी एंबुलेंस सेवा और पुलिस को इसकी की सूचना दी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि निषाद को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ग्रामीणों से मिली जानकारी के मुताबिक निषाद ने अंधविश्वास के कारण इस घटना को अंजाम दिया है। वह इच्छापूर्ति के लिए भगवान शिव को अपनी जीभ चढ़ाना चाहता था। उन्होंने बताया कि निषाद के तीन बच्चे हैं तथा उसकी पत्नी गूंगी है। पुलिस बच्चों और ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने निषाद द्वारा इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया है। ध्रुव ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा मामले की जांच की जा रही है।
-
नया बस स्टैण्ड के ऑडिटोरियम में किया गया
विश्व रेडक्रास दिवस का आयोजन
बालोद। कलेक्टर श्री इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल ने कहा कि रेडक्राॅस का कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण एवं सराहनीय है। उन्होंने कहा कि रेडक्राॅस सोसाईटी के द्वारा कोरोना काल की विषम परिस्थिति में मरीजों को भोजन, दवाइंया एवं आवश्यक सुविधा उपलब्ध कराने जैसे अनेक पूनीत कार्य किया गया है। इसके अलावा रेडक्राॅस सोसाईटी के सदस्यों के द्वारा निक्षय मित्र बनकर 06 मरीजों को पोषण आहार देने जैसे कार्यों के अलावा स्वच्छता अभियान, यातायात, सड़क सुरक्षा अभियान में अपनी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित कर जनहित के कार्यों को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया जाता है। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित लोगों को आज 08 मई विश्व रेडक्रास दिवस के अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं भी दी। कलेक्टर श्री चन्द्रवाल ने देहदान करने वाली सेवानिवृत्त व्याख्याता एवं रेडक्राॅस सोसाईटी के आजीवन सदस्य श्रीमती कमला वर्मा के कार्यों को अत्यंत अतुलनीय बताते हुए उन्हें हृदय से धन्यवाद ज्ञापित करते हुए उनके प्रति उन्हें विनम्र आभार व्यक्त किया। कलेक्टर ने श्रीमती कमला वर्मा को स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित भी किया।
कार्यक्रम को सीईओ जिला पंचायत डाॅ. संजय कन्नौजे एवं इंडियन रेडक्रास सोसायटी जिला बालोद के अध्यक्ष डाॅ. एमके सूर्यवंशी ने भी संबोधित कर रेडक्राॅस के कार्यों की भूरी-भूरी सराहना की। कार्यक्रम मेें विधानसभा आम निर्वाचन 2023 एवं लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के दौरान उल्लेखनीय कार्य करने वाले रेडक्रॉस के वालंटियरों को प्रशस्ति पत्र, कीट एवं बैग प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आलोक जोशी एवं एसडीएम श्रीमती शीतल बंसल सहित रेडक्राॅस सोसाईटी के सदस्यों के अलावा अन्य अधिकारी-कर्मचारियों के अलावा बड़ी संख्या में छात्र-छात्रा उपस्थित थे। -
इंजीनियर ताराचंद साहू ने ग्रंथालय को दान की किताबें
बालोद। कलेक्टर श्री इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल ने कहा कि जिला ग्रंथालय बालोद में अध्ययन-अध्यापन हेतु आने वाले लोगों को आवश्यक सुविधा एवं अनुकूल परिवेश प्रदान करने हेतु जिला ग्रंथालय में सभी जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी। श्री चन्द्रवाल आज पे्रस क्लब बालोद द्वारा जिला ग्रंथालय में प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़े विद्यार्थियों के लिए पाठ्य पुस्तक दान करने के संबंध में आयोजित कार्यक्रम के अवसर पर अपना उद्गार व्यक्त कर रहे थे। श्री चन्द्रवाल कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। इस अवसर पर उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों की मांग पर जिला गं्रथालय में सीसीटीवी कैमरा एवं वाटर कूलर लगाने तथा ई-लाईब्रेरी की व्यवस्था सुनिश्चित कराने का आश्वासन भी दिया। इस अवसर पर इंजीनियर श्री ताराचंद साहू के द्वारा छत्तीसगढ़ एवं यूपीएससी सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए जिला ग्रंथालय में हिन्दी एवं अग्रंेजी माध्यम की किताबे भी दान की। कार्यक्रम में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. संजय कन्नौजे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अशोक जोशी, एसडीएम श्रीमती शीतल बंसल, जिला शिक्षा अधिकारी श्री पीसी मरकले, पे्रस क्लब बालोद के अध्यक्ष श्री प्रदीप चोपड़ा भी विशेष रूप से उपस्थित थे।
बैठक में कलेक्टर श्री चन्द्रवाल ने प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़े विद्यार्थियों के लिए पुस्तक दान करने के लिए इंजीनियर श्री ताराचंद साहू का मुक्तकंठ से सराहना करते हुए उनके इस कार्य को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया। इसके लिए उन्होंने हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया। कलेक्टर श्री चन्द्रवाल ने कहा कि जिला प्रशासन की मंशा है कि जिला गं्रथालय बालोद में प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़े नवयुवकों की संख्या में वृद्धि होनी चाहिए। इस अवसर पर उन्होंने नगर के नर्सिंग अस्पताल के संचालक डाॅ. तारेश रावटे की जिला ग्रंथालय के प्रति योगदान की भी सराहना की। श्री चन्द्रवाल ने जिला गं्रथालय की व्यवस्था को और अधिक बेहतर बनाने तथा जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने की भी बात कही। कलेक्टर ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों से जिला गं्रथालय में उपलब्ध सुविधाओं के संबंध में भी जानकारी ली। उन्होंने जिला ग्रंथालय की व्यवस्था को बेहतर बनाने हेतु योजना बनाने को कहा। जिससे की व्यवस्था में सुधार हेतु आवश्यक कदम उठाई जा सके। इस अवसर पर कलेक्टर श्री चन्द्रवाल ने प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़े विद्यार्थियों को इंजीनियर श्री ताराचंद साहू द्वारा दान की गई किताबों की प्रति भेंटकर उन्हें शुभकामनाएं दी। उन्होंने प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़े सभी युवा-युवतियों को कड़ी मेहनत करते हुए लक्ष्य हासिल कर अपने माता, पिता एवं जिले का नाम रोशन करने को कहा। इस अवसर पर इंजीनियर श्री ताराचंद साहू तथा नर्सिंग अस्पताल बालोद के संचालक डाॅ. तारेश रावटे ने भी अपना अनुभव साझा करते हुए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियों के दौरान आने वाली कठिनाईयों एवं चुनौतियों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। कार्यक्रम में आभार प्रदर्शन जिला शिक्षा अधिकारी श्री पीसी मरकले ने तथा कार्यक्रम का संचालन प्रेस क्लब बालोद के मीडिया प्रभारी टीकम पिपरिया ने किया। कार्यक्रम में दीपक मित्तल, रूपचंद जैन, टीकम पिपरिया, लक्ष्मण देवांगन, प्रकाश उपाध्याय, शिव जायसवाल, जयकरण परिहार, अखिल साहू, लक्की अरोरा, ग्रंथालय के प्रभारी लोकेंद्र बघेल, बीआरसी बालोद जितेंद्र गजेंद्र सहित पे्रस क्लब के अन्य पदाधिकारी एवं अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। -
सभी विभाग प्रमुखों को मासिक समीक्षा बैठक लेकर कार्यवाही विवरण प्रस्तुत करने के दिए निर्देश
बालोद। कलेक्टर श्री इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल ने आज संयुक्त जिला कार्यालय सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक लेकर विभिन्न विभागों के कार्यांे की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के अंतर्गत मतदान के कार्य संपन्न होने के पश्चात् अपने-अपने विभागों के कार्यों में कसावट एवं गति लाने के निर्देश भी दिए। इसके अलावा उन्होंने जिले के सभी अधिकारी-कर्मचारियोें को आम जनता के हित में शासकीय कार्यों का संपादन पूरी निष्ठा एवं तत्परता के साथ करने के निर्देेश दिए। इसके लिए उन्होंने सभी विभाग प्रमुखों को अपने अधिनस्थ अधिकारी-कर्मचारियों की प्रत्येक माह मासिक समीक्षा बैठक लेकर इसकी कार्यवाही विवरण भी अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। जिससे कि निर्धारित समयावधि में शासकीय कार्यों का संपादन कर आम जनता को उसका लाभ सुनिश्चित कराई जा सके। श्री चन्द्रवाल ने लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के अंतर्गत जिले में सफलतापूर्वक मतदान संपन्न कराने के लिए जिले के सभी अधिकारी-कर्मचारियों के कार्यों की सराहना की। इसके लिए उन्होंने जिले के सभी अधिकारी-कर्मचारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं भी दी। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. संजय कन्नौजे, अपर कलेक्टर श्री चन्द्रकांत कौशिक एवं संयुक्त कलेक्टर श्री अजय किशोर लकड़ा सहित राजस्व अनुविभागीय अधिकारियों के अलावा अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।
बैठक में कलेक्टर श्री चन्द्रवाल ने विभिन्न विभागों के कार्याें की बारी-बारी से समीक्षा की। उन्होंने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए ग्रीष्म ऋतु को देखते हुए जिले में निस्तारी एवं पेयजल हेतु समुचित मात्रा में पानी की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के निर्देश भी दिए। बैठक में श्री चन्द्रवाल ने विभागवार लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सभी प्रकरणों का निराकरण शीघ्र सुनिश्चित कराने को कहा। नगरीय निकायोें के कार्यों की समीक्षा करते हुए मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को जिले के सभी नगरीय निकायों मंे समुचित साफ-सफाई के अलावा पेयजल आदि बुनियादी व्यवस्थाओं को दुरूस्त कराने के निर्देश दिए।
समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर श्री इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल के निर्देशानुसार मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के द्वारा आज आम जनता के हित मेें स्वास्थ्य विभाग के द्वारा निर्धारित किए गए लक्ष्य एवं उपलब्धि के संबंध में पावर प्वाइंट पे्रजेंटेशन के माध्यम से जानकारी दी गई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने जिले मंे स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत कुल स्वीकृत पदों के विरूद्ध वर्तमान में उपलब्ध मानव संसाधनों के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग में रिक्त पदों की पूर्ति हेतु प्रक्रिया जारी होने की जानकारी भी दी। कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत अधोसंरचना से जुड़े कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सभी प्रगतिरत कार्यों को शीघ्र पूरा कराने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर ने अंतर विभागीय समन्वय के कार्यों की भी समीक्षा की।



.jpg)







.jpg)


.jpg)





.jpg)





.jpg)
.jpg)