- Home
- छत्तीसगढ़
- -चुनाव के दिन लोगों से की वोट करने की अपीलबिलासपुर /जिले में होने वाले निर्वाचन के मद्देनजर वृहद तौर पर मतदाता जागरूकता अभियान जारी है। शहरों से लेकर गांवों तक बड़ी संख्या में विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है। शत प्रतिशत मतदान के लक्ष्य को पूर्ण करने जिला प्रशासन के द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। रैली, नृत्य, नारा, मानव श्रृंखला जैसे भिन्न-भिन्न कार्यक्रम से मतदाताओं को मतदान के महत्व से परिचित कराया जा रहा है। इसी क्रम में विकासखंड मस्तूरी अंतर्गत ग्राम पंचायत ओखर में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत बिहान समूह की दीदियों ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली। सारे काम छोड़ दो, सबसे पहले वोट दो के नारों से पूरा गांव गूंज उठा। बड़े ही उत्साह के साथ दीदियों ने गांवों की बस्तियों में घूमकर मतदान के प्रति लोगों को जागरूक किया। उन्होंने लोगों से 7 मई को होने वाले निर्वाचन सहित अन्य सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का शत प्रतिशत प्रयोग करने की अपील की।
-
-जिला साक्षरता मिशन ने की अभिनव पहल
बिलासपुर /जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण द्वारा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में कठपुतली शो के मध्य से मतदाता जागरूकता का संदेश दिया गया। छतौना विकासखंड तखतपुर के कम मतदान प्रतिशत वाले बूथ के पास कठपुतली के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण बिलासपुर द्वारा कठपुतली प्रदर्शन के माध्यम से आयोजित कार्यक्रम में डीपीओ जीतेन्द्र पाटले, रमेश गोपाल एडीपीओ, आशा उज्जैनी, साक्षरता विभाग से अवनीश तिवारी, समस्त अधिकारी कर्मचारी तखतपुर विकासखंड के बीईओ ,एबीईओ और साक्षरता प्रभारी गण ग्राम छतौना के सरपंच दुर्गा रमेश साहू,पंच दिनेश कौशिक प्रबुद्ध एवं गणमान्य नागरिको, महिलाए, बच्चे, छतौना स्कूल के शिक्षक कमलेश कौशिक,गौरव भट्ट,पुष्पा साहू, शांति सुमन बड़ा,नीतू मिश्रा,मनीषा कौशिक,अग्निशिया एक्का, प्रेम कुमार कौशिक, अनुसुइया साहू,रूखमणी सूर्यवंशी, रमेश साहू, अश्वनी निर्मलकर, दीनबंधु आनंद, विकास कौशिक , शशिकांत कौशिक और गांव के नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।कठपुतली कलाकार श्रीमती उषा कोरी द्वारा मतदाता जागरूकता शपथ, गीत एवं छत्तीसगढ़ी में अपील किया गया। इस कार्यक्रम में ग्राम छतौना के महिलाएं, पुरुष एवं बच्चे बड़ी संख्या में एकत्रित हुए। - -1950 डायल कर सुविधा का ले सकेंगे लाभबिलासपुर /भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार लोकसभा चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के लिये मतदान दिवस 07 मई को दिव्यांग एवं 80 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ मतदाताओं के लिए निःशुल्क परिवहन सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। निःशुल्क परिवहन सुविधा का लाभ लेने के लिए मतदाता 1950 पर डायल कर सकते हैं। दिव्यांग एवं वरिष्ठ मतदाताओं की मांग पर मतदान दिवस 07 मई को उनके आवास स्थल से मतदान केन्द्र तक पहुंचाने तथा मतदान पश्चात् वापस घर तक पहुंचाने के लिए निःशुल्क वाहन उपलब्ध कराया जाएगा।समाज कल्याण विभाग की संयुक्त संचालक श्रीमती श्रद्धा मैथ्यू ने बताया कि दिव्यांग एवं 80 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं के लिए 07 मई को मतदान के दिन जिले में दिव्यांग रथ संचालित किये जाएंगे। इस संबध में अधिक जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर 1950 से संपर्क किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि यह सुविधा ऐसे दिव्यांग और वरिष्ठ मतदाताओं के लिए फायदेमंद होगी जो वोट तो डालना चाहते हैं, लेकिन साधन और सुविधा नहीं होने के कारण घर से बाहर नहीं निकल पाते हैं। निर्वाचन में प्रत्येक मतदाता महत्वपूर्ण है और इसी महत्व को दृष्टिगत् रखते हुए दिव्यांग एवं वरिष्ठ मतदाताओं को मतदान केन्द्र तक लाने व ले जाने के लिए दिव्यांग रथ चलाया जायेगा। वरिष्ठ एवं दिव्यांग मतदाता उक्त सुविधा का लाभ लेकर लोकतंत्र के महापर्व पर अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सकते हैं।रचना/19/729
- दुर्ग/ लोकसभा निर्वाचन 2024 के अंतर्गत जिले में संसदीय निर्वाचन क्षेत्र 07 दुर्ग में निर्वाचन प्रकिया के शांतिपूर्ण और सफल संचालन हेतु कुल 1829 सैनिक बल तैनात किए गए है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अपर कलेक्टर श्री बी.के. दुबे से प्राप्त जानकारी के अनुसार कुल 8 विधानसभा क्षेत्रों में 1070 वर्दीधारी, 439 विशेष पुलिस अधिकारी एवं 320 क्षेत्र अर्ध्द.सैनिक बल (1/2 सेक्शन) बल तैनात किए गए है। विधानसभा पाटन 62 में 234 वर्दीधारी, 12 विशेष पुलिस अधिकारी एवं 53 क्षेत्र अर्ध्द.सैनिक बल लगाए गए। इसी प्रकार विधानसभा दुर्ग ग्रामीण 63 में 153 वर्दीधारी, 77 विशेष पुलिस अधिकारी एवं 51 क्षेत्र अर्ध्द.सैनिक बल, विधानसभा पाटन 64 में 138 वर्दीधारी 86 विशेष पुलिस अधिकारी एवं 60 क्षेत्र अर्ध्द.सैनिक बल, विधानसभा भिलाई नगर 65 में 103 वर्दीधारी, 66 विशेष पुलिस अधिकारी एवं 45 क्षेत्र अर्ध्द.सैनिक बल, विधानसभा वैशाली नगर 66 में 149 वर्दीधारी, 107 विशेष पुलिस अधिकारी एवं 55 क्षेत्र अर्ध्द.सैनिक बल, विधानसभा अहिवारा 67 में 182 वर्दीधारी, 78 विशेष पुलिस अधिकारी एवं 45 क्षेत्र अर्ध्द.सैनिक बल, विधानसभा साजा 68 में 95 वर्दीधारी, 7 विशेष पुलिस अधिकारी एवं 08 क्षेत्र अर्ध्द.सैनिक बल एवं विधानसभा बेमेंतरा 69 में 16 वर्दीधारी, 06 विशेष पुलिस अधिकारी एवं 03 क्षेत्र अर्ध्द. सैनिक बल लगाए गए है।इसके अलावा 320 संवेदनशाील मतदान केंद्रों में सीएपीएस/एसएपी के हाफ सेक्शन में कुल 19 कंपनी, पुलिस पेट्रोलिंग पार्टी टीम 70 अंतर्गत कुल 280 बल लगाए गए। जिनमें 70 उप निरीक्षक/सउनि/प्रधान आरक्षक (प्रभारी) एवं 210 वर्दीधारी बल शामिल है। पुलिस सेक्टर अधिकारी 134 अंतर्गत कुल 134 बल जिनमें 50 अनुसचवीय बल एवं 84 वर्दीधारी बल लगाए गए। एसएसटी/एफएसटी अंतर्गत 66 एसएसटी-22 एवं 66 एफएसटी-22 बल लगाए गए। क्यूआरटी में कुल 140 बल लगाए गए, जिनमें 115 बल थाना-23 एवं 25 बल चौकी-05 शामिल है। बॉटलिंग यूनिट, ब्रुअरी, देशी मदिरा भण्डारगार लोकेशन 05 अंतर्गत 1+3 छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल एवं कुल बलों की संख्या 20 है।
- भिलाई नगर/ लोक सभा निर्वाचन 2024 का मतदान दिवस 7 मई को मतदाता अपने घर से निकल कर शत प्रतिशतमतदान करे इसके लिए निगम भिलाई तथा चेम्बर आफ कामर्स द्वारा लगातार मतदाता जागरुकता अभियान का कार्यक्रम चलाया कर लोगो को जागृत किया जा रहा है। निगम आयुक्त देवेश कुमार ध्रुव के निर्देश पर राष्ट्रीय शहरी अजीविका मिशन की महिला कार्यकर्ता के साथ स्मृति नगर, पुष्पनगर,चौहान टाऊन के रहवासियों ने अपने क्षेत्र में रैली निकालकर लोगों को 7 मई को मतदान अवश्य करने का संदेश दिया गया । रैली मुख्य मार्ग सहित कालोनी क्षेत्र में भ्रमण कर बिना भेद भाव,जाति पंथ के भारत के लोक तंत्र को मजबूर बनाने स्वयं मतदान करने तथा लोगो को मतदान अवश्य करने हेतु प्रेरित करना का शपथ लिए।इसी कडी में चेम्बर आफ कामर्स भिलाई के अध्यक्ष अजय भसीन के साथ पदाधिकारियों ने दुर्ग भिलाई के व्यापारियों के बीच मुहिम चलाया है कि 7 मई व्यपारी अपना दुकान खोलने से पहले परिवार सहित मतदान केन्द्र में जाकर पहले मतदान करें। कामर्स के पदाधिकारी शहर के विभिन्न व्यवसायिक स्थलो पर पहुँच कर व्यापारियों का शपथ भी दिलवा रहे है।
-
*मतदाताओं के लिए प्रतीक्षा कक्ष, नींबू पानी की रहेगी सुविधाएं*
*कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह की पहल पर मतदाताओं को बूथ की सुविधाओं से रूबरू होने का अवसर*
*कलेक्टर ने सभी जोन कमिश्नरों को मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने दिए निर्देश*
रायपुर । लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत पहली बार मतदाताओं को अपने बूथ की सुविधाओं को देखने का अवसर मिलेगा। इसके लिए आओ जाने अपना बूथ अभियान की शुरूआत की जा रही है। 5 मई सुबह 8 बजे से 11 बजे तक मतदाता अपने-अपने बूथों का निरीक्षण कर सुविधाओं का देख सकते है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. गौरव सिंह की पहल पर यह अभियान की शुरूआत की जा रही है। कलेक्टर ने सभी जोन कमिश्नरों को मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है।
कलेक्टर डॉ. सिंह ने आज सभी जोन कमिश्नरों की बैठक लेकर मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। उन्होंने जोनवार मतदान सुविधा केंद्र की समीक्षा की और कहा कि इस बार चुनाव में बेहतर से बेहतर व्यवस्था की जाए। मतदाताओं को किसी भी प्रकार की मतदान केंद्रों में असुविधा भी नहीं होनी चाहिए।
दरअसल, मतदान केंद्र में मतदान कर्मी और मतदाताओं को सुविधाएं बेहतर से बेहतर उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया है। मतदाताओं के लिए नींबू पानी, शरबत और ठंडे पेयजल की सुविधा रहेगी। बूथों में गर्मी न लगे, इसके लिए अधिकांश बूथों में कूलर व पंखे की व्यवस्था की गई है। साथ ही मतदान केंद्रों में मतदाताओं के बैठने के लिए बैंच व कुर्सी की व्यवस्था की गई है। लाइन में लगने वाले के दौरान मतदाताओं को किसी भी प्रकार की परेशानियां नहीं होगी। मतदाताओं के लिए प्रतीक्षा कक्ष भी तैयार किए जा रहे है। जहां पर मतदान की बारी आते तक कुछ समय बीता सकते है। साथ ही मतदान कर्मियों के नाश्ता-भोजन, नींबू पानी व शुद्ध पेयजल की व्यवस्था की गई है। मतदान दलों को मतदान संबंधी किट प्रदान किए जा रहे है। साथ ही मेडिकल किट भी उपलब्ध कराए जा रहे है। किट में दवा व ओआरएस रहेगा। वहीं मतदान दलों के लिए जरूरतें की चीजें मुहैया कराई जा रही है। उनके ठहरने की जगह को सुगम बनाया जा रहा है। तकिया, चादर व अन्य जरूरत की चीजें उपलब्ध कराई जाएगी। महिला कर्मियों को सेनेटरी पैड भी उपलब्ध कराए जा रहे है। दरअसल, लोकसभा निर्वाचन 2024 के लिए 7 मई को मतदान होना है निर्वाचन आयोग ने इस बार मतदान करने की समय अवधि भी दो घंटे बढ़ाई है। सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान करने का अवसर मिलेगा। - बालोद. कलेक्टर श्री इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल के निर्देशानुसार जिले में भीषण गर्मी की स्थिति को देखते हुए पशु की सहायता से वजन एवं सवारी ढोने का कार्य 01 मई से 30 जून तक दोपहर 12 बजे से 03 बजे तक प्रतिबंधित किया गया है। उल्लेखनीय है कि जिले में प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से 03 बजे के बीच तापमान 37 डिग्री सेल्सियस से अधिक निरंतर बना रहता है। इस दौरान पशुओं पर सामग्री रखकर या सवारी हेतु उपयोग करने से पशु बीमार हो सकते है अथवा उनकी मृत्यु हो सकती है। पशुओं के प्रति कुरता का निवारण, परिवहन एवं कृषि पशुओं पर क्रूरता के निवारण नियम 1965 के नियम 6 (3) के अनुसार ग्रीष्म ऋतु में पशु की सहायता से चलने वाले साधन जिसमें वजन एवं सवारी ढोने का कार्य किया जाता है। ऐसे कार्य 01 मई से 30 जून तक दोपहर 12 बजे से 03 बजे तक प्रतिबंधित किया जाता है। यह आदेश सम्पूर्ण बालोद जिले में तत्काल प्रभावशील होगा।
- भिलाईनगर/ भिलाई इस्पात संयंत्र के क्रीडा, सांस्कृतिक और नागरिक सुविधाएं विभाग तथा कार्मिक विभाग के सहयोग से, दुर्ग जिला प्रशासन, नगर निगम, भिलाई ने मतदाता जागरूकता अभियान के तहत,गुरूवार शाम को सेक्टर -1 स्थित पंत स्टेडियम में, एक मैत्रीपूर्ण फ्लडलाइट वॉलीबॉल मैच का आयोजन किया। छत्तीसगढ़ में 2024 के लोकसभा चुनाव में मतदाता जागरूकता हेतु, दुर्ग जिला प्रशासन और भिलाई इस्पात संयंत्र के पुरुष और महिला वॉलीबॉल खिलाडियों ने यह मैत्रीपूर्ण वॉलीबॉल मैच खेला। इस मैच का आयोजन, आगामी लोकसभा चुनाव में बड़े पैमाने पर मतदान करके लोकतंत्र को मजबूत करने हेतु सभी नागरिकों, विशेष रूप से युवाओं को प्रोत्साहित करने के लिए किया गया। मतदाता जागरूकता के उद्देश्य से खेले गए इस मैत्रीपूर्ण मैच में दुर्ग जिला प्रशासन वॉलीबॉल टीम ने जीत हासिल की।इस अवसर पर विशिष्ट अतिथियों में, आईएएस-सामान्य पर्यवेक्षक (लोकसभा चुनाव-2024, दुर्ग लोकसभा क्षेत्र) श्री श्रीकेत लाठकर, आईएएस (जिला कलेक्टर -दुर्ग) सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी, आयुक्त (नगर निगम, भिलाई) श्री देवेश कुमार ध्रुव, सीईओ (जिला पंचायत, दुर्ग) श्री अश्वनी देवांगन, जोन कमिश्नर (नगर निगम, भिलाई) श्री अमिताभ शर्मा, कार्यपालक निदेशक (सामग्री प्रबंधन) श्री ए के चक्रवर्ती, कार्यपालक निदेशक (कार्मिक एवं प्रशासन) श्री पवन कुमार, मुख्य महाप्रबंधक (परियोजनाएं) श्री आर के श्रीवास्तव और मुख्य महाप्रबंधक (कार्मिक) श्री संदीप माथुर शामिल थे।इस अवसर पर, सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के वरिष्ठ अधिकारियों में, मुख्य चिकित्सा अधिकारी (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवांयें) डॉ कौशलेंद्र ठाकुर, महाप्रबंधक (कार्मिक-वर्क्स) सुश्री शीजा पी मैथ्यू, महाप्रबंधक (कार्मिक- नॉन वर्क्स एवं माइंस) श्री सूरज कुमार सोनी, महाप्रबंधक (कार्मिक-आईआर एवं सीएलसी) श्री जे एन ठाकुर, महाप्रबंधक (कार्मिक) श्री एच शेखर, महाप्रबंधक (जनसंपर्क) श्री प्रशांत तिवारी, ओए के अध्यक्ष और सेफी के चेयरमैन श्री एन के बंछोर, महासचिव (ओए) श्री परविंदर सिंह, उप महाप्रबंधक (कार्मिक-आईआर एवं सीएलसी) श्री विकास चंद्रा, उप महाप्रबंधक (कार्मिक-एमपीएस एवं रेक्ट.) श्री प्रताप शेखर नायक और उप महाप्रबंधक (कार्मिक- क्रीडा, सांस्कृतिक एवं नागरिक सुविधाएं) श्री एस जाखड़, वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक -आईआर और सीएलसी) श्री रोहित हरित, उप प्रबंधक (कार्मिक- क्रीड़ा, सांस्कृतिक एवं नागरिक सुविधाएं) श्री अभिजीत भौमिक और उप प्रबंधक (कार्मिक- क्रीडा, सांस्कृतिक एवं नागरिक सुविधाएं) श्री डेनिस क्रिस्टी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण, संयंत्र व जिला प्रशासन के विभिन्न कर्मचारीगण, खिलाड़ी, छात्र और बड़ी संख्या में भिलाई टाउनशिप के नागरिक उपस्थित थे।इस अवसर पर, जिला कलेक्टर (दुर्ग) सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने उपस्थित सभी लोगों को मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई। प्रारंभ में महाप्रबंधक (कार्मिक- नॉन वर्क्स एवं माइंस) श्री सूरज कुमार सोनी ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से अतिथियों का परिचय कराया।इस आयोजन में कार्यपालक निदेशक (कार्मिक एवं प्रशासन) श्री पवन कुमार ने कहा कि हमने अपने संयंत्र और टाउनशिप में प्रत्येक व्यक्ति को 7 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव में अपना बहुमूल्य वोट डालने के लिए प्रेरित करने का लक्ष्य रखा है। मतदाता जागरूकता फैलाने के लिए, समय-समय पर सांस्कृतिक संध्या, मतदान जागरूकता साइकिल रैली और मैराथन सहित कई मतदान जागरूकता गतिविधियाँ भी आयोजित की जा रही हैं। श्री पवन कुमार ने कहा, क्योंकि हर वोट मायने रखता है इसलिए हम बीएसपी बिरादरी को 7 मई को शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।जिला कलेक्टर सुश्री चौधरी ने कहा, कि छत्तीसगढ़ में 2024 के भारतीय आम चुनाव का तीसरा चरण 7 मई 2024 को होना है, और 50,000 से अधिक मतदाताओं वाला भिलाई इस्पात संयंत्र का टाउनशिप दुर्ग लोकसभा क्षेत्र का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। हमने भिलाई इस्पात संयंत्र के साथ मिलकर, इस मैत्रीपूर्ण मैच और अन्य मतदाता जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया है। ताकि भिलाई टाउनशिप का प्रत्येक व्यक्ति न केवल स्वयं मतदान करे, बल्कि अपने सहयोगियों, दोस्तों, पड़ोसियों, रिश्तेदारों और अपने आसपास के सभी व्यक्तियों को प्रोत्साहित भी करे। उन्होंने कहा, ''आम चुनाव में अपने मताधिकार का विधिवत प्रयोग करें और राष्ट्र निर्माण में अपना बहुमूल्य योगदान दें।''श्री श्रीकेत लाठकर और सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने लोगों को मतदान करने और लोकतंत्र को मजबूत करने हेतु प्रोत्साहित करने के लिए उपस्थित खिलाड़ियों के साथ कुछ देर के लिए वॉलीबॉल भी खेला।कार्यक्रम का संचालन क्रीडा, सांस्कृतिक एवं नागरिक सुविधाएं विभाग के श्री सुप्रियो सेन और श्री शुक्ला द्वारा किया गया।
-
*चुनाव कराने पहुंचने पर मतदान दलों का होगा स्वागत प्रतीक्षा कक्ष में कूलर, पंखे की व्यवस्था के निर्देश*
*बुजुर्ग एवं दिव्यांग मतदाताओं को लाने ले जाने लगेंगे वाहन मतदान केन्द्रों पर जरूरी दवाओं के साथ तैनात रहेंगी मितानिने*
*सिम्स, जिला अस्पताल सहित सभी स्वास्थ्य केन्द्र अलर्ट मोड पर*
*कलेक्टर ने प्रेक्षकों की मौजूदगी में ली अधिकारियों की बैठक मतदाताओं को यथासंभव शरबत, रसना परोसने दिए निर्देश*
बिलासपुर/ कलेक्टर अवनीश शरण ने इन दिनों पड़ रही भीषण गरमी को देखते हुए सभी मतदान केन्द्रों पर छाया एवं पानी का पर्याप्त इंतजाम करने को कहा है। उन्होंने वोट देने आने वाले मतदाताओं एवं मतदान दलों के लिए न्यूनतम मूलभूत सुविधायें सुनिश्चित कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। दलों के पहुंचने पर स्थानीय अधिकारियों द्वारा परम्परा के अनुरूप स्वागत भी किया जाना चाहिए। श्री शरण आज न्यू सर्किट हाऊस के सभाकक्ष में सामान्य प्रेक्षक अभय ए महाजन, व्यय प्रेक्षक श्रीकांत नामदेव एवं एसपी रजनेश सिंह की मौजूदगी में जिम्मेदार अधिकारियों की बैठक लेकर निर्वाचन आयोग की मंशा के अनुरूप सफलता के लिए कई दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर ने मतदान केन्द्रों पर यथासंभव वोटर्स को शरबत अथवा शीतलपेय परोसने को भी कहा है।
कलेक्टर श्री शरण ने कहा कि मतदान केन्द्रों एवं वहां स्थित टॉयलेट्स की अच्छी तरह से साफ-सफाई करवा लिया जाये। महिलाओं के लिए अलग टायलेट की व्यवस्था किया जाये। टायलेट में पानी, बाल्टी, मग आदि भी उपलब्ध रहे। मटके में ठण्डे पानी पूरे मतदान काल के दौरान हमेशा उपलब्ध रहना चाहिए। बीच-बीच में मतदाताओं को ट्रे में ले जाकर पानी उपलब्ध कराने की व्यवस्था किया जाये। इन सब कामों के लिए लोगों को जिम्मेदारी सौंपकर नामजद ड्यूटी लगाया जाये। आपात जरूरत को ध्यान में रखते हुए बिजली की बैक-अप व्यवस्था रहे। मोबाईल चार्जिंग के लिए अलग से पांइंट निर्धारित रहे। यथासंभव कूलर एवं पंखे की व्यवस्था अनिवार्य रूप से किया जाये। लोगों के मार्गदर्शन के लिए स्पष्ट संकेत चिन्ह भी नजर आना चाहिए। कलेक्टर ने कहा कि मतदान केन्द्रों तक पहुंचने में लोगों को किसी भी प्रकार की बाधा नहीं आने देना है। इसलिए चुनाव संपन्न होने तक सड़कों की खुदाई कार्य स्थगित कर दिया जाये।
कलेक्टर ने मतदान के दिन सिम्स, जिला अस्पताल सहित सभी स्वास्थ्य केन्द्रों को हाई एलर्ट पर रखने के निर्देश दिए। सभी आवश्यक दवाईयों के साथ डॉक्टर हमेशा मौजूद रहें। दूरस्थ मतदान केन्द्रों के बीच एम्बुलैंस तैनात रहेगा। हर मतदान केन्द्र पर मितानीन सभी जरूरी दवाईयों के साथ मौजूद रहेंगी। कलेक्टर ने चुनाव ड्यूटी में लगे कर्मचारियों को यदि उनका कोई दवा पानी चल रहा हो तो उनकी पर्ची रखने को कहा है ताकि तत्काल इलाज किया जा सके। कलेक्टर ने बताया कि बुजुर्ग एवं दिव्यांग मतदाताओं को वोटिंग कराने केन्द्र तक लाने ले जाने के लिए वाहन की व्यवस्था की गई है। व्हील चेयर भी मतदान केन्द्र के प्रवेश द्वार पर उपलब्ध रहेगी। उन्होंने दूसरे जिलों के लोगों को मतदान के 48 घण्टे के पूर्व जिला छोड़ देने के निर्देश भी दिए हैं। केवल प्रत्याशी एवं उनका चुनाव अभिकर्ता रह सकते हैं।
एसपी रजनेश सिंह ने बैठक में बताया कि शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष तरीके से चुनाव संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन मुस्तैद हैं। 337 संवेदनशील मतदान केन्द्रों पर खास नजर रहेगी। सभी मतदान केन्द्रों पर सुरक्षा बल तैनात रहेंगे। इसके अलावा 49 पेट्रोलिंग टीम भी गश्त करती रहेंगी। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण निर्वाचन के लिए 4 हजार से ज्यादा लोगों के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है। 56 अवैध हथियार जब्त किए गये हैं। इस दौरान 748 लाईसेन्सी बन्दूकें जमा कराई गई है। 7 लोगों को जिला बदर किया गया है। 5 हजार लीटर से अधिक अवैध शराब जब्त किये गये हैं। प्रेक्षक श्री अभय ए महाजन ने कहा कि चुनाव आयोग के प्रोटोकॉल के अनुरूप निर्वाचन संपन्न कराएं। अब तीन-चार दिन ही बचे हैं। प्रयास किया जाये कि कहीं पर त्रुटि न हो। व्यय प्रेक्षक ने मतदान के आखिरी दिनों में अवैध गतिविधियों के विरूद्ध कार्रवाई में तेजी लाने के निर्देश दिए। मतदान केन्द्र के 100 मीटर की परिधि में चुनाव प्रचार न हो। मतदाताओं को प्रलोभन देने वालों पर सख्ती से कार्रवाई किया जाये। निगम आयुक्त अमित कुमार, जिला पंचायत सीईओ आरपी चौहान एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी शिव कुमार बनर्जी ने भी बैठक को सम्बोधित किया। -
*-कलेक्टर ने लोकसभा निर्वाचन के तैयारियों के संबंध में ली समीक्षा बैठक*
*-मतदान दिवस के पहले व्यवस्थाएं दुरूस्त करने दिए निर्देश*
दुर्ग / कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने आज लोक निर्माण विभाग के सभाकक्ष में लोकसभा निर्वाचन के तैयारियों के संबंध में अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने मतदान केन्द्रों की स्थिति, रूट चार्ट, पुलिस एवं सुरक्षा कर्मियों हेतु पोस्टल बैलेट जारी करने, वेब कासिं्टग सहित निर्वाचन गतिविधियों से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण तैयारियों की समीक्षा की।
कलेक्टर ने मतदान केन्द्रों में मूलभूत सुविधाओं की समीक्षा करते हुए 07 मई मतदान दिवस के दिन अधिक गर्मी रहने की संभावना को देखते हुए सभी मतदान केन्द्रों में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आवश्यक सभी सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी सेक्टर अधिकारियों को बूथ का निरीक्षण करने को कहा है। उन्होंने सभी आवश्यक व्यवस्थाएं मतदान दिवस के पूर्व दुरूस्त कर लेने के निर्देश दिए। उन्होंने भीषण गर्मी को देखते हुए सभी मतदान केन्द्रों में शुद्ध पेयजल की व्यवस्था के तहत प्याऊ घर बनाने और मटके में ठंडे पानी, गिलास, मग आदि के साथ ही बैठने की व्यवस्था, छाया की व्यवस्था, बैंच, आवश्यकतानुसार कूलर-पंखे आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। गर्मी के मौसम के दृष्टिगत जनसामान्य को पेयजल पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध होना चाहिए। उन्होंने शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल और छाया की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए सभी सेक्टर अधिकारियों को समन्वित तरीके से कार्य करने कहा है।
कलेक्टर ने कहा कि शिशुवती माताओं, दिव्यांग एवं वरिष्ठ नागरिकों को लंबी कतार में खड़ा नहीं होना पड़े, अधिकारी इसका विशेष ध्यान रखे। मतदान केन्द्रों में मतदाताओं के बैठने के लिए कुर्सी की व्यवस्था रखी जाए। विधानसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत कम रहा है तथा जहां लम्बी लाईने लगी है, वहां रिजर्व टीम का उपयोग करें। सभी आवश्यक व्यवस्था के लिए अधिकारी पहले से ही मानिटरिंग करें और सभी तैयारी रखें। सभी सेक्टर अधिकारी व सहायक रिर्टर्निंग ऑफिसर इस बात का विशेष ध्यान रखे कि मतदाताओं को किसी भी प्रकार की कोई परेशानी न हो। उन्होंने भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चुनाव तैयारियां पूर्ण करने एवं सभी वैधानिक प्रावधानों का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मतदान केन्द्रों में मतदान दलों के सुरक्षित आवागमन, रुकने और यात्रा की उचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही उन्होंने ईवीएम मशीनों के परिवहन हेतु जीपीएस ट्रैकिंग युक्त वाहनों की पर्याप्त व्यवस्था रखने के निर्देश दिए। सभी एआरओ को निर्देशित किया कि कोई भी व्यक्ति मतदान से वंचित ना रहने पाए, इस बात का विशेष ख्याल रखें।
इस अवसर पर ए.डी.एम. श्री अरविंद एक्का, अपर कलेक्टर श्रीमती योगिता देवांगन, अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री बजरंग दुबे, संयुक्त कलेक्टर श्री हरवंश मिरी, डिप्टी कलेक्टर श्री दीपक निकुंज, श्री लवकेश ध्रुव, श्री मुकेश रावटे, सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं सेक्टर अधिकारी उपस्थित थे।
बैठक में कलेक्टर ने मतदान सामग्री वितरण एवं वापसी हेतु की गई व्यवस्था की समीक्षा करते हुए शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज, मानस भवन एवं शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय दुर्ग (साईंस कॉलेज दुर्ग) पर आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया।*सभी मतदान केन्द्रों में होगी व्हील चेयर की व्यवस्था-*
कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने दिव्यांग एवं बुजुर्ग मतदाताओं को मतदान केन्द्र तक पहुंचाने के लिए सभी मतदान केन्द्रों में व्हील चेयर रखने के निर्देश दिए। साथ ही मतदान केन्द्रों में मतदाताओं और बुजुर्गों को सहायता के लिए वालिंटियर्स की उपस्थिति सुनिश्चित करने की बात कही।
-
*-कलेक्टर ने लोकसभा निर्वाचन के तैयारियों के संबंध में ली समीक्षा बैठक*
*-मतदान दिवस के पहले व्यवस्थाएं दुरूस्त करने दिए निर्देश*
दुर्ग / कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने आज लोक निर्माण विभाग के सभाकक्ष में लोकसभा निर्वाचन के तैयारियों के संबंध में अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने मतदान केन्द्रों की स्थिति, रूट चार्ट, पुलिस एवं सुरक्षा कर्मियों हेतु पोस्टल बैलेट जारी करने, वेब कासिं्टग सहित निर्वाचन गतिविधियों से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण तैयारियों की समीक्षा की।
कलेक्टर ने मतदान केन्द्रों में मूलभूत सुविधाओं की समीक्षा करते हुए 07 मई मतदान दिवस के दिन अधिक गर्मी रहने की संभावना को देखते हुए सभी मतदान केन्द्रों में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आवश्यक सभी सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी सेक्टर अधिकारियों को बूथ का निरीक्षण करने को कहा है। उन्होंने सभी आवश्यक व्यवस्थाएं मतदान दिवस के पूर्व दुरूस्त कर लेने के निर्देश दिए। उन्होंने भीषण गर्मी को देखते हुए सभी मतदान केन्द्रों में शुद्ध पेयजल की व्यवस्था के तहत प्याऊ घर बनाने और मटके में ठंडे पानी, गिलास, मग आदि के साथ ही बैठने की व्यवस्था, छाया की व्यवस्था, बैंच, आवश्यकतानुसार कूलर-पंखे आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। गर्मी के मौसम के दृष्टिगत जनसामान्य को पेयजल पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध होना चाहिए। उन्होंने शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल और छाया की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए सभी सेक्टर अधिकारियों को समन्वित तरीके से कार्य करने कहा है।
कलेक्टर ने कहा कि शिशुवती माताओं, दिव्यांग एवं वरिष्ठ नागरिकों को लंबी कतार में खड़ा नहीं होना पड़े, अधिकारी इसका विशेष ध्यान रखे। मतदान केन्द्रों में मतदाताओं के बैठने के लिए कुर्सी की व्यवस्था रखी जाए। विधानसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत कम रहा है तथा जहां लम्बी लाईने लगी है, वहां रिजर्व टीम का उपयोग करें। सभी आवश्यक व्यवस्था के लिए अधिकारी पहले से ही मानिटरिंग करें और सभी तैयारी रखें। सभी सेक्टर अधिकारी व सहायक रिर्टर्निंग ऑफिसर इस बात का विशेष ध्यान रखे कि मतदाताओं को किसी भी प्रकार की कोई परेशानी न हो। उन्होंने भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चुनाव तैयारियां पूर्ण करने एवं सभी वैधानिक प्रावधानों का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मतदान केन्द्रों में मतदान दलों के सुरक्षित आवागमन, रुकने और यात्रा की उचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही उन्होंने ईवीएम मशीनों के परिवहन हेतु जीपीएस ट्रैकिंग युक्त वाहनों की पर्याप्त व्यवस्था रखने के निर्देश दिए। सभी एआरओ को निर्देशित किया कि कोई भी व्यक्ति मतदान से वंचित ना रहने पाए, इस बात का विशेष ख्याल रखें।
इस अवसर पर ए.डी.एम. श्री अरविंद एक्का, अपर कलेक्टर श्रीमती योगिता देवांगन, अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री बजरंग दुबे, संयुक्त कलेक्टर श्री हरवंश मिरी, डिप्टी कलेक्टर श्री दीपक निकुंज, श्री लवकेश ध्रुव, श्री मुकेश रावटे, सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं सेक्टर अधिकारी उपस्थित थे।
बैठक में कलेक्टर ने मतदान सामग्री वितरण एवं वापसी हेतु की गई व्यवस्था की समीक्षा करते हुए शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज, मानस भवन एवं शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय दुर्ग (साईंस कॉलेज दुर्ग) पर आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया।*सभी मतदान केन्द्रों में होगी व्हील चेयर की व्यवस्था-*
कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने दिव्यांग एवं बुजुर्ग मतदाताओं को मतदान केन्द्र तक पहुंचाने के लिए सभी मतदान केन्द्रों में व्हील चेयर रखने के निर्देश दिए। साथ ही मतदान केन्द्रों में मतदाताओं और बुजुर्गों को सहायता के लिए वालिंटियर्स की उपस्थिति सुनिश्चित करने की बात कही।
-
*लगभग 300 कर्मचारियों की ड्यूटी, बनाए गए 76 काउंटर*
*अधिकारी-कर्मचारियों को दिया गया प्रशिक्षण*
बिलासपुर/जिले में 7 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए मतदान दलों को सामग्री वितरण का कार्य 6 मई को कोनी स्थित शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज परिसर से सवेरे 7 बजे से शुरू होगा। सामग्री वितरण एवं वापसी के लिए बैरिकेडिंग सहित पूरी तैयारियां हो चुकी है। आज प्रार्थना सभाभवन में लगभग 300 कर्मचारियों को मतदान सामग्री वितरण एवं सामग्री वापसी के लिए प्रशिक्षण दिया गया। विधानसभावार सामग्री वितरण एवं वापसी के लिए काउंटर बनाया गया है। इस प्रकार 6 विधानसभा क्षेत्रों के लिए कुल 76 कांउटर बनाए गए है। कोटा विधानसभा क्षेत्र के लिए 10 काउंटर, तखतपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए 14, बिल्हा विधानसभा क्षेत्र के लिए 10, बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए 12, बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के लिए 13 और मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के लिए 17 काउंटर बनाए गए हैं। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक अलग काउंटर संगवारी बूथ और दिव्यांग बूथ में काम करने वाले मतदान दलों के लिए बनाया गया है।
निर्वाचन सामग्री वापसी की कार्यवाही 07 मई को मतदान संपन्न होने के पश्चात शुरू होगी। वितरण की जाने वाली सभी सामग्रियों की लिस्टिंग उचित तरीके से करने के निर्देश प्रशिक्षण में दिए गए। उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री शिवकुमार बनर्जी ने व्यवस्थित मतदान के लिए दलों को अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी और मुस्तैदी से करने के निर्देश दिए । उन्होंने कहा कि मतदान से सबंधित पूरी प्रक्रिया को बेहतर तरीके से समझते हुए अपने कार्यों को पूरा करना आपकी जवाबदेही है। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। प्रशिक्षण में जिले के मास्टर ट्रेनर श्री एमटी आलम ने कहा कि मतदान दल के सदस्यों का ड्यूटी आदेश देखकर, सत्यापन करके ही उन्हें मतदान सामग्री दी जाये। मतदान सामग्री में व्हीव्हीपेट, कंट्रोल यूनिट, बैलेट यूनिट, बस्ता, ग्रीन पेपर सील, पिंक पेपर सील, निर्वाचक नामावली की चिन्हित प्रति, स्पेशल टैग एवं ब्रेल मतपत्र, वोटिंग कम्पार्टमेंट आदि सामग्री सूची सहित दी जाये तथा मिलान करके वापस सामग्री ली जाये। मास्टर ट्रेनर ने कहा कि मतदान दलों को वितरण की जाने वाली सामग्री के विषय स्पष्ट जानकारी नाम सहित होना चाहिए। इसके साथ ही टीम भावना से इस महत्वपूर्ण कार्य का संपादन करना चाहिए। सभी सदस्य अपने दायित्वों का निर्वहन धैर्य पूर्वक करें।
मास्टर ट्रेनर ने सामग्री वितरण करने वाले ड्यूटी स्टाफ को सामान देने और मतदान के बाद सामान जमा करते समय ध्यान रखने वाली बातों को विस्तार से समझाया। -
भिलाईनगर। मतदान पूर्व बी. एल. ओ.द्वारा घर-घर बांटे जा रहे मतदाता पर्ची सुविधाजनक मतदान के लिए एक महत्वपूर्ण पर्ची होता है । जिसमें मतदाता का भाग संख्या व सरल क्रमांक दर्ज होता है जिसके आधार पर बूथ में मतदान अधिकारी द्वारा मतदाता का नाम चिन्हित प्रति से मिलान कर मतदाता को वोट डालने की अनुमति से पूर्व वह उसका पहचान पत्र की जांच करता है।
चुनाव आयोग द्वारा मतदाता पहचान पत्र के रूप में 12 प्रकार के दस्तावेज को मान्यता प्रदान करता है जिसमें मतदाता परिचय पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस, राशन कार्ड , फोटोयुक्त पेंशन बुक, शस्त्र लाइसेंस, आधार कार्ड, पैन कार्ड, डांक विभाग द्वारा जारी फोटो युक्त बैंक खाता, पासपोर्ट, शासकीय सेवा पहचान पत्र, सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी किए गए फोटो युक्त छात्र पहचान पत्र, सांसद विधायक को जारी पहचान पत्र आदि दस्तावेज दिखाकर आप अपना मताधिकार का उपयोग कर सकते हैं
*मतदाता पर्ची तथा हेतु टोल फ्री नम्बर*
जिस किसी भी मतदाता को मतदान पर्ची प्राप्त नही हुआ है। उसके लिए निगम ने टोल फ्री नं. 0788-2294303 जारी किया जिस पर क्षेत्र के मतदाता अपनी शिकायत प्रातः 06 बजे से शाम 08 बजे तक दर्ज करा सकते है जिसका समय रहते निराकरण किया जाएगा. -
भिलाई निगम की पहल
भिलाईनगर। लोक सभा निर्वाचन हेतु 07 मई को होने वाले मतदान के लिए भिलाई निगम क्षेत्र में शामिल विधानसभा क्षेत्र 65 भिलाई नगर एवं 66 वैशाली नगर के कुल 425 मतदान केन्द्रो में नागरिकों की सुविधाजनक वोटिंग तथा मतदान दल के लिए भीषण गर्मी को देखते हुए व्यवस्था सुनिश्चित करें।
आयुक्त देवेश कुमार ध्रुव ने जोन आयुक्त, अधीक्षण अभियंता, कार्यपालन अभियंता, सहायक अभियंता, उप अभियंता का निगम सभागार में आहुत बैठक में लोकसभा निर्वाचन 2024 का मतदान दिवस 7 मई है। जिसके लिए मतदान दल 6 मई को मतदान केन्द्रो में पहुंच जाएंगे । इसके पूर्व भिलाई नगर विधानसभा क्षेत्र के 169 तथा वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र के 256 मतदान केन्द्रो में होने वाले मतदान के लिए आवश्यक व्यवस्था पानी, रैम्प, वेंटिलेशन, शौचालय, निस्तारी पानी तथा मतदाताओं के लिए छांव की व्यवस्था को अंतिम रूप से प्रदान कर सभी अधिकारी अपने अधीन क्षेत्र वाले बूथो का प्रतिवेदन देवें।
आयुक्त श्री धुव ने कहा की निगम क्षेत्र में कुल 425 बूथ में मतदान कराने, आने वाले मतदान दल के लिए कमरे में दर्री, गद्दा, कुलर, पीने का पानी, प्रकाश व्यवस्था के साथ मतदान केन्द्र तथा आस पास की साफ-सफाई करके मतदान केन्द्र से 100 मीटर दुरी का चुना मार्किंग किया जाना हैं। मतदान हेतु आने वाले नागरिकों के वाहनो का सुव्यवस्थित पार्किंग के लिए स्थल निश्चित करे संकेत बोर्ड लगाने का कार्य 06 मई को पूर्ण कर लेवे आयुक्त ने कहा की दिव्यांग एवं वरिष्ठ नागरिकों को लिए मतदान केद्र में ट्रायसायकल की व्यवस्था रखें ।
उन्होने कहा की बी.एल.ओ. द्वारा सभी मतदाता के घर-घर मतदाता पर्ची का वितरण किया जा रहा जिनकी जांच क्षेत्र भ्रमण के दौरान करें यह सुनिश्चित करें कि मतदाता पर्ची का वितरण समय पर हो रहा है ।
*मतदाता पर्ची हेतु टोल फ्री नम्बर*
जिस किसी भी मतदाता को मतदान पर्ची प्राप्त नही हुआ है। उसके लिए निगम ने टोल फ्री नं. 0788-2294303 जारी किया जिस पर क्षेत्र के मतदाता अपनी शिकायत प्रातः 06 बजे से शाम 06 बजे तक दर्ज करा सकते है जिसका समय रहते निराकरण किया जाएगा
बैठक में अपर आयुक्त अशोक द्विवेद्वी, अधीक्षण अभियंता दीपक जोशी, संजय शर्मा, डी.के. वर्मा, जोन आयुक्त रवि सिन्हा, येशा लहरे, अमिताभ शर्मा, सुनील चौधरी सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। -
*कलेक्टर के पहुंचने पर जाहिर की खुशी, सभी से मतदान का किया आग्रह*
रायपुर । लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डाॅ. गौरव सिंह मतदाताओं को कलेक्टर की पाती देकर मतदान का आग्रह कर रहे हैं। आज कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह प्रसिद्ध साहित्यकार श्री विनोद शुक्ल के घर पहुंचे। कलेक्टर के घर पहुंचने पर श्री शुक्ल ने खुशी जाहिर की। इस अवसर पर कलेक्टर डॉ सिंह ने श्री शुक्ल को पीला चावल और कलेक्टर की पाती दी। जिला परियोजना अधिकारी निशा मिश्रा ने उनके माथे पर टीका लगाया और कलेक्टर ने उन्हें आई एम वोटर का बैच लगाया। इस अवसर पर श्री शुक्ल ने कलेक्टर और जिला प्रशासन के इस पहल की सराहना की और कहा कि निश्चित ही यह पहल लोगों को मतदान करने के लिए प्रेरित करेगी।
कलेक्टर पद्मश्री मदन सिंह चौहान के निवास पर भी पहुंचकर पीला चावल और आमंत्रण पत्र दिया। साथ ही कलेक्टर ने उन्हें बैच लगाकर मतदान करने का आग्रह किया। कलेक्टर के घर पहुंचने पर श्री चौहान ने खुशी जाहिर की। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा, जिला पंचायत सीईओ श्री विश्वदीप, एडीएम श्री देवेंद्र पटेल, एसडीएम श्री नंद कुमार चौबे समेत अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
-
*पीला चावल देकर मतदान के लिए आमंत्रण दिया, सभी के माथे पर लगाए टिके*
*सभी से मतदान का आग्रह, बैच भी लगाए गए*
रायपुर । लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत मतदाता जागरूकता के लिए कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह ने कलेक्टर की पाती वितरित करने आज आईएएस अफसरों के निवास पर पहुंचे। महिला बाल विकास अधिकारी श्रीमती निशा मिश्रा ने सभी अफसरों के माथे पर टिके लगाए। फिर कलेक्टर डॉ सिंह ने अफसरों को कलेक्टर की पाती व पीले चावल देकर मतदान करने का आग्रह किया। सभी को आई एम वोटर का बैच भी लगाया। देवेंद्र नगर में आईएएस ऑफिसर काॅलोनी में एसीएस श्रीमती रेणु पिल्ले के माथे पर श्रीमती निशा मिश्रा ने टीका लगाया। इसके पश्चात डाॅ. गौरव सिंह ने उन्हें कलेक्टर की पाती सौंपी। अपर मुख्य सचिव श्री मनोज कुमार पिंगुआ के निवास पर पहुंचकर उन्हें और उनकी पत्नी को कलेक्टर की पाती देकर मतदान करने का आग्रह किया। सचिव श्री सिद्धार्थ कोमल परदेशी और उनकी पत्नी को डाॅ. गौरव सिंह ने कलेक्टर की पाती देकर मतदान का आग्रह किया। साथ ही पूर्व मुख्य सचिव श्री अजय सिंह को भी कलेक्टर की पाती सौंपी गई। सचिव श्री एस. प्रकाश को भी कलेक्टर की पाती दी गई। साथ ही जज श्री सहाबुद्दीन कुरैशी को कलेक्टर ने उनके निवास पहुंच कर कलेक्टर की पाती दी और मतदान करने का आग्रह किया। पूर्व मुख्य सचिव एवं पूर्व मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री सुनील कुमार कुजूर के निवास पर कलेक्टर की पाती दी गई। आईएएस अफसर श्री यशवंत कुमार, श्री सौरभ कुमार, श्री भीम सिंह, डाॅ फरिहा आलम सिद्धकी, श्री प्रतीक जैन, श्री दिनेश श्रीवास्तव आईपीएस श्री अमित कुमार के निवास पर कलेक्टर ने पहुंचकर कलेक्टर की पाती सौंपी और मतदान का आग्रह किया। इस पहल की सभी ने सराहाना की। इस अवसर पर नगर निगम कमिश्नर श्री अबिनाश मिश्रा, जिला पंचायत सीईओ श्री विश्वदीप, एडीएम श्री देवेंद्र पटेल, एसडीएम श्री नंदकुमार चौबे समेत कई अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
*पत्रकारों को कलेक्टर की पाती*
कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह ने आज पत्रकार श्री खोमन साहू, श्री नितिन नामदेव व अनमोल को कलेक्टर की पाती देकर मतदान का आग्रह किया। कलेक्टर ने उन्हें आई एम वोटर का बैच भी लगाया। माथे पर टिका लगाकर पीले चावल देकर मतदान करने की अपील की।
- -कलेक्टर ने कहा- अच्छे नंबर को ही श्रेष्ठता का मापदंड न मानें, बच्चों के सकारात्मक पक्ष को उनकी सफलता का मंत्र बनाएं-लंबे संघर्ष से मिले मतदान के अधिकार का सम्मान करें, 07 मई को मतदान जरूर करेंरायपुर। विद्यार्थियों को शैक्षणिक प्रतिस्पर्धा में सर्व प्रथम होने का मानसिक दबाव देने की जगह पालकों व शिक्षकों को उनकी नैसर्गिक प्रतिभा के बल पर निश्चिंत भाव से आगे बढ़ने की प्रेरणा देकर सर्वश्रेष्ठ नागरिक के तौर पर पहचान बनाने की दिशा में स्कूल व परिवार को एक साथ मिलकर काम करना चाहिए। असफलताएं हमेशा उम्मीद व सफलता के नए अध्याय की पहली सीढ़ी होती है, इसलिए किसी भी बच्चे की असफलता को उनके श्रेष्ठता का मापदंड नहीं माना चाहिए। उक्ताशय के उद्गार गुरुवार को रायपुर जिला कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह ने शहीद स्मारक ऑडिटोरियम के खचाखच भरे हॉल में “पैरेंट्स मीट“ में व्यक्त किया। स्कूल शिक्षा विभाग ने रायपुर के विद्यार्थियों को दिशा देने पालकों के साथ यह संवाद विशेष तौर पर आयोजित किया था।कलेक्टर डॉ. सिंह ने स्कूली विद्यार्थियों के पालकों से लगभग एक घंटे तक संवाद किया और बच्चों के मनोविज्ञान, उनके समग्र विकास, चुनौतियों से जूझने की प्रवृत्तियों पर गहनता से विचार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि श्रेष्ठता अंक आधारित न होकर व्यक्तित्व आधारित होना चाहिए, जिससे कि विद्यार्थी अपने सकारात्मक पक्षों को आगे लेकर जीवन की चुनौतियों को पार करने की राह स्वयं निकाल सके। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक के युग में बच्चों के समक्ष सूचनाओं के स्त्रोत असीमित है, ऐसे में सदाचार, आत्मानुशासन व सत्यनिष्ठ प्रयासों से आगे बढ़ने की प्रेरणा घर की दहलीज़ से स्कूल की कक्षाओं में एक समान मिलनी चाहिए। इस संवाद कार्यक्रम में नगर निगम कमिश्नर श्री अबिनाश मिश्रा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विश्वदीप, जिला शिक्षा अधिकारी श्री विजय खंडेलवाल सहित 700 से भी अधिक शिक्षक व पालक उपस्थित थे।आसन्न लोकसभा निर्वाचन के संबंध में चर्चा करते हुए उन्होंने सभी से मतदान की अपील करते हुए कहा कि भारतीय लोकतंत्र में आम नागरिकों को मतदान का अधिकार लंबे संघर्ष व कई चुनौतियों के बाद मिला है एवं कई महा नायकों को इस हेतु शहादत देनी पड़ी है। मतदान केवल वर्तमान व भविष्य के आयाम निर्धारण का काम नहीं करती, अपितु अतीत में देश में लोकतंत्र के निर्माण में शहादत देने वाले अमर सपूतों को श्रद्धांजलि की जिम्मेदारी होती है, ऐसे में हर नागरिक का दायित्व है कि 07 मई को सबसे पहले मतदान कर देश के प्रति अपनी उत्तरदायित्व का निर्वहन करें। उन्होंने कहा कि 05 मई को “आओ जाने अपने बूथ को“ कार्यक्रम के तहत प्रातः 8 बजे से 11 बजे तक अपने मतदान केन्द्र का अवलोकन करें एवं वहां उपलब्ध समस्त सुविधाओं से अवगत होकर दूसरों को भी मतदान के लिए प्रेरित करें। संवाद के पश्चात उपस्थित लोगों को कलेक्टर डॉ. सिंह ने मतदान की शपथ दिलाई एवं उपस्थित पालकों ने सारगर्भित उद्बोधन से मार्गदर्शन के लिए कलेक्टर डॉ. सिंह के प्रति आभार व्यक्त किया।
- -कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने बोर्ड परीक्षा के परिणाम के पहले पालकों और शिक्षकों को बच्चों के तनाव दूर करने दिए मूलमंत्र-परीक्षा परिणाम के लिए बच्चों पर न बनाए दबाव, नैसर्गिंक प्रतिभा को निखारने का अवसर दीजिए : डॉ. गौरव सिंह-पालक और बच्चों के बीच मित्रता जरूरी, स्कूल प्रबंधन और शिक्षक बच्चों के साथ बनें व्यवहारिकरायपुर 2 मई 2024। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने शहीद स्मारक भवन में गुरुवार को स्कूली बच्चों के तनाव प्रबंधन कार्यशाला में पालकों और शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चों को परीक्षा परिणाम के लिए दबाव न बनाएं। पालकों को बच्चों के साथ मित्रतापूर्ण व्यवहार करना आवश्यक है। परीक्षा के दौरान बच्चों के दिमाग को फ्रेश रखने के लिए घर में बेहतर वातावरण तैयार करें। आज के समय में डिजिटल कंटेंट आने से बच्चों में मैच्योरिटी बढ़ी है। सभी बच्चों में अलग-अलग प्रतिभाएं होती है। उनके टैलेंट को समझें और उनमें निखार लाएं। जिससे वे मूल प्रवृत्ति से हटकर दबाव महसूस न करें। कलेक्टर डॉ. सिंह ने कहा कि परीक्षा परिणाम के पूर्व बच्चों को तनावपूर्ण माहौल से बाहर निकालें। बच्चों को नियमित तौर पर अध्ययन कराएं। पालक बच्चों को पढ़ाई के लिए दबाव न बनाएं। मित्रतापूर्ण व्यवहार करें। साथ ही बच्चों में किसी भी कंटेट को लिख-लिखकर पढ़ने का अभ्यास कराएं। बच्चों के दिनचर्या में व्यायाम करने की आदत डालें। इसके अलावा बच्चों के माता-पिता के बीच हेल्दी रिश्ते होने चाहिए। इससे ही बच्चों में तनाव कम होता है। बालमन के लिए माता-पिता को रोल मॉडल बनने की आवश्यकता है। बच्चों को तनाव पूर्ण माहौल से बाहर करने के लिए उन्हें शौक पूरा करने का अवसर दें। इससे उनकी नैसर्गिंक प्रतिभाओं में निखार आएगा। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा, जिला पंचायत सीईओ श्री विश्वदीप व जिला शिक्षा अधिकारी श्री विजय खंडेलवाल समेत शिक्षक व पालकगण उपस्थित थे।निबंध प्रतियोगिता में लिजिए हिस्साकलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने कहा कि बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम के पूर्व बच्चों के लिए निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएं। लोकसभा चुनाव में देश की भूमिका विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएं। बेहतर निबंध लिखने वाले बच्चों को कलेक्टर के साथ चाय पीने का अवसर दिया जाएगा।
- बालोद। समस्त खाद्य कारोबारियों द्वारा खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के अंतर्गत विक्रय किए जा रहे डिब्बा बंद, पैक्ड खाद्य सामग्री पर लेबल नियमों का पालन करना अनिवार्य है। जिला खाद्य अधिकारी श्री तुलसी ठाकुर ने बताया कि खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत विक्रय किए जा रहे डिब्बा बंद, पैक्ड खाद्य सामग्री के लेबल पर खाद्य सामग्री का नाम, संघटक पदार्थ, न्यूट्रिशन वैल्यू, ग्रीन, रेड लोगो, मात्रा, कीमत, बैच नंबर, निर्माण तिथि, अवसान तिथि, निर्माता, वितरक का पूर्ण पता, एफएसएसएआई अनुज्ञप्ति, पंजीयन एवं अन्य आवश्यक जानकारी अंकित होना चाहिए। जिससे उपभोक्ता उन्हें पढकर खाद्य सामग्री क्रय कर पोषक एवं गुणवत्तायुक्त खाद्य सामग्री का उपभोग कर सके। उन्होंने बताया कि उक्त जानकारी अंकित किए बिना पैक्ड खाद्य सामग्री निर्माण एवं विक्रय करना खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम की धारा 52 के अंतर्गत स्वतः मिथ्याछाप प्रतीत होता है। जिसके अंतर्गत संबंधित खाद्य कारोबारकर्ता पर तीन लाख रुपये तक अर्थदण्ड का प्रावधान है। उन्होंने समस्त खाद्य कारोबारकर्ता को संपूर्ण जानकारी युक्त पैक्ड खाद्य सामग्री का ही निर्माण एवं विक्रय करना चाहिए। इसके साथ ही उपभोक्ताओं से भी यह अपेक्षित है कि वे पैक्ड खाद्य सामग्री क्रय करने के दौरान लेबल पर अंकित जानकारी पढ़कर ही क्रय करें जिससे उन्हंे पोषक एवं गुणवत्तायुक्त खाद्य सामग्री उपलब्ध हो सके।
- -उनके कार्यों, व्यवहार एवं उपलब्धियों की सभी ने की सराहनाबालोद। पुलिस उप महानिरीक्षक एवं छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल 14वीं वाहिनी धनोरा बालोद के सेनानी श्री डीआर आचला के 30 अपै्रल को अर्द्धवार्षिकी आयु पूरा करने के पश्चात् बुधवार 01 मई को 14वीं वाहिनी धनोरा के परिसर में आयोजित विदाई समारोह में उन्हें विदाई दी गई। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने श्री आचला के शून्य से शिखर तक के यात्रा की प्रसंशा करते हुए उनके कार्यों, व्यवहार एवं उपलब्धियों की भूरी-भूरी सराहना की। उल्लेखनीय है कि श्री आचला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चैकी के सुदूर वनांचल एवं उस जमाने के अत्यंत दूर्गम एवं सुविधाविहीन ग्राम टोहे के मूल निवासी है। उन्होंने घोर गरीबी एवं अपने पिता के निधन हो जाने के कारण केवल 8वीं कक्षा की पढ़ाई नियमित विद्यार्थी के रूप में की है। इसके पश्चात् वे तमाम अभाव से संघर्ष करते हुए एक स्वाध्यायी छात्र के रूप में आगे की पढ़ाई की है। वे हायर सेकण्डरी परीक्षा उत्तीर्ण करने के पश्चात् 1988 में सहायक शिक्षक के पद पर मानपुर विकासखण्ड के रूप में नियुक्त हुए थे। श्री आचला बचपने से ही अत्यंत मेधावी एवं कुशाग्र बुद्धि के थे। वे 1992 में मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग के माध्यम से डीएसपी के पद पर चयनित होकर कई जिलों के एडिसनल् एसपी, एसपी फिर डीआईजी के पद पर पदोन्नत हुए हैं। श्री आचला की पहचान एक सफल पुलिस अधिकारी के अलावा अत्यंत मिलनसार, मृदुभाषी, संवेदनशील एवं कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी के रूप में है। वे जरूरमंद लोगों की मदद के लिए तैयार रहने के कारण अपने कर्म क्षेत्रों तथा चिर परिचत के लोगों के बीच बहुत ही लोकप्रिय है।विदाई समारोह में उप पुलिस महानिरीक्षक कांकेर श्री शंकर बघेल, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल 8वीं वाहिनी राजनांदगांव के सेनानी श्री बीपीएस राजभानू, पुलिस अधीक्षक एंटी करप्शन ब्यूरो श्री गोवर्धन ठाकुर एवं श्री तिलकराम कोसमा, सेनानी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल करकाभाट बालोद श्री एसआर सलाम, पुलिस अधीक्षक बालोद श्री सूरजन राम भगत, मुख्य अभियंता लोक निर्माण विभाग श्री जीएस मण्डावी, एडीशनल एसपी बालोद श्री अशोक जोशी, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल 14वीं वाहिनी धनोरा बालोद के उप सेनानी डाॅ. संगीता माहिलकर, जनसंपर्क अधिकारी बालोद श्री चंद्रेश ठाकुर, सहायक खाद्य अधिकारी श्री धरमू किरंगे सहित अन्य अधिकारी एवं गणमान्य गण उपस्थित थे। इस अवसर पर उपस्थित वरिष्ठ अधिकारियों एवं लोगों ने श्री आचला को वनांचल एवं छत्तीसगढ़ी महतारी के अनमोल हीरा बताते हुए उनके प्रतिभा, कार्योंं एवं व्यवहार को विलक्षण एवं अद्वितीय बताया। उन्होंने कहा कि श्री आचला तमाम अभावों, विपरित परिस्थितियों के बावजूद अपने अदम्य् इच्छा शक्ति, कठिन संघर्ष तथा अपने मानवीय संवेदनाओं से ओतप्रोत व्यक्तित्व के कारण गांव के माटी से निकलकर माथे का चंदन बने है।
- बिलासपुर होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन ने लिया फैसलाबिलासपुर /मतदान करने वाले लोगों को शहर के चुनिंदा होटल और रेस्टोरेंट्स में 07 मई को मतदान के दिन बिल पर दस प्रतिशत की छूट दी जायेगी। बिलासपुर हॉटल एवं रेस्टोरेंट संघ ने स्वीप अभियान में हिस्सेदारी निभाते हुए इस आशय का निर्णय लिया है। संघ के प्रतिनिधि मण्डल ने जिला कलेक्टर अवनीश शरण से मुलाकात कर इस निर्णय से अवगत कराया। कलेक्टर ने संघ के इस निर्णय की सराहना करते हुए बिल में दस प्रतिशत की छूट के लिए धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा कि इससे लोग मतदान के लिए प्रेरित होंगे। लाभ पाने के लिए मतदाताओं को अमिट स्याही लगी उंगली दिखानी होगी। 10 प्रतिशत की छूट केवल उन ग्राहकों को दी जायेगी जो रेस्टोरेंट में बैठकर खाना खाएंगे। निगम आयुक्त अमित कुमार, बिलासपुर होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री सनी आजमानी, सचिव श्री प्रतीक उपवेजा, वाइस प्रेसिडेंट श्री अंकित छाबरा, श्री अनिल कंजानी सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे। उन्होंने सभी से मतदान करने की अपील भी की है।
- बिलासपुर, /जिले में 7 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा के लिए कलेक्टर अवनीश शरण ने बैठक आहूत की है। यह बैठक न्यू सर्किट हाउस में कल 3 मई को सवेरे 11 बजे होगी। बैठक में निर्वाचन से जुडे़ सभी अधिकारियों को उपस्थित होने के निर्देश दिए है।
- बिलासपुर, /छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय द्वारा व्यवहार न्यायाधीश (वरिष्ठ श्रेणी) के पदो पर पदोन्नति हेतु वर्ष 2023 के चयनित उम्मीदवारों की सूची उच्च न्यायालय बिलासपुर की वेबसाईट https://highcourt.cg.gov.in पर उपलब्ध है।
- -मतदान मंगल कार्य, इसलिए पीले चावल संग पाती बांटने निकले कलेक्टर-भोई परिवार के विवाह मंडप में पहुंच आमंत्रण पत्र देकर मतदान की अपीलरायपुर, /जोरा के नाला पारा की छोटी सी बस्ती के लिए आज खुशियों का दिन था। वहां रहने वाला भोई परिवार अपने बेटे कामेश की शादी के लिए उत्साह से जुटा था। दूल्हे कामेश को हल्दी लग रही थी। गौरतलब है कि आज घर-घर जाकर कलेक्टर की पाती वितरण का शुभारंभ हूआ और डॉ. गौरव सिहं के नेतृत्व में पूरी टीम लगी हुई थी। उसी समय संयोग ऐसा बना कि कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डा. गौरव सिंह अपने टीम सहित भोई परिवार के विवाह समारोह के पास से गुजरे। कलेक्टर भोई परिवार से मिलने विवाह के मंडप में जा पहंचे जहां हल्दी रस्म चल रहा था। कलेक्टर का परिचय मिलते ही भोई परिवार खुशी से खिल उठा। डॉ. सिंह ने दुल्हे और परिवार को मतदान की अपील वाला आमंत्रण पत्र और पीला चावल भेंट किया।कलेक्टर ने पाती भेंट करते हुए कामेश को शादी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि 7 तारीख को मतदान है, पूरे परिवार के साथ मतदान करने आना है साथ ही अपनी धर्मपत्नी को वोट डलवाना है। साथ ही फोटो भी भेजनी है। कामेश ने कहा कि जरूर भेजेंगे, आप लोग हमारी शादी के मौके पर पहुंचे, हमारे पूरे परिवार को बहुत अच्छा लग रहा है।उत्साह से भरे भोई परिवार के लिए यह क्षण और भी रोचक हो गया। कलेक्टर ने दूल्हे को कहा कि जिस तरह से विवाह के माध्यम से नये गठबंधन में जुड़ रहे हैं उसी तरह से आपका लोकतंत्र के साथ भी गठबंधन है और इसे मतदान से मजबूत कर सकते हैं। उन्होंने परिवार से कहा कि आप सभी के लिए यह क्षण बहुत सुंदर है। ऐसा ही एक शुभ क्षण 7 मई को भी आने वाला है, आप मतदान करें और लोकतंत्र को मजबूत करें।कामेश ने कहा कि मेरे घर में कलेक्टर आये, मुझे बहुत अच्छा लगा। उन्होंने मतदान करने हम सबसे आग्रह किया। हमने उन्हें कहा कि हम सब मतदान जरूर करते हैं और आपको आश्वस्त करते हैं कि पूरा परिवार मतदान जरूर करेगा। कलेक्टर डॉ. सिंह शादी का संगीत बजाने वाले बैंड पार्टी के पास पहुंचे और मतदान करने की अपील की इसके साथ ही बस्ती के अन्य घरों में कलेक्टर की पाती देने पहुंचे।भोई परिवार के सदस्यों ने कहा कि आज का दिन हमारे लिए दो तरह से खास बन गया, एक तो कामेश की शादी में खूब आनंद आ गया, दूसरी तरफ कलेक्टर स्वयं आये और कामेश को आशीर्वाद दिया, हम लोग बहुत खुश हैं और 7 मई को मतदान जरूर करेंगे।
- रायपुर / सभी राजनैतिक दलों, रायपुर लोकसभा क्षेत्र के लिए निर्वाचन लड़ने वाले सभी प्रत्याशियों को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी निर्देश अनुसार मतदान दिवस एवं मतदान से एक दिन पूर्व मीडिया में प्रकाशित होने वाले राजनीतिक दलों व प्रत्याशियों के विज्ञापनों का प्रमाणन मीडिया प्रमाणन एवं निगरानी समिति (एमसीएमसी) से अनिवार्य रूप से कराना होगा। इस संबंध में जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. गौरव सिंह ने जरूरी निर्देश भी जारी किए है।रायपुर लोकसभा क्षेत्र में 07 मई मंगलवार को तीसरे चरण में वोट डाले जाएंगे, इसे देखते हुए 06 व 07 मई को प्रिंट मीडिया में प्रकाशित किए जाने वाले ऐसे तमाम राजनीतिक विज्ञापनों को राज्य स्तर या जिला पर गठित प्रमाणन व मीडिया निगरानी समिति (एमसीएमसी) से पूर्व-प्रमाणीकरण कराना अनिवार्य है। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए गए है। इन दोनों दिन राजनीतिक लाभ लेने व मतयाचना के लिए राजनीतिक दलों व प्रत्याशियों द्वारा समाचार-पत्रों में विज्ञापन प्रकाशित कराया जाता है।भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार राज्य स्तर पर एक राज्य स्तरीय एमसीएमसी कमेटी मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय द्वारा गठित की गई है, राज्य स्तरीय कमेटी में राजनीतिक दलों द्वारा प्रकाशित कराये जाने वाले राजनीतिक विज्ञापनों का प्रमाणीकरण कराया जा सकता है, इसके साथ ही हर जिले में जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा जिला स्तर पर एमसीएमसी कमेटी गठित है। लोकसभा निर्वाचन लड़ने वाले प्रत्याशी अपने राजनीतिक विज्ञापनों को जिला स्तरीय समिति से प्रमाणीकरण करा सकते हैं। इसके लिए प्रत्याशियों को विज्ञापन प्रकाशन की प्रस्तावित तिथि से 3 दिन पहले तक विज्ञापन के प्रारूप की तीन प्रतियों के साथ निर्धारित प्रपत्र में आवेदन प्रस्तुत करना होगा।जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मीडिया प्रमाणन का मूल आधार आदर्श आचार संहिता के पालन से जुड़ा है। मीडिया में ऐसा कोई विज्ञापन नहीं दिया जाएगा जो सामाजिक समरसता को बिगाड़ने अथवा तनाव को बढ़ाने, शांति भंग करने, संविधान और कानून के विपरीत, नैतिकता, सदाचार के विपरीत हो। किसी की धार्मिक आस्था को ठेस पहुंचाने वाले विज्ञापनों के प्रकाशन पर भी रोक रहेगी। कलेक्टर ने बताया कि मतदान के दिन और मतदान से एक दिन पहले मीडिया में प्रकाशित होने वाले राजनैतिक विज्ञापन का समिति द्वारा प्रमाणन कराया जाना आवश्यक है। इन विज्ञापनों में प्रिंट मीडिया, टीवी चैनल, केबल टीवी चैनल, रेडियो (निजी एफएम सहित), सिनेमा घर, ई-समाचार पत्र, बल्क एवं वाईस एसएमएस एवं सार्वजनिक स्थलों पर दृश्य-श्रव्य माध्यम शामिल है।



.jpg)





.jpeg)



.jpeg)





.jpg)


.jpg)
.jpg)


.jpg)
.jpg)