- Home
- छत्तीसगढ़
- -अपने ही हाथों से हस्ताक्षर कर मतपेटी में मतपत्र डाल किया मतदान-चेहरें में आई खिलखिलाहट, माता श्रीमती इंदिरा ने धन्यवाद देते हुए सभी मतदाताओं से मतदान करने की अपीलरायपुर / टवेल्थ फेल फिल्म में एक दृश्य इंटरव्यू का है। फिल्म के नायक यूपीएससी परीक्षा का इंटरव्यू दिलाने बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत होते हैं। बोर्ड उनसे कहता है कि जब हमारे पास आईआईटी और आईआईएम जैसे संस्थानों से पढ़े लोग हैं तो हम एक टवेल्थ फेल कैंडीडेट को क्यों चुने। फिल्म का नायक कहता है कि क्योंकि मैंने कठिन परिस्थितियों का सामना कर यह मुकाम हासिल किया है। आप एवरेस्ट में आक्सीजन सपोर्ट से चढ़ने वाले पर्वतारोही की प्रेरणा को बड़ा मानेंगे या उस पर्वतारोही को जो बिना ऑक्सीजन सपोर्ट के चढ़ा।ऐसा ही जज़बा लोकतंत्र के इस पर्व में देखा जा रहा है। निर्वाचन आयोग द्वारा 85 साल से अधिक और दिव्यांग मतदाताओं के लिए होम वोटिंग की सुविधा दी गई है। हमारे दिव्यांगजन अपने हौसले के साथ मतदान प्रक्रिया में हिस्सा ले रहे हैं। ऐसा ही एक उदाहरण ग्राम कांदुल में रहने वाली दिव्यांग बिटिया सुश्री शबनम यादव का है। उसने आज अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। पहले की तरह इस बार भी मतदान के अधिकार का उपयोग करने से उनके चेहरे में खिलखिलाहट थी लेकिन एक अंतर था। इस बार मशक्कत काफी कम हो गई थी इसलिए उसकी खुशी कई गुना बढ़ गई।लोकतंत्र में मताधिकार का उपयोग जागरूक नागरिक के लिए बहुत मायने रखता है। पहले शबनम को अपने हाथों से गोद में उठाकर उनकी माँ श्रीमती इंदिरा बाई मतदान केंद्र ले जाती थीं। युवा बिटिया को उठाकर ले जाने में उन्हें जाहिर तौर पर कष्ट हुआ होगा, बिटिया को भी मतदान केंद्र तक पहुंचने और वोट डालने में दिक्कत भी आई होगी, लेकिन इनका जज्बा बहुत ऊंचा था। इस बार होम वोटिंग की सुविधा होने से मतदान शबनम के लिए काफी सरल हो गया। उनके घर मतदान दल पहुंचा काफी संक्षिप्त औपचारिता पूर्ण की। इस दौरान शबनम का हौसला दिखा। सुश्री शबनम ने अपने ही हाथों से हस्ताक्षर किया और अंगुली पर इंक लगवाई। फिर उनके लिए इंक्लोजर लगाया गया उसने अपने पसंद के प्रत्याशी को गोपनीय रूप से चयन किया। यहीं नही शबनम ने मतपेटी में अपने हाथों से बंद लिफाफा अंदर डाल मतदान किया। मतदान की खुशी उनके चेहरे पर छलक रही थी। उन्होंने अपनी ऊंगलियों का इशारा कर विक्ट्री साइन बनाया। शबनम की खुशी उन करोड़ों लोगों की खुशी है जो लोकतंत्र में मिले मतदान के अधिकार से हर्षित हैं और पूरी खुशी के साथ अपने इस अधिकार का उपयोग कर रहे हैं।शबनम ने कहा कि पहले मुझे आज घर पर ही वोट देकर अच्छा लगा। इसके लिए मैं निर्वाचन आयोग को धन्यवाद देती हूं। उनकी मां ने श्रीमती इंदिरा बाई ने कहा कि मै अपनी खुशी बयां नही कर सकती। मेरी बेटी ने लोकतंत्र के इस पर्व में हिस्सा लिया वह भी घर में इतनी आसानी से, मैं सभी मतदाताओं से अपील करती हुं कि 07 मई को सभी अपने घरों से निकलें और सबसे पहले मतदान करें।
- - बोर पंप स्टार्टर बटन में जुगाड़ बम का वायर कनेक्ट कर किया विस्फोट।- बम विस्फोट से फार्म में काम करने वाले मजदूर की हुई थी मौत।.राजनांदगांव । विगत 28 अप्रैल को ग्राम जामसरार में मोटर सिंचाई पंप को चालू करते समय हुए विस्फोट और इस हादसे में एक मजदूर की हुई मौत का मामला डोंगरगांव पुलिस ने सुलझा लिया है। इस मामले में एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।पुलिस ने एक प्रेस कॉन्फ्रेस में इस मामला का खुलासा किया और पूरी घटना की जानकारी दी। 28 अप्रैल को सुबह लगभग 06.30 बजे से 07.00 बजे के बीच ग्राम जामसरार कला में सिंचाई मोटर पंप को चालू करते के दौरान उसमें विस्फोट हो गया और इस हादसे में वहां काम कर रहे एक मजदूर नरेश कुमार ओटी की मौके पर मृत्यु हो गई थी । घटना की गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक राजनादगांव श्री मोहित गर्ग के निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मुकेश ठाकुर व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राहुल देव शर्मा तथा पुलिस अनु. अधिकारी डोंगरगांव, श्री दिलीप सिंह सिसोदिया के मार्गदर्शन पर दुर्ग एफएसएल की टीम, सायबर सेल राजनांदगांव प्रभारी निरी. जितेन्द्र वर्मा की टीम एवं थाना प्रभारी डोंगरगांव निरीक्षक श्री उपेन्द्र कुमार शाह के नेतृत्व में तत्काल टीम गठित कर जांच शुरू की गई।. इस पूरे षडयंत्र का आरोपी गांव का ही एक युवक कुमान कंवर निकला जो बिजली मिस्त्री का काम करता है। पुलिस को आरोपी के खिलाफ पूर्व का आपराधिक रिकॉर्ड भी मिला।पुलिस के अनुसार आरोपी ने गांव के ही सुनील वैष्णव से बदला लेने के लिए ही उसके फार्म हाउस में बोर पंप के साथ एक बम को कनेक्ट कर दिया। आरोपी ने बोर पंप स्टार्टर बटन में जुगाड़ बम का वायर कनेक्ट कर दिया था।पुलिस के अनुसार आरोपी की सुनील वैष्णव के परिवार के साथ पुरानी रंजिश थी। घटना के दिन सुबह फार्म में काम करने वाले एक मजदूर नरेश कुमार ओटी जो ग्राम मनेरी का रहने वाला था, ने जैसे ही सिंचाई पंप का बटन चालू किया, उसमें कनेक्ट बम में विस्फोट हो गया और मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी से कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने बम लगाना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया है।
- -घर-घर किये जा रहे मतदाता पर्ची वितरण की ली जानकारीजांजगीर-चांपा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आकाश छिकारा के निर्देशन में जिले में मतदाता जागरूकता को लेकर सतत अभियान चलाए जा रहे हैं। इस दौरान बुधवार को जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री गोकुल कुमार रावटे ने बम्हनीडीह के मतदान केंद्रों का निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने घर-घर जाकर मतदाताओं को दी जा रही मतदाता पर्ची का वितरण की जानकारी भी ली। उन्होंने मतदाता जागरूकता की शपथ भी दिलाई।जिला पंचायत सीईओ जनपद बम्हनीडीह के (आंशिक सक्ति, जैजैपुर विधानसभा) ग्राम पंचायत अफ़रीद, बम्हनीडीह, पौड़ीशंकर, करनौद, बिर्रा के एक ही कैम्पस में 2 से अधिक मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया गया। ग्राम पंचायत खपरीडीह के निवासी बिरन साहू से मतदाता पर्ची के बारे में जानकारी ली। बिरन साहू ने बताया कि बीएलओ के माध्यम से मतदाता पर्ची का वितरण किया जा रहा है और उनके द्वारा अपने पलायन दोनों बेटों को फ़ोन करके बुलाया भी गया है। ग्राम पंचायत बिर्रा में स्व सहायता समूह के द्वारा मतदाता जागरूकता के तहत घर घर जाकर मतदान हेतु निमंत्रण भी दिया जा रहा है ।
- राजनांदगांव। राजनांदगाांव संसदीय क्षेत्र में चुनाव भले ही संपन्न हो गया है, लेकिन पड़ोसी जिलों में तीसरे चरण में मतदान होना है। शराब, संदिग्ध सामग्री व अन्य वस्तुओं के अवैध परिवहन को रोकने प्रशासन ने अपनी तैयारी कर रखी है। सीमावर्ती जिलों में होने जा रहे मतदान के लिए उडऩदस्ता दल का गठन किया गया है।कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी संजय अग्रवाल ने लोकसभा निर्वाचन 2024 अंतर्गत राजनांदगांव के सीमावर्ती जिलों में होने वाले तीसरे चरण के मतदान दिवस सात मई तक निर्वाचन व्यय मानिटरिंग एवं आदर्श आचरण संहिता के अनुपालन के लिए विधानसभावार उडऩदस्ता दल का गठन किया है। इसके अनुसार विधानसभा क्षेत्र डोंगरगढ़ अंतर्गत लोक निर्माण विभाग सेतु निर्माण राजनांदगांव के उप अभियंता संतोष बिनवार की दल क्रमांक एक में ड्यूटी लगाई गई है। इनका कार्य क्षेत्र बोरतलाव निर्धारित किया गया है। विधानसभा क्षेत्र राजनांदगांव अंतर्गत जनपद पंचायत राजनांदगांव में पदस्थ सहायक विस्तार विकास अधिकारी बलवीर सिंह की दल क्रमांक दो में ड्यूटी लगाई गई है। इनका कार्य क्षेत्र सोमनी निर्धारित किया गया है। विधानसभा क्षेत्र डोंगरगांव अंतर्गत लोक निर्माण विभाग के उप अभियंता कौशल कुमार जत्ती की दल क्रमांक तीन में ड्यूटी लगाई गई है। इनका कार्य क्षेत्र बागनदी निर्धारित किया गया है। विधानसभा क्षेत्र खुज्जी अंतर्गत ग्रामीण यांत्रिकी सेवा उप संभाग छुरिया के अनुविभागीय अधिकारी गिरधर प्रसाद लारिया की दल क्रमांक 4 में ड्यूटी लगाई गई है। इनका कार्य क्षेत्र कल्लूबंजारी निर्धारित किया गया है। सभी उडऩदस्ता दलों के साथ पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी भी साथ रहेंगे।निगरानी दल निर्धारित कार्य क्षेत्र में निर्वाचन के दौरान अलग-अलग स्थानों पर चेक पोस्ट का निर्माण कर निगरानी करेंगे। उडऩदस्ता दल द्वारा चेक पोस्ट का निर्माण किया जाएगा एवं निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान निर्वाचन में अत्यधिक प्रचार खर्चों, रिश्वत की मदों का नगद या वस्तु रूप में वितरण, अवैध शस्त्रों, गोला बारूद, शराब या सामाजिक तत्वों आदि पर निगरानी रखेगी। जांच की सभी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी की जाएगी। थाना प्रभारी अपने-अपने दल में आवश्यकतानुसार सुरक्षाबल के साथ रहेंगे। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त व्यय प्रेक्षक, जिला निर्वाचन अधिकारी, रिटर्निंग ऑफिसर, शिकायत अनुवीक्षण नियंत्रण कक्ष, व्यय अनुवीक्षण सेल, नोडल अधिकारी से प्राप्त सूचना एवं निर्देशों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे। आयोग द्वारा निर्वाचन व्यय मानिटरिंग में दिए गए निर्देशों का पालन सुनिश्चित करेंगे।
- रायपुर। लोकसभा चुनाव आचार संहिता के मद्देनजर प्री इलेक्शन सीजर अभियान के तहत मंगलवार को मंडल टास्क टीम रायपुर एवं आरपीएफ पोस्ट रायपुर के साथ सघन चेकिंग के दौरान मुखबीर की सूचना के आधार पर रेसुब पोस्ट रायपुर प्रभारी निरीक्षक एस.के. दत्ता के नेतृत्व में उपनिरीक्षक के.बी.गुप्ता, सउनि डी सी एच एस बाबू, स उप नि.डी.के.वर्मा, प्र.आ. व्ही सी बंजारे, प्र.आ.पी.के.मेश्राम,आ.देवेश सिंह, आर.पी.एफ. टीम द्वारा आपरेशन नारकोस के तहत मुखबिर सूचना के आधार पर रेलवे स्टेशन रायपुर के प्लेटफार्म नंबर 05 बिलासपुर छोर एफ ओ बी सीढ़ी के पास मुखबिर के बताए हुलिया पहनावा एवम सामान के आधार पर 02 संदिग्ध व्यक्ति को दिनांक 30.04.2024 को समय 22.15 बजे 02 व्यक्ति को घेरा बंदी कर पकड़े दोनों के पास रखे एक एक पिठ्ठू बैग को चेक करने पर मादक पदार्थ गांजा होना पाया गया नाम पता पूछने पर अपना नाम पता (1) दिनेश कुमार पिता राम चंद्र चौहान उम्र. 25 वर्ष निवासी- ग्राम कनीना , थाना-कनीना जिला- महेंद्र गढ़ (हरियाणा)(2) सतीश कुमार वल्द रमेश चंद उम्र. 44 वर्ष ,निवासी- ग्राम नांगल मोहनपुर पोस्ट- रसूलपुर थाना- रसूलपुर कनीना जिला- महेंद्रगढ़ (हरियाणा) का दोनो रहने वाला बताया दोनों के पास रखे एक एक पिठ्ठू बैग में 04-04 पैकेट मादक पदार्थ मिला, बैगों को चेक करने पर कुल 08 पैकेट गांजा होना पाया गया जिसका कुल वजन 20 किलो ग्राम मादक पदार्थ गांजा जिसका कीमती 400000/( चार लाख रुपया) ,उक्त दोनों आरोपियो को एनडीपीएस एक्ट के तहत् विधिवत कार्यवाही कर गिरफ्तार किया गया।पूछताछ में दोनों आरोपी ने बताया कि बरामद गांजा को उडिसा से खरीदकर सड़क मार्ग से रायपुर आना और रेल मार्ग से दिल्ली जाने के लिए गाड़ी का इंतजार कर रहा था कि पकडा गयाकार्यवाही में पकड़े गए उक्त दोनों आरोपीयो व जप्त शुदा मादक पदार्थ गांजा सहित विधिवत कार्यवाही उपरांत आरोपी को जब्त गांजा ,संपूर्ण कागजात के साथ शासकीय रेल पुलिस थाना रायपुर को अग्रिम कार्यवाही हेतु सुपुर्द किया गया जिस पर शासकीय रेल पुलिस थाना रायपुर द्वारा अपराध क्रमांक - 61/2024 धारा- 20(बी) एनडीपीएस एक्ट दिनांक 01/05/24 का मामला पंजीबद्ध कर उक्त आरोपीयो को माननीय विशेष एनडीपीएस न्यायालय रायपुर के समक्ष पेश किया गया ।
- -सीईओ जिला पंचायत श्री चौहान ने दिखायी हरी झंडीबिलासपुर / अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर आज मतदाताओं को जागरूक करने शहर में श्रमवीरों की रैली निकली। सीईओ जिला पंचायत और स्वीप के नोडल अधिकारी श्री आर.पी. चौहान ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली इमलीपारा से होते हुए नेहरू चौक में समाप्त हुई। रैली के पूर्व सीईओ जिला पंचायत श्री चौहान ने सभी श्रमिकों को लोकसभा चुनाव सहित अन्य निर्वाचनों में अपने मताधिकार का अनिवार्य रूप से उपयोग करने की शपथ दिलायी। कार्यक्रम में जिला पंचायत के पीओ श्री ओम पाण्डेय, सहायक श्रमायुक्त श्री आर.के. प्रधान सहित बड़ी संख्या में श्रमिक मौजूद थे।
- बिलासपुर शहर में स्वीप वॉकबिलासपुर /कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अवनीश शरण के नेतृत्व में आज मतदाता जागरूकता के लिए स्वीप वॉक का आयोजन किया गया। इसमें जिले के तमाम आला अधिकारी, रेलवे के अधिकारी-कर्मचारी सहित बड़ी संख्या में लोगों ने पैदल चलकर मतदाता जागरूकता का संदेश दिया। यह वॉकथान रेलवे वीआईपी गेट से शुरू होकर तितली चौक, भारत माता स्कूल रोड, बंगला यार्ड चौक, सोलापुरी माता चौक, साई मंदिर रोड से होकर रेलवे वीआईपी गेट में समाप्त हुई। कार्यक्रम में एसपी श्री रजनेश सिंह, नगर निगम कमिश्नर श्री अमित कुमार, सीईओ जिला पंचायत श्री आरपी चौहान एवं रेलवे के वरिष्ठ मंडल एवं कार्मिक अधिकारी डॉ. अंशुमन मिश्रा सहित सैकड़ो लोग मौजूद थे।कार्यक्रम में कलेक्टर ने सभी को मतदाता शपथ दिलाई। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के इस त्योहार में भाग लेकर शत- प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करें। मतदान हम सभी का अधिकारी ही नही कर्तव्य भी है। उन्होंने कहा कि जिले में 07 मई को मतदान की तिथि घोषित की गई है। निर्वाचन आयोग द्वारा मतदान का समय सवेरे 7 बजे से शाम 6 बजे तक तय किया गया है। उन्होंने सभी से अपील करते हुए कहा कि मतदान केन्द्रों में पहुंचकर मतदान करने के साथ अपने परिवारजनों के अलावा आस-पास के लोगों को भी मतदान के लिए प्रेरित करें। उन्होंने रेलवे के अधिकारियों से कहा कि रेलवे में मतदाता जागरूकता के लिए लगातार कार्यक्रम आयोजित करें।
- -ऑनलाइन आवेदन भरने की अंतिम तिथि 17 मई 2024दुर्ग / सहायक आयुक्त आदवासी विकास से प्राप्त जानकारी अनुसार मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजनांतर्गत प्रदेश के आदिवासी उपयोजना क्षेत्र तथा नक्सल प्रभावित क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए प्रयास आवासीय विद्यालय के कक्षा 9वीं सत्र (2024-25) में प्रवेश हेतु ऑनलाईन आवेदन वेबसाईट https://eklavya.cg.nic.in/PRSMS/Student-Admission-detail पर 23 अप्रैल से प्रारंभ हो गया हैं।ऑनलाईन आवेदन भरने की अंतिम तिथि 17 मई 2024 निर्धारित किया गया है। 18 से 20 मई तक ऑनलाईन भरे गए आवेदन पत्र में त्रुटि सुधार किया जाएगा। प्रवेश हेतु प्राक्चयन परीक्षा 9 जून 2024 रविवार को आयोजित की जाएगी।विद्यालय में कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु दुर्ग जिले के विद्यार्थी एवं छत्तीसगढ़ के अंतर्गत अन्य जिले के इच्छुक विद्यार्थी प्रवेश हेतु ऑनलाईन आवेदन भर सकते हैं। दुर्ग जिले के अंतर्गत अनुसूचित जाति बालक वर्ग के लिए पाटन में तथा अन्य पिछड़े वर्ग के विद्यार्थियों के लिए जिला बिलासपुर एवं रायपुर में प्रयास आवासीय विद्यालय संचालित है।उक्त विद्यालयों में कक्षा 9वीं से 12वीं तक उत्कृष्ट शिक्षा के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर के मेडिकल, इंजीनियरिंग, सीए, सीएस, सीएमए, क्लैट तथा एनडीए की प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल होने हेतु सघन तैयारी कराई जाती है।उक्त संबंध में आवेदन पत्र एवं अन्य जानकारी विभागीय वेबसाईट https://eklavya.cg.nic.in/PRSMS/Student-Admission-detail से एवं सहायक आयुक्त आदिवासी विकास/परियोजना प्रशासक कार्यालय से प्राप्त कर सकते हैं।
- रायपुर । आरंग के स्थायी निवासी 73 वर्षीय रामानुज (शुक्ला) शर्मा का आज बुधवार को अपराह्न आकस्मिक निधन हो गया । वे अमित , आलोक व श्रीमती अनिता शर्मा के पिता , स्वर्गीय रामगुलाम - स्वर्गीय शांता देवी शुक्ला के पुत्र व भगवती , रघुनंदन , जदुनंदन के अनुज तथा स्वर्गीय बालमुकुंद , स्वर्गीय परमानंद , प्रहलाद , ध्रुवनारायण , उत्तम , स्वर्गीय संतोष , कमलनारायण व श्रीमती लक्ष्मी पांडेय के अग्रज भ्राता थे । अंतिम यात्रा आज बुधवार रोहणीपुरम ( रायपुर ) स्थित वर्तमान निवास से अपरान्ह 4 बजे निकलेगी व महादेव घाट स्थित मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार किया जाएगा।
- -कलेक्टर ने नवमतदाताओं का किया सम्मानबिलासपुर /जिले में शत प्रतिशत मतदान बिलासपुर का अभिमान नारे के साथ मतदाताओं को जागरूक करने लगातार स्वीप गतिविधियां जारी है। इसी कड़ी में आज बृहस्पति बाजार स्थित श्रमिक सदन में अंतर्राष्ट्रीय श्रम दिवस के अवसर पर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में श्रमिकों को मतदान के महत्व के बारे में बताते हुए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अवनीश शरण ने मतदाता शपथ दिलाई। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में मौजूद श्रमिकों का उत्साह देखते बन रहा था। श्रमिकों ने शपथ ली कि लोकतंत्र में अपनी आस्था रखते हुए इस महापर्व में बढ़-चढकर हिस्सा लेंगे। कलेक्टर ने सभी से अपने मताधिकार का अनिवार्य रूप से उपयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि बिलासपुर जिले में मतदान का प्रतिशत बढ़ाना हम सबकी जिम्मेदारी है। अपने स्वयं के साथ-साथ आसपास के लोगों को भी मतदान के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में हर एक वोट की समान कीमत है। लंबे संघर्ष के बाद हमें मतदान का यह अधिकार मिला है, हमें इसका अनिवार्य रूप से उपयोग करना चाहिए। कलेक्टर ने नए मतदाताओं को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित भी किया। इस अवसर पर सभी ने ‘शत-प्रतिशत मतदान बिलासपुर का अभिमान’ के नारे भी लगाए। कार्यक्रम में नगर निगम कमिश्नर श्री अमित कुमार, जिला पंचायत के सीईओ एवं स्वीप के नोडल अधिकारी श्री आरपी चौहान, परियोजना अधिकारी श्री ओम पाण्डेय, सहायक श्रमायुक्त श्री आर.के. प्रधान सहित बड़ी संख्या में श्रमिक मौजूद थे।
- -एक सौ से ज्यादा आईएमए डॉक्टरों ने लिया फैसलाबिलासपुर /मतदान करने वाले लोगों को इलाज शुल्क (ओपीडी) में आधी छूट दी जायेगी। मतदान के दूसरे दिन 8 मई को यह छूट मिलेगी। इण्डियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) ने स्वीप अभियान में हिस्सेदारी निभाते हुए इस आशय का निर्णय लिया है। एक सौ से ज्यादा संघ के सदस्यों ने अपने अस्पतालों में छूट दिये जाने पर सहमति जताई है। संघ के प्रतिनिधि मण्डल ने जिला कलेक्टर अवनीश शरण से मुलाकात कर इस निर्णय से अवगत कराया। उन्होंने इस आशय का कलेक्टर को ज्ञापन भी सौंपा। कलेक्टर ने आईएमए के इस निर्णय की सराहना करते हुए ओपीडी शुल्क में आधी छूट के लिए धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा कि इससे लोग मतदान के लिए प्रेरित होंगे और विशेषकर शहरी इलाकों में मतदान प्रतिशत बढ़ेगा। लाभ पाने के लिए उन्हें अमिट स्याही लगे उंगली और सेल्फी युक्त फोटो दिखाना होगा। इस अवसर पर एसपी रजनेश सिंह, निगम आयुक्त अमित कुमार, सीएमएचओ डॉ. सहित आईएमए के अध्यक्ष डॉ. अखिलेश देवरस, सचिव डॉ. सौरभ लुथरा सहित आईएमए के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे। उन्होंने शतप्रतिशत मतदान के लिए संकल्प भी लिया और सभी से मतदान करने की अपील भी की है।
-
रायपुर । आरंग के स्थायी निवासी 73 वर्षीय रामानुज (शुक्ला) शर्मा का आज बुधवार को अपराह्न आकस्मिक निधन हो गया । वे अमित , आलोक व श्रीमती अनिता शर्मा के पिता , स्वर्गीय रामगुलाम - स्वर्गीय शांता देवी शुक्ला के पुत्र व भगवती , रघुनंदन , जदुनंदन के अनुज तथा स्वर्गीय बालमुकुंद , स्वर्गीय परमानंद , प्रहलाद , ध्रुवनारायण , उत्तम , स्वर्गीय संतोष , कमलनारायण व श्रीमती लक्ष्मी पांडेय के अग्रज भ्राता थे । अंतिम यात्रा आज बुधवार रोहणीपुरम ( रायपुर ) स्थित वर्तमान निवास से अपरान्ह 4 बजे निकलेगी व महादेव घाट स्थित मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार किया जाएगा।
- -अबूझमाड़ में फिर दस नक्सलियों के मारे जाने पर सीएम साय ने दी अपनी प्रतिक्रियारायपुर। नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ में सुरक्षाबलों द्वारा 10 नक्सलियों के मार गिराए जाने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इसे जवानों की बड़ी सफलता बताई है।सीएम साय ने अपने सोशल मीडिया X पर लिखा कि - नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिलने की सूचना है। अब तक दस नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। निश्चित ही सुरक्षाबलों को यह बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। उनके हौसले और बहादुरी को सलाम करता हूं। नक्सलवाद के खिलाफ हमारी सरकार मजबूती से लड़ाई लड़ रही है, जिसके सुखद परिणाम भी सामने आ रहे हैं।बता दें कि बस्तर के नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ में डीआरजी और एसटीएफ के जवानों की नक्सलियों के खिलाफ मुठभेड़ जारी है। जिसमें अब तक 10 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। मारे गए नक्सलियों में 2 महिला नक्सली भी शामिल हैं।
- छोटी-छोटी कहानियों से लें जीवन प्रबंधन की सीख - सीईओ जिला पंचायतबिलासपुर /बोर्ड परीक्षा परिणाम से उत्पन्न तनाव को दूर करने हेतु जिला प्रशासन एवं स्कूल शिक्षा विभाग, बिलासपुर द्वारा चलाए जा रहे फेसबुक लाइव कार्यक्रम-दक्षता विकास प्रशिक्षण के दो सत्र में आज श्री रजनेश सिंह, पुलिस अधीक्षक एवं श्री आर.पी. चौहान, सीईओ, जिला पंचायत ने फेसबुक लाईव के जरिए संवाद किया। वक्ताओं ने बच्चों को परिणाम से न घबराने की सीख देते हुए भविष्य की असीम सम्भावनाओं पर फोकस करने कहा।फेसबुक लाईव के जरिए जुड़े छात्रों, पालको एवं शिक्षकों से संवाद करते हुए श्री सिंह ने बच्चों को परीक्षा परिणाम से चिंतित न होते हुए असफलता को सहज ढंग से स्वीकारने के लिए प्रेरित किया। बच्चों से चर्चा के दौरान श्री सिंह ने श्रीमद् भगवत गीता के श्लोक ‘कर्मण्ये वाधिकारस्ते मां फलेषु कदाचनम्’ के उद्धरण से चर्चा शुरू करते हुए बच्चों से कहा कि आप अपना कर्म करते रहिए, जिस प्रकार चलना सीखते समय बच्चा सीखता है, गिरता है और फिर खड़ा होता है, उसी तरह असफलता को चौलेंज के रूप में लेना है। श्री रजनेश सिंह ने बच्चों से कहा कि नकारात्मक विचारधारा से दूर रहें। खुद पर भरोसा रखें और हमेशा सकारात्मक आत्मविश्लेषण करें। कक्षा दसवीं अथवा बारहवीं का परीक्षा परिणाम आपकी पर्सनॉलिटी को डिफाइन नहीं करता अतः असफलता पर ध्यान न देकर अपने उद्देश्य पर लक्ष्य करें सफलता अवश्य मिलेगा। पुलिस अधीक्षक बिलासपुर ने पालकों को संबोधित करते हुए कहा परीक्षा परिणाम से सभी बच्चे तनावग्रस्त रहते हैं इसलिए उन्हें अधिक से अधिक समय दें, और उनका मनोबल बढ़ाते रहें।शाम को हुए सत्र में जिला पंचायत के सीईओ श्री आर.पी. चौहान ने चर्चा करते हुए कहा कि परीक्षा परिणाम एक शुरूवात है कोई मंजिल नहीं। उन्होंने कहा कि लोग क्या कहेंगे की सोच सही नही है। श्री चौहान ने छोटी-छोटी कहानियों के माध्यम से बच्चों को प्रेरित किया। उन्हांेने उदाहरण देते हुए बताया कि सचिन, धोनी, मार्क जुकरबर्ग, बिल गेट्स, अल्बर्ट आइंस्टिन असफल विद्यार्थी थे परंतु उन्होने अपने जीवन में सफलता का परचम लहराया है। श्री चौहान ने पालकों से अपील की कि वे बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ाए और उनसे बात-चीत करते रहें। उन्होंने लाईव सत्र के दौरान शिक्षकों और पालकों के प्रश्नों के उत्तर भी दिए।कल सुबह 9 बजे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अर्चना झा एवं शाम 5 बजे प्रसिद्ध मनोचिकित्सक डॉ. आशुतोष तिवारी जिला प्रशासन के फेसबुक पेज @Bilaspur District पर लाइव रहेगें। जिला प्रशासन के अधिकारिक फेसबुक पेज पर प्रतिदिन प्रसारित फेसबुक लाइव कार्यक्रम में जुड़ने वाले बालक, पालक एंव शिक्षकों कि संख्या प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। आज के कार्यक्रम में अन्य राज्यों से भी बच्चे और पालक जुड़े और अपनी शंकाओं का समाधान किया। जिला प्रशासन की यह अभिनव पहल 6 मई तक जारी रहेगी, जिसमें जिले की प्रमुख हस्तियां बच्चों से फेसबुक लाईव से जुड़कर उन्हे प्रेरित करेंगे।
- -एडवांस सिम्युलेटर के डेमोस्ट्रेशन के माध्यम से बताया एक्लेम्पसिया प्रबंधन-चुनौतीपूर्ण योनि प्रसव (वैजाइनल डिलीवरी) के तकनीक पर सत्र का आयोजनरायपु ।पंडित जवाहर लाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय रायपुर के स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग तथा इंडियन सोसाइटी ऑफ पेरीनेटोलॉजी एंड रिप्रोडक्टिव बायोलॉजी (आईएसओपीएआरबी) के संयुक्त तत्वाधान में होटल ट्राइटन में मातृ एवं नवजात स्वास्थ्य पर विभिन्न प्रकार की कार्यशाला का आयोजन किया गया। ”प्रसवकालीन स्वास्थ्य देखभाल के प्रति प्रतिबद्धता“ विषय पर आयोजित इस कार्यशाला का उद्देश्य देश के प्रत्येक कोने में मातृ एवं प्रसवकालीन स्वास्थ्य में सुधार करना था। इस सम्मेलन में प्रसूति एवं स्त्री रोग के साथ-साथ एनेस्थीसिया, बाल्य एवं शिशु रोग एवं रेडियोलॉजी के क्षेत्र में हो रहे नवाचार एवं नवीन दृष्टिकोण पर विभिन्न प्रकार के वैज्ञानिक सत्रों का आयोजन किया गया। इस राष्ट्रीय सम्मेलन की मेज़बानी पंडित जवाहर लाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय रायपुर की अधिष्ठाता डॉ. तृप्ति नागरिया एवं स्त्री रोग विभागाध्यक्ष डॉ. ज्योति जायसवाल द्वारा की गई।एडवांस सिम्युलेटर के डेमोस्ट्रेशन के माध्यम से बताया एक्लेम्पसिया प्रबंधनडॉ. सरिता अग्रवाल और डॉ. सुप्रिया गुप्ता के नेतृत्व में कार्यशाला में भाग लेने वाले चिकित्सकों को एडवांस सिम्युलेटर के डेमोस्ट्रेशन (प्रदर्शन) के माध्यम से एक्लेम्पसिया(गर्भावस्था के दौरान होने वाली जटिलता) जैसी आपात स्थितियों के प्रबंधन का प्रशिक्षण दिया गया। हैदराबाद से विशेष रूप से मंगाये गये एडवांस विक्टोरिया सिम्युलेटर का प्रयोग करके मातृ स्वास्थ्य की त्वरित एवं आपातकालीन देखभाल के बारे में विशेषज्ञों ने जानकारी प्रदान की।चुनौतीपूर्ण योनि प्रसव (वैजाइनल डिलीवरी) के तकनीक पर सत्र का आयोजनकॉन्फ्रेंस अध्यक्ष डॉ. तृप्ति नगरिया एवं सचिव डॉ. ज्योति जायसवाल ने योनि प्रसव के प्रबंधन, चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में प्रसव के परिणामों को बढ़ाने के लिए मूल्यवान तकनीकों को साझा करने पर एक गहन सत्र आयोजित किया। डॉ. अरूप कुमार माझी और डॉ. हीरालाल कोनार, प्रसूति एवं स्त्री रोग के प्रतिष्ठित लेखक और विशेषज्ञ, कार्यशाला संयोजक डॉ. स्मृति और डॉ. तबस्सुम के साथ, योनि जन्म की बारीकियों पर गहराई से चर्चा की।नवजात एवं मातृ पुनर्जीवन तकनीक का प्रशिक्षणशिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. ओंकार खंडवाल एवं डॉ. आकाश लालवानी के नेतृत्व में बाल्य चिकित्सा विभाग द्वारा नवजात पुनर्जीवन तकनीक का प्रशिक्षण दिया गया। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ में पहली बार व्यावहारिक प्रसूति प्रशिक्षण डॉ. आनंद जयसवाल और डॉ. विनीता सिंह के मार्गदर्शन में, नवागंतुकों ने प्राप्त किया जो प्रसूति के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहली उपलब्धि है।स्नातक शिक्षा को आगे बढ़ानाआइसोपर्ब के राष्ट्रीय अध्यक्ष, डॉ. नारायण जना (कोलकाता ), डॉ. रुचि किशोर और डॉ. डहरवाल के नेतृत्व में लेबर रूम प्रोटोकाल में व्यावहारिक प्रशिक्षण के माध्यम से स्नातक शिक्षण को बढ़ावा देने में एक ऐतिहासिक प्रगति के रूप में इस पहल पर प्रकाश डाला। डॉ. रूचि किशोर की भविष्य की चिकित्सा शिक्षा की गुणवत्ता में उल्लेखनीय वृद्धि करने की क्षमता के लिए इस पहल की सराहना की गई।लेबर एनाल्जेसिया कार्यशालाडॉ. जया लालवानी के नेतृत्व में एनेस्थीसिया विभाग ने लेबर एनाल्जेसिया तकनीकों, दर्द रहित योनि प्रसव के तरीकों को सिखाने और प्रसव के दौरान रोगी के आराम को बढ़ाने पर एक महत्वपूर्ण कार्यशाला आयोजित की। ये कार्यशालाएँ एक बहु-विषयक- दृष्टिकोण को बढ़ावा देने के लिए आइसोपर्ब की प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं जो न केवल मातृ और नवजात स्वास्थ्य देखभाल के दायरे को व्यापक बनाती है, बल्कि यह भी सुनिश्चित करती है कि स्वास्थ्य देखभाल पेशेवर प्रसूति और स्त्री रोग में आधुनिक चिकित्सा देखभाल की जटिलताओं से निपटने के लिए अच्छी तरह से तैयार हैं।भविष्य की दिशाएंचूंकि इन कार्यशालाओं ने महत्वपूर्ण प्रभाव दिखाया है इसलिए आइसोपर्ब ने इन सत्रों को सालाना जारी रखने की योजना बनाई है, यह सुनिश्चित करते हुए कि प्रत्येक स्वास्थ्य देखभाल पेशेवर को नवीनतम वैज्ञानिक और चिकित्सा प्रगति के अनुरूप अपने कौशल और ज्ञान को अद्यतन करने का अवसर मिले।
-
रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पाॅवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी से मुख्य अभियंता सतर्कता (एल टी )श्री आई़़ एन केथवास को 37 वर्षों 3 माह की सेवा उपरान्त कंपनी दायत्वों से सेवानिवृत्त कर भावभीनी विदाई दी गई। मुख्यालय विद्युत सेवाभवन में मानव संसाधन (सीएसपीटीसीएल) द्वारा आयोजित विदाई कार्यक्रम में एमडी जनरेशन श्री एस.के.कटियार, एमडी ट्रांसमिशन श्री राजेश शुक्ला ने उन्हें कंपनी द्वारा प्रदत्त प्रमाण पत्र, शाॅल, श्रीफल एवं प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में कार्यपालक निदेशक सर्वश्री भीम सिंह कंवर एवं आर ए पाठक ने पुष्पगुच्छ से उनका स्वागत किया।
इस अवसर पर सेवानिवृत्त श्री आई ़एन केथवास ने सेवाकाल मे अधिकारियों से मिले सहयोग व टीमवर्क को अपना सफलता का मूलमंत्र बताया। आपने तीन बार प्रदेश के प्रमुख अदिवासी क्षेत्र सरगुजा में पदस्थ रहते हुये विद्युत विकास कार्यो को गति प्रदान की। उनकी सबसे बडी सफलता विद्युत उपभोक्ताओं की पूर्ण संतुिष्ट है। वर्ष 1988 में जाॅजगीर चापा में पदस्थ श्री कैथवास को आज भी वहां के उपभोक्तागण विद्युत समस्याओं के लिए संपर्क करते है। यह उनके कुशल प्रबंधन एवं उपभोक्ता सेवाओं को प्रमाणित करता हैकंपनी प्रबंधन व समस्त विद्युत विभाग द्वारा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई। मंच संचालन अतिरिक्त महाप्रबंधक (जनसंपर्क) श्री उमेश कुमार मिश्रा द्वारा किया गया । - पत्रकारों ने उत्साह से डाला वोट, निर्वाचन आयोग के प्रति जताया आभारबिलासपुर /भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा निर्वाचन में मीडिया कर्मियों को अनिवार्य सेवा में शामिल करते हुए डाकमतपत्र से मतदान करने की सुविधा पहली बार दी गयी। चुनाव आयोग से जारी मीडियापास धारी पत्रकारों ने उत्साह के साथ वोट डाला। डाक मतदान की सुविधा मिलने पर सभी ने आयोग के प्रति आभार जताया। सभी ने एक स्वर में आयोग की इस व्यवस्था को सराहनीय बताते हुए कहा कि इससे हमें बड़ी राहत मिली है।जिला कार्यालय के मंथन सभाकक्ष के ऊपर तल में बनाए गए पोस्टल वोटिंग सेंटर में ईवनिंग टाइम्स के वरिष्ठ पत्रकार श्री अखिल वर्मा ने भी आज पोस्टल बैलेट से उत्साह के साथ मतदान किया। उन्होंने बताया कि पहली बार वे पोस्टल बैलेट से मतदान कर रहे हैं। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा पहली बार मीडिया कर्मियों को अनिवार्य सेवा मतदाता के रूप में यह अवसर दिया गया है। आयोग की इस पहल की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि मतदान के दिन चुनाव कार्य की रिर्पोटिंग में व्यस्त होने के कारण बूथ में जाकर मतदान करने में उन्हें काफी परेशानी होती थी। पहली बार पोस्टल बैलेट से मतदान करने का अवसर आयोग ने दिया, इसके लिए उन्होंने भारत निर्वाचन आयोग के प्रति तहेदिल से आभार जताया। न्यूज क्रिएशन के ब्यूरो चीफ श्री शिव तिवारी ने भी डाकमतपत्र के जरिए अपना मतदान किया। उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दी गयी यह सुविधा निश्चित रूप से हमारे लिए काफी सुविधाजनक है। मतदान के दिन समाचार कव्हरेज में व्यस्त होने के कारण कई बार हम अपने मताधिकार के प्रयोग से वंचित रह जाते थे। प्रतिदिन टाईम्स चैनल के ब्यूरो चीफ श्री अरविंद मिश्रा ने भी आज मतदान किया। उन्होंने कहा कि आयोग द्वारा दी गयी इस सुविधा से हमें बहुत राहत मिली है। आज की खबर चैनल के संवाददाता श्री सतीश बाटवे ने भी डाकमतपत्र के जरिए वोट डाला। उन्होंने कहा कि मतदान के दिन समाचार कव्हरेज की व्यस्तता होती है, ऐसे में मतदान के लिए बूथ में जाकर लंबी कतार में अपनी बारी का इंतजार कर वोट देना चुनौती पूर्ण हो जाता है। मैंने आज डाकमत पत्र के जरिए अपना वोट दे दिया है। अब मतदान के दिन निश्चिंत होकर मैं अपने दायित्वों का निर्वहन कर पाउंगा। जनसंपर्क विभाग के मुख्य छायाचित्रकार श्री मनोज द्विवेदी और वीडियोग्राफर श्री राजकुमार कोरी ने भी उत्साह के साथ मतदान किया और भारत निर्वाचन आयोग के प्रति आभार जताया। अनिवार्य सेवा के ऐसे मतदाता जिन्होंने डाकमतपत्र के लिए आवेदन दिया है वे पोस्टल वोटिंग सेंटर में 02 मई तक सवेरे 09 बजे शाम 5 बजे तक वोट डाल सकते हैं।
- -होटल अमित पार्क इंटरनेशनल एण्ड अमित इंटरनेशनल में वोटर्स को 6 दिनों तक मिलेगी छूटदुर्ग / जिले में लोकसभा आम चुनाव-2024 के तृतीय चरण में 07 मई 2024 को मतदान संपन्न होना है। आगामी लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा निरंतर प्रयास किया जा रहा है। अधिक से अधिक नागरिकों को विभिन्न मतदाता जागरूकता कार्यक्रमों के जरिए मतदान के महत्व एवं उपयोगिता बताते हुए उन्हें मतदान हेतु प्रेरित किया जा रहा है। जिला प्रशासन की इस पहल में कई स्वास्थ्य संस्थानों एवं व्यापारिक प्रतिष्ठानों द्वारा भी सहयोग करने हुए मतदाताओं को छूट की पेशकश दी गई है। इसी कड़ी में होटल अमित पार्क इंटरनेशनल और होटल अमित इंटरनेशनल ने मतदाता जागरूकता एवं मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए अपनी सहभागिता दी है। कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने मतदाता जागरूकता हेतु इस संस्थान के महाप्रबंधक श्री अमित कुमार सिन्हा की सराहना करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार होटल अमित पार्क इंटरनेशनल और होटल अमित इंटरनेशनल ने कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री चौधरी को प्रतिवेदन प्रस्तुत किया है। जिसमें उन्होंने मतदाताओं को अपनी मल्टी क्यूजिन रेस्टोरेंट में ए ला कार्टे (मेनू में से किसी एक डिश पर) 20 प्रतिशत की छूट देने एवं 3 बुफे नाश्ता खरीदने पर 1 मुफ्त देने की घोषणा की है। व्यक्ति को उंगली पर मतदान की स्याही दिखाने पर छूट का लाभ मिलेगा। यह छूट 07 मई 2024 से 12 मई 2024 (मंगलवार से रविवार) तक वैध रहेगी।
- -सीमावर्ती जिले की सीमाओं से एक वर्ष की अवधि तक रहेंगे बाहरदुर्ग / कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी द्वारा आदतन शातिर बदमाश मोहित सिन्हा के अपराधिक आचरण एवं प्रवृत्ति पर नियंत्रण किए जाने तथा आम जनता में अमन-चैन, कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की वैधानिक प्रावधानों के अंतर्गत जिलाबदर की कार्यवाही की गई है। जिला दण्डाधिकारी के आदेशानुसार मोहित सिन्हा आत्मज राजेश सिन्हा उम्र 23 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 02 राजीवनगर दुर्ग को राजस्व जिला दुर्ग एवं उसके सीमावर्ती जिले रायपुर, बेमेतरा, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, राजनांदगांव, बालोद एवं धमतरी जिला की सीमाओं से आदेश पारित की तिथि से एक सप्ताह के भीतर हटने अथवा बाहर चले जाने कहा गया है। साथ ही बदमाश मोहित को इस तिथि से एक वर्ष की अवधि तक उक्त जिलों की सीमाओं में जिला दण्डाधिकारी के बिना अनुमति के प्रवेश निषिद्ध होगा। ज्ञात हो कि पुलिस अधीक्षक दुर्ग द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन में आरोपी के विरूद्ध थाना दुर्ग में मार-पीट, लोगों को गंदी-गंदी गाली-गलौच कर जान से मारने की धमकी देना एवं सट्टा के संबंध में कई अपराध पंजीबद्ध है। आरोपी के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही भी की गई है, फिर भी उसके अपराध में कोई कमी नहीं आई है। आरोपी को न्यायालय द्वारा कारण बताओं सूचना पत्र जारी करने पर भी उसके द्वारा कोई जवाब पेश नहीं किया गया है। आरोपी के विरूद्ध एकपक्षीय कार्यवाही कर उसका पक्ष समर्थन का अवसर समाप्त किया गया है। प्रतिवेदन की विवेचना पश्चात् जिला दण्डाधिकारी सुश्री चौधरी ने क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु एकपक्षीय कार्यवाही कर आरोपी के विरूद्ध जिलाबदर की कार्यवाही की है।
- -मतदान दल प्रशिक्षण एवं कमीश्निंग कार्य का प्रेक्षक श्री श्रीकेश लथकर ने किया निरीक्षणदुर्ग, / लोकसभा निर्वाचन 2024 अंतर्गत लोकसभा क्षेत्र क्रमांक 07 दुर्ग के लिए मतदान के लिए तैयारियां की जा रही है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के मार्गदर्शन में पॉलीटेक्निक कॉलेज दुर्ग में विधानसभा दुर्ग ग्रामीण 63 क्रमांक में आज ईव्हीएम मशीन का कमिश्निंग कार्य प्रारंभ हुआ। यह कार्य ईसीआईएल इलेक्ट्रॉनिक कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड के माध्यम से किया जा रहा है। इस दौरान प्रेक्षक श्री श्रीकेश लथकर द्वारा बीआईटी कॉलेज दुर्ग में चल रहे मतदान दल प्रशिक्षण व डाक मत पत्र के द्वारा मतदान कार्यों का निरीक्षण किया गया। प्रेक्षक श्री लथकर ने निरीक्षण के दौरान मतदान संबंधी आवश्यक जानकारियां दी।इस दौरान कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी, सीईओ जिला पंचायत श्री अश्विनी देवांगन, आयुक्त नगर निगम भिलाई-3 चरोदा श्री दशरथ राजपूत के साथ-साथ अन्य अधिकारी गण मौजूद थे।
- -निर्वाचन कार्यो से ड्यूटी पर तैनात अधिकारी-कर्मचारी रायपुर जिले में डाक मतपत्र के माध्यम से कर सकते हैं मतदान-29 अप्रैल से 01 मई एवं 04 से 06 मई 2024 तक किया जा सकता है मतदानदुर्ग / लोकसभा निर्वाचन 2024 अंतर्गत जिले में पदस्थापित अधिकारी-कर्मचारी जो रायपुर जिले के मतदाता है तथा जिन्होंने डाक मतपत्र से मतदान हेतु प्रारूप-12 में आवेदन प्रस्तुत किया हो, वे रायपुर जिले में डाक मतपत्र के माध्यम से मतदान कर सकते हैं।रायपुर जिले में डाक मतपत्र के माध्यम से मतदान की सुविधा हेतु सुविधा केन्द्र/पोस्टल वोटिंग सेंटर स्थापित किया गया है। मतदान दल कर्मचारी एवं अन्य जिलों से प्राप्त डाक मतपत्र के आवेदकों, अनुपस्थित श्रेणी अनिवार्य सेवा, वाहन चालक एवं अन्य निर्वाचन कर्तव्यों में संलग्न मतदाताओं हेतु रायपुर में मतदाता सुविधा केन्द्र बनाया गया है।विधानसभा क्षेत्र 47-धरसींवा, 48-रायपुर नगर ग्रामीण, 49-रायपुर नगर पश्चिम, 50-रायपुर नगर उत्तर, 51-रायपुर नगर दक्षिण, 52-आरंग, 53-अभनपुर, 45-बलौदाबाजार (आंशिक) हेतु टाउन हॉल कलेक्ट्रेट परिसर रायपुर को मतदाता सुविधा केन्द्र बनाया गया है। मतदान करने की तिथि 29 अप्रैल से 01 मई 2024 तक तथा 04 से 06 मई 2024 को प्रातः 9 से शाम 5 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है।
- दुर्ग / लोकसभा निर्वाचन 2024 अंतर्गत दुर्ग जिले में सामग्री वितरण हेतु तीन स्थलों का चिन्हांकन किया गया है। तीन स्थलों शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज, मानस भवन एवं शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय दुर्ग (साईंस कॉलेज दुर्ग) पर सामग्री वितरण के संपूर्ण प्रबंधन एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।विधानसभा क्षेत्र 63-दुर्ग ग्रामीण एवं 67-अहिवारा के लिए नोडल अधिकारी नगर पालिक निगम रिसाली आयुक्त श्रीमती मोनिका वर्मा को नियुक्त किया गया है। विधानसभा क्षेत्र 62-पाटन, 64-दुर्ग शहर, 68-साजा(आंशिक), 69-बेमेतरा(आंशिक) के लिए नगर पालिक निगम दुर्ग आयुक्त श्री लोकेश चंद्राकर, विधानसभा क्षेत्र 65-भिलाई नगर, 66-वैशाली नगर के लिए नगर पालिक निगम भिलाई आयुक्त श्री देवेश धु्रव को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से प्रभावशील होगा।
- दुर्ग / लोकसभा निर्वाचन 2024 अंतर्गत संसदीय निर्वाचन क्षेत्र 07 दुर्ग के लिए भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के निर्देशानुसार सामान्य आब्जर्वर श्री एस.बी.शेट्टेनवर(आईएएस) की नियुक्ति की गई है। प्रेक्षक के लायजनिंग अधिकारी के रूप में कार्यपालन अभियंता श्री देवेश माहेश्वरी की नियुक्ति की गई थी। पूर्व में जारी आदेश में आंशिक संशोधन करते हुए प्रेक्षक के निर्देशानुसार लायजनिंग अधिकारी अधीक्षण अभियंता छत्तीसगढ़ ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण परियोजना मंडल श्री बलवंत सिंह पटेल मोबाइल नंबर 9893811008 को नियुक्त किया गया है।
- दुर्ग, / भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा आम निर्वाचन-2024 में इलेक्ट्रॉनिक और सोशल मीडिया के साथ ही प्रिंट मीडिया में भ्रामक प्रकृति के विज्ञापनों के प्रकाशन को रोकने के संबंध में व्यापक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। इसके तहत मतदान दिवस और उसके एक दिन पहले प्रिंट मीडिया में प्रकाशित होने वाले राजनीतिक विज्ञापनों का पूर्व प्रमाणीकरण आवश्यक है। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा इस संबंध में जारी परिपत्र के अनुसार लोकसभा निर्वाचन के लिए मतदान दिवस यानि तृतीय चरण के मतदान के एक दिन पहले एवं मतदान दिवस यानि 06 और 07 मई 2024 को प्रिंट मीडिया में प्रकाशित होने वाले राजनीतिक पार्टी, अभ्यर्थी एवं अन्य संस्थान के राजनीतिक विज्ञापनों के प्रकाशन के पूर्व जिला अथवा राज्य स्तरीय मीडिया प्रमाणन समिति से विज्ञापनों का अभिप्रमाणन (प्री-सर्टिफिकेशन) अनिवार्य किया गया है।
- दुर्ग / भारत निर्वाचन आयोग ने पहली बार मीडिया कर्मियों को भी डाक मतपत्र से मतदान करने की सुविधा मुहैया कराया है। दुर्ग जिले के वरिष्ठ पत्रकार श्री पवन देवांगन, श्री धनेंद्र सिंह चंदेल, श्री अशोक पंडा और इलेक्ट्रानिक मीडिया प्रतिनिधि श्री रघुनंदन पंडा और श्री अनिल पंडा ने भिलाई इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (बीआईटी) में जिला प्रशासन द्वारा मतदान हेतु बनाये गये सुविधा केन्द्र में अपने मताधिकार का प्रयोग किये। उन्हांेने लोगों को संदेश दिया कि हमने अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर लिया, अब आप लोगों की बारी है। पत्रकार बंधुओं ने लोकसभा निर्वाचन अंतर्गत 7 मई मतदान तिथि को अधिक से अधिक लोगों से अपने मतदान केन्द्र में जाकर मतदान करने की अपील की है। अभी तक सरकारी महकमे के वे लोग ही डाक मतपत्रों से अपने मताधिकार का उपयोग करते थे, जिनकी चुनाव में ड्यूटी लगी हो, या फिर सुरक्षा बल में कार्यरत हो। लेकिन इस बार निर्वाचन आयोग ने लोकतंत्र के चौथे प्रहरी मीडिया कर्मियों को भी इस दायरे में लाकर सुविधा देने का अभिनव पहल किया है। इसी कड़ी में जिन पत्रकारों को चुनाव आयोग ने निर्वाचन कार्यों की रिपोर्टिंग के लिए प्राधिकार पत्र जारी किया है। साथ ही जिन्होंने डाक मतपत्र से मतदान हेतु निर्धारित अवधि तक प्रारूप-12डी भरकर प्रस्तुत किये है, उन्हें डाक मतपत्र से मतदान करने की सुविधा दी है। अब मतदान के दिन ये लोग अपना वोट डालने की चिंता छोड़कर आम चुनाव का वृहत कवरेज कर सकेंगे। सभी ने निर्वाचन आयोग के इस पहल का भूरी-भूरी प्रशंसा की है।




.jpg)



.jpg)



.jpg)





.jpg)
.jpg)

.jpg)
.jpg)



.jpg)
.jpg)