- Home
- छत्तीसगढ़
- रायपुर । राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान रायपुर के इनोवेशन सेल (आई सेल) द्वारा इनोवेशन को बढ़ावा देने के लिए एकदिवसीय मुख्य कार्यक्रम ‘अविन्या’ का आयोजन दिनांक 09 फरवरी 2024 को दीनदयाल उपाध्याय (डीडीयू) ऑडिटोरियम में किया गया। कार्यक्रम के अंर्तगत शिक्षा और उद्योग के विशेषज्ञों का आकर्षक वक्ता सत्र, विभिन्न प्रोजेक्ट्स को प्रदर्शित करने वाला एक इनोवेशन एक्सपो, नवचारों के लिए एक मंच प्रदान करने वाला एक रोमांचक पिचिंग इवेंट और ज्ञानवर्धक पैनल सत्र सहित अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ इंफोटेक प्रमोशन सोसाइटी (chips)के सीईओ आईएएस रितेश अग्रवाल रहे। कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि एनआईटी की निदेशक (प्रभारी) डॉ. ए.बी. सोनी और यूनिसेफ के सीईओ श्री जॉब जचरिया थे। अविन्या’24 का आयोजन प्रमुख, करियर डिवेलपमेंट सेंटर, डॉ. समीर बाजपई और आई-सेल के फैकल्टी इन इंचार्ज डॉ. सौरभ गुप्ता के कुशल मार्गदर्शन में किया गया।इवेंट की शुरुआत उद्घाटन समारोह में दीप प्रज्वलन के साथ हुई। डॉ. समीर बाजपई ने अविन्या का शाब्दिक अर्थ बताते हुए संस्थान में संचालित विभिन्न क्लब्स के बारे में बताया जो छात्रों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। डॉ. ए. बी. सोनी ने इनोवेशन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वर्तमान परिदृश्य में इनोवेशन, विकास और अस्तित्व के लिए आवश्यक है जो समाज में सकारात्मक बदलाव लाए और समस्याओं का समाधान हो सके। इसी क्रम में श्री जॉब जचरिया ने देश की जीडीपी को प्रभावित करने वाले विभिन्न पहलुओं एवं स्टार्टअप्स और इनक्यूबेशन हब की आवश्यकता और महत्व बताते हुए छात्रों को प्रोत्साहित किया। आईएएस रितेश अग्रवाल ने थॉमस अल्वा एडिसन का उदाहरण देते हुए इनोवेशन के महत्व और जीवन में सदैव कोशिश करते रहने के लिए छात्रों को प्रेरणा दी। उन्होंने “इनोवेशन इज ड्रीमिंग एंड डेयरिंग” कथन पर अपने विचार साझा करते हुए सरकार द्वारा स्टार्टअप कल्चर को बड़ावा देने के लिए किए जा रहे प्रयासों के बारे में भी बताया। अंत में डॉ. सौरभ गुप्ता ने इनोवेशन सेल को अविन्या के सफल आयोजन की शुभकामनाएं देते हुए उद्घाटन समारोह का समापन किया।स्पीकर सेशन के दौरान जॉफ-फूड्स के फाउंडर आकाश अग्रवाल ने स्टार्टअप संबंधित विभिन्न शंकाओं का समाधान दिया और बताया कि यदि आपके पास अच्छे आइडियाज हैं तो फंडिंग के लिए कई इन्वेस्टर्स आपके सामने आएंगे। छात्रों को सिर्फ अपने आइडियाज को अच्छी तरह से प्रस्तुत करना आना चाहिए। उन्होंने कहा कि स्टार्टअप शुरू करने के लिए आपको आज से ही मेहनत शुरू करनी होगी और सबसे पहले अपने आपको जानना होगा। अविन्या जैसे इवेंट में भाग लेने से आप कुछ न कुछ सीख कर ही जायेंगे और वही जीवन में सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है। अंत में आकाश ने छात्रों के प्रश्नों का उत्तर देते हुए अपने स्टार्टअप को शुरू करने में आई समस्याओं और उनके द्वारा किए गए समाधानों के बारे में बताया। इसी क्रम में डीबीओआई के डायरेक्टर अजय कुमार अग्रवाल ने कहा कि सफल होने का मतलब जीवन में खुश रहना है, छात्रों को कॉम्पिटिशन की धारणा न रखते हुए स्वयं में प्रत्येक दिन कुछ न कुछ सुधार लाना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि विद्यार्थियों को अपनी प्रोब्लम सॉल्विंग स्किल्स को बढ़ाना चाहिए ताकि भविष्य में आने वाली जॉब रिलेटेड किसी भी चुनौती का सामना कर सकें।स्पीकर सेशन के बाद कार्यक्रमों की श्रृंखला में एक ज्ञानवर्धक पैनल सेशन का आयोजन किया गया, जिसमें आइसबर्ग क्रिएशन के को-फाउंडर दीपक पारीक, कैटानेट के सीटीओ समीर रंजन और क्लाइमेंटजा सोलर के फाउंडर पैनलिस्ट थे। दीपक ने अपने आइडिया पर काम करने, अच्छी संगति में रहने, बेहतर बनने के लिए अपने प्रतियोगियों के काम का विश्लेषण करने और अनुकूल परिस्थितियों एवं स्पष्ट विचारों का इंतजार करने के बजाय उसी समय काम शुरू करने की सलाह दी। अक्षय ने सभी से सीखने के लिए उत्साहित रहने की अपील की और स्टार्ट-अप आइडिया के लिए स्वयं की समस्या का समाधान करने का सुझाव दिया। समीर ने टेक्निकल स्किल्स के साथ सॉफ्ट स्किल्स के महत्व पर प्रकाश डाला और समझाया की अच्छे आइडिया के लिए एक्सपोजर के बजाय समस्या का समाधान ढूंढने की ललक अधिक आवश्यक है। इसके साथ ही सभी ने नेटवर्किंग, ड्रॉपशिपिंग, मार्केटिंग जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार साझा किए।इन सभी के अलावा अविन्या में इनोवेशन एक्सपो का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों ने स्मार्ट डस्टबिन, स्मार्ट इनफैंट इनक्यूबेटर, सोलर इनफैंट इनक्यूबेटर और मल्टीफंक्शनल रोबोटिक आर्म जैसे अपने आइडिया का प्रदर्शन किया। समापन समारोह में ड्रामाटिक्स क्लब अभिनय ने नाटक, म्यूजिक क्लब रागा ने प्रस्तुति दी|
- -बजट को उपमुख्यमंत्री ने बताया छत्तीसगढ़ की उन्नति का बजटरायपुर /आज छत्तीसगढ़ की जनता के लिए बहुत ही ऐतिहासिक दिन है। मोदी की गारंटी को पूरा करने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय सरकार द्वारा आज घोषित किया गया यह बजट एकमात्र आय-व्यय का सिर्फ लेखा-जोखा नही बल्कि यह बजट छत्तीसगढ़ की उन्नति का बजट है। उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कहा कि हमारी सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट में जनता से कोई नए कर का प्रावधान नही किया गया है, आज के बजट में किसी कर के दर में वृद्धि किये बैगर बजट का आकार बढ़ना सच मे चमत्कार है। हमारी सरकार द्वारा लीकेज रोककर और टेक्नोलॉजी उपयोग करके बजट के आकार को बढ़ाया गया है। हमारे प्रदेश के लिए यह बहुत ही अच्छा बजट है। हर वर्ग को ध्यान में रखते हुए, हरेक आयाम को छूता हुआ और विशेष रूप से मोदी जी की गारंटी को पूरा करता हुआ यह बजट है। बजट रुपये के लेखा जोखा का बजट नही होता, यह भविष्य का आधारशिला होता है। हमारी सरकार का लक्ष्य है कि वर्ष 2028 तक जीएसडीपी को 10 लाख करोड़ रखने का। यह बजट छत्तीसगढ़ के उन्नति का आधारशिला है। मैं इसके लिए माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और हमारी सरकार के पूरी टीम को इसके लिए धन्यवाद देता हूं।उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने बताया कि इस बजट में गृह एवं जेल, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विज्ञान और प्रौद्योगिकी क्षेत्र में प्रदेश की विष्णु देव साय सरकार आने वाले एक साल में कई महत्वपूर्ण कार्य करेगी इसका लाभ प्रदेशवासियों को मिलेगा। इस बजट में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के लिए 8,369 करोड़, महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम के लिये 2,788 करोड़, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के 561 करोड़, ग्राम पंचायत में बिजली भुगतान के लिए अनुदान 500 करोड़, मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के लिए 94 करोड़, मुख्यमंत्री ग्राम गौरव पथ योजना के लिए 50 करोड़,स्वच्छ भारत मिशन के लिए 400 करोड़, पीएम जन-मन योजना के लिए 300 करोड़ के लिए प्रावधान किया गया है।उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी को बधाई देते हुए कहा कि आज छत्तीसगढ़ विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए 1 लाख 47 हजार 500 करोड़ रूपए के छत्तीसगढ़ के अमृत काल के नींव का बजट पेश किया। यह बजट GYAN अर्थात गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी की समृद्धि और पूंजीगत व्यय बढ़ाकर अधोसंरचना विकास को प्रोत्साहित करने और राज्य के युवाओं को रोजगार एवं आजीविका बढ़ाने पर केन्द्रित है। यह बजट मोदी की गारंटी के तहत वादों को पूरा करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
- -आरटीओ द्वारा वाहनों की, की जा रही जांच-कलेक्टर द्वारा सड़क दुर्घटना रोकने के लिए दिए गए थे निर्देशरायपुर /कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह द्वारा कल गुरूवार को अभनपुर के दुर्घटनाजन्य स्थलों का निरीक्षण किया गया था और आवश्यक निर्देश दिए गए थे। इसी परिपालन में संबंधित क्षेत्रों में जिला प्रशासन द्वारा त्वरित कार्यवाही की गई। रायपुर, जगदलपुर मार्ग पर ट्रैफिक पुलिस की तैनाती की गई है, जिनके द्वारा यातायात को नियंत्रित किया जा रहा है। इसी मार्ग पर दोंनो स्पीड ब्रेकर बनाया गया है, जिससे तेज चलने वाले वाले वाहनों की गति पर नियंत्रण होगा। साथ ही सिग्नल का समय भी बढ़ाया गया है, ताकि पैदल चलने वालों की आसानी से आवा-जाही हो सके। इसी तरह अभनपुर राजिम मार्ग पर तीन स्पीड ब्रेकर बना दिए गए है। इस मार्ग पर आरटीओ टीम द्वारा वाहनों की जांच भी की जा रही है।
- रायपुर। राजधानी शहर रायपुर के रिंगरोड चौक तेलीबांधा के समीपस्थ स्थित एकात्म मानववाद के प्रणेता महामानव पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा के सामने उनकी पुण्यतिथि दिनांक 11 फरवरी 2024 रविवार को सुबह 10ः30 बजे पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन रखा गया है। कार्यक्रम में पण्डित दीनदयाल उपाध्याय से संबंधित प्रतिमा स्थल में नियत दिवस को प्रतिमा स्थल का संधारण और प्रतिमा सहित उसके आसपास के क्षेत्र की विशेष सफाई, प्रतिमा की पुष्पसज्जा सहित आवश्यकतानुसार पेयजल की व्यवस्था नगर पालिक निगम रायपुर के जोन क्रमांक 9 के माध्यम से की जायेगी।
- दुर्ग, / कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने दुर्घटना में घायल को 12 हजार 500 रूपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सेक्टर-5, क्वा. 3/ए, सड़क नं. 33, भिलाई नगर, तहसील एवं जिला दुर्ग निवासी श्रीमती उर्मिला ओझा पति श्री बृज बिहारी ओझा की विगत 05 अप्रैल 2019 को ’’टक्कर मारो और भाग जाओ’’ मोटर दुर्घटना होने से उनके शरीर के विभिन्न हिस्सों में चोटे आयी व दाहिंने भाग की कंधे की पसली फ्रेक्चर होनेे की पुष्टि की गई। घायल के प्रतिकर के रूप में कलेक्टर द्वारा श्रीमती उर्मिला ओझा को 12 हजार 500 रूपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।
- -पीएम जनमन योजना की गहन समीक्षाबिलासपुर। कलेक्टर श्री अवनीश शरण ने आज कोटा जनपद पंचायत के सभाकक्ष में जिला और ब्लाॅक स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर पीएम जनमन योजना की विस्तार से गहन समीक्षा की। उन्होंने इसे सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पीव्हीटीजी को योजना से जोड़कर सेचुरेशन लेवल हासिल करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि योजना के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही कतई बर्दाश्त नही की जाएगी।कलेक्टर ने कहा कि पीएम जनमन योजना के लक्ष्यों को प्राप्त करने में पूरी तन्मयता से काम करें। उन्होंने कहा कि पीवीटीजी बसाहट के आस-पास शिविर लगाकर हितग्राहियों को आधार कार्ड, राशन कार्ड, जनधन खाता, आयुष्मान कार्ड, जाति प्रमाण-पत्र, निवास प्रमाण पत्र एवं अन्य आधारभूत सुविधाएं शत-प्रतिशत उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि विशेष पिछड़ी जनजाति समूहों और उनकी बसाहटों का संपूर्ण विकास करना ही इस योजना का लक्ष्य है। बैठक में बताया गया कि योजना के तहत 1278 पक्का घर बनाने का लक्ष्य हैं इनमें से 291 घर बना लिए गए है। कलेक्टर ने स्वीकृत सभी कामों को तत्काल शुरू करवाकर पूर्ण करने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि अब तक 482 हितग्राहियों का स्वास्थ्य परीक्षण मोबाइल मेडिकल यूनिट के जरिए किया जा चुका है। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि हर बसाहट में हर पखवाड़े मोबाइल मेडिकल यूनिट जाए। कलेक्टर ने बिजली विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि बिजली की सुविधा से एक भी परिवार वंचित न रहे। कौशल विकास विभाग द्वारा जानकारी दी गयी कि व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास के लिए 200 हितग्राही लक्षित है। 20 हितग्राहियों को महूआ लडडू बनाने का प्रशिक्षण विगत दिनों दिया गया है। 6 हजार 384 हितग्राहियों का आधार कार्ड बनाया जाना था, इनमें से 5 हजार 875 हितग्राहियों का आधार कार्ड बनाया जा चुका है। कलेक्टर ने शेष छूटे हितग्राहियों का तत्काल आधार कार्ड बनवाने के निर्देश दिए। उन्होंने अभियान चलाकर आयुष्मान कार्ड बनवाने कहा। गौरतलब है कि जिले में पीव्हीटीजी के रूप में बैगा एवं बिरहोर आदिवासी आबाद है। इनकी 54 बसाहटें कोटा, मस्तूरी एवं तखतपूर ब्लाॅक में है। लगभग साढ़े 6 हजार आबादी 1808 परिवार के रूप में मौजूद है। योजना के तहत उनकी बसाहटों की आधारभूत संरचनाओं के विकास के साथ हितग्राही मूलक योजनाओं का लाभ दिलाकर उनके सामाजिक एवं आर्थिक स्तर का उन्नयन किया जाना है। कलेक्टर ने कहा कि 11 महत्वपूर्ण गतिविधियों से एक भी बसाहट एवं हितग्राही वंचित न रहे। बैठक में एसडीएम श्री पीयूष तिवारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
- -भाजपा नेताओं ने कहा : सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के साथ-साथ प्रदेश सरकार ने महिलाओं, युवाओं और किसानों के विश्वास को एक नया आयाम प्रदान किया हैरायपुर। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश इकाई ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार के 1,47,500 करोड़ रुपए के आर्थिक प्रस्तावों से भरपूर पहले बजट को चहुँमुखी विकास और जनकल्याण को गति प्रदान करके जनाकांक्षाओं की पूर्ति के संकल्प का दस्तावेज़ बताया है। पार्टी नेताओं ने कहा कि भाजपा ने 'मोदी की गारंटी' देकर जो संकल्प विधानसभा चुनाव के समय प्रदेश की जनता के समक्ष व्यक्त किया था, प्रदेश सरकार अब तेजी से उस पर अमल करने की दिशा में आगे बढ़ रही है। सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के साथ-साथ प्रदेश सरकार ने महिलाओं, युवाओं और किसानों के भाजपा के प्रति व्यक्त विश्वास को इस बजट के जरिए एक नया आयाम प्रदान किया है।भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व सांसद डॉ. सरोज पांडेय ने प्रदेश सरकार की इस बात के लिए सराहना की है कि उसके पहले ही बजट में डबल इंजन सरकार का भाजपा का संकल्प साकार होता नजर आ रहा है। प्रदेश सरकार के बजट प्रावधानों का स्वागत करते हुए डॉ. (सुश्री) पांडेय ने कहा कि इस बजट में डबल इंजन की सरकार की योजनाओं की झलक देखने को मिल रही है। प्रदेश में अधो संरचना विकास को प्रोत्साहित करने के लिए 22,500 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। प्रदेश के सभी एयरपोर्ट में सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए 30 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। कटघोरा से डोंगरगढ़ रेल लाइन निर्माण को तीव्र गति से करने के लिए 300 करोड़ का प्रावधान किया गया है।भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व विधायक लता उसेंडी ने बजट में युवाओं को रोजगार, कौशल विकास से जोड़ने के साथ-साथ डायरेक्ट बेनीफिट ट्रांसफर वाली केंद्रीय और राज्य सरकार की योजनाओं पर भी फोकस किए जाने पर प्रदेश सरकार को बधाई दी और कहा कि वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने स्मार्ट सिटी के लिए भी बजट 2024 में बड़ी घोषणाएं की है। रायपुर, बिलासपुर स्मार्ट सिटी के लिए 402 करोड़ का प्रावधान किया गया है। पर्यटन एवं संस्कृति मुख्यमंत्री जन पर्यटन योजना प्रारंभ करने के साथ ही प्रदेश के पांच शक्तिपीठों के विकास के लिए योजना के लिए 5 करोड़ रु.का प्रावधान किया जाना स्वगतेय है।भाजपा प्रदेश महामंत्री रामजी भारती व जगदीश रामू रोहरा ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार के इस बजट में प्रदेश की 3 करोड़ जनता के हितों और विकास का पूरा ध्यान रखा गया है। विधानसभा में वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी द्वारा पेश किए गए बजट की थीम अमृतकाल की नींव और ग्रेट सीजी पर है, जो छत्तीसगढ़ को 2047 तक विकासशील से विकसित राज्य बनाने के लिए विजन डॉक्यूमेंट हैं। यह साय सरकार की दूरदर्शी सोच को दर्शाता है। पंचायत एवं ग्रामीण विकास के अंतर्गत 17 हजार 529 करोड़, ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के लिए 2788 करोड़ और सड़कों के लिए प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के लिए 841 करोड़ का प्रावधान करके प्रदेश सरकार ने आधारभूत संरचना को विकसित करने पर फोकस किया है। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बधाई के पात्र हैं।भाजपा प्रदेश महामंत्री भरतलाल वर्मा ने बजट प्रस्ताव के लिए प्रदेश सरकार को बधाई देते हुए कहा कि 5 सालों में जीडीपी को 5 लाख करोड़ से 10 लाख करोड़ तक पहुंचाने दोगुना करने का लक्ष्य है। इसके लिए 10 पिलर्स का निर्धारण किया गया है। ऑनलाइन रायल्टी को हटाकर लालफीताशाही वाले ऑफलाइन तरीके को अपनाया गया। लेकिन प्रदेश सरकार ऑनलाइन माध्यम से सरकार के राजस्व में ऐतिहासिक वृद्धि करके दिखाएगी। विभिन्न विभागों को तकनीकी तौर पर समृद्ध करने के लिए 266 करोड़ का प्रावधान करके प्रदेश सरकार ने तकनीक आधारित विकास की अवधारमा को धरातल पर उतारने का स्तुत्य कार्य अपने हाथों में लिया है।भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत ने बजट प्रस्ताव का स्वागत करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने अपने संकल्प की पूर्ति करते हुए युवाओं पर फोकस करके उन्हें अपने सर्वतोमुखी विकास का धरातल प्रदान किया गया है। श्री भगत ने कहा कि इसी प्रकार राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों की भांति प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में छत्तीसगढ़ प्रौद्योगिकी संस्थानों की स्थापना की जाएगी। पं. रविशंकर शुक्ला विश्वविद्यालय में स्टार्ट-अप इनोवेशन को बढ़ावा देने के लिए केंद्रीय इंस्ट्रूमेंटेशन फैसिलिटी का उन्नयन किया जाएगा। व्यवसायमूलक पाठ्यक्रम के रूप में वाणिज्य अध्ययन शाला प्रारंभ की जाएगी। कला साहित्य खेल के क्षेत्र में युवाओं के योगदान को प्रोत्साहित और उन्हें सम्मान देने के लिए 1 करोड़ 50 लाख का प्रावधान किया जाना स्वागतेय है।भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश प्रवक्ता संदीप शर्मा ने कृषि जगत के उन्नयन का संकल्प व्यक्त कर प्रदेश सरकार ने अपने बजट प्रावधानों से किसानों का विश्वास जीता है और उनके चेहरे पर खुशहाली लाने का अभिनंदनीय कार्य किया है। श्री शर्मा ने कहा कि 6.96 लाख कृषि पम्पों को लाभ दिलाने के लिए योजना बनाने, बिजली बिल हाफ योजना के लिए 1 हजार 274 करोड़ रु. और एकल बत्ती के लिए 540 करोड़ रु. का प्रावधान करना प्रदेश सरकार के संवेदनशील होने का प्रमाण है। बजट 2024 में प्रधानमंत्री फसल बीमा हेतु 643 करोड़,एकीकृत बागवानी योजना हेतु 205 करोड़,राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना हेतु 200 करोड़ ,राष्ट्रीय कृषि विकास योजना हेतु 183 करोड़ का प्रावधान करके प्रदेश सरकार ने किसानों को राहत प्रदान की है।भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत ने प्रदेश सरकार के बजट को छत्तीसगढ़ की महतारी को समर्पित बजट बताते हुए कहा कि मातृशक्ति एवं नौनिहालों का विकास के लिए बजट में प्रावधान रखा गया है। प्रदेश की सभी विवाहित महिलाओं के लिए महतारी वंदन योजना अंतर्गत सभी पात्र महिलाओं को 12 हजार रूपये वार्षिक डी.बी.टी. के माध्यम से भुगतान किया जाएंगे। श्रीमती राजपूत ने कहा कि स्वास्थ्य, पोषण एवं आत्मनिर्भरता में वृद्धि होगी। बजट में सक्षम आंगनबाड़ी केन्द्र एवं पूरक पोषण आहार हेतु 700 करोड़ का प्रावधान किया गया है। पूर्व से संचालित समान उद्देश्य वाली योजनाओं को समायोजित करते हुए 10 नवीन अम्ब्रेला योजना प्रारंभ की जायेगी। इसके लिए 628 करोड़ का प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना के लिए 117 करोड़ का प्रावधान किया गया है। ग्राम पंचायतों में महिलाओं के विकास एवं सशक्तिकरण हेतु आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के लिए महिला सदन का निर्माण किया जाएगा। इस हेतु 50 करोड़ का प्रावधान किया गया है।भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विकास मरकाम ने कहा कि प्रदेश सरकार ने सरगुजा एवं बस्तर को फोकस करके यह साबित कर दिया है कि आदिवासियों का भला भाजपा की सरकार ही कर सकती है। प्रदेश सरकार के इस आदिवासी हितैषी बजट में जिसमें बस्तर एवं सरगुजा संभाग के लोगों के विकास पर ज्यादा फोकस किया गया है। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जनजाति एवं अनुसूचित जाति वर्गों का विकास एवं विशेष रूप से कमजोर जनजाति समूह के विद्यार्थियों हेतु संचालित आवासीय विद्यालयों के लिए 13 करोड़ का प्रावधान किया गया है। पोस्ट मैट्रिक अनुसूचित जनजाति कन्या छात्रावास जशपुर नगर के भवन निर्माण हेतु प्रावधान किया गया है। गोंडी भाषा के विकास के लिए 2 करोड़ 50 लाख का प्रावधान किया गया है। चरण पादुका के लिए 35 करोड़ का प्रावधान करके प्रदेश सरकार ने संवेदनशीलता का परिचय दिया है।भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नवीन मार्कण्डेय ने कहा कि प्रदेश सरकार का यह बजट सर्वसमावेशी बजट है। बजट में अनुसूचित जाति एवं जनजाति के छात्रों के लिए मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजना अंतर्गत रायगढ़ में नवीन प्रयास आवासीय विद्यालय की स्थापना हेतु 75 लाख का प्रावधान किया गया है इसके साथ ही 05 संभाग मुख्यालयों में नवीन स्नातकोत्तर छात्रावास की स्थापना हेतु कुल 02 करोड़ 40 लाख का प्रावधान किया गया है। इसका लाभ अनुसूचित जाति वर्ग के छात्रों को मिलेगा जिससे उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर भी मिलेगा। जिला मुख्यालय बलरामपुर में 100 सीटर आदिवासी क्रीड़ा परिसर की स्थापना एवं भवन निर्माण हेतु 03 करोड़ 10 लाख का प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति तथा अन्य पिछड़ा वर्ग विद्यार्थियों को संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी हेतु पूर्व स्वीकृत 65 सीट्स को बढ़ाकर 200 सीट्स किये जाएंगे। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शकील अहमद ने भी प्रदेश सरकार के बजट का स्वागत किया।
- रायपुर। आज छत्तीसगढ़ विधानसभा में प्रस्तुत हुए बजट को लेकर प्रतिक्रिया देते हुए छत्तीसगढ़ के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ,विधायक श्री धरम लाल कौशिक ने कहा यह बजट छत्तीसगढ़ की महिलाओ,युवाओं,किसानों के भविष्य को संवारने वाला बजट होगा।यह बजट छत्तीसगढ़ के विकास का एक संकल्प लेकर निश्चित लक्ष्य बता रहा है जिसमे राज्य की जीएसडीपी को 5 साल में दोगुना किया जाना है।श्री कौशिक ने कहा यह बजट मोदी की गारंटी को पूरा करने वाला बजट है इस बजट में महतारी वंदन,किसानों को भुगतान,प्रधानमंत्री आवास,जल जीवन मिशन,श्री राम लला दर्शन,मुफ्त इलाज,भूमिहीन कृषि मजदूरों के लिए प्रावधान सहित मोदी की कई गारंटीयों को पूरा करने प्रावधान किया गया है।श्री कौशिक ने कहा यह बजट हर चुनौती को चुनौती दे रहा है।राज्य की आय बिना किसी पर कर का बोझ डाले 22 प्रतिशत बढ़ाने का लक्ष्य प्रशंसनीय है प्रदेश के हर क्षेत्र हर विभाग हर वर्ग के लिए बजट में प्रावधान किए गए हैं जिससे छत्तीसगढ़ के लोगो के जीवन में खुशहाली आएगी। यह बजट सही मायने में छत्तीसगढ़ के विकसित राज्य बनने के सपने को साकार करने के लिए मील का पत्थर साबित होगा।
- -प्रदेश की जनता ने जिस आशा व विश्वास के साथ भाजपा सरकार को चुना था उस विश्वास को पूर्ण करने वाला बजट : श्री देवरायपुर। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष व विधायक किरण देव ने प्रदेश सरकार की बजट को विकसित छत्तीसगढ़ के लिए बेहतर बजट बताया है। छत्तीसगढ़ के समग्र विकास के लिए इस बजट में हर पहलु को ध्यान दिया गया है। शिक्षा, स्वास्थ्य, बुनियादी, पेयजल अधोसंरचना सहित समाज के अंतिम व्यक्ति तक चिंता की गई है। उन्होंने कहा कि बस्तर से लेकर सरगुजा व पूरे छत्तीसगढ़ के संपूर्ण विकास की दस्तावेज का प्रस्तुतिकरण विधानसभा के पटल में रखा गया है। हम भरोसा दिलाते हैं कि विकास के माध्यम से हर क्षेत्र में तस्वीर व तकदीर बदलेंगे। श्री देव ने कहा सर्वहारा सर्वसेहमत वाला बजट है , यही मोदी जी की गारंटी है। जिसके लिए हम सब तनम्यता से जुटे हुए हैं। इस बजट में समाज के हर वर्ग की चिंता की गई है। इस परिकल्पना के साथ हम विकास की हर संभावाओं के लिए जुटेंगे। यह बजट तकनीकी संसाधनों को प्रोत्साहित कराने वाला होगा, जिससे हम नवीन संसाधनों के साथ विकास के नए आयामों को छू पाएंगे। बुनियादी ढांचे के विकास के साथ जनता पर किसी प्रकार का कोई भार नहीं होगा ।भाजपा अध्यक्ष के श्री देव ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशन में बजट तैयार किया गया है व वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रखरता से प्रस्तुत किया है। इसके लिए उन्होंने आभार व्यक्त किया है भाजपा अध्यक्ष किरण देव ने कहा कि बजट में बस्तर के विकास पर विशेष ध्यान दिया गया है बस्तर के महेन्द्र कर्मा विश्वविद्यालय में 20 नये विभाग व 33 नवीन स्नातक व स्नात्तकोत्तर पाठ्यक्रम की गई है। इसके लिए उन्होंने उच्च शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल व वित्त मंत्री ओपी चौधरी के प्रति आभार व्यक्त किया है।
- =मातृ शक्ति को स्वाभिमान के साथ आत्मनिर्भरता देना सरकार का पहला लक्ष्य=स्व-सहायता समूहों के नवाचारों से मिल रही है पूरे परिवार को नई दिशारायपुर। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने विकसित भारत संकल्प यात्रा के द्वितीय चरण में रायपुर जिला प्रशासन के मार्गदर्श में आज “शक्ति वंदन अभियान“ का शुभारंभ किया। इस अवसर पर आयोजित भव्य कार्यक्रम में शहरी व ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ी महिलाओं को उन्होंने सम्मानित भी किया। कार्यक्रम में रायपुर (उत्तर) विधायक श्री पुरंदर मिश्रा, जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती डोमेश्वरी वर्मा, कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह, नगर निगम आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा, जिला पंचायत के सी.ई.ओ. श्री विश्वदीप सहित नगर निगम रायपुर की नेता प्रतिपक्ष श्रीमती मीनल चौबे, पूर्व निगम अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव सहित जिला प्रशासन, नगर निगम, पंचायत के पदाधिकारी उपस्थित थे।इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा मातृ शक्तियों के कल्याण हेतु संचालित की जा रही योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन व मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देशन में शक्ति वंदन के साथ सरकार हर घर को समृद्ध, सुशिक्षित, सुविकसित करने के संकल्पों के साथ हर परिवार के आधार माताओं एवं बहनों को आत्मनिर्भर बनाने योजनाओं का क्रियान्वयन कर रही है। उन्होंने कहा कि महतारी वंदन, लखपति दीदी जैसी, पीएम स्वनिधि, पीएम विश्वकर्मा जैसी कई योजनाएं इस समय संचालित है, जिससे पूरे परिवार को अब आर्थिक संबल मिल रहा है। समारोह को विधायक श्री मिश्रा, नगर निगम की नेता प्रतिपक्ष श्रीमती मीनल चौबे, श्री संजय श्रीवास्तव ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य कर स्वावलंबन की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही महिला शक्तियों को सम्मानित करने के साथ ही स्वनिधि हितग्राहियों को उपमुख्यमंत्री श्री साव के हाथों चेक प्रदान किए गए। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य श्रीमती सोना वर्मा, पार्षद श्री भोलाराम साहू, श्री रोहित साहू, श्री पुरुषोत्तम बेहरा, श्री किशोर महानंद, श्री सत्यम दुआ, प्रभा दुबे, श्री अनिल अग्रवाल सहित महिला एवं बाल विकास, श्रम, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कर्मचारी, शहरी और ग्रामीण आजीविका मिशन के प्रबंधक व स्व-सहायता समूह की महिलाएं उपस्थित थीं।
- रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने भूमकाल स्मृति दिवस पर आदिवासी जननायक अमर शहीद गुंडाधुर को नमन किया है। श्री साय ने कहा है कि आदिवासियों के जल, जंगल और जमीन के लिए अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ विद्रोह का आगाज करने वाले नायक गुंडाधुर का बलिदान इतिहास में हमेशा अमर रहेगा।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा है 10 फरवरी को 1910 में बस्तर के आदिवासियों ने अंग्रेजों के खिलाफ आंदोलन का बिगुल फूंका था। इस विरोध को बुलंद करने में आदिवासी जननायकों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। इन्हीं जननायकों में से अमर शहीद गुंडाधुर के नेतृत्व में भूमकाल विद्रोह में आदिवासियों ने सीमित संसाधनों के बावजूद अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ डटकर संघर्ष किया। उनकी याद में छत्तीसगढ़ में विशेष रूप से प्राचीन दंडकारण्य क्षेत्र के स्थानीय लोग हर साल भूमकाल दिवस मनाते हैं। श्री साय ने कहा कि आदिवासी चेतना के प्रतीक के रूप में शहीद गुंडाधुर जनमानस में हमेशा जीवित रहेंगे। उनकी स्मृति में मनाया जाने वाला भूमकाल दिवस सदा हमें शोषण के विरूद्ध आवाज बुलंद करने का साहस देता रहेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि अमर शहीद गुंडाधुर ने अपने अधिकारों की रक्षा के लिए आदिवासी जनमानस में जो अलख जगाई है, वह हमेशा प्रज्ज्वलित रहेगी।
- -ग्रामीणों की शिकायत पर कार्यस्थल का दौरा कर पीएचई के अधिकारियों को जल्द काम पूर्ण करने के दिए थे निर्देश-देवरहट के 437 घरों में शीघ्र पहुंचेगा नल से पानीरायपुर। उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव के निर्देश पर मुंगेली जिले के लोरमी विकासखंड के ग्राम देवरहट में पानी टंकी (उच्च स्तरीय जलागार) के निर्माण का काम तेजी से शुरू हो गया है। विगत दिनों एक कार्यक्रम में शामिल होने देवरहट पहुंचे उप मुख्यमंत्री और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्री साव से ग्रामीणों ने पानी टंकी के निर्माण में लेट-लतीफी की शिकायत की थी। श्री साव ने इसे गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्यस्थल का निरीक्षण कर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को पूर्ण गुणवत्ता के साथ पानी टंकी का निर्माण समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए थे। उनके निर्देश के बाद विभाग ने तुरंत ही पानी टंकी का निर्माण पूर्ण करने तेजी से काम प्रारंभ कर दिया है।देवरहट के 437 घरों में शीघ्र पहुंचेगा नल से पानीउप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने कार्यस्थल का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों से कहा था कि जल जीवन मिशन शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं में से है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता ने बताया कि उप मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद उच्च स्तरीय जलागार का निर्माण कार्य त्वरित गति से शुरू कर दिया गया है। इसका काम शीघ्र पूर्ण कर लिया जाएगा।कार्यपालन अभियंता ने बताया कि देवरहट में हर घर तक शुद्ध और सुरक्षित पेयजल पहुंचाने के लिए करीब एक करोड़ 45 लाख रुपए की लागत से उच्च स्तरीय जलागार बनाया जा रहा है। इसके निर्माण से गांव के 437 परिवारों को स्वच्छ पेयजल का लाभ मिलेगा। उप मुख्यमंत्री श्री साव के निर्देश पर तेजी से इसका निर्माण पूर्ण किया जा रहा है।
- दुर्ग / जिला पंचायत दुर्ग के सभागार में आज राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत शक्ति वंदन कार्यक्रम के तहत महिला स्व-सहायता समूह की दीदीयों का सम्मान समारोह कार्यक्रम किया गया। कार्यशाला में सामाजिक कार्य में अहम भागीदारी करने वाले स्वयंसेवी संगठन एवं स्व-सहायता समूह की बहनों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में 50 स्व-सहायता की दीदीयों उपस्थित रहीं। कार्यशाला में 12 क्लस्टरों से आए पदाधिकारी को सम्मानित किया गया और साथ ही राष्ट्रीय ग्रामीण अजीविका मिशन, आवास योजना, मनरेगा, मातृत्व वंदना योजना एवं शासन की अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारियां दी गई।स्व-सहायता समूह से ब्लाक मथुरा कलस्टर संगठन बोरी, झॉंसी की रानी कलस्टर संगठन पेण्ड्रावन, उजाला कलस्टर संगठन मुरमुंदा, ब्लॉक पाटन अराधना महिला कलस्टर संगठन दरबारमोखली, जय भवानी, कलस्टर संगठन जामगांव एम, श्रेष्ठ महिला कलस्टर संगठन जामगांव आर, उन्नति महिला कलस्टर संगठन सेलूद, ब्लॉक दुर्ग नारी शाक्ति महिला कलस्टर संगठन अण्डा, सुरभि महिला कलस्टर संगठन जेवरा, संस्कृति महिला कलस्टर नगपुरा, उन्नति कलस्टर संगठन एवं स्व-सहायता समूह दीदीयों सम्मान किया गया।
- -बजट को मंत्री देवांगन ने बताया ऐतिहासिक नई औद्योगिक नीति से निवेश बढ़ाने और रोजगार ज्यादा से ज्यादा देने पर रहेगा जोररायपुर /आज छत्तीसगढ़ की 3 करोड़ जनता के लिए ऐतिहासिक दिन है। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अथक ऊर्जा और सरल सहज मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी की सरकार द्वारा आज घोषित किया गया यह बजट एकमात्र आय-व्यय का सिर्फ लेखा-जोखा नही बल्कि 10 आधारभूत रणनीतिक स्तंभ के माध्यम से प्रदेश के हर वर्ग तक लाभ पहुँचाने का मार्ग प्रशस्त करेगा। वित्त मंत्री द्वारा छत्तीसगढ़ के अमृतकाल के नींव का बजट आज विधानसभा में पेश किया गया। मोदी जी के 2047 तक निर्धारित लक्ष्य की प्राप्ति के लिए हमारी सरकार एक महत्वपूर्ण योगदान देगी।इस बजट में उद्योग और श्रम के क्षेत्र में प्रदेश की विष्णु देव साय सरकार आने वाले एक साल में कई महत्वपूर्ण कार्य करेगी इसका लाभ हजारों मजदूरों को मिलेगा। नई उद्योग नीति जल्द ही लागू की जायेगी। भूमिहीन कृषि मजदूरों की सहायता के लिए दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना प्रारंभ की जाएगी। इससे प्रत्येक परिवार को प्रति वर्ष 10 हजार की आर्थिक सहायता मिलेगी। इसके लिए बजट में 500 करोड़ का प्रावधान किया गया है।असंगठित श्रमिकों, असंगठित सफाई कर्मकारों, ठेका मजदूरों, घरेलू कामकाजी महिलाओं एवं हमालों के कल्याण के लिए अटल श्रम सशक्तिकरण योजना प्रारंभ होगी। इसके लिए 123 करोड़ का प्रावधान किया गया है। इसी तरह श्रमिकों की योजनाआंे के ऑनलाइन मानिटरिंग के लिए श्रमेव जयते पोर्टल शुरू किया जाएगा। नये औद्योगिक पार्कों की स्थापना के लिए 60 करोड़, फूड पार्कों के लिए 50 करोड़, लागत पूंजी अनुदानों के लिए 200 करोड़ एवं ब्याज अनुदान हेतु 50 करोड़ प्रावधान किया गया है। राजधानी में बनेगा यूनिटी मॉल, स्थानीय उत्पादों को मिलेगा बढ़ावा।उद्योग मंत्री श्री देवांगन ने बताया कि प्रदेश के हैंडलूम हस्तशिल्प व अन्य स्थानीय उत्पादों के बिक्री एवं प्रचार प्रसार के लिए मार्केट प्लेस उपलब्ध कराने कि लिए यूनिटी मॉल की स्थापना की जाएगी। इसके लिए 80 करोड़ के बजट का प्रावधान किया गया है।इन्वेस्ट छत्तीसगढ़ के माध्यम से देश-विदेश से बडे़ उद्योगपति छत्तीसगढ़ आयेंगे। इन्वेस्ट इंडिया के तर्ज पर इन्वेस्ट छत्तीसगढ़ सम्मेलन आयोजित किया जाएगा इसके लिए बजट में 5 करोड़ का प्रावधान किया गया है। छत्तीसगढ़ स्टार्टअप हब और नॉलेज प्रोसेस आउटसोर्सिंग इकाईयां स्थापित करने के लिए स्टार्टअप समिट का आयोजन किया जाएगा।
- -खाद्य विभाग एप के जरिये राशनकार्डों के नवीनीकरण के लिए आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैंरायपुर /छत्तीसगढ़ में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत वर्तमान में प्रचलित सभी 77 लाख राशनकार्डों के नवीनीकरण का कार्य 25 जनवरी से जारी है। 09 फरवरी की स्थिति में 48 लाख 80 हजार 829 राशन कार्डधारियों ने नवीनीकरण के लिए आवेदन प्रस्तुत किया है। राशनकार्डों के नवीनीकरण के लिए खाद्य विभाग द्वारा दी गई, ऑनलाइन सुविधा का लोग भरपूर लाभ उठा रहे हैं और स्वयं अपने मोबाइल से खाद्य विभाग के एप के जरिये राशनकार्डों के नवीनीकरण के लिए आवेदन प्रस्तुत कर रहे हैं।गौरतलब है कि राशनकार्ड नवीनीकरण 25 जनवरी से 15 फरवरी 2024 तक किया जा रहा है। विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार पहले स्थान पर बालोद जिला में कुल 2 लाख 21 हजार 810 हितग्राहियों में से 1 लाख 81 हजार 892 हितग्राहियों ने अपना ऑनलाईन आवेदन जमा किया है। इसी प्रकार पर द्वितीय स्थान पर कांकेर जिले में कुल 1 लाख 87 हजार 999 हितग्राहियों में से 1 लाख 45 हजार 57 हितग्राहियों ने अपना ऑनलाईन आवेदन जमा किया है और तीसरे स्थान पर धमतरी जिले में कुल 2 लाख 42 हजार 320 हितग्राहियों में से 1 लाख 85 हजार 585 हितग्राहियों ने अपना ऑनलाईन आवेदन जमा किया है।राशनकार्ड नवीनीकरण के लिए खाद्य विभाग के द्वारा खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोेक्ता संरक्षण विभाग का नया मोबाईल एप्प तैयार किया गया है, इसे प्ले स्टोर में जाकर डाउनलोड किया जा सकता है। हितग्राही द्वारा खाद्य विभाग की वेबसाइट http://khadya.cg.nic.in से डाउनलोड किया जा सकता है। राशनकार्डधारी अपने मोबाईल में इस एप्प के जरिए नवीनीकरण के लिए इलेक्ट्रानिक आवेदन ऑनलाईन प्रस्तुत कर सकते हैं। ऐसे हितग्राही जिनके पास एन्ड्राईड मोबाईल नहीं है अथवा जहां पर मोबाईल कनेक्टिविटी नहीं है वहां उचित मूल्य दुकान स्तर पर ऑनलाईन प्रक्रिया के जरिए राशनकार्डों के नवीनीकरण हेतु इलेक्ट्रानिक आवेदन प्रस्तुत करने की सुविधा भी दी जा रही है।
- रायपुर // विधानसभा सभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने विधानसभा परिसर स्थित अपने कक्ष में आज छत्तीसगढ़ विधान सभा के वर्ष 2024 के वार्षिक कैलेंडर व डायरी का विमोचन किया।इस मौके पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत, उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव, स्कूल शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल, विधायक श्री धरमलाल कौशिक, विधायक श्री किरण सिंहदेव और विधानसभा के सचिव श्री दिनेश शर्मा मौजूद रहे।
-
-मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को भी मिठाई खिलाकर वित्त मंत्री ने दिया धन्यवाद
रायपुर, /मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज विधानसभा परिसर स्थित अपने कक्ष में छत्तीसगढ़ के अमृत काल के नींव का बजट पेश करने पर वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी को मिठाई खिलाकर बधाई दी। वित्त मंत्री श्री चौधरी ने भी मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को मुंह मीठा कराकर धन्यवाद दिया।गौरतलब है कि वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने आज छत्तीसगढ़ विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए 1 लाख 47 हजार 500 करोड़ रूपए के छत्तीसगढ़ के अमृत काल के नींव का बजट पेश किया। यह बजट GYAN अर्थात गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी की समृद्धि और पूंजीगत व्यय बढ़ाकर अधोसंरचना विकास को प्रोत्साहित करने और राज्य के युवाओं को रोजगार एवं आजीविका बढ़ाने पर केन्द्रित है। यह बजट मोदी की गारंटी के तहत वादों को पूरा करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। -
-तलाशी अभियान में छत्तीसगढ़ के रायपुर, सरगुजा, सीतापुर और रायगढ़ जिलों में फैले 25 से अधिक परिसरों को कवर किया गया
रायपुर। आयकर विभाग ने 31/01/2024 को राजनीति से जुड़े एक व्यक्ति (पीईपी), उसके करीबी सहयोगियों और कुछ सरकारी अधिकारियों के मामले में तलाशी एवं जब्ती अभियान शुरू किया। उक्त पीईपी के करीबी सहयोगियों में से एक रियल एस्टेट के कारोबार में लगा हुआ है। तलाशी अभियान में छत्तीसगढ़ के रायपुर, सरगुजा, सीतापुर और रायगढ़ जिलों में फैले 25 से अधिक परिसरों को कवर किया गया।तलाशी अभियान के दौरान, कई आपत्तिजनक दस्तावेज, बिखरे कागजात और डिजिटल सबूत पाए गए तथा जब्त कर लिए गए। ये साक्ष्य इन व्यक्तियों द्वारा अपनाई गई कर चोरी और अन्य संदिग्ध कार्यप्रणालियों से जुड़े तौर-तरीकों को उजागर करते हैं। प्रारंभिक विश्लेषण से यह पता चलता है कि इन व्यक्तियों ने सरकार से संबंधित कार्यों में विभिन्न व्यक्तियों को अनुचित लाभ देने के बदले में अवैध धन प्राप्त किया है।तलाशी के दौरान बरामद किए गए आपत्तिजनक दस्तावेजों में कथित पीईपी द्वारा अपने करीबी सहयोगियों के माध्यम से नकद में प्राप्त लगभग 13 करोड़ रुपये की गलत कमाई का विवरण शामिल है। इसके अलावा, जब्त किए गए सबूतों से पता चलता है कि गलत तरीके से कमाया गया यह पैसा पीईपी के सहयोगियों के माध्यम से रियल एस्टेट में निवेश किया गया है। इसी तरह, रियल एस्टेट कारोबार में पीईपी के सहयोगियों द्वारा अचल संपत्ति की खरीद में लगभग 3 करोड़ रुपये के ऑन-मनी भुगतान और 8 करोड़ रुपये से अधिक के बेहिसाब नकद व्यय के साक्ष्य भी पाए गए हैं। ऐसे साक्ष्यों की सत्यता को पीईपी के करीबी सहयोगियों और उनके कर्मचारियों के बयानों से भी बल मिला है, जिसमें उन्होंने उपरोक्त कदाचार को स्वीकार किया है।इसके अलावा, पीईपी के करीबी सहयोगियों द्वारा अवैध रूप से जमीन हड़पने से संबंधित आपत्तिजनक दस्तावेज भी पाए गए हैं। जिन किसानों और प्रभावित व्यक्तियों की भूमि इस तरह से हस्तांतरित की गई है, उन्होंने भी अपने बयान में स्वीकार किया है कि उक्त भूमि से संबंधित लेनदेन को पीईपी के अनुचित प्रभाव के तहत पूरा किया गया था। इसी प्रकार, उसके सहयोगियों द्वारा ‘पुनर्वास पट्टा’ की खरीद की अनुमति प्राप्त करने में भी पीईपी के अनुचित प्रभाव का उपयोग किया गया था।पीईपी के जीवनसाथी, जो ह्यूम पाइप्स की विनिर्माण कंपनी से संलग्न हैं, के स्वामित्व वाले कारखाने के परिसर से बैंक क्रेडिट के टर्नओवर से बेमेल होने की बात का भी पता चला है।इस तलाशी अभियान के परिणामस्वरूप 2.50 करोड़ रुपये से अधिक की बेहिसाब नकदी और आभूषण जब्त किए गए हैं। आगे की जांच जारी है।
- राज्य प्रशासनिक सेवा के कई अधिकारियों का तबादलारायपुर। राज्य सरकार ने राज्य प्रशासनिक सेवा के कई अधिकारियों का तबादला कर दिया है। गुरुवार को सामान्य प्रशासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार जिला पंचायत बिलासपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अजय कुमार अग्रवाल को जनसंपर्क संचालक, संवाद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के दायित्व के साथ- साथ संयुक्त परिवहन आयुक्त पद की भी जिम्मेदारी दी गई है। वहीं सौमिल रंजन चौबे को कृषि विभाग में उप सचिव बनाया गया है।देखें पूरी लिस्ट-



-
दुर्ग. कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देश के परिपालन में अनुविभागीय दण्डाधिकारी दुर्ग श्री मुकेश रावटे एवं अतिरिक्त तहसीलदार श्री प्रफुल्ल कुमार गुप्ता द्वारा अवैध प्लॉटिंग निरीक्षण के दौरान दो ग्रामों में 03 अवैध प्लॉटिंग पाए जाने पर त्वरित कार्रवाई की गई है। उन्होंनेे अपनी उपस्थिति में जेसीबी के माध्यम से बनाए गए रास्ता को ध्वस्त करवाया। दुर्ग तहसील के ग्राम चंदखुरी के भूमिस्वामी श्री शिव कुमार पिता रेखुराम द्वारा भूमि खसरा नंबर 1058/1 रकबा 0.322 हेक्टेयर में, श्रीमती गीता देवी पति रोशन देशमुख की भूमि खसरा नंबर 1069/2 रकबा 0.20 हेक्टेयर में तथा ग्राम अंडा के भूमस्वामी श्रीमती सुंदरी पति दयाराम की भूमि खसरा नंबर 158 रकबा 0.52 हेक्टेयर पर अवैध प्लॉटिंग हेतु तैयार किए गए सड़क रास्ता आदि स्ट्रक्चर को उखड़वाया गया। एसडीएम श्री मुकेश रावटे ने बताया कि अवैध प्लॉटिंग पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी। इसके लिए सभी पटवारियों से अवैध प्लॉटिंग की जानकारी मांगी जा रही है।
-
मस्टर रोल, डिमाण्ड लेटर आदि की जाँच की
बालोद। कलेक्टर श्री इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल ने आज डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के ग्राम बैहाकुआँ में पहुँचकर वहाँ महात्मा गांधी ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना अंतर्गत बन रहे तालाब के निर्माण कार्य का जायजा लिया। इस दौरान श्री चन्द्रवाल ने मौके पर उपस्थित अधिकारियों से निर्माण कार्य के प्रगति के संबंध में जानकारी ली। अधिकारियों ने बताया कि तालाब निर्माण हेतु वर्तमान में कुल 122 मजदूर कार्य कर रहे हैं। इस दौरान कलेक्टर श्री चन्द्रवाल ने मस्टर रोल, डिमाण्ड लेटर, मजदूरांे की उपस्थिति आदि की रेण्डम जाँच की। इस मौके पर जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. रेणुका श्रीवास्तव एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे। -
बालोद । महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राज्य मंे प्रारंभ की गई ’महतारी वंदन योजना’ के अंतर्गत बालोद जिले में पात्र विवाहित महिलाओं का फाॅर्म भराने का कार्य निरंतर जारी है। जिले में इस कार्य को सुचारू रूप से संपन्न करने हेतु सभी तैयारियां सुनिश्चित की गई है। कलेक्टर के निर्देशानुसार जिला प्रशासन के आला अधिकारियों के अलावा महिला एवं बाल विकास विभाग के अलावा तथा अन्य संबंधित विभाग के अधिकारियों के द्वारा इस कार्य की सतत् माॅनिटरिंग की जा रही है। कलेक्टर श्री चन्द्रवाल के निर्देशानुसार जिले के विवाहित पात्र महिलाओं को फाॅर्म भराने के कार्य में सहयोग के लिए ग्राम पंचायतों के सचिव एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के अलावा रोजगार सहायकों और बिहान की दीदियों की भी ड्यूटी लगाई गई है। इसी क्रम में आज जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग श्री विपिन जैन के द्वारा डौण्डी विकासखण्ड के अंतर्गत ग्राम पंचायत कुसुमकसा एवं पथराटोला सहित नगर पंचायत चिखलकसा मंे आयोजित महतारी वंदन योजना के शिविर में पहुँचकर कार्यों का अवलोकन किया गया। इस दौरान उन्होंने मौके पर उपस्थित महिलाओं से चर्चा कर फाॅर्म भरने के कार्य के संबंध में जानकारी ली।
-
दुर्ग/ महतारी वंदन योजना अंतर्गत प्रदेश में महिलाओं के साथ लिंग विभेद, असमानता, जागरूकता की कमी होने के फलस्वरूप समाज में महिलाओं के विरूध्द भेदभाव को समाप्त करने के साथ ही उनके स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सुधार लाना है। इस योजना से महिला सशक्तिकरण एवं आर्थिक स्वावलंबन को भी बढ़ावा मिलेगा एवं महिलाओं की आर्थिक स्थिति भी सुधरेगी। समाज में महिलाओं के सशक्तिकरण का रास्ता खुलेगा और वह तेजी से अपनी क्षमताओं का विकास कर सकेगी। इस योजना का लाभ छत्तीसगढ़ निवासी विवाहित महिला, जो छत्तीसगढ़ राज्य की स्थानीय निवासी हो, आवेदन के कलेण्डर वर्ष अर्थात् जिस वर्ष आवेदन किया जा रहा है, उस वर्ष की 1 जनवरी को विवाहित महिला की आयु 21 वर्ष से कम न हो, को मिलेगा एवं महतारी वंदन योजना के तहत् जिले में पात्र महिला हितग्राहियों से फार्म जमा करने की प्रकिया आज चौथे दिन भी जारी रहा है, जिसमें महिलाओं में योजना का लाभ लेने के लिए काफी उत्साह भी देखा जा रहा है।
महतारी वंदन योजना का आवेदन आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के व्दारा निःशुल्क वार्ड / ग्राम पंचायत में दिया जा रहा है, वही आवेदिकाओं व्दारा आवेदन पत्र को भरकर आवश्यक दस्तावेजों के साथ पुनः आंगनबाड़ी केन्द्रों में जमा किया जा रहा है, जिसे आंगनबाड़ी कार्यकर्ता आवेदनों का सत्यापन कर उसे महतारी वंदन योजना के सॉफ्टवेयर में ऑनलाईन एन्ट्री किया जा रहा है। आवेदन को लेकर विभिन्न प्रकार की भ्रांतियां फैलाई जा रही है। फर्जी साइट भी वायरल हो रहा है। हितग्राहियों को सचेत किया गया है कि इस तरह फर्जी साइट में फार्म न भरें। आंगनबाड़ी केन्द्रों में महिलाएं काफी संख्या में आवेदन भरने पहुँच रही है। जिले में ऑनलाईन फार्म और ऑफलाईन पंजीयन शुरू हो गया है। जिला स्तर पर फार्म भरने के लिए कार्यशाला का भी आयोजन किया जा रहा है ताकि महिलाओं को फार्म भरने में किसी भी प्रकार की समस्या न हो। जिले के हितग्राही 05 फरवरी से आगामी 20 फरवरी 2024 तक निःशुल्क आवेदन कर सकते है। महतारी वंदन योजना का लाभ लेने के लिए पात्र महिलाएं ऑनलाईन पोर्टल तथा मोबाईल एप्प के माध्यम से स्वयं भी आवेदन कर सकती है। इस योजना के तहत फार्म आंगनबाड़ी केन्द्रों, पंचायत स्तर पर, शहरी क्षेत्रों में वार्ड प्रभारी स्तर पर सहित परियोजना कार्यालय, जिला कार्यालय में उपलब्ध है। चौथे दिवस भी महतारी वंदन योजना का फार्म भरने महिलाएं उमड़ पड़ी और आवश्यक दस्तावेजों के साथ अपना फार्म भरा। सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना से लाभान्वित होने महिलाओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। - -ग्रामीणों के चेहरे पर बिखरी खुशी, रोशन हुए घररायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश के दूरस्थ आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों का विकास तेज गति से हो रहा है। बस्तर अंचल के दूरस्थ इलाकों में भी प्राथमिकता से बुनियादी सुविधाएं सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, पानी और बिजली पहंुचायी जा रही है। सुकमा जिले के इत्तेपारा गांव में एक वर्ष बाद लोगों को फिर से बिजली मिलने लगी है। पूरा गांव रौशनी से जगमगा उठा है।पिछले एक साल से लालटेन और दीये के युग में जी रहे इत्तेपारा के ग्रामीणों के लिए गांव में फिर से बिजली का आना विकास की नई रौशनी के समान है। दुर्गम भौगोलिक बसाहट थी उस पर सुरक्षा की दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्र के रूप में भी चिन्हित गांव की किस्मत अब बदलने जा रही है। अंधेरे में रहने की परेशानी छटने से ग्रामीण अत्यन्त प्रसन्न है। अब यह गांव रोशनी से जगमगा रहा है, गांव के घर भी रोशन हो उठे है। ग्रामीणों के चेहरों में खुशी है। एक वर्ष पूर्व में बिजली न होने से होने वाली दिक्कतों के संबंध में ग्रामीण बताते है कि उन्हें शाम ढलते तक अपने पूरा काम धाम निपटाकर घरों में बंद हो जाना पड़ता था और रात में मजबूरीवश कहीं आने-जाने के लिए लालटेन और दीया का ही उनका सहारा था।इत्तेपारा गांव की स्थिति अब बदल गई है और यह रोशनी से जगमगा रहा है और इन गांव में रहने वाले परिवार के घर भी रोशन हो उठे है। इस प्रकार इत्तेपारा में बिजली पहुंचने से ग्रामीणों के चेहरों में खुशी है। पूर्व में बिजली न होने से होने वाली दिक्कतों के संबंध में ग्रामीण बताते है कि उन्हें शाम ढलते तक अपने पूरा काम धाम निपटाकर घरों में बंद हो जाना पड़ता था और रात में मजबूरीवश कहीं आने-जाने के लिए लालटेन और दीये का ही सहारा था। बहरहाल लालटेन और दीए के युग में जी रहे इत्तेपारा के ग्रामीणों के लिए गांव में विद्युतीकरण का होना विकास का उजाला लेकर आया है। इसके लिए ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा का धन्यवाद किया।गौरतलब है कि उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा को 3 फरवरी को माओवादी आतंक प्रभावित सुकमा जिले के प्रवास के दौरान ग्राम इत्तेपारा का भ्रमण किया था और लोगों से मुलाकात की थी। ग्रामीणों ने उन्हें बताया कि उनके गांव में पिछले एक वर्ष से बिजली नही है। एक वर्ष पहले यहां बिजली थी। उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने विद्युत वितरण कंपनी के अधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए थे। file photo
- -प्रदेश अध्यक्ष देव ने कहा : पिछली भारत जोड़ो यात्रा के बाद कांग्रेस तीन राज्यों की सत्ता से बेदखल हुई थी और अब तो छत्तीसगढ़ की सभी 11 लोकसभा सीटों पर कांग्रेस को मुँह की खानी पड़ेगीरायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को हताश कांग्रेस की फिजूल सियासी कवायद करार देते हुए तंज कसा है कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के इस राजनीतिक प्रहसन को प्रदेश की जनता ने कतई रिस्पॉन्स नहीं दिया है। तमाम संसाधन झोंकने के बाद भी कांग्रेस अपने ‘शहजादा’ को स्थापित करने में विफल साबित हुई है। श्री देव ने कहा कि राहुल गांधी की पिछली भारत जोड़ो यात्रा के बाद कांग्रेस तीन राज्यों की सत्ता से बेदखल हुई थी और अबकी बार तो छत्तीसगढ़ की सभी 11 लोकसभा सीटों पर कांग्रेस को मुँह की खानी पड़ेगी।भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने कहा कि भाजपा मानती है कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा कांग्रेस का एक और सुपर फ्लॉप शो साबित होगी और इसका कोई राजनीतिक लाभ कांग्रेस को नहीं मिलने वाला है। श्री देव ने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता ने हाल के विधानसभा चुनाव में 'मोदी की गारंटी' पर भरोसा जताकर भाजपा को जो ऐतिहासिक जनादेश देकर सत्ता सौंपी है, उसके बाद छत्तीसगढ़ में इस यात्रा के बाद भी कांग्रेस को एक लोकसभा सीट भी नहीं मिलने वाली है। श्री देव ने कहा कि दरअसल कांग्रेस प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का मुकाबला नहीं कर पा रही है। कांग्रेस मोदी-विरोध के एजेंडे पर चलते-चलते अब देश और देश की जनता का विरोध करने लगी है जिसे देश की जनता स्वीकार नहीं कर रही है। इसलिए कांग्रेस चाहे जितनी यात्रा निकाले, उसका कुछ नहीं होने वाला है। पिछला लोकसभा चुनाव भी हमने प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के लगभग चार महीने बाद लड़ा और 11 में से 9 सीटें जीती थीं। इस बार सभी 11 लोकसभा सीटें भाजपा जीतेगी।








.jpg)
.jpg)














.jpg)

.jpg)
