- Home
- छत्तीसगढ़
- रायपुररायपुर आबकारी सचिव श्री मुकेश बंसल एवम आबकारी आयुक्त सह प्रबन्ध निदेशक सी एस एम सी एल श्री श्यामलाल धावड़े के निर्देश एवम उपायुक्त आबकारी जिला रायपुर श्री रामकृष्ण मिश्रा के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग जिला रायपुर द्वारा शनीवार रात्रि 23/05/25 को ताबड़तोड़ कार्यवाही करते हुए अलग-अलग प्रकरणों में कुल 70 लीटर शराब जप्त कर 03 आरोपियों को जेल दाखिल किया गयाcदर्ज प्रकरणों का विवरण :-(1) आरोपी का नाम - नारेंद्र कुमार जायसवालघटनास्थल -खानसामा ढाबा, चन्दनडीह, थाना आमानका, रायपुर*जप्त मात्रा -1 # 15 बोतल व्हिस्की जिसमे 100 पाइपर, एंटीक्वीटी ब्लू, सिग्नेचर, रॉयल चैलेंज,ए. सी. ब्लैक, जैकब रेड वाइन,मैजिक मूवमेंट वोडका, मैकडोवेल नंबर 01,(फॉर सेल इन छत्तीसगढ़ ), बारना वाइन (फॉर सेल इन हिमाचल प्रदेश ओनली)मात्रा -11.25 बल्क लीटर2 # 15 बोतल बियर जिसमे 12 बोतल किंगफ़िशर, स्ट्रांग, 03 बोतल सिम्बा स्ट्रांग (फॉर सेल इन छत्तीसगढ़ ), , 06 कैन माउंट 6000 बियर ( फॉर सेल इन महाराष्ट्र ओनली,)मात्रा - 12.75 बल्क लीटरकुल मात्रा-24 लीटरधारा - 34(क ),36,34(2),59(क)(2) रात्रि गश्त दौरान छड़िया- पचरी रोड में जितेंद्र बांधे s/o श्री राम प्रसाद बांधे, वार्ड न.8 गुरु घासीदास चौक, नवागांव, थाना- खरोरा, जिला- रायपुरजप्ती मात्रा-33.48 बल्क लीटर 186 नग देशी मसाला शोले,1 बिना नंबर प्लेट की सफेद एक्टिवा स्कूटी वाहनछ. ग. आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(2) प्रकरण कायम किया।(3)प्रकाश कुमार विश्वास s/o आनन्द विश्वास कोपयको रेस्ट्रोरेंट जिला- रायपुरजप्ती मात्रा-12.5 बल्क लीटर बियरछ. ग. आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(2) प्रकरण कायम किया।उपरोक्त कार्यवाहियों में सहायक जिला आबकारी अधिकारी गण श्री डीडीपटेल , श्री आशीष सिंह ,श्री रविशंकर पैंकरा,सुश्री जेबा ख़ान एवं स्वाति चौरसिया का महत्वपूर्ण योगदान रहा ।
- रायपुर - प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के आदेशानुसार और उप मुख्यमंत्री नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग श्री अरुण साव के निर्देशानुसार सुशासन तिहार 2025 के प्रथम चरण के अंतर्गत विगत दिनांक 8 अप्रैल से 11 अप्रैल 2025 तक आम जनता से मांगों और शिकायतों से सम्बंधित ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन सभी 10 जोनों के समस्त 70 वार्डों में लगाए जाकर प्राप्त किये गए. द्वितीय चरण में लगभग 1 माह में प्रथम चरण में प्राप्त आम जनता की मांगों और शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण समाधान करने का कार्य अत्यंत तेज गति से प्रतिदिन नियमित किया गया. नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे, सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड़, आयुक्त श्री विश्वदीप के मार्गनिर्देशन में सुशासन तिहार 2025 के अंतर्गत दिनांक 5 मई से 31 मई के अंतर्गत समाधान शिविर लगाकर सम्बंधित विभागीय अधिकारीगण आवेदकगणों को उनके आवेदन पर की गयी समाधान की कार्यवाही की जानकारी देने और विभिन्न शासकीय जनकल्याणकारी योजनाओं की हितग्राहियों को जानकारी देने का जोनवार जारी है, ताकि पात्र हितग्राहीगण केन्द्र सरकार और छत्तीसगढ़ शासन की विभिन्न लाभदायक योजनाओं से सहजता और सरलता से वांछित तौर पर पूर्ण लाभान्वित किये जा सकें. इसके अंतर्गत सुशासन तिहार 2025 के तृतीय चरण के अंतर्गत रायपुर नगर पालिक निगम द्वारा जोनवार सभी 10 जोनों में प्रमुख सार्वजनिक स्थानों पर समाधान शिविर आयोजित किये जा रहे हैँ. इसके अंतर्गत रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक जोन 5 के तहत दिनांक 26 मई को महाराष्ट्रीयन तेली समाज भवन अश्वनी नगर सुन्दर नगर ( समय सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक), जोन 6 के तहत 26 मई को शहीद संजय यादव उच्चतर माध्यमिक शाला संजय नगर टिकरापारा ( सुबह 10 बजे से संध्या 4 बजे तक), जोन 8 के तहत 27 मई को सामुदायिक भवन भारत माता स्कूल के सामने टाटीबंध, जोन 9 के तहत 28 मई को नवनिर्मित गारमेंट फैक्ट्री के भीतर मोवा रायपुर, जोन 10 के तहत 30 मई को सामुदायिक भवन गुरुद्वारा देवपुरी में सुशासन तिहार 2025 अंतर्गत समाधान शिविर का आयोजन किया गया है.
- -पहली पाली में 5,951 और दूसरी पाली में 5,867 परीक्षार्थी हुए शामिलरायपुर // संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 राजधानी के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में 25 मई 2025 को आयोजित की गई। यह परीक्षा दो पालियों में संपन्न हुई—प्रथम पाली सुबह 09:30 से 11:30 बजे तक एवं द्वितीय पाली दोपहर 02:30 से 04:30 बजे तक।परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह और पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उम्मेद सिंह द्वारा जे.एन. पांडे हायर सेकेंडरी स्कूल, दानी स्कूल, पी.जी. उमाठे, छत्तीसगढ़ कॉलेज, स्वामी आत्मानंद शहीद स्मारक स्कूल, और दूधाधारी कन्या महाविद्यालय जैसे प्रमुख परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया। उन्होंने परीक्षा केंद्रों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान एसडीएम श्री नंद कुमार चौबे सहित अन्य अधिकारीगण भी उपस्थित रहे। इस परीक्षा के लिए कुल 28 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे, जिनमें कुल 10,053 अभ्यर्थियों को सम्मिलित होना था। प्रथम पाली में 5,951 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, जबकि द्वितीय पाली में 5,867 परीक्षार्थी उपस्थित हुए। पूरी परीक्षा प्रक्रिया शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई।
- बेमेतरा। छत्तीसगढ़ शासन की पहल “सुशासन तिहार 2025” के तहत बेमेतरा जिले में ग्रामीण और नगरीय क्षेत्रों में समाधान शिविरों का आयोजन जोर-शोर से जारी है। इस अभियान के तृतीय चरण में 5 मई से शुरू हुए ये शिविर 31 मई 2025 तक आयोजित किए जा रहे हैं, जिनका उद्देश्य है – शासन की योजनाओं और सेवाओं को सीधे आमजन तक पहुंचाना तथा उनकी समस्याओं का त्वरित निराकरण करना।*समाधान शिविरों में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं एसडीएम को नोडल अधिकारी और जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को सहायक नोडल अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है।अब तक 29 शिविर सफलतापूर्वक संपन्नबेमेतरा जिले के ग्रामीण अंचलों में अब तक 29 समाधान शिविरों का आयोजन हो चुका है। बीते 8 अप्रैल से 11 अप्रैल तक समाधान पेटियों और ऑन प्राप्त आवेदनों का गुणवत्ता पूर्ण निराकार कर संबंधित विभाग के अधिकारियों द्वारा इन शिविरों में दी गई है । उसके अलावा अधिकारियों ने विभागीय योजनाओं की जानकारी भी दी है । साथ ही हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित भी किया गया है । शिविरों में ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी रही है ।26 मई को होंगे तीन समाधान शिविर1. टकसींवा (बेरला विकासखंड):पहला शिविर ग्राम पंचायत टकसींवा के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला परिसर में आयोजित होगा। इस शिविर में टकसींवा सहित 10 ग्राम पंचायतों – सोढ़, रेवें, भरचट्टी, सिंवार, भाठासोरही, हतपान, पतोरा, सिलघट-प, ताकम के ग्रामीण अपने आवेदन के निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों से मिलेंगे।*2. अकलवारा (साजा विकासखंड):दूसरा शिविर ग्राम पंचायत अकलवारा के आंगनबाड़ी भवन के पास आयोजित किया जाएगा। इसमें अकलवारा सहित 12 ग्राम पंचायतों – माटरा, परसबोड़, तेन्दुभाठा, काचरी, हरडुवा, राखी, मोहगांव, मौहाभाठा, देउरगांव, बुधवारा, मोहतरा के निवासियों की समस्याएं सुनी जाएंगी।**3. टेमरी (नवागढ़ विकासखंड):तीसरा शिविर ग्राम पंचायत टेमरी के हाईस्कूल परिसर में आयोजित होगा। इस शिविर में 12 ग्राम पंचायतों – टेमरी, मुरकुटा, परसदा, घुरसेना, चिचोली, अकोली, करमसेन, भोपसरा, दर्री, मोहला के ग्रामीण सहभागी बनेंगे।*
-
-तुमगांव थाना क्षेत्र का मामला
महासमुंद । जिले के तुमगांव थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राज मार्ग 53 पर कोडार के पास खड़ी हाइवा में एक कार पीछे से टकरा गयी। इस दर्दनाक सड़क हादसे में कार में सवार 03 लोगो की मौके पर ही मौत हो गयी और 03 लोग गंभीर रुप से घायल हो गये। घायल मे पति, पत्नी एवं 6 वर्षीय एक बच्चा है। जबकि घायल बच्चे के दादा दादी एवं चालक की मौत हो गयी।
पुलिस के अनुसार ये हादसा 24-25 मई की मध्य रात्रि का है। नरहरपुर (कांकेर) मे एस बी आई बैंक में मैनेजर के पद पर पदस्थ चंदन अभिषेक उम्र लगभग 42 वर्ष उनकी पत्नी, एक बच्चा, माता- पिता एवं चालक के साथ अपनी कार क्रमांक RJ 09 CD 1008 से झारखंड बोकारो से रायपुर आ रहे थे। तभी रात्रि एक बजे के आसपास राष्ट्रीय राजमार्ग 53 पर कोडार के पास खड़ी हाइवा क्रमांक CG 13 BD 7222 से उनकी कार पीछे से जा टकराई। हादसे में चंदन के पिता अवध किशोर पाण्डेय 69 वर्ष, माता चित्रलेखा पाण्डेय 65 वर्ष एवं चालक ईश्वर ध्रुव 34 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गयी और चंदन एवं उनकी पत्नी खुशबू कुमारी और 6 वर्ष का बेटा ध्रुव अभिषेक गंभीर रुप से घायल हो गये। सूचना पर तुमगांव पुलिस मौके पर पहुंचकर मृत को तुमगांव एवं घायलो को रायपुर भेजा। पुलिस के अनुसार राष्ट्रीय राजमार्ग पर बिना संकेत के हाइवा खड़ी होने के कारण संभवतः ये हादसा हुआ है। पुलिस मर्ग कायम कर बी एन एस की धारा 285, 125 (a), 106 (1) एवं मोटरयान अधिनियम 1988( संशोधन 2015,2019) की धारा 122, 119 के तहत मामला दर्ज कर जांच कर रही है। - -उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं के लिए प्रभावी स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चितमहासमुंद / भारत सरकार की महत्त्वाकांक्षी योजना प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (PMSMA) के अंतर्गत महासमुंद जिले में गर्भवती महिलाओं को गुणवत्तापूर्ण प्रसव पूर्व देखभाल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से दिनांक 9 एवं 24 को विशेष स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया गया। इन शिविरों के माध्यम से गर्भावस्था की दूसरी और तीसरी तिमाही में सभी गर्भवती महिलाओं को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच, चिकित्सकीय परामर्श एवं आवश्यक उपचार की सुविधा प्रदान की गई।इस बार अभियान में विशेष रूप से उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं की समय पर पहचान और उनके समुचित उपचार पर जोर दिया गया। इसके लिए जिले के मेडिकल कॉलेज अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में पूर्व तैयारी की गई थी। पूर्व में ही ऐसे मामलों की नामवार सूची तैयार कर ली गई थी, जिससे सेवाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित हो सके।स्वास्थ्य संस्थाओं में सोनोग्राफी जैसी उन्नत जांच सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं, जिससे गर्भवती महिलाओं की नैदानिक स्थिति के अनुसार उचित देखभाल संभव हो सकी। साथ ही, प्रत्येक महिला की मेडिकल हिस्ट्री के आधार पर एक व्यक्तिगत जन्म योजना (Birth Plan) तैयार की गई, ताकि सुरक्षित प्रसव सुनिश्चित किया जा सके।अभियान की प्रभावशीलता सुनिश्चित करने के लिए राज्य एवं जिला स्तरीय अधिकारियों द्वारा निरीक्षण दल गठित कर विभिन्न स्वास्थ्य संस्थाओं का दौरा किया गया। राज्य स्तरीय टीम ने पिथौरा एवं तुमगांव के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया, वहीं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बागबाहरा का दौरा कर अभियान की प्रगति का जायजा लिया और आवश्यक निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त जिला टीकाकरण अधिकारी, नोडल अधिकारी, खंड चिकित्सा अधिकारी एवं जिला सलाहकारों ने अन्य स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण कर कार्यों की गुणवत्ता की समीक्षा की।
- -अभियान की सघन निगरानी हेतु आयुक्त स्वास्थ्य सेवाएं, सभी जिलों के कलेक्टर और स्वास्थ्य अधिकारी उतरे फील्ड में-सभी जिला अस्पताल, सिविल अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व चिन्हांकित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में हर माह 9 और 24 को की जा रही गर्भवती महिलाओं की जांच, हाई रिस्क मामलों की पहचान पर ज़ोर-आयोजित अभियान के दौरान कुल 800 से अधिक PMSMA जांच सत्र आयोजित कर लगभग 30 हज़ार गर्भवती महिलाओं की जांच की गई व 9000 से अधिक उच्च जोखिम महिलाओं को स्वास्थ्य लाभ प्रदाय किया गयारायपुर । प्रदेश सरकार प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (PMSMA) के तहत राज्य की गर्भवती महिलाओं को गुणवत्तापूर्ण और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने हेतु निरंतर प्रयासरत है। इसी क्रम में राज्य के समस्त जिलों में अभियान के तहत प्रत्येक माह की 9 और 24 तारीख को गर्भवती महिलाओं की जांच व उच्च जोखिम गर्भवती महिलाओं की पहचान की जा रही है। इस दौरान गर्भवती महिलाओं की नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच, उच्च जोखिम वाली गर्भावस्था (High Risk Pregnancy - HRP) की पहचान और समुचित प्रबंधन व चिकित्सकीय परामर्श उपलब्ध कराया जा रहा है।इस अभियान के प्रभावस्वरूप छत्तीसगढ़ में मातृ मृत्यु दर में उल्लेखनीय कमी दर्ज की गई है। सैंपल रजिस्ट्रेशन सिस्टम (SRS) के आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2004-06 में राज्य का मातृ मृत्यु अनुपात (MMR) 335 प्रति एक लाख जीवित जन्म था, जो अब घटकर 132 पर आ गया है। हालांकि यह आंकड़ा अभी भी राष्ट्रीय औसत (93) से अधिक है, जिसे ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने इस दिशा में और अधिक ठोस और योजनाबद्ध प्रयासों की रूपरेखा तैयार की है।जिलों से प्राप्त जानकारी के आधार पर प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (PMSMA) के अंतर्गत कुल 800 से अधिक सत्रों का सफल आयोजन किया गया। इन सत्रों में से 360 PMSMA सत्रों की निगरानी राज्य तथा जिला स्तर के अधिकारियों द्वारा प्रभावी रूप से की गई तथा आयोजित सत्रों के दौरान लगभग 30 हज़ार गर्भवती महिलाओं ने मातृ स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ प्राप्त किया। इनमें से लगभग 9000 से अधिक महिलाएं उच्च जोखिम गर्भावस्था (हाई रिस्क प्रेग्नेंसी) की श्रेणी में चिन्हित की गईं, जिन्हें विशेष चिकित्सकिया देखभाल प्रदान किया गया ।गौरतलब है कि अधिकांश मातृ मृत्यु के पीछे उच्च जोखिम गर्भावस्था से जुड़ी जटिलताएं प्रमुख कारण हैं। ऐसे में समय रहते HRP की पहचान, उचित उपचार एवं सतत निगरानी अभियान के प्रमुख उद्देश्य बनाए गए हैं।इस संदर्भ में राज्य के समस्त जिलों में स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों एवं कलेक्टरों द्वारा अस्पतालों का निरीक्षण किया गया। चिकित्सकीय व्यवस्थाओं की समीक्षा के साथ-साथ मातृ स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधार हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए गए।स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने इस अभियान की सराहना करते हुए कहा, “हर गर्भवती महिला को सुरक्षित मातृत्व का अधिकार है, और प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान इस दिशा में एक सशक्त एवं प्रभावी कदम है। राज्य सरकार की प्रतिबद्धता है कि छत्तीसगढ़ की हर महिला को सुरक्षित प्रसव की सुविधा मिले।”उन्होंने आगे कहा कि इस अभियान के माध्यम से न केवल प्रसवपूर्व जांच, रक्त की जांच, अल्ट्रासाउंड, वजन एवं रक्तचाप की निगरानी जैसी महत्वपूर्ण सेवाएं दी जा रही हैं, बल्कि पोषण संबंधी परामर्श भी प्रदान किया जा रहा है। इससे विशेष रूप से ग्रामीण और पिछड़े क्षेत्रों की महिलाओं को बड़ा लाभ मिल रहा है।अभियान के दौरान अब तक हजारों महिलाओं को लाभ मिला है, जिनमें से कई उच्च जोखिम गर्भावस्था की समय रहते पहचान होने से समुचित उपचार प्राप्त कर सकीं। राज्य सरकार का मानना है कि यदि इस पहल का धरातल पर बेहतर व सुचारु क्रियान्वयन किया जाए तो छत्तीसगढ़ में मातृ मृत्यु दर को राष्ट्रीय औसत से भी नीचे लाया जा सकता है।अभियान की सघन निगरानी सुनिश्चित करने हेतु सभी जिला कलेक्टरों और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे प्रत्येक अस्पताल की गुणवत्ता की निगरानी करें और यह सुनिश्चित करें कि सभी गर्भवती महिलाओं को समय पर समुचित सेवाएं प्राप्त हों। छत्तीसगढ़ सरकार मातृत्व स्वास्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए इस अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए कटिबद्ध है।
- -एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स एवं साइबर सेल जीपीएम इकाई की प्रभावी कार्यवाहीमरवाही। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में नशीले पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक सुरजन राम भगत के निर्देशन में कोटमी चौकी अंतर्गत ग्राम पथर्रा बस स्टैंड में स्थित एक किराना दुकान की आड़ में गांजा बिक्री में संलिप्त आरोपी महिला सीमा गुप्ता और उसके 3 सहयोगियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की गई। सभी चारों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही पुलिस आमजन से अपील करती है कि नशे के पदार्थों की बिक्री करने वालों और तस्करी करने वालों पर कार्यवाही के लिए जिला पुलिस प्रतिबद्ध है। आमजन सहयोग के लिए गोपनीय सूचना केंद्र सरकार की मानस नेशनल नारकोटिक्स हेल्प लाइन नंबर 1933 पर कॉल करके दे सकते हैं। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी
- -राजस्थान, महाराष्ट्र, बिहार जैसे राज्यों से बेहतर स्थिति में है छत्तीसगढ़-राज्य के 3 लाख 60 हजार से अधिक वरिष्ठ नागरिकों को मिला पीएम आयुष्मान वय-वंदना कार्डअक्टूबर 2024 से देश में प्रारंभ वय-वंदना कार्ड पंजीयन में राज्य में नवंबर के बाद तेजी से किया जा राह है कार्यरायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा वरिष्ठ नागरिकों के लिए शुरू की गई पीएम आयुष्मान वय-वंदना योजना से 70 वर्ष व अधिक आयु के नागरिकों को निः शुल्क इलाज मिल रहा है। छत्तीसगढ मे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अगुवाई और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के मार्गदर्शन में राज्य के 3 लाख 60 हजार से अधिक 70 वर्ष व अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के आयुष्मान वय-वंदना कार्ड बन चुके हैं। इसकी वजह से छत्तीसगढ़ पूरे देश में वय वंदना कार्ड बनाने के मामले में पांचवें स्थान पर पहुँच गया है। इस मामले में राज्य ने राजस्थान, महाराष्ट्र , ओडिशा और बिहार जैसे राज्यों से आगे निकलकर कीर्तिमान रच दिया है ।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर राज्य के सभी जिलों में विशेष अभियान चलाकर लगातार आयुष्मान वय-वंदना कार्ड बनाए जा रहे हैं। जिससे कि कोई भी पात्र वरिष्ठ नागरिक योजनांतर्गत् निःशुल्क इलाज लाभ पाने से वंचित ना रह जाए। जिलों में आयुष्मान वय-वंदना पंजीयन हेतु विभिन्न शासकीय विभागों के अतिरिक्त, सामाजिक संस्थाओं, पेंशनर संथाओं, शियान-सदन, वरिष्ठ-जन कल्याण संघों, वृद्धाश्रमों, निजी आवासीय सोसायटियों, इत्यादि से लगातार संपर्क कर शिविर लगाए जा रहे हैं।उल्लेखनीय है कि, कोई भी व्यक्ति जिसके माता-पिता या अन्य सदस्य यदि 70 वर्ष व अधिक आयु के हैं एवं उनके पास आधार कार्ड उपलब्ध है तो वे नजदीकी शासकीय चिकित्सालय, सी.एम.एच.ओ./ मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय या शासकीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता के माध्यम से निःशुल्क आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं या टोल फ्री टेलीफोन नंबर 104 पर बात कर अधिक जानकारी ले सकते हैं। व्यक्ति चाहे तो गूगल प्ले स्टोर से आयुष्मान भारत एप व आधार फेस आई.डी. एप डाउनलोड कर आधार वेरीफिकेशन से अपना सामान्य आयुष्मान कार्ड या घर के वरिष्ठ सदस्य का आयुष्मान वय-वंदना कार्ड दोनों पंजीयन स्वयं भी कर सकता है। उल्लेखनीय है कि माह अक्टूबर 2024 से देश में प्रारंभ वय-वंदना कार्ड पंजीयन में राज्य में नवंबर के बाद तेजी से कार्य किया जा सका है।राज्य शासन द्वारा 6 जिलों जहां 60 प्रतिशत से अधिक आयुष्मान वय-वंदना कार्ड पंजीयन कवरेज कर लिया गया है, को “वय-मित्र” जिलों के रूप में विकसित किया जा रहा है, जिसके तहत् इन जिलों में वरिष्ठ नागरिकों को जिला अस्पताल व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में ‘वय-मित्र स्वास्थ्य परीक्षण शिविर’ का आयोजन, ‘मोबाइल मेडिकल यूनिट’ के माध्यम से दूरस्थ क्षेत्रों में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन, आयुष्मान-आरोग्य मंदिर में टेली-मेडिसीन व मानसिक स्वास्थ्य काउंसलिंग व प्रत्येक बृहस्पतिवार ‘सियान-जतन शिविर’ का आयोजन, आयुष पद्धति से इलाज की सुविधा, मोतियाबिंद जांच, इत्यादि विशेष स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जा रही हैं।
- महासमुंद / सुशासन तिहार के तृतीय चरण अंतर्गत जिले में समाधान शिविर 30 मई तक आयोजित होगा। जिले में कुल 49 समाधान शिविर का आयोजन किया जाना हैं| अब तक 39 समाधान शिविर का आयोजन किया जा चुका है। जिसमें नगरीय निकाय में 07 एवं जनपद पंचायत अंतर्गत 32 शिविर आयोजित हुआ है। आगामी शिविर 26 मई को 4 स्थानों पर पिथौरा विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम पंचायत भुरकोनी हाई स्कूल, बागबाहरा विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम पंचायत नर्रा, महासमुंद विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम पंचायत रायतुम हाई स्कूल, सरायपाली विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम पंचायत पाटसेंदरी हाई स्कूल में आयोजित होगा। इसी तरह 27 मई को बसना विकासखण्ड अंतर्गत भंवरपुर स्वामी आत्मानंद स्कूल, 28 मई को दो स्थानों पर पिथौरा विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम पंचायत पथरला मिडिल स्कूल के सामने, महासमुंद विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम पंचायत सिरपुर हाई स्कूल, 29 मई को सरायपाली विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम पंचायत गेर्रा मिडिल स्कूल तथा 30 मई को दो स्थानों पर पिथौरा विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम पंचायत परसवानी हाई स्कूल एवं बागबाहरा विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम पंचायत हाथीबाहरा में समाधान शिविर का आयोजन किया जाएगा।
- दंतेवाड़ा। महिला एवं बाल विकास विभाग, दंतेवाड़ा के अंतर्गत एकीकृत बाल विकास परियोजना (आईसीडीएस) कुआकोंडा द्वारा शनिवार को नकुलनार पंचायत में सुशासन तिहार समाधान शिविर 2025 का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ अभियान के अंतर्गत जागरूकता रैली का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं ग्रामीण महिलाएं उपस्थित रहीं।रैली का उद्देश्य समाज में बालिका शिक्षा के महत्व को उजागर करना और बेटियों को शिक्षा के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम में परियोजना अधिकारी श्री अनिल कुमार लोनिया ने बेटियों के अधिकार, शिक्षा और सशक्तिकरण पर प्रकाश डालते हुए कहा कि “बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ” केवल एक नारा नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने की दिशा में एक क्रांतिकारी पहल है। समाधान शिविर के दौरान किशोरी बालिकाओं का हीमोग्लोबिन जांच एवं बॉडी मास इंडेक्स मापन का आयोजन भी किया गया। यह कार्य स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से किया गया, जिसमें किशोरियों में एनीमिया की पहचान की जा सके। इस पहल से न केवल किशोरियों के स्वास्थ्य की स्थिति स्पष्ट होगी, बल्कि उनके लिए पोषण और चिकित्सा पर उचित मार्गदर्शन भी सुनिश्चित किया जाएगा। समाधान शिविर में 13 गर्भवती माताओं की गोद भराई की रस्म भी संपन्न की गई। इस अवसर पर उपस्थित सरपंच द्वारा माताओं को उचित पोषण, स्वास्थ्य जांच और नवजात की देखभाल के संबंध में मार्गदर्शन दिया गया। इसके साथ ही 7 बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार भी संपन्न किया गया, जो विभाग की “कुपोषण मुक्त दंतेवाड़ा” की दिशा में एक अहम कदम है। यह कार्यक्रम “सही पोषण - देश रोशन” के उद्देश्य को साकार करने की एक प्रभावी पहल रही। इस समाधान शिविर के माध्यम से क्षेत्र की 6 पंचायतों से प्राप्त कुल 46 मांगों, आवेदनों को महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा त्वरित रूप से निराकृत किया गया। इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी, दंतेवाड़ा, सभी पर्यवेक्षकगण एवं आईसीडीएस कुआकोंडा की पूरी टीम सक्रिय रूप से उपस्थित रही। आयोजन की सराहना करते हुए स्थानीय ग्रामीणों ने ऐसे शिविरों को नियमित रूप से आयोजित करने की मांग भी की।
- - उत्साह एवं ऊर्जा के साथ मीडिया प्रतिनिधि, बच्चे एवं युवा बड़ी संख्या में हुए शामिल
राजनांदगांव । भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) द्वारा खेलो इंडिया फिट इंडिया अंतर्गत स्वास्थ्य एवं फिटनेस के प्रति जागरूकता लाने के लिए आज अंतर्राष्ट्रीय एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम गौरव पथ राजनांदगांव में सुबह मीडिया प्रतिनिधियों के लिए फिट इंडिया संडे सायकिलिंग रैली कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में मीडिया प्रतिनिधि एवं साई हॉस्टल के बच्चे उपस्थित रहे। इस अवसर पर संयुक्त संचालक जनसंपर्क डॉ. उषा किरण बड़ाईक ने सायकल रैली को झण्डी दिखाकर रवाना किया। उत्साह एवं ऊर्जा के साथ मीडिया प्रतिनिधियों के साथ बच्चों एवं युवाओं ने भी सायकल रैली में भाग लिया। खुशी जाहिर करते हुए सभी ने सेल्फी जोन में सेल्फी ली।
संयुक्त संचालक जनसंपर्क डॉ. उषा किरण बड़ाईक ने कहा कि मीडिया प्रतिनिधि कठिन परिश्रम करते है और उनकी दिनचर्या थोड़ी अव्यवस्थित होती है। ऐसे में स्वास्थ्य का ध्यान रखना उनके लिए चुनौतीपूर्ण होता है। इसे ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य के प्रति ध्यान देना बहुत जरूरी है। इस सायकल रैली के माध्यम से मीडिया के प्रतिनिधियों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता लाने का प्रयास किया गया है, ताकि वे अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहते हुए फिजिकल एक्टीविटी को अपनी दिनचर्या में शामिल करें। साई हॉस्टल के प्रभारी एवं बास्केटबाल कोच श्री पंकज पाण्डेय ने कहा कि मीडिया प्रतिनिधियों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता लाने के लिए प्रयास किया गया, ताकि जो समय नहीं निकाल पा रहे है, वे रविवार को समय निकालकर फिटनेस के लिए कार्य करें। उन्होंने बताया कि हर रविवार को डॉक्टर, नर्स, पुलिस, बार काउंसलिंग के साथ सायकल रैली का आयोजन किया गया है। कार्य के बावजूद अपने स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए समय निकालकर प्रतिदिन सायकल चलाने एवं अन्य गतिविधियों को अपनाना चाहिए।
वरिष्ठ पत्रकार श्री संदीप साहू ने कहा कि सायकल रैली के माध्यम से पत्रकर साथियों को इस आयोजन से जोड़ा गया है। सुबह उठ कर सायकल या कोई भी एक फिजिकल एक्टिीविटी जरूर अपनाएं, जिससे आप स्वस्थ महसूस करेंगे। उन्होंने इस योजना के लिए साई तथा जनसंपर्क विभाग को बधाई दी। मीडिया प्रतिनिधि श्री परमानंद रजक ने कहा कि सायकल चलाने पर स्वास्थ्य पर अच्छा प्रभाव पड़ता है। बीमारियों को दूर करने के लिए सायकल एक अच्छी गतिविधि है। मीडिया प्रतिनिधि श्री प्रमोद शेण्डे ने बताया कि वे हाकी खिलाड़ी और बास्केटबाल के लिए राष्ट्रीय स्तर के लिए खिलाड़ी रहे है। उन्होंने कहा कि खेल हमारी जीवन शैली को दर्शाता है और यह गतिविधियांं समाज को आपस में जोड़ती है। स्वास्थ रहने के लिए यह जरूरी है। मीडिया प्रतिनिधि श्री किशोर सिल्लेदार ने कहा कि सायकल रैली के आयोजन से प्रेरणा मिल रही है। सुबह उठकर सायकल चलाने से हम दिनभर स्वस्थ महसूस करेंगे। मीडिया प्रतिनिधि श्री नीरा साहू ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से सायकल चलाना छूट गया था, लेकिन इस सायकल रैली में शामिल होने से प्रेरणा और ऊर्जा मिल रही है और इससे स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। मीडिया प्रतिनिधि श्री अंकालु साहू ने कहा कि यह एक अच्छी पहल है, जिसके माध्यम से मीडिया, बच्चों एवं नागरिकों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता आएगी। इस अवसर पर श्री सौरभ ताम्रकार, जनसंपर्क विभाग से सहायक सूचना अधिकारी श्री प्रवीण रंगारी, जिला समन्वयक श्री सूर्यकांत चंद्राकर, श्री विनय साहू, खेलो इंडिया के कोच श्री सकील अहमद एवं बड़ी संख्या में अन्य मीडिया प्रतिनिधि, बच्चे एवं युवा उपस्थित रहे। मंच संचालन श्री प्रदीप शर्मा ने किया। - - चावल वितरण हेतु शासकीय उचित मूल्य दुकानों में चावल उत्सव का होगा आयोजनराजनांदगांव/ कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने शासन के निर्देशानुसार सार्वजनिक वितरण प्रणाली अंतर्गत राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम एवं छत्तीसगढ़ खाद्य और पोषण सुरक्षा अधिनियम तथा मुख्यमंत्री खाद्यान्न सहायता योजना के राशनकार्डधारी परिवारों को माह जून से अगस्त 2025 के तीन माह का चावल वितरण करने के निर्देश दिए है। उन्होंने जिले में संचालित सभी उचित मूल्य की दुकानों के माध्यम से राशनकार्डधारी परिवारों को 30 जून 2025 तक 3 माह के चावल वितरण सुनिश्चित करने निर्देशित किया है। चावल को छोड़कर शेष राशन सामग्री शक्कर, नमक, चना का भण्डारण एवं वितरण नागरिकों आपूर्ति निगम में स्टॉक की उपलब्धता के आधार पर माह जून से अगस्त 2025 के दौरान प्रत्येक माह पृथक-पृथक जारी आबंटन अनुसार वितरण की कार्रवाई सुनिश्चित करने कहा है। चावल वितरण हेतु शासकीय उचित मूल्य दुकानों में चावल उत्सव का आयोजन किया जाएगा। दुकान स्तर पर निगरानी समिति के समक्ष हितग्राहियों को चावल एवं अन्य राशन सामग्री का वितरण कराया जाएगा।
- - उत्साह एवं ऊर्जा के साथ मीडिया प्रतिनिधि, बच्चे एवं युवा बड़ी संख्या में हुए शामिलराजनांदगांव/ भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) द्वारा खेलो इंडिया फिट इंडिया अंतर्गत स्वास्थ्य एवं फिटनेस के प्रति जागरूकता लाने के लिए आज अंतर्राष्ट्रीय एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम गौरव पथ राजनांदगांव में सुबह मीडिया प्रतिनिधियों के लिए फिट इंडिया संडे साइकिलिंग रैली कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में मीडिया प्रतिनिधि एवं साई हॉस्टल के बच्चे उपस्थित रहे। इस अवसर पर संयुक्त संचालक जनसंपर्क डॉ. उषा किरण बड़ाईक ने सायकल रैली को झण्डी दिखाकर रवाना किया। उत्साह एवं ऊर्जा के साथ मीडिया प्रतिनिधियों के साथ बच्चों एवं युवाओं ने भी सायकल रैली में भाग लिया। खुशी जाहिर करते हुए सभी ने सेल्फी जोन में सेल्फी ली।संयुक्त संचालक जनसंपर्क डॉ. उषा किरण बड़ाईक ने कहा कि मीडिया प्रतिनिधि कठिन परिश्रम करते है और उनकी दिनचर्या थोड़ी अव्यवस्थित होती है। ऐसे में स्वास्थ्य का ध्यान रखना उनके लिए चुनौतीपूर्ण होता है। इसे ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य के प्रति ध्यान देना बहुत जरूरी है। इस सायकल रैली के माध्यम से मीडिया के प्रतिनिधियों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता लाने का प्रयास किया गया है, ताकि वे अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहते हुए फिजिकल एक्टीविटी को अपनी दिनचर्या में शामिल करें। साई हॉस्टल के प्रभारी एवं बास्केटबाल कोच श्री पंकज पाण्डेय ने कहा कि मीडिया प्रतिनिधियों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता लाने के लिए प्रयास किया गया, ताकि जो समय नहीं निकाल पा रहे है, वे रविवार को समय निकालकर फिटनेस के लिए कार्य करें। उन्होंने बताया कि हर रविवार को डॉक्टर, नर्स, पुलिस, बार काउंसलिंग के साथ सायकल रैली का आयोजन किया गया है। कार्य के बावजूद अपने स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए समय निकालकर प्रतिदिन सायकल चलाने एवं अन्य गतिविधियों को अपनाना चाहिए।वरिष्ठ पत्रकार श्री संदीप साहू ने कहा कि सायकल रैली के माध्यम से पत्रकर साथियों को इस आयोजन से जोड़ा गया है। सुबह उठ कर सायकल या कोई भी एक फिजिकल एक्टिीविटी जरूर अपनाएं, जिससे आप स्वस्थ महसूस करेंगे। उन्होंने इस योजना के लिए साई तथा जनसंपर्क विभाग को बधाई दी। मीडिया प्रतिनिधि श्री परमानंद रजक ने कहा कि सायकल चलाने पर स्वास्थ्य पर अच्छा प्रभाव पड़ता है। बीमारियों को दूर करने के लिए सायकल एक अच्छी गतिविधि है। मीडिया प्रतिनिधि श्री प्रमोद शेण्डे ने बताया कि वे हाकी खिलाड़ी और बास्केटबाल के लिए राष्ट्रीय स्तर के लिए खिलाड़ी रहे है। उन्होंने कहा कि खेल हमारी जीवन शैली को दर्शाता है और यह गतिविधियांं समाज को आपस में जोड़ती है। स्वास्थ रहने के लिए यह जरूरी है। मीडिया प्रतिनिधि श्री किशोर सिल्लेदार ने कहा कि सायकल रैली के आयोजन से प्रेरणा मिल रही है। सुबह उठकर सायकल चलाने से हम दिनभर स्वस्थ महसूस करेंगे। मीडिया प्रतिनिधि श्री नीरा साहू ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से सायकल चलाना छूट गया था, लेकिन इस सायकल रैली में शामिल होने से प्रेरणा और ऊर्जा मिल रही है और इससे स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। मीडिया प्रतिनिधि श्री अंकालु साहू ने कहा कि यह एक अच्छी पहल है, जिसके माध्यम से मीडिया, बच्चों एवं नागरिकों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता आएगी। इस अवसर पर श्री सौरभ ताम्रकार, जनसंपर्क विभाग से सहायक सूचना अधिकारी श्री प्रवीण रंगारी, जिला समन्वयक श्री सूर्यकांत चंद्राकर, श्री विनय साहू, खेलो इंडिया के कोच श्री सकील अहमद एवं बड़ी संख्या में अन्य मीडिया प्रतिनिधि, बच्चे एवं युवा उपस्थित रहे। मंच संचालन श्री प्रदीप शर्मा ने किया।
- दुर्ग. दुर्ग में शनिवार को दो बांग्लादेशी महिलाओं को देश में अवैध रूप से रहने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। दुर्ग के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने बताया कि दोनों की पहचान सनाया नूर और खुशबू बेगम के रूप में हुई है। अधिकारी ने बताया, “राज्य में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठियों की पहचान करने के लिए गठित जिला पुलिस के विशेष कार्य बल ने मोहन नगर थाना क्षेत्र के जयंती नगर से उन्हें गिरफ्तार किया। ” उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान नूर और बेगम ने पहले अपना नाम क्रमश: सपना शर्मा उर्फ सपना मंडल और रानी पासवान बताया था। अधिकारी ने बताया कि नूर और बेगम बांग्लादेश के दिनाजपुर जिले के जोबरहाट की रहने वाली हैं।अधिकारी ने बताया कि दोनों को भारतीय न्याय संहिता, विदेशी अधिनियम 1946 और भारतीय पासपोर्ट अधिनियम 1920 के तहत गिरफ्तार किया गया है।
- -कलेक्टर श्री विनय लंगेह ने दिए योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देशमहासमुंद / कलेक्टर श्री विनय लंगेह की अध्यक्षता में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं की गहन समीक्षा शनिवार को जिला पंचायत के कक्ष में आयोजित बैठक में की गई। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एस. आलोक, कार्यक्रम अधिकारी, एन.आर.एल.एम., जनपद सीईओ सहित संबंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।बैठक में कलेक्टर श्री लंगेह ने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत लंबित एवं अप्रारंभ आवासों को शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश दिए। उन्होंने जनमन आवासों को भी प्राथमिकता के साथ पूर्ण करने के आदेश दिए। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि योजना में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों पर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।स्व-सहायता समूहों को सशक्त बनाने की दिशा में भी महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। एन.आर.एल.एम. से जुड़े बी.पी.एम. को निर्देशित किया गया कि वे मसाला, फिनाईल आदि निर्माण में संलग्न स्व-सहायता समूहों को छात्रावासों से जोड़ें, जिससे उनकी आय में वृद्धि हो सके।स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत कलेक्टर ने राष्ट्रीय राजमार्गों, हाट-बाजारों एवं दुकानों से कचरा संग्रहण के कार्य को प्राथमिकता से करवाने तथा इस कार्य में स्व-सहायता समूहों की भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।मनरेगा योजना के अंतर्गत सभी तकनीकी सहायकों को 20-20 डबरियों अथवा अन्य जल-संरक्षण अधोसंरचनाओं के प्रस्ताव तीन दिनों के भीतर स्थल निरीक्षण कर भेजने का लक्ष्य निर्धारित किया गया। साथ ही, अमृत सरोवर निर्माण के लिए सभी कार्यक्रम अधिकारियों को सोमवार तक प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के सभी अनुविभागीय अधिकारियों को अटल सुविधा केंद्रों के निर्माण को शीघ्र पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया।इसके अलावा ‘एक पेड़ माँ के नाम 2.0’ अभियान को लेकर भी विशेष चर्चा हुई। कलेक्टर ने गत वर्ष को आधार मानते हुए इस वर्ष 5 जून, पर्यावरण दिवस पर सामुदायिक सहभागिता और पर्यावरणीय जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से सभी विभागों को सामूहिक वृक्षारोपण अभियान चलाने के निर्देश दिए।बैठक में विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष बल दिया गया तथा अधिकारियों को लक्ष्यों की पूर्ति हेतु कार्ययोजना बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए गए।
- *कलेक्टर संजय अग्रवाल समेत स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लिया अभियान का जायजा*बिलासपुर, /प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत शनिवार को जिले के 35 स्वास्थ्य केंद्रों पर गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष जांच की व्यवस्था की गई थी, जिसमें उच्च जोखिम महिला को प्राथमिकता से विशेषज्ञ अथवा चिकित्सा दल द्वारा जांच किया गया। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने आज सुबह जिला अस्पताल में औचक निरीक्षण कर अभियान में दी जा रही सेवाओं का निरीक्षण किया । आज एक हजार से ज्यादा गर्भवती महिलाओं की जांच की गई और जांच उपरांत 110 एवं जोखिम वाली महिलाओं को उच्च संस्था में रेफर किया गया। महिलाओं को पोषण, स्वास्थ्य देखभाल एवं परिवार नियोजन की भी जानकारी दी गई।अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं की निशुल्क जांच एवं उपचार संस्था में उपलब्ध विशेषज्ञ एवं डॉक्टर द्वारा प्रदाय किया गया। उल्लेखनीय है कि अभियान का मुख्य उद्देश्य उच्च जोखिम वाली महिलाओं का पहचान कर समुचित उपचार सेवाएं प्रदान करते हुए माता का सुरक्षित संस्थागत प्रसव करवाते हुए मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाना है। अभियान को सफल बनाने के लिए राज्य से प्रत्येक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिन्हित एक महिला डॉक्टर एवं मितानिन समन्वय को अभियान की पूर्ण जानकारी प्रदाय की गई थी l सीएमएचओ डॉ प्रमोद तिवारी एवं जिले की टीम द्वारा कोटा एवं तखतपुर के विभिन्न संस्थाओं का निरीक्षण किया गया।राज्य स्तर से डॉक्टर अभ्युदय तिवारी एवं डॉ प्रदीप टंडन द्वारा जिला अस्पताल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिल्हा एवं मस्तूरी का निरीक्षण किया गया। डब्ल्यूएचओ से डॉक्टर विनय कौशिक भी निरीक्षण में मौजूद थे। राज्य एवं जिले की टीम द्वारा अभियान अंतर्गत स्वास्थ्य संस्थानों पर दी जा रही सेवाओं का निरीक्षण कर सुझाव प्रदाय करने हेतु निर्देशित था। राज्य की टीम द्वारा निरीक्षण के दौरान गर्भवती महिला एवं उपस्थित मितानिन से चर्चा तथा लैब में प्रदाय की जा रही जांच सेवाओं का भी निरीक्षण किया गया अभियान के तहत आगामी माह में उक्त दिवस को सेवाओं की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए सुझाव भी दिए।
- रायपुर - रायपुर लोकसभा सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल के पिता वरिष्ठ समाज सेवक श्रीरामजी लाल अग्रवाल के 96 वर्ष की अवस्था में आकस्मिक निधन पर राजधानी शहर रायपुर की प्रथम नागरिक नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे, सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड़, सभी एमआईसी सदस्यों, जोन अध्यक्षगणों, वार्ड पार्षदों ने गहन शोक व्यक्त करते हुए परमपिता परमेश्वर से दिव्य श्रीचरणों में दिवंगत आत्मा को शान्ति प्रदान हेतु विनम्र प्रार्थना की है. इसके साथ ही सर्वशक्तिमान ईश्वर से दिवंगत आत्मा के सभी परिवारजनों, इष्टगणों, मित्रगणों, सहयोगियों को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने हेतु विनम्र प्रार्थना की गयी है. महापौर, सभापति, एमआईसी सदस्यों, जोन अध्यक्षगणों, पार्षदों ने कहा कि वरिष्ठ समाज सेवक स्वर्गीय श्रीरामजी लाल अग्रवाल का जीवन में किये गए समस्त समाजसेवी कार्यों हेतु सदैव ससम्मान स्मरण किया जाता रहेगा और उनके जीवन से नागरिकों को समाजसेवी कार्य करने हेतु सदैव सकारात्मक ऊर्जा शक्ति प्राप्त होती रहेगी.
- -आमदनी बढ़ाने गांवों में किसानों के बीच वैज्ञानिकों की पाठशालाबिलासपुर /कृषि मंत्रालय द्वारा किसानों को कृषि अनुसंधान से खेत तक तकनीकी पहुंचाने की दिशा में सार्थक प्रयास किया जा रहा है। बिलासपुर कृषि के मामले में उन्नत एवं विकसित जिला है, तो वहीं कृषि विभाग के अधिकारी कर्मचारी भी जिले के कलेक्टर संजय अग्रवाल के दिशा निर्देशन में सजग एवं सक्रियता से काम में लगे हैं। भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय नई दिल्ली के निर्देशानुसार 29 मई से 12 जून तक बिलासपुर सहित राज्य के सभी विकासखण्डों में विकसित कृषि संकल्प अभियान का आयोजन किया जावेगा। उपरोक्त जानकारी देते हुए जिला कृषि विभाग बिलासपुर के उपसंचालक पी डी हथेश्वर ने बताया कि संचालनालय कृषि रायपुर के द्वारा राज्य के सभी जिलों के कृषि एवं संवर्गीय विभागों के अधिकारियों की संयुक्त बैठक में दिए गए निर्देश अनुसार यह अभियान राष्ट्रीय स्तर का अभियान खरीफ मौसम की पूर्व तैयारी को सशक्त बनाने, किसानों को आधुनिक व वैज्ञानिक कृषि तकनीकों से जोड़ने और खेतों में हो रहे नवाचारों को पहचान कर अनुसंधान की दिशा तय करने के लिए शुरू किया गया है। बिलासपुर जिला में इस अभियान के सफल संचालन के लिए कलेक्टर द्वारा कृषि एवं संबंधित विभाग जैसे उद्यान, पशुपालन, मछलीपालन के जिला एवं विकासखण्ड स्तर के अधिकारियों तथा कृषि महाविद्यालय एवं कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों की 3 टीम गठित की गई है । ये टीम प्रतिदिन 2 ग्राम पंचायतों में पहुंचकर किसानों के साथ वैज्ञानिक परिचर्चा करेंगी। साथ ही कृषक पाठशाला के माध्यम से किसानों को मिट्टी नमूना परीक्षण, मृदा स्वास्थ्य कार्ड के उपयोग, धान की सीधी बुआई, फसल परिवर्तन, ग्रीष्मकालीन धान फसल के परिणाम, ड्रोन तकनीक का उपयोग, प्राकृतिक खेती योजना के बारे में, बीजों की नवीन किस्में, संतुलित उर्वरक उपयोग, संतुलित कीटनाशक उपयोग, पशुओं की मौसमी बीमारियों एवं उपचार, उद्यानिकी फसलों के बारे में विस्तृत रूप से परिचर्चा की जावेगी । साथ ही कृषि विभाग, उद्यान विभाग, पशुपालन, मछलीपालन विभाग की प्रमुख राज्य एवं केन्द्रिय योजना के बारे में जानकारी साझा की जावेगी। शिविर में ग्राम पंचायत एवं विकासखण्ड के प्रगतिशील कृषकों को भी उनके नवाचार के बारे में बताने हेतु आंमत्रित किया जाऐगा। शिविर में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के छुटे हुए हितग्राहियों का आधार सीडिंग एवं भूमि सीडिंग कार्य भी किया जायेगा ताकि आगामी 20 वीं किस्त से लाभान्वित किया जा सके। स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में अभियान की गरिमामय संपन्नता के निर्देश दिए गए है। इस प्रकार दिनांक 29 मई से 12 जून तक जिले में ब्लाक बिल्हा में 26 शिविर, मस्तूरी में 18 शिविर, तखतपुर में 20 शिविर तथा कोटा में 14 शिविर कुल 78 शिविरों का आयोजन किया जावेगा।
- -संभावित आपदा से पहले सभी आवश्यक तैयारियाँ पूरी करने के निर्देश-दुर्ग जिले में 1 जून से 24 घंटे सक्रिय रहेगा बाढ़ नियंत्रण कक्ष-अपर कलेक्टर श्री सिंह ने ली बाढ़ राहत एवं आपदा प्रबंधन की समीक्षा बैठकदुर्ग, / आगामी मानसून सत्र के दौरान संभावित भारी वर्षा और बाढ़ की आशंका को ध्यान में रखते हुए आज कलेक्टर सभाकक्ष में बाढ़ राहत एवं आपदा प्रबंधन को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अपर कलेक्टर श्री विरेन्द्र सिंह ने की। बैठक में सभी विभागों के अधिकारियों को बाढ़ से बचाव एवं राहत कार्यों के लिए समय रहते पूरी तैयारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।अपर कलेक्टर ने कहा कि इस वर्ष सामान्य से अधिक वर्षा की संभावना है। ऐसे में सभी तहसीलों और नगरीय निकायों में कंट्रोल रूम की शीघ्र स्थापना की जाए और नोडल अधिकारियों की नियुक्ति कर उनकी सूचना जिला कार्यालय को उपलब्ध कराने को कहा। बाढ़ संभावित क्षेत्रों में अस्थायी राहत शिविर पहले से चिन्हित कर लिए जाएं और वहां भोजन, चिकित्सा, बिजली, पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था पूर्ण कर लेने को कहा।जिले में पिछले वर्ष दुर्ग और धमधा विकासखंड के ग्रामीण क्षेत्रों तथा नगर निगम दुर्ग के कुछ हिस्से आंशिक रूप से प्रभावित हुए थे। प्रशासन द्वारा ग्रामवार राहत टीमों का गठन कर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पुनर्वासित किया गया था। इस वर्ष भी मानसून के दौरान आपदा से निपटने के लिए सभी अनुविभागीय अधिकारियों और तहसीलदारों को निर्देशित किया गया है कि वे ग्राम स्तर पर टीम तैयार करें और राहत शिविरों में पुनर्वास की पूर्ण तैयारी रखें। अधिकारियों को आपदा प्रबंधन संबंधी अपने उत्तरदायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ करने के निर्देश दिए गए हैं।बाढ़ नियंत्रण कक्ष 1 जून से 24 घंटे सक्रिय रहेगा- जिले में नियंत्रण व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए जिला कार्यालय में बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित किए जा रहे हैं। जिला स्तरीय कंट्रोल रूम का दूरभाष नंबर 0788-2320601 है। यह कक्ष 1 जून 2025 से 31 अक्टूबर 2025 तक 24 घंटे कार्यरत रहेगा। जिला स्तर पर संयुक्त कलेक्टर श्रीमती लता युगल उर्वशा मोबाइल नंबर-9584322227, अधीक्षक भू-अभिलेख श्री आदित्य कुंजाम 9981584877, तहसीलदार दुर्ग श्री प्रफुल्ल कुमार गुप्ता 7049510326, तहसीलदार धमधा श्री टी.एस.खरे 9131534309, तहसीलदार पाटन श्रीमती मीना साहू 9981283344 बाढ़ नियंत्रण कक्ष के प्रभारी रहेगी। तहसील स्तर पर संबंधित तहसीलदार बाढ़ नियंत्रण कक्ष के प्रभारी रहेंगे। जिला सेनानी होमगार्ड कंट्रोल रूम का दूरभाष नंबर 0788-2320121 और 0788-2320120 पर सम्पर्क कर सकते हैं।वर्षामापी यंत्रों की जांच और निगरानी के निर्देश- बैठक में बाढ़ नियंत्रण की तैयारियों की समीक्षा के दौरान बताया गया कि जिले के प्रत्येक विकासखंड में वर्षामापी यंत्र स्थापित हैं। अपर कलेक्टर ने सभी यंत्रों की कार्यप्रणाली की जांच करने को कहा ताकि वे सुचारू रूप से कार्य कर सके। यदि कोई यंत्र खराब है तो उसकी तत्काल मरम्मत कराने एवं वर्षा के आंकड़े समय पर दर्ज कर रिपोर्ट जिला कार्यालय को भेजने को कहा।अस्थाई राहत केम्प - जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में अस्थायी राहत केम्पों हेतु भवन चिन्हित कर उनमें आवश्यक व्यवस्था करने को कहा। प्रत्येक चिन्हित भवन का अग्रिम निरीक्षण कर प्रभारी अधिकारी नियुक्त करने के निर्देश दिए। राहत व्यवस्था के लिए स्वयंसेवी संस्थाओं का भी सहयोग लेने को कहा। उन्होंने अनुविभागीय अधिकारियों को बाढ़ संभावित क्षेत्रों के लिए मछुआरों एवं छोटी नावों की सूची तैयार करने व नावों से संबंधित संपर्क नंबर भी नियंत्रण कक्ष में संधारित करने को कहा।उन्होंने बाढ़ से बचाव हेतु मोटर बोट, बांस, बल्ली, ड्रम तथा गोताखोरो की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। जिला सेनानी नगर सेना को बचाव सामग्री एवं मॉकड्रील कराने निर्देशित किया गया। जिला सेनानी ने बताया कि उनके पास समुचित संसाधन उपलब्ध है। जिले में बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों में क्षति होने की स्थिति में पर्याप्त बीज एवं खाद का भण्डारण सुनिश्चित करने के निर्देश कृषि विभाग को दिए। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देशित किया गया है कि आपदा प्रबंधन के संबंध में आवश्यक दवाई एवं मेडिकल टीम की व्यवस्था की जाए। जिले का कोई भी चिकित्सालय डॉक्टर विहिन नही रहे एवं जीवन रक्षक दवाईयां सभी चिकित्सालय में पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रहे। साथ ही मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए कार्ययोजना बनाई जाए।शिविरों में बिजली आपूर्ति सतत बनी रहे और वायरिंग सुव्यवस्थित हो। विद्युत बाधा से निपटने के लिए अग्रिम तैयारी पूरी करने को कहा। विद्युत तार एवं खम्भों के नजदीक लगे वृक्षों की छंटाई-कटाई का कार्य सुनिश्चित कराने के निर्देश नगर पालिक निगम, जनपद पंचायत सीईओ के अधिकारियों को दिए। उन्होंने निर्देशित किया कि सभी दो मंजिला अथवा उससे अधिक ऊँचाई वाले शासकीय भवनों पर तड़ित चालक लगाए जाने की व्यवस्था संबंधित विभाग द्वारा सुनिश्चित की जाए। अपर कलेक्टर श्री सिंह ने सभी अनुविभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि नदी के किनारे बसे लोगों को अभी से व्यवस्थित करने का कार्य कर लें जिससे बाढ़ के समय जन-धन की हानि से बचा जा सके।बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री बजरंग दुबे, नगर निगम आयुक्त दुर्ग श्री सुमित अग्रवाल, नगर निगम आयुक्त रिसाली श्रीमती मोनिका शर्मा, चरोदा नगर निगम आयुक्त श्री दशरथ राजपूत, एसडीएम श्री सोनल डेविड, एसडीएम श्री महेश राजपूत, डिप्टी कलेक्टर श्री उत्तम धु्रव, श्री लवकेश धु्रव, आदिवासी विकास सहायक आयुक्त श्री हेमंत सिन्हा सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
- रायपुर। राष्ट्रीय स्वाभिमान मंच की ओर से शनिवार शाम को निकाली गई सिंदूर शौर्य यात्रा में महाराष्ट्र मंडल ने अपनी गौरवशाली उपस्थिति दर्ज की। यह यात्रा भारतीय सेना के अदम्य साहस और पराक्रम को नमन करने के लिए निकाली गई। इसे लेकर शहर के विभिन्न समाजों और संगठनों में भारी उत्साह रहा।सिंदूर शौर्य यात्रा में महाराष्ट्र मंडल की ओर से महत्वपूर्ण विशेषता के रूप में पुण्य श्लोका लोकमाता अहिल्याबाई होलकर और भारत मां की वेशभूषा में बच्चियों ने अपनी ऐसी उपस्थिति दर्ज की कि वे सभी के आकर्षण का केंद्र बनी रहीं। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष अजय मधुकर काले, उपाध्यक्ष गीता श्याम दलाल, महिला प्रमुख विशाखा मदन तोपखानेवाले सखी निवास प्रभारी नमिता शेष, शताब्दी पांडे, डॉ. कमल वर्मा, रश्मि गोवर्धन, शुभांगी आप्टे, अलका संत, अपर्णा आठले समेत बड़ी संख्या में सभासदों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इनमें ज्यादातर महिलाओं ही रही और देशभक्ति से ओतप्रोत नारेबाजी में उनका जोश देखते ही बन रहा था।
- - सानिका, वर्तिका, तन्वी और यशिका ने प्रदेश को किया गौरवान्वितरायपुर। हैदराबाद में चल रहे इंटरनेशनल रिंग फाइट चैंपियनशिप 2025 में छत्तीसगढ़ गर्ल्स रिंग फाइट की टीम ने अलग-अलग वर्गों के संघर्षपूर्ण फाइनल मुकाबले में चार गोल्ड मेडल अपने नाम किए।छत्तीसगढ़ रिंग फाइट एसोसिएशन के संरक्षक व महाराष्ट्र मंडल के अध्यक्ष अजय मधुकर काले, एसोसिएशन के अध्यक्ष चेतन दंडवते, उपाध्यक्ष गीता श्याम दलाल और महासचिव ओपी कटारिया ने सभी विजेता खिलाड़ियों को जीत की शुभकामनाएं दी।कटारिया ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय रिंग फाइट 2025 हैदराबाद में 23 से 26 मई तक आयोजित है। शनिवार दोपहर को खेले गए गर्ल्स के मैच में अंडर-14 (50 किलो) में सानिका मिश्रा ने गुजरात की खिलाड़ी को हराया। वहीं अंडर-17 (55 किलो) में वर्तिका क्षीरसागर ने महाराष्ट्र की, अंडर-17 (50 किलो) में तन्वी साहू ने गुजरात और अंडर-17 (60 किलो) में यशिका साहू ने वेस्ट बंगाल की खिलाड़ी को हराकर गोल्ड मेडल जीता।समाचार लिखे जाने के दौरान हैदराबाद में खराब मौसम की वजह पुरूष वर्ग के मैच थमे हुए हैं। मौसम अनुकूल होते ही पुरुषों के मैच रात 9:00 बजे से खेले जाएंगे। अन्यथा रविवार सुबह लंबित मैच आयोजित किए जा सकते हैं।
- -मातृ मृत्यु दर कम करने के लिए गंभीर गर्भवती महिलाओं की विशेष निगरानी के निर्देश-प्रसव पूर्व और पश्चात देखभाल को लेकर क्लीनिक संचालन के निर्देशरायपुर -प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के अंतर्गत स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा के लिए आज आयुक्त सह संचालक, स्वास्थ्य सेवाएं, डॉ. प्रियंका शुक्ला द्वारा रायपुर जिले के विभिन्न शासकीय स्वास्थ्य संस्थानों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, रायपुर डॉ. मिथिलेश चौधरी भी साथ उपस्थित रहे।निरीक्षण के अंतर्गत डॉ.प्रियंका शुक्ला ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर, हीरापुर, गोगांव एवं अर्बन आयुर्वेदिक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का दौरा किया। उन्होंने मातृ मृत्यु दर, जो वर्तमान में राज्य में 132 प्रति एक लाख जीवित जन्म है, को कम करने हेतु निर्देश दिए।डॉ. प्रियंका शुक्ला ने कहा कि प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के अंतर्गत प्रत्येक माह की 9 और 24 तारीख को गंभीर गर्भवती महिलाओं की विशेष जांच की जाती है। उन्होंने निर्देशित किया कि प्रत्येक केंद्र में हाई-रिस्क गर्भवती महिलाओं की सूची संधारित की जाए तथा उन्हें PMSMA दिवस के पूर्व फोन पर सूचित कर निकटतम केंद्र बुलाया जाए।उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि सभी गर्भवती महिलाओं की सोनोग्राफी हो तथा यह स्पष्ट किया जाए कि किस महिला का प्रसव किस केंद्र में होना है। साथ ही प्रसव के बाद महिलाओं की विशेष देखभाल हेतु क्लिनिक संचालन के निर्देश भी दिए गए।निरीक्षण के दौरान डॉ. प्रियंका शुक्ला ने स्वास्थ्य केंद्रों में उपस्थित गर्भवती महिलाओं से चर्चा कर उनकी स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी ली।
- महासमुंद, / छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के राशनकार्डधारी परिवारों को बड़ी राहत देते हुए जून, जुलाई और अगस्त 2025 की पात्रतानुसार चावल का एकमुश्त वितरण जून माह में किए जाने का निर्णय लिया है। खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा 16 मई को इस संबंध में आदेश जारी किया गया है।जारी आदेश के अनुसार, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम, छत्तीसगढ़ खाद्य और पोषण सुरक्षा अधिनियम और मुख्यमंत्री खाद्यान्न सहायता योजना के अंतर्गत आने वाले सभी राशनकार्डधारियों को तीन माह का चावल एकसाथ वितरित किया जाएगा। यह वितरण 30 जून 2025 तक पूरा किया जाना है। शक्कर, नमक एवं चना जैसी अन्य राशन सामग्रियों का वितरण पूर्ववत प्रत्येक माह पृथक रूप से किया जाएगा। हितग्राहियों को प्रत्येक माह की राशन सामग्री ई-पॉस मशीन के माध्यम से बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण के बाद ही प्रदान की जाएगी। साथ ही, ई-पॉस से रसीद जनरेट कर हितग्राही को देना भी अनिवार्य किया गया है।इस निर्णय के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह द्वारा सभी संबंधित अधिकारियों – अनुविभागीय अधिकारी (रा.), जिला प्रबंधक नागरिक आपूर्ति निगम, सहायक खाद्य अधिकारी, खाद्य निरीक्षक, सहकारी संस्थाएं और नोडल अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे समय-सीमा के भीतर चावल के भंडारण और वितरण की कार्यवाही सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने निर्देशित किया है कि सभी उचित मूल्य की दुकानों में यह सूचना स्पष्ट रूप से प्रदर्शित की जाएगी कि हितग्राहियों को जून 2025 में तीन माह का चावल प्रदान किया जा रहा है। खाद्य, राजस्व और सहकारिता विभाग के अधिकारी वितरण प्रक्रिया पर सतत् निगरानी रखेंगे।नागरिक आपूर्ति निगम द्वारा 31 मई 2025 तक तीन माह की चावल की मात्रा का भंडारण पूर्ण कर लिया जाएगा। इसके लिए राशन दुकान सह गोदाम के साथ-साथ पंचायत भवन, सामुदायिक भवन और अन्य शासकीय भवनों का उपयोग भी सुरक्षित भंडारण हेतु किया जाएगा।चावल के वितरण में अनियमितता या व्यपवर्तन की स्थिति में दोषियों पर छत्तीसगढ़ सार्वजनिक वितरण प्रणाली (नियंत्रण) आदेश 2016 और आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
- -सड़क सुरक्षा उपायों का सबकी सहभागिता से हो बेहतर क्रियान्वयन-सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और यातायात को बेहतर बनाने के लिए समन्वित प्रयास किया जाए-छत्तीसगढ़ सड़क सुरक्षा परिदृश्य की समीक्षा बैठक संपन्नरायपुर। अपर मुख्य सचिव (गृह) श्री मनोज पिंगुआ की अध्यक्षता में शुक्रवार को मंत्रालय महानदी भवन में राज्य में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए छत्तीसगढ़ सड़क सुरक्षा परिदृश्य की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में एसीएस श्री पिंगुआ ने कहा कि सड़क सुरक्षा उपायों का सबकी सहभागिता से बेहतर क्रियान्वयन हो। साथ ही सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और यातायात को बेहतर बनाने के लिए समन्वित प्रयास किया जाए। बैठक में एसीएस श्री पिंगुआ ने सभी संबंधित विभागों को परस्पर समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्य सड़कों में मिलने वाली ग्रामीण सड़कों के जंक्शन, दुर्घटनाजन्य सड़क खण्डों/ब्लैक स्पॉट्स में प्राथमिकता से आवश्यक सुधारात्मक उपाय समय-सीमा में पूर्ण करने के भी निर्देश दिये।बैठक में परिवहन विभाग के सचिव श्री एस प्रकाश ने विभागीय गतिविधियों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पिछले चार महिनों में 5322 सड़क दुर्घटनाओं में 2591 व्यक्ति की मृत्यु एवं 4825 घायल हुए हैं। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा लगातार सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के संबंध में लोगों को जागरूक किया जा रहा है। सचिव श्री एस प्रकाश ने बताया कि वर्ष 2019-2025 तक चिन्हाकित/लंबित ब्लैक स्पॉट्स में से 69 तथा 101 जंक्शन सुधार किया गया है। यातायात के नियमों के उल्लंघन करने वालों के विरूद्ध पुलिस विभाग द्वारा 3 लाख 06 हजार 106 प्रकरणों में 11.92 करोड़ रूपए तथा परिवहन विभाग द्वारा 2 लाख 80 हजार 568 प्रकरणों में 58.35 करोड़ रूपए की शमन शुल्क वसूल किए गए है।बैठक में बताया कि विभाग द्वारा यातायात सुरक्षा के साथ-साथ जिलों में भी स्थानीय जनप्रतिनिधियों, सांसद, विधायकों एवं अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा भी समीक्षा बैठकों के माध्यम से आवश्यक दिशा-निर्देश एवं सुझाव दिए गए हैं। सड़क दुर्घटनाओं पर समस्त जिला अस्पतालों में सातों दिन चौबीसों घंटे एक्सरे, लेबोट्री जांच, इमरजेंसी संबंधित आवश्यक दवाईयां, इन्जेक्शन उपलब्ध कराने के साथ ही विशेषज्ञ चिकित्सकों, स्टाफ नर्सों और पैरामेडिकल स्टाफ को प्रशिक्षण प्रदान किया गया है।बैठक में बताया गया कि इस वर्ष शाला सुरक्षा प्रशिक्षण में सड़क सुरक्षा से संबंधित यातायात जागरूकता के 1234 कार्यक्रमों में 7,19,000 लाभान्वित हुए है। अंतर्विभागीय लीड एजेंसी सड़क सुरक्षा में स्वास्थ्य सेवाएं, लोक निर्माण विभाग, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, शिक्षा, परिवहन, सामान्य प्रशासन विभागों में कार्यरत योग्य व सेवानिवृत अधिकारियों की भी सहभागिता पर विचार किया गया।समीक्षा बैठक में बताया गया कि प्रदेश के 169 नगरीय निकायों में 3,72,406 एलईडी स्ट्रीट लाईट लगाये गये है। इसके अलावा 1,02,410 अतिरिक्त लाईट्स की भी स्वीकृति प्रदान की गई है। सड़के पशु मुक्त न होने से, अवैध साईन बोडर्स के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही न होने से हो रही सड़क दुर्घटनाएं पर नियंत्रण के लिये प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिए गए। सड़क दुर्घटनाओं में प्रभावितों के धनरहित उपचार के लिये निर्दिष्ट चिकित्सालयों, घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाने वाले नेक व्यक्तियों/गुड सेमेरिटन को यथाशीघ्र सम्मान राशि प्रदाय करने के निर्देश दिये गये। इसी कड़ी में 5388 अधिकारी-कर्मचारियों को प्रशिक्षण भी दिया गया है। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, कोरबा, रायगढ़, बलौदाबाजार, सरगुजा, जगदलपुर(बस्तर) जिलों में दुर्घटनाओं के कारणों की समीक्षा कर कार्ययोजना तैयार कर प्रभावी नियंत्रण के निर्देश दिये गये। अपर मुख्य सचिव द्वारा जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में हिट एण्ड रन प्रकरणों के प्रभावितों को राहत के लिये गठित जिला दावा निपटान समिति को प्रकरणों को निर्धारित समय-सीमा में निराकरण के निर्देश दिये। मालवाहक वाहक वाहनों में यात्री परिवहन, बिना हेलमेट, सीट बेल्ट नहीं लगाने वाले, शराब सेवन कर वाहन चलाने वालों के विरूद्ध कार्रवाई करने के साथ ही व्यापक जागरूकता कार्यक्रम करने के भी निर्देश दिए गए।अंतर्विभागीय लीड एजेंसी (सड़क सुरक्षा) के अध्यक्ष श्री संजय शर्मा द्वारा पावर पाइंट माध्यम से प्रस्तुतीकरण के दौरान अवगत कराया कि शिक्षा विभाग द्वारा कक्षा पहली से लेकर दसवीं तक के पाठ्यक्रमों मे सड़क सुरक्षा विषयक पाठों के परिमार्जन का कार्य पूर्ण हो चुका है, जिसे आगामी शिक्षा सत्र से लागू करने सहित प्रत्येक शैक्षणिक संस्थानों में रोड़ क्लब गठित कर नियमित गतिविधियों से सड़क सुरक्षा का वातावरण तैयार किया जायेगा। उन्होंने बताया कि प्रदेश में दोपहर 03 बजे से लेकर रात्रि 09 बजे के मध्य शहरी क्षेत्रों की अपेक्षा ग्रामीण क्षेत्रों में अत्यधिक दुर्घटनाएं हो रही है। इन दुर्घटनाओं में सर्वाधिक दोपहिया वाहन चालक/सवारों की मृत्यु की प्रमुख वजह बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाना है।उक्त बैठक में स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव डॉ. एस.भारतीदासन, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्री प्रदीप गुप्ता, अपर परिवहन आयुक्त श्री डी. रविशंकर, एन.आर.डी.ए. के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सौरभ कुमार सहित स्वास्थ्य सेवायें, गृह, पंचायत, वित्त, लोक निर्माण विभाग, स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा, परिवहन, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, खनिज, उर्जा, जनसंपर्क, खाद्य, पर्यावरण, आबकारी, कृषि, श्रम, महिला एवं बाल विकास, समाज कल्याण विभाग, वित्त, पशुपालन विभाग, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, समस्त संभाग आयुक्त, तथा पुलिस महानिरीक्षक रेंज, सर्वाधिक सड़क दुर्घटना के जिला कलेक्टर्स एवं पुलिस अधीक्षकगण सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।


.jpg)







.jpg)







.jpg)





.jpg)


