- Home
- छत्तीसगढ़
- रायपुर / जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, रायपुर द्वारा स्थानीय शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 16 जनवरी को रोजगार कार्यालय, पुराना पुलिस मुख्यालय परिसर, रायपुर में सुबह 11 से दोपहर 02 बजे तक जॉब फेयर आयोजित है। इस जॉब फेयर के माध्यम से निजी क्षेत्र के नियोजक ग्लेर एग्रो प्रायवेट लिमिटेड, फ्यूसॅन माइक्रोफायनेंस लिमिटेड एवं मेक्स सर्विस, रायपुर द्वारा सेल्स रिप्रसेंटेटिव, सेल्स कॉर्डीनेटर, आर.ओ., ए.आर.ओ., ए.बी.एम., ए. एम, डिजिटल मार्केटिंग, टैली कॉलर, डायरेक्ट सेल्स, पर्चेस, कस्टमर सर्विस, नेटवर्क असिस्टेंट, कॉर्डीनेटर, फिल्ड वर्कर, ट्रेफिक एनालिस्ट, हैवी एवं लाईट वाहन चालक, के 300 से अधिक पदों पर भर्ती होगी। इसके लिए योग्यता 10वीं से स्नातक, बी.एस.सी. एवं एम.बी.ए. आदि है। शैक्षणिक योग्यताधारी अनुभवी, गैर अनुभवी योग्य आवेदकों की भर्ती 10 हजार 20 हजार रूपये प्रतिमाह के वेतनमान पर की जाएगी। इस जॉब फेयर में सम्मिलित होने योग्य एवं इच्छुक आवेदक निर्धारित तिथि एवं स्थल पर अपने बॉयोडाटा, आधार कार्ड एवं शैक्षणिक, तकनीकी योग्यता एवं ड्रायविंग लायसेंस की छायाप्रतियों के साथ उपस्थित होना सुनिश्चित करेंगे। अधिक जानकारी के लिए आवेदक जिला रोजगार कार्यालय रायपुर में भी संपर्क कर सकते है।
- रायपुर / जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, रायपुर द्वारा स्थानीय शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 17 जनवरी को रोजगार कार्यालय, पुराना पुलिस मुख्यालय परिसर, रायपुर में सुबह 11 से दोपहर 02 बजे तक जॉब फेयर आयोजित किया गया है। इस जॉब फेयर के माध्यम से निजी क्षेत्र के नियोजक मार्काे एक्सप्रेस, एस.एम.सी. हार्ट इंस्टिट्यूट एवं विनायक जॉब कन्सलटेंसी, रायपुर द्वारा डिलीवरी ब्वाय, स्टॉफ नर्स, एच.आर. एक्सीक्यूटीव, मार्केटिंग, बैक ऑफिस, एकाउंटेंट, सी.ए., स्टोर कीपर, ग्राफिक डिजायनर आदि के 90 से अधिक पदो पर भर्ती होगी। इसके लिए योग्यता 10वीं से स्नातक, बी.एस.सी. नर्सिंग, जी.एन.एम., एम.बी.ए., टैली एवं सी.ए. उत्तीर्ण है। अनुभवी, गैर अनुभवी योग्य आवेदकों की भर्ती 10 हजार से 30 हजार रूपये प्रतिमाह के वेतनमान पर की की जाएगी। इस जॉब फेयर में सम्मिलित होने योग्य एवं इच्छुक आवेदक निर्धारित तिथि एवं स्थल पर अपने बॉयोडाटा, आधार कार्ड एवं शेक्षणिक, तकनीकी योग्यता एवं ड्रायविंग लायसेंस की छायाप्रतियों के साथ उपस्थित होना सुनिश्चित करेंगे। अधिक जानकारी के लिए आवेदक जिला रोजगार कार्यालय रायपुर में भी संपर्क कर सकते है।
- शौचालय मुक्त गाँव से बदल रही है जिले की तस्वीररायपुर / जिले में विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर के माध्यम से केन्द्रीय योजनाओं का प्रचार-प्रसार जोर-शोर से जारी है। अभियान के अंतर्गत आज ग्राम पंचायत रानीसागर में आयोजित शिविर में स्व सहायता समूह की महिलाओं एवं स्कूल की बालिकाओं द्वारा ’’धरती कहे पुकार के’’ का नाट्य मंचन शिविर में उपस्थित लगभग 600 ग्रामीणों के आकर्षण का केंद्र रहा। नाटक के माध्यम से समूह की महिलाओं ने ग्रामीणों को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना एवं शासन की अन्य योजनाओं का लाभ लेने हेतु प्रेरित किया। अभनपुर के ग्राम भेलवाडीह में शासकीय पशु चिकित्सालय उपरवारा के स्टाफ द्वारा पशुधन विकास हेतु 15 पशुधन किसान क्रेडिट कार्ड प्रकरण त्वरित रूप से शिविर में ही बनाए गए।आरंग विकासखंड ग्राम पंचायत रानी सागर की सोनम साहू ने मेरी कहानी मेरी जुबानी के अंतर्गत बताया कि पहले उनके गांव में शौचालय नही था। गांव की सड़कें, नहर, तालाब सब प्रदूषित और दूर्गंधयुक्त हुआ करती थी। गांव में जब से शौचालय बन गया है, गांव बहुत साफ और सुंदर हो गया है। श्रीमती साहू ने यह भी कहा कि शौचालय बनने के बाद महिलाओं को शौच करने खुले में नहीं जाना पड़ता जिससे अब महिलाएं सुरक्षित महसूस करती हैं।विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत आज बुधवार को जिले में 16 स्थानों पर शिविर का आयोजन किया गया। आज अभनपुर विकासखण्ड के ग्राम झांकी, भेलवाडीह, बकतारा और पचेड़ा में, आरंग विकासखण्ड के ग्राम रानीसागर, देवरी, बाना और बनारसी, धरसींवा विकासखण्ड के ग्राम धरमपुरा, नकटी, टेमरी, और बोरियाकला एवं तिल्दा विकासखण्ड के गांव देवरी, चाम्पा, बीथिया और तिल्दाडीह में शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में शासन के अधिकतर विभाग जैसे की महिला एवं बाल विकास, कृषि एवं पशुपालन, खाद्य, श्रम, जल संसाधन, समाज कल्याण विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, पंचायत एवं ग्रामीण विकास इत्यादि ने अपने स्टाल्स लगाये थे, जिससे की ग्रामीणों को उक्त विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में न सिर्फ पूर्ण जानकारी प्राप्त हो वरन पात्र हितग्राही शिविर स्थल में ही संदर्भित विभाग में योजना से लाभान्वित होने हेतु आवेदन भी दे सकें।अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार शिविरों में सुरक्षा बीमा, जीवन ज्योति, किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, आधार लिंक एवं अपग्रेडेशन इत्यादि के लिए हर रोज असंख्य आवेदन प्राप्त हो रहे हैं और आवेदनों पर त्वरित कार्यवाही की जा रही है. शिविर में आकर्षक वीडियो के माध्यम से भी लोगों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया जा रहा है. आज आयोजित शिविरों में लगभग 13 हजार लोगों ने भाग लिया। शिविर में लगे निःशुल्क स्वास्थ्य केंद्र में लोगों ने स्वास्थ्य जांच भी करवाई और निशुल्क दवाएं प्राप्त की।
- -हिट एंड रन का नया कानून अभी लागू नहीं होने की दी जानकारी, किसी प्रकार के भ्रम या अफवाह में नही आने की अपील की गईबालोद । कलेक्टर श्री इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल एवं पुलिस अधीक्षक श्री जितेंद्र कुमार यादव ने आज संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में जिले के वाहन संघ के प्रतिनिधियों की बैठक ली। बैठक में उन्होंने वाहन चालक संघ के प्रतिनिधियों को हिट एण्ड रन के नया कानून के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हिट एण्ड रन का नया कानून अभी लागू नही हुआ है। इसे अखिल भारतीय मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के प्रतिनिधियों के साथ विस्तृत चर्चा के उपरांत ही लागू किया जाएगा। उन्होंने हिट एण्ड रन के नया कानून के लागू होने के संबंध में तथा नया कानून के प्रावधानों के संबंध में किसी भी प्रकार के भ्रम या अफवाह में नहीं आने की अपील वाहन चालक संघ के प्रतिनिधियों से की। बैठक में अपर कलेक्टर श्री शशांक पाण्डेय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुशील नायक, अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी श्री प्रकाश रावटे, जिला खाद्य अधिकारी सहित अन्य अधिकारी एवं परिवहन संघ के प्रतिनिधि उपस्थित थे।कलेक्टर श्री इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल ने वाहन चालक संघ के प्रतिनिधियों से हिट एण्ड रन के नया कानून के संबंध में किसी भी प्रकार की भ्रांति नहीं पालने तथा संशय में नही रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि हमारे देश में अभी हिट एण्ड रन के नया कानून को लागू नही किया गया है। इसकी जानकारी केंद्रिय गृह सचिव श्री अजय भल्ला ने विस्तारपूर्वक दी है। उन्होंने कहा कि हिट एण्ड रन के संबंध मंे नया कानून भी आम जनता के बेहतरी के लिए लाई जाएगी। श्री चन्द्रवाल ने कहा कि भारत सरकार के द्वारा इस नया कानून को सभी पक्षों से विचार-विमर्श के उपरांत ही लागू किया जाएगा। कलेक्टर ने कहा कि शासन एवं प्रशासन आप सभी के हर संभव मदद के लिए सदैव तैयार है। उन्हांेने कहा कि इस नये कानून के प्रस्तावित प्रावधानों के संबंध में किसी को भी भयभीत होने की जरूरत नही है। इसके तहत दुर्घटना के पश्चात् पुलिस एवं मजिस्ट्रेट को सूचना दिए बिना भागने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई का प्रावधान किया गया है। इस कानून के तहत नियमानुसार वाहन चलाने वालों को किसी भी प्रकार की दिक्कत नही होगी। उन्होंने वाहन चालक संघ के प्रतिनिधियों को सभी वाहन चालकों को इसकी जानकारी देकर शासन-प्रशासन एवं आम जनता के हित में कार्य करने की अपील की। पुलिस अधीक्षक श्री जितेंद्र यादव ने कहा कि हिट एण्ड रन के नया कानून हम सबके हित में है। इससे किसी भी प्रकार की भयभीत होने की बिल्कुल भी आवश्यकता नहीं है। इसे सभी पक्षों से गहन विचार-विमर्श के उपरांत ही लागू किया जाएगा। उन्होेंने कहा कि हिट एण्ड रन के नया कानून के प्रावधान के तहत वाहन चलाते वक्त दुर्घटना घटित होने पर पुलिस एवं मजिस्ट्रेट को सूचना दिए बिना मौके से फरार वाहन चालकों के विरूद्ध कार्रवाई का प्रावधान किया जा रहा है। इसके अलावा दुर्घटना घटित होने के पश्चात् समय पर पुलिस एवं मजिस्ट्रेट को सूचना देने वाले वाहन चालकों के विरूद्ध सजा कम करने का प्रावधान को भी शामिल किया जा रहा है। नियमानुसार और सावधानीपूर्वक गाड़ी चलाने वाले वाहन चालकों को इस नये कानून से किसी भी प्रकार की परेशानी नही होगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान में इस कानून को लागू भी नही किया गया है। इसलिए हमारे वाहन चालक साथियों को किसी भी प्रकार की भ्रमित होने की आवश्यकता नहीं है। श्री यादव ने वाहन चालक के संघ को हड़ताल में जाने एवं इस संबंध में किसी भी प्रकार के निर्णय लेने के पूर्व जिला एवं पुलिस प्रशासन तथा परिवहन एवं अन्य संबंधित विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों से अनिवार्य रूप से बातचीत करने को कहा। बैठक में परिवहन संघ के प्रतिनिधियों ने भी इस नये कानून के संबंध मंे अपनी जिज्ञासाओं का समाधान किया।
- -मौके पर उपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों से कार्य प्रणाली के संबंध में ली जानकारीबालोद । कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल ने आज जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा आम जनता के अवलोकन हेतु संयुक्त जिला कार्यालय परिसर में लगाई गई ई.व्ही.एम. डेमोंस्ट्रेशन सेंटर का अवलोकन किया। जिससे की जिले के आम नागरिकों को ई.व्ही.एम. में अपने मताधिकार के कार्य प्रणाली के संबंध में जानकारी प्राप्त हो सके। इस दौरान कलेक्टर श्री इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल ने माॅक पोल कर ई.व्ही.एम. के कार्य पद्धति का अवलोकन भी किया। उन्होंने मौके पर उपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों को ई.व्ही.एम. डेमोंस्ट्रेशन के अंतर्गत आम जनता को दी जा रही जानकारी के संबंध में पूछताछ की। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री चंद्रकांत कौशिक एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे। संयुक्त जिला कार्यालय परिसर में लगाए गए इस ई.व्ही.एम. डेमोंस्ट्रेशन सेंटर के अवलोकन हेतु बड़ी संख्या में प्रतिदिन आम नागरिक पहुँच रहे हैं।
- दुर्ग / जिले में 29 जनवरी से 05 फरवरी 2024 तक विभागीय परीक्षा आयोजित करने के कार्यक्रम की घोषणा की गई है। जिसके लिए भिलाई प्रौद्योगिकी संस्थान (बी.आई.टी.) दुर्ग को परीक्षा केंद्र नामांकित किया गया है। दुर्ग संभाग के उपायुक्त (रा.) ने भिलाई प्रौद्योगिकी संस्थान (बी.आई.टी.) दुर्ग के प्राचार्य को पत्र जारी कर विभागीय परीक्षा संचालन हेतु उक्त अवधि के लिए आवश्यकतानुसार 02 कक्ष आरक्षित करने तथा परीक्षार्थियों की बैठक एवं अन्य आवश्यक व्यवस्था के संबंध में संभागायुक्त कार्यालय को सुचित करने निर्देशित किया है।
- दुर्ग /पं.जवाहर लाल नेहरू उत्कर्ष योजना के तहत कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु आवेदन 25 जनवरी तक किया जा सकता है। आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त ने बताया कि योजना के तहत परीक्षा का आयोजन कर प्रवेश दिया जाएगा। आवेदन पत्र निर्धारित प्रपत्र में भरकर जिला कलेक्टोरेट स्थित आदिवासी विकास विभाग कार्यालय के साथ प्रधानपाठक, संकुल समन्वयक, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी में जमा किया जा सकता है।छात्रों के चयन का मापदण्ड- छत्तीसगढ़ का मूल निवासी हो, छ.ग. राज्य में मान्य अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति वर्ग का हो इस हेतु सक्षम प्राधिकारी द्वारा स्थायी जाति प्रमाण पत्र धारक हो। छ.ग. में संचालित किसी मान्यता प्राप्त शाला से कक्षा 5वीं नियमित अध्ययनरत हो तथा कक्षा 4थीं की परीक्षा में 80 प्रतिशत से अधिक अंक या समकक्ष ग्रेड प्राप्त किया हो। पालक की आय समस्त स्त्रोतो से वार्षिक आय रूपए 2.50 लाख से अधिक न हो। निर्धारित प्रपत्र में पालक का स्वघोषणा पत्र होना चाहिए। ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत तथा नगर पंचायत क्षेत्र के विद्यालय में ही अध्ययनरत विद्यार्थी इस योजना अंतर्गत आवेदन कर सकेंगे। उन्हें जिला स्तरीय उत्कृष्ट आवासीय शिक्षण संस्थाओं में शासकीय व्यय पर अध्ययन उपलब्ध कराया जाएगा। छात्र-छात्राओं की पढ़ाई के साथ-साथ उनके रहने, खाने एवं सामान्य चिकित्सा का व्यय भी शासन द्वारा वहन किया जाएगा। चयनित विद्यार्थियों को शासन द्वारा देय छात्रवृत्ति एवं शिष्यवृत्ति की पात्रता नही होगी। योजनांतर्गत उत्कृष्ट शालाओं में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को अंतिम बोर्ड परीक्षा तक ही निर्धारित लाभ की पात्रता होगी। असफल होने की स्थिति में अगले सत्र से योजना का लाभ स्वयंमेव समाप्त हो जाएगा।इच्छुक छात्र निर्धारित आवेदन पत्र पूर्ण कर अध्ययनरत संस्था में 25 जनवरी तक जमा कर सकते हैं। आवेदन पत्र शाला प्रमुख द्वारा प्रमाण पत्रों की जांच कर 30 जनवरी तक विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी को प्रेषित करना है। विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी 7 फरवरी तक समस्त आवेदनों की सूची तैयार कर सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कार्यालय दुर्ग में कार्यालयीन समय पर जमा करना होगा। परीक्षा 10 मार्च को दोपहर 12 से 2 बजे तक आयोजित की जाएगी।
- - हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर में सफाई व्यवस्था से नराज कलेक्टर ने एसडीएम को क्षेत्र के सभी वेलनेस सेंटर का निरीक्षण करने दिए निर्देश-कोड़िया माध्यमिक शाला पहुंची कलेक्टर, प्रधान पाठक को बच्चों की लगातार काऊंसलिंग करने निर्देशित कियादुर्ग, / कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने धमधा विकाखण्ड के अंतर्गत ग्राम पंचायत कोड़िया का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत संचालित हेल्थ एवं वेलनेस सेंटर का निरीक्षण किया। उन्होंने स्वास्थ्य केन्द्र में साफ-सफाई न होने के कारण नाराजगी जताई। धमधा अनुविभागीय अधिकारी (रा.) श्री विनय सोनी को निर्देश देते हुए कहा कि हफ्ते में एक बार स्वास्थ्य केन्द्र निरीक्षण करे तथा स्वास्थ्य केन्द्र को सुव्यवस्स्थित करवाए। साथ ही उन्होंने अस्पताल के सामने पैच वर्क कर आवागमन व्यवस्थित करने कहा। कलेक्टर ने अस्पताल के सभी पंजियों का गंभीरता पूर्वक अवलोकन कर प्रसूति कक्ष को और व्यवस्थित कर संस्थागत प्रसव को बढ़ाने की दिशा में कार्य करने कहा।इस दौरान कलेक्टर सुश्री चौधरी ने शासकीय प्राथमिक शाला व माध्यमिक शाला कोड़िया का भी निरीक्षण किया। उन्होंने प्राथमिक और माध्यमिक शाला के प्रधान पाठकों से अध्यन, अध्यापन एवं अन्य शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी ली। साथ ही शिक्षक पंजी एवं अन्य दस्तावेजों का भी अवलोकन किया। उन्होंने प्रधान पाठक से शिक्षा की गुणवत्ता को और अच्छा करने के लिए छात्र छात्राओं और उनके पालकों की लगातार काउंसलिंग करते रहने कहा। परीक्षाओं में खराब प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं पर विशेष ध्यान देने कहा। उन्होंने प्राथमिक शाला के बच्चों से चर्चा की और उससे पढ़ाई के बारे में पूछा।कलेक्टर ने निर्माणाधीन प्रधानमंत्री आवास का भी निरीक्षण किया। उन्होंने हितग्राही श्री कृपा राम सिन्हा की पुत्रवधु उषा सिन्हा से बातचीत भी की श्रीमती उषा ने बताया कि पहले हम कच्चे मकान में रहते थे प्रधानमंत्री आवास योजना से पैसे मिलने से पक्के मकान बनाने में तेजी आई है साथ ही पूर्णता की ओर है। इसके लिए हम प्रधानमंत्री जी के अभारी हैं।निरीक्षण के दौरान डिप्टी कलेक्टर श्री लोकेश घ्रुव तथा अनुविभागीय अधिकारी (रा.) श्री विनय सोनी तथा अन्य अधिकारी मौजूद थे।
- कलेक्टर ने की प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना की समीक्षादुर्ग /कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत जिला स्तरीय क्रियान्वयन समिति की समीक्षा बैठक ली। बैठक में योजनांतर्गत प्राप्त प्रकरणों के निराकरण के लिए महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर ने प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों की स्थिति की जानकारी लेते हुए प्राथमिकता के साथ इस कार्य को पूर्ण करने को कहा। इस पर महाप्रबंधक ने बताया कि नगरीय निकायों से 6806 आवेदन, विकासखण्ड स्तर पर 3960 इस प्रकार कुल 10766 आवेदन प्राप्त हुए हैं। कलेक्टर ने 18 प्रकार के पारंपरिक व्यवसाय के लिए प्राप्त आवेदनों को ट्रेडवाईस वर्गीकरण करने को कहा। साथ ही आवेदकों के पारंपरिक कौशल को निखारने के लिए कौशल प्रशिक्षण के लिए कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने बैंकर्स की बैठक लेकर प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना की जानकारी दिए जाने की बात कही।प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत जिले के पारंपरिक व्यवसायों से जुड़े शिल्पकारों एवं कारीगरों का पंजीयन ग्राहक सेवा केन्द्र (सीएससी सेंटर) के माध्यम से किया जा रहा है। पंजीयन उपरांत उन्हें परम्परागत व्यवसायों के लिए प्रशिक्षण, अनुदान एवं ऋण से लाभान्वित किया जाएगा। योजना के तहत ग्राम पंचायतों एवं नगरीय निकायों में स्थित ग्राहक सेवा केन्द्रों में जाकर पंजीयन किया जा रहा है। इसके बाद उन्हें प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिससे वे ऋण लेकर कारोबार शुरू कर सकते हैं। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर श्री उत्तम धु्रव सहित उद्योग विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।
- दुर्ग / ब्यूरो ऑफ एनर्जी एफिसेंसी भारत सरकार द्वारा ऊर्जा एवं जल संरक्षण के प्रति कृषकों में जागरूकता लाने हेतु बुधवार 10 जनवरी 2024 को कृषि विज्ञान केन्द्र पाहंदा (अ) विकासखण्ड पाटन में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में विभिन्न ग्रामों के लगभग 80 कृषक सम्मिलित हुए। इन्हें फसल परिवर्तन, जल संरक्षण एवं ऊर्जा दक्ष के बारे में जानकारी दी गई। मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. विजय जैन (कृषि विज्ञान केन्द्र पाहंदा ‘अ’) ने अपने अनुभव साझा करते हुए ऊर्जा एवं जल संरक्षण के बारे मंे अवगत कर नयी तकनीकों के साथ कृषि किये जाने हेतु कृषकों को जागरूक किया। वैज्ञानिक कीट विज्ञान डॉ ईश्वरी कुमार साहू (कृषि विज्ञान केन्द्र पाहंदा ‘अ’) ने सिंचाई जल का फसल उत्पादन, कीट एवं रोग प्रबंधन में जानकारी साझा की गई। क्रेडा विभाग के अधीक्षण अभियंता श्री भानु प्रताप एवं जिला प्रभारी श्री रंजीत कुमार यादव द्वारा ऊर्जा संरक्षण के विषय में वर्तमान भारत सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं व दिशा-निर्देशों के बारे में सभी को अवगत कराया गया। साथ ही ऊर्जा संरक्षण के बारे में विभिन्न तरीकों/उपायों, सौर ऊर्जा चलित उपकरणों, कृषि यंत्रों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। विभागीय योजनाओं की जानकारी कार्यशाला के माध्यम से दी गई। कार्यक्रम में उपस्थित अन्य विषय विशेषाज्ञ श्री कोमल साहू (रॉवमेंट साल्यूशन), श्री यतेश वर्मा (के.वॉय. एनर्जी) एवं श्री रौनक लुथरा (ऊर्जा टेक्नालॉजी) द्वारा ऊर्जा दक्ष पंपों में ऊर्जा बचत की जानकारी दिया गया। कृषकों द्वारा भविष्य में कृषि कार्य के लिए ऊर्जा दक्ष उपकरणों का उपयोग एवं फसल चक्र अपनाते हुए जल संरक्षण हेतु संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में क्रेडा से श्री नितेश बंछोर (सहायक अभियंता), श्री हरीश श्रीवास्तव (उप-अभियंता), कु. यामिनी देवांगन (उप-अभियंता) एवं क्रेडा के अन्य स्टॉफ उपस्थित रहे।
- बालोद,। एसडीएम डौण्डी सुश्री प्राची ठाकुर ने मंगलवार 09 फरवरी को जिले के डौण्डी विकासखण्ड के ग्राम सुकड़ीगहन में पहुँचकर विशेष पिछड़ी जनजाति कमार समाज के लोगों से भेंटकर उनका हालचाल जाना। इस दौरान उन्होंने कमार जनजाति के लोगों से शासन के विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत मिल रहे लाभ के संबंध में जानकारी ली। उल्लेखनीय है कि ग्राम सुकड़ीगुहान में विशेष पिछड़ी जनजाति कमार समाज के 70 परिवार निवासरत हैं। इस दौरान अतिरिक्त तहसीलदार एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
- बालोद। बालोद जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 के अंतर्गत धान खरीदी का कार्य निरंतर जारी है। जिला खाद्य अधिकारी ने बताया कि जिले में कुल 01 लाख 49 हजार 164 किसानों ने धान विक्रय हेतु पंजीयन कराया है। जिसमें से अब तक 01 लाख 16 हजार 208 किसानों द्वारा कुल 05 लाख 31 हजार 563 मीट्रिक टन धान विक्रय किया गया है। जिसकी कुल राशि 1164 करोड़ 15 लाख रूपए है। उन्होंने बताया कि अब तक 04 लाख 50 हजार 905 मीट्रिक टन धान हेतु डीओ जारी किया गया है, जिसमें से 03 लाख 18 हजार 473 मीट्रिक टन का धान उठाव कर लिया गया है। उपार्जन केन्द्रों में 02 लाख 13 हजार 90 मीट्रिक टन धान शेष है। उन्होंने बताया कि आगामी खरीदी दिवस हेतु 5157 किसानों के लिए टोकन जारी किया गया है, जिसमें कुल 21 हजार 345 मीट्रिक टन धान की खरीदी की जाएगी।
- बालोद। केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने एवं इनसे लाभ लेने वाले हितग्राहियों से संवाद करने के उद्देश्य से बालोद जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतों में विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन का क्रम निरंतर जारी है। इसके अंतर्गत गुरूवार 11 जनवरी 2024 को बालोद विकासखण्ड के ग्राम परसदा में 10 बजे, देवीनवागांव में दोपहर 01 बजे तथा नेवारीकला में दोपहर 03 बजे शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसी तरह डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के ग्राम सुरेगांव तथा संजारी में सुबह 10 बजे एवं परसाडीह सु और गंजईडीह में दोपहर 02 बजे शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसी तरह गुण्डरदेही विकासखण्ड के ग्राम कुरदी और कुथरेल में 10 बजे, ग्राम बासीन में दोपहर 01 बजे, मटिया अ में दोपहर 02 बजे तथा ग्राम पिरीद में दोपहर 03 बजे बजे शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसी तरह जनपद पंचायत गुरूर के बगतरायी में 10 बजे, ग्राम बोरीदकला में दोपहर 12.30 बजे एवं ग्राम बालोदगहन में दोपहर 03 बजे शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही जनपद पंचायत डौण्डी के ग्राम ढोरीठेमा में 10 बजे, ग्राम भर्रीटोला 36 में 12 बजे एवं कुंजकन्हार में दोपहर 02.30 बजे शिविर का आयोजन किया जाएगा।
- - हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं से किया गया लाभान्वित, शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की दी गई जानकारीबालोद ।केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने एवं इनसे लाभ लेने वाले हितग्राहियों से संवाद करने के उद्देश्य से प्रारंभ की गई विकसित भारत संकल्प यात्रा बालोद जिले के हितग्राहियों को शासन के जनकल्याणकारी योजनाओं से भी लाभान्वित करने का कारगर माध्यम साबित हो रहा है। इसके अंतर्गत आज जिले में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविरों में कुल 1806 हितग्राहियों का आयुष्मान कार्ड वितरण के अलावा 194 हितग्राहियों को रसोई गैस कनेक्शन प्रदान किया गया। शिविर में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत 109 हितग्राही का नवीन पंजीयन किया गया। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना अंतर्गत 201 एवं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना अंतर्गत 134 हितग्राहियों का पंजीयन किया गया। केसीसी ऋण स्वीकृत करने हेतु 48 किसानों का आवेदन लिया गया। इस दौरान ’मेरी-कहानी, मेरी-जुबानी’ के अंतर्गत हितग्राहियों ने विभिन्न योजनाओं से उन्हें मिले लाभ के संबंध में जानकारी दी।उल्लेखनीय है कि आज बालोद विकासखण्ड के ग्राम बेलमांड, उमरादाह, और पड़कीभाट तथा डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के ग्राम मुड़िया, भेंडी सु, भरनाभाट और राणाखुज्जी तथा गुण्डरदेही विकासखण्ड के ग्राम धनगांव, रूदा, खप्परवाड़ा, साजा, तवेरा और तिलोदा में विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया गया। इसी प्रकार गुरूर विकासखण्ड के ग्राम मिर्रीटोला, चिटौद और चंदनबिरही तथा डौण्डी विकासखण्ड के ग्राम सुवरबोड़, गिधाली और धुरवाटोला में विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हितग्राहियों को केंद्र सरकार के जन कल्याणकारी योजना के अंतर्गत विभिन्न सामग्रियों का वितरण किया गया। कार्यक्रम स्थल में विभिन्न विभागों द्वारा आम जनता को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करने स्टाॅल भी लगाया गया था। जिसमें संबंधित विभाग के अधिकारियों के द्वारा आम जनता को योजनाओं के संबंध में जानकारी दी गई। इसके अलावा शिविर में स्वास्थ्य विभाग की टीम के द्वारा आम लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाईयाॅ भी वितरित की गई। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों के अलावा जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। शिविर में हितग्राहियों को केन्द्र सरकार के विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित कराने के अलावा उन्हें इन योजनाओं से होने वाले लाभ के संबंध में भी जानकारी दी गई। इसके अलावा संबंधित विभाग के अधिकारियों को शासन के विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभ प्राप्त करने हेतु आवेदन भरने आदि प्रक्रियाओं के संबंध में जानकारी दी गई।शिविर में आज बालोद विकासखण्ड के ग्राम बेेलमांड में आयोजित शिविर में आयुष्मान भारत योजना के आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत 135 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड वितरण कर 12 हितग्राहियों का नया आयुष्मान कार्ड बनाया गया। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत 09 हितग्राहियों को रसोई गैस कनेक्शन का वितरण किया गया। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना अंतर्गत 07 एवं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना अंतर्गत 03 हितग्राहियों का पंजीयन किया गया। इसी तरह ग्राम उमरादाह में आयोजित शिविर में आयुष्मान भारत योजना के आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत 124 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड वितरण कर 13 हितग्राहियों का नया आयुष्मान कार्ड बनाया गया। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत 13 हितग्राहियों को रसोई गैस कनेक्शन का वितरण किया गया। प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना अंतर्गत 02 हितग्राहियों का पंजीयन किया गया। इसी तरह ग्राम पड़कीभाट में आयोजित शिविर में आयुष्मान भारत योजना के आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत 129 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड वितरण कर 18 हितग्राहियों का नया आयुष्मान कार्ड बनाया गया। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत 17 हितग्राहियों को रसोई गैस कनेक्शन का वितरण किया गया।इसी तरह डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के ग्राम मुड़िया में आयोजित शिविर में आयुष्मान भारत योजना के आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत 113 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड वितरण कर 04 हितग्राहियों का नया आयुष्मान कार्ड बनाया गया। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत 01 हितग्राही का नवीन पंजीयन किया गया। केसीसी ऋण स्वीकृत करने हेतु 04 किसानों का आवेदन लिया गया। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत 13 हितग्राहियों को रसोई गैस कनेक्शन का वितरण किया गया। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना अंतर्गत 20 एवं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना अंतर्गत 22 हितग्राहियों का पंजीयन किया गया। इसी तरह ग्राम भेंडी सु में आयोजित शिविर में आयुष्मान भारत योजना के आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत 225 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड वितरण कर 22 हितग्राहियों का नया आयुष्मान कार्ड बनाया गया। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत 01 हितग्राही का नवीन पंजीयन किया गया। केसीसी ऋण स्वीकृत करने हेतु 04 किसानों का आवेदन लिया गया। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत 12 हितग्राहियों को रसोई गैस कनेक्शन का वितरण किया गया। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना अंतर्गत 10 एवं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना अंतर्गत 05 हितग्राहियों का पंजीयन किया गया। इसी तरह ग्राम भरनाभाट में आयोजित शिविर में आयुष्मान भारत योजना के आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत 55 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड वितरण कर 07 हितग्राहियों का नया आयुष्मान कार्ड बनाया गया। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत 03 हितग्राहियों का नवीन पंजीयन किया गया। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत 07 हितग्राहियों को रसोई गैस कनेक्शन का वितरण किया गया। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना अंतर्गत 11 एवं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना अंतर्गत 12 हितग्राहियों का पंजीयन किया गया। इसी तरह ग्राम राणाखुज्जी में आयोजित शिविर में आयुष्मान भारत योजना के आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत 135 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड वितरण कर 05 हितग्राहियों का नया आयुष्मान कार्ड बनाया गया। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत 05 हितग्राहियों का नवीन पंजीयन किया गया। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत 02 हितग्राहियों को रसोई गैस कनेक्शन का वितरण किया गया। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना अंतर्गत 11 एवं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना अंतर्गत 12 हितग्राहियों का पंजीयन किया गया।इसी तरह गुण्डरदेही विकासखण्ड के ग्राम धनगांव में आयोजित शिविर में आयुष्मान भारत योजना के आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत 81 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड वितरण कर 10 हितग्राहियों का नया आयुष्मान कार्ड बनाया गया। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत 01 हितग्राहियों का नवीन पंजीयन किया गया। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत 09 हितग्राहियों को रसोई गैस कनेक्शन का वितरण किया गया। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना अंतर्गत 10 हितग्राहियों का पंजीयन किया गया। इसी तरह ग्राम रूदा में आयोजित शिविर में आयुष्मान भारत योजना के आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत 13 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड वितरण कर 09 हितग्राहियों का नया आयुष्मान कार्ड बनाया गया। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत 10 हितग्राहियों का नवीन पंजीयन किया गया। केसीसी ऋण स्वीकृत करने हेतु 01 किसानों का आवेदन लिया गया। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत 03 हितग्राहियों को रसोई गैस कनेक्शन का वितरण किया गया। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना अंतर्गत 10 एवं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना अंतर्गत 10 हितग्राहियों का पंजीयन किया गया। इसी तरह ग्राम खप्परवाड़ा में आयोजित शिविर में आयुष्मान भारत योजना के आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत 41 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड वितरण कर 12 हितग्राहियों का नया आयुष्मान कार्ड बनाया गया। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत 11 हितग्राहियों का नवीन पंजीयन किया गया। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत 07 हितग्राहियों को रसोई गैस कनेक्शन का वितरण किया गया। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना अंतर्गत 01 एवं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना अंतर्गत 01 हितग्राहियों का पंजीयन किया गया। इसी तरह ग्राम साजा में आयोजित शिविर में आयुष्मान भारत योजना के आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत 61 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड वितरण कर 06 हितग्राहियों का नया आयुष्मान कार्ड बनाया गया। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत 02 हितग्राहियों का नवीन पंजीयन किया गया। केसीसी ऋण स्वीकृत करने हेतु 01 किसानों का आवेदन लिया गया। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत 18 हितग्राहियों को रसोई गैस कनेक्शन का वितरण किया गया। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना अंतर्गत 07 एवं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना अंतर्गत 05 हितग्राहियों का पंजीयन किया गया। इसी तरह ग्राम तवेरा में आयोजित शिविर में आयुष्मान भारत योजना के आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत 21 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड वितरण कर 11 हितग्राहियों का नया आयुष्मान कार्ड बनाया गया। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत 10 हितग्राहियों का नवीन पंजीयन किया गया। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत 20 हितग्राहियों को रसोई गैस कनेक्शन का वितरण किया गया। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना अंतर्गत 10 एवं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना अंतर्गत 15 हितग्राहियों का पंजीयन किया गया। इसी तरह ग्राम तिलोदा में आयोजित शिविर में आयुष्मान भारत योजना के आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत 43 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड वितरण कर 22 हितग्राहियों का नया आयुष्मान कार्ड बनाया गया। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत 12 हितग्राहियों का नवीन पंजीयन किया गया। केसीसी ऋण स्वीकृत करने हेतु 02 किसानों का आवेदन लिया गया। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत 04 हितग्राहियों को रसोई गैस कनेक्शन का वितरण किया गया। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना अंतर्गत 26 एवं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना अंतर्गत 14 हितग्राहियों का पंजीयन किया गया।इसी तरह डौण्डी विकासखण्ड के ग्राम सुवरबोड़ में आयोजित शिविर में आयुष्मान भारत योजना के आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत 12 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड वितरण कर 02 हितग्राहियों का नया आयुष्मान कार्ड बनाया गया। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत 02 हितग्राहियों का नवीन पंजीयन किया गया। केसीसी ऋण स्वीकृत करने हेतु 02 किसानों का आवेदन लिया गया। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत 10 हितग्राहियों को रसोई गैस कनेक्शन का वितरण किया गया। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना अंतर्गत 26 एवं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना अंतर्गत 16 हितग्राहियों का पंजीयन किया गया। इसी तरह ग्राम गिधाली में आयोजित शिविर में आयुष्मान भारत योजना के आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत 11 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड वितरण कर 03 हितग्राहियों का नया आयुष्मान कार्ड बनाया गया। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत 35 हितग्राहियों का नवीन पंजीयन किया गया। केसीसी ऋण स्वीकृत करने हेतु 07 किसानों का आवेदन लिया गया। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत 25 हितग्राहियों को रसोई गैस कनेक्शन का वितरण किया गया। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना अंतर्गत 35 एवं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना अंतर्गत 07 हितग्राहियों का पंजीयन किया गया। इसी तरह ग्राम धुरवाटोला में आयोजित शिविर में आयुष्मान भारत योजना के आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत 15 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड वितरण कर 06 हितग्राहियों का नया आयुष्मान कार्ड बनाया गया। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत 06 हितग्राहियों का नवीन पंजीयन किया गया। केसीसी ऋण स्वीकृत करने हेतु 02 किसानों का आवेदन लिया गया। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत 18 हितग्राहियों को रसोई गैस कनेक्शन का वितरण किया गया। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना अंतर्गत 08 एवं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना अंतर्गत 02 हितग्राहियों का पंजीयन किया गया।इसी तरह गुरूर विकासखण्ड के ग्राम मिर्रीटोला में आयोजित शिविर में आयुष्मान भारत योजना के आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत 159 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड वितरण कर 02 हितग्राहियों का नया आयुष्मान कार्ड बनाया गया। केसीसी ऋण स्वीकृत करने हेतु 08 किसानों का आवेदन लिया गया। इसी तरह ग्राम चिटौद में आयोजित शिविर में आयुष्मान भारत योजना के आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत 182 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड वितरण कर 20 हितग्राहियों का नया आयुष्मान कार्ड बनाया गया। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत 01 हितग्राहियों का नवीन पंजीयन किया गया। केसीसी ऋण स्वीकृत करने हेतु 09 किसानों का आवेदन लिया गया। इसी तरह ग्राम चंदनबिरही में आयोजित शिविर में आयुष्मान भारत योजना के आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत 59 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड वितरण कर 08 हितग्राहियों का नया आयुष्मान कार्ड बनाया गया। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत 09 हितग्राहियों का नवीन पंजीयन किया गया। केसीसी ऋण स्वीकृत करने हेतु 08 किसानों का आवेदन लिया गया। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत 03 हितग्राहियों को रसोई गैस कनेक्शन का वितरण किया गया। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना अंतर्गत 09 एवं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना अंतर्गत 08 हितग्राहियों का पंजीयन किया गया।
- -कोण्डागांव जिले में 1908 परिवारों को मिला गैस कनेक्शन, लगभग 12 हजार लोगों को मिला आयुष्मान कार्ड-127 ग्राम पंचायतों में शत प्रतिशत भू-अभिलेखों का डिजिटलीकरणरायपुर / छत्तीसगढ़ में डबल इंजन की सरकार का असर अब दिखने लग गया है। भारत सरकार की योजनाओं से लोगों को लाभान्वित करने के लिए ’विकसित भारत संकल्प यात्रा’ के तहत ’मोदी की गारंटी वाली गाड़ी’ कोण्डागांव जिले के गांव-गांव में पहुंच रही है। यात्रा के दौरान आयोजित किए जा रहे संकल्प शिविरों में जिले के 1908 परिवारों को उज्जवला योजना के तहत गैस कनेक्शन दिए जा चुके हैं, वहीं 11 हजार 990 लोगों को आयुष्मान कार्ड उपलब्ध कराए गए हैं। जिले में अब तक 152 ग्राम पंचायतों में विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया जा चुका है। जिसमें भारत को 2047 तक विकसित बनाने का संकल्प 94 हजार से अधिक ग्रामीणों द्वारा लिया गया।यात्रा के दौरान 149 ग्रामों में कृषि विभाग एवं कृषि विज्ञान केन्द्र के अधिकारियों द्वारा उन्नत कृषि के साथ जैविक कृषि को प्रोत्साहन देने के लिए वैज्ञानिक तरीकों की जानकारी देने के साथ फसलों का प्रदर्शन भी किया गया है। इसके अतिरिक्त ड्रोन का कृषि में प्रयोग कर उत्पादकता वृद्धि के संबंध में जानकारी दी गयी। ड्रोन के माध्यम से कृषि तकनीकी का प्रदर्शन 27 गांवों में किया गया। इसके अलावा 667 लोगों को प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, 324 लोगों को जीवन ज्योति बीमा योजना का लाभ दिलाया गया है। जिले के 127 ग्राम पंचायतों में शत प्रतिशत भू-अभिलेखों का डिजिटलीकरण का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। 24 गांव ओडीएफ प्लस घोषित किए जा चुके हैं। संकल्प शिविरों में लगाये गये स्वास्थ्य कैम्पों में 66 हजार से अधिक लोगों की स्वास्थ्य जांच की गयी। जिसमें 58 हजार लोगों की टीबी जांच, 33 हजार लोगों की सिकलसेल जांच की गयी। इसके साथ ही लोगों में एनीमिया एवं अन्य लक्षणों की जांच कर उपचार उपलब्ध कराया गया। इन शिविरों में लगाये गये स्वास्थ्य कैम्पों में 66 हजार से अधिक लोगों की स्वास्थ्य जांच की गयी। जिसमें 58 हजार लोगों की टीबी जांच, 33 हजार लोगों की सिकलसेल जांच की गयी।लाभार्थियों की कहानीकरनपुर की भारती दीवान और गारावंडी की नयापारा निवासी शांति ने ’मेरी कहानी मेरी जुबानी’ के तहत बताया कि विगत वर्ष उन्हें जब 03 माह के गर्भाधारण का पता चला तब वे खुश थी, साथ ही चिंतित थीं कि बच्चे की सही परवरिश सही तरीके से वे कर सकेंगी या नहीं। ऐसे में आंगनबाड़ी की कार्यकर्ताओं एवं मितानीन द्वारा मुझे पोषक आहार, संतुलित आहार, आयरन युक्त भोजन आदि के बारे में बताने के साथ प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना का लाभ दिलाया गया जिसके तहत मुझे तीन किस्तों में 05 हजार रूपये की राशि भी प्राप्त हुई। करनपुर के तुलाराम ने नैनो यूरिया के लाभों को बताते हुए नैनो यूरिया द्वारा 70 से 80 प्रतिशत पैदावार में वृद्धि तथा कम खपत में अधिक उत्पादन के स्वयं के अनुभव को साझा करते हुए किसानों को नैनो यूरिया प्रयोग हेतु प्रोत्साहित किया।
- -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं उपमुख्यमंत्री अरूण साव ग्रहण करेंगे पुरस्कार-राज्य के 5 नगरीय निकाय होंगे पुरस्कृत एवं सम्मानितरायपुर / स्वच्छता के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ ने राष्ट्रीय स्तर पर एक बार फिर से अपना परचम लहराया है। छत्तीसगढ़ को स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कृत एवं सम्मानित किया जाएगा। राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मू 11 जनवरी को नई दिल्ली के भारत मंडपम कन्वेन्शन सेंटर में आयोजित समारोह में छत्तीसगढ़ राज्य को यह पुरस्कार प्रदान करेंगी। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव राष्ट्रपति के हाथों यह पुरस्कार ग्रहण करेंगे। इस अवसर पर नगरीय प्रशासन विभाग के सचिव डॉ. बसवराजू एस. सहित प्रदेश के कई नगरीय निकायों के निर्वाचित जनप्रतिनिधि, अधिकारी, संभागीय व जिला समन्वयक तथा स्वच्छता दीदियां भी समारोह में शामिल होंगी। केन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा आयोजित स्वच्छ सर्वेक्षण-2023 में अच्छे प्रदर्शन के लिए राज्य के पांच नगरीय निकाय रायपुर, पाटन, कुम्हारी, महासमुंद और आरंग को भी राष्ट्रीय अवार्ड मिलेगा।गौरतलब है कि केन्द्रीय आसवन एवं शहरी मंत्रालय द्वारा विश्व का सबसे बड़ा स्वच्छ सर्वेक्षण देश में कराया जा रहा है। छत्तीसगढ़ राज्य ने स्वच्छता के क्षेत्र में कई उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की और राष्ट्रीय स्तर पर अवार्ड हासिल किए है। वर्ष 2017 में ही छत्तीसगढ़ ओडीएफ राज्य होने की गौरवपूर्ण उपलब्धि हासिल कर चुका है। इसके साथ ही राज्य में तीन लाख निजी शौचालयों का निर्माण पूरा कराये जाने की उपलब्धि भी राज्य ने हासिल की थी। राज्य में स्वच्छता के कार्य को आगे बढ़ाने के लिए 10 हजार स्वच्छता दीदियों के माध्यम से मिशन क्लीन सिटी शुरू की गई थी। स्वच्छता क्रियान्वयन के बेहतर परिणाम के चलते प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य को इंदौर में पुरस्कृत किया गया था।छत्तीसगढ़ राज्य में वर्ष 2014 से 2017 के दौरान स्वच्छता को लेकर जो नीतियां बनायी गई और कई परियोजनाएं शुरू की गई थी, जिसके चलते राज्य में स्वच्छता को स्थायी तौर पर आगे बढ़ाने में मद्द मिली है। छत्तीसगढ़ राज्य द्वारा अभिनव प्रयोग करते हुए स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए सार्वजनिक और सामुदायिक शौचालयों का निर्माण के लिए सुविधा-24 योजना शुरू की गई। निर्मित सार्वजनिक एवं सामुदायिक शौचालयों के संचालन और संधारण के लिए स्वच्छता श्रृंगार योजना प्रारंभ की गई थी।यहां यह उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ में स्वच्छता को लोगों की आदत में शामिल करने और इसे स्थायी रूप से व्यवहार में लाने के लिए कचरा प्रबंधन, निजी, सार्वजनिक एवं सामुदायिक शौचालयों का निर्माण एवं प्रबंधन, सफाई मित्रों की सुरक्षा, कचरा मुक्त शहर, ओडीएफ तथा सेप्टिक टैंक के अवशेष के निपटान पर विशेष से फोकस किया गया, जिसके चलते राज्य में स्वच्छता को सतत् रूप से आगे बढ़ाने में मद्द मिली है।
- -सड़क सुरक्षा जागरूकता के कार्यक्रम सभी जिलों में किए जाएंगे आयोजित-वाहन चालकों, विद्यार्थियों के प्रशिक्षण, कार्यशाला, सेमीनार, नेत्र जांच शिविर-स्कूली बच्चों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने स्लोगन, निबंध, चित्रकला, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता होंगी-ग्राम चौपाल में आयोजित होंगे जन जागरूकता के कार्यक्रम-‘‘स्वस्थ शरीर रखे स्वस्थ मन, स्वस्थ मन रखेे सुरक्षित जन‘‘ कार्यक्रम किए जाएंगे आयोजितरायपुर /छत्तीसगढ़ में 15 जनवरी से 15 फरवरी तक नागरिकों और सड़क उपयोगकर्ताओं को सड़क सुरक्षा की गंभीरता और चुनौतियों के बारे में जागरूक करने के उद्देश्य से सड़क सुरक्षा माह 2024 आयोजित किया जाएगा। सड़क सुरक्षा माह के दौरान प्रदेश के सभी जिलों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।सड़क सुरक्षा माह 2024 के अंतर्गत शिक्षा, स्वास्थ्य, लोक निर्माण, नगरीय प्रशासन, परिवहन, पुलिस विभाग, एन.सी.सी, एन.एस.एस., स्काउट गाइड्स एवं स्वयंसेवी और समाजसेवी संस्थाओं तथा विभिन्न संबंधित विभागों के समन्वय और सहयोग से सड़क उपयोगकर्ताओं, विशेष रूप से वाहन चालकों, विद्यार्थियों के प्रशिक्षण, कार्यशाला, सेमीनार, नेत्र जांच शिविर सहित सड़क सुरक्षा कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।इसके साथ ही लोगों के बीच सड़क सुरक्षा की समस्याओं तथा समाधान का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा। यह जागरूकता अभियान सड़क दुर्घटना में होने वाली मृत्यु एवं घायलों की संख्या कम करने के लक्ष्य को प्राप्त करने में सहायक होगा।सड़क सुरक्षा माह के शुभारंभ के साथ जनजागरूकता हेलमेट रैली, सड़क सुरक्षा पर प्रशिक्षण कार्यक्रम, ऑटो वाहन चालकों का प्रशिक्षण, स्वास्थ्य परीक्षण, आंखों के जांच शिविर आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा स्कूल दिवस आयोजित किया जाएगा। स्कूली बच्चों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए स्लोगन, निबंध, चित्रकला, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जाएगा। इसके साथ ई रिक्शा वाहन चालकों का प्रशिक्षण, बस वाहन चालकों का प्रशिक्षण, गणतंत्र दिवस समारोह में सड़क सुरक्षा पर झांकी एवं बैनर, पोस्टर, फ्लैक्स, एम्बुलेंस ड्रायविंग ट्रेनिग, वाहनों का फिटनेस, रेडियम स्ट्रिप्स आदि जांच संधारण, शराब सेवन कर वाहन चालन से होने वाले नुकसान पर रैली आयोजित की जाएगी।इसी प्रकार ग्राम चौपाल में जन जागरूकता के कार्यक्रम, गंभीर सड़क दुर्घटना स्थलों के चिन्हांकन, सड़क सुरक्षा मितानों का प्रशिक्षण, युवाओं के लिये एरोबिक्स जुम्बा के माध्यम से ‘‘स्वस्थ शरीर रखे स्वस्थ मन, स्वस्थ मन रखेे सुरक्षित जन‘‘ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। हेलमेट धारी वाहन चालकों को प्रोत्साहन स्वरूप टाफी वितरण सहित स्थानीय परिस्थितियों के अनुरूप विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सड़क सुरक्षा माह 2024 के आयोजन के संबंध मंे अंतर्विभागीय लीड एजेंसी (सड़क सुरक्षा) के अध्यक्ष श्री संजय शर्मा ने सभी कलेक्टरों और पुलिस अधीक्षकों को पत्र जारी किया है।
- -श्री साव प्रधानमंत्री जनमन शिविर में हुए शामिल-20 बैगा आदिवासी युवाओं को अतिथि शिक्षक का नियुक्ति पत्र प्रदान कियारायपुर। उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव ने कहा है कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक शासकीय योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है। पहली बार ऐसी योजना बनी है जिसमें गांव और गरीब के द्वार तक सरकार पहुंच रही है। वंचित हितग्राहियों को योजनाओं की जानकारी देने के साथ लाभान्वित किया जा रहा है। हमारी सरकार लोगों की समस्याओं का हल करने के लिए तत्पर है। हम सब मिलकर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के सपनों को साकार करेंगे। खुशहाल और विकसित भारत का निर्माण करेंगे। उप मुख्यमंत्री श्री साव ने आज मुंगेली जिले के खुड़िया में पीएम जनमन योजना के तहत आयोजित विशेष मेगा शिविर में ये विचार व्यक्त किए।विशेष रूप से कमजोर जनजाति समूह की सामाजिक-आर्थिक उन्नति एवं बैगा आदिवासी परिवारों को विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ एक मंच पर दिलाने पीएम जनमन योजना के अंतर्गत लोरमी विकासखंड के खुड़िया में आज विशेष मेगा शिविर का आयोजन किया गया था। उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव ने इसका शुभारंभ किया। श्री साव का स्थानीय लोगों ने खुमरी पहनाकर और प्रतीकात्मक हल प्रदान कर भव्य स्वागत किया। उप मुख्यमंत्री ने शिविर में लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन किया तथा विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं एवं लाभान्वित हितग्राहियों की जानकारी ली। उन्होंने विकसित भारत संकल्प यात्रा में प्रचार-वैन में चल रहे प्रधानमंत्री के संदेश और चलचित्र का भी अवलोकन किया। उप मुख्यमंत्री श्री साव ने शिविर में 20 बैगा आदिवासी युवाओं को अतिथि शिक्षक के लिए नियुक्ति पत्र प्रदान किया। उन्होंने विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को चेक एवं सामग्री का वितरण भी किया।उप मुख्यमंत्री श्री साव ने मेगा शिविर को संबोधित करते हुए कहा कि विशेष रूप से कमजोर जनजाति समूह की सामाजिक-आर्थिक उन्नति के लिए आज खुड़िया में पीएम जनमन मेगा शिविर लगाया गया है। एक ही जगह विभिन्न विभागों की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदान करने यह शिविर लगाया गया है। शिविर के माध्यम से सरकार को आपके गांव में लाकर खड़ा किया गया है। उन्होंने लोगों से अपील की कि शिविर में जितने स्टॉल लगे हैं, उनका अवलोकन जरूर करें।श्री साव ने शिविर में कहा कि जब तक गांव, गरीब व किसान की तरक्की नहीं होगी, तब तक देश की तरक्की नहीं होगी। नई सरकार बनने के साथ ही हमने मोदी की गारंटी को पूरा करने की शुरुआत कर दी है। सबसे पहले 18 लाख गरीब परिवारों का आवास बनाने का निर्णय लिया गया। इसके बाद प्रदेश के 12 लाख किसानों के खाते में लंबित बोनस की राशि का अंतरण किया गया। उन्होंने कहा कि 3100 रुपए प्रति क्विंटल के हिसाब से 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदी की जाएगी। गरीबों के जीवन में खुशहाली आए, इसका इंतजाम प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने किया है।उप मुख्यमंत्री श्री साव ने 3 एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर किया रवानाउप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव ने सुदूर वनांचल क्षेत्र के बैगा आदिवासी परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने शिविर से तीन एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इन एंबुलेंस के जरिए अचानकमार क्षेत्र के गांवों में अलग-अलग दिन कैंप लगाकर लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। लोरमी के पूर्व विधायक श्री तोखन साहू, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती दुर्गा उमाशंकर साहू और कलेक्टर श्री राहुल देव सहित बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि और नागरिक पीएम जनमन मेगा शिविर में मौजूद थे।
- - निर्वाचक नामावली के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य जारीदुर्ग / कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देश पर आज 10 जनवरी को विधानसभा क्षेत्र 63 दुर्ग ग्रामीण के शहरी मतदान केंद्रों के सुपरवाइजर और बूथ लेवल ऑफिसर्स की समीक्षा बैठक एसडीएम एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी श्री मुकेश रावटे, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी श्री महेश राजपूत एवं अतिरिक्त तहसीलदार दुर्ग श्री प्रफुल्ल गुप्ता द्वारा ली गई। बैठक में निर्वाचक नामावली के अद्यतन कार्य हेतु चलाए जा रहे विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम अंतर्गत नवीन नाम जोड़ने, नाम विलोपन, संशोधन आदि के संबंध में केंद्रवार समीक्षा की गई। पूर्व से तैयार किए गए एएसडी सूची के अनुसार स्थाई रूप से स्थानांतरित, मृत निर्वाचकांे के नाम हटाने हेतु कार्यवाही करने निर्देशित किया गया। विधानसभा निर्वाचन में मतदान प्रतिशत कम वाले केंद्रों पर मतदान प्रतिशत बढ़ाने हेतु ज्यादा ध्यान देने कहा गया है। पीएसई, डीएसई वाले का भी शत-प्रतिशत निराकरण करने निर्देश दिए गए। एसडीएम श्री मुकेश रावटे ने आयोग के मंशानुरूप एसएसआर कार्यक्रम अर्हता तिथि एक जनवरी .2024 के उद्देश्य के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। जिसमें मुख्य रूप से मतदाता सूची का ईपी रेशियो जनगणना के 18$ जनसंख्या के समतुल्य करना, मतदाता सूची में लिंगानुपात जनगणना के समतुल्य करना, 18 से 19 आयु वर्ग समूह के नए पात्र मतदाताओं का सूची में पंजीयन के प्रतिशत में वृद्धि करना, मतदाता सूची में सेवा कर्मियों के पंजीयन को बढ़ाना, जनगणना से प्राप्त 18$ दिव्यांगों के आंकड़ों का पंजीयन करना, समाज के बहिष्कृत एवं उपेक्षित समूह एवं समुदाय के लोगों का नाम मतदाता सूची में पंजीकृत करना, आदि शामिल है। बैठक में सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी श्री महेश राजपूत, श्री प्रफुल्ल गुप्ता, एवं सीईओ जनपद पंचायत दुर्ग श्री शैलेश भगत भी उपस्थित थे।
- दुर्ग / जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र दुर्ग द्वारा सृजन रोजगार अंतर्गत नियोजक द्वारा उपलब्ध रिक्त पदों को भरने के लिए प्लेसमेंट का आयोजन 19 जनवरी 2024 को समय प्रातः 10.30 बजे जिला रोजगार कार्यालय दुर्ग में किया जाएगा। प्लेसमेंट केम्प में नियोजक कैपस्टॉन सर्विस लिमिटेड में प्रोडक्शन एसोसिएट के लिए 100 पद व सिक्योरिटी गार्ड के लिए 100 पद रिक्त है। इसी प्रकार टेक्नोटॉस्क बिजनेस सॉल्यूशन प्राईवेट लिमिटेड में सीएस कस्टमर सर्विस एसोसिएट के लिए 70 पद रिक्त है।जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र दुर्ग के उप संचालक श्री आर. के.कुर्रे के अनुसार इच्छुक आवेदक समस्त शैक्षणिक मूल प्रमाण एवं अंकसूची, पहचान पत्र (मतदाता परिचय पत्र, आधार कार्ड, पेन कार्ड, ड्रायविंग लाइसेंस, राशन कार्ड) रोजगार कार्यालय का पंजीयन पत्रक, छ.ग. निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र समस्त दस्तावेजांे की (छायाप्रति) के साथ प्लेसमंेट केम्प/रोजगार मेला में उपस्थित हो सकते है।
- दुर्ग / छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय (सीएसवीटीयू) ने हाल ही में सीएसवीटीयू - ग्रामीण प्रौद्योगिकी और उद्यमिता फाउंडेशन द्वारा आयोजित एक गतिशील 3-दिवसीय कार्यक्रम, लॉन्चपैड 1.0 की शुरुआत के साथ राज्य में उद्यमिता की भावना को प्रज्वलित किया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री पी.एस. ने की। एसईसीएल बीएसपी के सीएमडी मिश्रा ने नवाचार और उद्यम को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गतिविधियों की एक श्रृंखला शुरू की। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. आर.एन. के गर्मजोशी भरे स्वागत भाषण से हुई। सीएसवीटीयू फोर्टे के निदेशक पटेल, जिन्होंने लॉन्चपैड 1.0 के रोमांचक एजेंडे की रूपरेखा तैयार की। कार्यक्रम में एक ग्रैंड स्टार्टअप एक्सपो और एक आइडिया हंट कार्यक्रम के अलावा उद्घाटन समारोह, आइडियाथॉन, पावर सत्र, सहयोग कार्यक्रम और ग्रामीण उद्यमिता विकास सेल (आरईडीसी) बैठक जैसे अन्य आकर्षक सत्र शामिल थे।कुलपति डॉ. एम.के. वर्मा ने श्री पी.एस. का हार्दिक स्वागत किया। मिश्रा ने उद्यमिता के लिए संसाधनों के साथ छात्रों को सशक्त बनाने के लिए विश्वविद्यालय की प्रतिबद्धता पर जोर दिया। उन्होंने ड्रोन प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए सीएसवीटीयू द्वारा एक अभूतपूर्व पहल की भी घोषणा की, जिसका उद्देश्य व्यक्तियों को विविध कौशल सेट से लैस करना है। श्री पी.एस. मिश्रा ने अपने संबोधन में स्वामी विवेकानन्द के मंत्र उठो, जागो और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य प्राप्त न हो जाए, के साथ ज्ञान का आह्वान किया। उद्यमिता की बारीकियों पर प्रकाश डालते हुए, उन्होंने सामान्य गलतियों पर प्रकाश डाला और सफलता के लिए समस्या-समाधान कौशल के महत्व पर जोर दिया। दर्शकों को न केवल सफल उद्यमी बल्कि अच्छे इंसान बनने के लिए प्रोत्साहित करते हुए उन्होंने निरंतर ज्ञान अद्यतन करने की वकालत की। नवप्रवर्तन और विकास के लिए उनकी प्रेरणादायक दृष्टि से उपस्थित लोग मंत्रमुग्ध हो गए। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के प्रो-वाइस चांसलर डॉ. संजय अग्रवाल, यूटीडी के निदेशक डॉ. पीके घोष, संबद्ध कॉलेजों के प्राचार्य, प्रोफेसर, यूटीडी के संकाय, सीएसवीटीयू फोर्टे के अधिकारी और कर्मचारी सहित प्रतिष्ठित हस्तियों की उपस्थिति देखी गई। साथ ही उत्साही छात्र भी। जैसे ही इस परिवर्तनकारी कार्यक्रम का पर्दा गिरा, सीएसवीटीयू फोर्टे के प्रबंधक डॉ. आशीष पटेल ने सभी उपस्थित लोगों की सक्रिय भागीदारी और योगदान को स्वीकार करते हुए धन्यवाद प्रस्ताव के साथ आभार व्यक्त किया। लॉन्चपैड 1.0 ने निस्संदेह एक शानदार मिसाल कायम की है, जिससे छत्तीसगढ़ में नवाचार और उद्यमिता की एक नई लहर का मार्ग प्रशस्त हुआ है।
- -राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत महिलाओं के आजीविका संवर्धन कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश-प्रधानमंत्री जनमन योजना अंतर्गत विशेष पिछड़ी जनजातियों के आवासों को समय-सीमा में पूर्ण करने कार्ययोजना बनाने कहारायपुर /उपमुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री विजय शर्मा जी ने आज यहां मंत्रालय (महानदी भवन) में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा की। उन्होंने विभाग की विभिन्न योजनाओं महात्मा गांधी नरेगा, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, प्रधानमंत्री जनमन योजना सहित अन्य विभागीय योजनाओं की समीक्षा की। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत शामिल महिलाओं के आजीविका संवर्धन कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रधानमंत्री जनमन योजना अंतर्गत विशेष पिछडी जनजातियों के आवासो को समय सीमा में पूर्ण करने हेतु ठोस कार्ययोजना बनाने कहा। श्री शर्मा ने विभागीय कार्यों में तेजी लाते हुए सभी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुचाने के निर्देश दिए।बैठक में प्रमुख सचिव श्रीमती निहारिका बारिक, श्री भीम सिंह मुख्य कार्यपालन अधिकारी छ.ग. ग्रामीण संड़क विकास अभिकरण, श्री रजत बंसल, आयुक्त महात्मागांधी नरेगा एवं संचालक प्रधानमंत्री आवास योजना, श्रीमती रोक्तिमा यादव, संचालक पंचायत संचालनालय, श्रीमती पद्मिनी भोई साहू, मिशन संचालक रष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन एवं मिशन संचालक स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण), श्री अशोक चौबे, संयुक्त सचिव एवं अपर आयुक्त मनरेगा, श्री व्ही.पी.तिर्की, अपर विकास आयुक्त एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
- -मीसाबंदियों की आपबीती सुन भावुक हुए मुख्यमंत्री, कहा मेरे बड़े पिता जी भी 19 महीने मीसाबंदी रहे, मैं इस पीड़ा को जानता हूँ-मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय लोकतंत्र सेनानी संघ के प्रांतीय परिवार सम्मेलन एवं सम्मान समारोह में हुए शामिलरायपुर । मैंने मीसा बंदियों के तकलीफों को बहुत करीब से देखा है। उनके संघर्ष और पीड़ा को मैंने महसूस किया है। आपातकाल के दौरान मेरे बड़े पिताजी स्वर्गीय श्री नरहरि साय भी 19 महीने तक जेल में रहे। यह बात मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के वृंदावनहाल में लोकतंत्र सेनानी संघ द्वारा आयोजित प्रांतीय परिवार सम्मेलन और सम्मान समारोह में कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार मीसाबंदियों की सम्मान राशि की बहाली के लिए पहल करेगी। सम्मेलन में प्रदेश भर से आए मीसा बंदी और उनके परिजनों ने अपनी आपबीती भी साझा की। आपबीती सुन भावुक हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आपातकाल के समय का जिक्र करते हुए कहा कि लोकतंत्र सेनानी जब जेल जाते थे तो उस परिवार की स्थिति बड़ी पीड़ादायक हो जाती थी। इन परिवारों के सामने आजीविका का संकट हो जाता था। मीसा बंदियों के साथ हमारी सरकार न्याय करेगी। पूर्ववर्ती डॉ रमन सिंह की सरकार ने मीसाबंदियों के लिए सम्मान राशि देने की शुरुआत की थी। हम मीसाबंदियों के लिए बेहतर कार्य करेंगे।राज्यसभा सांसद और लोकतंत्र सेनानी संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री कैलाश सोनी ने कहा कि लोकतंत्र के लिए संघर्ष की बात जब भी आएगी, तब इन लोकतंत्र के प्रहरी मीसा बंदियों के संघर्षों से प्रेरणा ली जाएगी। इन्होंने लोकशाही के लिए लड़ाई लड़ी। यह भारत के इतिहास में एक बड़ा उदाहरण है।कार्यक्रम को विधायक श्री पुरंदर मिश्रा, लोकतंत्र सेनानी संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री सच्चिदानंद उपासने ने भी संबोधित किया।कार्यक्रम में श्री रामप्रताप सिंह, लोकतंत्र सेनानी संघ के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष श्री संतोष शर्मा, नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष श्री दिवाकर तिवारी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री द्वारिका जायसवाल सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
- रायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न श्री लाल बहादुर शास्त्री की 11 जनवरी को पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया है। श्री साय ने कहा है कि शास्त्री जी ने अपना पूरा जीवन देश सेवा में समर्पित कर दिया। सादा जीवन उच्च विचार के मार्गदर्शी सिद्धांत को उन्होंने आजीवन अपनाया और लोगों के लिए मिसाल प्रस्तुत की। सशक्त भारत के निर्माण में उनका योगदान अतुलनीय है। शास़्त्री जी ने भारतीय स्वाधीनता संग्राम के महत्वपूर्ण आन्दोलनों में सक्रिय भागीदारी निभाई। कई बार जेल भी गए। उनके जय जवान-जय किसान के नारे ने जवानों के बलिदान के साथ अन्नदाता किसानों की मेहनत को भी सम्मान दिलाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि शास़्त्री जी के जीवन मूल्य हमेशा सब को प्रेरित करते रहेंगे।
- -छत्तीसगढ़ के सर्वोन्मुखी विकास में एसईसीएल की भूमिका और विकासात्मक कार्यों से अवगत करायारायपुर, / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज यहाँ राज्य अतिथि गृह पहुना में एसईसीएल के सीएमडी डॉ. प्रेम सागर मिश्रा ने सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री को प्रतीक चिन्ह एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया।सीएमडी श्री मिश्रा ने मुख्यमंत्री को छत्तीसगढ़ के सर्वोन्मुखी विकास में एसईसीएल की भूमिका के बारे में बताया । उन्होंने सीएसआर, रेल कॉरिडोर परियोजनाओं , एफ़एमसी प्रोजैक्ट्स आदि के ज़रिए किए जा रहे विभिन्न विकासात्मक कार्यों की भी जानकारी दी । चर्चा के दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री श्री साय को बताया कि गत वर्ष एसईसीएल ने राजकोष में लगभग 5000 करोड़ रुपये का राजस्व जमा कराया था जो इस वर्ष बढ़कर लगभग 6000 करोड़ रुपये होने की आशा है । पिछले पाँच वर्षों सीएसआर के अंतर्गत एसईसीएल ने छत्तीसगढ़ के विकास पर लगभग 250 करोड़ रुपये की लागत की परियोजनाएँ कार्यान्वित की है जो शिक्षा, स्वास्थ्य, बुनियादी विकास आदि कई क्षेत्रों से सम्बंधित हैं । लगभग 10, 000 करोड़ की लागत से विकसित की जा रही एसईसीएल की रेल कॉरिडोर परियोजनाएँ राज्य के सुदूर अंचलों में विकास के अग्रदूत बनेंगे । इसके ज़रिए 300 किलोमीटर से अधिक के रेल नेटवर्क का विकास किया जा रहा है । श्री मिश्रा ने बताया कि सतत धारणीय विकास के अंतर्गत सूरजपुर ज़िले में बिश्रामपुर एवम् भटगाँव क्षेत्र में विकसित की जा रही 40 मेगावाट की ग्राउण्ड माउण्टेड ग्रिड कनेक्टेड सोलर परियोजना कोयलांचल के सबसे बड़े सोलर प्रोजैक्ट्स में से एक हैं । कोरबा कोलफ़ील्ड्स में 3 नए ईको पार्क की स्थापना की जा रही है वहीं मानिकपुर पोखरी को ईको टूरिज्म साईट के रूप में विकसित किया जा रहा है ।मुख्यमंत्री श्री साय ने एसइसीएल के द्वारा किये जा रहे विकास कार्यों की सराहना करते हुए राज्य शासन की ओर से सतत प्रगति की शुभकामनाएँ दी ।

.jpg)










.jpg)
.jpg)



.jpg)


.jpg)
.jpg)




.jpg)
.jpg)