- Home
- लाइफ स्टाइल
-
--सीमा उपाध्याय से जानिए रेसिपी
वेजिटेरियन लोगों के लिए पार्टी में पनीर की सब्जी इम्पोर्टेंट डिश होता है। कोई भी पार्टी हो, उसमें कढ़ाई पनीर जरूर तैयार किया जाता है। वहीं जब बारात से खाना ऑर्डर किया जाता है तो उसमें कढ़ाई पनीर का नाम टॉप पर होता है। रेस्तरां में मिलने वाले कढ़ाई पनीर का स्वाद लाजवाब होता है। ताजे मसालों को पीस कर तैयार की जाने वाली इस डिश को आप घर पर आसानी से तैयार कर सकते हैं। यहां देखिए कढ़ाई पनीर की रेस्तरां स्टाइल रेसिपी-
कढ़ाई पनीर बनाने के लिए आपको चाहिए...
पनीर रोस्ट के लिए
पनीर
प्याज
शिमला मिर्च
टमाटर
घी
नमक
कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर
कढ़ाई मसाला के लिए
जीरा
धनिया के बीज
सौंफ
काली मिर्च
सूखी लाल मिर्च
तड़के के लिए
मक्खन
जीरा
प्याज
अदरक लहसुन पेस्ट
नमक
हल्दी पाउडर
लाल मिर्च पाउडर
धनिया पाउडर
जीरा पाउडर
भुना हुआ कढ़ाई मसाला
पानी
टमाटर
कैसे बनाएं--
- इसे बनाने के लिए सबसे पहले पनीर, शिमला मिर्च, टमाटर और प्याज को क्यूब में काट लें। फिर तवे पर घी गर्म करें और इसपर सभी चीजों को थोड़ा सा नमक और लाल मिर्च डालकर सेक लें।
- अब कढ़ाई में जीरा, धनिया के बीज, सौंफ, काली मिर्च, सूखी लाल मिर्च को ड्राई रोस्ट करें। फिर इसे पीस लें ।
- अब प्याज-टमाटर को बारीक काट लें। कढ़ाई में बटर गर्म करें और जीरा डालें। अब इसमें प्याज, अदरक लहसुन पेस्ट, नमक, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, जीरा पाउडर, भुना हुआ कढ़ाई मसाला डालें। अब इसमें थोड़ा सा पानी डालकर भून लें। फिर इसमें टमाटर डालें।
- जब मसाला अच्छे से भून जाए तब सेका हुआ पनीर शिमला मिर्च इसमें डालें और अच्छे से मिलाएं। 5-7 मिनट के लिए पकाएं।
- कढ़ाई पनीर तैयार हैं। इसे नान, पराठे, रोटी के साथ सर्व करें। -
-संध्या शर्मा से जानिए रेसिपी
बच्चे हो या बड़े संडे के दिन कुछ स्पेशल खाने की डिमांड करते हैं। ऐसे में हर घर की महिला के लिए दुविधा हो जाती है कि आखिर क्या बनाएं स्पेशल डिश बनाकर तैयार करें। जिसे बनाने में कम झंझट हो। अगर आपके घर में भी रोज फरमाइश होती है तो आलू की सब्जी के साथ चावल की पूरियां बनाकर तैयार कर सकती हैं। आलू की सब्जी तो अक्सर बच्चों को पसंद आती है। बस साथ में चावल की खस्ता पूरियां बनाकर इसे स्पेशल टच दे सकती हैं। तो चलिए जानें कैसे बनाएं चावल की खस्ता पूरियां।
चावल की खस्ता पूरी बनाने की सामग्री--
3 उबले आलू
1 कप चावल का आटा
2 चम्मच अदरक-हरी मिर्ची का पेस्ट
1 छोटा चम्मच नमक
1 छोटा चम्मच जीरा
1/4 चम्मच हल्दी
1 छोटा चम्मच अजवाइन
1 चम्मच कसूरी मेथी
1 छोटा चम्मच चिली फ्लैक्स
बारीक कटी हरी धनिया
आधा चम्मच तेल
चावल की खस्ता पूरी बनाने का तरीका-
चावल की खस्ता पूरी बनाने के लिए किसी बड़े बाउल में 3 उबले आलू लेकर मैश कर लीजिए। आप चाहें तो इसे कद्दूकस से घिस भी सकती हैं। जिससे कि बिल्कुल अच्छी तरह से मैश हो जाएं और आलू के टुकड़े ना समझ आएं। अब चावल के आटे में इन आलुओं को मिला दें। साथ में अदरक-मिर्ची का पेस्ट डालें। हल्दी पाउडर, नमक, जीरा, अजवाइन, कसूरी मेथी को हाथों से क्रश करके डाल दें। साथ में चिली फ्लेक्स और बारीक कटी हरी धनिया में भी डालें।
अब आलू की मदद से चावल के आटे को गूंथना है। पूरी के आटे को ना ज्यादा सख्त रखना है और ना ही ज्यादा मुलायम। बिल्कुल आटा ऐसा हो जिससे आसानी से पूरी बनाकर तैयार की जा सके। अब इस आटे को केवल आलू की मदद से गूंथ लें। फिर इसे दस मिनट के लिए रख दें। तय समय के बाद गैस पर कड़ाही में तेल डालकर गर्म करें और हाथों में हल्का सा तेल लगाकर गूंथे आटे की लोई काटें। फिर थोड़ी सी मोटी पूरी बेलकर तेल में डालें। अलट-पलटकर सुनहरा होने तक तलें। बस अब आलू की सब्जी के साथ गर्मागर्म सर्व करें। -
-सीमा उपाध्याय से जानिए रेसिपी
बच्चों को अक्सर लौकी खाना पसंद नहीं होता। ऐसे में इस हेल्दी वेजिटेबल को खिलाना एक चुनौती होती है। अगर आपके घर के बड़े और बच्चे लौकी की सब्जी को देखते ही नाक-भौं सिकोड़ने लगते हैं तो उन्हें ये स्पेशल ब्रेकफास्ट बनाकर दें। फिर देखें कैसे सब इसे चाव से खाते हैं। वैसे भी ब्रेकफास्ट में कम तेल और हेल्दी चीजों से बना नाश्ता सेहत के लिए अच्छा होता है। ऐसे में लौकी के हांडवो एक परफेक्ट रेसिपी है। जिसे आप संडे ब्रेकफास्ट में मूंगफली या नारियल की चटनी के साथ सर्व कर सकती हैं। तो चलिए जानें कैसे तैयार होंगे लौकी के हांडवो।
लौकी के हांडवो बनाने की सामग्री--
चावल का आटा एक कप
बेसन एक कप
दही तीन चौथाई कप
लौकी ढाई सौ ग्राम
नमक स्वादानुसार
लाल मिर्च छोटा चम्मच
हरी मिर्च तीन से चार बारीक कटी हुई
अदरक एक इंच का टुकड़ा घिसा हुआ
हल्दी पाउडर
बारीक कटी हरी धनिया
तेल दो चम्मच
जीरा एक चम्मच
सफेद तिल दो चम्मच
करी पत्ता
ईनो सॉल्ट
लौकी के हांडवो बनाने की विधि--
लौकी के हांडवो बनाने के लिए सबसे पहले बैटर बनाकर तैयार कर लें। इसे बनाने के लिए किसी बड़े बाउल में चावल का आटा, बेसन और फ्रेश दही को मिला लें। फिर इसमे पानी डाएलकर बिल्कुल स्मूद बैटर तैयार करें। लौकी को छील लें और धोकर ग्रेटर की मदद से ग्रेट कर लें यानी की घिस लें। अब इन घिसी हुई लौकी को बैटर में डालकर मिला दें। अब इसमे नमक, लाल मिर्च पाउडर, हरी मिर्च, हरी धनिया, अदरक, हल्दी पाउडर डालकर मिला लें।
कैसे बनाएं लौकी के हांडवो--
एक पैन में एक चम्मच तेल डालकर गर्म करें। फिर इसमे जीरा चटकाएं, साथ में सफेद तिल और करी पत्ता डालकर तड़का लगाएं और गैस बंद कर दें। इस तड़के में से आधा बैटर में डाल दें और आधा पैन में ही रहने दें। बैटर में ईनो फ्रूट सॉल्ट डालें और इस बैटर को तैयार कर लें। अब तड़के के पैन में बैटर डालें और फैलाएं। धीमी आंच पर इस पैन को ढंककर पकाएं। करीब दस से पंद्रह मिनट बाद ढक्कन हटाकर चारों तरफ तेल डालें और फिर से ढंककर पकाएं। जब ये एक तरफ से पक जाए तो इसे थाली में पलटें और पैन में वापस पलट कर दूसरी तरफ से पकाएं। अच्छी तरह से दोनों तरफ से पक जाएं तो प्लेट में निकालकर कट करें और गर्मागर्म चटनी के साथ सर्व करें। इस ब्रेकफास्ट को सब पसंद करेंगे। -
-संध्या शर्मा से जानिए रेसिपी
लंच में हर दिन क्या बनाएं ये एक बड़ा सवाल होता है। अधिकतर बच्चे सभी सब्जियां खाना पसंद भी नहीं करते हैं। ऐसे में कुछ अलग और टेस्टी खाने या बनाने का मन है तो आप प्याज से टेस्टी सब्जी बना सकते हैं। ये स्वाद में लाजवाब लगती है। इसे आप रोटी के साथ सर्व कर सकते हैं। यहां सीखिए मलाई प्याज बनाने का तरीका-
मलाई प्याज बनाने के लिए आपको चाहिए---
छोटे प्याज
घी
जीरा
तेज पत्ता
काली इलायची
बड़ा प्याज
नमक
कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर
धनिया बीज पाउडर
हल्दी पाउडर
टमाटर की प्यूरी
फ्रेश क्रीम
दूध
धनिया
कसूरी मेथी
गरम मसाला
कैसे बनाएं--
इसे बनाने के लिए प्याज को अच्छे से छील कर भून लें। फिर एक कढ़ाई में घी गर्म करें और फिर इसमे जीरा, तेज पत्ता, काली इलायची, बारीक कटी प्याज, हरी मिर्च, अदरक और नमक डालें। फिर
कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, धनिया बीज पाउडर, हल्दी पाउडर डालें। थोड़ा सा पानी डाल कर इसे ढक दें। फिर इसमे टमाटर की प्यूरी डालें। इसे ढक दें। अब इसमें दूध डालें। फिर प्याज और क्रीम डालकर भूनें। अब कसूरी मेथी-धनिया से गार्निश करें और रोटी से सर्व करें। -
ब्रेकफास्ट बनाने में अक्सर देर हो जाती है। खासतौर पर जब वीकेंड हो तो सारे काम सुस्ती से होते हैं। अगर आप डाइट पर रहती हैं और घरवालों को भी कुछ हेल्दी स्पेशल ब्रेकफास्ट खिलाने की सोच रही हैं तो नाश्ते में ओट्स के डोसे बनाकर तैयार करें। इसे बनाने में ज्यादा वक्त भी नहीं लगता है और पहले से तैयार भी करके नहीं रखनी पड़ती है। तो चलिए जानें कैसे बनेगा ओट्स का डोसा।
ओट्स का डोसा बनाने की सामग्री--
एक कप ओट्स
एक चौथाई कप चावल का आटा
एक चौथाई कप सूजी या रवा
आधा चम्मच जीरा
स्वादानुसार नमक
एक प्याज
करी पत्ता, धनिया की पत्ती
अदरक का एक इंच लंबा टुकड़ा
हरी मिर्ची
एक चौथाई कप दही
पानी आवश्यकतानुसार
ओट्स डोसा बनाने की रेसिपी--
ओट्स बनाने के लिए सबसे पहले रेडी टू ईट ओट्स को लेकर उसका फाइन पाउडर बना लें। इसे किसी बड़े बाउल में शिफ्ट करें और साथ में चावल का आटा और सूजी मिला दें। साथ में नमक स्वादानुसार और जीरा डालें। बारीक कटा प्याज, अदरक का टुकड़ा मिला लें। साथ में बारीक कटी हरी मिर्ची, धनिया की पत्ती, करी पत्ता मिलाएं। सबसे आखिरी में दही डालकर मिक्स कर लें। अब इस घोल में पानी डालें। पानी की मात्रा ओट्स के डोसे में चावल के डोसे से ज्यादा होनी चाहिए। इसका बैटर बिल्कुल पतला होना चाहिए। अब इस बैटर को सेट होने के लिए करीब आधा घंटा छोड़ दें।
अब तवे या पैन को गर्म करें और उस पर ओट्स डोसा को फैलाएं। कुछ देर बाद पलटकर प्लेट में निकाल लें। ओट्स डोसे का बैटर पतला होता है इसलिए इसे तवे पर फैलाने की जरूरत नही है। बस किसी भी करछूल की मदद से तवे पर डालकर छोड़ दें। दोनों तरफ से पलटकर सुनहरा कर लें और नारियल या मूंगफली की चटनी के साथ गर्मागर्म सर्व करें। -
हेल्दी डाइट लेना हर कोई चाहता है लेकिन स्वाद के आगे सब मजबूर रहते हैं। लेकिन अब टेस्ट और हेल्थ साथ में मिल जाती है। महाराष्ट्र की मशहूर थालीपीठ को आप भी बनाकर रेडी कर सकती हैं। बाजरा और ज्वार के आटे में गेंहू और चावल का आटा, बेसन मिलाकर ये रोटी तैयार की जाती है। जिसे चटनी, रायता, दही या किसी सब्जी के साथ खाया जा सकता है। सबसे खास बात कि ये सेहत के लिए खूब फायदेमंद और अगर आप वेट लॉस डाइट पर हैं तो इस रेसिपी को जरूर ट्राई करें। लंच या ब्रेकफास्ट के लिए ये बिल्कुल परफेक्ट होती है। तो चलिए जानें कौसे बनेगी थालीपीठ।
थालीपीठ बनाने की सामग्री--
एक कप ज्वार का आटा
एक चौथाई कप बेसन
एक चौथाई कप गेंहू का आटा
एक चौथाई कप मिलेट या बाजरा का आटा
एक चौथाई कप चावल का आटा
लहसुन-अदरक का पेस्ट
बारीक कटी हरी मिर्ची
हल्दी
धनिया पाउडर
जीरा पाउडर
अजवाइन
दो चम्मच सफेद तिल
हरी धनिया, हरी मिर्ची
प्याज
नमक स्वादानुसार
तेल
पानी आवश्यकतानुसार
थालीपीठ बनाने की विधि---
सबसे पहले किसी बड़े से बाउल में सारे आटे को मिला लें। फिर इसमे अदरक-लहसुन का पेस्ट, हरी मिर्ची मिलाएं। साथ में हल्दी, जीरा, धनिया पाउडर डालें। साथ में तिल, अजवाइन भी डाल दें। स्वादानासुर नमक डालें और पानी डालकर बिल्कुल गीला आटा गूंथ लें। थालीपीठ बनाने के लिए एल्यूमिनियम फॉइल या बटर पेपर लें। इस पर घी लगाकर इसे चिकना कर लें।
अब थालीपीठ के गीले आटे की छोटी लोई लें और बटर पेपर, एल्यमिनिमय फॉइल या केले के पत्ते पर रखकर हाथों से थपथपाकर फैलाएं। थालीपीठ को बनाते समय हाथों को पानी से गीला कर लें। जिससे कि थालीपीठ में दरार ना पड़े और वो बिल्कुल चिकने से बनकर तैयार हों। जब ये पूरी तरह से फैल जाएं तो इनके बीच में छोटे-छोटे छेद कर लें।
छेद करने के लिए बस हल्की सी उंगली की मदद लें, जिससे कि तवे पर घी डालते समय ये आसानी से सोख लें और नीचे की तरफ से भी पक जाए। तवे को गर्म करें और थालीपीठ के बटर पेपर को सीथे तवे पर ले जाकर पलट दें। धीरे से बटर पेपर को निकाल लें। धीमी आंच पर पकाएं। थालीपीठ के छेद में अच्छे से घी भरकर चारों तरफ फैला दें। बस मध्यम आंच पर सुनहरा पकाकर दही या अचार, चटनी के साथ गर्मागर्म सर्व करें। -
-सीमा उपाध्याय से जानिए रेसिपी
घर की पार्टी में आप आलू, प्याज, पालक, गोभी के पकौड़े बना सकते हैं। कुछ लोगों की शिकायत रहती है कि घर में बने पकौड़े सॉफ्ट हो जाते हैं, ऐसे में हम यहां बता रहे हैं कुछ ऐसी ट्रिक्स जो क्रिस्पी पकौड़े बनाने में आपकी मदद करेंगे।
- क्रिस्पी पकौड़े बनाने के लिए सबसे पहले बेसन घोलते समय इसमें चावल का आटा डालें और फिर इसे अच्छे से मिला लें। चावल का आटा पकौड़ों को क्रिस्पी बनाता है। हालांकि, इसे डालने के बाद घोल थोड़ा पतला हो जाता है। इसलिए पहले से पानी थोड़ा कम ही डालें।
- पकौड़ों में कुरकुरापन पाने के लिए घोल में एक चम्मच तेल डालें और फिर इसे अच्छे से फेट लें। इस बैटर में एक चुटकी बेकिंग सोडा भी मिलाएं।
- पकौड़े क्रिस्पी बनाने के लिए आलू-प्याज काटते समय ध्यान रखें कि ये बहुत ज्यादा मोटा ना हो। पतले-पतले आलू प्याज के बने पकौड़े काफा क्रिस्पी होते हैं।
- पकौड़े तलने के लिए कढ़ाई में तेल अच्छे से डालें। बहुत कम तेल होने पर भी ये खराब हो सकते हैं। -
-संध्या शर्मा से जानिए रेसिपी
घरों में गाजर की कांजी बनाई जाती है। हालांकि, मारवाड़ी घरों में कांजी वड़ा तैयार किया जाता है। इस डिश की सभी की अपनी रेसिपी है, लेकिन अगर आप इसे मारवाड़ी तरीके से बनाना चाहते हैं तो यहां इसे बनाने का तरीका बताया गया है। जानिए-
कांजी वड़ा बनाने के लिए आपको चाहिए-
वड़ा के लिए
- मूंग दाल
- नमक
- तेल
कांजी के लिए
- पानी
- हींग
- हल्दी पाउडर
- पीली सरसों
- नमक
- काला नमक
- लाल मिर्च
- सरसों तेल
कैसे बनाएं--
- कांजी वड़ा बनाने के लिए एक बर्तन में पानी को अच्छे से उबाल लें और फिर इसे ठंडा होने दें।
- जब ये ठंडा हो जाए तो इसे किसी बड़े कंटेनर में डालें। ध्यान रखें कि कंटेनर पूरी तरह से साफ और सूखा हो।
- अब इस पानी में हींग, लाल मिर्च पाउडर, पीली सरसों, हल्दी पाउडर, नमक, काला नमक अच्छे से डालकर मिक्स करें।
- अब इस कंटेनर को एक ही जगह पर कुछ दिनों के लिए रख दें। अब हर दिन एक बार साफ चम्मच से इस कांजी को हिलाएं। आप इसे धूप में भी रख सकते हैं।
- कुछ ही दिनों में कांजी का स्वाद अच्छा हो जाएगा और सारे मसाले भी पानी में अच्छे से मिल जाएंगे।
- जब कांजी तैयार जाए तो वड़े बनाएं। इसके लिए मूंग की दाल को दो घंटे पहले भिगो दें। फिर इसे छान लें।
- अब दाल को दरदरा पीस लें, इस पेस्ट में नमक मिलाएं और अच्छे से फेंट लें।
- अब वड़े तलने के लिए एक कढ़ाई में तेल गर्म करें, फिर छोटे-छोटे वड़े कढ़ाई में डाल लें।
- इन्हें चारों तरफ से अच्छे से सेक लें, और फिर कढ़ाई से निकाल कर टिशू पेपर पर रख दें।
- सारा तेल जब निकल जाए तो वड़ों को गुनगुने पानी में भिगोएं। भिग जाने के बाद अच्छे से निचोड़े। ध्यान रखें कि हल्के हाथ से ही ऐसा करें। अब वड़ों को कांजी में डाल दें।
-कांजी वड़ा तैयार है। आप कांजी वड़े पर हरी चटनी डालकर सर्व कर सकते हैं। -
-सीमा उपाध्याय से जानिए रेसिपी
कुल्फी का मजा तो फालूदा के साथ आता है। अक्सर घर में लोग कुल्फी तैयार कर लेते हैं लेकिन फालूदा बनाना उन्हें मुश्किल लगता है। अगर आप भी यहीं सोचती हैं कि फालूदा बनाना ट्रिकी काम है तो इस रेसिपी को जानने के बाद कुछ मिनटों में तैयार कर लेंगी। होली पर अगर आप कुल्फी बना रही हैं तो साथ में मेहमानों को फालूदा जरूर सर्व करें या फिर बनाएं फालूदा की टेस्टी ड्रिंक। तो चलिए जानें कैसे बनाएं मिनटों में फालूदा।
फालूदा बनाने की सामग्री--
एक कप कॉर्नस्टार्च
गुलाबजल
एक चम्मच चीनी
फालूदा बनाने की विधि
फालूदा बनाना बहुत ही आसान है। इसे बनाने के लिए किसी बाउल में कॉर्नस्टार्च को लें। अब इसमे थोड़ा सा गुलाबजल और कॉर्नस्टार्च के हिसाब से एक या दो चम्मच चीनी डाल दें। पानी डालकर इसका पतला घोल तैयार करें। घोल तैयार करते समय ध्यान रखे कि इसमे गांठ ना पड़े। इसलिए इसे लगातार चम्मच से चलाते रहें अगर इस दौरान गांठ पड़ जाए तो हाथ की मदद से उसे हटा दें और अच्छी तरह से मिला लें। अब किसी नॉनस्टिक पैन को लें। इसे गर्म करें और कॉर्नस्टार्च के घोल को पलट दें। इसे धीमी आंच पर तब तक पकाएं जब तक कि ये घोल बिल्कुल गाढ़ा और स्टिकी सा ना हो जाए। कॉर्नस्टार्च पकने के बाद बिल्कुल गाढ़ा चिपचिपा हो जाएगा और ट्रांसपैरेंट दिखने लगेगा।
फालूदा बनाने का तरीका
फालूदा बनाने के लिए सेंवई बनाने वाली मशीन को लें और उसमे गर्म कॉर्नस्टार्च के घोल को डाल दें। ध्यान रहे कि ये बिल्कुल गर्म हो नहीं तो फालूदा ठीक से नहीं बनेगा। मशीन को पकड़ने के लिए आप कपड़े का इस्तेमाल करें, जिससे कि हाथ ना जले। अब बर्फ के ठंडे पानी को किसी गहरे बाउल में लें। इसमे गर्म कॉर्नस्टार्च के घोल को सेंवई वाली मशीन में डालें और फालूदा बनाएं। इसे सीधा ठंडे पानी में निकालें। बस फालूदा बनकर रेडी है। इसे ठंडे पानी से निकालें और कुल्फी के साथ सर्व करें। -
-संध्या शर्मा से जानिए रेसिपी
होली पर मेहमानों को खिलाने के लिए कई वैराइटी के स्नैक्स और स्वीट रेसिपी तो हर किसी ने बनाई होगी। लेकिन बिना रिफ्रेशिंग ड्रिंक के कुछ अधूरा सा लगता है। गर्मियों की दस्तक के साथ ही समर ड्रिंक्स की डिमांड भी बढ़ जाती है। तो अगर आप इस होली कुछ स्पेशल और क्विक समर ड्रिंक को बनाना चाहते हैं तो ग्रेप्स पंच बिल्कुल परफेक्ट होंगे। सबसे खास बात कि इसमे केवल सीजन के फ्रूट्स की जरूरत होगी। बाकी सामान हर किसी के किचन में आसानी से मिल जाता है। वहीं इसका टेस्ट बिल्कुल ताजगी देगा। तो चलिए जानें कैसे बनाएं ये स्पेशल समर रिफ्रेशिंग ग्रेप्स पंच।
ग्रेप्स पंच बनाने की सामग्री
100 ग्राम हरे वाले अंगूर
दो कप पानी
पुदीना की फ्रेश पत्तियां बारीक कटी हुई
एक चम्मच भुना और पिसा जीरा
एक चम्मच काला नमक
एक चम्मच शहद
ग्रेप्स पंच बनाने की विधि
ग्रेप्स पंच बनाने के लिए अंगूर को धोकर मिक्सी के जार में पलट लें। फिर इन अंगूर को थोड़ा सा पानी डालकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को किसी छन्नी से छानकर अलग कर लें। अब इस पेस्ट में दो कप पानी डालें। साथ में भुना जीरा, काला नमक डालें। इसे रिफ्रेश टेस्ट देने के लिए बिल्कुल बारीक कटे पुदीना के पत्ते मिलाएं। साथ में थोड़ा सा नींबू का रस डालें। ये रस इस पंच को टैंगी टेस्ट देगा। एक चम्मच शहद मिलाएं। जिससे कि इस पंच की मिठास बनी रहे। थोड़ा सा ठंडा पानी डालकर इसे सर्व करें। ये रिफ्रेश ड्रिंक हर किसी को पसंद आएगी। -
-सीमा उपाध्याय से जानिए रेसिपी
मॉर्निंग ब्रेकफास्ट हमेशा हेल्दी और हैवी होना चाहिए। जिससे पेट काफी देर तक भरा रहे। बच्चों के साथ बड़ों के लिए भी ये ब्रेकफास्ट जरूरी है जिससे कि जल्दी से भूख ना लगे और बेकार की स्नैकिंग ना करनी पड़े। रोज वहीं पोहा और उपमा खाकर बोर हो गए हैं तो इस बार फटाफट तैयार करें वेजी पैनकेक। जिसमे आप हेल्दी सोया बड़ी को डाल सकती हैं। जिससे ये प्रोटीन और न्यूट्रिशन से भरे होंगे और बच्चों-बड़ों दोनों के लिए फायदेमंद भी। तो चलिए जानें कैसे बनेंगे सोयाबड़ी वेजी पैनकेक।
सोयाबड़ी वेजी पैनकेक बनाने की सामग्री
आधा कप सोया बड़ी भीगे हुए
150 ग्राम चावल भीगे हुए
आधा कप दही
हरी मिर्च- तीन से चार
अदरक एक इंच का टुकड़ा
1 शिमला मिर्च बारीक कटा हुआ
1 टमाटर बारीक कटा हुआ
1 गाजर बारीक घिसा हुआ
नमक स्वादानुसार
जीरा आधा चम्मच
हरा धनिया बारीक कटा हुआ
बेकिंग सोडा एक चौथाई छोटा चम्मच
सोयाबड़ी वेजी पैनकेक बनाने की विधि
आधा कप सोया बड़ी और 150 ग्राम चावल को धोकर अलग-अलग भिगो दें। जब ये एक घंटा में भीगकर फूल जाएं तो सोया बड़ी को निचोड़ लें। फिर ग्राइंडर के जार में डालकर पीस लें। पिसी सोयाबड़ी को निकालकर प्लेट में रख दें। फिर इसी जार में भीगे हुए चावल, आधा कप दही, 2 हरी मिर्च, अदरक का टुकड़ा डालकर पीस लें। अब किसी बड़े बाउल में चावल का पेस्ट, पिसे हुए सोयाबड़ी, आधा कप बारीक कटी शिमला मिर्च, गाजर, टमाटर, नमक, जीरा, हरी धनिया डालें। सारी चीजों को मिलाकर पानी डालकर फेंट लें। सबसे आखिर में बेकिंग सोडा डालकर मिला लें।
पैनकेक बनाने का तरीका
पैन पर थोड़ा सा तेल डालें और गर्म करें। जब तेल गर्म हो जाए तो बैटर को फैला दें। ढंककर करीब दो मिनट तक धीमी आंच पर पका। थोड़ी देर बाद तेल डालकर पलट दें। दोनों तरफ से पकाकर प्लेट में निकाल लें। इसी तरह से सारे पैनकेक बनाकर तैयार कर लें।
--- -
-संध्या शर्मा से जानिए रेसिपी
बच्चों से लेकर बड़ों तक को पास्ता खूब पसंद होता है। इसे दो तरह से बनाया जाता है पहला व्हाइट सॉस और दूसरा रेड सॉस। बाजार में मिलने वाला पास्ता काफी ज्यादा क्रीमी होता है, हालांकि जब इसे घर में बनाया जाता है तो ये उतना क्रीमी नहीं बनता। अगर आप भी टेस्टी क्रीमी पास्ता बनाना चाहते हैं तो आपको व्हाइट सॉस बनाना सीखना चाहिए। यहां देखिए पास्ता के लिए कैसे तैयार करें सॉस।
व्हाइस सॉस बनाने के लिए आपको चाहिए...
सॉस बनान के लिए आपको बहुत कम सामान चाहिए होता है। अच्छी बात यह है कि सॉस घर में मौजूद चीजों से तैयार हो जाती है। इसके लिए आपको चाहिए मैदा, बटर और दूध।
कैसे बनाएं
इसे बनाने के लिए एक पैन में बटर डालें, इस दौरान आंच को स्लो ही रखें वर्ना बटर जलने लगेगा। जब बटर पिघल जाए तो इसमें मैदा डालें और इसे अच्छे से मिक्स करें। इस थोड़ा सा भूनना है। जब ये भुन जाए तो इसमें थोड़ा थोड़ा दूध डालें। ध्यान रखें कि आपको थोड़ा ही दूध डालना है। अगर एक साथ बहुत ज्यादा दूध डाल देंगे तो इसमें गुठले पड़ सकते हैं। इसे सब क्रीमी टेक्सचर मिल जाए तो समझ जाएं की सॉस तैयार है। आप इसमें नमक और ऑरिगेनो डाल सकते हैं।
टिप
अगर सॉस में गुठले पड़ जाते हैं तो फिक्र ना करें। एक छन्नी लें और उसे एक बर्तन पर रखें। फिर इसे अच्छे से छान लें। पर ऐसा तभी करें जब क्रीम थोड़ी गाढ़ी हो।
- -
गर्मी के मौसम में लोग पार्टी फूड मेन्यू में ठंडी-ठंडी चीजों को भी जगह देते हैं। अगर आप भी इस साल होली का जश्न मनाने के लिए पार्टी मेन्यू में कोई ठंडी रेसिपी ट्राई करना चाहते हैं तो झटपट बनाएं मटका कुल्फी। ये रेसिपी न सिर्फ खाने में बेहद टेस्टी होती है बल्कि सेहत के लिए भी काफी मायनों में फायदेमंद मानी गई है।
मटका कुल्फी बनाने के लिए सामग्री-
-दूध - 3 कप
-क्रीम - 1 कप
-मिल्क पाउडर - 2 टेबलस्पून
-केसर - 4-5 धागे
-चीनी - 1 कटोरी
-बादाम - 1 टेबलस्पून
-पिस्ता - 2 टीस्पून
-काजू - 1 टेबलस्पून
मटका कुलफी बनाने की विधि-
मटका मलाई कुल्फी बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में दूध गर्म करके उसमें क्रीम और मिल्क पाउडर डालकर अच्छे से हिलाएं। ध्यान रखें, इस समय दूध को लगातार हिलाते रहें, ताकि उसमें गुठलियां न बनें। 5 मिनट बाद दूध में मेवे डालकर एक उबाल आने दें। इस समय गैस को न तो तेज आंच पर रखें और न ही धीमी आंच पर।
इसके बाद दूध में केसर के धागे डालकर 10 मिनट तक दूध को और पकने दें। जब दूध गाढ़ा हो जाए तो उसमें चीनी डालकर गैस को सिम आंच पर 5 मिनट और पकने दें। जब दूध क्रीमी जैसा होने लगे तो गैस बंद कर दें। अब इस तैयार मिश्रण को छोटे-छोटे मटकों में डालकर फ्रीजर में 6-8 घंटे के लिए ठंडा होने के लिए रख दें। आपकी टेस्टी मटका कुलफी बनकर तैयार है। होली पर परिवार और दोस्तों के साथ इसका लुत्फ उठाएं। -
होली के सबसे लोकप्रिय व्यंजनों में से एक मालपुआ है. यह नरम और कुरकुरा भारतीय शैली का पैनकेक, होली के दौरान उत्तर भारत में बनाई जाने वाली एक अत्यंत लोकप्रिय क्षेत्रीय मिठाई है, जो इस उत्सव का एक अभिन्न अंग है. इस मालपुआ की एक अनूठी विशेषता यह है कि यह कोने के चारों ओर कुरकुरा और बीच में नरम होना चाहिए।
मालपुआ बनाने के लिए सामग्री
मैदा - मैदा - 1 कप, सूजी - 1/2 कप, चीनी - 1/2 कप, दूध - 2 कप या आवश्यकता अनुसार.
चाशनी: चीनी- 2 कप, पानी- 1 कप, हरी इलाइची पाउडर- 1/2 छोटा चम्मच, ऑरेंज फूड कलर- 1/2 छोटा चम्मच.
मालपुआ बनाने का तरीका--
एक बड़े मिक्सिंग बाउल में 1 कप मैदा, 1/2 कप सूजी और 1/2 कप चीनी डालकर मिक्स कर लें, जरूरत के अनुसार गुनगुना दूध डालकर गाढ़ा घोल बना लें. इसके बाद 30 मिनट के लिए अलग रख दें।
मालपुआ के लिए चाशनी बनाने के लिए एक पैन में 2 कप चीनी और 1 कप पानी डालकर मिक्स करें और 2 मिनट या चीनी के अच्छे से पिघलने तक पकाएं. फिर ½ बड़ा चम्मच हरी इलायची पाउडर और खाने का रंग डालें, अब इसे और 2 मिनट या जब तक यह चिपचिपा न हो जाए तब तक पकाएं।
अब एक पैन में तेल गर्म करें और एक चम्मच बैटर डालकर गोल छोटी पैनकेक बनाएं. इसे धीमी से मध्यम आंच पर दोनों तरफ से तब तक तलें जब तक कि किनारे सुनहरे भूरे रंग के न हो जाएं।
तले हुए मालपुआ को गरम चाशनी में डालें और कम से कम 20-30 सेकंड के लिए भिगो दें। अब आखिर में इसे कटे हुए पिस्ते और बादाम से गार्निश करें और ठंडी और क्रीमी रबड़ी के साथ सर्व करें. - -संध्या शर्मा से जानिए रेसिपीमठरी बोट एक स्वादिष्ट व्यंजन है। चाहे जो भीमौसम हो, हमेशा इसका उपयोग किया जा सकता है। इसे काफी कम समय में तैयार किया जा सकता है। होली का त्योहार सामने हैं, तो आज ही बना डालिए मठरी बोट--क्या चाहिए-गेहूं का आटा- 11/2 कप, सूजी- 1/4 कप, तेल- 1/4 कप (मोयन के लिए), नमक- 1 छोटा चम्मच, अजवाइन- 1 छोटा चम्मच, तेल- तलने के लिए।ऐसे बनाएं-छलनी से आटा छान लें। इसमें सूजी, नमक, अजवाइन और मोयन के लिए तेल डालकर अच्छी तरह मिलाएं। दोनों हाथों से आटा रगडऩा है। थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए सख्त आटा गूंध लें। ऊपर से तेल लगाकर आधे घंटे के लिए रख दें। आधे घंटे बाद हथेली पर थोड़ा-सा तेल लेकर फिर से आटा गूंध लें। इसकी बड़ी रोटी बेल लें। कांटे से इसमें छेद कर लें। अब कुकी कटर से गोल टुकड़े काट लें। इन्हें टार्ट मोल्ड में अच्छी तरह से चिपका दें। ध्यान रहे कि बीच में हवा न भरे। फिर से कांटे से गोद दें। टार्ट को मोल्ड के साथ गर्म तेल में तल लें। टार्ट पकते ही मोल्ड से बाहर आ जाएगा। इन टार्ट पर मिले-जुले फल या फिर आलू चाट रखकर परोसें।
- -सीमा उपाध्याय से जानिए रेसिपीकुछ मीठा खाने का मन हो, तो मिश्री क्रैकर्स बनाया जा सकता है। इसके लिए मिश्री पाउडर के साथ कुछ सामान की जरूरत होगी। आइए जानिए कैसे तैयार करें मिश्री क्रैकर्स---क्या चाहिए--मैदा-1 कप, घी- 3/4 कप, मिश्री पाउडर- 3/4 कप, इलायची पाउडर- 1/2 छोटा चम्मच, केसर-1/2 छोटा चम्मच, बादाम और पिस्ता- 1-1 छोटा चम्मच कटे हुए, मिश्री-1 छोटा चम्मच।ऐसे बनाएं--थोड़े पानी में केसर मिला लें। घी और मिश्री पाउडर को लगातार आठ-दस मिनट तक तेज़ी से फेटें। जब ये फेंटते हुए सफेद हो जाए तो इसमें मैदा मिलाकर बिना पानी के मुलायम आटा गूंध लें। इसकी पतली और चौकोर आकार की रोटी बेलें। इस पर केसर का पानी लगाएं। ऊपर से इलायची पाउडर, भीगी हुई केसर और कटे हुए बादाम-पिस्ता बुरकें। कुछ मिश्री बुरककर चम्मच से हल्के-हल्के दबाएं। इन्हें चौकोर या पसंदीदा आकार में काट लें। ओवन को 160 ड्रिगी में छह-आठ मिनट प्रीहीट करें। बेकिंग ट्रे में क्रैकर्स रखकर बेक करें। ओवन नहीं है तो तवे या पैन पर क्रैकर्स रखें और ढककर धीमी आंच पर पकने दें। जब क्रैकर्स का नीचे वाला हिस्सा सुनहरे भूरे रंग का हो जाए तो इन्हें पैन से निकाल लें। इन्हें ठंडा करके हवाबंद डिब्बे में स्टोर करें।
-
-सीमा उपाध्याय
होली के रंग में रंगने के लिए पूरा भारत एक बार फिर तैयार है. इस साल 7 और 8 मार्च को होली का जश्न मनाया जाएगा. जिंदगी में रंग भर देने वाले इस त्योहार का जश्न भला गुजिया के बिना कैसे पूरा हो सकता है. उत्तर भारत समेत देश के अधिकतर हिस्सों में गुजिया को बड़े शौक खाया जाता है. गुजिया को कई अलग-अलग तरीकों से तैयार किया जाता है जिसमें शहद वाली गुजिया, ड्राई गुजिया व अन्य के नाम शामिल हैं. वैसे क्या आपने कभी एप्पल वाली गुजिया के बारे में सुना है.
इस होली गुजिया जैसी मिठाई को अलग अंदाज में तैयार करना और खाना चाहते हैं तो आपको एप्पल गुजिया की रेसिपी को ट्राई करना चाहिए. चलिए आपको बताते हैं एप्पल गुजिया की टेस्टी रेसिपी….
एप्पल गुजिया को बनाने के लिए आपको क्या-क्या चाहिए
इंग्रेडिएंट्स- 3 कप मैदा, 300 ग्राम खोया, 1 बड़ा चम्मच हरी इलायची का पाउडर, 1/4 कप सूजी, 1 1/2 कप चीनी, 2 बड़े चम्मच बारीक कटे हुए बादाम आटे के लिए, 1/2 कप घी ,1 1/2 कप पानी
फिलिंग के लिए
1.5 कप सेब, 600 ग्राम खोया, 2 चम्मच काजू, 20 किशिमिश, 300 ग्राम पाउडर शुगर, 2 चम्मच पिस्ता, 2 चम्मच बादाम और आधा चम्मच हरी इलायची
इस तरह तैयार करें
स्टेप 1: सबसे पहले आपको सेब को छीलना है और इसे ग्रेट करना है. एप्पल को कद्दूकस करके साइड में रख दें. अब काजू, पिस्ता और बादाम को कूट लें और कटौरी में रख लें.
स्टेप- 2: अब एक बाउल लें और उसमें मैदा और पानी डालकर नरम आटा गूंथ लें. स्वाद को बढ़ाने के लिए आटे में थोड़ा घी भी डालें. अब इसे एक घंटे के लिए अलग रख दें.
स्टेप 3: अब एक कढ़ाई लें और इसमें मावा और सूजी को सुनहरा होने तक भूनें और ठंडा होने के लिए अलग रख दें. खोया के ठंडा होने पर इसमें सभी ड्राई फ्रूट्स को डाल लें.
स्टेप 4: सॉसपैन लें और इसमें एप्पल को डालकर ड्राई कर लें और फिर में इससे शुगर व तैयार खोया का मिक्सचर मिलाएं. आपकी फिलिंग तैयार है. साथ ही इसमें शहद को एड करना न भूलें. अगले स्टेप की ओर बढ़ते हुए कुछ बूंदें घी या रिफाइंड तेल लें और इसे अपनी हथेलियों पर अच्छी तरह फैलाएं.
स्टेप 5: अब आटे से छोटी-छोटी गोल लोई बना लें और इसमें स्टफिंग डालने के बाद किनारों को इस तरह से सील कर दें ताकि फ्राई करते समय स्टफिंग बाहर ना आए. अपनी पसंद के पैटर्न के हिसाब से साइड्स को रोल करें.
स्टेप 6: एक पैन में मीडियम फ्लेम पर घी को गर्म करें और गुजिया को इसमें डालें. इसे सुनहरा होने तक तलें और आखिर में इसे शहद में डुबोना न भूलें. इसे केसर के धागों और पिसे हुए पिस्ते से गार्निश करें. आप इसे रबड़ी के साथ भी परोस सकते हैं. -
हमारा चेहरा ही नहीं बल्कि हमारे शरीर के कई अन्य हिस्से भी हमारी पर्सनालिटी के बारे में बहुत कुछ बताते हैं. इसमें नाखून की शेप भी शामिल है. हर व्यक्ति के नाखून की शेप अलग होती है. यहां राउंड शेप, चौड़े नाखून और लंबे नाखून जैसी शेप के बारे में बात की जा रही है. नाखून की शेप से आप पर्सनालिटी के बारे में बहुत कुछ एक्सप्लोर कर सकते हैं.
इससे हम सामने वाले की व्यक्तित्व के बारे में बहुत कुछ पता लगाने की कोशिश कर सकते हैं. आइए यहां जानें आप नाखून की शेप और से पर्सनालिटी के बारे में क्या पता लगा सकते हैं.
लंबे नाखून
लंबे नाखून से पता चलता है कि आप बहुत ही क्रिएटिव और इमेजिनेटिव हैं. आप शांत स्वभाव की पर्सनालिटी हो सकते हैं. इस तरह के लोग बहुत ही रोमाटिंक भी होते हैं. लंबे नाखून वाले लोग बहुत ही समझदार भी होते हैं. इस तरह के लोगों को लग्जरी लाइफ जीना पसंद होता है. ये लोग इस किसी भी रिश्ते और काम को पूरी जिम्मेदारी से निभाते हैं. ये कोई भी फैसला लेने से पहले दोनों पक्ष के बारे सही से जानने की कोशिश करते हैं.
चौड़े नाखून
इस तरह के नाखून आपके बारे में बताते हैं कि आप खुले विचारों वाले व्यक्ति हैं. इसके साथ ही आप बहुत एक्सप्रेसिव भी हैं. इस तरह के लोग अपनी बातों को सीधेतौर से रखते हैं. इसके साथ ही ये बहुत ईमानदार भी होते हैं. ऐसे लोग किसी समस्या को देर तक नहीं खींचते हैं. इसे जल्द से जल्द निपटाने की कोशिश करते हैं.
गोल नाखून
गोल नाखून वालों की पर्सनालिटी के बारे में ये पता चलता है कि ये बहुत ही क्रिएटिव होते हैं. ये किसी भी चीज को बहुत ही जल्दी सीख लेते हैं. इसके साथ ही ये सकारात्मक सोच वाले भी होते हैं. ऐसे लोगों को मशहूर होना बहुत पसंद होता है. इसके साथ ही बहुत सेंसेटिव भी होते हैं. छोटी चीजों को दिल पर ले लेते हैं. इस तरह के लोग भी बहुत खुले विचारों वाले होते हैं.
चौकोर नाखून
चौकोर नाखून वाले लोगों की पर्सनालिटी से पता चलता है कि ये बहुत ही स्ट्रांग माइंड वाले हैं. इसके साथ ही ये बहुत सहासी भी होते हैं. इसके साथ ही इस तरह के लोग बहुत ही सीरियस नेचर वाले भी होते हैं. ये लोग बहुत एग्रेसिव भी होते हैं. -
इन त्वचा संबंधी रोगों से हैं परेशान, तो जानिए बचाव के तरीके और उपचार
सर्दियां जा रही हैं और गर्मी का मौसम आने वाला है। गर्मी के मौसम के आने से पहले आपको कुछ तैयारियां कर लेने की जरूरत है। गर्मी में कई तरह की समस्याओं और बीमारियों की शुरुआत होने लगती है। इनमें अधिकतर कई त्वचा संबंधी समस्याएं गर्मी के आते ही शुरु हो जाती है। त्वचा के लिहाज से गर्मी का मौसम सबसे खराब मौसम हो सकता है। कई सारी स्किन समस्याओं से बचने के लिए पहले से ही कुछ उपाय कर लेने चाहिए। इसके लिए जरूरी है कि पहले गर्मियों में होने वाली त्वचा समस्याओं के बारे में आपको जानकारी रहे। कई बार आप किसी तरह की त्वचा संबंधी रोग से परेशान होते हैं लेकिन आपको उसके बारे में अधिक जानकारी नहीं होती, जिससे रोग का इलाज करने में भी देरी होने की संभावना होती है।रूखी त्वचा--सर्दियों की तरह की गर्मियों में भी आपकी त्वचा बेजान हो जाती है। गर्म हवा के कारण ड्राई स्किन से कई लोग परेशान रहते हैं। धूप, एसी या पूल में रहने के कारण इस तरह की चिड़चिड़ी त्वचा आपको परेशान कर सकती है। ऐसे में रूखी त्वचा से बचाव के लिए कुछ उपाय कर सकते हैं।-धूप में निकलें तो सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें।-नहाते समय त्वचा धोने के लिए माइल्ड क्लींजर का इस्तेमाल करें।-नहाते समय गर्म पानी की बजाय गुनगुने पानी का उपयोग करें।-नहाने के बाद और रूखी त्वचा होने पर मॉइस्चराइजर लगाएं लेकिन ध्यान रहे कि वह सुगंध रहित हो।खुजली वाले दाने--गर्मी में अक्सर बच्चों और बड़ों को खुजली वाले दाने हो जाते हैं। जो लोग बाहर रहते हैं, धूप में अधिक समय बिताते हैं, पैदल चलते हैं, उन्हें पसीने और पॉइज़न आइवी नाम के तैलीय रार पौधे के कारण खुजली वाले दाने हो जाते हैं। इससे शरीर पर चकते पड़ जाते हैं और बहुत ज्यादा खुजली होती है। इनसे बचने के लिए धूप में कम निकलें। बाहर से आएं तो कपड़े और त्वचा को धोएं। वर्कआउट के बाद अपने कपड़ों को तुरंत बदल लें।हीट रैशगर्मियों में कई लोगों को हीट रैशेज भी हो जाते हैं। ऐसा तब होता है जब पसीना शरीर से बाहर नहीं निकल पाता और त्वचा में जमा रहता है। इसके कारण दाने हो जाते है और खुजली की समस्या होने लगती है। वहीं जब दाने फटने लगता है और पसीना बाहर निकलने लगता है तो त्वचा लाल होने लगती है और स्किन में चुभन महसूस होती है।-हीट रैश की समस्या से बचाव के लिए अगर आप गर्मियों में हमेशा एसी में रहते हैं तो थोड़ा व्यायाम भी करें।-त्वचा को ठंडा रखने का प्रयास करें ताकि पसीने की समस्या न हो।-हल्के सूती और ढीले ढाले कपड़े पहनें। -
त्योहारों का मौसम आते ही एक अलग सा माहौल हो जाता है। चारों तरफ रौनक लगने लगती है। खाने-पीने के सामान बाजारों में दिखने लगते हैं। दरअसल, होली का त्योहार रंगों के साथ-साथ खाने की वैरायटी मिलने की वजह से भी लोगों को काफी पसंद आता है। होली पर जगह-जगह पार्टी का आयोजन होता है। जिसके चलते होली आते ही लोग अपने घरों में तरह-तरह के नाश्ते बनाते हैं। इसमें गुजिया, पापड़, नमकीन, मठरी और ना जाने क्या-क्या शामिल होता है।
अगर आप इस बार अपने मेहमानों को कुछ अलग सा खिला कर लोगों का दिल जीतना चाहती हैं तो आप अपने घर पर ही बाजार जैसे दही भल्ले बना सकती हैं। आज की खबर में हम आपको सिंपल तरीके से ऐसे दही भल्ले बनाना सिखाएंगे, जोकि बिल्कुल हलवाईयों के जैसे लगेंगे। अगर आप दही भल्ले बनाने का सोच रही हैं तो इसकी सिंपल रेसिपी नोट कर लें।
भल्ला बनाने के लिए जरूरी सामान
½ कप उड़द की दाल
4 बड़े चम्मच मूंग दाल
पानी आवश्यकतानुसार डालें
½ छोटा चम्मच जीरा
1 चुटकी हींग
नमक आवश्यकतानुसार
भल्लों को तलने के लिए तेल
दही भल्ले को तैयार करने के लिए जरूरी सामान
2 कप दही
1/3 कप अनार के दाने
1/3 कप मीठी चटनी
1/3 कप हरी चटनी
चाट मसाला आवश्यकता अनुसार
भुना हुआ जीरा पाउडर - आवश्यकतानुसार
लाल मिर्च पाउडर - आवश्यकतानुसार
काला नमक आवश्यकतानुसार
2.5 कप गुनगुना पानी वड़ा भिगोने के लिए
विधि
एक दम हलवाईयों के जैसे दही भल्ले बनाने के लिए सबसे पहले आप आधा कप उड़द की दाल और 4 टेबल स्पून मूंग की दाल धो कर पांच घंटे के लिए पानी में भिगों दें। अच्छे से भीगने के बाद इसे छानकर कर रख लें। अब इस दाल में आधा टी स्पून जीरा पाउडर और एक चुटकी हींग के डालकर पीस लें। इसे पीसते समय इस बात का ध्यान रखें कि इसका बैटर फ्लफी सा रहे।
इस पेस्ट में नमक डालकर एक कटोरे में निकाल कर दो मिनट तक व्हिस्क से चलाए। यब बैटर हल्का होना चाहिए। अगर आप इसे चेक करना चाहते हैं तो एक पानी के कटोरे में एक चम्मच पीसा हुआ बैटर डालें। ये बैटर पानी में तैरना चाहिए।
अब भल्ला बनाने के लिए सबसे पहले एक कड़ाही में तेल गर्म करे। जब तेल गर्म हो जाए तो चम्मच की मदद से भल्ले बनाकर तेल में डालें। सुनहरा और कुरकुरा होने इसे तलें। जब ये सिक जाएं तो इसे नैपकिन पर निकाल कर ठंडा कर लें। अब इसे ढाई कप गुनगुने पानी में डाल दें और कुछ देर भीगे रहने दें।
इसके बाद अब भल्लों के लिए दही तैयार करने के लिए सबसे पहले दो कप ताजा दही लेकर इसे चिकना होने तक अच्छे से फेंटें। जब ये अच्छे से मिल जाए तो इनमें भल्लों को डाल दें। जब ये किसी को परोसना हो तो भल्ले को एक बाउल में निकालें। इसके ऊपर दोनों चटनियां, अनार के दाने, पीसा हुआ भुना जीरा, नमक और चाट मसाला डालें। -
होली का नाम सामने आते ही लोगों के जहन में तरह-तरह के खाने का सामानों का नाम आने लगता है। लोगों ने अपने घरों में खाने के सामान बनाना भी शुरू कर दिया है। होली पर लोग एक-दूसरे के घर त्योहार की बधाई देने जाते है। इसी के चलते सभी के घरों में गुजिया और मिठाइयों के साथ-साथ आलू के पापड़, चिप्स बन रहे हैं।
कई लोगों की शिकायत होती है कि उनके द्वारा बनाए गए आलू के पापड़ साल भर से पहले ही खराब हो जाते हैं। ऐसे में इन्हें स्टोर करके रखना बेहद मुश्किल होता है। इसी समस्या को दूर करने के लिए आज हम आपको आलू के पापड़ बनाने की ऐसी तरकीब बताने जा रहे हैं, जिसको अपनाकर आप ऐसे पापड़ बना सकती हैं जो कि साल भर तक खराब नहीं होंगे। इन पापड़ों को बनाना भी बेहद ही आसान है। तो आइए देर ना करते हुए आपको आसान तरीके से आलू के पापड़ बनाना सिखाते हैं।
आलू के पापड़ बनाने के लिए जरूरी सामान--
आधा किलो आलू
3 बड़े चम्मच कुटी लाल मिर्च
नमक स्वादानुसार
जरूरत के हिसाब से तेल
विधि--
आलू के पापड़ बनाने के लिए सबसे पहले आलुओं को धोकर अच्छे से साफ कर लें। अब इन्हें कुकर में डालकर दो सीटी लगाएं। जब कुकर की सीटी निकल जाए तो आलुओं को पानी से निकाल इसे ठंडे कर लें। आलू ठंडे करने के बाद इन्हें कद्दूकस कर लें। कद्दूकस करने के बाद एक बार चमचे की मदद से आलुओं को अच्छे से मैश कर लें।
अब इसमें मिर्च, नमक डाले और एक बार फिर से अच्छे से मिला लें। इसके बाद पापड़ बेलने के लिए दो छोटी पॉलीथीन ले लिजिए। पॉलीथीन मे अंदर की तरफ तेल लगाएं और तेल लगी हुई आलु की लोई को पापड़ वाली मशीन के बीच में रखी पॉलीथीन पर रख दें। अब इसे अच्छे से दबाएं। अगर आपके पास मशीन नहीं है तो चकले की मदद से ऐसा करें।
पापड़ सुखाने के लिए एक बड़ी पारदर्शी पॉलीथीन लें और पापड़ बना-बना कर इस पर डालें। पापड़ बेलते वक्त इस बात का ध्यान रखें कि लोई पर तेल लगा हो और पॉलीथीन में सूखी ना हो। इस पर भी तेल लगा हो। पापड़ बनाने के बाद इसे तीन से चार घंटे तक सूखने दें। इसके बाद अब एक साइड से पापड़ सूखने के बाद उसे पलट दें और फिर दूसरी तरफ से सूखने दें।
अच्छे से सूखने के बाद यह पापड़ साल भर तक खराब नहीं होते हैं। अब आप इन पापड़ो को आराम से साल भर के लिए स्टोर कर सकती हैं। इन्हें आप कभी भी रोस्ट या फ्राई करके खा सकती हैं। - सूरज की हानिकारक किरणों का हमारी त्वचा पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ता है। तेज धूप के संपर्क में आने से स्किन सेल्स डैमेज हो जाते हैं और त्वचा टैन हो जाती है। इसकी वजह से चेहरे पर काले धब्बे नजर आने लगते हैं और स्किन डार्क हो जाती है। एलोवेरा में मौजूद गुण दाग-धब्बे और टैनिंग को हटाने में बहुत मदद करते हैं। इसके अलावा, त्वचा की रंगत सुधारने के लिए भी एलोवेरा बहुत प्रभावी माना जाता है। टैनिंग दूर करने के लिए एलोवेरा फेस पैक कैसे बनाएं -एलोवेरा और नींबू का फेस पैकटैनिंग हटाने के लिए आप एलोवेरा और नींबू का फेस पैक लगा सकते हैं। इसे बनाने के लिए आप 2 चम्मच एलोवेरा जेल लें। इसमें एक चम्मच नींबू का रस मिला लें। अब इसे अपने पूरे चेहरे पर लगाएं और 5 मिनट तक सर्कुलर मोशन में मसाज करें। 10 मिनट बाद सादे पानी से चेहरा धो लें। नींबू में विटामिन सी और सिट्रिक एसिड होता है। यह दाग-धब्बों और पिंपल को दूर करने में प्रभावी है। वहीं, एलोवेरा त्वचा को हाइड्रेटेड रखता है। इससे चेहरा साफ और चमकदार नजर आएगा।एलोवेरा और शहदएलोवेरा और शहद, दोनों ही त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। शहद में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। यह चेहरे पर जमा डेड स्किन सेल्स और गंदगी को दूर करता है। इससे त्वचा की टैनिंग और दाग-धब्बों को दूर करने में मदद मिल सकती है। एलोवेरा और शहद का फेस पैक लगाने से त्वचा की रंगत में भी सुधार होगा। इसके लिए आप 2 चम्मच एलोवेरा जेल लें। इसमें एक चम्मच शहद और चुटकीभर हल्दी मिलाएं। फिर अपने पूरे चेहरे पर लगा लें। 10-15 मिनट बाद चेहरे को ताजे पानी से धो लें। इससे त्वचा मुलायम और ग्लोइंग बनती है।एलोवेरा और गुलाब जल का फेस पैकत्वचा की टैनिंग दूर करने के लिए एलोवेरा और गुलाब जल का फेस पैक काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। इसके लिए आप 2-3 चम्मच एलोवेरा जेल लें। इसमें एक चम्मच गुलाब जल मिक्स करें और फिर अपने चेहरे पर लगा लें। 10-15 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लें। आप इस फेस पैक को रोजाना लगा सकते हैं। इससे एक्ने, दाग-धब्बे और पिगमेंटेशन जैसी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। इसके नियमित उपयोग से आपकी स्किन में निखार आएगा।
-
त्योहार हो या उत्सव, घर आए मेहमानों का मुंह मीठा करवाने का चलन काफी पुराना है। कुछ ही दिनों में होली का त्योहार आने वाला है। इस साल रंगों का ये पर्व 8 मार्च को मनाया जाएगा। ऐसे में अगर आप भी अपने गेस्ट का मुंह मीठा करवाने के लिए कुछ अलग और टेस्टी ट्राई करना चाहती हैं तो झटपट बनाएं रबड़ी मालपुआ। ये रेसिपी सिंपल मालपुआ से बिल्कुल अलग और टेस्टी है। जिसे आप बड़ी आसानी से घर पर बना सकते हैं।
रबड़ी मालपुआ बनाने के लिए सामग्री-
-मावा- 250 ग्राम मैश किया हुआ
-चीनी- 1 किलो
-देसी घी- 600 ग्राम
-मेवे- थोड़े से मिक्स
-मैदा- 200 ग्राम
-सूजी- 50 ग्राम
-दूध- 1 किलो
-चीनी- 150 ग्राम
-केसर- 8-10 पत्ते
-इलायची- 5-6 ग्राम पाउडर
-मेवे- बारीक कटे हुए पिस्ता और बादाम
रबड़ी मालपुआ बनाने की विधि-
रबड़ी मालपुआ बनाने के लिए सबसे पहले आप मैदा, मावा और सूजी को मिक्स करके पानी की मदद से उसका एक नरम डो तैयार कर लें। अब कड़ाही में देसी घी डालकर उसे गर्म करें। अब गूंथे हुए मिश्रण की लोइयां बनाकर उसे गोल-गोल बेल लें। जब कड़ाही में घी गर्म हो जाए तब आप उसमें बेली हुई लोइयां एक-एक करके डालें और उसे दोनो तरफ से सुनहरा होने तक तलें। आपके मावा मालपुआ बनकर तैयार है। इन्हें प्लेट में निकालकर रख लें।
रबड़ी मालपुआ की चाशनी बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में 2-3 गिलास पानी डालकर उसे गर्म कर लें। इसके बाद पानी में 1 किलो चीनी डालकर एक तार की चाशनी तैयार कर लें। जब चाशनी पक जाए तब उसमें मालपुआ डालें।
रबड़ी मालपुआ की रबड़ी तैयार करने के लिए सबसे पहले एक कड़ाही में दूध डालकर इसमें चीनी डालकर आधा घंटे तक धीमी आंच पर हिलाते हुए पकाएं। फिर इसमें इलायची पाउडल और मेवे डालकर थोड़ी देर तक पकाएं। दूध गाढ़ा होकर रबड़ी बन जाएगा। इसमें आप केसर के धागे भी डाल दें।
रबड़ी को ठंडा करके आप इसे थोड़ी देर फ्रिज में रख दें। इससे इसका स्वाद और भी बढ़ जाएगा। रबड़ी मालपुआ को सर्व करने से पहले उन्हें चाशनी से निकालकर एक प्लेट में रखें और ऊपर से उस पर ठंड़ी रबड़ी और मेवे डालकर इसे सर्व करें। -
होली पर जब तक अलग-अलग तरीके के स्नैक्स नहीं होते पार्टी का मजा नहीं आता। गुझिया, नमकीन और मठरी की ढेर सारी वैराइटी मजेदार लगती है। अगर आपके घर भी ढेर सारे मेहमान आते हैं और आप उन्हें अपनी कुकिंग से इंप्रेस करना चाहती हैं तो इस बार होली पर मैदे की वहीं खस्ता मठरी की बजाय चने की दाल से कुरकुरी मठरी बनाकर खिलाएं। जिसका स्वाद बिल्कुल अलग आएगा और खाने के बाद सब इसकी रेसिपी पूछेंगे। तो चलिए जानें कैसे बनाएं चने दाल की मठरी।
चना दाल की मठरी बनाने की सामग्री--
100 ग्राम चने की दाल
तेल 4 बड़े चम्मच
मैदा 250 ग्राम
हल्दी पाउडर आधा छोटा चम्मच
जीरा एक चम्मच
अजवाइन एक चम्मच
कसूरी मेथी एक चम्मच
तलने के लिए तेल
मठरी बनाने की विधि--
सबसे पहले चने की दाल को धोकर भिगो दें। करीब दो घंटे बाद जब ये फूल जाएं तो इन्हें पानी से निकालकर छान लें। अब कूकर को गैस पर चढ़ाएं और दो चम्मच तेल डालें। उसमे छनी हुई भीगी चने की दाल डालकर चलाएं। तेल में भीगी दाल को भुन लें। करीब दो मिनट तक भूनने के बाद इसमे आधा कप पानी डालें और कूकर का ढक्कन बंद कर पकाएं। एक या दो सीटी आने दें। फिर गैस धीमी कर चार से पांच सीटी में इसे पका लें। जब कूकर ठंडा हो जाते तो दाल को बाउल में निकाल लें।
कैसे बनाएं मठरी का डो--
मठरी का डो बनाने के लिए पकी चने की दाल को बाउल में मैश कर लें। इसमे दो कप मैदा डालें। साथ में नमक, अजवाइन, जीरा, हल्दी, कसूरी मेथी डालें। साथ में दो से तीन चम्मच तेल डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें और पानी डालकर सख्त आटा गूंथ लें। गुंथे आटे को करीब 15 मिनट के लिए सेट होने रख दें।
मठरी बनाने की विधि--
मठरी बनाने के लिए आटे को चार भाग में कर लें और पतली बड़ी सी रोटी बेल लें।। फिर कुकी कटर की मदद से गोल आकार में मठरी काट लें। इसी तरह से सारी मठरी काट लें। कड़ाही में तेल गर्म करें और मठरी डालें। धीमी आंच पर सुनहरा होने तक तलें। बस तैयार है टेस्टी क्रिस्पी चने दाल की मठरी। -
छोले के साथ तरह-तरह के एक्सपेरिमेंट किए जाते हैं। कुछ लोग इसमें दही मिलाकर बनाते हैं तो वहीं कुछ लोग इसमें प्याज लहसुन का तड़का लगाते हैं। अगर आप बिना प्याज-लहसुन के इसे बनाना चाहते हैं तो जैन रेसिपी से इसे बना सकते हैं। ये छोले बनाना का देसी स्टाइल है, जिसका स्वाद यकीनन आपको पसंद आएगा। तो चलिए देखते हैं इसकी रेसिपी
छोले बनाने के लिए आपको चाहिए
बिना प्याज-लहसुन के छोल बनाने के लिए आपको चाहिए छोले, टमाटर, इमली, हरी मिर्च, धनिया, सरसों तेल, नमक, मिर्ची पाउडर, धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर, गरम मसाला, चायपत्ती, दालचीनी और खड़ा मसाला।
कैसे बनाएं
इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक सूती कपड़े में चायपत्ती, दालचीनी की छली डालें और एक पोटली बना लें। अब एक कुकर छोले में नमक, हल्दी मिलाएं और फिर पोटली को इसमें डाल कर अच्छे से उबाल लें। जब छोले पक जाएं तो आंच को बंद करें और कुकर ठंडा होनें दें।
तब तक टमाटर को अच्छे से ब्लेंडर में डाल कर पीस लें और फिर एक कढ़ाई में सरसों तेल गरम करें। फिर इसमें खड़ा मसाला, हरी मिर्च डालकर भूनें। अब इसमें टमाटर डालें और अच्छे से पका लें। गरम मसाला छोड़कर इसमें सभी मसाले डालें और इसे भुनने दें। जब तक मसाला भुन रहा है तब तक इमली को पानी में भिगोकर रख दें।
मसाला भुन जाने के बाद छोले डालें, ध्यान रखें कि ऐसा करने से पहले आप छोले में से चायपत्ती की पोटली को निकाल लें। अब छोले अच्छे से पकने दें। जब ये अच्छे से उबल जाएं तो इसमें इमली का पानी और गरम मसाला डालें। अच्छे से मिक्स करें, धनिया से गार्निश करें और फिर सर्व करें। इसे चावल, भटूरे और रोटी के साथ खाया जा सकता है।



















.jpeg)







