- Home
- बिजनेस
- मुंबई। घरेलू शेयर बाजारों में सुस्ती के रुख के बावजूद विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में मंगलवार को डॉलर के मुकाबले रुपया आरंभिक हानि से उबर गया और नौ पैसे की तेजी के साथ 74.37 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। बाजार विश्लेषकों ने कहा कि एशियाई मुद्राओं में तेजी से रुपये को समर्थन प्राप्त हुआ।अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 74.49 के स्तर पर खुला और फिर कारोबार के अंत में डॉलर के मुकाबले नौ पैसे की तेजी दर्शाता 74.37 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ। रुपये का पिछला बंद भाव 74.46 रुपये प्रति डॉलर था। कारोबार के दौरान रुपये में 74.28 से लेकर 74.53 रुपये के दायरे में घटबढ़ हुई। मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के फॉरेक्स एवं सर्राफा विश्लेषक, गौरांग सोमैया ने कहा कि विश्व की प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर की मजबूती और घरेलू शेयरों में कमजोरी के बीच शुरुआत में रुपये में गिरावट रही। लेकिन बाद में रुपये की हानि पर अंकुश लग गया। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स कारोबार के अंत में 396.34 अंक की हानि के साथ 60,322.37 अंक पर बंद हुआ। छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.12 प्रतिशत बढ़कर 95.52 हो गया। इस बीच, वैश्विक तेल मानक ब्रेंट कच्चा तेल वायदा 0.69 प्रतिशत बढ़कर 82.62 डॉलर प्रति बैरल हो गया।
- नयी दिल्ली,। विदेशी बाजारों से तेजी के संकेतों के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने का भाव 94 रुपये की बढ़त के साथ 48,388 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 48,294 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। हालांकि, चांदी की कीमत भी 88 रुपये टूटकर 65,489 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 65,577 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना तेजी के साथ 1,866 डॉलर प्रति औंस हो गया, जबकि चांदी 25.09 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर रही। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ''मंगलवार को कॉमेक्स (न्यूयॉर्क स्थित जिंस एक्सचेंज) में सोने की हाजिर कीमत 0.18 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,866 डॉलर प्रति औंस हो गयी जिससे यहां सोने की कीमतों में मजबूती रही।'
- नयी दिल्ली। जर्मनी की लक्जरी कार कंपनी बीएमडब्ल्यू ने भारतीय बाजार में 2 श्रृंखला की ग्रैन कूपे का एक विशेष संस्करण पेश किया है। इसकी शोरूम कीमत 43.5 लाख रुपये है। बीएमडब्ल्यू की नयी कार 220आई 'ब्लैक शैडो' विशेष संस्करण को चेन्नई स्थित संयंत्र में स्थानीय स्तर पर बनाया गया है।कंपनी ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि यह मॉडल दो लीटर के चार-सिलेंडर पेट्रोल इंजन के साथ उतारा गया है, जो इस श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन और रफ्तार को सुनिश्चित करता है। कंपनी ने दावा किया दो लीटर का चार सिलेंडर का इंजन 190 की हॉर्स पावर पैदा करता है, जिससे यह मॉडल केवल 7.1 सेकंड में शून्य से 100 किमी / घंटा की रफ्तार पकड़ सकता है।
- मुंबई। वैश्विक बाजारों के मिलेजुले रुख के बीच रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईसीआईसीआई बैंक और एसबीआई जैसी बड़ी कंपनियों के शेयरों में नुकसान से मंगलवार को सेंसेक्स 396 अंक की डुबकी लगा गया। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 396.34 अंक या 0.65 प्रतिशत के नुकसान से 60,322.37 अंक पर बंद हुआ। दिन में कारोबार के दौरान सेंसेक्स 60,802.79 अंक के उच्चस्तर तक गया। इसने 60,199.56 अंक का निचला स्तर भी छुआ। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 110.25 अंक या 0.61 प्रतिशत के नुकसान से 18 हजार अंक से नीचे 17,999.20 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी के 37 शेयर नुकसान में रहे। सेंसेक्स की कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर सबसे अधिक 2.51 प्रतिशत टूट गया। एसबीआई में 2.31 प्रतिशत, अल्ट्राटेक सीमेंट में 2.2 प्रतिशत, एनटीपीसी में 2.08 प्रतिशत और इंडसइंड बैंक में 1.8 प्रतिशत का नुकसान रहा। इसके अलावा सन फार्मा, डॉ. रेड्डीज, आईसीआईसीआई बैंक और एचडीएफसी बैंक के शेयर भी नीचे आए।वहीं दूसरी ओर मारुति का शेयर सात प्रतिशत से अधिक चढ़ गया। महिंद्रा एंड महिंद्रा में 3.44 प्रतिशत का लाभ रहा। टेक महिंद्रा, बजाज फाइनेंस, इन्फोसिस और बजाज फिनसर्व के शेयर भी बढ़त के साथ बंद हुए। जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ''घरेलू बाजार लाभ और हानि के बीच कारोबार करने के बाद अंतत: नुकसान के साथ बंद हुए। बैंकिंग और फार्मा कंपनियों के शेयरों में भारी बिकवाली देखने को मिली। रिजर्व बैंक ने कहा है कि शेयर बाजार का मूल्यांकन बढ़ा हुआ है, जिससे दबाव और बढ़ गया।'' आशिक ब्रोकिंग के खुदरा शोध प्रमुख अरितीज मालाकार ने कहा कि रिजर्व बैंक और अन्य वैश्विक ब्रोकरेज कंपनियां भारतीय शेयर बाजारों में अधिक मूल्यांकन को लेकर सतर्क हैं। एलकेपी सिक्योरिटीज के शोध प्रमुख एस रंगनाथन ने कहा, ''आज बाजार में काफी उतार-चढ़ाव रहा। मुद्रास्फीतिक दबाव की वजह से कंपनियां कीमतों में बढ़ोतरी कर रही हैं जिसका असर मांग पर पड़ेगा।'' बीएसई मिडकैप 0.22 प्रतिशत नीचे आया, जबकि स्मॉलकैप में 0.18 प्रतिशत का लाभ रहा।अन्य एशियाई बाजारों में चीन के शंघाई कम्पोजिट और दक्षिण कोरिया के कॉस्पी में नुकसान रहा। हांगकांग का हैंगसेंग और जापान का निक्की लाभ के साथ बंद हुए। दोपहर के कारोबार में यूरोपीय बाजार बढ़त में थे। इस बीच, अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क ब्रेंट कच्चा तेल 0.72 प्रतिशत की बढ़त के साथ 82.64 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया नौ पैसे की बढ़त के साथ 74.37 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
- नई दिल्ली। भारत में टू व्हीलर का सेगमेंट काफी बड़ा है और हाल ही इलेक्ट्रिक व्हीकल का भी विस्तार हो रहा है. ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं एक खास इलेक्ट्रिक स्कूटर के बारे में, जिसकी कीमत न सिर्फ 80 हजार रुपये से कम है, बल्कि यह एक बार फुल चार्ज में 120 किमी का सफर तय कर सकता है. साथ ही इसकी टॉप स्पीड 60 किलोमीटर प्रति घंटा की है. इतना ही नहीं यह स्कूटर कीमत के मामले में ओला एस1 और टीवीएस आईक्यूब को भी टक्कर देता है, जिनकी कीमत करीब 1 लाख रुपये (एक्स शो रूम) है.इस ईवी को लेकर निर्माता स्टार्टअप का दावा है कि यह सिर्फ 5 सेकेंड्स में स्पीड पकड़ लेता है. इसकी लोड कपैसिटी 150 किग्रा तक की है. यह कुल 6 कलर ऑप्शन- व्हाइट, रेड, ब्लू, ब्लैक, ग्रे और सिल्वर में आता है. इस ई-स्कूटर में चार इंच का एलसीडी डिस्प्ले, रीजनरेटिव ब्रेकिंग, एलईडी हेडलाइट और एंटी-थेफ्ट स्मार्ट लॉक मिलता है.इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की बढ़ती डिमांड के चलते हम आपके लिए एक खास सीरीज लेकर आए हैं। इसके जरिए हम आपके इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने के फैसले को आसान बनाने का प्रयास करते हैं। आज हम आपको एक ऐसे इलेक्ट्रिक स्कूटर के बारे में बता रहे हैं, जो फुल चार्ज में 120 किमी. तक चलता है। साथ ही इसकी टॉप स्पीड भी 60 किमी प्रति घंटा तक की है।हैदराबाद की स्टार्टअप कंपनी Pure EV Etrance Neo है और इन दिनों सुर्खियों में भी है. इस हाई स्पीड इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत 78,999 रुपये (एक्स-शोरूम) है. इस इलेक्ट्रिक स्टार्टअप के भारत के 20 राज्यों में 100 से ज्यादा जगहों पर डीलर्स मौजूद हैं.इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 2.5 केडब्ल्ल्यू एच की लीथियम बैटरी है. इसमें पोर्टेबल बैटरी दी गई है, जिसकी मदद से आप इस बैटरी को आराम से निकाल सकते हैं. यह स्कटूर स्कूटर फुल चार्ज होकर 120किमी तक की रेंज देगा, जबकि इसकी टॉप स्पीड 60 किलोमीटर है.
- नयी दिल्ली। भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के पहले दिन रविवार को यहां आयुष मंत्रालय के मंडप में योग और आयुष के विभिन्न शाखाओं के विशषज्ञों के नि:शुल्क परामर्श लोगों के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र रहे। मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, मंडप में गतिविधियां ‘समग्र स्वास्थ्य, पौष्टिक आहार' के विषय पर आधारित हैं। प्रगति मैदान में आयोजित मेले में आयुर्वेद, योग और प्राकृतिक चिकित्सा, यूनानी, सिद्ध और होम्योपैथी शाखाओं ने मंडप में अपने काउंटर लगाए हैं। आगंतुकों को विभिन्न प्रकार के औषधीय पौधे दिए गए और इसमें खास ध्यान गिलोय पर रहा, जिसके स्वास्थ्य संबंधी कई फायदे हैं। यहां आनेवाले लोगों को कुछ मिनटों में खुद को तरोताजा कैसे किया जाए, इसके तरीके भी बताए गए।
- नयी दिल्ली। सरकारी स्वामित्व वाली इकाई भारतीय नवीकरणीय ऊर्जा विकास एजेंसी (आईआरईडीए) ने वित्त वर्ष 2021-22 की पहली छमाही में 299.90 करोड़ रुपये का अब तक का रिकॉर्ड मुनाफा कमाया है। नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय ने शनिवार को जारी एक बयान में अपनी मातहत इकाई आईआरईडीए के अप्रैल-सितंबर 2021 के प्रदर्शन का ब्योरा पेश किया। इसके मुताबिक आईआरईडीए ने वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 110.27 करोड़ रुपये का कर-पश्चात लाभ अर्जित किया है। बयान के मुताबिक, सार्वजनिक इकाई के निदेशक मंडल ने जुलाई-सितंबर 2021 की तिमाही के साथ पहली छमाही के वित्तीय नतीजों को भी स्वीकृति दे दी है। इससे पता चलता है कि ऊर्जा एजेंसी ने वित्त वर्ष की दोनों तिमाहियों को मिलाकर कुल 299.90 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया है। इसके एक साल पहले की पहली छमाही में आईआरईडीए ने 206.63 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया था। अप्रैल-सितंबर की अवधि में उसकी परिचालन आय भी बढ़कर 1,386.97 करोड़ रुपये पर पहुंच गई जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह 1,284.94 करोड़ रुपये थी।
- नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुक्रवार को शुरू की गई दो नई उपभोक्ता केंद्रित रिजर्व बैंक की योजनाओं से निवेशक आधार को व्यापक बनाकर बांड बाजार को मजबूती मिलेगी। विशेषज्ञों ने यह राय जाहिर की। उन्होंने कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की खुदरा प्रत्यक्ष योजना और एकीकृत लोकपाल योजना - देश में निवेश के अवसरों को बढ़ाएगी तथा सरल और सुरक्षित तंत्र के साथ पूंजी बाजार तक आसान पहुंच सुनिश्चित करेगी। इसी तरह एकीकृत लोकपाल योजना के साथ बैंकिंग क्षेत्र में ‘एक राष्ट्र-एक लोकपाल' प्रणाली वजूद में आई है। उद्योग मंडल भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के महानिदेशक चंद्रजीत बनर्जी ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा की गई घोषणा से निवेशक आधार बढ़ाकर बांड बाजार को मजबूत करने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं से न केवल खुदरा और छोटे निवेशकों को सरकारी प्रतिभूतियों सहित पूंजी बाजारों तक आसान पहुंच मिलेगी, बल्कि विनियमित संस्थाओं से संबंधित ग्राहकों की शिकायतों का प्रभावी ढंग से समाधान हो सकेगा। जे सागर एसोसिएट्स (जेएसए) की पार्टनर अंजना पोट्टी ने कहा कि नियामक शिकायत निवारण तंत्र में सुधार के तहत प्रणाली को एकीकृत करने और शिकायतों के लिए आधार को बढ़ाने पर उपभोक्ताओं की सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल सकती है। पेनियरबाय के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) आनंद कुमार बजाज ने कहा कि लोकपाल योजना से ग्राहकों के विश्वास को बढ़ाने में मदद मिलेगी।
- नयी दिल्ली। जापान की इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी आइवा भारतीय बाजार में वापसी कर रही रही है। कंपनी ने भारत में नए सिरे से अपने उत्पाद पेश करने की योजना बनाई है। कंपनी शुरुआत में भारतीय बाजार में ऑडियो उपकरण और घरेलू इस्तेमाल के उपकरण (होम अप्लायंसेज) पेश करेगी। इसके अलावा कंपनी देश में विनिर्माण संयंत्र स्थापित करने के लिए जगह की तलाश कर रही है।आइवा इंडिया के प्रबंध निदेशक अजय मेहता ने कहा, “हम सबसे पहले ऑडियो उत्पाद पेश कर रहे हैं। हमने पांच अक्टूबर को ऑडियो उत्पाद पेश किए हैं। इसके तहत प्रीमियम स्पीकर उतारे गए हैं जिनकी कीमत 16,000 से 60,000 रुपये के बीच है। धीरे-धीरे हम अन्य श्रेणियों में भी अपने उत्पाद उतारेंगे।’ मेहता ने बताया कि कंपनी बिजली से चलने वाले कई उत्पाद पेश करेगी और साथ ही टेलीविजन, वॉशिंग मशीन, रेफ्रिजरेटर जैसे घरेलू इस्तेमाल के कई उपकरणों का भारत में विनिर्माण करेगी।उन्होंने कंपनी के लक्ष्य को लेकर कहा, “हमारा इरादा अगले पांच साल में एक अरब डॉलर (लगभग 7,500 करोड़ रुपये) का कारोबार हासिल करने का है।” उन्होंने बताया कि कंपनी अपने उत्पादों का विस्तार करने के अलावा अपनी टीम को भी मजबूत करेगी।मेहता ने कहा, ‘‘2022 तक पूरे देश में आइवा की टीम में 70-100 लोग शामिल हो सकते हैं।मेहता ने कहा, “विनिर्माण संयंत्रों के लिए हम जगह की तलाश कर रहे हैं। हमारी कई स्थानों पर जगह के लिए बातचीत चल रही है। कंपनी देश में नये सिरे से खुद को पेश करेगी और उत्पाद पेश करने के साथ खुद को स्थापित करने की कोशिश करेगी।” आइवा भारतीय बाजार में आइवा इंडिया सेल्स एंड सर्विसेज प्राइवेट लि. के नाम से परिचालन कर रही है।-
- नयी दिल्ली। खाद्य कीमतों में बढ़ोतरी के कारण खुदरा मुद्रास्फीति अक्टूबर में मामूली बढ़कर 4.48 प्रतिशत हो गई। सरकारी आंकड़ों में शुक्रवार को यह जानकारी दी गई। गौरतलब है कि खुदरा मुद्रास्फीति में पिछले चार महीनों से गिरावट का सिलसिला देखने को मिल रहा था, जो अक्टूबर में थम गया। उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) पर आधारित मुद्रास्फीति सितंबर में 4.35 प्रतिशत और अक्टूबर, 2020 में 7.61 प्रतिशत थी। वार्षिक मुद्रास्फीति मई के 6.3 प्रतिशत से घटकर जून में 6.26 प्रतिशत रह गई थी। इसके बाद जुलाई में यह 5.59 प्रतिशत और अगस्त में 4.35 प्रतिशत रही। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार खाद्य मुद्रास्फीति अक्टूबर में बढ़कर 0.85 प्रतिशत हो गई। इस दौरान तेल एवं वसा की कीमतों में 33.5 प्रतिशत और ईंधन तथा बिजली की कीमतों में 13.63 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। रेटिंग एजेंसी इक्रा की मुख्य अर्थशास्त्री अदिति नायर ने कहा कि रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) अपने उदार मौद्रिक रुख में तभी बदलाव करेगी, जब इस बात के पर्याप्त साक्ष्य मिल जाएंगे कि घरेलू मांग पर्याप्त टिकाऊ है। उन्होंने कहा कि ऐसा फरवरी 2022 तक हो सकता है और तक आरबीआई द्वारा रिवर्स रेपो दर में 0.15 प्रतिशत की बढ़ोतरी की जा सकती है। भारतीय रिजर्व बैंक ने सीपीआई आधारित मुद्रास्फीति को चार प्रतिशत पर रखने का लक्ष्य तय किया है, जिसमें ऊपर-नीचे दो प्रतिशत का विचलन हो सकता है। आरबीआई के अनुमानों के मुताबिक सीपीआई मुद्रास्फीति 2021-22 में 5.3 प्रतिशत के करीब रहेगी। इसके बाद वित्त वर्ष 2022-23 की अप्रैल-जून तिमाही के दौरान खुदरा मुद्रास्फीति के 5.2 प्रतिशत पर रहने का अनुमान है।-
- नयी दिल्ली। बिजली क्षेत्र की दिग्गज कंपनी एनटीपीसी ने शुक्रवार को कहा कि वह वाराणसी में ठोस कचरा प्रबंधन संयंत्र स्थापित करेगी। कंपनी द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक यह संयंत्र ठोस कचरे से होने वाले पर्यावरणीय खतरों को कम करने में मदद करेगा और स्वच्छ भारत की दिशा में योगदान देगा। वाराणसी नगर निगम ने संयंत्र की स्थापना के लिए रमना में लगभग 20 एकड़ भूमि आवंटित की है।इस संबंध में एनटीपीसी लिमिटेड की पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी कंपनी एनटीपीसी विद्युत व्यापार निगम (एनवीवीएन) लिमिटेड ने वाराणसी नगर निगम के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए। संयंत्र की लागत 180 करोड़ रुपये है।-
- नयी दिल्ली। दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने का भाव 22 रुपये की मामूली तेजी के साथ 48,176 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 48,154 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।चांदी की कीमत भी 627 रुपये के उछाल के साथ 65,609 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 64,982 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना मामूली गिरावट के साथ 1,857 डॉलर प्रति औंस रह गया, जबकि चांदी 25.17 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर रही। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ‘‘शुक्रवार को कॉमेक्स (न्यूयॉर्क स्थित जिंस एक्सचेंज) में सोने की हाजिर कीमत 0.30 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,857 डॉलर प्रति औंस रह गयी जिससे सोने की कीमत कमजोर रही।
- मुंबई। वैश्विक बाजारों में सकारात्मक रुख के बीच इन्फोसिस, एचडीएफसी बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज जैसे बड़े शेयरों में तेजी के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी शुक्रवार को दो सप्ताह के उच्चस्तर पर बंद हुए। इस दौरान बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 767 अंक या 1.28 प्रतिशत बढ़कर 60,686.69 पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 में 25 शेयर लाभ में बंद हुए। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 229.15 अंक या 1.28 फीसदी बढ़कर 18,102.75 पर पहुंच गया। यह 27 अक्टूबर के बाद सबसे ऊंचा बंद स्तर है। शुक्रवार को कारोबार के दौरान आईटी, रियल्टी और ऊर्जा शेयरों में बढ़त हुई।सेंसेक्स में सबसे अधिक चार प्रतिशत की तेजी टेक महिंद्रा में हुई। इसके अलावा एचडीएफसी, इन्फोसिस, बजाज फिनसर्व, एशियन पेंट्स और बजाज फाइनेंस भी बढ़त दर्ज करने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे। दूसरी ओर बजाज ऑटो, टाटा स्टील और एक्सिस बैंक में गिरावट हुई।जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘‘निवेशकों ने अपना ध्यान अच्छे तिमाही नतीजों, आर्थिक सुधार और मजबूत घरेलू आर्थिक आंकड़ों पर केंद्रित करना शुरू कर दिया है, जिसके चलते बाजार ने इस सप्ताह के दौरान खोई हुई गति को फिर से हासिल कर लिया।'' सभी क्षेत्रवार सूचकांक बढ़त के साथ बंद हुए। बीएसई टेक, आईटी, दूरसंचार, रियल्टी, बिजली में 2.03 प्रतिशत तक की बढ़त हुई। व्यापक आधार वाले मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांक में 0.57 प्रतिशत तक तेजी रही।सप्ताहिक आधार पर सेंसेक्स 619.07 अंक या 1.03 प्रतिशत बढ़ा, जबकि निफ्टी में 185.95 अंक या 1.03 प्रतिशत की तेजी दर्ज हुई। रेलिगेयर ब्रोकिंग के उपाध्यक्ष (शोध) अजित मिश्रा ने कहा, ‘‘बाजारों में तेज सुधार हुआ और हालिया गिरावट से उबरते हुए एक प्रतिशत से अधिक की बढ़त दर्ज हुई। इससे हाल की गिरावट के बाद एक राहत मिली। सकारात्मक वैश्विक संकेतों से बाजार में बढ़त हुई, लेकिन मुनाफावसूली के कारण शुरुआत में लाभ कम हो गया।'' मिश्रा ने कहा कि बाजार अगले हफ्ते सोमवार को शुरुआती कारोबार में व्यापक आंकड़ों पर प्रतिक्रिया देंगे। इसके अलावा कंपनियों के नतीजों और वैश्विक बाजारों के संकेतों का असर भी बाजार पर होगा। अन्य एशियाई बाजारों में शंघाई, हांगकांग, तोक्यो और सोल के बाजार बढ़त के साथ बंद हुए।इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 1.07 प्रतिशत बढ़कर 81.98 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया सात पैसे के सुधार के साथ 74.45 प्रति डॉलर पर पहुंच गया।
- नयी दिल्ली। गोल्ड एक्सचेंज ट्रेडेड फंड (ईटीएफ) ने निवेशकों को आकर्षित करना जारी रखा है और उन्होंने त्योहारी सीजन की मांग के कारण अक्टूबर में 303 करोड़ रुपये की शुद्ध संपत्ति अर्जित की। हालांकि, यह सितंबर के 446 करोड़ रुपये की शुद्ध आमद से कम था।एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (एम्फी) के आंकड़ों से पता चलता है कि इस वर्ग में अगस्त में 24 करोड़ रुपये की शुद्ध आमद दर्ज की गयी। एलएक्सएमई की संस्थापक प्रीति राठी गुप्ता ने कहा, "गोल्ड ईटीएफ में अक्टूबर के दौरान भी लगभग 303 करोड़ रुपये की एक अच्छी आमद देखी गयी। उम्मीदों के अनुरूप, उत्सव ने परिसंपत्ति वर्ग की मांग को बनाए रखा। इस साल धनतेरस पर सोने की बिक्री का स्तर 2019 के धनतेरस की तुलना में लगभग 20 टन अधिक था।" वित्तीय सेवा कंपनी मॉर्निंगस्टार इंडिया के सहयोगी निदेशक-प्रबंधक (अनुसंधान) हिमांशु श्रीवास्तव ने कहा, "सितंबर महीने की तुलना में अक्टूबर में शुद्ध आमद के कम स्तर को अक्टूबर में सोने की कीमतों में उछाल के लिए जिम्मेदार ठहराया जा सकता है, जो निवेशकों को गोल्ड ईटीएफ में अधिक मात्रा में आवंटन करने से रोक सकता था।" कम आमद के लिए एक अन्य कारक निवेशकों का शेयर बाजारों पर ध्यान केंद्रित करना हो सकता है, जो सर्वकालिक उच्च स्तर पर कारोबार कर रहे हैं। उन्होंने कहा, "इन कारकों के बावजूद, अक्टूबर में शुद्ध आमद फिर भी सही है और यह निवेशकों के अपने निवेश पोर्टफोलियो में सोने को पसंद करने की ओर इशारा करता है।
- मुंबई। घरेलू विमानन कंपनी गो फर्स्ट ने बृहस्पतिवार को अपनी विमान सेवाओं का विस्तार करने की घोषणा की। एयरलाइन अमृतसर, सूरत, देहरादून और एजल सहित नए गंतव्यों के लिए 32 नयी उड़ानें शुरू करेगी। एयरलाइन ने एक विज्ञप्ति में कहा कि ये हवाईअड्डे दिल्ली, मुंबई, श्रीनगर, बेंगलुरु, कोलकाता और गुवाहाटी के लिए सीधी उड़ानों से जुड़ेंगे, जिससे क्षेत्रीय संपर्क बढ़ेगा। नए गंतव्यों के जुड़ने से गो फर्स्ट की नेटवर्क क्षमता और मजबूत होगी तथा महानगरों एवं टियर-1 शहरों के बीच बेहतर संपर्क स्थापित होगा, जिससे ग्राहकों को अतिरिक्त विकल्प मिलेंगे। गो फर्स्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कौशिक खोना ने कहा, "हमें विश्वास है कि इन नए गंतव्यों के जुड़ने से न केवल हमारा नेटवर्क मजबूत होगा, बल्कि यह ग्राहकों को महानगरों और दूसरे प्रमुख शहरों एवं अन्य नगरों से सीधा संपर्क प्रदान करेगा।
- मुंबई। पेशेवर सेवाएं देने वाली वैश्विक कंपनी जेडएस ने अगले साल 4,000 से अधिक नए कर्मचारियों को भर्ती करने की योजना बनाई है। जेडएस ने बृहस्पतिवार को एक बयान में कहा कि वह 2022 में 4,000 से अधिक लोगों को प्रमुख क्षेत्रों में नियुक्त करने की इच्छुक है। यह भर्ती कंपनी के बेंगलूरु, पुणे और गुरुग्राम स्थित कार्यालयों के लिए होगी। एक बयान के अनुसार नए पद परामर्श, व्यवसाय संचालन, व्यवसाय प्रौद्योगिकी और सॉफ्टवेयर विकास जैसे प्रमुख क्षेत्रों से होंगे। जेडएस इस समय भारत में 8,500 से अधिक लोगों को रोजगार दे रही है।
- नयी दिल्ली/लंदन। वैश्विक इस्पात दिग्गज आर्सेलरमित्तल ने सितंबर तिमाही में लगातार कीमतों में मजबूती रहने से 462.1 करोड़ डॉलर (लगभग 34,430 करोड़ रुपये) की शुद्ध आय अर्जित की। जनवरी-दिसंबर वित्तीय वर्ष का अनुसरण करने वाली लक्जमबर्ग स्थित फर्म ने बृहस्पतिवार को एक बयान में कहा, ‘‘आर्सेलरमित्तल ने वर्ष 2021 की जुलाई-सितंबर तिमाही के लिए 462.1 करोड़ डालर की शुद्ध आय दर्ज की। कंपनी को वर्ष 2021 की दूसरी तिमाही में 400.5 करोड़ डॉलर की शुद्ध आय हुई थी जबकि वर्ष 2020 की तीसरी तिमाही में 26.1 करोड़ डॉलर का शुद्ध घाटा हुआ था। कंपनी ने कहा कि जुलाई-सितंबर में उसकी बिक्री 20.2 अरब अमेरिकी डॉलर थी जबकि एक साल पहले की समान अवधि में यह 13.3 अरब अमेरिकी डॉलर रही थी। तीसरी तिमाही में कुल स्टील निर्यात 1.46 करोड़ टन था, जो वर्ष 2020 की इसी अवधि में 1.75 करोड़ टन के निर्यात से कम है। आर्सेलरमित्तल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) आदित्य मित्तल ने कहा कि कैलेंडर वर्ष की तीसरी तिमाही के नतीजों को लगातार मजबूत कीमत के माहौल का समर्थन मिला, जिसके परिणामस्वरूप वर्ष 2008 के बाद से उच्चतम शुद्ध आय हुई और उसका शुद्ध ऋण सबसे कम रहा। एएमएनएस इंडिया, लक्जमबर्ग स्थित आर्सेलरमित्तल और जापान के निप्पॉन स्टील के बीच 60:40 अनुपात का संयुक्त उद्यम है। वर्ष 2019 में गुजरात के हजीरा में स्थित एस्सार स्टील लिमिटेड संयंत्र का अधिग्रहण कर इसका नाम बदलकर आर्सेलर मित्तल निप्पॉन स्टील (एएमएनएस) इंडिया कर दिया।
- नयी दिल्ली।महिंद्रा समूह की कंपनी स्वराज ट्रैक्टर्स ने बागवानी क्षेत्र के लिए भारत में डिजाइन बहुउद्देश्यीय कृषि मशीनरी समाधान को बृहस्पतिवार को पेश किया। ‘कोड' नाम से पेश किए गए इस समाधान का मकसद बागवानी खेती में कड़ी मेहनत की जरूरत को कम करना है। कंपनी ने बताया कि 12 एचपी (पेट्रोल चालित) क्षमता वाली कोड का मकसद भारत में बागवानी खेती में क्रांति लाना है, ताकि किसान विभिन्न सब्जियों और फलों की फसलों के लिए छोटी क्यारियों में भी इस मशीन का ठीक से इस्तेमाल कर सकें। कंपनी ने बताया कि इस मशीन का छोटा टर्निंग रेडियस इसे फल एवं सब्जी की खेती और छोटे खेतों में बेहतर गतिशीलता के अनुकूल बनाता है। स्वराज ट्रैक्टर्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हरीश चव्हाण ने कहा, ‘‘कंपनी बागवानी क्षेत्र में नए समाधान लाने की कोशिश कर रही है, जहां फिलहाल मशीन का ज्यादा इस्तेमाल नहीं किया जा रहा... हम इस क्षेत्र में आगे लाना चाहते हैं। कोड जैसी मशीनों की मदद से अधिक भूमि पर खेती की जा सकती है, जिससे आगे चलकर किसानों की आय में बढ़ोतरी होगी।
- नयी दिल्ली। वोल्वो कार इंडिया ने बृहस्पतिवार को अपनी एसयूवी एक्ससी90 का नया संस्करण पेश किया जिसकी कीमत 89.9 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। नयी एक्ससी90 पूरी तरह से नये पेट्रोल माइल्ड-हाइब्रिड इंजन के साथ 1,969 सीसी के साथ आती है। वोल्वो कार इंडिया ने एक बयान में कहा कि यह कंपनी की डीजल से पेट्रोल कारों की तरफ बढ़ने की प्रतिबद्धता को पूरा करता है और वैश्विक स्तर पर ब्रांड के कार्बन फुटप्रिंट को कम करने की दिशा में है। सात सीटों वाली एसयूवी सहज टच स्क्रीन इंटरफेस जैसी सुविधाओं के साथ आती है। कंपनी ने कहा कि इसमें 'उन्नत एयर क्लीनर' तकनीक भी है जिसमें केबिन के अंदर पीएम 2.5 के स्तर को मापने के लिए एक सेंसर लगा है।
- नयी दिल्ली। रुपये के मूल्य में गिरावट और मजबूत वैश्विक रुख के अनुरूप गुरुवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 883 रुपये की तेजी के साथ 48,218 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 47,335 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।चांदी की कीमत भी 1,890 रुपये के उछाल के साथ 65,190 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 63,300 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। बृहस्पतिवार को डॉलर के मुकाबले रुपये की कीमत 18 पैसे घटकर 74.52 (प्रारंभिक) रुपये प्रति डॉलर रह गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना तेजी के साथ 1,856 डॉलर प्रति औंस हो गया, जबकि चांदी 24.89 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर रही। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ‘‘बुधवार को कॉमेक्स (न्यूयॉर्क स्थित जिंस एक्सचेंज) में सोने की हाजिर कीमत 0.40 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,856 डॉलर प्रति औंस हो गयी जिससे सोने की कीमत में मजबूती रही।''
- मुंबई। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर शक्तिकांत दास ने बुधवार को कहा कि पेट्रोल एवं डीजल पर उत्पाद शुल्क में कटौती करने का केंद्र सरकार का फैसला मुद्रास्फीति के नजरिये से बेहद सकारात्मक कदम है। दास ने कहा कि खाद्य मुद्रास्फीति अब नियंत्रण में आ चुकी है लेकिन मुख्य मुद्रास्फीति अभी ऊंचे स्तर पर बनी हुई है। दास ने कहा, ‘‘पेट्रोल एवं डीजल पर उत्पाद शुल्क को कम करना मुद्रास्फीति के लिए बेहद सकारात्मक कदम है।'' उन्होंने कहा कि भारत में मुद्रास्फीति मुख्य रूप से आपूर्ति पक्ष से जुड़े कारकों की वजह से है और सरकार ने इसे काबू में करने के लिए कदम उठाए हैं। रिजर्व बैंक गवर्नर ने कहा, ‘‘आपूर्ति पक्ष से जुड़े कारकों खासकर दालों एवं खाद्य तेलों पर सरकार ने ध्यान दिया है। और हाल ही में पेट्रोल एवं डीजल पर उत्पाद शुल्क भी कम किया गया है। मुद्रास्फीति के लिहाज से ये सभी अच्छे संकेत हैं।'' उन्होंने कहा, ‘‘मोटे तौर पर खाद्य मुद्रास्फीति अब नियंत्रण में दिख रही है।''हालांकि, उन्होंने कहा कि अभी भी मुख्य मु्द्रास्फीति ऊंचे स्तर पर बनी हुई है और यह एक नीतिगत चुनौती है। उन्होंने कहा, ‘‘हम मुख्य मुद्रास्फीति की प्रगति पर बेहद करीबी निगाह रखे हुए हैं।'' इसके साथ ही उन्होंने कहा कि ईंधन मुद्रास्फीति भी अभी ऊंचे स्तर पर है जिस पर आरबीआई की निगरानी बनी हुई है।---
- नयी दिल्ली। मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) ने बुधवार को देश में अपनी प्रीमियम हैचबैक सेलेरियो का नया संस्करण पेश किया, जिसकी कीमत 4.99 लाख रुपये से 6.94 लाख रुपये (दिल्ली-शोरूम) के बीच है। मैनुअल ट्रिम्स की कीमत 4.99 लाख रुपये से 6.44 लाख रुपये के बीच है जबकि एजीएस (ऑटो गियर शिफ्ट) संस्करण की कीमत 6.13 लाख रुपये से 6.94 लाख रुपये के बीच है। नयी सेलेरियो पुराने मॉडल से बड़ी है और बेहतर इंजन तथा कई नयी सुविधाओं के साथ आती है। कंपनी का दावा है कि नयी सेलेरियो का नया इंजन इस मॉडल को 26.68 किमी प्रति लीटर की ईंधन दक्षता प्रदान करता है। इससे यह देश की सबसे अधिक ईंधन कुशल पेट्रोल कार बन जाती है। एमएसआई के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी केनिची आयुकावा ने संवाददाताओं से कहा, "भारत अब विश्व स्तर पर पांचवां सबसे बड़ा कार बाजार है और मारुति सुजुकी को इसमें लगभग आधा योगदान देने पर गर्व है। हम भारत को और अधिक ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
- नयी दिल्ली। हीरो साइकिल्स की बिजली से चलने वाले वाहन बनाने वाली कंपनी हीरो लेक्ट्रो ने अभी उत्पादों के दाम पांच हजार रुपये तक बढ़ा दिये है। कंपनी ने बुधवार को एक बयान में बताया कि कच्चे माल की कीमतों में वृद्धि और माल ढुलाई की लागत बढ़ने से उसने अपने सभी उत्पादों के दाम 7.5 से 12.8 प्रतिशत तक बढ़ा दिए है। हीरो लेक्ट्रो बिजली से चलने वाली इलेक्ट्रिक साइकिलों की एक श्रृंखला बेचती है। कंपनी के सी श्रेणी में दस संस्करण है, जिनकी कीमत अब 28,999 रुपये से शुरू होगी। वही उन्नत एफ6आई श्रेणी की कीमत वृद्धि के बाद 54,999 रुपये कर दी गई है। हीरो लेक्ट्रो के मुख्य कार्यालक अधिकारी (सीईओ) आदित्य मुंजाल ने कहा, ‘‘माल ढुलाई और कच्चे माल की कीमत बढ़ने के कारण उत्पादों की कीमतों में वृद्धि जरूरी हो गई है। कीमतों में वृद्धि उत्पादों की गुणवत्ता को सुनिश्चित करेंगी, जिससे हम ग्राहकों की अपेक्षाओं और वैश्विक मानकों पर खरा उतर सकेंगे।
- नयी दिल्ली। विमानन कंपनी एयरएशिया इंडिया ने यात्रियों के लिए विशेष 'प्रीमियम फ्लेक्स किराया' की पेशकश की है जिसमें उड़ान बुकिंग के असीमित पुनर्निर्धारण, रद्दीकरण शुल्क में छूट और पहले से बुक किए गए भोजन का मुफ्त चयन जैसी सुविधाएं मिलेंगी। एयरलाइन ने अपने बयान में कहा कि इस विशेष किराये के साथ यात्री अब कोई शुल्क दिए बगैर निर्धारित उड़ान के प्रस्थान से दो घंटे पहले तक असीमित परिवर्तन कर सकते हैं। बयान के मुताबिक, "प्रीमियम फ्लेक्स किराये का विकल्प चुनने वाले मेहमानों को कई सुविधाएं मिलती हैं जिसमें उड़ान बुकिंग का असीमित पुनर्निर्धारण और 3,000 रुपये के मानक रद्दीकरण शुल्क के मुकाबले 72 घंटे से अधिक समय तक रद्द करने पर केवल 500 रुपये का रियायती रद्दीकरण शुल्क और पंक्ति 6-11 और 15-32 तक मुफ्त मानक सीटें शामिल हैं।" एयरएशिया ने कहा है कि यह पेशकश लेने वाले यात्रियों को पंक्ति संख्या 1-5, 12 और 14 में प्रीमियम सीटों पर 50 प्रतिशत की छूट मिलेगी और एयरलाइन के प्री-बुक किए गए भोजन के मेनू से मुफ्त में चयन की सुविधा भी होगी।
- नयी दिल्ली। विजय मोहन कृष्ण ने गोदरेज समूह की दो कंपनियों गोदरेज इंडस्ट्रीज लि. और गोदरेज एग्रोवेट लि. के निदेशक मंडल से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपनी बढ़ती उम्र के मद्देनजर यह फैसला किया है। कृष्ण गोदरेज इंडस्ट्रीज में प्रवर्तक समूह से गैर-कार्यकारी गैर-स्वतंत्र निदेशक थे। इसके अलावा वह गोदरेज एग्रोवेट के बोर्ड में भी गैर-कार्यकारी निदेशक थे। गोदरेज इंडस्ट्रीज ने शेयर बाजारों को भेजी सूचना में यह जानकारी दी। कंपनी ने कहा कि कृष्ण का इस्तीफा आठ नवंबर को कारोबार बंद होने के बाद से प्रभावी है। कृष्ण तीन जनवरी, 1995 से गोदरेज इंडस्ट्रीज के निदेशक थे। उनके इस्तीफे के बाद गोदरेज इंडस्ट्रीज के बोर्ड में 10 निदेशक रह गए हैं। इनमें से छह स्वतंत्र निदेशक हैं।

.jpg)


.jpg)







.jpg)














.jpg)