- Home
- बिजनेस
- नई दिल्ली। प्रौद्योगिक क्षेत्र की दिग्गज कंपनी गूगल ने मंगलवार को कहा कि उसने ऐप डेवलपर्स के लिए प्रति वर्ष 10 लाख अमेरिकी डॉलर तक की आय पर गूगल प्ले सर्विस की सेवा शुल्क को घटाकर 15 प्रतिशत कर दिया है।गूगल प्ले पर वस्तुओं और सेवाओं की बिक्री करने वाले डेवलपर्स को इस फैसले से काफी राहत मिलेगी। गूगल ने कहा कि सेवा शुल्क में कटौती एक जुलाई 2021 से लागू होगी। गूगल ने एक ब्लॉगपोस्ट में कहा कि इस बदलाव से प्ले के साथ वस्तुओं और सेवाओं की बिक्री करने वाले 99 प्रतिशत ऐप डेवलपर पर शुल्क 50 प्रतिशत कम हो जाएगा।
- नयी दिल्ली। इंडिगो ने मंगलवार को कहा कि वह गुजरात के राजकोट को चार शहरों- दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और हैदराबाद से जोड़ने के लिए 28 मार्च से उड़ान सेवाएं शुरू करेगी। विमानन कंपनी के मुख्य रणनीति और राजस्व अधिकारी संजय कुमार ने एक बयान में कहा, ‘‘राजकोट गुजरात के प्रमुख औद्योगिक केंद्रों में एक है, जो कास्टिंग और फोर्जिंग उद्योगों के लिए प्रसिद्ध है।'' उन्होंने कहा, ‘‘सौराष्ट्र की वित्तीय राजधानी में कनेक्टिविटी बढ़ने से क्षेत्र में व्यापार, वाणिज्य और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।'
- मुंबई । ब्रिटेन की लक्जरी कार कंपनी बेंटले मोटर्स ने मंगलवार को घरेलू बाजार में बेंटाइगा एसयूवी के उन्नत संस्करण की पेशकश की, जिसकी दिल्ली में शोरूम र कीमत 4.10 करोड़ रुपये है। एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि बेंटले की नई ‘बियॉन्ड 100' व्यावसायिक रणनीति के अंतर्गत पेश किया गया है। यह एसयूवी 4.0-लीटर ट्विन-टर्बोचार्ज्ड वी 8 पेट्रोल इंजन से लैस है। इसके अगली पीढ़ी के इंफोटेनमेंट सिस्टम जैसे 10.9-इंच की स्क्रीन, सुपर-हाई-रिज़ॉल्यूशन ग्राफिक्स और नाटकीय रूप से संवर्धित नेटवर्क संपर्क सुविधा के साथ लाया गया है। भारत में बेंटले के डीलर एक्सक्लूसिव मोटर्स के प्रबंध निदेशक सत्या बागला ने कहा, ‘‘हमें भारतीय ग्राहकों के लिए नया बेंटाइगा लाने की खुशी है। बेंटले 100 से अधिक वर्षों से लक्जरी मोटर वाहन में अग्रणी है और यह नयी बेंटाइगा, बेंटले की यात्रा के अगले चरण को चिह्नित करती है।'
- नयी दिल्ली। ऊर्जा दक्षता को बढ़ावा देने वाली एनर्जी एफिशिएंसी सर्विसेज लि. ने मंगलवार को कहा कि वह ग्राम ऊर्जा कार्यक्रम के लिये करीब एक करोड़ एलईडी (लाइट एमिटिंग डायोड) बल्ब की खरीद करेगी। ईईएसएल की ग्राम उजाला कार्यक्रम के तहत गांवों में प्रत्येक परिवार को सस्ती दर पर एलईडी बल्ब उपलब्ध कराने की योजना है। बिजली मंत्रालय के चार उपक्रमों की संयुक्त उद्यम ईईएसएल ने एक बयान में कहा कि इसके लिये कंपनी की पूर्ण अनुषंगी इकाई कनवर्जेन्स एनर्जी सर्विसेज लि. (सीईएसएल) ने निविदा जारी की है।बयान के अनुसार, सीईएसएल ने एक करोड़ एलईडी बल्ब खरीदने को लेकर अपनी तरह की पहली निविदा जारी की है। यह निविदा ग्राम उजाला कार्यक्रम के लिये है। इस निविदा के जरिये बोलीदाताओं को राजस्व हिस्सेदारी के आधार पर सह-निवेश के लिये भागीदारी को लेकर आमंत्रित किया गया है। बयान के अनुसार, ग्राम उजाला कार्यक्रम के तहत सीईएसएल सस्ती दर पर गांवों में उच्च गुणवत्ता के एलईडी बल्ब का वितरण करेगी।सीईएसएल 12 वाट के 70 लख और 7 वाट के 30 लाख एलईडी की खरीद करेगी। एलईडी बल्ब के लिये पिछली बार खोजी गयी कीमत के अनुसार 12 वाट के एलईडी बल्ब की कीमत 75 रुपये प्रति बल्ब और 7 वाट के लिये 42 रुपये प्रति बल्ब होगी। बोलीदाता को प्रति बल्ब वह कीमत भी बतानी होगी जो वह एलईडी के न्यूनतम मूल्य के अलावा प्राप्त करना चाहता है। यह मूल्य भागीदारी मूल्य कहलाएगा। जिस बोलीदाता का प्रत्येक तरह के बल्ब के लिये भागीदारी मूल्य सबसे कम होगा, वह न्यूनतम बोली (एल 1) लगाने वाला होगा। ईईएसएल ने निविदा की अंतिम तारीख के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।
- नयी दिल्ली। हुंडई मोटर इंडिया ने मंगलवार को कहा कि उसके एसयूवी क्रेटा के नए संस्करण ने एक साल में देश में 1.21 लाख इकाई की बिक्री का आंकड़ा पर कर लिया है। इसे पिछले साल मार्च में बाजार में उतारा गया था। इस माडल ने कंपनी को एसयूवी वाहनों के बाजार खंड में अग्रणी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। कंपनी ने वर्ष 2015 के बाद से घरेलू बाजार में क्रेटा के सभी संस्करणों की 5.8 लाख से अधिक इकाइयां बेची हैं। इसके अलावा, इस मॉडल की लगभग 2.16 लाख कारें विभिन्न विदेशी बाजारों में बेची गयी हैं। हुंडई मोटर इंडिया के निदेशक (बिक्री, विपणन और सेवा) तरुण गर्ग ने कहा, ऑल-न्यू क्रेटा ने भारतीय ऑटो उद्योग में नए मानक स्थापित किए हैं।'' हुंडई मोटर इंडिया ने कहा कि बिल्कुल नयी क्रेटा की बिक्री में 60 फीसदी से अधिक बिक्री 1.5 लीटर डीजल इंजन वाली ट्रिम्स की है, जबकि 20 फीसदी से अधिक की बिक्री ऑटोमैटिक संस्करण की है।
- नई दिल्ली। केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारामन ने कहा है कि सभी बैंकों का निजीकरण नहीं किया जायेगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि यदि ऐसा होता है तो कर्मचारियों के हितों की रक्षा की जायेगी। कैबिनेट की बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि जिन बैंकों के निजीकरण की संभावना है वे भी निजीकरण के बाद काम करना जारी रखेंगे और कर्मियों के वेतन या पेंशन संबंधी सभी हितों का ख्याल रखा जायेगा।श्रीमती सीतारामन ने बैंकों के निजीकरण पर टिप्पणी करने के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी की आलोचना की। उन्होंने कहा कि श्री राहुल गांधी को समय-समय पर दो लाइन की टिप्पणी करने की बजाय गंभीर चर्चा करनी चाहिए। भारतीय स्टैम्प अधिनियम को भी संशोधित किया जा रहा है। संस्थान की संरचना के बारे में श्रीमती सीतारामन ने बताया कि इसके लिए एक पेशेवर बोर्ड होगा जिसमें कम से कम पचास प्रतिशत गैर अधिकारी निदेशक होंगे। बोर्ड में प्रतिष्ठित व्यक्तियों को भी शामिल किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सरकार इस संस्थान को पूरी तरह पेशेवर बनाना चाहती है ताकि यह बाजार की अपेक्षाओं पर खरा उतर सके।
- नयी दिल्ली । दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोना 45 रुपये सुधर कर 44 हजार 481 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव पर पहुंच गया। यह जानकारी एचडीएफसी सिक्यूरिटीज ने दी। पिछला बंद भाव 44 हजार 436 रुपये प्रति 10 ग्राम था।चांदी में भी चमक देखी गयी और इसका भाव प्रति किलोग्राम 116 रुपये सुधर कर 66 हजार 740 रुपये पर पहुंच गया। पिछले दिन का बंद भाव 66 हजार 624 रुपये प्रति किलोग्राम था। एचडीएफसी सिक्यूरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस बाजार) तपन पटेल ने कहा, ' दिल्ली में 24 कैरट सोने का भाव 45 रुपये तेज रहा। न्यूयार्क कामेक्स (जिंस बाजार) में सोने की मजबूती से स्थानीय बाजार में यह सुधार दिखा है।' वैश्विक बाजार में सोना 1,730 डालर प्रति औंस पर नरम था। चांदी 26.11 डालर प्रति औस के पिछले स्तर पर बनी रही।
-
नयी दिल्ली ।निप्पन लाइफ एसेट मैनेजमेंट लि. ने संदीप सिक्का को फिर से अपना कार्यकारी निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया है। सिक्का की नियुक्ति पांच और साल के लिए की गई है। बीएसई को भेजी सूचना में कंपनी ने कहा कि उनकी नियुक्ति 22 अप्रैल, 2021 से प्रभावी होगी। इसके लिए शेयरधारकों की मंजूरी ली जाएगी। इसके अलावा कपंनी ने बी श्रीराम को स्वतंत्र निदेशक और युताका इदेगुची को गैर-स्वतंत्र निदेशक नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति सोमवार से प्रभावी है।
- मुंबई । सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ऑफ बड़ौदा (बीओबी) ने रेपो दर से संबद्ध ब्याज दर में सोमवार से 0.10 प्रतिशत की कटौती की है। इस कटौती के बाद ब्याज दर 6.85 प्रतिशत से घटकर 6.75 प्रतिशत पर आ गयी है। बैंक ने एक बयान में कहा कि इस संशोधन के बाद आवास ऋण पर ब्याज दर 6.75 प्रतिशत और कार ऋण पर 7 प्रतिशत हो गयी है। वहीं शिक्षा कर्ज पर ब्याज 6.75 प्रतिशत होगा। बीओबी के महाप्रबंधक हर्षद कुमार सोलंकी ने कहा, ‘‘रेपो दर से संबद्ध ब्याज में कटौती से हमारा कर्ज ग्राहकों के लिये और सस्ता हो गया है। हमें उम्मीद है कि डिजिटल प्रक्रिया को लेकर हम जो प्रयास कर रहे हैं, उससे ग्रहक काफी प्रतिस्पर्धी दर पर तेजी और सुगमता से कर्ज ले सकेंगे।
- मुंबई। भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) ने सोमवार को कहा कि उसने नई योजना बचत प्लस पेश की है। इसमें सुरक्षा के साथ बचत की भी सुविधा है। कंपनी ने कहा कि योजना की परिपक्वता अवधि पांच साल है। यह पॉलिसी अवधि के दौरान पॉलिसीधारक की मृत्यु होने पर उसके परिजन को परिपक्वता अवधि से पहले वित्तीय समर्थन उपलब्ध कराती है। साथ ही परिपक्वता के समय पॉलिसीधारक अगर जीवित है तो, उसे एक मुश्त राशि उपलब्ध कराती है। इसमें न्यूनतम एक लाख रुपये की पॉलिसी ली जा सकती है। अधिकतम राशि की कोई सीमा नहीं है। इस योजना में जरूरत पड़ने पर पॉलिसीधारक कर्ज भी ले सकते हैं।
- मुंबई। इटली की सुपरबाइक कंपनी डुकाटी ने सोमवार को अपनी 803 सीसी की मोटरसाइकिल स्क्रैंबलर के दो नए भारत चरण - छह (बीएस-छह) मॉडल...नाइटशिफ्ट और डेजर्ट स्लेड पेश किए। देशभर में इन मॉडलों का शोरूम दाम क्रमश: 9.80 लाख रुपये और 10.89 लाख रुपये है। कंपनी ने कहा कि इन दो नए मॉडलों की बुकिंग दिल्ली-एनसीआर, मुंबई, पुणे, अहमदाबाद, हैदराबाद, बेंगलुरु, कोच्चि, कोलकाता और चेन्नई में डुकाटी की डीलरशिप में पहले ही शुरू हो चुकी है। इनकी डिलिवरी जल्द शुरू की जाएगी। इससे पहले लक्जरी बाइक कंपनी ने कहा था कि वह 12 मॉडल उतारेगी। इनमें नए और बीएस-छह अनुकूल मॉडल दोनों होंगे। डुकाटी इंडिया के प्रबंध निदेशक बिपुल चंद्रा ने कहा कि स्क्रैंबलर डुकाटी की ओर से परंपरा से हटकर यात्रियों के अनुकूल बाइक है। हम स्क्रैंबलर नाइटशिफ्ट और डेजर्ट स्लेड को पेश कर काफी खुश हैं। दोनों मॉडलों में 803 सीसी का एल-ट्विन दो वॉल्व का इंजन है।
- नई दिल्ली। दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने का भाव सोमवार को 61 रुपये की तेजी के साथ 44 हजार 364 रुपये प्रति दस ग्राम हो गया। एचडीएफसी सिक्यूरिटीज ने यह जानकारी दी।इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 44 हजार 303 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी 162 रुपये सुधरकर 66 हजार 338 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। चांदी का पिछला बंद भाव 66 हजार 176 रुपये प्रति किलोग्राम था। एचडीएफसी सिक्यूरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, 'रुपये की विनियम दर में सुधार दर्ज होने के बावजूद दिल्ली में 24 कैरेट सोने की हाजिर कीमत में 61 रुपये की तेजी आई।'' विदेशी बाजारों में डॉलर के कमजोर होने के बीच विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया 33 पैसे के सुधार के साथ 72.46 रुपये प्रति डॉलर हो गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना मामूली गिरावट के साथ 1,726 डालर प्रति औंस रह गया जबकि चांदी 25.95 डालर प्रति औंस पर लगभग अपरिवर्तित रही।
- नयी दिल्ली। इंजीनियरिंग एवं निर्माण क्षेत्र की प्रमुख कंपनी लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) ने एक रणनीतिक फैसले के तहत अपने प्रमुख कारोबार क्षेत्रों में बीते साल प्रशिक्षु स्तर पर 22 प्रतिशत महिलाओं की नियुक्ति की है। यह आंकड़ा 2019 से आठ प्रतिशत अधिक है। एलएंडटी द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार स्नातक इंजीनियर प्रशिक्षु (जीईटी) और स्नातकोत्तर इंजीनियर प्रशिक्षु (पीजीईटी) के स्तर पर महिलाओं की नियुक्ति बढ़ी है। एलएंडटी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) तथा प्रबंध निदेशक एस एन सुब्रमण्यन ने कहा, अब शॉप फ्लोर, परियोजना स्थल और कार्यालयों में अधिक महिलाएं कार्य कर रही हैं। एलएंडटी ऐसा अनुकूल माहौल उपलब्ध करा रही है जिसमें महिलाओं को नयी चीजें करने का अवसर मिलता है।'' कंपनी के आंकड़ों से पता चलता है कि महिला प्रशिक्षुओं की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हुई है। कंपनी ने बताया कि 2018 में 12 प्रतिशत महिला प्रशिक्षुओं की नियुक्ति की गई थी। 2019 में यह आंकड़ा बढ़कर 14 प्रतिशत और 2020 में 22 प्रतिशत पर पहुंच गया। एलएंडटी ने 2020 में अपने विभिन्न कारोबार क्षेत्रों में 1,100 स्नातक इंजीनियर प्रशिक्षु और स्नातकोत्तर इंजीनियर प्रशिक्षु नियुक्त किए हैं।
- मुंबई। बैंकों का ऋण 26 फरवरी, 2021 को समाप्त पखवाड़े में सालाना आधार पर 6.63 प्रतिशत बढ़कर 107.75 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इस दौरान बैंकों के पास जमा राशि 12.06 प्रतिशत बढ़कर 149.34 लाख करोड़ रुपये रही। रिजर्व बैंक के आंकड़ों से यह जानकारी मिली है। पिछले साल 28 फरवरी, 2020 को समाप्त पखवाड़े के दौरान बैंकों का ग्राहकों को दिया गया ऋण 101.05 लाख करोड़ रुपये और उनके पास जमा 133.26 लाख करोड़ रुपये रही थी। आंकड़ों के अनुसार 12 फरवरी, 2021 को समाप्त पखवाड़े में बैंकों का ऋण 6.58 प्रतिशत बढ़कर 107.04 लाख करोड़ रुपये और जमा 11.75 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 147.81 लाख करोड़ रुपये पर थी। केयर रेटिंग्स की रिपोर्ट में कहा गया है कि समीक्षाधीन पखवाड़े में बैंकों के ऋण की वृद्धि दर स्थिर रही है। विश्लेषकों का कहना है कि खुदरा ऋण बढ़ने से बैंकों के कुल ऋण कारोबार में बढ़ोतरी हुई है। एमके ग्लोबल फाइनेंशियल सर्विसेज की पांच मार्च को जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि बैंकों के खुदरा ऋण में अभी और वृद्धि होगी। अभी यह वृद्धि नौ प्रतिशत है। चालू वित्त वर्ष के पहले नौ माह में बैंकों के ऋण की वृद्धि 3.2 प्रतिशत रही है। इस दौरान बैंकों की जमा में 8.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।
- मुंबई । किफायती सेवाएं देने वाली विमानन कंपनी स्पाइसजेट ने घरेलू नेटवर्क पर 28 मार्च से 66 नयी उड़ानें शुरू करने की घोषणा की है। इनमें कुछ मार्गों पर अतिरिक्त उड़ानें भी शामिल हैं। एयरलाइन ने शनिवार को कहा कि इन नयी उड़ानों का परिचालन बोइंग 737 और क्षेत्रीय जेट बॉम्बार्डियर क्यू400 के जरिये किया जाएगा। कंपनी का इरादा अपने नेटवर्क के विस्तार के जरिये महानगरों और छोटे शहरों के बीच संपर्क बढ़ाना है। स्पाइसजेट की मुख्य वाणिज्यिक अधिकारी (सीसीओ) शिल्पा भाटिया ने कहा, अपने घरेलू परिचालन का विस्तार कर हम खुश हैं। गर्मियों की समयसारिणी की शुरुआत के साथ हम 66 नयी उड़ानें शुरू करेंगे। देश की सबसे बड़ी क्षेत्रीय विमानन कंपनी के रूप में हम क्षेत्रीय संपर्क बढ़ाने को प्रतिबद्ध हैं।'' एयरलाइन ने बयान में कहा कि छोटे शहरों की यात्रा मांग को पूरा करने के लिए उसने दरभंगा, दुर्गापुर, झारसुगुड़ा, ग्वालियर और नासिक को कुछ महत्वपूर्ण महानगरों से जोड़ने के लिए नयी उड़ानें शुरू की हैं। शुरुआत में इन शहरों को स्पाइसजेट ने उड़ान योजना से जोड़ा था। स्पाइसजेट ने कहा कि वह अहमदाबाद-दरभंगा-अहमदाबाद, हैदराबाद-दरभंगा-हैदराबाद, पुणे-दरभंगा-पुणे और कोलकाता-दरभंगा-कोलकाता मार्ग पर नई उड़ानें शुरू करेगी। इससे पहले एयरलाइन ने दरभंगा को मुंबई, दिल्ली और बेंगलुरु से जोड़ा था। इसी तरह दुर्गापुर को पुणे से जोड़ा जाएगा। दुर्गापुर को स्पाइसजेट पहले ही चेन्नई, मुंबई और दिल्ली से जोड़ चुकी है। झारसुगुड़ा को अब भी दिल्ली, हैदराबाद और कोलकाता के बाद चेन्नई से जोड़ा जाएगा।
- नई दिल्ली। देश के दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा ने कोविड-19 का पहला टीका लगवा लिया है। टाटा ने शनिवार को सोशल मीडिया पोस्ट के जरिये यह जानकारी दी। टाटा ने उम्मीद जताई कि जल्द ही सभी को कोरोना वायरस महामारी से संरक्षण मिल जाएगा।उन्होंने कहा, ''आज मैंने कोविड-19 का पहला टीका लगवा लिया। यह काफी आसान और दर्दरहित है।''टाटा ने यह टीका ऐसे समय लगाया है जबकि देश में संक्रमण के मामले एक बार फिर बढ़ रहे है। टाटा ने कहा, ''मैं निश्चित रूप से चाहता हूं कि सभी की इस महामारी से प्रतिरक्षा हो और संरक्षण मिले।'' स्वास्थ्य मंत्रालय के शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार एक दिन में संक्रमण के 23 हजार 285 मामले आए हैं। यह करीब 78 दिन में सबसे ऊंचा आंकड़ा है। देश में कोविड-19 संक्रमण का आंकड़ा 1 करोड़ 13 लाख 8 हजार 846 पर पहुंच गया है।
- अगर आप भी OnePlus वॉच को खरीदने का मन बनाए हुए थे तो अब आपका इंतज़ार खत्म हो गया है। क्योंकि कंपनी इसी महीने OnePlus Watch को लॉन्च कर रही है। हाल ही में, वनप्लस ने कन्फर्म किया है की कंपनी 23 मार्च को OnePlus 9 सीरीज के स्मार्टफ़ोन्स के साथ वनप्लस वॉच को भी लॉन्च करेगी। बता दें कि इस साल की शुरुआत में वनप्लस ने वनप्लस बैंड को लॉन्च किया था, जो कंपनी का पहला वियरेबल डिवाइस है।सबसे पहले इस स्मार्टवॉच को कंपनी ने 2015 में टीज किया था, लेकिन स्मार्टफोन बिजनेस पर फोकस के चलते तब इस पर इतना ध्यान नहीं दिया गया था। OnePlus ने नए वियरेबल का लॉन्च एक टीजर वीडियो शेयर कर कन्फर्म किया है।रिपोर्ट्स की माने तो वनप्लस वॉच के दो मॉडल हो सकते हैं। जिनमें एक वाई-फाई और दूसरा LTE कनेक्टिविटी के साथ आ सकता है। OnePlus की एक वॉच का डिजाईन रेक्टंगुलर होगा तो दूसरी का गोल होगा। पहला सिलिकॉन स्ट्रैप फिटनेस पसंद करने वाले यूजर्स और दूसरा स्ट्रैप प्रोफेशनल्स के लिए मिल सकता है। इसका एक साइबरपंक 2077 एडिशन वेरियंट भी खास स्ट्रैप के साथ लॉन्च हो सकता है। दोनों मॉडलों को भारत में उतरने की उम्मीद है क्योंकि दोनों को भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) से सर्टिफिकेशन मिल चुका किया है।OnePlus Watch के संभावित फीचर्सलीक रिपोर्ट्स की माने तो इसमें बेसिक हेल्थ सेंसर जैसे कि हार्ट रेट मॉनिटरिंग सिस्टम (Heart Rate Sensor), एक्टिविटी ट्रैकर (Activity Tracker), स्लीप ट्रैकर (Sleep Tracker) जैसे फीचर दिए जा सकते हैं। इस स्मार्ट वॉच को सैमसंग के टाइजेन OS जैसा कस्टम ऑपरेटिंग सिस्टम मिल सकता है। इस Watch में Qualcomm Snapdragon 4100 SoC प्रोसेसर हो सकता है. वहीं OnePlus Watch की कीमत 20,000 रुपये के करीब हो सकती है. (File Photo)
- नई दिल्ली। यदि मारुति की कार खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो कंपनी अपने कुछ मॉडल पर बंपर डिस्काउंट दे रही है। आइये देखें. किस मॉडल पर कितना डिस्काउंट मिल रहा है-मारुति सुजुकी आल्टोमारुति की सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में से एक सुजुकी आल्टो पर 37 हजार रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है, इसमें कैश डिस्काउंट 15 हजार रुपये, एक्सचेंज बोनस 15 हजार रुपये और कॉर्पोरेट डिस्काउंट 7 हजार रुपये है।मारुति सुजुकी एस. प्रेसोमारुति सुजुकी एस. प्रेसो पर 47 हजार रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है। इसमें कैश डिस्काउंट 20 हजार रुपये, एक्सचेंज बोनस 20 हजार रुपये और कॉर्पोरेट डिस्काउंट 7 हजार रुपये है।मारुति सुजुकी स्वीफ्टमारुति सुजुकी स्वीफ्ट पर आपको 37 हजार रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है। इसमें कैश डिस्काउंट 10 हजार रुपये, एक्सचेंज बोनस 20 हजार रुपये और कॉर्पोरेट डिस्काउंट 7 हजार रुपये शामिल हैं।मारुति सुजुकी सेलेरियोइस मॉडल पर कंपनी ने 47 हजार का डिस्काउंट रखा है। इसमें कैश डिस्काउंट 20 हजार रुपए, एक्सचेंज बोनस 20 हजार रुपए और कॉपोरेट डिस्काउंट 7 हजार रुपए हैं।मारुति सुजुकी वेगोनारमारुति सुजुकी वेगोनार पर कंपनी ने 30 हजार रुपए डिस्काउंट का ऑफर दिया है। इसमें कैश डिस्काउंट 8 हजार रुपए, एक्सचेंज बोनस 15 हजार रुपए और कॉपोरेट डिस्काउंट 7 हजार रुपए है।मारुचि सुजुकी डिजारियोइस मॉडल पर 35 हजार रुपए का डिस्काउंट है। जिसमें कैश डिस्काउंट 8 हजार, एक्सचेंज बोनस 20 हजार और कॉपोरेट डिस्काउंट 7 हजार रुपए शामिल है।ंमारुति सुजुकी विटारा ब्रेजाइस कार में 35 हजार का डिस्काउंट है। जिसमें कैश डिस्काउंट 10 हजार, एक्सचेंज बोनस 20 हजार और कॉपोरेट डिस्काउंट 5 हजार रुपए है।
- नई दिल्ली। सोने-चांदी की कीमतों में श्रुक्रवार को फिर गिरावट देखने को मिली। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के मुताबिक शुक्रव को 24 कैरेट सोना 79 रुपये सस्ता होकर 44 हजार 601 रुपये पर खुला और 348 रुपये के नुकसान के साथ 44 हजार 332 पर बंद हुआ। वहीं, चांदी की चमक आज सुबह बढ़कर शाम को डाउन हो गई।शुक्रवार को चांदी 110 रुपये प्रति किलो की मजबूती के साथ 66 हजार 480 रुपये पर खुली और 529 रुपये गिरकर 65 हजार 841 पर बंद हुई। जहां तक 23 कैरेट सोने की कीमत की बात है तो शुक्रवार को यह 44 हजार 154 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिका। वहीं, 22 कैरेट सोना 40 हजार 608 रुपये और 18 कैरेट सोने का भाव 33 हजार 249 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है।कमजोर हाजिर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों की कटान की जिससे वायदा कारोबार में शुक्रवार को सोना 0.81 प्रतिशत की गिरावट के साथ 44 हजार 517 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अप्रैल महीने में डिलिवरी वाले सोना वायदा की कीमत 362 रुपये यानी 0.81 प्रतिशत की गिरावट के साथ 44 हजार 517 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। इसमें 11,004 लॉट के लिये कारोबार किया गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार, न्यूयॉर्क में सोना 0.88 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,707.50 डॉलर प्रति औंस चल रहा था।वहीं कमजोर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों के आकार को घटाया जिससे वायदा बाजार में शुक्रवार को चांदी वायदा कीमत 776 रुपये की गिरावट के साथ 66 हजार 769 रुपये प्रति किलो रह गयी। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में चांदी के मई महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 776 रुपये यानी 1.15 प्रतिशत की तेजी के साथ 66,769 रुपये प्रति किलो रह गयी जिसमें 12 हजार 444 लॉट के लिये कारोबार हुआ। वैश्विक स्तर पर, न्यूयार्क में चांदी की कीमत 1.61 प्रतिशत की हानि के साथ 25.77 डॉलर प्रति औंस चल रहा था।
- नई दिल्ली। अमेरिका की दिग्गज प्रौद्योगिकी कंपनी एप्पल भारत में आईफोन-12 मॉडल की एसेंबली शुरू कर रही है। इस कदम से कंपनी को देश में अपनी स्थिति मजबूत करने में मदद मिलेगी।दरअसल एप्पल ने भारत में अपने कुछ आईफोन उत्पादन को लेकर फॉक्सकॉन और विस्ट्रोन जैसी तीसरे पक्ष विनिर्माताओं के साथ गठजोड़ किया है। इसमें आईफोन एसई, आईफोन 10आर और आईफोन 11 शामिल हैं। अमेरिकी कंपनी ने एक बयान में कहा, ''एप्पल अपने ग्राहकों को बेहतर सेवाओं के लिये बेहतरीन उत्पाद बनाने को लेकर प्रतिबद्ध है...हमें इस बात की खुशी है कि हम भारत में अपने स्थानीय ग्राहकों के लिये आईफोन-12 का उत्पादन शुरू कर रहे हैं।'' हालांकि कंपनी ने आपूर्तिकर्ता भागीदार का नाम नहीं बताया है।एप्पल ने 2017 में आईफोन एसई के साथ भारत में आईफोन का विनिर्माण शुरू किया था। इलेक्ट्रॉनिक और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने ट्विटर पर लिखा है, ''यह देखकर खुशी हो रही है कि भारत को मोबाइल और कल-पुर्जों के विनिर्माण का बड़ा केंद्र बनाने के प्रयास का सकारात्मक परिणाम आ रहा है और इस पर दुनिया का ध्यान गया है। इससे देश में बड़ी संख्या में रोजगार सृजित होंगे।(File Photo)
- नयी दिल्ली। वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म जी5 अपनी कंटेंट लाइब्रेरी को मजबूत करने और उपयोक्ता अनुभव को बढ़ाने के लिये महत्वपूर्ण निवेश कर रही। कंपनी का लक्ष्य अगले 12 महीनों में 10 करोड़ उपयोक्ता का स्तर पार करने का है। कंपनी के मुख्य व्यवसाय अधिकारी मनीष कालरा ने पीटीआई-भाषा से कहा कि पिछली कुछ तिमाहियों में प्लेटफार्म में मजबूत वृद्धि देखी गयी है। उन्होंने कहा, यह (निवेश) उपयोक्ताओं को सही सामग्री प्रदान करने और बाजार में दबदबा बनाने के इरादे से सालाना आधार पर ठीक-ठाक अधिक है। महामारी ने सभी ऑनलाइन व्यवसायों के लिये वृद्धि के कारक का काम किया है। हमने भी फायदा और बढ़िया वृद्धि दर्ज की है।'' कालरा ने कहा कि महामारी ने उपभोक्ताओं के लिये एक बड़ा अवसर खोलते हुए उपभोक्ता व्यवहार में भी बदलाव किया है। व्यवसाय के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि जी5 को हर महीने लगभग 6.6 करोड़ यूजर मिलते हैं।
- -संयंत्र का विद्युत उत्पादन के क्षेत्र में देशभर के एनटीपीसी संयंत्रों में पहला स्थानकोरबा। राष्ट्रीय ताप विद्युत निगम ( एनटीपीसी) की कोरबा ईकाई ने एक बार फिर इस वित्तीय वर्ष में विद्युत उत्पादन के क्षेत्र में नया कीर्तिमान हासिल किया हैै। 93.85 प्रतिशत पीएलएफ के साथ एनटीपीसी कोरबा संयंत्र ने विद्युत उत्पादन के क्षेत्र में देशभर के एनटीपीसी संयंत्रों में जहां पहला स्थान बनाया है, वहीं देशभर के दूसरे विद्युत संयंत्रों में एनटीपीसी कोरबा संयंत्र का दूसरा स्थान है।एनटीपीसी कोरबा के मुख्य महाप्रबंधक बिश्वरूप बसु ने कहा कि 2600 मेगावाट बिजली उत्पादन कर छत्तीसगढ़ सहित देश के कई राज्यों को रौशन करने में एनटीपीसी कोरबा संयंत्र की अहम भूमिका रही है। उन्होंने बताया कि विद्युत उत्पादन के क्षेत्र में एनटीपीसी कोरबा संयंत्र ने एक बार फिर नया कीर्तिमान हासिल किया है। वित्तीय वर्ष के अंत में आये रिपोर्ट में एनटीपीसी कोरबा संयंत्र का वार्षिक पीएलएफ 93.85 प्रतिशत रहा, जबकि देश के दूसरे कोयला से चलने वाले विद्युत संयंत्रों का पीएलएफ 64.86 रहा। उन्होंने बताया कि विद्युत उत्पादन में अग्रणी भूमिका निभाने के साथ ही एनटीपीसी कोरबा यूनिट ने संयंत्र से निकलने वाले राख की शत प्रतिशत उपयोगिता में भी अपना रिकार्ड बनाया है। श्री बसु ने कहा कि देश के अग्रणी पांच विद्युत संयंत्रों में एनटीपीसी के चार संयंत्र शामिल हैं।
- नयी दिल्ली । जर्मनी की लग्जरी कार निर्माता कंपनी बीएमडब्ल्यू ने बुधवार को कहा कि उसने भारत में एम340आई एक्सड्राइव को पेश किया है, जिसकी कीमत 62.9 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। कंपनी ने एक बयान में कहा कि इसे चेन्नई संयंत्र में निर्मित किया गया है। इसका एम इंजन भी भारत में बनाया जाने वाला है। बीएमडब्ल्यू ग्रुप इंडिया के अध्यक्ष विक्रांत पावा ने कहा, ‘‘हम पहली बीएमडब्ल्यू एम340आई एक्सड्राइव को पेश कर उत्साहित हैं, जो भारत में स्थानीय स्तर पर निर्मित होने वाली सबसे तेज कार है।
- नयी दिल्ली ।निजी क्षेत्र के आईसीआईसीआई बैंक ने बुधवार को घोषणा की कि वह अपने एक लाख कर्मचारियों और उनके परिजनों के कोविड-19 संक्रमण से बचाव के लिये टीकाकरण की लागत वहन करेगा। बैंक ने एक विज्ञप्ति में कहा कि वह अपने कर्मचारियों और उनके परिवार को कोविड-19 टीका मुफ्त उपलब्ध कराएगा। बयान के अनुसार इस पहल का मकसद कर्मचारियों और उन पर आश्रित परिवार के सदस्यों के जीवन को कोरोना वायरस संक्रमण से सुरक्षित करना है। साथ ही महामारी के दौरान कर्मचारियों ने लाखों ग्राहकों को जो निर्बाध सेवा उपलब्ध करायी, यह उसके प्रति आभार है। आईसीआईसीआई बैंक ने कहा, ‘‘बैंक अपने कर्मचारियों और उनके परिवार के सदस्यों के लिये टीके की दो खुराक की लागत वहन करेगी।'
- मुंबई। शेयर बाजारों में लगातार तीसरे दिन तेजी रही और बीएसई सेंसेक्स बुधवार को 254 अंक से अधिक की बढ़त के साथ 51,279.51 अंक पर बंद हुआ। सकारात्मक रुख के बीच दवा, आईटी और वाहन कंपनियों के शेयरों में तेजी से बाजार में मजबूती आयी। तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 254.03 अंक यानी 0.50 प्रतिशत की बढ़त के साथ 51,279.51 अंक पर बंद हुआ। इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 76.40 अंक यानी 0.51 प्रतिशत मजबूत होकर 15,174.80 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स के शेयरों में सर्वाधिक लाभ में बजाज फाइनेंस रही। इसमें करीब 2 प्रतिशत की तेजी आयी। इसके अलावा सन फार्मा, टेक महिंद्रा, एक्सिस बैंक, बजाज ऑटो और इन्फोसिस में भी बढ़त रही। दूसरी तरफ, जिन शेयरों में गिरावट दर्ज की गयी, उनमें ओएनजीसी, कोटक बैंक, आईटीसी, एचडीएफसी बैंक और पावरग्रिड शामिल हैं। रिलायंस सिक्योरिटीज के रणनीतिक प्रमुख विनोद मोदी ने कहा कि मुख्य रूप से सकारात्मक वैश्विक संकेतों से घरेलू बाजार में लगातार तीसरे दिन तेजी रही। आईटी, धातु और औषधि कंपनियों के शेयरों में एक प्रतिशत से अधिक की तेजी आयी। वाहन कंपनियों के शेयरों में भी मजबूत लिवाली देखी गयी। सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों को छोड़कर ज्यादातर खंडों के शेयर सूचकांक लाभ में रहे।एशिया में शंघाई बाजार का कंपोजिट इंडेक्स और दक्षिण कोरिया का कोस्पी नुकसान में रहे जबकि हांगकांग और तोक्यो शेयर बाजार में तेजी रही। भारतीय समयानुसार दोपहर बाद खुले यूरोप के प्रमुख बाजारों में तेजी का रुझान था।इस बीच, वैश्विक कच्चा तेल बाजार में ब्रेंट क्रूड 0.59 प्रतिशत की गिरावट के साथ 67.12 डॉलर प्रति बैरल पर चल रहा था।







.jpg)










.jpg)
.jpg)


.jpg)




.jpg)