- Home
- मनोरंजन
- मुंबई। अभिनेत्री सोनम कपूर मां बनने जा रही हैं। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए ये खबर अपने प्रशंसकों को ये खुशखबरी दी है। सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर लोगों से गुड न्यूज शेयर की है। अब इस मामले पर एक्ट्रेस के पिता अनिल कपूर ने अपना रिएक्शन दिया है।सोशल मीडिया पर सोनम कपूर ने जैसे ही बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए पति के संग फोटो शेयर की वैसे ही सोशल मीडिया पर फैंस से लेकर सेलेब्स तक उन्हें बधाइयां देने लगे। उसके बाद सोनम कपूर के पिता और बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर ने पति के संग फोटो शेयर करते हुए खास नोट लिखा है। साथ ही नाना बनने की खुशी को लोगों से जाहिर किया है। सोशल मीडिया पर सोनम कपूर और आनंद आहूजा की तस्वीरें शेयर करते हुए अनिल कपूर ने लिखा- अब मैं सबसे एक्साइटिंग किरदार को निभाने की तैयारियां कर रहा हूं- ग्रैंडफादर।अनिल कपूर ने कहा कि पहले जैसी अब हमारी लाइफ कभी भी नहीं होगी और इससे ज्यादा मैं खुशकिस्मत नहीं हो सकता हूं। सोनम कपूर और आनंद आहूजा तुमने इस खबर से हमें अनंत खुशियां दीं हैं। अनिल कपूर का ये रिएक्शन तेजी से वायरल होता हुआ नजर आ रहा है। वहीं एक्टर ने कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिस पर लोग मिली जुली प्रतिक्रिया दे रहे हैं।--
- मुम्बई. बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर आहूजा ने सोमवार को बताया कि वह मां बनने वाली हैं। सोनम ने कारोबारी आनंद आहूजा से विवाह किया है।‘नीरजा', ‘‘रांझना'' और ‘‘दिल्ली 6'' जैसी फिल्मों में अपने अभिनय से चर्चा में आयीं सोनम (36) ने इंस्टाग्राम पर अपने पति आनंद के साथ कई तस्वीरें भी साझा कीं। समझा जाता है कि सोनम इस साल के आखिर में अपनी संतान को जन्म देंगी। सोनम ने लिखा, ‘‘चार हाथ, तुम्हारे पालन-पोषण के लिए हम यथासंभव बेहतर प्रयास कर सकते हैं। दो दिल, जो हर कदम पर तुम्हारे साथ मिलकर धड़केंगे। कौन तुम्हें प्यार एवं सहयोग करेगा। हम तुम्हारा स्वागत करने के लिए और अधिक इंतजार नहीं कर सकते।'' सोनम और आनंद ने 2018 में शादी की थी। वह 2019 में आखिरी बार हास्य फिल्म ‘‘द जोया फैक्टर'' में नजर आयी थीं। अब वह अपनी अगली फिल्म ‘‘ब्लाइंड'' में नजर आयेंगी।
- मुंबई. ऋषि कपूर के साथ 1990 के दशक में कई फिल्मों में काम कर चुकीं अदाकारा जूही चावला का कहना है कि अभिनेता अन्य कलाकारों की तरह खुद को लेकर चिंतित नहीं रहते थे और बेहद सहजता से बेहतरीन अभिनय कर जाते थे। ‘बोल राधा बोल', ‘ईना मीना डीका', ‘दरार' और जोया अख्तर की 2009 में आई फिल्म ‘लक बाइ चांस' जैसी फिल्मों में ऋषि कपूर के साथ काम कर चुकीं जूही चावला अभिनेता की आखिरी फिल्म ‘शर्माजी नमकीन' में भी उनके साथ नजर आएंगी। कैंसर की बीमारी से लंबे समय तक जूझने के बाद ऋषि कपूर का 67 वर्ष की उम्र में अप्रैल 2020 में निधन हो गया था। ऋषि कपूर के निधन के बाद फिल्म की बाकी शूटिंग उनकी जगह अभिनेता परेश रावल ने पूरी की है। यह पहला मौका है, जब एक फिल्म में एक ही किरदार को दो अभिनेता निभाते नजर आएंगे। जूही चावला ने कहा कि एक बार फिर ऋषि कपूर के साथ काम करने का अनुभव काफी कुछ सीखने वाला रहा। उन्होंने कहा, ‘‘ जब हमने शूटिंग शुरू की, मुझे एहसास हुआ कि वह मुझसे काफी बेहतर हैं...मैं बस उन्हें देखती रहती थी। मैं देखती थी कि वह कैसे अपनी शूटिंग कर रहे हैं क्योंकि वह बेहद सहजता से बेहतरीन अभिनय कर जाते थे।'' उन्होंने कहा, ‘‘ मेरी तरह नहीं, मैं हमेशा ‘मॉनिटर' पर देखती रहती थी कि मेरे अभिनय में कुछ कमी तो नहीं रह गई, मैं खुद को बार-बार आईने में देखती थी कि मैं सही तो लग रही हूं। वह अन्य कलाकारों की तरह खुद को लेकर चिंतित नहीं रहते थे। वह हमेशा शांत रहते थे।'' फिल्म ‘शर्माजी नमकीन' का निर्माण फरहान अख्तर तथा रितेश सिधवानी की निर्माण कम्पनी ‘एक्सेल मीडिया एंड एंटरटेनमेंट' ने फिल्म निर्माता हनी त्रेहन तथा अभिषेक चौबे की कम्पनी ‘मैकगफिन पिक्चर्स' के साथ मिलकर किया है। फिल्म में सुहैल नय्यर, तारक रैना, सतीश कौशिक, शीबा चड्ढा और ईशा तलवार जैसे कलाकार भी नजर आएंगे। फिल्म ‘ओवर द टॉप' (ओटीटी) मंच ‘अमेजन प्राइम वीडियो' पर 31 मार्च से प्रसारित की जाएगी।
- लॉस एंजिलिस. फिल्म ''कोडा'' ने शनिवार रात आयोजित प्रॉड्यूसर्स गिल्ड अवॉर्ड (पीजीए) में शीर्ष पुरस्कार पर कब्जा जमाया। इसके साथ ही इस लघु फिल्म ने अगले सप्ताह होने वाले ऑस्कर पुरस्कार के लिए निर्माताओं की उम्मीदें बढ़ा दी हैं। इस फिल्म की कहानी में चार सदस्यों वाले एक परिवार के तीन लोग बधिर हैं। चौथा किरदार गायिकी के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहता है और वह कई बड़े आयोजनों में हिस्सा लेता है। ''कोडा'' के सह-निर्माता फिलिप रॉसेलेट और पेट्रिक डब्ल्यू ने 33वें पीजीए पुरस्कार के दौरान कहा कि यह फिल्म एक रोमांचक यात्रा पर ले जाती है और इसे बनाने का अनुभव बेहद खास रहा। उन्होंने कहा कि इस फिल्म को बेहद प्यार और लगाव के साथ बनाया गया। पुरस्कार समारोह के दौरान एक अमेरिकी सांकेतिक भाषा अनुवादक भी मंच पर उपस्थित रहा, जिसने सामने बैठे फिल्म के उन तीन कलाकारों के लिए अनुवादक का काम किया, जो बधिर हैं। ''कोडा'', ''बधिर वयस्कों के बच्चों'' के लिए एक संक्षिप्त शब्द है। यह फिल्म 27 मार्च को आयोजित होने वाले ऑस्कर पुरस्कार में भी तीन श्रेणियों के लिए नामांकित है।
- कोलकाता. जॉय फिल्मफेयर अवॉर्ड्स बांग्ला 2021' में बांग्ला फिल्मों ‘बोरुनबाबुर बंधु' और ‘टॉनिक' को ‘सर्वश्रेष्ठ फिल्म चुना गया। आयोजकों ने एक बयान में यह जानकारी दी। निर्देशक अनिक दत्ता को शुक्रवार रात एक भव्य समारोह में सौमित्र चटर्जी अभिनीत फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक चुना गया। फिल्म निर्माता अतनु घोष की ‘बिनीसुतोय' को सर्वश्रेष्ठ फिल्म (आलोचक) के पुरस्कार के लिए चुना गया, जबकि दिग्गज अभिनेता परन बंद्योपाध्याय को ‘टॉनिक' में उनकी भूमिका के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार मिला। ‘बिनीसुतोय' के लिए अहसान को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार दिया गया। अर्पिता चटर्जी को ‘अब्यक्तो' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (आलोचक) चुना गया, जबकि सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (आलोचक) अर्जुन चक्रवर्ती को ‘अविजातिक' के लिए और अनिर्बान भट्टाचार्य को ‘द्वितियो पुरुष' के लिए चुना गया। फिल्म ‘प्रेम तामे' के लिए सर्वश्रेष्ठ संगीत एल्बम का ताज शांतनु मोइत्रा, अनुपम रॉय, प्रसनजीत मुखर्जी और शिबब्रत बिस्वास के नाम रहा। ‘गोलपो होलेओ सोट्टी' में ‘मायर कंगल' गीत के लिए ईशान मित्रा को सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायक, जबकि लगनजीता चक्रवर्ती को फिल्म ‘एकन्नोबोर्ति' में उनके गाने ‘बेहया' के लिए सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायिका के पुरस्कार के लिए चुना गया। युवा निर्देशक अर्जुन दत्ता को ‘अब्यक्तो' के लिए सर्वश्रेष्ठ मूल कहानी का पुरस्कार मिला। निर्देशक ध्रुबो बनर्जी और श्रीजीत मुखर्जी दोनों को क्रमशः ‘गोलोंदाज' और ‘द्वितियो पुरुष' के लिए सर्वश्रेष्ठ पटकथा लेखक के रूप में सम्मानित किया गया। युवा फिल्म निर्माता अविजीत सेन को ‘टॉनिक' के लिए सर्वश्रेष्ठ नवोदित निर्देशक का पुरस्कार दिया गया, जबकि सुप्रियो सेन को ‘तंगरा ब्लूज' के लिए पुरस्कृत किया गया। वयोवृद्ध अभिनेता रंजीत मलिक को अपने पांच दशक लंबे करियर में 100 से अधिक फिल्मों में अभिनय करने के लिए ‘लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड' दिया गया, जिन्होंने सत्यजीत रे और मृणाल सेन जैसे निर्देशकों के साथ काम किया था।
-
मुंबई। बच्चन पांडे फिल्म को लेकर फैंस के मन में एक अलग ही उत्साह था.। वहीं, फिल्म होली के मौके पर रिलीज हो चुकी है। फिल्म ने बड़े पर्दे पर धमाकेदार एंट्री की है। वैसे तो फिल्म मेकर ने फिल्म का ऑक्यूपेंसी रेट 40 फीसदी माना था यानी कि 10 करोड़ की ओपनिंग, लेकिन ये तो उनकी उम्मीदा से ज्यादा आगे निकली है। बता दें कि फिल्म ने 13.25 करोड़ कलेक्शन की है। कलेक्शन को देख फैंस का अक्षय को लेकर क्रेज साफ दिखाई दे रहा है। वहीं अब सभी की निगाहें दूसरे दिन के कलेक्शन पर टिकी हैं। इस फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा कृति सेनन, जेकलिन फर्नाडिस, अरशद वारसी और पंकज त्रिपाठी हैं, जिन्होंने एक्शन और कॉमेडी का जोरदार तड़का लगाया है। - मुंबई। अभिनेत्री करीना कपूर इस समय मालदीव में हैं और अपने छोटे बेटे जेह अली खान के साथ होली मनाई। करीना कपूर ने बेटे के साथ की एक प्यारी तस्वीर शेयर की है।करीना इस समय फुल मस्ती के मूड में हैं और मालदीव में इंजॉय कर रही हैं। उनके साथ इस ट्रिप पर उनके दोनों बच्चे तैमूर और जेह के अलावा उनकी बहन करिश्मा कपूर और उनका बेटा कियान गया हुआ है। करीना कपूर अपनी इस ट्रिप से लगातार तस्वीरें शेयर कर रही हैं। अब उन्होंने एक प्यारी तस्वीर शेयर की है जिसमें अपने छोटे बेटे जेह के साथ नजर आ रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने होली की शुभकामनाएं दी हैं। बताते चलें कि ये जेह की पहली होली है।करीना कपूर ने शुक्रवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की हैं। इस तस्वीर में आप देख सकते हैं कि करीना कपूर ब्लैक मोनोकिनी पहनकर अपने बेटे जेह के साथ बीच पर रेत का महल बना रही हैं। उन्होंने इसके साथ कैप्शन लिखा है, 'होली पर हम रेत का महल बना रहे हैं। हैपी होली।' करीना कपूर की इस तस्वीर को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं और कमेंट सेक्शन में होली की बधाई दे रहे हैं। वहीं, आलिया भट्ट, कैटरीना कैफ, मनीष मल्होत्रा सहित तमाम सिलेब्स ने रिएक्शन दिया है।गौरतलब है कि एक दिन पहले नताशा पूनावाला ने मालदीव ट्रिप की झलक दिखाई थी। इसमें करीना कपूर, करिश्मा कपूर और नताशा पूनावाला समंदर में बिकिनी पहनकर पोज देते हुए नजर आईं। करीना कपूर की दोस्त नताशा पूनावाला भी इस ट्रिप पर उनके साथ गई हुई हैं।करीना कपूर ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी से एक तस्वीर शेयर की है। वह अपनी बहन करिश्मा कपूर और दोस्त नताशा पूनावाला के साथ समंदर में बिकिनी पहनकर पोज देते हुए दिखाई दे रही हैं। करीना कपूर ने इससे पहले भी अपनी मालदीव वेकेशन के फोटोज शेयर किए हैं।
- मुंबई। फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स दर्शकों को बहुत पसंद आ रही है। विवेक अग्निहोत्री द्वारा निर्देशित इस फिल्म को देख कर तो लोग अपनी आंखों से आंसू ही नहीं रोक पा रहे हैं। ऐसे में जो लोग इस फिल्म को देख कर सिनेमाघरों से बाहर जा रहे हैं, खूब तारीफ कर रहे हैं। इसके चलते ऑडियंस 'द कश्मीर फाइल्स की तरफ खिंची चली आ रही है। इसी के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर भी ये फिल्म धमाकेदार कमाई कर रही है। फिल्म द कश्मीर फाइल्स अब तक 100 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर चुकी है।विवेक अग्निहोत्री की फिल्म द कश्मीर फाइल्स ने आठवें दिन 19 करोड़ 15 लाख कलेक्शन की है। अब तक 'बाहुबली 2Ó फिल्म ऐसी रही है जिसकी एक दिन की कलेक्शन सबसे ज्यादा रही है। आमिर खान की दंगल को बाहुबली के बाद ये स्थान मिला था, लेकिन अब द कश्मीर फाइल्स फिल्म बन चुकी है। फिल्म ने टोटल 116 करोड़ 45 लाख रुपए कलेक्शन की है।
-
मुंबई। बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस के साथ विदेश में जमकर होली खेली। प्रियंका चोपड़ा ने होली सेलीब्रेशन की तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की हैं। प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर होली सेलीब्रेशन की तस्वीरें और वीडियोज साझा की हैं। इन तस्वीरों में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस एक-दूसरे को जमकर रंग लगाते नजर आ रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा ने विदेश में रहने के बावजूद भी होली का जमकर लुत्फ उठाया है। देसी गर्ल की फोटोज से साफ-साफ लग रहा है कि जोनस परिवार ने उन्हें भारत से दूर होने का अहसास नहीं होने दिया है। होली के मौके पर प्रियंका और निक का रोमांटिक अवतार भी देखने को मिला है।देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने अपने पति निक जोनस के साथ होली का लुत्फ उठाया है। प्रियंका ने इस बात की जानकारी अपनी लेटेस्ट फोटोज के जरिए दी है।प्रियंका की तस्वीरों में निक जोनस रंग में रंगे दिखे रहे हैं। उनकी हालत देखकर साफ है कि उन्होंने जमकर होली खेली है।होली के मौके पर प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस रोमांटिक होते दिखे। दोनों का किसिंग वीडियो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है।अदाकारा प्रियंका चोपड़ा ने होली के मौके पर जमकर गुलाल उड़ाया है। देसी गर्ल की ये खूबसूरत तस्वीर इस बात की गवाही दे रही है।अदाकारा प्रियंका चोपड़ा होली खेलने के बाद थककर चूर हो गईं, जिसके बाद वो पूल किनारे लेटकर आराम करने लगीं। प्रियंका चोपड़ा ने केवल निक जोनस को ही नहीं बल्कि पूरे जोनस परिवार को होली के रंग में रंग दिया। जोनस परिवार को भारतीय त्योहार मनाना काफी पसंद हैं।
- मुंबई। अभिनेता राहुल बोस ‘नेटफ्लिक्स' की एक सीरीज ‘इटरनली कन्फ्यूज्ड एंड इगर फॉर लव' में एक युवक के पिता की भूमिका में नजर आएंगे, जो अपनी भावनाओं को समझने को लेकर काफी जद्दोजहद कर रहा है। बोस ने युवावस्था में बिताए दिनों को याद करते हुए कहा कि वह तब भी इस बात को लेकर काफी स्पष्ट थे कि उन्हें एक ‘‘खूबसूरत रिश्ता'' चाहिए, लेकिन उसे कभी शादी में नहीं बदलना चाहेंगे। अपनी निजी जिंदगी के बारे में बेहद कम जानकारी साझा करने वाले बोस से जब पूछा गया कि वह उम्र के किस पड़ाव में प्यार के बारे में सबसे अधिक सोचते थे। इस पर बोस ने कहा, ‘‘ मैं आपको क्या बताऊं, मैं किस हद तक प्यार चाहता था...लेकिन 18 साल की उम्र में ही, मैंने कभी शादी ना करने का फैसला कर लिया था। तब मेरी मां ने कहा था कि ‘‘आने वाले पांच या 10 साल में देखेंगे''। अगर वह जिंदा होती, तो उन्हें एहसास होता कि मैं सही था।'' मुंबई में जन्मे अभिनेता ने कहा, ‘‘ प्यार, एकता, साथ रहना? जी हां। सच्चाई और खुशी से भरा लंबा और खूबसूरत रिश्ता? जी हां, लेकिन शादी मेरे लिए नहीं है।'' सीरीज ‘इटरनली कन्फ्यूज्ड एंड इगर फॉर लव' 18 मार्च से ‘नेटफ्लिक्स' पर प्रसारित की जाएगी।
- मुंबई। सुपरस्टार प्रभास और पूजा हेगड़े स्टारर फिल्म राधे श्याम का क्रेज लगातार ठंडा होता हुआ दिख रहा है। इस बीच खबर है कि फिल्म तय वक्त से पहले ही ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजॉन पर स्ट्रीम होने वाली है। प्रभास और पूजा हेगड़े स्टारर फिल्म राधे श्याम सिनेमाघरों में 11 मार्च को रिलीज हुई थी। इस फिल्म को शुरुआती स्तर पर दर्शकों ने पसंद किया और फिल्म ने जल्दी-जल्दी 150 करोड़ रुपये की वल्र्डवाइड स्तर पर कमाई कर डाली। हालांकि लगता है कि इसके बाद प्रभास और पूजा हेगड़े की इमोशनल लव स्टोरी लोगों को रास नहीं आई जिसके बाद फिल्म ने सिनेमाघरों पर रेंगना शुरू कर दिया।तेलुगु राज्य में भी ये फिल्म अब काफी धीमी गति से कारोबार कर रही है। प्रभास और पूजा हेगड़े स्टारर फिल्म ने पहले सोमवार को तेलुगु भाषी राज्यों में सिर्फ 2.11 करोड़ रुपये की कमाई की। जो काफी कम है। आगे आने वाले दिन भी इस फिल्म के लिए काफी क्रूशियल है। फिल्म को हिंदी सिनेमा मार्केट में जहां अनुपम खेर स्टारर फिल्म द कश्मीर फाइल्स से कड़ी चुनौती मिल रही तो 18 मार्च के दिन सुपरस्टार अक्षय कुमार की फिल्म बच्चन पांडे रिलीज होने वाली है। इसके बाद निर्देशक एसएस राजामौली अपनी फिल्म आरआरआर लेकर सिनेमाघर पहुंच रहे हैं। ऐसे में फिल्म के लिए आने वाले आगे के दिन काफी क्रूशियल है।इस बीच चर्चा है कि ऐसे हालातों को देखते हुए अमेजॉन प्राइम ने इस फिल्म को तय वक्त से पहले ही ओटीटी रिलीज करने का प्रस्ताव मेकर्स को दिया है। पहले इस फिल्म को 11 अप्रैल के दिन ओटीटी स्ट्रीम किया जाने वाला था। फिल्म के ठंडे रिस्पॉन्स को देखते हुए अमेजॉन प्राइम ने मेकर्स को फिल्म उगादी के मौके पर यानी 2 अप्रैल तक स्ट्रीम करने का ऑफर दिया है। अगर मेकर्स ने ये मांग मान ली तो ये फिल्म 2 अप्रैल तक ओटीटी पर रिलीज हो सकती है।
- मुंबई. बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने आगामी तेलुगु एक्शन फिल्म ‘‘गॉडफादर'' के लिए शूटिंग शुरू कर दी है। इस फिल्म में दक्षिण भारतीय फिल्मों के अभिनेता चिरंजीवी मुख्य किरदार में हैं। यह फिल्म अभिनेता पृथ्वीराज सुकुमारन की मलयालम फिल्म ‘‘लुसिफर'' का रीमेक है, जिसमें मोहनलाल ने मुख्य भूमिका निभायी थी। ‘गॉडफादर' में खान के अहम अतिथि भूमिका निभाने की संभावना है। यह फिल्म तेलुगु फिल्म उद्योग में उनकी पहली फिल्म होगी। चिरंजीवी ने ट्विटर पर अभिनेता के साथ फिल्म के सेट की एक तस्वीर साझा की।अभिनेता ने बुधवार को ट्वीट किया, ‘‘गॉडफादर की शूटिंग में सलमान भाई का स्वागत है। आपके आने से हर कोई ऊर्जा से भर गया है और उत्साह अगले चरण पर पहुंच गया है। आपके साथ स्क्रीन साझा करना बहुत खुशी की बात है। आपकी मौजूदगी से निश्चित रूप से दर्शक रोमांचित होंगे।'' ‘गॉडफादर' में नयनतारा और सत्यदेव कंचरना भी हैं। इस फिल्म का निर्देशन मोहन राजा कर रहे हैं और इसे कोनीडेला प्रोडक्शन कंपनी और सुपर गुड फिल्म्स ने प्रोड्यूस किया है। खान आखिरी बार बड़े पर्दे पर ‘‘अंतिम : द फाइनल ट्रुथ'' फिल्म में दिखाई दिए थे।
- मुंबई । अभिनेत्री आलिया भट्ट ने मंगलवार को अपने प्रशंसकों से जन्मदिन के तोहफे के रूप में बहुप्रतीक्षित बड़े बजट की फंतासी रोमांचक फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' के अपने किरदार का फस्र्ट लुक साझा किया। 29 साल की हो चुकीं आलिया ने इंस्टाग्राम पर अपने किरदार ईशा का 30 सेकंड का एक वीडियो पोस्ट किया।अयान मुखर्जी लिखित और निर्देशित, फिल्म में रणबीर कपूर को शिव के रूप में दिखाया गया है, जो अलौकिक शक्तियों वाला व्यक्ति है। उन्होंने पोस्ट किया, ''मुझे जन्मदिन मुबारक हो। ईशा से मिलाने के लिए इससे बेहतर दिन और बेहतर तरीका नहीं सोच सकती। अयान माई वंडर बॉय। आई लव यू। शुक्रिया।'' फिल्म पर लंबे समय तक काम चला। यह फिल्म तीन श्रृंखलाओं में आएगी और यह देश में सबसे बड़ी फिल्मों में से एक मानी जा रही है। फिल्म में सहयोग कर रहे निर्माता करण जौहर ने 'ब्रह्मास्त्र' से भट्ट का एक पोस्टर साझा किया। जौहर ने 2012 में अपनी हिट फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से अभिनेत्री आलिया को लॉन्च किया था। उन्होंने कहा, ''मेरी प्यारी आलिया, इतना प्यार है कि मैं इसे लिखते समय आपके लिए महसूस कर सकता हूं, आपके लिए उतना ही सम्मान भी है। आपकी अपार प्रतिभा के लिए सम्मान है। एक कलाकार के रूप में आपका अविश्वसनीय विकास और आपकी क्षमता इतनी वास्तविक है कि वह जीवन के हर क्षेत्र में झलकती है।'' जौहर ने कहा, ''दस साल पहले मुझे नहीं पता था कि मैं आपको गर्व से अपने प्यार और प्रचुर आनंद का शस्त्र 'ब्रह्मास्त्र' कह सकता हूं... आपका भविष्य हमेशा उज्ज्वल रहे।'' फिल्म की घोषणा 2014 में 2016 में रिलीज की तय तारीख के साथ की गई थी, लेकिन इसमें देरी हुई। रिलीज की तारीख में कई बार बदलाव के बाद 'ब्रह्मास्त्र' आखिरकार अब नौ सितंबर, 2022 को रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म में अभिनेता अमिताभ बच्चन और नागार्जुन भी हैं। भट्ट वर्तमान में संजय लीला भंसाली निर्देशित 'गंगूबाई काठियावाड़ी' में नजर आ रही हैं।
- मुंबई। अभिनेता शाहरूख खान ने मंगलवार को संकेत दिया कि वह अपना ओटीटी (ओवर द टॉप) मंच यानी डिजिटल ऐप शुरू करने जा रहे हैं। इसके बाद फिल्म जगत के उनके मित्रों और सहयोगियों ने उन्हें बधाई दी। शाहरूख खान ने ट्विटर पर एक पोस्टर साझा कर घोषणा की कि ‘एसआरके+' जल्द आ रहा है। हालांकि खान और उनकी प्रोड्क्शन कंपनी ‘रेड चिलिज़ एंटरटेंमेंट' ने इस बात की पुष्टि नहीं की कि ‘एसआरके+' वाकई उनकी ओटीटी ऐप है? 56 वर्षीय अभिनेता 2018 में आई ‘ज़ीरो' फिल्म के बाद से बड़े पर्दे से दूर हैं। उन्होंने पोस्टर के साथ लिखा है , “ कुछ कुछ होने वाला है, ओटीटी की दुनिया में।” अभिनेता सलमान खान ने शाहरुख खान के ट्वीट को साझा करते हुए उन्हें बधाई दी और कहा, “ आज की पार्टी तेरी तरफ से। आपकी नई ओटीटी ऐप ‘एसआरके+' के लिए आपको बधाई ।” फिल्मकार अनुराग कश्यप ने ट्वीट किया कि वह नए ओटीटी ऐप पर शाहरूख खान के साथ सहयोग कर रहे हैं।
- मुंबई । टीवी एक्ट्रेस शमा सिकंदर बीती शाम शादी के बंधन में बंध गईं। शादी होते ही शमा सिकंदर ने अपनी कुछ शानदार तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की हैं। इन तस्वीरों में शमा सिकंदर अपने पति जेम्स मिलीरन के साथ पोज देती नजर आ रही हैं। जेम्स मिलीरन और शमा सिकंदर ने क्रिश्चियन रीति रिवाज के साथ शादी की है। जेम्स मिलीरन और शमा सिकंदर की शादी में फैमिली और कुछ खास दोस्त ही शामिल हुए हैं।अपनी शादी के दिन शमा सिकंदर व्हाउट कलर की खूबसूरत गाउन में नजर आईं। वहीं जेम्स मिलीरन ने भी सफेद सूट में धमाकेदार एंट्री मारी। अपनी वेडिंग के दौरान शमा सिकंदर और जेम्स मिलीरन एक दूसरे पर जमकर प्यार लुटाते नजर आए। फैंस लगातार शमा सिकंदर और जेम्स मिलीरन को शादी की बधाई दे रहे हैं।शादी से पहले शमा सिकंदर और जेम्स मिलीरन ने संगीत सेरेमनी का आयोजन किया था। अपने संगीत में शमा सिकंदर और जेम्स मिलीरन ने खूब रंग जमाया। संगीत सेरेमनी के बाद शमा सिकंदर और जेम्स मिलीरन ने एक पूल पार्टी का आयोजन किया था। इस पूल पार्टी में शमा सिकंदर और जेम्स मिलीरन ने अपने मेहमानों के साथ जमकर मस्ती की।सोशल मीडिया पर शमा सिकंदर और जेम्स मिलीरन की ड्रीम वेडिंग की तस्वीरें तहलका मचा रही हैं। फैंस शमा सिकंदर और जेम्स मिलीरन की शादी की तस्वीरों से नजर नहीं हटा पा रहे हैं।----
-
मुंबई। सुपरस्टार आमिर खान ने सोमवार को कहा कि कोविड-19 महामारी ने उन्हें जीवन की संवेदनशीलता से रूबरू कराया है और यही वजह है कि वह अपनी ऊर्जा अपने संबंधों पर केंद्रित करना चाहते हैं। सोमवार को 57 साल के हुए आमिर खान ने कहा कि उन्हें कोरोना वायरस महामारी के दौरान अपने जीवन और संबंधों के बारे में आत्मनिरीक्षण करने का अवसर मिला।
आमिर ने पत्रकारों से कहा, ''कोविड के दौरान, हम सभी घर पर थे लिहाजा मुझे आत्मनिरीक्षण करने का काफी समय मिला। मुझे जीवन की संवेदनशीलता और समय के महत्व का एहसास हुआ। हम सभी को एक न एक दिन जाना है। हम नहीं जानते कि कब, लेकिन अंत निश्चित है।'' उन्होंने कहा, ''जब आप यह जानते हैं, तो समय का सदुपयोग करना महत्वपूर्ण हो जाता है। हम अपना जीवन बिना सोचे-समझे, लापरवाही से जीते हैं। मैं भी ऐसे ही जी रहा था। अब से मैं ऐसा नहीं करना चाहता।'' अभिनेता ने कहा कि उन्हें इस बात की खुशी है कि वह आत्मनिरीक्षण से ''शर्माते'' नहीं हैं, यही वजह है कि वह अपने भीतर झांककर अपनी खामियों को ठीक कर पाते हैं। उन्होंने कहा, ''मैं आत्मनिरीक्षण से नहीं डरता। अगर मुझे लगता है कि कोई दोष है, तो मैं उसे खोजना चाहता हूं, इसे समझना और दुरुस्त करना चाहता हूं ... वे सभी जिन्हें मैं प्यार करता हूं और जो मुझसे प्यार करते हैं, जिनमें आप और दर्शक भी शामिल हैं, हर किसी की अपनी जगह है। मेरा उद्देश्य सभी को समय देना, हर रिश्ते को पोषित करना, उसे बेहतर बनाना है।'' अभिनेता ने पिछले कई वर्षों की तरह इस बार भी अपना जन्मदिन मीडिया के साथ मनाया। पहले उनका जन्मदिन समारोह आमतौर पर उनके बांद्रा स्थित आवास पर होता था। खान ने कहा कि उन्होंने कोविड के कारण होटल में जन्मदिन समारोह आयोजित करने का फैसला किया।आमिर की इस साल 11 अगस्त को ''लाल सिंह चड्ढा'' फिल्म आने वाली है। इससे पहले उनकी आखिरी फिल्म ''ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान'' साल 2018 में रिलीज हुई थी। - नयी दिल्ली. फिल्मकार विवेक रंजन अग्निहोत्री ने 1990 में कश्मीर घाटी से पंडितों के पलायन पर आधारित हाल में रिलीज हुई अपनी फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' को सार्वभौमिक अपील वाली फिल्म बताया है। 'द कश्मीर फाइल्स' का निर्देशन एवं पटकथा लेखन विवेक रंजन अग्निहोत्री ने ही किया है। फिल्म में अनुपम खेर, मिथुन चक्रवर्ती और पल्लवी जोशी ने अहम किरदार निभाए हैं। अग्निहोत्री ने सोमवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘मैं एक संवेदनशील फिल्म बनाना चाहता था, जिसका सार्वभौमिक महत्व हो। पूरी दुनिया के लोगों को यह फिल्म पसंद आ रही है, इस फिल्म में किरदारों द्वारा व्यक्त की गयीं संवेदनाएं अंतरराष्ट्रीय स्तर की हैं। मैं पूरी दुनिया को कश्मीर घाटी में जो हुआ, उसकी सच्चाई दिखाना चाहता था।'' इस संवाददाता सम्मेलन में अनुपम खेर और पल्लवी जोशी भी मौजूद थे।अग्निहोत्री ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि यह फिल्म भारत को अपनी कूटनीतिक पहुंच बढ़ाने में मदद कर सकती है। निर्देशक ने कहा कि वह हॉलीवुड से प्रेरित होकर ऐसी फिल्में बनाते हैं, जो देश की प्रशंसा करती हैं और दुनिया के सामने इसकी महानता पेश करती हैं। उन्होंने कहा, ‘‘इसलिए हम यह फिल्म लोगों को दिखाने के लिए अमेरिका में हर जगह गए। हमारा ध्यान केवल भारतीयों को ही यह फिल्म दिखाने पर नहीं था। हमने अमेरिकियों, अश्वेतों, गोरों, हिस्पैनिक्स और अन्य समुदाय और देशों के लोगों पर अपना ध्यान केंद्रित किया।'' इस संवाददाता सम्मेलन में मौजूद वैश्विक कश्मीरी पंडित प्रवासी संगठन के सह-संस्थापक सुरिंदर कौल ने कहा कि उन्होंने कश्मीरी पंडितों की दुर्दशा को उजागर करने वाली फिल्म बनाने के लिए अतीत में कई बॉलीवुड निर्देशकों से संपर्क किया था। कौल ने कहा, ‘‘कई फिल्में कश्मीर पर बनीं लेकिन या तो उन्होंने आतंकवाद को रोमांटिक तरीके से प्रदर्शित किया अथवा उसका महिमामंडन किया। हमारी दर्दनाक कहानी को पूरी तरह से सफेद कर दिया गया था। हमने अपनी कहानी बताने के लिए कई बॉलीवुड निर्देशकों से संपर्क किया और मुझे यह कहते हुए शर्म आ रही है, हमारे अनुरोध को दरकिनार कर दिया गया।'' अभिनेता अनुपम खेर ने कहा कि इस फिल्म को पूरी दुनिया के लोगों का समर्थन प्राप्त हो रहा है।अनुपम खेर ने कहा, ‘‘हमने फिल्म में महत्वपूर्ण जानकारियों और वाद-विवाद का बखूबी इस्तेमाल किया है और जैसा कि कौल साहब ने कहा कि उन्होंने कई लोगों से संपर्क किया और आखिरकार विवेक सहमत हो गए। उन्होंने चार साल तक शोध किया और कश्मीरी पंडित समुदाय के कई लोगों से बात की।'' यह पूछे जाने पर कि क्या यह फिल्म केवल बॉलीवुड में इसलिए बन सकी, क्योंकि सत्ता में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है, खेर ने कहा, ‘‘यह सच है। हर फिल्म का अपना समय होता है।
- मुंबई. अभिषेक बच्चन, निम्रत कौर और यामी गौतम अभिनीत फिल्म 'दसवीं' डिजिटल मंचों नेटफ्लिक्स और जियो सिनेमा पर सात अप्रैल को रिलीज होगी। फिल्म निर्माताओं ने सोमवार को इसकी घोषणा की। इस फिल्म का निर्देशन तुषार जलोटा ने किया है। नेटफ्लिक्स और जियो सिनेमा ने अपने-अपने ट्विटर पेज पर फिल्म की रिलीज की तारीख की जानकारी दी। ‘दसवीं' की पटकथा रितेश शाह, सुरेश नायर और संदीप लेजेल ने लिखी है। राम बाजपेयी को कहानी का श्रेय दिया गया है। आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता एवं कवि कुमार विश्वास ने इस फिल्म के लिए पटकथा और संवाद लेखन में सलाहकार के रूप में मदद की है।
- लंदन. फिल्म ‘द पावर ऑफ द डॉग' का इस साल ‘ब्रिटिश एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन अवार्ड्स' में बोलबाला रहा, जिसने लगभग सभी बड़े पुरस्कार अपने नाम किए। अदाकारा एवं हास्य कलाकार रेबेल विल्स ने रॉयल अल्बर्ट हॉल में रविवार को आयोजित पुरस्कार समारोह की मेजबानी की। ‘सोनी लिव' पर इसका सीधा प्रसारण किया गया था। मंच पर सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार देने आए ‘द बैटमैन' के अभिनेता एंडी सर्किस ने विजेता की घोषणा की। फिल्म ‘द पावर ऑफ द डॉग' को सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार मिला और उसके लिए ही जेन कैंपियन को सर्वश्रेष्ठ निर्देशक के पुरस्कार से नवाजा गया। जेन कैंपियन की जगह फिल्म के अभिनेता बेनेडिक्ट कम्बरबैच ने पुरस्कार स्वीकार किया। यह न्यूजीलैंड की पृष्ठभूमि पर आधारित एक मनोवैज्ञानिक ड्रामा है। इसके अलावा कॉमेडी-ड्रामा फिल्म ‘कोडा' की निर्देशक सियान हेडर को रूपांतरित पटकथा के लिए पुरस्कार से नवाजा गया। इसके अभिनेता कोटसर ट्रॉय को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। फिल्म ‘कोडा' बधिर व्यक्ति की संतान की कहानी है, जिसमें रूबी, यानी अदाकारा एमिलिया जोन्स ने अपने बधिर माता-पिता और भाई की ‘इन्टरप्रेटर' की भूमिका निभाई है। फिल्म में जोन्स के पिता का किरदार ट्रॉय कोटसर निभाया है। डेनिस विलेन्यूवे द्वारा निर्देशित ‘ड्यून' ने तकनीकी श्रेणियों में पांच पुरस्कार हासिल किए, उसे प्रोडक्शन डिजाइन, स्पेशल इफेक्ट, छायांकन, ओरिजिनल स्कोर और साउंड की श्रेणी सम्मानित किया गया।
- मुंबई. अभिनेता मनोज वाजपेयी ने शनिवार को कहा कि उन्होंने अपनी अगली फिल्म ''गुलमोहर'' की शूटिंग शुरू कर दी है। फिल्म का निर्देशन राहुल वी. चिट्टेला कर रहे हैं, जिनकी साल 2016 में ''शोर से शुरुआत'' फिल्म आई थी। फिल्म को फॉक्स स्टार स्टूडियोज का सहयोग हासिल है। फिल्म की कहानी के बारे में अभी कुछ नहीं बताया गया है। वाजपेयी (52) ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में कहा कि वह अपनी अगली फिल्म की शूटिंग शुरू होने को लेकर उत्साहित हैं। उन्होंने लिखा, ''गुलमोहर की शूटिंग शुरू...!!!'' इस फिल्म में वाजपेयी के अलावा वरिष्ठ अभिनेत्री शर्मिला टैगोर और ''लाइफ ऑफ पाई'' से चर्चा में आने वाले सूरज शर्मा भी शामिल हैं।
- कोलकाता. मशहूर धारावाहिक निर्माता लीना गंगोपाध्याय ने कहा कि वह केवल एक महिला के तौर पर पहचान नहीं बनाना चाहतीं। कई फिल्मों का निर्माण और निर्देशन भी कर चुकी गंगोपाध्याय (52) ने कहा कि इसके बजाय वह यह निर्णय दर्शकों पर छोड़ देती हैं कि क्या एक महिला होने के नाते अपने काम में किसी ने अधिक संवेदनशीलता दिखाई है या नहीं। गंगोपाध्याय ने फिल्म ‘भालो थेको' (टेक केयर) की पटकथा लिखी थी, जिसका निर्देशन गौतम हलदर ने किया है और इसमें मुख्य भूमिका अदाकारा विद्या बालन ने निभाई थी। वह पश्चिम बंगाल महिला आयोग की प्रमुख भी हैं। गंगोपाध्याय ने ‘ एक न्यूज़ एजेंसी से कहा, ‘‘ एक महिला होने के नाते मुझे घर और अपने काम से जुड़ी जिम्मेदारियों के बीच संतुलन बनाना पड़ता है, मुझे लगता है कि आमतौर पर एक पुरुष को ऐसा नहीं करना पड़ता। '' उन्होंने कहा कि एक महिला होने के नाते उन्हें किसी तरह के विरोध का कोई सामना नहीं करना पड़ा। गंगोपाध्याय ने कहा कि दर्शक बस चाहते हैं एक अच्छी, वास्तविकता के करीब कहानी, जिसे एक पुरुष या एक महिला कोई भी लिख सकता है। उन्होंने कहा, ‘‘ मुझे एक महिला होने के नाते कोई तरजीह नहीं चाहिए। बंगाली मनोरंजन उद्योग में अपने 19 साल के करियर में, मैंने अपनी भूमिका बदली है क्योंकि मैं अपने विचारों का बयां करना चाहती थी, अपने सपनों को पूरा करना चाहती थी और अपने रचनात्मक जुनून को अपने काम में दिखाना चाहती थी।'' उन्होंने कहा कि वह नहीं चाहती कि उनकी पहचान केवल एक महिला होने के नाते की जाए या उस तक सीमित हो। गंगोपाध्याय ने कहा, ‘‘ अगर दर्शकों ने धारावाहिक ‘माटी', और ‘सांझबती' में संवेदनाओं को देखा और इसे मेरे एक महिला होने से जोड़ा, तो वह उनका नजरिया है।
- जयपुर। अभिनेता संजय दत्त और रवीना टंडन ने बुधवार को जयपुर में झालाना लेपर्ड सफारी पार्क का भ्रमण किया। अधिकारिक सूत्रों ने बताया कि दोनों अभिनेताओं ने पार्क में लगभग तीन घंटे गुजारे और झालाना में लेपर्ड (चीता) देखा। दोनों अपनी फिल्म ‘घुड़चढ़ी' की शूटिंग के सिलसिले में जयपुर आये हुए हैं।
- मुंबई. लेखक अमीश त्रिपाठी की मशहूर पुस्तक श्रृंखला ‘शिव ट्रिलॉजी' पर आधारित सीरीज का निर्देशन शेखर कपूर करेंगे। ‘शिव ट्रिलॉजी' को पाठकों और समीक्षकों दोनों ने काफी सराहा है।यह वैश्विक स्टूडियो ‘इंटरनेशनल आर्ट मशीन' की पहली सीरीज होगी, जिसने बुधवार को भारतीय बाजार में कदम रखने की घोषणा की थी। फिल्म के लिए अभी तक प्रीति जिंटा और दिबाकर बनर्जी का चयन किया गया है। भगवान शिव पर आधारित त्रिपाठी की इस तीन किताबों की श्रृंखला में से सबसे पहली किताब ‘द इमोर्टल्स ऑफ मेलुहा' 2010 आई थी। श्रृंखला की अन्य दो किताबें ‘द सीक्रेट ऑफ नागाज़' और ‘द ओथ ऑफ द वायुपुत्र' क्रमश: 2011 और 2013 में आई थी। पहली किताब ‘द इमोर्टल्स ऑफ मेलुहा' को एक डिजिटल शो के रूप में पेश किया जाएगा, जिसका निर्देशन कपूर करेंगे। सुपर्ण एस वर्मा भी इस सीरीज का निर्देशन करेंगे। कपूर ने कहा कि वह ‘शिव ट्रिलॉजी' का निर्देशन करने को बेहद उत्साहित हैं, जिसे हर पीढ़ी में लोकप्रिय..किताब माना जाता है। वहीं, वर्मा ने कहा कि यह काफी चुनौतीपूर्ण काम होगा, क्योंकि ऐसा कुछ पहले कभी नहीं बनाया गया। वहीं, त्रिपाठी ने कहा कि वह काफी उत्साहित हैं और उन्हें भरोसा है कि ऐसी टीम के साथ हम एक ऐसी वेब सीरीज बनाएंगे जो भगवान शिव की आभा के साथ न्याय करेगी।
- मुंबई. अभिनेत्री विद्या बालन ने बुधवार को कहा कि उन्होंने अपनी आगामी फिल्म ‘‘जलसा'' में शुरु में काम करने से मना कर दिया था क्योंकि इसमें उनका किरदार उनके व्यक्तित्व के विपरीत था। शेफाली शाह के साथ अमेजन की इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभाने वाली बालन ने कहा कि कोरोना वायरस महामारी फैलने के बाद इस फिल्म को लेकर उनकी राय बदली। फिल्म का निर्देशन सुरेश त्रिवेणी ने किया है जिन्होंने 2017 में आयी बालन की ‘‘तुम्हारी सुलु'' फिल्म निर्देशित की थी। बालन (43) ने यहां पत्रकारों से कहा, ‘‘इसका किरदार अलग व्यक्तित्व वाला है इसलिए जब सुरेश ने मुझे कहानी बतायी तो मुझे यह पसंद आयी लेकिन मैंने कहा कि मैं यह नहीं कर सकती। मुझे यह करने की हिम्मत नहीं है। फिर महामारी आयी और हम सभी के अंदर कुछ ऐसा बदलाव आया जो हम समझते भी नहीं।'' उन्होंने कहा, ‘‘फिर एक दिन सुरेश में मुझे बताया कि उन्होंने पटकथा पर फिर से काम किया है। मैंने कहा कि मैं फिर से सुनना चाहूंगी। मैं जानती थी कि मैं यह करना चाहती हूं लेकिन उनसे कहा नहीं। मैं पटकथा पढ़ना चाहती थी। मैंने पढ़ी और हां कर दी।'' वह ‘‘जलसा'' का ट्रेलर लॉन्च होने के मौके पर बोल रही थीं जो 18 मार्च को प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। बालन ने फिल्म में माया नाम की पत्रकार का किरदार निभाया है। अभिनेत्री ने कहा कि उन्होंने अपने करियर में ऐसा किरदार निभाने की कोशिश भी नहीं की। ‘‘जलसा'' प्राइम वीडियो पर बालन की तीसरी फिल्म है। इससे पहले 2020 में ‘‘शकुंतला देवी'' और 2021 में ‘‘शेरनी'' रिलीज हुई थी। फिल्म में माया की घरेलू सहायिका रुख्साना का किरदार निभा रहीं शाह ने कहा कि वह पटकथा पढ़ने के बाद फिल्म में काम करने के लिए तैयार हो गयी थीं। फिल्म में एक हादसे के बाद रुख्साना की जिंदगी बदल जाती है। हाल में डिज्नी प्लस हॉटस्टार की सीरीज ‘ह्यूमन' में दिखायी दी अभिनेत्री ने कहा, ‘‘मैं इसमें काफी संभावना देख सकती थी, यह बहुत खूबसूरत है। इसमें कई परते हैं। रुख्साना ऐसी इंसान नहीं है जो अपनी जरूरतों को पूरा करने की कोशिश कर रही हो। वह महत्वाकांक्षी है और उसकी मजबूत राय है।
- मुंबई। तारे जमीन पर फिल्म से सबका दिल जीतने वाले ईशान अवस्थी यानी दर्शील सफारी है, आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। दर्शील सफारी ने की फिल्म तारे जमीन पर ने सबके दिल में जगह बना ली थी। इस फिल्म को जिसने देखा वो दर्शील सफारी को कभी नहीं भूल पाएगा। साइकोलॉजिकल ड्रामा वाली फिल्म कई बच्चों को बचपन को बहुत करीब से दिखाती है। और इस फिल्म में दर्शील सफारी की एक्टिंग ने सबको भावुक कर दिया था। इस फिल्म को लीड में बॉलीवुड के बड़े स्टार अमीर खान थे।दर्शील आज आपना 25वां जन्मदिन बना रहे हैं। दर्शील ने 2007 में बॉलीवुड में कदम रखा और उसके बाद धमाल मचा दिया। 'तारे जमीन पर' फिल्म में दर्शील की एक्टिंग देखने के बाद हर कोई हैरान हो गया। उनके इस रोल ने सबके दिल में जगह बना ली थीं। दर्शील जब तारे जमीन पर फिल्म में काम कर रहे थे, तब उनकी उम्र महज 10 साल थी। इस मूवी में दर्शील ने डिस्लेक्सिया से पीडि़त एक बच्चे का किरदार निभाया था, जो कम बोलता था और चीजों को ठीक से समझ नहीं पाता था। बताया जाता है कि तारे जमीन पर फिल्म के बाद आमिर खान औरदर्शील सफारी के बाद रिश्ता काफी अच्छा रहा। लेकिन आपको बता दें कि दोनों उसके बाद फिल्म में एक साथ नहीं दिखें।समय के साथ-साथ सब बदल जाता है। ऐसा ही कुछ दर्शील सफारी के साथ हुआ। 15 साल में दर्शील में बहुत बजलाव आया हैं कि लोग उन्हें देखकर चौंक जाते हैं। दर्शील का नया लुक सबको हैरान करता हैं। दर्शील सफारी ने आमिर खान की तारे जमीन पर है के बाद 3 फिल्मों में काम किया। इसके बाद वो टीवी को शो में देखे गए। अब फिलहाल वो अपनी शॉर्ट फिल्म पर काम कर रहे हैं जिसकी जानकारी उन्होंने इंस्टाग्राम हैंडल से दी है।---

.jpg)









.jpg)














.jpg)
